samacharsecretary.com

छठ पूजा पर पंजाब में दिखी आस्था की अनूठी छटा, बिहारियों ने परंपरागत तरीके से की पूजा

फाजिल्का.

रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार व उत्तर प्रदेश से आकर फाजिल्का में बसे परिवारों ने अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को संजोकर रखा है। इसका नजारा छठी पर्व पर देखने को मिला, जहां करीब 350 परिवारों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पर्व मनाया।

भले ही इन परिवारों ने अपना राज्य छोड़ दिया हो, लेकिन अपनी संस्कृति और वर्षों पुरानी परंपरा को नहीं छोड़ा। छठ पर्व के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और व्रतियों के साथ उनके परिवारों में भी खास उत्साह देखने को मिला। छठ पर्व को लेकर व्रतियों ने करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने पूरी आस्था के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। व्रत की कठिन साधना में परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। छठ पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने वाली परंपरा के रूप में भी दिखाई दिया।

पर्व के अंतिम चरण में व्रतियों ने सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सूर्य देव की आराधना और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ व्रत संपन्न हुआ। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी की। जालंधर में पिछले तीन दिनों से जारी छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने व्रत संपन्न किया। सुबह के समय सर्दी है ठंडी हवाओं के बावजूद शहर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री तथा परिवार के साथ छठ घाट पर पूजा की। इस मौके पर छठ घाटों पर जहां छठी माता के गीत गूंजे वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी तथा धार्मिक गीतों के साथ व्रत संपन्न किया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here