samacharsecretary.com

Horoscope Today 9 March 2026: जानें मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। कामकाज में कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं, जिससे शुरुआत में दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि आपकी मेहनत और समझदारी से चीजें धीरे-धीरे संभल जाएंगी। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों के मामले में अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस करेगा। सेहत के मामले में थकान हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रह सकती है, लेकिन खर्च पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी पुराने मित्र से बातचीत भी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। कामकाज में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सेहत के मामले में खानपान का ध्यान रखें। कर्क राशि- आज कर्क राशि वालों के लिए दिन संतुलित रह सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी बड़े खर्च से पहले सोच लेना बेहतर होगा। परिवार का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। ऑफिस में अपनी बात समझदारी से रखें। पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। सेहत के मामले में खानपान का ध्यान रखें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं पर काम करने का हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर दिख सकता है। कोई नया काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। पैसों के मामले में स्थिति संतुलित रह सकती है। किसी दोस्त या परिचित से मुलाकात मन को खुश कर सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। तुला राशि- आज तुला राशि के लोगों के लिए दिन सहयोग और समझदारी का रहेगा। कामकाज में सहकर्मियों का साथ मिलेगा जिससे काम आसान हो सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा संयम रखना बेहतर रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने का रहेगा। कामकाज में स्थिरता बनी रह सकती है और धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। पैसों के मामले में अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा। परिवार के साथ बातचीत से कई बातों का हल निकल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा और कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति की ओर इशारा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का सकारात्मक असर दिख सकता है। कोई नई योजना बनाने का विचार भी आ सकता है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य और शांत रह सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की योजना बन सकती है। पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस करेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। पैसों के मामले में स्थिति संतुलित रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।    

भारत के वर्ल्ड कप विनर बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जबरदस्त स्किल्स, टीमवर्क की जीत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!” नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दी बधाई लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, "एक बार फिर चैंपियन। हमारी भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार जीत थी, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना। टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और अविस्मरणीय पल देने के लिए बधाई।"  

19 नवंबर का बदला: जिस मैदान पर टूटा था दिल, वहीं भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

अहमदाबाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का अहमदाबाद में भीड़ को खामोश करने का सपना सपना ही रह गया। उनकी हसरत थी कि जिस तरह पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की खूंखार बल्लेबाजी की बदौलत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को सन्नाटे से भर दिया था, कीवी भी कुछ वैसा ही करेंगे। लेकिन ये नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को करोड़ों दिलों को तोड़ने वाली उस हार की याद भले ही नहीं मिट सकती, लेकिन अब भारत ने उसी मैदान में टी20 विश्व कप जीतकर उस कड़वी याद को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके साथ ही भारत ने हिस्ट्री रिपीट भी की और डिफीट भी। एक साथ कई सारे ऐसे कारनामे किए जो वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुए। पहली बार किसी टीम के तीनों टॉप बल्लेबाजों ने फिफ्टी+ बनाए भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतकों और शिवम दुबे के विस्फोटक 26 रनों की बदौलत विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में शतक के करीब पहुंचकर चूके। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की पारियों के बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा भी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को छोड़कर हर मैच में फ्लॉप चलते आ रहे शर्मा फाइनल में लय में आ ही गए। उन्होंने 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली। पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे ईशान किशन ने भी सिर्फ 25 गेंद में 54 रन ठोक डाले। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की कातिल गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए। कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों के विशाल अंतर से टी20 विश्व कप का फाइनल जीत गया। बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। पहली बार किसी ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता- हिस्ट्री रिपीट भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने की कहानी दोहराकर हिस्ट्री रिपीट कर दिया। पहली बार किसी टीम ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता। पहली बार किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने टी20 विश्व कप जीता। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व विजय किया था तो उसके अगले विश्व कप यानी 2026 में सूर्यकुमार की अगुआई में वो कारनामा दोहराया गया। पहली बार किसी मेजबान ने जीता- हिस्ट्री डिफीट टी20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले किसी मेजबान देश ने ट्रॉफी नहीं जीती थी। इस बार भारत और श्रीलंका ने टी20 विश्व कप की सहमेजबानी की। पहली बार किसी देश ने अपनी ही सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। ठीक वैसे ही, जैसे 2011 में पहली बार किसी मेजबान देश ने वनडे विश्व कप को अपने नाम किया था। टी20 और वनडे विश्व कप दोनों में ही भारत ने 'हिस्ट्री डिफीट' की। किसी मेजबान के विश्व कप नहीं जीत पाने की हिस्ट्री को बदलकर रख दिया। पहली बार किसी टीम ने 3 बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया है। पहली बार किसी टीम ने तीन बार टी20 विश्व कप को जीता है। भारत ने सबसे पहले 2007 के पहले टी20 विश्व कप को जीता था। उसके बाद 2024 में जीता और अब 2026 में भी अपना परचम लहराया है। इससे पहले तक भारत सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप जीतने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर था और अब तीसरे विश्व कप ट्रॉफी के साथ अकेले शीर्ष पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है।

