samacharsecretary.com

मंत्री सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप जबलपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का नया रूप

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर जबलपुर अब पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान की ओर अग्रसर है। पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से मदन महल की पहाड़ियों पर स्थित ठाकुरताल क्षेत्र को एक एमिनेंट पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना में ‘फॉरेस्ट सफारी – ज़ू कम रेस्क्यू सेंटर’ और संग्राम-सागर तालाब के समग्र विकास को भी सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वन मंडल अधिकारी श्री ऋषि मिश्रा एवं कंसलटेंट श्री दुबे के साथ विस्तृत चर्चा कर योजना की रूपरेखा तैयार की । लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बताया परियोजना को और अधिक गरिमा प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वीरांगना रानी दुर्गावती जी के नाम पर विकसित करने की घोषणा की है। यह निर्णय जबलपुर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव को और भी सशक्त करेगा। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस उपलब्धि के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिंह ने बताया यह पर्यटन परियोजना लगभग 85 से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी जिसमें पर्यटकों को प्राकृतिक वन्य जीवन और आधुनिक तकनीकों का समन्वित अनुभव मिलेगा। इस केंद्र में रोबोटिक इंटरप्रिटेशन सेंटर, बटरफ्लाई पार्क, तथा लॉन्ग कार्निवल जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी, जिसमें येलो टाइगर, व्हाइट टाइगर, पैंथर, लायन और भालू जैसे आकर्षक वन्य-जीव रहेंगे। इसके अतिरिक्त रेप्टाइल हाउस में मगरमच्छ और सांप और एग्जॉटिक और नेटिव बर्ड्स के लिए विशेष क्षेत्र बनाए जाएंगे। ज़ेब्रा और जिराफ के लिए एक अलग एग्जॉटिक पार्क, वाटर इंटरप्रिटेशन सेंटर, और स्पीशीज वाइज इंटरप्रिटेशन सेंटर जैसे अनेक नवाचार इस परियोजना की विशेषता होगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पर्यटकों को रोमांच का अनुभव देने के लिए इस पूरे क्षेत्र को संग्राम-सागर तालाब से ठाकुरताल तक ट्रैकिंग, ज़िपलाइन और बोटिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे यह एक सम्पूर्ण एडवेंचर और ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन बन सके। ठाकुरताल क्षेत्र में फॉरेस्ट बाथिंग और व्यू प्वाइंट्स जैसे प्राकृतिक आनंद देने वाले स्थल भी विकसित किए जाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अगले तीन माह में तैयार कर ली जाएगी, जिसके बाद विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। यह परियोजना न केवल जबलपुर को पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर, पर्यावरण संरक्षण, और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी।  

दिल्ली-मुरादाबाद हाइवे पर ट्रैफिक अलर्ट! वीकेंड पर रहेगा जीरो मूवमेंट, भारी वाहनों पर रोक

गजरौला  सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर व हापुड़ जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों रूट का जायजा भी लिया है। जिसमें शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसको लेकर रूट डायवर्जन का खाका भी तैयार किया गया। चार चरणों में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार-रविवार को जीरो ट्रैफिक रहेगा। यूं तो 1 जुलाई से सावन मास का शुभारंभ हो जाएगा। इस माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बरेली, बदायूं, मुरादबाद, रामपुर आदि जिलाें से शिवभक्तों का आगमन गंगा नगरी ब्रजघाट में होता है। हर साल भारी मात्रा में कांवड़िये उमड़ते हैं। ऐसे में शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस पहले से ही तैयारी कर रही है। 14 जुलाई को पहली सोमवार के लिए जल भरने के लिए कांवड़िये 11 जुलाई से ही निकल पड़ेंगे। उनके लिए रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया गया। तय किया गया है कि पूरे चार चरणों में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। शनिवार-रविवार को कांवड़ियों की भीड़ अनुसार हाइवे पर ट्रैफिक जीरो रहेगा और दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली हाइवे की साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। बैठक में कांवडियों जाने के मार्गों पर विशेष सर्तकता एवं निगरानी के साथ प्रभावी ड्यूटी लगाए जाने की बात कही। मुख्य स्थानों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने के लिए भी निर्देश दिए गए। टीएसआइ अनुज तोमन ने बताया कि चार चरणों में रूट डायवर्जन रहेगा। पहला चरण 11 जुलाई से 14 तक, दूसरा चरण 18 से 23 जुलाई तक, तीसरा 25 से 28 जुलाई और चौथा चरण एक से चार अगस्त तक रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार के लिए शुक्रवार की शाम से ही जीरो ट्रैफिक रहेगा। बिना आइडी के किसी भी श्रद्धालु को गेस्ट हाउस, धर्मशाला में नहीं रुकने दिया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर समय समय पर चेकिंग की जाएगी। इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन     मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को मुरादाबाद कांठ, बिजनौर के स्योहारा, धामपुर, बिजनौर बैराज मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।     मुरादाबाद से मेरठ- दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को टीएमयू की बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ दिल्ली भेजा जाएगा।     बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहनों को आबला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरोरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।     रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरोरा, जनपद बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।     अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवाला कला, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।     दिल्ली और जिला गाजियाबाद की तरफ से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे।     दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजौई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते से होकर मुरादाबाद की ओर जाएंगे।     हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला अंडर पास से किठौर होते हुए परीक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज बिजनौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।     हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावटी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।     मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली, देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।     गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।  

छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल

मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश मुख्यमंत्री साय ने राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी पूर्वक कर अदा करना चाहिए। साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को जीएसटी एवं वैट से कुल 23,448 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ, जो राज्य के कुल कर राजस्व का 38% है। छत्तीसगढ़ ने 18% की जीएसटी वृद्धि दर हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है। बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी संग्रहण हेतु विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि आगे भी नियमों के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कर अपवंचन के मामलों एवं उनसे निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने फर्जी बिल, दोहरी बहीखाता प्रणाली और गलत टैक्स दरों का उपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की नवाचारी पहलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसटी पंजीकरण की औसत समय सीमा को 13 दिन से घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।  बैठक में अधिकारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाइयों एवं कर चोरी की राशि की वसूली की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से शासन के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रहण एवं जीएसटी से जुड़ी सेवाओं का कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपादित किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा आयुक्त वाणिज्यिक कर पुष्पेंद्र मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

6600mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्‍च होगा HONOR X9c 5G

नई दिल्ली कुछ महीनों से यह कहा जा रहा था कि ऑनर ब्रैंड ने भारत से अपना कारोबार फ‍िर समेट लिया है। हालांकि भारत में ऑनर ब्रैंड स्‍मार्टफोन बेचने वाली कंपनी ने खबरों को नकारा और बताया कि कई नए स्‍मार्टफोन लाइनअप हैं, जिन्‍हें जल्‍द पेश किया जाएगा। अब जानकारी कन्‍फर्म हो गई है कि कई महीनों के इंतजार के बाद ऑनर का नया फोन भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। HONOR X9c 5G को 7 जुलाई को पेश किया जाएगा। यह फोन सीधे एमेजॉन पर लॉन्‍च होगा और बिक्री के लिए जाएगा। फोन के ज्‍यादा फीचर्स सामने आए गए हैं। क्‍या कुछ खास होने वाला है नए ऑनर स्‍मार्टफोन में, आइए जानते हैं। प्राइस, उपलब्‍धता HONOR X9c 5G की कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा। फोन की सेल 12 जुलाई से शुरू होगी और यह दो कलर्स- टाइटेनियम ब्‍लैक और जेड स्‍यान में आएगा। फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस HONOR X9c 5G में 6.78 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के डिस्‍प्‍ले में 3840Hz PWM डिमिंग होगी, जिसका मतलब है कि यह यूजर की आंखों को कम से कम नुकसान पहुंचाएगा। 66 वॉट चार्जिंग सपोर्ट HONOR X9c 5G में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टाेरेज ऑफर करता है। कैमरा सिस्‍टम्‍स की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्‍सल का मेन एआई कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर बेस्‍ड MagicOS 9.0 ओएस पर चलता है। फोन में 6600 एमएएच की बैटरी है जो 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन SGS सर्टिफाइड है और पानी, धूल और गिरने पर होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। फोन को बनाने में प्रीमियम मैट फ‍िनिश इस्‍तेमाल हुई है और यह 7.98mm स्‍ल‍िम है। ऑनर का नया फोन 5जी रेडी है। ऑनर को लेकर तब ज्‍यादा कयास लगाए गए, जब इसे इंडिया में लीड कर रहे माधव सेठ ने कंपनी छोड़ दी। कहा गया कि ऑनर ने इंडिया से अपना बिजनेस फ‍िर समेट लिया है। हालांकि ऑनर के ब्रैंड पार्टनर, सीपी खंडेलवाल ने स्‍पष्‍ट कर दिया था कि ऑनर ब्रैंड के साथ कम से कम 4 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च होने वाले हैं।

