samacharsecretary.com

स्वच्छता की जंग में इंदौर की सातवीं परीक्षा, सूरत-नवी मुंबई समेत 12 शहरों से टक्कर

 इंदौर  स्वच्छत भारत रैंकिंग के परिणाम इस माह 17 जुलाई को आ रहे हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की मौजूदगी में स्वच्छता की रैंकिंग की घोषणा की जाएगी। सात साल से लगातार देश में स्वच्छता में सरताज बने इंदौर का दावा इस बार भी मजबूत है, लेकिन सूरत की तरफ से कड़ी टक्कर इंदौर को मिल रही है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण भी देरी से हुआ। इस कारण परिणाम भी देरी से आ रहे है। विजेता शहरों को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव और अन्य अधिकारी जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इंदौर को पिछली बार संयुक्त रूप से सूरत के साथ अवार्ड मिला था। इस बार सूरत की भी कोशिश है कि वह अकेला स्वच्छता की पहली रैंकिंग पाए। सूरत ने कचरे से कमाई के मामले में बेहतर काम किया है। इंदौर में भी सीएनजी गैस का प्लांट लगाया गया, लेकिन वह ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। डोर टू डोर कलेक्शन इंदौर की सबसे बड़ी ताकत स्वच्छता के लिए घर-घर कचरा संग्रहण इंदौर की सबसे बड़ी ताकत है। ज्यादातर शहर इसे मजबूत नहीं कर पाए है। इंदौर में कचर पेटियां ही नहीं है। शत-प्रतिशत कचरा घरों से निकल कर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक जाता है। 12 शहर स्वच्छता लीग में शामिल पिछले साल सूरत ने 30 वार्डों को अलग-अलग जनप्रतिनिधियों को गोद दिया था और वहां घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत की थी। इंदौर के साथ 12 शहर स्वच्छता लीग में शामिल है। इनमें सूरत, नवी मुबंई, चंडीगढ़, नोएडा, तिरुपति, अंबिकापुर, नई दिल्ली जैसे शहर शामिल हैं। आंकलन के लिए 28 बिन्दू तय केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने इस बार इन शहरों की स्वच्छता आंकने के लिए 28 बिन्दू तय किए गए थे। स्वच्छता के अलावा कचरे का निपटान, कचरे का फिर से उपयोग, नदी-नालों की सफाई सहित अन्य बिन्दू के हिसाब से नंबर मिले। पब्लिक फीडबैक के अंक भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।  

Amazon Sale की बड़ी डील, 10 हजार से कम में मिल रहे ये पांच नए 5G फोन, सबसे सस्ता ₹7199 का

नए स्मार्टफोन का प्लान कर रहे हैं, तो Amazon Prime Day Sale में आपकी तलाश खत्म हो सकती है। यह सेल 12 जुलाई से शुरू होगी और 14 जुलाई तक चलेगी। सेल में स्मार्टफोन्स भारी डिस्काउंट के साथ हजारों रुपये सस्ते मिलेंगे। अमेजन ने कुछ डील्स का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप 10 हजार रुपये से कम में नया 5G Smartphone खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन हैं। लिस्ट में देखें आपको कौन सा फोन पसंद आ रहा है… सेल में यह फोन ऑफर्स के बाद केवल 9,499 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का एआई मेन रियर कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। सेल में यह फोन ऑफर्स के बाद केवल 7,199 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट से लैस है। सेल में यह फोन ऑफर्स के बाद केवल 7,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 5160mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP52 रेटिंग के साथ आता है। फोन स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। सेल में यह फोन ऑफर्स के बाद केवल 8,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर से लैस है। सेल में यह फोन ऑफर्स के बाद केवल 8,499 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 64 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

शनि 139 दिन के लिए होने जा रहे वक्री, इन 4 राशियों की शुरू होने वाली है कड़ी परीक्षा