संजू सैमसन का ऐतिहासिक शतक: फाइनल में रचा इतिहास, मार्लन सैमुअल्स का दशक पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

अहमदाबाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। संजू फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ धमाकेदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। संजू 46 गेंद में 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 89 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे मार्लन सैमुअल्स को पीछे छोड़ दिया है। मार्लन सैमुअल्सने नाबाद 85 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये स्कोर बनाया था। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में 85 रन की दमदार पारी खेली। मार्लेन सैमुल्स ने 2012 में खेले गए विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 78 रन बनाए थे। भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए। सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई। सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।  

टीम इंडिया का जलवा: न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा

नई दिल्ली भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। NZ 159/8 (19 ओवर)* IND 255/5 (20 ओवर)

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: ईरान ने UAE पर मिसाइल-ड्रोन से किया बड़ा हमला, जॉर्डन का एयरबेस निशाने पर

नई दिल्ली ईरान ने रविवार को क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाते हुए यूएई पर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे । इसके साथ ही जॉर्डन के एक प्रमुख एयरबेस को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि यह हमला उसके जारी सैन्य अभियान ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस 4 का हिस्सा है। इजरायली शहरों के साथ‑साथ जॉर्डन पर भी हमला आईआरजीसी के अनुसार, ताजा हमलों में तेल अवीव और बेएरशेवा जैसे इजरायली शहरों के साथ‑साथ जॉर्डन के अल‑अज्राक एयरबेस को लक्ष्य बनाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह अभियान मिसाइलों की नई पीढ़ी से अंजाम दिया गया। इसी बीच, लेबनान के एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ते संघर्ष के बीच 117 ईरानी नागरिकों को शनिवार‑रविवार की रात रूसी विमान से बेरूत से निकाला गया। जिनमें राजनयिक और दूतावास कर्मचारी शामिल हैं, हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं और पूरे क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।  

मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा, पन्ना में हुआ पहला CSR कॉन्क्लेव

पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में राज्य का पहला वन्यजीव-केंद्रित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश वन विभाग और मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 6 और 7 मार्च को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पन्ना टाइगर रिजर्व में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश की कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉर्पोरेट क्षेत्र को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा में सहभागी बनाना था। नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों ने साझा किए विचार कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (वन) संदीप यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक शुभ रंजन सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल. कृष्णमूर्ति, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भूमि प्रबंधन) एच. एस. मोहंता और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं चीता परियोजना के क्षेत्र संचालक उत्तम शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य के सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, मुकुंदपुर चिड़ियाघर और गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस मंच पर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। जमीनी स्तर पर संरक्षण कार्यों का कराया अवलोकन कॉन्क्लेव के दौरान कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों को सफारी के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने वन सुरक्षा, शिकार विरोधी शिविरों की कार्यप्रणाली और वन कर्मचारियों द्वारा की जा रही चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को करीब से देखा। प्रतिनिधियों को घास के मैदानों के पुनरुद्धार, सौर ऊर्जा से संचालित बोरवेल के जरिए जल स्रोतों के प्रबंधन तथा लैंटाना और वन तुलसी जैसी आक्रामक खरपतवार प्रजातियों को हटाकर प्राकृतिक वनस्पतियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई। सीएसआर दान पोर्टल का हुआ शुभारंभ कॉन्क्लेव के दौरान सीएसआर दान पोर्टल की भी शुरुआत की गई, जिससे कॉर्पोरेट संस्थाएं पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण कार्यों में सहयोग कर सकेंगी। कार्यक्रम के समापन पर आर्थिक विकास और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

तेहरान में गूंजे धमाके: इजरायल ने फ्यूल डिपो को बनाया निशाना, एसिड रेन को लेकर चेतावनी जारी

