samacharsecretary.com

टोल प्लाजा पर बिना रुके वसूले 538.95 करोड़, NHAI के नए सिस्टम ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली     देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए टोल प्लाजा का अनुभव जल्द ही पूरी तरह बदल सकता है. अब टोल टैक्स देने के लिए गाड़ियों को लंबी कतारों में खड़े होने या रुकने की जरूरत नहीं होगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का बैरियर-फ्री मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रहा है. खास बात यह है कि इस नई तकनीक से न सिर्फ सफर आसान हो रहा है, बल्कि सरकार की टोल से होने वाली कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. NHAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस सिस्टम से जुड़े सात टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन में 15.66% से लेकर 26.85% तक की बढ़ोतरी हुई है।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाले NHAI ने देश के प्रमुख हाईवे पर अब तक कुल 9 बैरियर-फ्री MLFF सिस्टम लगाए हैं. हालांकि, इनमें से केवल 7 टोल प्लाजा को ही 31 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों में शामिल किया गया है. बाकी दो टोल प्लाजा हाल ही में शुरू हुए हैं, इसलिए उनके आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं।  NHAI के मुताबिक, इन सात टोल प्लाजा से कुल 538.95 करोड़ रुपये का नेट टोल रेवेन्यू हासिल हुआ है. जबकि MLFF सिस्टम लागू होने से पहले इन टोल प्लाजा से होने वाली कमाई का आंकड़ा 449.72 करोड़ रुपये था. इस तरह नई तकनीक लागू होने के बाद कुल 89.23 करोड़ रुपये की एक्सट्रा कमाई हुई है. यानी पुराने आंकड़ों के मुकाबले टोल कलेक्शन में 19.84% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। . किन टोल प्लाजा पर लागू हुआ MLFF सिस्टम देश में सबसे पहले गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर 1 मई 2026 को MLFF सिस्टम शुरू किया गया था. इसके बाद अलग-अलग हाईवे पर इस तकनीक को लगाया गया. वहीं, तमिलनाडु के नेमिली और चेनासमुद्रम टोल प्लाजा पर क्रमशः 12 नवंबर और 21 नवंबर 2026 को इस सिस्टम का उद्घाटन किया गया. ये दोनों सबसे नए MLFF टोल प्लाजा हैं और अभी तक 7 टोल प्लाजा के राजस्व संबंधी आंकड़ों में शामिल नहीं किए गए हैं।  NHAI का कहना है कि इस तकनीक के लागू होने के बाद सभी संबंधित टोल प्लाजा पर टोल ट्रांजैक्शन की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब है कि इन रास्तों से पहले के मुकाबले ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं और टोल कलेक्शन भी बढ़ रहा है।  देश के 7 MLFF टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी MLFF टोल प्लाजा     शुरू होने की तारीख      नेट कमाई में बढ़ोतरी चोरयासी, गुजरात        1 मई 2026                       23.06% मुंडका, दिल्ली              11 मई 2026                    23.55% दौलतपुरा, राजस्थान      19 जून 2026                15.66% घरौंडा, हरियाणा          25 जून 2026                  17.39% मनोहरपुरा, राजस्थान     1 जुलाई 2026              24.51% शाहजहांपुर, राजस्थान     1 अगस्त 2026             16.57% परनूर, तमिलनाडु           1 अक्टूबर 2026            26.95% 7 प्लाजा पर औसत बढ़ोतरी                                21.10% कुल बढ़ोतरी                                                     19.84% कैसे काम करता है बैरियर-फ्री टोल सिस्टम मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम में टोल वसूली के लिए गाड़ियों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें हाईवे के ऊपर लगाए गए खास कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं. इसके साथ ही लंबी दूरी तक काम करने वाले रेडियो सिस्टम की मदद से गाड़ी में लगे FASTag की पहचान भी की जाती है. दोनों जानकारियों का मिलान करके वाहन और उसके रजिस्टर्ड मालिक की पहचान की जा सकती है।  