samacharsecretary.com

‘क्लबों’ में तलाशे जाएंगे हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी! जानिए क्‍या है पूरा माजरा

8053 ग्राम पंचायतों में से 7467 पंचायतों में खेल क्लब गठन का काम पूरा! जल्‍द शुरू होगी ‘खेल क्रांति’ गांव से क्‍लब से निकलेगा ओलंपिक खिलाड़ी! हर पंचायत में बनेगा तैयार हो रहा खेल क्लब बिहार में निखर रही है खेल प्रतिभा, गांव-गांव में सरकार बना रही खेल क्लब और स्टेडियम पटना  बिहार के गांव अब सिर्फ खेती-किसानी और परंपरागत जीवनशैली नहीं होगी, बल्कि ‘क्‍लिबिंग’ भी होगी। चौक गए न आप! हम वैसे वाले क्‍लब की बात नहीं कर रहे जैसी आपके मन में तस्‍वीर बनी होगी। दरअसल, बिहार सरकार सीएम नीतीश कुमार के विजन के आधार पर ‘खेल क्‍लब’ की कल्‍पना कर रही है। ये ऐसा क्‍लब होगा, जहां खिलाड़ी एकट्ठा होंगे, खेलों पर चर्चा करेंगे, युवा किसी न किसी खेल से खुद को जोड़ेंगे और उस खेल में ही करियर बनाने पर बात करेंगे।  ऐसा होगा ‘खेल क्‍लब’ खेल विभाग के अनुसार इन क्लबों के जरिए 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को संगठित किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग खेल गतिविधियों में मौका देने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर ही प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी। हर पंचायत और हर स्टेडियम में योग्य प्रशिक्षकों की तैनाती शुरू हो चुकी है ताकि प्रतिभाओं को गांव से ही तराशकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके। 7467 खेल क्लब का गठन पूरा इसके लिए बिहार के 8053 ग्राम पंचायतों में खेल क्‍लब का गठन किया जा रहा है। इनसे 7467 में खेल क्लब का गठन हो भी चुका है। यही नहीं, 154 नगर पंचायतों में से 140 में भी यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जो बिहार में ग्रामीण खेलों को नई पहचान देने के लिए महत्‍वपूर्ण साबित होने वाला है। इससे गांव का माहौल और मिजाज दोनों बदलेगा और खेलों को भी पहचान मिलेगी। बाकी बचे खेल क्‍लब का काम जल्‍द पूरा करने का निर्देश खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र ने साफ कहा कि जिन पंचायतों में क्लब गठन का काम बाकी है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही जहां पदाधिकारी का पद रिक्त है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। इसलिए की जा रही खेल क्‍लब की स्‍थापना दरअसल, नीतीश कुमार का विजन साफ है। खेल के गांवों से ही प्रतिभा निकलती है। इस लिए खेल को गांव-गांव तक पहुंचा कर ही नई प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है। बिहार में खेल सस्‍कृति खत्‍म हो चुकी थी। जिसे एक बार फिर से जीवित करने की कोशिश की जा रही है। जो केवल खेलों तक सीमित नहीं होगा, यह गांव की सामाजिक संरचना और युवा शक्ति को भी नई दिशा देने का भी काम करेगा। खेल के जरिए गांवों में एकजुटता, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी संचार होगा है।

शादी का झांसा देकर लुटेरी दुल्हन ने उड़ाए डेढ़ लाख, उज्जैन पुलिस के जाल में फंसी

उज्जैन नागदा निवासी दो बच्चों की मां ने भाटपचलाना निवासी युवक से शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। सात दिनों तक महिला युवक के साथ रही थी। इसके बाद वह भाग निकली। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में महिला का पति व मुख्य सरगना फरार है। टीआइ सतेन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम खरसौदकलां निवासी रतनलाल सेन के पुत्र जितेन्द्र सेन का विवाह नहीं हो रहा था। 21 अगस्त की रात को मौका पाकर घर से भागी पूजा कुछ दिन पूर्व रतनलाल की पहचान खाचरौद निवासी विष्णुबाई पत्नी रामचन्द्र धाकड से हुई थी। विष्णुबाई ने उसे झांसा दिया कि नागदा निवासी नेहा नामक युवती से वह उसका विवाह करवा सकती है। मगर इसके एवज में उसका परिवार डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा है। रतनलाल ने परिचित से रुपये उधार लेकर विष्णुबाई को दे दिए थे। 14 अगस्त को विष्णुबाई व उसके साथी ने पूजा उर्फ नेहा निवासी 64 ब्लॉक नागदा को लेकर आए और मंदिर में शादी करवा दी। इसके बाद सभी चले गए। पूजा 21 अगस्त की रात को मौका पाकर घर से भाग गई। जिस पर रतनलाल ने पुलिस को शिकायत की थी।   पुलिस ने जांच के बाद विष्णुबाई, उसके पति रामचंद्र, पूजा उर्फ नेहा व उसका पति विनोद, पूजा की माैसी आशा और जस्सु उर्फ राजू सभी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में पूजा उर्फ नेहा मालवीय, रामचंद्र धाकड, जस्सु उर्फ राजू बागरी, विष्णुबाई धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस मामले में फरार आशाबाई व लुटेरी दुल्हन पूजा के पति विनोद मालवीय की तलाश में जुटी है।

अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से शेयर किया ‘बापू’ वाला लुक, विवेक रंजन अग्निहोत्री भी दिखे साथ

मुंबई, मशहूर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अनुपम खेर महात्मा गांधी के रोल में दिखाई देंगे। मूवी का एक ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स’ के सेट्स से, एक बिहाइंड द सीन वीडियो। इसमें उन्होंने विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया है। इसमें वे बिलकुल गांधीजी की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ विवेक रंजन और एक क्रू मेंबर भी हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। 16 अगस्त को ही कोलकाता में मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। स्क्रीनिंग के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। प्रशासन ने इसके ट्रेलर को वहां रिलीज होने नहीं दिया। इसे लेकर फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी। एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने इसे लेकर हो रहे विवाद पर कहा था कि इसका उन्हें बहुत दुख है। लोग बिना देखे ही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सभी बंगाली भाई-बहनों से फिल्म देखने की अपील भी की थी ताकि अतीत में क्या हुआ था ये लोगों को पता चल सके। वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग और अधिक मात्रा में इसे देखने जाएंगे। ‘द बंगाल फाइल्स’ को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है।  

रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के कटे शव, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत होने की आशंका

शाहपुर शनिवार देर रात बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन के समीप नागपुर–इटारसी डाउन ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर कटे मिले युवक–युवती के शव प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी शिवकुमार परते (20) के रूप में हुई है। वहीं युवती हरदा जिले की निवासी बताई जा रही है।   पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद स्वजन को सौंप दिए हैं। शाहपुर के थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

पीएआई 1.0 के विमोचन एवं पीएआई 2.0 के क्रियान्वयन के लिये कार्यशाला 25 अगस्त को

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ भोपाल  पंचायत राज संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा पीएआई 1.0 के विमोचन (डिसेमिनेशन) एवं पीएआई 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 25 अगस्त 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यशाला प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक विकास भवन, भू-तल स्थित सभागार, अरेरा हिल्स, भोपाल में आयोजित होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में जिलों एवं राज्य स्तर से कुल 536 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत (52), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (52), जिला स्तर के वित्त कार्यक्रम प्रबंधक/अभ्युदयिता समन्वयक (104), शीर्ष रैंकिंग ग्राम पंचायतों के सरपंच (104), निम्न रैंकिंग ग्राम पंचायतों के सरपंच (156), पंचायत सचिव/सहायक सचिव (52) तथा 16 लाइन विभागों के नोडल अधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में पंचायतों के सुशासन को सुदृढ़ करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और पीएआई 2.0 के माध्यम से पंचायतों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।  

खनिज लाने वाले वाहनों पर सरकार का सख्त कदम, हरियाणा में लागू हुआ ISTP टैक्स सिस्टम

