samacharsecretary.com

15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर शतक लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया. फैन टी20I डेब्यू पर शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं. इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन चुकी हैं।  20 मार्च को लागोस के तफावा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल में हुए मुकाबले में फैनी उटागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 17 चौके शामिल रहे. फैनी ने 15 साल और 223 दिन की उम्र में ये शतक लगाया है।  इससे पहले विमेंस टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया की करने रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 96* रन बनाए थे. वहीं सबसे कम उम्र में टी20I शतक लगाने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलोका के नाम था, जिन्होंने 16 साल 233 दिन की उम्र में माली के खिलाफ शतक जड़ा था।  मेन्स टी20I में डेब्यू पर 4 खिलाड़ियों ने जड़े शतक मेन्स टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें, तो अब तक चार बल्लेबाज डेब्यू मैच में शतक लगा चुके हैं, लेकिन इनमें कोई भी फुल मेम्बर देश का खिलाड़ी नहीं है. कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स ने साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और वो इस सूची में सबसे ऊपर हैं. फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. मैककॉन ने 18 साल और 280 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था।  फैनी उटागुशिमानिंदे की शतकीय पारी के दम पर रवांडा ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 210 रन बनाए. टीम की ओर से उनके अलावा मर्वेल उवासे ने 19 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. घाना की गेंदबाजी इतनी बिखरी हुई थी कि टीम ने 28 अतिरिक्त रन दे दिए, जिसमें 25 वाइड शामिल थे. रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाना की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई. रवांडा के गेंदबाजों ने लगातार शिकंजा कसते हुए घाना को 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रनों के स्कोर तक रोक दिया. इस तरह रवांडा ने यह मुकाबला 122 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

रोमांच का महासंग्राम: गंगरेल में होगी महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप, 52 टीमें करेंगी मुकाबला

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के लिए कल का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. यह रोमांचक प्रतियोगिता, 22 मार्च रविवार को दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है. आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है. प्रतियोगिता में 52 टीमें होंगी शामिल जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित आस पास के जिलों की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता की शुरुआत मचान हाट प्वाइंट से शुरू होगी और गंगरेल ब्लू एडकेचर स्पोर्टस प्वाइंट में समाप्त की जाएगी. सभी टीमें 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में अपनी क्षमता और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी. तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है. मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी होंगी. महिला शक्ति की सशक्त भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र इस आयोजन की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह है कि ग्रामीण अंचल की तीन महिला टीमें भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं. ग्राम लिर्रा, जिला धमतरी की चयन बाई, सुमन और दिनेश्वरी निधार अपनी पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोचक बनाएंगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश देती नजर आएंगी. सीमित संसाधनों के बावजूद उनका यह साहस और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. पर्यटन और स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना, जल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता और संभावनाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है. आकर्षक पुरस्कारों से बढ़ेगा उत्साह प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं. प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये इसके अतिरिक्त बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, खेल प्रेमियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गंगरेल नौकायान उत्सव धमतरी की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है. विशेष रूप से महिला टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाती है. सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनें और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इसे सफल बनाएं. धमतरी की पहचान बनेगा यह आयोजन‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि धमतरी जिले के पर्यटन, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है. गंगरेल बांध की लहरों पर आज रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

यूपी सरकार ने जारी किया आदेश, IPS एलवी एंटनी देव कुमार बने एडीजी से डीजी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश  की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नत करने की अनुमति दे दी है. इस संबंध में गृह विभाग ने शुक्रवार, 20 मार्च को आदेश जारी किया. आदेश अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद की ओर से जारी किया गया है।  एलवी एंटनी देव कुमार फिलहाल एडीजी (रूल्स एंड मैन्युअल) के पद पर तैनात थे. राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें डीजी रैंक में प्रमोशन प्रदान किया गया है।  गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एलवीए देवकुमार, आईपीएस-आरआर-1994 (उत्तराखंड कैडर) को 1 मार्च 2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहर्ष स्वीकृति दी गई है.यह पद वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400–₹2,24,400) के अंतर्गत होगा।  आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एलवीए देवकुमार की नई तैनाती से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा। 

IMD की चेतावनी: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें 22 मार्च का पूरा मौसम अपडेट

