samacharsecretary.com

मंगलादित्य योग का असर: 11 मई से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को बड़ा फायदा

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई को मंगल ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करते ही एक खास योग बनने जा रहा है, जिसे मंगलादित्य योग कहा जाता है. यह योग तब बनता है जब मंगल और सूर्य एक ही राशि में आ जाते हैं और इसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है. इस बार इस योग की अहमियत और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि मेष मंगल की अपनी राशि है, जबकि सूर्य यहां उच्च का है. ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ आना बेहद शुभ और ताकतवर संयोग बना रहा है.

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस विशेष योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खासतौर पर भाग्यशाली साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां.

मेष राशि
मेष राशि के लिए बनने वाला मंगलादित्य योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, उसके मिलने के संकेत हैं. बिजनेस करने वालों के लिए भी मुनाफे के अच्छे योग बन रहे हैं. निवेश से फायदा हो सकता है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और लाभ लेकर आ सकता है. व्यापार में तेजी आएगी. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. साथ ही, किसी बड़े काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में सम्मान भी मिलेगा.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. इस दौरान आप नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार भी बना सकते हैं. विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह योग कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी में सैलरी बढ़ने या नई जॉब मिलने की संभावना है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. इसके अलावा, धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी.

Leave a Comment

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here