हरियाणा  हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खनिज लाने वाले वाहनों पर इंटरस्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) लागू करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य खनिज से लदे वाहनों पर टैक्स लगाकर राजस्व बढ़ाना और सड़कों को होने वाले नुकसान को कम करना है। इससे उम्मीद है कि दूसरे राज्यों से हरियाणा में आने वाले खनिज वाहनों से ज्यादा राजस्व प्राप्त होगा। हालांकि, इससे खनिज की कीमतों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आम जनता को बिल्डिंग निर्माण और अन्य कार्यों में अधिक खर्च करना पड़ेगा। पहले खनिज वाहनों पर कोई टैक्स नहीं था, जिसके कारण प्रदेश की सीमाओं पर हजारों गाड़ियों का आवागमन होता रहता था और सड़कों को नुकसान होता था। जबकि अन्य राज्यों में पहले से ही खनिज वाहनों पर टैक्स लगाया जाता है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने 2 अगस्त से ISTP लागू कर दिया है। राजस्व में वृद्धि की संभावना ISTP के तहत, प्रदेश की सीमा के अंदर खनिज लाने वाले वाहनों पर 100 रुपये प्रति मैट्रिक टन और सीमा से बाहर ले जाने वाले वाहनों पर 20 रुपये प्रति मैट्रिक टन टैक्स लगाया जाता है। पहले वाहन संचालक 20 रुपये का ही टैक्स कटवाते थे, जिससे सरकार को राजस्व कम मिलता था। इसलिए सरकार ने 19 अगस्त से सभी वाहनों पर 80 रुपये प्रति मैट्रिक टन के हिसाब से टैक्स लगाया है, जिससे राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।   खनिज आने वाले प्रमुख क्षेत्र हरियाणा की अधिकांश सीमा राजस्थान से लगती है। महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात जैसे जिले राजस्थान से लगे हुए हैं, जहाँ से अधिक मात्रा में खनिज आता है। खासतौर पर नारनौल की सीमा तीन तरफ से राजस्थान से जुड़ी है, जहाँ से रोड़ी, डस्ट, पत्थर और बजरी का दोहन होता है। खेतड़ी, सीकर और जयपुर से खनिज से लदे ट्रक निकलते हैं। फरीदाबाद में भी खनन का काम ज्यादा होता है। राजस्थान से हरियाणा आने वाले खनिज वाहनों पर नारनौल खनन विभाग की कड़ी निगरानी रहती है। खनन अधिकारी रात के समय भी सीमा पर गश्त करते हैं। सख्त कार्रवाई और नाके जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, सरकार के आदेश के बाद बॉर्डर वाले इलाकों को चिन्हित कर नाके लगाने की तैयारी की जा रही है। बिना ISTP के वाहनों के खिलाफ अब तक करीब 10 लाख रुपये के चालान किए जा चुके हैं। ISTP लागू होने के बाद खनन विभाग को लगभग 40 लाख रुपये का राजस्व मिला है।

‘एक चतुर नार’ ट्रेलर के रिलीज डेट से दिव्या खोसला ने उठाया पर्दा, एक्ट्रेस पर पिस्तौल ताने नजर आए नील नीतिन मुकेश

  मुंबई, दिव्या खोसला अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म का एक और पोस्टर रविवार को सोशल मीडिया पर जारी किया। साथ ही अपनी पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया, जिसने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इसमें अभिनेता नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक टकराव की स्थिति दिखाई गई है। एक तरफ नील ने दिव्या के सिर पर पिस्तौल तानी हुई है, तो वहीं दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन नजर आ रहा है। फोन की स्क्रीन पर बड़ा सा रुपये का चिन्ह नजर आ रहा है, जो इस ओर इशारा करता है कि फिल्म की कहानी में पैसे का लालच, चालाकी और शायद धोखाधड़ी जैसी चीजें शामिल होंगी। पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में दोनों किरदारों के बीच नजदीकी और तनाव एक साथ देखने को मिलेगा। पोस्टर पर एक दिलचस्प टैगलाइन भी लिखी गई है, ‘होशियारी शुरू’… इस टैगलाइन से साफ है कि फिल्म में दिमागी चालें, धोखे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण होगी। पोस्टर का बैकग्राउंड लाल-नारंगी रंगों से भरा हुआ है, जो गहराई, ड्रामा और सस्पेंस का एहसास कराता है। पोस्टर के एक कोने में 500 के नोट की भी झलक है, जो फिल्म की थीम में पैसा और चालबाजी को स्पष्ट करता है। दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “कल, हर नजर रुकेगी… और रुकेगी सिर्फ चतुर पे! ‘एक चतुर नार’ ट्रेलर का प्रीमियर कल होगा। होशियारी शुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।” फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं, जो पहले भी ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म के निर्माता आशीष वाघ और जीशान अहमद हैं। ट्रेलर का प्रीमियर टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 25 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा।  

ब्रिटेन पर ट्रंप का बड़ा हमला, टैक्स बोझ से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा दबाव

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन से आने वाले सैकड़ों उत्पादों  पर 5% तक के आयात शुल्क (टैरिफ)  लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापारिक तनाव लगातार बढ़ रहा है।  ट्रंप  ने ब्रिटेन से आयात किए जाने वाले  400 से अधिक उत्पाद श्रेणियों जिनमें  इस्पात और एल्यूमीनियम  शामिल हैं, पर  25% तक का आयात शुल्क (टैरिफ) लगाकर एक अप्रत्याशित कदम उठाया है। प्रभावित उत्पादों में शैम्पू, वॉशिंग मशीन, मोटरसाइकिल, निर्माण मशीनरी जैसे श्रेणियाँ शामिल हैं।    जेम्स सीरीज (JCB) जैसी कंपनियों ने कहा है कि यह कदम उन्हें "सैकड़ों लाखों पाउंड"  का आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा। विशेष रूप से अमेरिका को निर्यात की गई लगभग  30,000 मशीनों पर इसका प्रभाव भारी है  जिनमें हाल ही में  $45 मिलियन का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।  अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई “Section 232”  के तहत की गई है, और इसका उद्देश्य अमेरिका में स्टील व एल्यूमीनियम उद्योग की सुरक्षा करना है।  व्यापार समझौते पर असर  मई 2025 में ब्रिटेन और अमेरिका के बीच एक "ब्रेकथ्रू" व्यापार समझौता हुआ था, जिसमें ब्रिटेन के स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाया गया 25% टैरिफ ज़ीरो किया जाना था। इस नए आदेश ने उस समझौते को संकट में  डाल दिया है। अमेरिकी प्रशासन ने यह कदम “चुपचाप” उठाया, जिससे कई ब्रिटिश उद्योगों में  उथल-पुथल मच गई है।     ब्रिटेन की प्रतिक्रिया ब्रिटिश वाणिज्य मंत्रालय  और उद्योग संघों ने कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर इस मसले का समाधान ढूंढने  और उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्रवाई करेंगे।  ब्रिटिश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने भी इस नीति की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खुलासा किया कि इससे यूएस सप्लाई चेन में जुड़े यूके के उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ब्रिटिश कंपनियों का मानना है कि इस फैसले से उनके निर्यात को तगड़ा झटका  लगेगा और कई छोटे उद्योगों को बड़ा नुकसान होगा। हालांकि ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी उद्योग की रक्षा के लिए है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि   टैरिफ का बोझ उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा । शैम्पू से लेकर वॉशिंग मशीन तक, रोज़मर्रा के कई सामान महंगे हो जाएंगे। इससे मुद्रास्फीति (Inflation) और भी बढ़ सकती है।    कौन-कौन से उत्पाद शामिल? इन टैरिफ में रोज़मर्रा के इस्तेमाल से लेकर बड़े घरेलू उपकरणों तक की लिस्ट शामिल है       शैम्पू, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स       वॉशिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण       स्टील और मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद       कपड़े, जूते और घरेलू सामान   

सनी देओल ने की शाहरुख खान के बेटे आर्यन की तारीफ, बोले- ‘बेटा चक दे फट्टे’

मुंबई, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज हो चुका है, जिसकी क्लिप शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर साझा की, तो सनी देओल ने भी सीरीज का ट्रेलर शेयर कर आर्यन को ‘फट्टे चकने’ की सलाह दी! देओल की प्रशंसा उन अफवाहों पर विराम लगाती है जो शाहरुख खान और सनी देओल को लेकर खूब उड़ी थीं। सनी देओल ने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन की जमकर तारीफ भी की है। ‘गदर’ स्टार सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे आर्यन खान, आपका शो बहुत ही शानदार है। बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हुई, आपके पिता को आप पर बहुत नाज होगा। आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा, चक दे फट्टे।” बैड्स ऑफ बॉलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक, ग्लैमर और गपशप को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने इस सीरीज को लिखा भी है। सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुएल, और गौतमी कपूर जैसे सितारे हैं। शो फिल्म इंडस्ट्री की स्याह हकीकत से दुनिया को रूबरू कराएगा। सीरीज में बॉबी देओल एक बड़े स्टार का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई अन्य कलाकारों के भी कैमियो होंगे। कुछ दिनों पहले इसका प्रीव्यू मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसके लिए शाहरुख खान होस्ट बने थे। यहां पर आर्यन खान ने इस सीरीज को प्रोड्यूस करने के लिए अपनी मां गौरी खान का आभार जताया था। इस शो से आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी डेब्यू करने जा रही हैं। मेकर्स का दावा है कि ये धमाकेदार सीरीज 18 सितंबर को रिलीज होगी।  

SIR जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला, वोटर लिस्ट में पाक नागरिकों की एंट्री

भागलपुर बिहार के भागलपुर जिले में एक मामला सामने आया है, जहां 1956 में पाकिस्तान से आई दो महिलाओं को मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान उनका सत्यापन भी किया गया। हालांकि, गृह मंत्रालय ने इस गड़बड़ी की सूचना दी। इसके बाद, ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) के आदेश पर, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों महिलाएं बुज़ुर्ग हैं और ठीक से बातचीत नहीं कर पाती हैं। भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को जांच, सत्यापन और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, "कुछ जानकारी के अनुसार, उनके नाम मतदाता सूची में पाए गए हैं। सत्यापन के बाद, हम फॉर्म-7 भरवाएंगे और आवश्यकतानुसार नाम हटाने की कार्रवाई करेंगे। ये निर्देश गृह मंत्रालय से प्राप्त हुए हैं।" हालांकि, डीएम ने मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। गृह मंत्रालय की जांच के अनुसार, टैंक लेन में इमराना खानम उर्फ ​​इमराना खातून, पत्नी इब्तुल हसन और फिरदौसिया खानम, पत्नी मोहम्मद तफजील अहमद के नाम से मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। फिरदौसिया तीन महीने के वीजा पर आई थी भारत प्रशासन के पास दोनों के ईपीआईसी नंबर हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि रंगपुर निवासी फिरदौसिया 19 जनवरी, 1956 को तीन महीने के वीजा पर भारत आई थी। वहीं, इमराना तीन साल के वीज़ा पर आई थी। भागलपुर जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं को नोटिस भेजे जाएंगे और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत समय में अपना पक्ष रखना होगा। दोनों महिलाएं इशाकचक थाना अंतर्गत भीकनपुर गुमटी नंबर 3 टैंक लेन में रहती हैं। उनके नाम पर वोटर कार्ड भी जारी किए गए थे। मामला सामने आने के बाद, ज़िला प्रशासन ने नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इमराना खातून के मामले में, बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) फ़रज़ाना खातून को ज़िला प्रशासन का आदेश मिला, जिसके बाद नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जांच का अगला चरण विभाग द्वारा किया जाएगा इमराना खातून ने कहा, "मैंने एसआईआर के दौरान उनका सत्यापन किया। मुझे विभाग से उनके पासपोर्ट नंबरों वाला एक पत्र मिला, जिसकी मैंने दोबारा जांच की। हमें उनके नाम हटाने के लिए कहा गया है। उनमें से एक का नाम इमराना खानम है। वह बोलने की स्थिति में नहीं थी, वह वृद्ध और अस्वस्थ है। विभाग के आदेशानुसार, मैंने फ़ॉर्म भरा और उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उसका पासपोर्ट 1956 का है, और उसे 1958 में वीज़ा मिला था। वह पाकिस्तान से है। जांच का अगला चरण विभाग द्वारा किया जाएगा। मुझे गृह मंत्रालय से एक नोटिस मिला था" जब मीडियाकर्मी इमराना के घर पहुंचे, तो निवासियों ने दरवाज़ा नहीं खोला और बातचीत करने से परहेज़ किया। फ़िरदौसिया खातून के बेटे, मोहम्मद गुलरेज़ ने कहा, "यहां कोई भी जांच के लिए नहीं आया है। आप देखिए क्या सबूत हैं। बीएलओ पहले आए थे और सारे दस्तावेज़ ले गए थे। 11 दस्तावेज़ों में से, हमने अपने दस्तावेज़ जमा कर दिए। हम हर बार वोट देते हैं।"