नई दिल्ली देश के पूर्वी भाग से लेकर उत्तरी भाग तक बारिश- आंधी का प्रचंड प्रहार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 22 मार्च के लिए एक बार फिर से यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफानी हवा की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तेज बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल देश के अन्य राज्यों के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा… देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड)     कल यानी 22 मार्च को दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।     मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है और साथ में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।     आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और तूफान कहर बरपा सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। पूर्वी भारत में मौसम का हाल (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम)     मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 22 मार्च को भी बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है     आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च से 25 मा पश्चिम बंगाल,सिक्किम और ओडिशा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।     22 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, मयूर विहार में बारिश का अधिक प्रभाव दिख सकता है। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक पूवी उत्तर प्रदेश में कल यानी 22 मार्च को बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं। वहीं, कल लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में 22 मार्च को भी बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में बारिश की पूरी संभावना है उनमें पटना, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, खगड़िया, बांका, जमुई और भागलपुर शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 23 मार्च को बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग शामिल हैं। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 मार्च को तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें चंबा, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी शामिल हैं। वहीं, कल मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक राजस्थान 22 मार्च को राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर शामिल हैं। वहीं, कल जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम का हाल     मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली चमकने की संभावना है।     आईएमडी के मुताबिक 27 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; तथा 24 व 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत तटीय आंध्र प्रदेश में 23 मार्च, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को बिजली चमकने की संभावना है। पश्चिम भारत मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 और 24 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।    

हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह: पश्चिम एशिया संकट का हल सिर्फ संवाद और कूटनीति

 हल्द्वानी (नैनीताल) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ । इस स्थिति में भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि यह गंभीर समस्या है। इसका समाधान युद्ध का माध्यम से नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिये ही निकलेगा। यही सबसे अच्छा जरिया ही है। इस बारे में जनसभा में इस बारे में लोगों से समर्थन भी मांगा। शनिवार को जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस करिश्माई तरीके से भारत का मस्तक ऊंचा किया है। उसकी सराहना जितनी की जाए, कम है। पहले भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जाता था लेकिन आज का भारत की बात को सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जिस तरह का संकट चल रहा है। ऐसे में हो सकता है कि यहां पर ऊर्जा व खाद संकट पैदा हो जाए। पूरी दुनिया के प्रभावित होने पर भारत भी प्रभावित हो सकता है। अभी तक पीएम ने अपनी सूझबूझ से उस संकट में भारत को नहीं फंसने दिया है लेकिन भविष्य में क्या होगा। कुछ नहीं कहा जा सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धरती यह कहना चाहता हूं कि मोदी की ओर से वैश्विक संकट को दूर करने के लिए जो भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही है। उत्तराखंडवासियों की ओर से भी उसका समर्थन किया जाना चाहिए।  

शेयर बाजार में हलचल: राधाकिशन दमानी ने 100 साल पुरानी कंपनी के शेयर खरीदे, ₹1100 करोड़ लगाए

नई दिल्ली बढ़ती ब्याज दरों के दौर में जहां कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है, वहीं निवेशक अब सुरक्षित और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों की तलाश में हैं। ऐसे माहौल में दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने एक बार फिर अपनी रणनीति से बाजार का ध्यान खींचा है। उन्होंने कर्ज-मुक्त, स्थिर मुनाफा देने वाली और मजबूत डिविडेंड वाली कंपनी VST Industries Ltd में बड़ा निवेश कर रखा है, जो मौजूदा बाजार में आकर्षक विकल्प बनकर उभर रही है। 100 साल पुरानी और मजबूत विरासत VST Industries Ltd की स्थापना 1930 में ‘वजीर सुल्तान टोबैको कंपनी’ के रूप में हुई थी। यह कंपनी British American Tobacco Plc की सहयोगी है और भारत के सिगरेट बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है। ‘टोटल’ ब्रांड इसकी पहचान है। दमानी का दशक पुराना भरोसा राधाकिशन दमानी ने मार्च 2016 से इस कंपनी में निवेश बनाए रखा है। वर्तमान में उनकी करीब 29% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। यह उनके लॉन्ग-टर्म निवेश दृष्टिकोण को दर्शाता है। कर्ज-मुक्त कंपनी और मजबूत डिविडेंड कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसकी ‘जीरो डेब्ट’ स्थिति है, जिससे ब्याज दरों का असर नहीं पड़ता। लगभग 21% ROCE और 4.5% डिविडेंड यील्ड इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है। यह इंडस्ट्री के औसत से काफी बेहतर है। गिरावट के बावजूद वैल्यूएशन आकर्षक शेयर कीमत मार्च 2021 के 302 रुपये से गिरकर मार्च 2026 में करीब 222 रुपये तक आ गई है। यह अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 56% नीचे ट्रेड कर रहा है। 17x पीई पर यह स्टॉक अपने ऐतिहासिक और इंडस्ट्री औसत से सस्ता नजर आता है।  

