samacharsecretary.com

ICC ने बांग्लादेश को किया बाहर, T20 वर्ल्ड कप में इस टीम ने की जगह बनाई

नई दिल्ली     टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है. आईसीसी ने एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है.  बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जगह दी गई है. स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा.   आईसीसी की वोटिंग में बांग्लादेश को मिली थी हार बता दें कि बांग्लादेश और आईसीसी के बीच करीब तीन हफ्ते से खींचतान जारी है. बांग्लादेश इस मांग पर अड़ा था कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा और उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं. लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि उसे भारत में ही मैच खेलने होंगे. आखिरकार आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से भारत में बांग्लादेश के मैच कराने को मंजूरी दी गई. एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर 'कम से मध्यम' बताया गया था.  इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में शामिल किया. लेकिन भारत में इसका विरोध हुआ. क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आ रही थीं. इसके बाद बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया. बोर्ड के सभी सदस्यों को भेजे गए पत्र में गुप्ता ने कथित तौर पर कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा है और इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बांग्लादेश की जगह किसी अन्य देश, इस मामले में स्कॉटलैंड, को आमंत्रित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. स्वाभाविक रूप से, इस पत्र की एक प्रति आईसीसी बोर्ड के सदस्य बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है. स्कॉटलैंड को आईसीसी विश्व कप में उनके पिछले प्रदर्शनों और मौजूदा रैंकिंग (जो कि 14वीं है) के आधार पर जगह मिली है. 2024 में हुए पिछले विश्व कप में, वे ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहे थे, इंग्लैंड के बराबर अंक थे, लेकिन नेट रन रेट (NRR) के कारण क्वालीफाई नहीं कर पाए थे. 2022 में, उन्होंने ग्रुप स्टेज में वेस्ट इंडीज को हराया था, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे और सुपर 12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए.  2021 में, उन्होंने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को हराया था, संयोग से उसी टीम को जिसकी जगह वे अब ले रहे हैं, और अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था. हालांकि, वे सुपर 12 राउंड में एक भी मैच नहीं जीत पाए. स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को रिप्लेस किया इस बदलाव के बाद स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में ग्रुप सी में रखा जाएगा और वे कोलकाता में वेस्ट इंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलेंगे, जिसके बाद वे पश्चिम की ओर मुंबई में नेपाल से भिड़ने के लिए जाएंगे. बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश बोर्ड भड़क गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही. बीसीबी ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और कहा की वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. उसने अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की मांग रखी. बांग्लादेश ने तर्क दिया की भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा में खतरा हो सकता है. लेकिन आईसीसी ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में किसी संभावित खतरे से इनकार किया. आखिरकार आईसीसी ने साफ कर दिया की बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने ही होंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा. जब बांग्लादेश अपनी जिद से नहीं हटा तो आईसीसी ने वोटिंग कराई और उसमें भी बांग्लादेश को हार मिली. और अब बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया है. 

मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का दावा: भारत के खिलाफ 300 रन भी नाकाफी हो सकते हैं

रायपुर  भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन 15.2 ओवर में चेस करके इतिहास रच दिया. 28 गेंदें शेष रहते 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करना भारतीय टीम की क्षमता और मजबूत पावर हिटिंग के साथ बल्लेबाजी में गहराई को दर्शाता है. शायद इसी वजह से मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने यहां तक कह दिया कि भारत जैसी टीम के सामने 300 रन भी कम पड़ जाएंगे. ईशान-सूर्या का दमदार प्रदर्शन 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और उनके साथ ईशान किशन ने तूफानी 76 की मैच जिताऊ पारी खेली. इन दोनों की बदौलत मेजबान टीम ने दूसरे टी20 में सात विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. यह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल चेस है. मिशेल सेंटनर ने क्या कहा? मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को श्रेय दिया, और मजाक में कहा कि भारत के खिलाफ 300 रन भी शायद काफी न हों. उन्होंने कहा, 'भारत जैसी टीम का सामना करने के लिए गेंद के साथ ज्यादा अच्छा करने जरूरत होती है, क्योंकि भारत जैसी टीम के खिलाफ 200-210 के स्कोर अब सुरक्षित नहीं लगते. इन लोगों के खिलाफ, शायद 300 भी कम पड़ जाए, जब आप भारत जैसी टीम के सामने आते हैं, जो अच्छी विकेट पर गहराई तक बल्लेबाजी करती है. जिस तरह से वे पहली गेंद से ही इरादे के साथ उतरे. हमें शायद थोड़ा और ज्यादा मेहनत करनी होगी, यह जानते हुए कि 200-210 काफी नहीं हैं.' भारत ने दूसरा टी20 सात विकेट से जीता मैच की बात करें तो शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मेहमान टीम ने पूरे 20 में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए, जिसमें राचिन के 26 गेंद में 44 रन और कप्तान सेंटनर के 27 गेंद में 47 रन सबसे ज्यादा थे. 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 रनों के कुल स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों को खो दिया. उसके बाद ईशान किशन के 32 गेंद में 76 रन और कप्तान सूर्या के 37 गेंद में नाबाद 82 रनों की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. सीरीज के तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. 

