samacharsecretary.com

जैस्मिन लांबोरिया ने World Boxing Championship में बनाई जगह फाइनल में, हरियाणा का नाम रोशन

भिवानी
  लिवरपूल में चल रही वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लांबोरिया ने ब्राजील की दो बार की ओलंपियन जुसीलन सेर्कुइरा रोमीयू को मात देकर महिला 57 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

जैस्मिन और रोमीयू का आमना-सामना इससे पहले अस्ताना के फाइनल मुकाबले में हुआ था, जिसमें करीबी जंग के बाद भारतीय मुक्केबाज ने जीत दर्ज की थी। लिवरपूल में जैस्मिन ने तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखते हुए 5-0 से मुकाबला जीता और अब वह विश्व चैंपियनशिप पदक से बस एक जीत दूर हैं।

वहीं, महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग में साक्षी का सफर खत्म हो गया, उन्हें तुर्की की हतिसे अकबा के खिलाफ 0-5 से हार झेलनी पड़ी। इसी तरह लिवरपूल में सनमाचा चानू का अभियान भी समाप्त हो गया, जब वह कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा से 0-5 से हार गईं। वहीं, अभी सचिन (पुरुष 60 किग्रा) का सामना कजाकिस्तान के बीबार्स झेक्सेन से होगा। सुमित (पुरुष 75 किग्रा) बुल्गारिया के रामी कीवान से भिड़ेंगे। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here