samacharsecretary.com

भोपाल में सजेगा मालवा का आंगन, स्वाद और शिल्प के जरिए दिखेगी लोकसंस्कृति की झलक

भोपाल में सजेगा मालवा का आँगन, स्वाद से शिल्प तक दिखेगी लोकसंस्कृति की ताकत

रवींद्र भवन में 23 से 25 नवंबर तक ‘मालवा उत्सव–यो अपनों मालवो’; 24 को साधु तिवारी की लाइव प्रस्तुति, 25 को मालवी कवि सम्मेलन

भोपाल
 मालवा की संस्कृति, लोकभाषा, खानपान, संगीत और हस्तशिल्प के रंग अब राजधानी भोपाल में बिखरेंगे। मालवा विकास उत्सव समिति के तत्वावधान में 23 से 25 नवंबर तक रवींद्र भवन में तीन दिवसीय ‘मालवा उत्सव–यो अपनों मालवो’ आयोजित किया जाएगा। उत्सव में मालवा की लोकपरंपराओं के साथ स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और उद्यमियों को मंच मिलेगा।

23 नवंबर : रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगा शुभारंभ
उत्सव का शुभारंभ 23 नवंबर को शाम 5 बजे होगा। उज्जैन की ऋतु शर्मा और उनकी टीम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक स्वामी मुस्करा करेंगे। विश्वविख्यात मालवी भाभी भी अपनी विशेष प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाएंगी।

नौ विभूतियों को मिलेगा मालवा रत्न सम्मान
इसी दिन मालवी भाषा, साहित्य, कला और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नौ विभूतियों को मालवा रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें नरहरि पटेल, डॉ. शिव चौरसिया, सतीश दवे, डॉ. माया बेन वधेका, निशा त्रिवेदी, पराग छापेकर, मुकेश जोशी, मालवी भाभी और कमल हेतावल शामिल हैं।

मालवी व्यंजनों और हस्तशिल्प से महकेगा उत्सव परिसर
उत्सव में दाल-बाफले, भुट्टे का कीस, गराड़ू, मावा-बाटी, खोपरा पैटिस और रतलामी सेव जैसे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण रहेंगे। इसके साथ उज्जैन की प्रसिद्ध बटिक प्रिंट कला, हस्तशिल्प, वस्त्र कला और कृषि उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलेगा।

24 नवंबर : साधु तिवारी की होगी लाइव प्रस्तुति
24 नवंबर की शाम संगीत प्रेमियों के लिए खास रहेगी। ‘हनुमान अंश’ फिल्म के प्रमुख कलाकार साधु तिवारी अपनी लाइव संगीत प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के टिकट बुक माय शो से खरीदे जा सकेंगे।

25 नवंबर : सजेगी मालवी कवि सम्मेलन की महफिल
उत्सव के अंतिम दिन 25 नवंबर को रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर मालवी कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें डॉ. माया बदेका, नरेंद्र शर्मा नखेत्री, डॉ. राजेश रावल, डॉ. विक्रम विवेक, भरत पंड्या, राजेंद्र जैन और राहुल शर्मा सहित कवि अपनी मालवी रचनाओं से श्रोताओं को रसासिक्त करेंगे।

नई पीढ़ी तक पहुंचेगी मालवा की सांस्कृतिक विरासत
समिति के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी और महासचिव रोमा मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मालवा की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा स्थानीय कलाकारों, कारीगरों, साहित्यकारों और उद्यमियों को व्यापक पहचान दिलाना है। ‘यो अपनों मालवो’ की भावना के साथ यह उत्सव मालवा की परंपरा, आत्मीयता और गौरव को राजधानी में जीवंत करेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here