samacharsecretary.com

युवक गिरा ट्रेन से, प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार, मेडिकल टीम की देरी से बढ़ी मुश्किलें

भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह हुई घटना ने रेलवे प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया। सुबह 7:52 बजे नर्मदा एक्सप्रेस से एक युवक प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक प्लेटफॉर्म पर घंटों पड़ा रहा, लेकिन समय पर न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही रेलवे स्टाफ ने उचित मदद की। ट्रेन से प्लेटफॉर्म चार पर गिरा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक किसी तरह ट्रेन से फिसलकर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गिर पड़ा। हादसे में युवक के पैर में गहरी चोट आई, जिसके बाद वह उठने तक की स्थिति में नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी, लेकिन मदद मिलने में बेहद देर हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डॉक्टरों की टीम हमेशा मौजूद रही है, मगर उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर चार तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान घायल युवक असहाय होकर वहीं तड़पता रहा। घायल को नहीं मिली समय पर मदद जानकारी के मुताबिक, घायल युवक झारखंड का रहने वाला है। स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मी का कहना है कि अगर प्राथमिक उपचार समय पर मिल जाता तो युवक को राहत मिल सकती थी। राजधानी जैसे बड़े स्टेशन पर भी अगर हादसे के घायल यात्री को तुरंत मदद न मिले, तो छोटे स्टेशनों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। वहीं, स्टेशन प्रशासन का कहना है कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है।

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला: जमालपुर-हावड़ा मार्ग में पथराव, डर के माहौल

भागलपुर 22310 जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। सोमवार की शाम करीब 5:15 बजे पंजवार रोड हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। उस समय ट्रेन लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारहट से मंदारहिल की ओर बढ़ रही थी। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव का असर कोच संख्या सी-4 पर पड़ा। सीट संख्या 61 से 63, 65 से 67 और 70 से 72 के पास खिड़कियों पर पथराव किया गया। इनमें से आपातकालीन खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी खिड़की को हल्का नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। यात्रियों ने बताया कि अचानक तीन पत्थर जोरदार आवाज के साथ खिड़की पर आ लगे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान सक्रिय हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कोच का बारीकी से निरीक्षण किया और पथराव की जगह को चिह्नित करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। मंदारहिल स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन निर्धारित समय पर थोड़ी देर के लिए रुकी, जहां यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ हो। बीते 8 जून को भी भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत पर पत्थरबाजी की गई थी। उस समय दोपहर करीब 3:20 बजे टिकानी रेलखंड के पास हाट पुरैनी और टिकानी के बीच सी-7 कोच की 42 और 43 नंबर सीट की खिड़की पर पत्थर आकर लगा था, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया था। इससे पहले 14 अप्रैल को भी हावड़ा से भागलपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिनरगढ़िया (रामपुरहाट-दुमका रेलखंड) के पास पथराव हुआ था, जिसमें खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

महाराजाम लगा हाईवे पर, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें गुरुग्राम और नोएडा में

गुरुग्राम सोमवार को तीन घंटे से हो रही निरंतर बारिश ने गुरुग्राम की सड़कें जाम में बदल दी हैं। दिल्ली-जैपुर हाईवे पर मानेसर रामपुर, नोरंगपुर और गांव नरसिंहपुर के जलमग्न होने से हाईवे पर रजोकरी बॉर्डर तक करीब 20 किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया है। खासतौर से इफको चौक के फ्लाईओवर पर भीषण जाम की परिस्थितियां बनी हैं, जो सिरहोल बॉर्डर से मानेसर तक फैली हुई हैं। गुरुग्राम शहर में दोपहर में हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके की रफ्तार थमाई रखी। ज़िले की विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों में जहां अलग-अलग मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश वजीराबाद इलाके में दर्ज की गई। इसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नरसिंहपुर के पास सर्विस लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। शहर की प्रमुख सड़कों जैसे शीतला माता रोड, सुभाष चौक और पुराने शहर के बाजारों में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है। सड़क किनारे कई जगह जलभराव के कारण आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। ट्रैफिक जाम के चलते लोग लंबा समय सड़क पर फंसे हुए हैं और ट्रैफिक विभाग भी जाम को कम करने में जुटा है। लोग जहां संभव हो वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी जा रही है। उधर, नोएडा में भी जाम के हालात बद से बदतर हो गए। शाम को ऑफिस से घर जाने के दौरान नोएडा सेक्टर 16ए के पास ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जीतु पटवारी पर फिर हमला, 24 घंटे में दूसरी बार हुई हिंसा