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बरसात: सूर्या की आंधी और ईशान किशन का बल्ले से कहर

रायपुर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की. 23 जनवरी (शुक्रवार) को हुए इस मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का टारगेट सेट किया गया था, जिसे उसने 15.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भारतीय टीम की जीत के स्टार रहे. सूर्यकु्मार ने फॉर्म में वापसी करते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं ईशान ने 11 चौके और छक्के की मदद से 32 गेदों पर 76 रनों का योगदान दिया. भारत ने इस मुकाबले को जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 6 रनों की नाजुक स्थिति से उबरते हुए 209 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. यह किसी फुल मेम्बर (FM) टीम की तरफ से 6 या उससे कम रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद किया गया सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2023 में रावलपिंडी में 4 रन पर 2 विकेट गिरने के बावजूद 194 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का ये संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. इससे पहले भारत ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तन में 209 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. भारतीय टीम ने टी20 इंटनेशनल में छठी बार 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया है. ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन का जलवा देखने को मिला. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में ईशान ने ताबड़तोड़ पारी खेली. ईशान ने 11 चौके और चार छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 76 रनों का योगदान दिया. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर की यह सातवीं फिफ्टी रही. ईशान को ईश सोढ़ी ने मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराया. ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 82 रन बनाए. ईशान-सूर्या की धांसू पारियों के दम पर भारत ने इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल की. देखा जाए तो ईशान किशन ने पावरप्ले में ही 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कुल मिलाकर ईशान ने पावरप्ले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. पावरप्ले में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इस मामले में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. अभिषेक ने साल 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 21 बॉल पर 58 रन बनाए थे. देखा जाए तो ईशान किशन ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल तीसरे या उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक लगाया. साथ ही ईशान किशन फुल मेम्बर टीम्स की ओर से पावरप्ले में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे गैर ओपनर बैटर भी बन गए हैं. पावरप्ले में 50+ स्कोर बनाने वाले गैर ओपन बैटर (एफएम टीम्स): 60(27) डियोन मायर्स बनाम रवांडा नैरोबी 2024, 56(23) ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड रायपुर 2026 51(29) जोश इंग्लिस बनाम वेस्टइंडीज बासेटेरे 2025, भारतीय टीम ने इस मैच के दौरान पावरप्ले में 2 विकेट पर 75 रन बनाए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर. टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग के मैदान पर इस टीम के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया था. वो रिकॉर्ड अब भी बरकरार है. भारत के लिए सबसे सफल रनचेज (टी20I): 209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023 208 वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019 207  बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009 204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020 202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013 200+ टारगेट का सर्वाधिक बार सफलतापूर्वक पीछा 7 (ऑस्ट्रेलिया) 6 (भारत) 5 (साउथ अफ्रीका) 4 (पाकिस्तान) 3 (इंग्लैंड) भारत ने इस मुकाबले में 28 गेंदें बाकी रहते टारगेट हासिल किया. यह फुल मेम्बर टीम की ओर से 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए हासिल की गई जीत रही. 200+ चेज में सबसे अधिक गेंदें बाकी रहते जीत (FM टीम्स): 28 गेंदें (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) (लक्ष्य: 209) 24 गेंदें पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2025) (लक्ष्य: 205) 23 गेंदें ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2025) (लक्ष्य: 215) 14 गेंदें (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहानिसबर्ग 2007) (लक्ष्य:206) इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जकारी फाउकेस ने काफी महंगी गेंदबाजी की. फाउलकेस ने अपने 3 ओवरों में 67 रन खर्च कर दिए, जो कि T20 इंटरनेशनल में किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं. उन्होंने इस मामले में बेन व्हीलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3.1 ओवर में 64 रन लुटाए थे.

बांग्लादेश ने बदला रुख! टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से आखिरी अपील, BCB ने रखी शर्त

नई दिल्ली बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार का फैसला लेना भारी पड़ेगा, ये बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी जानता है और इसलिए तो उन्होंने टूर्नामेंट में खेलने की एक और कोशिश में आईसीसी को एक और पत्र लिखा है. बीसीबी ने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की आखिरी कोशिश में आईसीसी की इंडिपेंडेंट डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) से दखल देने की मांग की है. बीसीबी ने ये कदम तब उठाया जब बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेलने से साफ मना कर दिया. इससे पहले बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने सुरक्षा पुख्ता होने और टूर्नामेंट पर लॉजिस्टिकल के असर का हवाला देते हुए बीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीछे हटने के बजाय, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के कानूनी ढांचे के जरिए इस फैसले को चुनौती दी है. डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी क्या है? आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी कानूनी विशेषज्ञों से बनी इंडिपेंडेंट आर्बिट्रेशन बॉडी है. ये आईसीसी के फैसलों, नियमों और कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारियों से जुड़े विवादों पर फैसला करती है. लंदन में स्थित यह कमेटी अपील कोर्ट की तरह काम नहीं करती है, बल्कि यह जांच करती है कि आईसीसी ने फैसले लेते समय अपने गवर्नेंस फ्रेमवर्क का पालन किया है या नहीं. इसके फैसले अंतिम और बाध्यकारी होते हैं, जिसमें अपील की गुंजाइश लगभग न के बराबर होती है. बांग्लादेश ये सवाल उठा रहा है कि आईसीसी ने अपना फैसला बिना गहराई से सोचे समझे लिया है. हालांकि बीसीबी पहले ही कह चुका है कि आईसीसी ने हमारे साथ न्याय नहीं किया है. बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार से करीब 240 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, लेकिन फिर भी बीसीबी अपनी बात पर अड़ा हुआ है. इसमें उन्हें पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो टूर्नामेंट में खेलेगा. बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरूआती 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी. अगर डीआरसी बीसीबी के पक्ष में अपना फैसला नहीं सुनाती है और टीम टूर्नामेंट से हटती है तो स्कॉटलैंड को उनकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा.

सोनिया रमन ने WNBA में पहली भारतीय हेड कोच के रूप में इतिहास रचा, सिएटल स्टॉर्म की कमान संभाली

न्यूयॉर्क  भारतीय मूल की सोनिया रमन ने सिएटल स्टॉर्म का मुख्य कोच बनकर डब्ल्यूएनबीए (महिला नेशनल बास्केटबॉल लीग) में नया इतिहास रच दिया है. वह इस प्रतियोगिता में किसी टीम की मुख्य कोच बनने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति हैं. इस घटनाक्रम से अवगत एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रमन पिछले सत्र में न्यूयॉर्क लिबर्टी में सहायक कोच बनने से पहले चार साल तक एनबीए के मेम्फिस ग्रिजलीज में सहायक कोच थीं। वह डब्ल्यूएनबीए में मुख्य कोच बनने वाली भारतीय मूल की पहली कोच होगी. सिएटल ने पिछले महीने कोच नोएल क्विन को बर्खास्त कर दिया था. ईएसपीएन ने सबसे पहले इस नियुक्ति की सूचना दी. इस नियुक्ति के साथ न्यूयॉर्क एकमात्र ऐसी टीम है जिसके पास अभी भी कोई मुख्य कोच नहीं है. रमन का कोचिंग करियर एमआईटी से शुरू हुआ, जहां वह 2008 से 2020 तक मुख्य कोच रहीं. उन्होंने इस स्कूल को दो बार डिवीजन तीन एनसीएए टूर्नामेंट में पहुंचाया और प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल कोच बनी. सोनिया रमन ने पिछले साल न्यूयॉर्क लिबर्टी में असिस्टेंट कोच के रूप में जॉइन किया था। इससे पहले वह एनबीए की मेम्फिस ग्रिजलीज में चार वर्षों तक असिस्टेंट कोच रहीं। 2020 में जब उन्होंने यह भूमिका संभाली थी तब वे NBA में भारतीय मूल की पहली कोच बनीं थीं। मेम्फिस से पहले सोनिया ने एमआईटी में महिला बास्केटबॉल टीम की हेड कोच के रूप में 2008 से 2020 तक काम किया था। वहां उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक अपने नेतृत्व से कई रिकॉर्ड कायम किए। रमन की नियुक्ति 2017 के बाद सीएटल स्टॉर्म की पहली फुल कोचिंग सर्च का नतीजा है। उस समय टीम ने डैन ह्यूजेस को नियुक्त किया था और आने वाले वर्षों में 2018 और 2020 में दो WNBA खिताब जीते थे। सोनिया का कॉन्ट्रैक्ट क्लच स्पोर्ट्स के एजेंट एंडी लैटैक और स्टीव नेफ ने नेगोशिएट किया। टीम ने अब तक यह नहीं बताया है कि रमन को औपचारिक रूप से कब पेश किया जाएगा। सोनिया की यह नियुक्ति न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का क्षण है बल्कि अमेरिकी बास्केटबॉल में विविधता और प्रतिनिधित्व की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम भी है।  

