samacharsecretary.com

हस्तरेखा शास्त्र से कैसे जानें लव मैरिज या अरेंज मैरिज होगी

आज कल सोशल मीडिया लव मैरिज और अरेंज मैरिज टॉपिक काफी ज्यादा चर्चा में है. जिसको लेकर हर पंडित इस टॉपिक पर अपनी राय रख रहा है. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि हाथों की रेखाओं को देखकर भी लव मैरिज और अरेंज मैरिज का पता किया जा सकता है. चौंकिए मत! दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें हाथ की रेखाओं और हथेली को देखकर इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है. इसमें हाथ की मुख्य रेखाएं जैसे जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा को देखा जाता है. इन रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन, करियर, हेल्थ और रिश्तों के बारे में जानकारी जानने की कोशिश की जाती है. वहीं, हाथ की रेखाएं देखकर व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति, आने वाले शादी-शुदा जीवन कैसे रहेगा और लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज ये भी पता किया जा सकता है.

कैसे पता करें कि लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज?
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की रेखाओं से शादी और रिश्तों से जुड़े कई संकेत मिलते हैं. खासकर छोटी उंगली के नीचे मौजूद विवाह रेखा को देखकर यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति की शादी लव होगी या अरेंज.

अगर विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर हृदय रेखा की तरफ जाती दिखाई दे, तो इसे लव मैरिज का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग अपने मन से जीवनसाथी चुनते हैं और प्रेम संबंध को शादी तक ले जाने की संभावना अधिक होती है. वहीं, यदि विवाह रेखा सीधी, साफ और हृदय रेखा से अलग हो, तो इसे अरेंज मैरिज का संकेत माना जाता है. ऐसे मामलों में परिवार की भूमिका ज्यादा होती है और वैवाहिक जीवन सामान्यतः स्थिर माना जाता है.

हथेली में विवाह रेखा कहां होती है?
हस्तरेखा शास्त्र में छोटी उंगली के नीचे, हथेली के किनारे पर जो रेखा होती है, उसे विवाह रेखा कहा जाता है. कुछ लोगों के हाथ में इस जगह एक से ज्यादा रेखाएं भी दिखाई देती हैं, लेकिन हर रेखा का अलग मतलब माना जाता है. अगर विवाह रेखा साफ, गहरी और बिना कटाव के हो, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखी और स्थिर रहता है. वहीं, अगर यह रेखा टूटी हुई हो, कटी-फटी हो या बीच-बीच में मिलती-जुलती दिखे, तो शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.

अगर विवाह रेखा हृदय रेखा के पास हो, तो जल्दी शादी के संकेत माने जाते हैं. वहीं, छोटी और बीच में स्थित रेखा थोड़ी देर से विवाह होने का इशारा देती है. अगर इस स्थान पर कई छोटी-छोटी रेखाएं हों, तो इसे एक से ज्यादा प्रेम संबंधों का संकेत माना जाता है. अगर विवाह रेखा की शुरुआत में कोई निशान हो या यह हृदय रेखा को पार करती हुई दिखे, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे लोगों को रिश्तों में धोखा, जीवनसाथी से जुड़ी समस्याएं या वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here