नीमच सोमवार की दोपहर में नीमच दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आज एक बार फिर भीड़ में शामिल अज्ञात शख्स द्वारा हमला किया गया है। एक दिन पहले रतलाम दौरे के दौरान रास्ते में प्रदर्शन कर रहे धाकड़ समाज के लोगों के बीच से किसी अज्ञात हमलावर द्वारा पत्थर से हमला किया गया था, जिससे पटवारी के वाहन का कांच फूट गया। अभी इस मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत शांत भी नहीं हुई है कि, आज नीमच दौरे के दौरान एक बार फिर जीतू पटवारी पर भीड़ में मौजूद अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। इस बार हमलावर ने पटवारी की ओर बोतल, कंकड़ और स्याही फेंकी है। शहर में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़' यात्रा के दौरान अचानक से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रा जब शहर के 40 सर्किल पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के काफिले पर काली स्याही फेंकने की कोशिश की है। साथ ही, पीसीसी चीफ को काले झंडे दिखाते हुए उनके पोस्टर भी फाड़े गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तो यहां तक दावा किया कि, रैली पर भीड़ से कंकर तक फैंके गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें यात्रा गुजरने के बाद मौके से बोतल, स्याही और कंकड़ पड़े दिख रहे हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए थे। जीतू पटवारी पर हुए हमले के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पध एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के काफिले को सुरक्षित आगे बढ़ाया।

यतीमखाना प्रकरण: गवाह से हुई जिरह, आजम खां की अगली सुनवाई 3 सितंबर

रामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से आए गवाह से अभियोजन ने जिरह की। अब इस मामले में तीन सितंबर को सुनवाई होगी। आजम खां के विरुद्ध यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की यतीमखाना बस्ती से जुड़ा है। इस बस्ती को वर्ष 2016 में जबरन खाली कराया गया था। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। आजम खां के इशारे पर सपाइयों ने पुलिस फोर्स के साथ बस्ती को जबरन खाली करा दिया था। मुकदमे में घरों में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने, रुपये, जेवर और भैंस-बकरी लूटकर ले जाने के आरोप हैं। इन मुकदमों में आजम खां समेत सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, इस्लाम ठेकेदार आदि भी नामजद हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। यतीमखाना प्रकरण में शहर कोतवाली में 12 लोगों द्वारा अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पहले सभी की अलग-अलग सुनवाई चल रही थी, लेकिन बाद में न्यायालय ने इन सभी को एक मान लिया। इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की गवाही चल रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा के अनुसार पिछली तारीख पर बचाव पक्ष ने गुलाम जाफर की गवाही कराई थी। गवाह की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई थी। सोमवार को गवाह से अभियोजन ने जिरह की। जिरह पूरी हो गई है। अब तीन सितंबर को बचाव पक्ष द्वारा अगला गवाह पेश किया जाएगा।  

उफान पर नदियां और हाई अलर्ट: हरियाणा में अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद

चंडीगढ़ हरियाणा में लगातार बारिश से यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी सहित अधिकतर नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं, ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। माैसम विभाग ने 18 जिलों में आरेंज अलर्ट किया है, जिनमें यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। हिसार, फतेहाबाद, कैथल और सिरसा में येलो अलर्ट है। जगह-जगह जलभराव से प्रदेश में 40 हजार किसानों की ढाई लाख एकड़ से अधिक फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और पांच सितंबर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को सभी सभी मंडल आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा एसडीएम को लिखित आदेशों में मौसम विभाग की चेतावनी का उल्लेख करते हुए विभिन्न स्थानों पर बाढ़ की आशंका जताई है। ऐसे में मुख्य सचिव या गृह सचिव की स्वीकृति के बिना किसी भी अधिकारी को अवकाश की अनुमति न दी जाए।वहीं, जलभराव वाले क्षेत्रों में पंचायत सचिवों और पटवारियों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। उन्हें लगातार जिला मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजनी होगी। साथ ही सभी निजी और सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छतों, कमरों की सफाई सहित बिजली फिटिंग की नियमित जांच का निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई हैं कि अगर कोई हादसा हुआ तो उनकी जिम्मेदारी होगी। अगर कहीं स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है तो भी टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। मुख्यमंत्री लगातार ले रहे अपडेट मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कहा कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी भी जिले में अभी तक बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं हुई है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करके लोगों की मदद की जा रही है। सोमवार को बाढ़ संभावित जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के उपायुक्त, एसडीएम के साथ सिंचाई और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी पूरा दिन फील्ड में रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी लगातार जिलों में अधिकारियों के संपर्क में हैं और रिपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करवा रहे हैं। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करेगा इनेलो इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई दिन से पंजाब के बाढ़ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राशन, पानी और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। पार्टी पंजाब के किसानों, कामगारों, काश्तकारों समेत सभी पीड़ितों की हर तरह से मदद करेगी। पंजाब में पशुओं के लिए ट्रक और ट्रैक्टर में चारा भरकर भेजेंगे। बाढ़ के बाद कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी वालंटियर, डाक्टर और दवाइयों का भी प्रबंध किया जाएगा।

मंत्री सिंह ने कहा- बच्चों में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करें

भोपाल   स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिये बच्चों में "एक भारत-श्रेष्ठ भारत'' की भावना को मजबूत किया जाना जरूरी है। हमारी विविधता भरी सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाती है। मंत्री श्री सिंह सोमवार को भोपाल में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुरा, भेल की वार्षिक पत्रिका "वीथिका'' का विमोचन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित हो रहे सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को तराशने का कार्य बेहतर तरीके से किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। सांदीपनि विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिये नि:शुल्क बस सेवा भी उपलब्ध करायी जा रही है। वार्षिक पत्रिका वीथिका विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती पूनम अवस्थी ने बताया कि वार्षिक पत्रिका वीथिका में संविधान के 75वें वर्ष के मौके पर संविधान से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि भेल सांदीपनि विद्यालय का स्वयं का भवन लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से जल्द बनकर तैयार हो जायेगा। विद्यालय में के.जी. से 12वीं तक करीब 1080 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों को हिन्दी और इंगलिश मीडियम में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। विद्यालय में पिछले वर्ष विभिन्न राज्यों की संस्कृति के आदान-प्रदान के लिये नागालैण्ड राज्य के बच्चों ने दौरा किया था। भेल विद्यालय के बच्चों ने मंत्री श्री सिंह को ट्रायबल पेंटिंग भी भेंट की।  

रेलवे ने बढ़ाई सुविधा: त्योहारों के लिए 150 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

झुमरीतिलैया त्योहारों के मौसम में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 2024 अतिरिक्त फेरों में चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 14 ट्रेनों की अधिसूचना जारी की गई है, जो पटना, गया, कोडरमा और धनबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के जरिए कुल 588 फेरे संचालित होंगे। पूर्व रेलवे से भी कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से 24 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की गई है, जिनके जरिए 198 फेरे तय किए जाएंगे। इसके अलावा पूर्व तट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के तहत भी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। इनसे प्रयागराज, कानपुर, रांची, टाटानगर, भोपाल, कोटा, रायपुर, बिलासपुर जैसे स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। स्पेशल ट्रेनों की सूची, समय सारणी, रूट और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, आईआरसीटीस पोर्टल और नजदीकी स्टेशनों पर उपलब्ध है। यात्री अग्रिम आरक्षण करा यात्रा की योजना बना सकते हैं।