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा अभियान’ का किया शुभारंभ

 रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा‘‘ अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं। पोषण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा इस नई पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी तथा निवास कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से पंथी नृत्य दल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से  उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल ने सौजन्य मुलाकात की। पंथी नृत्य दल के सदस्यों ने बताया कि वे 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंथी नृत्य दल के सभी कलाकारों को अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध बिखेरने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री खुशवंत सिंह साहेब उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से श्री खंडेलवाल की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार की शाम मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री खंडेलवाल को नए दायित्व की बधाई देते     

चीनी राष्ट्रपति की BRICS से दूरी, 12 साल बाद पहली बार नहीं होंगे शामिल – उठे कई सवाल

बीजिंग ब्राजील में इसी सप्ताह से होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग सम्मेलन में भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पांच से आठ जुलाई तक 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओनिंग  ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री ली ब्राजील में होने वाले सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से परहेज किया कि चिनफिंग ने इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने का निर्णय क्यों किया। उन्होंने आगे बताया कि वह अपने 12 साल के कार्यकाल में कभी भी ब्रिक्स सम्मेलन में अनुपस्थित नहीं रहे। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मिस्त्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई को शामिल करके इस समूह का विस्तार किया गया है।  

गिल ने मैच के पहले दिन शतक ठोक इंग्लैंड में मचाया तहलका, जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड

बर्मिंघम  तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2025 का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे. नीतीश कुमार रेड्डी, वॉश‍िंगटन सुंदर और आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया हैं. बुमराह को टीम में नहीं नहीं रखा गया. वहीं लीड्स टेस्ट में खेले साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर भी प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. इस मकाबले के पहले दिन भारत ने 5 विकेट गंवा दिए हैं और 310 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल शतक बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने नाबाद 114 रन बनाए हैं, वहीं जडेजा नाबाद 41 रन बनाकर खेल रहे हैं.  एजबेस्टन के मैदान पर भारत ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में उसे हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. एजबेस्टन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है. यहां पिछले चार टेस्ट मैचों में भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है. इसमें 2022 में इंग्लैंड द्वारा भारत के खिलाफ किया गया अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज भी शामिल है. लेकिन पिछले कुछ सालों में एजबेस्टन में स्पिनर्स को खास मदद नहीं मिली है. 2020 के बाद से इंग्लैंड के सात टेस्ट वेन्यू में स्पिनर्स के लिए ये तीसरा सबसे खराब मैदान रहा है. यहां तेज गेंदबाजों को औसतन 30 रन पर विकेट मिला है, जबकि स्पिनर्स को एक विकेट के लिए 44.45 रन खर्च करने पड़े हैं.मौसम की बात करें तो चौथे और पांचवें दिन बर्मिंघम में बारिश का अनुमान है.  गिल ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, सारी रिकॉर्डबुक हुईं ध्वस्त गिल ने बुधवार (2 जुलाई) को एजबेस्टन टेस्ट में इतिहास रच दिया. वो इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मैच में शतक लगाने वाले नौवें विदेशी कप्तान बने हैं. वहीं ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान हैं. इस खास क्लब में डॉन ब्रैडमैन, गारफील्ड सोबर्स और ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गज भी शामिल हैं.  वहीं गिल ने कप्तान के रूप में अपने पहले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाकर एक और खास रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा करने वाले वो सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान हैं. इस लिस्ट में शामिल हैं.  विराट कोहली (जिन्होंने कप्तान के रूप में पहले तीन टेस्ट में शतक लगाए थे). विजय हजारे, सुनील गावस्कर, शुभमन गिल अन्य हैं.  ऐसे में गिल अगर एक और शतक जड़ते हैं तो वो कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं.  इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट में शतक लगाने वाले मेहमान कप्तानों की सूची में डॉन ब्रैडमैन (1938), गैरी सोबर्स (1966), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990) और अब गिल (2025) शामिल हो गए हैं.  25 साल के शुभमन गिल ने टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते हुए कमाल कर दिया है. हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में 147 रन बनाने के बाद, उन्होंने दूसरे टेस्ट (एजबेस्टन) के पहले दिन नाबाद 114 रन बनाए. उनकी पारी ने भारत को 310/5 तक पहुंचाया, जब टीम इंड‍िया संकट में फंसी हुई थी. ग‍िल अब सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने कप्तानी के पहले दो टेस्ट में शतक लगाया हो. इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली, विजय हजारे और सुनील गावस्कर ने किया था. इसके इतर गिल एजबेस्टन में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने (पहले विराट कोहली) और तीसरे भारतीय कप्तान, जिन्होंने वहां 50+ स्कोर किया (धोनी और कोहली के साथ).  गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन में एक और रिकॉर्ड जोड़ दिया. वो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा विजय हजारे (1951–52) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990) ने किया था. विजय हजारे ने 1951-52 में दिल्ली और ब्रेबोर्न में शतक लगाया था और अजहरुद्दीन ने 1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में शतक लगाए थे.  ग‍िल के इंग्लैंड के ख‍िलाफ 3 टेस्ट में 3 शतक  शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाकर एक खास क्लब में जगह बना ली है. ऐसा करने वाले बहुत ही कम भारतीय बल्लेबाज हैं. अब गिल का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984–85), दिलीप वेंगसरकर (1985–86) और राहुल द्रविड़ (2002 और 2008–2011, दो बार) जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ गया है. IND vs ENG में लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय  मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984–85) दिलीप वेंगसरकर (1985–86) राहुल द्रविड़ (2002) राहुल द्रविड़ (2008–2011) शुभमन गिल (2024–2025) पहले दिन भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। यशस्वी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 87 रन की पारी खेली। इसी के साथ युवा बल्लेबाज ने 51 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ओपनर के रूप में एजबेस्टन में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुधीर नाइक के नाम था, जिन्होंने जुलाई 1974 में इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनेस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ एजबेस्टन में 165 गेंदों में 77 रन बनाए थे। नाइक की यह पारी उस समय भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ मानी गई थी, और यह रिकॉर्ड पिछले पांच दशकों से अटूट था। बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय ओपनर्स द्वारा बनाए गए शीर्ष स्कोर: यशस्वी जायसवाल – 87 रन (2025) सुधीर नाइक – 77 रन (1974) सुनील गावस्कर – 68 रन (1979) चेतेश्वर पुजारा – 66 रन (2022) सुनील गावस्कर – 61 रन (1979) एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का हाल एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो यशस्वी की शानदार पारी के बाद भारत ने कप्तान शुभमन गिल के शतक की मदद से पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया है। गिल 216 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेलकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं। उनका साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दे रहे हैं, जडेजा ने नाबाद 41 रन बनाए हैं। एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच सभी टेस्ट मैचों के नतीजे 13-15 जुलाई 1967: टीम इंडिया को 132 रनों से हार मिली 4-8 जुलाई 1974: भारतीय टीम पारी और 78 रनों से हारी 12-16 जुलाई 1979: टीम इंडिया की … Read more

अगले 48 घंटों के लिए झमाझम बारिश अलर्ट जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. मानसून का असर अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में दिखेगा. सुबह से बादल छाए रहने के बाद अब राजधानी में मौसम ने करवट ली है. राजधानी रायपुर के आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 घंटे से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज अगले 24 और 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारनगढ़-भिलाईगढ़, कोरबा व जंजगीर-चांपा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. वहीं सरगुजा, जशपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटों में प्रदेश के कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसमी सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. दूसरी ओर मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड में स्थित निम्न दाब के केंद्र, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से झारखंड में स्थित निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.