इस सिस्टम में गाड़ियां बिना रुके और बिना किसी खास लेन में जाने के टोल पॉइंट से गुजर सकती हैं. यानी ड्राइवर को टोल बूथ पर रुकने, FASTag स्कैन होने का इंतजार करने या आगे निकलने के लिए दूसरी गाड़ियों से जगह बनाने की जरूरत नहीं होती।  अगर किसी वाहन का FASTag या नंबर प्लेट सिस्टम में वेरिफाई नहीं हो पाता है, तब भी उसे सड़क पर रोककर पीछे आने वाले वाहनों का रास्ता नहीं रोका जाता. ऐसे मामलों में बाद में इलेक्ट्रॉनिक चालान के जरिए कार्रवाई की जाती है।  टोल कलेक्शन के साथ ई-चालान से भी हो रही वसूली NHAI के मुताबिक, MLFF सिस्टम से जुड़े टोल प्लाजा पर जारी किए गए ई-चालान की कुल रकम में से करीब 60% राशि की वसूली भी की जा चुकी है. इससे पता चलता है कि ऑटोमैटिक टोल सिस्टम के जरिए नियमों का पालन कराने और बकाया रकम वसूलने में भी मदद मिल रही है. इस तकनीक का एक बड़ा फायदा यह भी है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ कम होती है. इससे लोगों का समय बचता है और बार-बार गाड़ी रोकने या धीमी करने की जरूरत नहीं पड़ती. नतीजतन फ्यूल की खपत और प्रदूषण में भी कमी आती है. इसके अलावा टोल प्लाजा के संचालन पर NHAI का खर्च भी कम होता है।  नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर NHAI की नजर हालांकि, इस नई तकनीक के सामने कुछ चुनौतियां भी आ रही हैं. NHAI ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जिनमें वाहन मालिक जानबूझकर अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट को ढक देते हैं या उसमें बदलाव करते हैं. ऐसा करने का मकसद कैमरों को नंबर प्लेट पहचानने से रोकना और टोल टैक्स देने से बचना होता है. ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए NHAI ने कुछ MLFF टोल प्लाजा पर पुलिस चेकपोस्ट भी बनाए हैं. इसके साथ ही संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि टोल चोरी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।  NHAI आने वाले समय में इस तकनीक को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा … Read more

Bangladesh Textile Business: 4 अरब डॉलर का कारोबार भारत की झोली में, इन सेक्टर्स को होगा फायदा

नई दिल्‍ली  दुनिया में एक कहावत है-किसी एक की मुसीबत, दूसरे के लिए सुनहरा अवसर लेकर आती है. वैश्विक कपड़ा उद्योग में इस समय यही बात सच होती दिख रही है. दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक देशों में शुमार बांग्लादेश की गारमेंट इंडस्ट्री अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. मजदूर काम छोड़ सड़कों पर है. फैक्‍टरियां बंद हैं और अमेरिका और यूरोप के दिग्गज फैशन ब्रांड्स सप्लाई चेन टूटने के डर से अब अपने करोड़ों के ऑर्डर बांग्लादेश से हटाकर दूसरे देशों की ओर मोड़ रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अगर यह अस्थिरता लंबी खिंची, तो बांग्लादेश के हाथ से करीब 4 अरब डॉलर का विशाल कपड़ा कारोबार फिसल सकता है. इस मौके को लपकने के लिए भारत सबसे आगे खड़ा है।  बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की असली ताकत ही वहां की रेडीमेड गारमेंट (RMG) इंडस्ट्री है. यह सालाना करीब 38 से 40 अरब डॉलर का कारोबार करती है. 40 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा रोजगार मुहैया कराती है. लेकिन नवंबर 2026 में भड़के मजदूर आंदोलन ने इस पूरी इंडस्ट्री की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. इस पूरे विवाद की जड़ न्यूनतम मजदूरी है. बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों का मौजूदा न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका है. महंगाई के इस दौर में मजदूर इसे बढ़ाकर 30,000 टका करने की जिद पर अड़े हैं. दूसरी तरफ, फैक्ट्री मालिक किसी भी हाल में 15 फीसदी से ज्यादा वेतन बढ़ाने को तैयार नहीं हैं।  18 दिन में 682 मिलियन डॉलर की चोट इस गतिरोध ने बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग की कमर किस कदर तोड़ी है, इसकी गवाही खुद बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (BGMEA) का ताजा सर्वे दे रहा है. 1 से 18 नवंबर के बीच किए गए इस सर्वे के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. महज 18 दिनों के भीतर 317 फैक्ट्रियों को करीब 428 मिलियन डॉलर का सीधा नुकसान उठाना पड़ा है. समय पर माल न मिलने के डर से विदेशी खरीदारों ने करीब 5.9 करोड़ कपड़ों के ऑर्डर, जिनकी कीमत लगभग 254 मिलियन डॉलर है, कैंसिल कर दूसरे देशों को सौंप दिए हैं. सर्वे में भले ही 317 फैक्ट्रियों का आंकड़ा सामने आया हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि 600 से अधिक इकाइयों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कुल मिलाकर सिर्फ 18 दिनों में 682 मिलियन डॉलर के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। . भारत के किन सेक्टर्स और शहरों की चमकने वाली है किस्मत? बांग्‍लादेश से बाहर गए 254 मिलियन डॉलर के ऑर्डर में से देश को कितने मिले, इसका ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है. लेकिन भारत, वियतनाम, पाकिस्तान और श्रीलंका इस मौके को भुनाने की दौड़ में पूरी ताकत से जुट गए हैं. यदि 4 अरब डॉलर का यह संभावित कारोबार बांग्लादेश से बाहर निकलता है, तो भारत के टेक्सटाइल और अपैरल इकोसिस्टम के कई सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा।  कपास उत्पादन से लेकर यार्न यानी धागा, फैब्रिक और रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग तक भारत के पास एक संपूर्ण श्रृंखला मौजूद है. इस बड़े बदलाव से भारत के चार प्रमुख टेक्सटाइल हब और उनसे जुड़े सेक्टर्स सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगे-     निटवेयर और कॉटन गारमेंट सेक्टर (तिरुपुर): भारत का निटवेयर हब कहलाने वाला तमिलनाडु का तिरुपुर टी-शर्ट, बच्चों के परिधान और कॉटन गारमेंट बनाने में विश्व प्रसिद्ध है. नवंबर 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश संकट के बीच तिरुपुर के कारोबारियों को महज दो हफ्तों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर मिलने की बात सामने आई है।      रेडीमेड फैशन और अपैरल सेक्टर (नोएडा): उत्तर प्रदेश का नोएडा बड़े पैमाने पर रेडीमेड गारमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र है. यहां की आधुनिक फैक्ट्रियां सीधे यूरोप और अमेरिका के बड़े फैशन ब्रांड्स के लिए कपड़े तैयार करती हैं, जिन्हें नए ऑर्डर्स का सीधा लाभ मिल सकता है।      इंटरनेशनल अपैरल एक्सपोर्ट सेक्टर (बेंगलुरु): कर्नाटक का बेंगलुरु अपने मजबूत अपैरल एक्सपोर्ट नेटवर्क और वैश्विक ब्रांड्स के साथ पुराने कारोबारी रिश्तों के लिए जाना जाता है. सप्लाई चेन में बदलाव का बड़ा हिस्सा यहां की कंपनियों की झोली में आ सकता है।      होजरी और विंटर वियर सेक्टर (लुधियाना): पंजाब का लुधियाना होजरी, स्वेटर और ऊनी कपड़ों का सबसे बड़ा गढ़ है. सर्दियों के मौसम को देखते हुए विंटर वियर के जो ऑर्डर बांग्लादेश में अटके हैं, वे सीधे लुधियाना के उद्योगों को नई रफ्तार दे सकते हैं। .. भारत की राह में ये 4 बड़ी चुनौतियां भी बांग्लादेश का सबसे मजबूत विकल्प बनने के लिए भारत के पास तीन बड़ी ताकतें हैं. पहला, देश में कपास, धागे और कपड़े जैसे कच्चे माल की प्रचुर उपलब्धता. दूसरा, बड़े शहरों में पहले से तैयार मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर. और तीसरा, यूरोप व ब्रिटेन के साथ हो रहे नए व्यापार समझौते, जो भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुल्क के मोर्चे पर बड़ी बढ़त दिला सकते हैं।   

बिहार में AI टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा, 10,000 करोड़ के डेटा सेंटर से बदलेगी तस्वीर

पटना  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अक्सर चर्चा बड़े मॉडल, चैटबॉट और महंगे चिप की होती है. लेकिन इन सबके पीछे एक ऐसा सिस्टम काम करता है, जिसके बिना AI की रफ्तार थम सकती है. यह सिस्टम है डेटा सेंटर. यहीं हजारों सर्वर रखे जाते हैं, जो AI मॉडल को ट्रेन करने से लेकर यूजर्स के सवालों का जवाब देने तक का काम करते हैं।  अब इसी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बिहार में बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना है. डेटा सेंटर कंपनी CtrlS ने बिहार सरकार के साथ 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है. कंपनी राज्य में 150 मेगावॉट क्षमता वाला AI-ready डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इसका काम 2029-30 तक शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है. प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसे 220/400 केवी सबस्टेशन के पास, पटना या उसके आसपास विकसित करने की योजना है।  कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर 400 नौकरियां पैदा हो सकती हैं. इनमें 100 लोग डेटा सेंटर में काम करेंगे, जबकि 300 नौकरियां वहां सेवाएं लेने वाले ग्राहकों से जुड़ी होंगी।  बिजली कितनी लगेगी? बिहार में बनने वाला 150 MW का AI डेटा सेंटर अगर पूरी क्षमता पर चला, तो सालभर में करीब 131 करोड़ यूनिट बिजली इस्तेमाल कर सकता है. यह पटना शहर की 2022-23 की सालाना बिजली जरूरत का लगभग 44% है।  सवाल यह है कि AI के लिए तैयार किए जा रहे इतने बड़े डेटा सेंटर को चलाने के लिए कितनी बिजली चाहिए होगी और इसे ठंडा रखने के लिए पानी का इंतजाम कैसे होगा।  डेटा सेंटर होता क्या है? आसान भाषा में समझें तो डेटा सेंटर एक ऐसी इमारत या परिसर होता है, जहां बड़ी संख्या में कंप्यूटर सर्वर रखे जाते हैं. ये सर्वर इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट, ऐप, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल सेवाओं को चलाने में मदद करते हैं. जब आप कोई फोटो क्लाउड पर सेव करते हैं, ऑनलाइन वीडियो देखते हैं या किसी AI चैटबॉट से सवाल पूछते हैं, तो उसके पीछे कहीं न कहीं डेटा सेंटर के सर्वर काम कर रहे होते हैं।  AI के बढ़ते इस्तेमाल ने इन डेटा सेंटरों की जरूरत और बढ़ा दी है. इसकी वजह है AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग पावर. सामान्य सर्वर के मुकाबले AI में इस्तेमाल होने वाले GPU और दूसरे हाई-परफॉर्मेंस चिप ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. इन चिप पर एक साथ बहुत सारे काम होते हैं और इस दौरान काफी गर्मी भी पैदा होती है।  यही वजह है कि AI डेटा सेंटर सिर्फ सर्वर रखने वाली इमारत नहीं होता. इसमें बिजली पहुंचाने, उसे लगातार बनाए रखने, सर्वर को ठंडा रखने और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बिना रुकावट चलाने के लिए बड़े स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए।  150 MW का मतलब कितना बड़ा प्रोजेक्ट है? CtrlS ने बिहार में 150 MW क्षमता वाला डेटा सेंटर बनाने की योजना बताई है. MW यानी मेगावॉट बिजली की क्षमता मापने की इकाई है. एक मेगावॉट में 10 लाख वॉट होते हैं. इस लिहाज से 150 MW का मतलब 15 करोड़ वॉट की क्षमता है।  इस आंकड़े को समझने का एक तरीका यह है कि अगर कोई 150 MW का लोड पूरे साल लगातार अपनी पूरी क्षमता पर चलता रहे, तो उसकी बिजली की खपत करीब 1.31 अरब यूनिट यानी 1.31 टेरावॉट-घंटे सालाना हो सकती है. हालांकि यह सिर्फ मैथ्स के आधार पर निकला उदाहरण है, प्रोजेक्ट की घोषित सालाना खपत नहीं. वास्तविक खपत इस बात पर निर्भर करेगी कि डेटा सेंटर कितनी क्षमता पर चलता है, उसमें कितने सर्वर लगाए जाते हैं और बिजली का इस्तेमाल किस तरह होता है।  इतनी बड़ी क्षमता के लिए सिर्फ बिजली का कनेक्शन लेना काफी नहीं होगा. डेटा सेंटर को लगातार बिजली चाहिए. अगर बिजली चली जाए तो सर्वर और उन पर चल रही सेवाओं पर असर पड़ सकता है. इसलिए ऐसे परिसरों में बैकअप पावर, UPS, जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर और दूसरे वैकल्पिक इंतजाम भी जरूरी होते हैं।  CtrlS ने प्रस्तावित साइट को 220/400 केवी सबस्टेशन के पास रखने की बात कही है. इससे पता चलता है कि प्रोजेक्ट के लिए बिजली की उपलब्धता और उसे ग्रिड से जोड़ना शुरुआती योजना का अहम हिस्सा है. हालांकि कंपनी ने अभी इस परियोजना के लिए बिजली की सालाना जरूरत या बिजली आपूर्ति का पूरा मॉडल सार्वजनिक नहीं किया है।  AI डेटा सेंटर को ठंडा रखने के लिए पानी क्यों चाहिए? AI सर्वर जितनी तेजी से काम करते हैं, उतनी ही गर्मी भी पैदा करते हैं. अगर इस गर्मी को समय पर बाहर नहीं निकाला जाए तो चिप का तापमान बढ़ सकता है. इससे सर्वर की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है।  इसीलिए डेटा सेंटर में कूलिंग सिस्टम लगाया जाता है. ट्रेडिशन सिस्टम में ठंडी हवा सर्वर तक पहुंचाई जाती है और गर्म हवा को बाहर निकालकर टेंप्रेचर कंट्रोल किया जाता है. कुछ बड़े डेटा सेंटर में चिलर और कूलिंग टावर जैसे सिस्टम भी इस्तेमाल होते हैं. इनमें पानी का रोल हो सकती है।  AI डेटा सेंटर में ज्यादा ताकतवर GPU लगाए जाते हैं. इनकी संख्या और काम का दबाव बढ़ने पर गर्मी भी बढ़ती है. ऐसे में सामान्य एयर कूलिंग के साथ-साथ लिक्विड कूलिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है. लिक्विड कूलिंग में सर्वर या चिप के पास से गर्मी हटाने के लिए तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है. हर लिक्विड कूलिंग सिस्टम में पानी का इस्तेमाल हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ सिस्टम विशेष कूलेंट का इस्तेमाल करते हैं।  बिजली और पानी का सवाल बिहार के लिए कितना अहम? डेटा सेंटर को किसी शहर में लाने का फायदा सिर्फ यह नहीं होता कि वहां एक बड़ी इमारत बन जाती है. इसके लिए बिजली, सड़क, फाइबर नेटवर्क, पानी और प्रशिक्षित कर्मचारियों जैसी सुविधाओं की जरूरत होती है. इन सुविधाओं को विकसित करने से दूसरे उद्योगों को भी फायदा मिल सकता है।  लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के साथ संसाधनों पर दबाव का सवाल भी उठता है. 150 MW क्षमता वाले डेटा सेंटर को बिजली देने के लिए ग्रिड की तैयारी, ट्रांसमिशन नेटवर्क और सबस्टेशन की क्षमता अहम होगी. अगर बिजली की मांग का अनुमान … Read more