ड्रम फटने से सूरत की मिल में लगी आग, 2 की मौत, 22 घायल

गुजरात  सूरत के पलसाना इलाके के जोलवा गांव में सोमवार को एक कपड़ा मिल में भीषण हादसा हो गया। मिल में काम के दौरान अचानक एक ड्रम फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि मिल की दीवारें तक हिल गईं और अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद मिल के अंदर आग लग गई। आग की लपटें और घना धुआं देखकर मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन इस भयावह हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लपटें बार-बार भड़कती रहीं। आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। धमाके से मची भगदड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के वक्त का मंजर बेहद भयावह था। आग और धुएं के कारण मिल के अंदर भगदड़ मच गई। धुएं का गुबार इतना घना था कि दूर-दूर तक दिखाई देना मुश्किल हो गया। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल धमाके की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट की टीम मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ड्रम में कोई रासायनिक पदार्थ हो सकता है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 

पीएम मोदी के हर एक्शन ने भेजा संदेश: SCO समिट में हाथ मिलाना और पुतिन से गले मिलना चर्चा में

नई दिल्ली चीन के तियानजन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज अलग ही दिखा, जिसमे साफ संदेश छिपा था कि कौन भारत का करीबी दोस्त है और कौन नहीं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गले मिलना, चीनी राष्ट्रपति शि चिनफिंग से हाथ मिलाना, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआम की पीठ थपथपाना और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर देखना तक नहीं, ये सब इशारे अपने आप में काफी कुछ कह गए। 45 मिनट तक कार में साथ थे पीएम मोदी-पुतिन समिट में पीएम मोदी और पुतिन की नजदीकी सबसे अलग दिखी। दोनों नेता एक ही गाड़ी में साथ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पुतिन करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी का इंतजार करते रहे और फिर दोनों 45 मिनट तक कार में बैठकर बातचीत करते रहे। बाद में उनकी द्विपक्षीय बैठक भी एक घंटे से ज्यादा चली। इसके अलावा, कई मौकों पर पीएम मोदी और पुतिन हंसी-मजाक भी करते नजर आए। इसी दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ किनारे खड़े नजर आए और वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और पुतिन गहरी बातचीत में डूबे हुए आगे बढ़ गए, जबकि शरीफ सिर्फ देखते रह गए। पाकिस्तानी पीएम को किया नजरअंदाज समिट में पीएम मोदी का शरीफ को नजरअंदाज करना ही काफी नहीं था, बल्कि अपने संबोधन में उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला सिर्फ भारत की आत्मा पर हमला नहीं था, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए चुनौती है। पीएम मोदी ने SCO देशों से अपील की है कि वे आतंकवाद के खिलाफ डबल स्टैंडर्ड छोड़े और एकजुट होकर काम करें। यह बयान शरीफ की मौजूदगी में दिया गया, जिससे संदेश और भी तीखा हो गया। तुर्किये के राष्ट्रपति की थपथपाई पीठ तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन से भी पीएम मोदी ने गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और पीठ थपथपाई। यह सीन काफी खास था क्योंकि तुर्किये अक्सर पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होता है और भारत के साथ मतभेद रखता है। वहीं, चीन के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ भी पीएम मोदी की बातचीत हंसी-मजाक भरी रही। अमेरिका की भारी टैरिफ नीति के बीच इन मुलाकातों ने यह संदेश दिया कि भारत बड़े खिलाड़ियों के साथ रिश्ते मजबूत करने में आगे हैं। भारत की बातों को मिली अहमियत समिट के अंत में जारी तियानजन घोषणा में भी भारत की बातों को अहमियत मिली। इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की गई और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई।