samacharsecretary.com

लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2.30 करोड़ मंजूर

बिलासपुर राज्य शासन ने मुंगेली जिले में लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से 1.15 किलोमीटर लंबाई में सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

16 मार्च को कलात्मक राजयोग से इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

16 मार्च से एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे कलात्मक राजयोग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. ज्योतिष में शुक्र को धन, सुंदरता और कला का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में एक साथ आते हैं, तो यह योग बनता है. इसका असर खासतौर पर कला, मीडिया, डिजाइन, फैशन, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों पर सकारात्मक माना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलता है. क्या होता है कलात्मक राजयोग? वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली या गोचर में शुक्र और चंद्रमा एक साथ हों या एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालें, तब यह योग बनता है. अगर ये दोनों ग्रह केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में हों और इन पर किसी नकारात्मक ग्रह का असर कम हो, तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. इस योग से व्यक्ति की रचनात्मक सोच मजबूत होती है, समाज में पहचान मिलती है और करियर में नए मौके मिल सकते हैं. वृष राशि वृष राशि वालों के लिए यह योग आय के स्थान पर बन रहा है, जिससे इनकम बढ़ने की संभावना है. व्यापार में बढ़ोतरी व विस्तार हो सकता है. नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. फैशन और लग्जरी से जुड़े काम करने वालों को खास लाभ मिल सकता है. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर से जुड़े क्षेत्र में बन रहा है. ऐसे में काम में तरक्की हो सकती है. अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. खासकर मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. धनु राशि धनु राशि के लोगों के लिए यह योग सुख और स्थिरता से जुड़े स्थान पर बन रहा है. इस दौरान करियर में मजबूती आएगी. उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. विदेश या ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद रह सकता है, क्योंकि यह उनके लग्न भाव में बन रहा है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को पहचान मिलने के संकेत हैं.  

चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली के मध्य स्पेशल ट्रेन

जबलपुर  रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में दक्षिण मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 07097/07098 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:- चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्लीस्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07097 चर्लपल्ली से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 28 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली स्टेशन से रात 20:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन जबलपुर दोपहर 14:30 बजे, सतना रात 20:00 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं) इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07098 दानापुर से चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 02 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए सतना रात 22:50 बजे, पहुंचकर अगल दिन*जबलपुर भोर 04:00 बजे* और रात 23:45 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं) कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट जंक्शन, रामागुंडम,  सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह जंक्शन,  चांदफोर्ट, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

प्राग मास्टर्स: गुकेश पर भारी पड़े प्रतिद्वंदी, अरविंद का मुकाबला रहा बराबरी पर

प्राग विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अरविंद चिदंबरम ने ईरान के परहम मगसूदलू के साथ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में लगे गुकेश ने वैन फोरेस्ट के खिलाफ शुरू से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वह मैच में किसी भी समय अपनी पकड़ नहीं बना पाए। फोरेस्ट ने सफेद मोहरों से खेलते हुए रूय लोपेज़ शैली का इस्तेमाल किया और टार्टाकोवर वेरिएशन में बिशप की जोड़ी के साथ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। इससे भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गया और उन्हें अपना एक मोहरा गंवाना पड़ा। तकनीकी पेचीदगियां तो बनी रहीं, लेकिन तब तक फोरेस्ट जीत की स्थिति में नहीं दिख रहे थे। रानी के आदान-प्रदान के बाद गुकेश की स्थिति खराब हो गई और फोरेस्ट ने 48 चाल में जीत हासिल की। इस जीत से फोरेस्ट ने फिर से संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। वह इस प्रतियोगिता में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके तीनों मैच को निर्णय निकला। फोरेस्ट के दो अंक हैं और वह उज़्बेकिस्तान की जोड़ी नोदिरबेक याकुबोए और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव तथा स्थानीय खिलाड़ी डेविड नवारा के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। दस खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे हैं इस टूर्नामेंट में अभी छह दौर का खेल होना बाकी है। गुकेश, जर्मनी के शीर्ष वरीयता प्राप्त विन्सेंट कीमर, अमेरिका के हैंस मोके नीमन और मगसूदलू सातवें स्थान पर हैं। इन सभी ने अपने तीन मैचों में एक-एक अंक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी अरविंद ने मगसूदलू के साथ ड्रॉ खेला और अपने अंकों की संख्या 1.5 तक पहुंचा दी। स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो के भी इतने ही अंक हैं। चैलेंजर्स वर्ग में खेल रहे भारत के दोनों खिलाड़ियों दिव्या देशमुख और सूर्या शेखर गांगुली को हार का सामना करना पड़ा। महिला विश्व कप विजेता दिव्या चीन की जिनेर झू के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए हार गईं, जबकि गांगुली को चेक गणराज्य के जैचिम नेमेक ने हराया। गांगुली का पहले तीन दौर के बाद आधा अंक है, जबकि दिव्या का एक अंक है। चेक गणराज्य के फाइनक वाक्लाव 2.5 अंकों के साथ इस वर्ग में सबसे आगे हैं।  

भाजपा नेता नें प्रधानमंत्री को लिखी तहसीलदार के खिलाफ शिकायत

उमरिया  चंदिया नगर के भाजपा नेता नीलेश राज द्विवेदी नें आज वर्तमान चंदिया तहसीलदार के खिलाफ एक लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने नें आरोप लगाया है कि वर्तमान तहसीलदार आशीष शर्मा द्वारा किसानों आम जन मानस एवं हितग्राहियों से भारी पैसों कि माँग कि जाती है व पैसे ना देने पर हितग्राही एवं किसानों के मामले ख़ारिज कर दिए जाते हैं एक तरफ़ मध्यप्रदेश भाजपा सरकार राजस्व अभियान चलाती है तो वहीं दूसरी ओर तहसीलदार चंदिया द्वारा सभी मामलों को ख़ारिज कर सरकार को चुनौती देने का काम किया जा रहा है नीलेश राज द्विवेदी नें यह भी आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उतखनन  पर चंदिया तहसीलदार संलिप्त हैं ऐसे भ्रष्ट तहसीलदार जो अपने पद का दुरूपयोग पैसों के लिए करता है ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयों पर प्रधानमंत्री जी द्वारा कठोर कार्यवाही कि जावे  

पूरी सेना के बराबर ताकत वाला USS अब्राहम लिंकन, ईरान पर हुआ हमला, खामेनेई की हालत क्या है?

न्यूयॉर्क/तेहरान  अमेरिका ने अपना सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला किया है. यह जहाज दक्षिण चीन सागर से मिडिल ईस्ट कुछ हफ्ते पहले पहुंचा था. अमेरिका कह रहा है – ईरान के साथ तनाव बढ़ रहा है, इसलिए हम अपनी पूरी ताकत तैनात कर चुके हैं.  अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया क्या? अमेरिका ने यूएसएस अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला शुरू कर दिया है. यह हमला इजरायल की मदद और ईरान को रोकने के लिए किया जा रहा है. यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप क्या है? यह अमेरिकी नौसेना का पूरा युद्ध समूह है. इसमें एक बड़ा कैरियर मुख्य जहाज होता है. पूरा ग्रुप अकेला ही पूरी सेना जितनी तबाही मचा सकता है. इसका नाम Carrier Strike Group 3 (CSG-3) है. खामेनेई सुरक्षित या मारे गए अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य हमला शुरू कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व तनाव फैल गया है. इस अभियान का सबसे बड़ा और संवेदनशील पहलू यह बताया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के दफ्तर को सीधे निशाना बनाया गया है. राजधानी तेहरान के मध्य स्थित उनके आधिकारिक कार्यालय पर हमले की खबर सामने आने के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं. बताया जा रहा है सुप्रीम लीडर खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और अमेरिका-इजरायल के हमले से पहले ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था. तेहरान समेत कई बड़े शहरों में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट सुने गए. शुरुआती चरण में ईरान की सैन्य इकाइयों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों को निशाना बनाया गया. चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर हुए हमलों में मंत्रियों और मिलिट्री चीफ के घरों, डिफेंस और इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री के ठिकानों, और प्रेसिडेंशियल फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है. इस ग्रुप में कितने जहाज और पनडुब्बियां हैं?     1 बड़ा न्यूक्लियर कैरियर – यूएसएस अब्राहम लिंकन (1 लाख टन से ज्यादा वजन)     3-4 गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर (Arleigh Burke क्लास)     कभी-कभी 1 क्रूजर     1-2 न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बियां     1-2 सपोर्ट जहाज (तेल, गोला-बारूद ले जाने वाले)     कुल: 7-10 जहाज और पनडुब्बियां इसमें कितने सैनिक और विमान हैं?     कुल 7000-8000 सैनिक और मरीन     65-70 लड़ाकू विमान     F/A-18 Super Hornet     F-35C स्टील्थ फाइटर     E-2D Hawkeye (आसमान की नजर)     MH-60 हेलीकॉप्टर     EA-18G Growler (दुश्मन के रडार जाम करने वाला) इसमें कितनी मिसाइलें और हथियार हैं?     सैकड़ों टोमाहॉक क्रूज मिसाइलें (दूर से दुश्मन को मारने वाली)     हवा से हवा, हवा से जमीन मिसाइलें     बम और गोला-बारूद हजारों किलो     डिफेंस मिसाइलें (समुद्र से आने वाले हमले रोकने वाली)     कैरियर खुद न्यूक्लियर पावर से चलता है, लेकिन उसके हथियार सामान्य हैं। ईरान को कितना नुकसान होगा?     बहुत भारी नुकसान.     विमान रोज 100-150 हमले कर सकते हैं.     टोमाहॉक मिसाइलें ईरान के एयरबेस, मिसाइल साइट, तेल फैक्टरी, नौसेना बेस को तबाह कर सकती हैं.     ईरान की छोटी नौसेना को पूरी तरह नष्ट कर सकता है.     होर्मुज स्ट्रेट (तेल का रास्ता) पर कब्जा कर सकता है.     ईरान की हवा में उड़ान बंद हो सकती है.      लेकिन ईरान के पास भी बैलिस्टिक मिसाइलें, ड्रोन और दोस्त गुट हैं जो जवाब दे सकते हैं. यह ग्रुप क्यों भेजा गया? ईरान को डराने, इजरायल की मदद करने और अमेरिका के हितों की रक्षा करने के लिए. यह कोई रोज का काम नहीं, बल्कि बहुत बड़े तनाव में खास भेजा गया है. आगे क्या हो सकता है? स्थिति बहुत गंभीर है. अगर ईरान ने जवाब दिया तो पूरा मिडिल ईस्ट फिर से जंग में फंस सकता है. तेल महंगा हो सकता है. दुनिया भर में टेंशन बढ़ गया है. ईरान ने कर दिया पलटवार इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से शनिवार सुबह ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करते हुए कई शहरों को निशाना बनाया, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इजरायल ने इसे प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक बताया है और कहा है कि संभावित हमले के खतरे को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान, इस्फहान, क़ोम और खोर्रमाबाद समेत कई शहरों पर मिसाइल और एयरस्ट्राइक की गई. तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट इलाका, सुप्रीम कोर्ट और न्याय मंत्रालय के पास धमाके की खबर है. हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया. हालांकि खबर ये है कि खामेनेई को पहले ही सुरक्षित बंकर में पहुंचा दिया गया था. इजरायल ने ईरान पर क्यों किया हमला? इजरायली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन कई महीनों से प्लान किया जा रहा था और इसका लक्ष्य ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करना है. अमेरिकी अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि हमले बड़े दायरे में होंगे और इजरायल के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि कम से कम चार दिन तक भारी हमले जारी रह सकते हैं. इराक के आसमान में भी क्रूज मिसाइलें देखी गईं, जिससे साफ है कि हमले कई दिशाओं से किए जा रहे हैं. यही कारण है कि इराक ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. ईरान ने हमले के बाद क्या किया? हालात बिगड़ते देख ईरान ने अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसके अलावा चेतावनी दी है कि हमला उसने शुरू किया है, लेकिन इस लड़ाई को खत्म वह करेगा. इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है और लोगों को शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं. कतर में अमेरिकी दूतावास ने भी अपने कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा है. इस बीच कई देशों ने अपने दूतावास खाली करने शुरू कर दिए हैं. अर्जेंटीना, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, यूक्रेन और आइसलैंड ने तेहरान से स्टाफ हटा लिया है.

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा, कलेक्टर ने 8 जांच टीमें बनाई, शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई

भोपाल   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन ले लिया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी निजी स्कूल अब अभिभावकों पर किसी एक तय दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें, कॉपियां या जूते खरीदने का दबाव नहीं बना सकेगा। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिलेभर में निगरानी के लिए 8 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो शिकायत मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। एक दुकान से खरीदने की बाध्यता खत्म कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल किसी भी छात्र या पैरेंट्स को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म या किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। अगर किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिस पर प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है। शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई प्रत्येक अनुभाग में एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इन टीमों में तहसीलदार और सरकारी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जैसे ही किसी अभिभावक की शिकायत मिले, तुरंत जांच कर दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भोपाल में गठित 8 विशेष टीमें कोलार – एसडीएम पी.सी. पांडेय शहर वृत्त – एसडीएम दीपक पांडेय एमपी नगर – एसडीएम एल.के. खरे गोविंदपुरा – एसडीएम भुवन गुप्ता टीटी नगर – एसडीएम अर्चना शर्मा बैरागढ़ – एसडीएम रविशंकर राय बैरसिया – एसडीएम आशुतोष शर्मा हुजूर – एसडीएम विनोद सोनकिया (हर टीम में तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं) पैरेंट्स के लिए बड़ी राहत इस फैसले से भोपाल के हजारों अभिभावकों को राहत मिलेगी। अब स्कूल मनमाने तरीके से महंगी किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर पाएंगे। अगर कहीं भी दबाव बनाया जाता है तो पैरेंट्स सीधे प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं।

बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के जश्न में अफरा-तफरी के दौरान सांसद हुए बेहोश

मेदिनी नगर/पलामू. नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भारी मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और तेज धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्री नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डिहाइड्रेशन के कारण हुए बेहोश डॉक्टरों के अनुसार, बेहोश होने का कारण डिहाइड्रेशन बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद वीडी राम की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के बाद वे अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

जीत के बाद छलका कप्तान पारस डोगरा का जज्बा, कहा- ये पल जिंदगी का सबसे खास

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी चैम्पियन बनने से उसके कप्तान पारस डोगरा गदगद नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि उनके पास इस जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 67 साल का इंतजार खत्म करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया। डोगरा ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ फ़ाइनल ड्रा होने के बाद कहा, ''सच कहूँ तो मैं समझा नहीं सकता। मेरे पास अभी कोई शब्द नहीं हैं। इस समय, यह मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी चीज़ है और मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूँ। सच कहूँ तो, मैं जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के साथ होने के लिए लकी रहा हूँ और वहाँ के लोग ज़बरदस्त रहे हैं। वे बहुत अच्छे रहे हैं और यह 11, 14, 15 लोगों के बारे में नहीं है, अगर आप देखेंगे, तो वे ज़बरदस्त रहे हैं।'' उन्होंने कहा,''वे अपना हाथ ऊपर उठा रहे हैं और वे सच में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। वे मैच जीतने के लिए बहुत उत्सुक हैं और शुरू से ही, उन्हें 100% यकीन था कि हम यह जीतेंगे। मुझे फिलहाल सेलिब्रेट करने दो। आप देखेंगे कि आगे क्या होता है।'' पहली इनिंग में 291 रन की बड़ी लीड ने जम्मू-कश्मीर को ड्राइवर सीट पर पहुंचा दिया। कर्नाटक के पास गेम में वापस आने का एकमात्र मौका जम्मू-कश्मीर को उनकी दूसरी पारी में सस्ते में आउट करना और फिर चेज सेट करना था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 11/2 पर थोड़ी मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन कामरान इकबाल ने नई बॉल को देखा और डोगरा और समद के साथ लगातार फिफ्टी पार्टनरशिप करके गेम को कर्नाटक से और दूर ले गए। फिर, कामरन और साहिल लूथरा ने अपने सधे हुए अप्रोच से कर्नाटक के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद कर दिए। कामरान इकबाल और साहिल लूथरा दोनों ने सेंचुरी बनाईं और अपनी इनिंग्स को वे ज़िंदगी भर याद रखेंगे। चौथे दिन के बाद के हाफ से गेम उतार-चढ़ाव वाला रहा और कर्नाटक के खिलाड़ी बस इशारों में खेल रहे थे। पारस डोगरा ने आखिरकार दूसरे सेशन में डिक्लेयर करके जम्मू-कश्मीर की टीम को जश्न में डुबो दिया।  

एमवाय अस्पताल के पास 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन सक्रिय

इंदौर  इंदौर में आज सुबह जिला प्रशासन ने एमवाय अस्पताल परिसर के पीछे स्थित मस्जिद के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक अमले ने नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।  20 हजार वर्गफीट जमीन पर था कब्जा रेसीडेंसी क्षेत्र के अंतर्गत अनसर्वेड एरिया की सरकारी जमीन पर बरसों से अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन के अनुसार करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके पर सुबह सात बजे से ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का भारी अमला तैनात रहा। मस्जिद और मुसाफिरखाने को छोड़कर आसपास बने अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के आदेश दे दिए थे। सर्वे में सामने आया था मामला कुछ समय पहले रेसीडेंसी एरिया का सर्वे कराया गया था, जिसमें रतलाम कोठी और आसपास के क्षेत्र भी शामिल थे। सर्वे के दौरान एमवाय अस्पताल के पीछे सीआरपी लाइन के ब्लॉक क्रमांक 6 और 11 में अतिक्रमण पाए जाने के बाद कलेक्टर ने बेदखली के आदेश जारी किए थे। विरोध के बाद आंशिक मोहलत कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। अधिकारियों ने बचे हुए हिस्से को हटाने के लिए सीमित समय की मोहलत दी है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।