13 जुलाई 2025 को शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और वह इस राशि में 28 नवंबर यानी लगभग 139 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष में शनि को एक गंभीर या यहां तक कि संकीर्ण दृष्टिकोण वाला ग्रह माना जाता है. शनि एक कर्म प्रधान ग्रह हैं, जो न्याय, कर्म, अनुशासन, कड़ी मेहनत और गरीब व जरूरतमंद लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वह गरीब से राजा बन सकता है, जबकि अगर शनिदेव का अशुभ प्रभाव हों तो व्यक्ति को भारी नुकसान का डर रहता है. शनिदेव अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार परिणाम देता है और शनिदेव जिम्मेदारी और बाधाओं को पार करने की क्षमता का प्रतीक हैं. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शनि के वक्री अवस्था से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि वक्री का वृषभ राशि पर प्रभाव शनि वृषभ राशि के भाग्य और कर्म भाव के स्वामी हैं, जो अब आपके लाभ भाव में वक्री हो रहे हैं. इस समय के दौरान, जो सकारात्मक परिणाम आप प्राप्त कर रहे थे, वे कम हो सकते हैं. आपके अब तक के लाभ में कमी का डर है. अब आपको पहले से कम अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपको अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम या फल नहीं मिल सकता. इस समय के दौरान लाभ की उम्मीद कम है. अगर आपकी सेहत पहले से ही खराब है, तो अब आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है. आपको अपने काम में देरी या कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. शनि वक्री का मिथुन राशि पर प्रभाव साल 2025 में शनि के वक्री होने के दौरान, शनि जो मिथुन राशि वालों के लिए 8वें और 9वें घर का स्वामी है, आपके 10वें घर में वक्री होने जा रहे हैं. इस समय के दौरान आपके काम की दिशा बदलने के मौके बन सकते हैं. मेहनत और प्रयास के बावजूद सफलता आसानी से नहीं मिलेगी. आपको अधिक मेहनत करने का दबाव महसूस हो सकता है और आपका बोझ बढ़ सकता है. शनि की स्थिति से 12वें, चौथे और 7वें घर पूरी तरह प्रभावित होंगे. आपके परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां भी आप पर भारी पड़ सकती हैं, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बुजुर्ग परिवार के सदस्यों, खासकर आपके माता-पिता को इस वक्री अवधि के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वे बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा, अपने विवाह को सकारात्मक बनाए रखना महत्वपूर्ण है. अगर आप बिजनस कर रहे हैं, तो नीतियों और नियमों का पालन करना बेहतर रहेगा. शनि वक्री का कर्क राशि पर प्रभाव कर्क राशि के लोगों के लिए शनि, जो 7वें और 8वें घर का स्वामी हैं और आपके 9वें घर में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान आपको पिताजी या गुरुओं के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, इस समय पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. इस समय आप भी सावधानी बरतें, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. जब यह समय बीत जाएगा, तो चीजें बेहतर होती जाएंगी. शनिदेव के प्रभाव से आपके 11वें, तीसरे और छठे घर में आपके दुश्मनों का पराजय होगा. इस दौरान शेयर बाजार में निवेश से भी लाभ हो सकता है. हालांकि, आपको अपने पिताजी का ध्यान रखना होगा क्योंकि उनकी सेहत चिंता का विषय हो सकती है. शनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव शनिदेव की वक्री गति वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाले लाभकारी प्रभाव को कम कर सकती है, जिससे आपके सोचे हुए परिणामों में बदलाव आ सकता है. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार, करियर और नौकरी में कठिनाइयों का कारण बनता है. इसके परिणामस्वरूप, काम से संबंधित चुनौतियों में मामूली वृद्धि हो सकती है और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यक्तिगत स्तर पर, बेकार के विवादों से बचने की कोशिश करें और जीवनसाथी की कठोर या उलझन भरी टिप्पणियों को नजरअंदाज करें. इसके अलावा, स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आहार और लाइफस्टाइल में अनुशासन बनाए रखें.

11 शुक्रवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे। वृषभ: धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। मिथुन: अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। कर्क: हेल्दी डाइट मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है। कन्या: ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। तुला: कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं। भावुक न हों। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा। धनु: ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें। लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें। मकर: साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा। रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है। मानसिक तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। मीन: करियर में सफलता हासिल होगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

विद्यासागर यूनिवर्सिटी में पेपर विवाद, स्वतंत्रता सेनानियों को आतंकी बताने पर हुआ एक्शन

