samacharsecretary.com

बारिश से बचें! हरियाणा के 12 जिलों में रेड अलर्ट, जानें पूरी जानकारी

हरियाणा 
हरियाणा में आज, 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। हालांकि ठंड महसूस करने के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वर्तमान में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय
डॉ. खीचड़ के अनुसार, 4 अक्टूबर से हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो जाएगा, जिसके कारण प्रदेश में बारिश होगी। 5 अक्टूबर को यह डिस्टर्बेंस पूरे हरियाणा में सक्रिय रहेगा। 7 अक्टूबर तक इसका प्रभाव बना रहेगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि पूरी तरह से ठंड आने में दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
 
राज्य में सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पानीपत में सबसे कम 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी दोनों के बीच करीब 4 डिग्री का अंतर देखने को मिला।

आगामी मौसम पूर्वानुमान
3 अक्टूबर: फिर से उन्हीं 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी रहेगा – यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद।

4 अक्टूबर: सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

5 अक्टूबर: पूरे हरियाणा में बारिश होगी। विशेष रूप से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भारी बारिश हो सकती है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here