Punjab में तनाव: गुरुद्वारा साहिब में किसान नेता रोके गए, पुलिस ने किया घेराव

मोगा/चंडीगढ़. पंजाब के मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट में शनिवार को प्रस्तावित रैली से पहले उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं को गुरुद्वारा साहिब में घेर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब किसान नेता मुख्यमंत्री से सीधे सवाल करने के लिए दाना मंडी धर्मकोट की ओर जाने की तैयारी में थे। जानकारी के अनुसार, किसान मजदूर मोर्चा से जुड़े नेता गांव लोहगढ़ के एक गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुए थे और वहां से रैली स्थल की ओर कूच करने वाले थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी आगे बढ़ने की कोशिश को रोकते हुए उन्हें वहीं घेर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। कार्रवाई का जताया कड़ा विरोध किसान नेताओं ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार उनके साथ किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठकों के लिए समय दिया जाता है, लेकिन बाद में टालमटोल कर दी जाती है, जिससे किसानों के साथ धोखा हो रहा है। नेताओं ने कहा कि उन्हें रास्ते में रोकना और गुरुद्वारा साहिब में घेरना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। किसान संगठनों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर गहरा रोष जताया। उनका कहना है कि सरकार बार-बार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है और आवाज उठाने पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम को लेकर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वाला है कुछ बड़ा?

  पटना  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर से किसी राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कोई बड़ी बात नहीं है। ये रूटीन मीटिंग का हिस्सा माना जाता है। मगर, आरबीआई चीफ ने पटना में न वित्त मंत्री न ही दूसरे डिप्टी सीएम से मुलाकात की बल्कि सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात जरूर हुई। दरअसल, बिहार की राजनीति इस समय उस मोड़ पर खड़ी है, जहां हर छोटी मुलाकात के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच बीजेपी में नए नेता की रेस शुरू है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की पटना विजिट ने सियासी घी का काम किया। RBI चीफ की मुलाकात के निकाले जा रहे मायने आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की, लेकिन उसके तुरंत बाद वे केवल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे। उन्होंने न तो दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और न ही राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव से। इस 'चुनिंदा' मुलाकात ने गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि क्या दिल्ली ने अगले सीएम का नाम तय कर लिया है? प्रोटोकॉल से हटकर मुलाकात की हो रही चर्चा सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अगर RBI गवर्नर को शिष्टाचार भेंट करनी ही थी, तो वित्त मंत्री का नंबर सबसे पहले आना चाहिए था। सीएम से मिलने के बाद किसी एक ही डिप्टी सीएम के घर जाना सामान्य प्रक्रिया नहीं मानी जा रही है। जानकार इसे सम्राट चौधरी के बढ़ते कद और केंद्र के 'ग्रीन सिग्नल' के तौर पर देख रहे हैं। विजय सिन्हा और वित्त मंत्री से मुलाकात नहीं बिहार की एनडीए सरकार में विजय कुमार सिन्हा भी समान पद पर हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री हैं। गवर्नर का इन दोनों दिग्गजों से दूरी बनाना और केवल सम्राट चौधरी से मिलना महज इत्तेफाक नहीं लग रहा। सम्राट के पास गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे भावी मुख्यमंत्री की दावेदारी के पक्ष में एक मजबूत तर्क माना जा रहा है। 'समृद्धि यात्रा' में नीतीश बता रहे उत्तराधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 'समृद्धि यात्रा' पर हैं। इस दौरान कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर गर्मजोशी दिखाते देखा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार खुद भी सम्राट को आगे कर ये संकेत दे रहे हैं कि उनके बाद गठबंधन की कमान किसके हाथों में सुरक्षित हो सकती है?

नौकरी का सुनहरा मौका: रायपुर प्लेसमेंट कैंप में अर्बन प्रमोटर-टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती

रायपुर. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में 10वीं पास सहित 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है। 14,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन इन पदों के लिए 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच सकते हैं। साथ ही इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

MP के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दूषित पानी के कारण बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के दनवाखेड़ा गांव में बच्चों में खुजली (स्केबीज), सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से ध्यान देने को कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कम से कम 20 बच्चे त्वचा रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देख गांव में मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कराया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में ग्राम दानवाखेड़ा के मंगल पिता सेखलाल उम्र 38, कस्तूरी पति मंगल उम्र 35, सतीश पिता मंगल उम्र चार वर्ष, मुन्नी पिता मंगल उम्र आठ वर्ष, रीना पिता मंगल उम्र छह और गीता पिता मंगल सेलुकर उम्र तीन माह को उपचार के लिए भर्ती किया है। सभी मरीज खुजली की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित होने के प्रमुख कारण सामने आने पर ग्रामीणों को पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है। दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर उठाए सवाल राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि दूषित पानी के कारण मासूम बच्चे बीमार हो रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले भी इसी तरह की बीमारी से बच्चों की मौत हो चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया। सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार विरोध और शिकायत कर रहे हैं, फिर भी उन्हें साफ पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल साफ पानी की व्यवस्था करने व दूषित स्रोतों की जांच कर सुधार करने की मांग की है।