कोलकाता बंगाल के विद्यासागर विश्वविद्यालय (विवि) में स्नातक स्तर की परीक्षा के इतिहास के प्रश्नपत्र में स्वतंत्रता सेनानियों को 'आतंकी' कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न के तौर पर ब्रिटिश जमाने के मेदिनीपुर के उन तीन जिलाधिकारियों के नाम बताने को कहा गया है, जिनकी आतंकियों ने हत्या की थी। शिक्षाविदों के एक वर्ग ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बार्ज, पेडी व डगलस ब्रिटिश जमाने के अत्याचारी जिलाधिकारी थे, जिन्हें बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों ने मारा था। उन्हें आतंकी कहना अनुचित है। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होगी: कुलपति  दूसरी तरफ विवि प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए दो अध्यापकों को हटा दिया है। विवि के कुलपति दीपक कुमार कर ने कहा-'गलत अनुवाद के कारण ऐसा हुआ है। हम इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। मालूम हो कि बार्ज की अनाथबंधु पांजा, मृगेंद्रनाथ दत्त, रामकृष्ण राय, निर्मल जीवन घोष व ब्रजकिशोर चक्रवर्ती, पेडी की बिमल दासगुप्ता व ज्योति जीवन घोष और डगलस की प्रभांग्शु शेखर पाल व प्रद्योत कुमार भट्टाचार्य ने हत्या की थी। प्रद्योत, रामकृष्ण, निर्मल जीवन व ब्रजकिशोर को फांसी की सजा हुई थी। बिमल, ज्योति जीवन व प्रभांग्शु को कारावास की सजा सुनाई गई थी जबकि अनाथबंधु पुलिस के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में बुरी तरह घायल हुए उनके साथी मृगेंद्रनाथ की भी अगले दिन चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई थी। शिक्षकों के संगठन शिक्षानुरागी ऐक्य मंच के सचिव किंकर अधिकारी ने कहा कि यह एक अवांछित घटना है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

ब्रह्मोस के बाद भारत को मिलेगा नया ताकतवर मिसाइल सिस्टम, जानिए क्या है LORA की खासियत

नई दिल्ली वायु सेना इजरायल की एयर लॉन्च्ड लॉन्ग रेंज आर्टिलरी मिसाइल खरीदने की प्लानिंग कर रही है। एयर LORA इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा डिजाइन क्वासी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 400 से 430 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में कारगर है। वैसे तो भारत के पास पहले से ही सुपरसोनिक ब्रह्मोस एयर-लॉन्च्ड मिसाइल है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा रैम्पेज मिसाइलों की सफल तैनाती के बाद दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में सक्षम एडवांस स्टैंड ऑफ हथियारों की जरूरत महसूस हुई। अति आधुनिक मिसाइल है एयर LORA एयर LORA सिर्फ एक मिसाइल नहीं है, बल्कि ये तकनीक और हवा से लॉन्च कर सटीक निशाना लगाने का अनूठा संगम है। ये ट्रेडिशनल बैलिस्टिक मिसाइल की तुलना में डिप्रेस्ड प्रक्षेप पथ पर चलती है और इसी कारण इसे रोकना अत्यधिक कठिन हो जाता है। इसकी सबसे खास विशेषता फायर एंड फॉरगेट तकनीक है, जो पायलट को लॉन्च के तुरंत बाद डिसइंगेज करने में मदद करता है। इस मिसाइल से बीच रास्ते में भी टारगेट बदला जा सकता है और डायनमिक कॉम्बैट स्थिति में इसका फायदा मिलता है। मैक 5 की रफ्तार से चल सकती है मिसाइल     LORA मैक 5 की रफ्तार से चल सकती है और इसका सर्कुलर एरर 10 मीटर से भी कम है। यह अपने साथ 570 किलोग्राम तक वारहेड ले जा सकती है। मिसाइल का वजन 1600 किलोग्राम और लंबाई 5.2 मीटर है। मिसाइल का नेविगेशन सिस्टम जीपीएस और आईएनएस के कॉम्बिनेशन पर आधारित है, जिससे प्रतिकूल परिस्थिति में भी टारगेट को सटीकता से भेदा जा सकता है।     भारतीय वायुसेना के प्लेटफॉर्मों के साथ यह मिसाइल आसानी से इंटीग्रेट की जा सकती है। एक Su-30 MKI चार एयर LORA मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। भारत के पास पहले से लंबी दूरी की सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइलें मौजूद हैं, जिसमें ब्रह्मोस, स्कैल्प ईजी, प्रलय, रैम्पेज शामिल हैं। अगर एयर LORA की डील आगे बढ़ती है, इसे भारत में निर्मित किया जा सकता है।  

गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह बेनकाब, बिटकॉइन-बीमा के नाम पर लूटते थे पैसे

गाजियाबाद  गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को विभिन्न बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि या बीमा लोकपाल बताकर लोगों से संपर्क करते थे और बीमा पॉलिसी में अधिक मुनाफा दिलाने और पॉलिसी की रकम को बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैंडलाइन डिवाइस, दो चेक, एक एटीएम कार्ड, एक लग्जरी कार, 1.83 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक गैंग कुल 44 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि प्रताप, विकास कुमार, नवीन, अनुज और गुंजन हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पुलिस द्वारा उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। आरोपियों ने पहले अलग-अलग कॉल सेंटर्स में काम किया था, जिससे उनके पास बीमा धारकों का डाटा पहुंचा। इसी डाटा के आधार पर आरोपी लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें बताते थे कि उनकी बीमा पॉलिसी की राशि को बिटकॉइन में बदला जा रहा है, लेकिन इसके लिए कुछ रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। लालच में आकर जब पीड़ित रकम भेजते थे, तो आरोपी उनसे संपर्क बंद कर देते थे। यही नहीं, इन लोगों ने बीमा कंपनियों की वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट भी बनाई थी, जिसमें अपने नंबर डाल रखे थे ताकि लोग भ्रमित होकर उनसे ही संपर्क करें। साइबर थाना पुलिस की इस सफलता पर टीम को 25,000 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने मामलों और अन्य पीड़ितों की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं – लोकतंत्र पर मंडरा रहा खतरा

मुंबई  बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव आयोग प्रजातंत्र को खत्म करने के लिए भाजपा का सहयोग कर रहा है। गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि मतदाता सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेजों से आधार कार्ड को बाहर रखने का एक षड्यंत्र चुनाव आयोग की ओर से रचा जा रहा है ताकि गरीबों और वंचितों को वोटर लिस्ट से बाहर किया जाए और अपने हिसाब से नए वोटर को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहा है और प्रजातंत्र को खत्म करने में जिस प्रकार से भाजपा को सहयोग दे रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग ने जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान किया, अब उस चीज को बिहार में दोहराया जा रहा है। विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ध्यान देगा। वोटर लिस्ट के मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव पर रोक लगाई जाएगी। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान हमें उम्मीद है कि विदेशी दौरों से भारत को क्या लाभ हुआ है, प्रधानमंत्री उसे संसद में रखेंगे। मैं पीएम मोदी को 17 विदेशी संसदों को संबोधित करने के रिकॉर्ड पर बधाई देना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे सांसदों को भी संबोधित करेंगे और सत्तारूढ़ दल से हमारी अपेक्षाओं, सवालों और आशाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के मामले पर कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि आप मार सकते हैं, पीट सकते हैं, और आपको खुली छूट है। आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, जिसके साथ मारपीट हुई, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। कैंटीन में 10 समस्याएं हो सकती थीं, लेकिन जिस तरह से यह हुआ। पहले मारपीट हुई, फिर एक गरीब आदमी का लाइसेंस छीन लिया गया, न उसे चेतावनी दी गई, न ही उसे सुधरने का मौका दिया गया। इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र की राज्य सरकार केवल सत्ता में रहना चाहती है, सत्ता का सुख भोगना चाहती है। जनता के प्रति उनका कोई योगदान नहीं है।

सचिन तेंदुलकर को लॉर्ड्स में खास जगह, एमसीसी संग्रहालय में हुआ तस्वीर का अनावरण

लंदन इंग्लैंड और भारत के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच से पहले लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की नई तस्वीर का अनावरण किया गया। ब्रिटिश कलाकार स्टुअर्ट पियर्सन राइट द्वारा बनाई गई इस तस्वीर में तेंदुलकर के 'बस्ट' की विशाल छवि को दर्शाया गया है और यह इस वर्ष के अंत में मंडप में स्थानांतरित किए जाने से पहले संग्रहालय में रहेगी। एमसीसी की संग्रहित तस्वीर में यह किसी भारतीय खिलाड़ी का पांचवां और पियर्सन राइट द्वारा बनाया चौथा चित्र है। तेंदुलकर से पहले कपिल देव, बिशन सिंह बेदी और दिलीप वेंगसरकर के चित्र उन्होंने बनाए हैं। कपिल देव, बिशन बेदी और दिलीप वेंगसरकर के आदमकद चित्रों के विपरीत सचिन की तस्वीर सिर्फ उनके बस्ट (छाती तक) पर केंद्रित है। यह पेंटिंग 18 साल पहले मुंबई में तेंदुलकर के घर पर ली गई एक तस्वीर पर आधारित है। तस्वीर के अनावरण और लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से पहले घंटी बजाने के बाद सचिन तेंदुलकर कहा, "1983 में, जब भारत ने विश्व कप जीता, तब लॉर्ड्स से मेरा पहला परिचय हुआ। मैंने हमारे कप्तान कपिल देव को ट्रॉफी उठाते देखा। उस पल ने मेरे क्रिकेट के सफर को गति दी। आज, पवेलियन में मेरी तस्वीर लगने से, ऐसा लग रहा है, जैसे जिदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो।" इंग्लैंड बनाम भारत के तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले सचिन तेंदुलकर ने प्रतिष्ठित घंटी बजाई। साल 2007 में शुरू की गई यह परंपरा क्रिकेट की सबसे प्रिय परंपराओं में से एक है, जो उन खिलाड़ियों के लिए आरक्षित है जिन्होंने खेल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सचिन तेंदुलकर ने 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर सचिन ने कुल 34,357 रन बनाए हैं और रिकॉर्ड 100 शतक लगाए हैं। पियर्सन राइट ने कहा, "एमसीसी पिछली तस्वीरों से कुछ अलग चाहता था, इसलिए मैंने सचिन के चेहरे पर ध्यान केंद्रित किया।" लॉर्ड्स पोर्ट्रेट कार्यक्रम 30 साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है, लेकिन एमसीसी का कला संग्रह विक्टोरियन युग से जुड़ा है। 3,000 कलाकृतियों में से लगभग 300 पोर्ट्रेट के साथ, यह दुनिया के सबसे समृद्ध खेल संग्रहालयों में से एक है। एमसीसी की संग्रह एवं कार्यक्रम प्रबंधक चार्लोट गुडह्यू ने कहा, "सचिन तेंदुलकर जैसे व्यक्तित्व की तस्वीर को संग्रहालय में शामिल करना अद्भुत है।"

युवाओं को मिलेगा नया लाभ, लैपटॉप-साइकिल के बाद अब स्कूटी योजना का ऐलान

भोपाल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप व साइकिल के बाद अगले महीने स्कूटी भी दी जाएगी। 7,800 विद्यार्थी स्कूटी के लिए पात्र हैं। अगले सत्र से बच्चों को गणेवश तैयार करवाकर वितरित किया जाएगा। साथ ही 75 प्रतिशत अधिक अंक लाने वाले करीब एक लाख मेधावी विद्यार्थियों को राशि के बदले अब लैपटाप दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल में कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय के भवन के लोकार्पण समारोह में की। साथ ही कहा कि सांदीपनि विद्यालय में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान छात्राओं से भी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जहां शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनकर उभरे हैं। अब सरकारी स्कूल सुविधा और गुणवत्ता दोनों में आगे हैं। इस बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम में सरकारी स्कूलों ने 15 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। निजी स्कूल पीछे रह गए हैं। अब सौ प्रतिशत परिणाम लाने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महू, देवास, नरसिंहपुर के विद्यालयों को बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन विकास के लिए पांच-पांच लाख रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।   अभियान के पहले दिन बंटी 4.30 लाख साइकिलें मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को निश्शुल्क साइकिल वितरण के दो दिवसीय अभियान का शुभारंभ करते हुए 50 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं। अभियान के पहले दिन विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को 4.30 लाख साइकिलें बांटी गईं। विद्यार्थियों ने एक धुन में साइकिल की घंटी बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। प्रदेश के 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। भारतीय समाज में उनका अलग ही स्थान है। प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2029 तक देश की बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उज्जैन में प्रारंभ होगा सेटैलाइट सेंटर     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, जहां विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है।     इसी उद्देश्य से उज्जैन में आईआईटी का सेटैलाइट सेंटर प्रारंभ किया जाएगा। सरकार में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का विलय कर मेडिकल एजुकेशन एवं हेल्थ सेक्टर में नवाचार किया है।     छोटे शहरों में मेडिकल कॉलेज खोलने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे आगामी दो वर्ष के अंदर एमबीबीएस की सीटें 10 हजार हो जाएंगी।     मध्य प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है, जहां नीट पास करने के बाद सरकार मेडिकल एजुकेशन के लिए विद्यार्थियों को भरपूर सहयोग कर रही है।