नई दिल्ली ईरान की राजधानी तेहरान में पांच फ्यूल डिपो को निशाना बनाया गया। इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमलों में तेहरान में बड़े धमाके हुए। इसके कारण धुएं के ऊंचे गुबार देखे गए। इजरायल की सेना ने कन्फर्म किया है कि उनकी एयरफोर्स ने तेहरान में फ्यूल स्टोरेज की जगहों पर हमला किया है। इजरायल ने कहा है कि उनका मकसद ईरान की सेना को उनका इस्तेमाल करने से रोकना है। हालांकि ईरान ने धमाकों और आग की पुष्टि तो की है, लेकिन कहा है कि उसके फ्यूल रिजर्व सुरक्षित हैं।   धमाकों से लगी बड़ी आग दरअसल इजरायल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान और उसके आस-पास कई ऑयल डिपो पर हमला किया। इससे बड़ी आग लग गई और आसमान में काले धुएं फैल गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें आग देखी जा सकती है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसें दो तेल टैंकर ड्राइवर भी शामिल हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट ने तेल डिपो में धमाकों के बाद हवा में टॉक्सिन निकलने की वजह से तेहरान में एसिड रेन की चेतावनी दी है। एजेंसी ने कहा है कि धमाकों की वजह से हवा में जहरीले हाइड्रोकार्बन कंपाउंड, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड की काफी मात्रा निकली है। आग पर पाया गया काबू फ्यूल टैंक में हुए धमाकों से आस-पास के शहरों को भी हिला दिया। सड़क पर लीक हो रहे फ्यूल से आग बहती हुई दिख रही थी। इमरजेंसी क्रू ने आग पर काबू पाने के लिए रात भर काम किया। ईरान ने बताया कि 5 जगहों पर हमला हुआ है, जिसमें 4 स्टोरेज डिपो और एक पेट्रोलियम प्रोडक्ट ट्रांसपोर्ट सेंटर शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान को कम करने के लिए फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हवा में फ्यूल की गंध महसूस हो रही थी। बता दें कि इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर लगभग 3400 हमले किए हैं।  

OBC आरक्षण मामले में तेज हुई तैयारी, सरकार ने सुनवाई के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया

भोपाल प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई अब हाई कोर्ट जबलपुर में होगी। सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है, कोई चूक न हो इसके लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति कर उनके दायित्व निर्धारित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग समन्वय की भूमिका निभाएगा। विशेष अधिकारी की नियुक्ति और प्रमुख जिम्मेदारियां जबलपुर में पदस्थ संयुक्त आयुक्त कविता बाटला को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वह याचिका में उठाए गए बिंदुओं के जवाब अतिरिक्त जानकारी के साथ देते हुए रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसमें विधि विभाग की राय, फाइल, दस्तावेज, नियम, अधिसूचनाएं तथा आदेश एकत्र कर सरकारी वकील की सहायता से उत्तर तैयार करवाएंगी।  

बड़ी खुशखबरी! अप्रैल-जुलाई में घटेगा बिजली बिल, यूपी के 40 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

लखनऊ विद्युत नियामक आयोग ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को कास्ट डाटा बुक का उल्लंघन करने के मामले में उपभोक्ताओं का पैसा वापस करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के करीब एक लाख उपभोक्ताओं का 40 करोड रुपए वापस किया जाए। यह धनराशि बिजली विभाग को अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बिजली बिलों में समायोजित करनी होगी l बिजली विभाग ने कास्ट डाटा बुक की अनदेखी करते हुए बिजली उपभोक्ताओं से कनेक्शन का निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिया था। इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और केंद्र व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया था। अधिक पैसा देने वाले उपभोक्ता भी इससे अंजान थे। मामला आयोग पहुंचा तो उपभोक्ताओं ने भी बिजली विभाग द्वारा अधिक कनेक्शन शुल्क लेने पर नाराजगी जताई थी। विद्युत नियामक आयोग में मामले की सुनवाई कई महीनों से चल रही थी इस पर विद्युत नियामक आयोग ने बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि कास्ट डाटा बुक के हिसाब से ही कनेक्शन शुल्क लिया जाए। कनेक्शन शुल्क के मुताबिक बिजली विभाग को सिंगल फेस का 2800 रुपये लेना चाहिए लेकिन बिजली विभाग के अभियंताओं ने 6,016 रुपए लिए। l इसी तरह थ्री फेस का 4,100 लेना चाहिए लेकिन बिजली विभाग ने 11,341 रुपए लिए। इस संबंध में बिजली अभियंताओं का तर्क है कि जो कंप्यूटर पर धनराशि आती है, वही अभियंता व काउंटर पर बैठा कर्मी काटता है। उसमें फेरबदल उच्च स्तर पर ही हो सकता है। इसमें अभियंता की कोई गलती नहीं है। वहीं बिजली विभाग अधिक कनेक्शन धनराशि देने वाले उपभोक्ता को शेष धनराशि बिल में समायोजित करेगी। वर्मा के मुताबिक इससे पहले भी बिजली विभाग ने कास्ट डाटा बुक के नियमों की अनदेखी की थी, तब बिजली विभाग को एक करोड़ 75 लाख रुपये वापस करने पड़े थे। क्या है कास्ट डाटा बुक कष्ट डाटा बुक में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से जो बिजली के अलग-अलग मद का शुल्क लिया जाता है उसका उल्लेख होता है। इससे अतिरिक्त बिजली विभाग नहीं ले सकता। यह कास्ट डाटा बुक विद्युत नियामक आयोग द्वारा अभियंताओं व उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनने के बाद तैयार की जाती है। उसके आधार पर ही पूरे उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं से हर मद का शुल्क लेने का नियम है।