दस साल का सफर पूरा: बुमराह की क्रिकेट में सफलता की कहानी

नई दिल्ली भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को क्रिकेट के सबसे ऊंचे लेवल पर एक दशक पूरा होने का जश्न मनाया जिसमें उन्होंने एक जोशीले युवा फैन से खेल के सबसे असरदार गेंदबाजों में से एक बनने के अपने सफर के बारे में बताया। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बुमराह ने लिखा, 'उस बच्चे के सपने को जीने के 10 साल, जिसे उस खेल से प्यार हो गया जिसने उसे ऐसा महसूस कराया जैसा इस दुनिया में कुछ भी नहीं करा सकता।' उन्होंने आगे कहा कि सोच और सोच के खिलाफ जाने का उनका सफर परिवार और विश्वास के सपोर्ट से जारी है। बुमराह ने जनवरी 2016 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जहां वह टी20 सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। पिछले एक दशक में, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दुनिया भर के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे असरदार गेंदबाजों में से एक का नाम कमाया है। वह टेस्ट, वनडे और टी20 में आईसीसी मेन्स प्लेयर रैंकिंग में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले पहले बॉलर हैं, और तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर हैं। बुमराह घरेलू क्रिकेट में गुजरात और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को रिप्रेजेंट करते हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों में, वह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट और दूसरे सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, जहां 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह 2016 में एक कैलेंडर साल में टी20 में 28 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी थे। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया और तब से लीडरशिप की जिम्मेदारी संभाली है, दिसंबर 2023 से भारत के टेस्ट वाइस-कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं और रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में तीन मौकों पर टीम को लीड किया है। उनके करियर की उपलब्धियों में 2018 और 2024 में आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, 2017 और 2018 में आईसीसी मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर और 2024 में आईसीसी मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर में चुना जाना शामिल है। उन्हें आईसीसी मेन्स टी20 टीम ऑफ द डिकेड (2011-2020) में भी चुना गया था, उन्होंने तीन बार पॉली उमरीगर अवॉडर् जीता है और 2022 में विजडन के क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में शामिल किया गया था।  

साइना नेहवाल की उपलब्धियों पर विराट कोहली का खास संदेश, बोले– देश को आप पर नाज़ है

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और दो बार बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु ने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैडमिंटन से संन्यास लेने पर उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी। विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "साइना नेहवाल, आपके शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया भर में पहचान दिलाई। आपको एक खुशहाल, संतोषजनक और अच्छे संन्यास की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।" पीवी सिंधु ने एक्स पर लिखा, "सायना, आपको संन्यास की शुभकामनाएं। इंडियन बैडमिंटन में आपने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए धन्यवाद। जिंदगी के इस अगले पड़ाव के लिए आपको शांति, खुशी और ढेर सारी शुभकामनाएं।" पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी साइना नेहवाल को उनके संन्यास पर बधाई देते हुए लिखा था, "बहुत बढ़िया खेला, साइना। शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को आगे बढ़ाया और एक पीढ़ी को प्रेरित किया। आगे जो भी हो, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।" इंजरी की वजह से लंबे समय तक बैडमिंटन से दूर रहने के बाद साइना ने बैडमिंटन को अलविदा कह दिया है। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "आप दुनिया में बेस्ट बनने के लिए आठ से नौ घंटे ट्रेनिंग करते हैं। अब, मेरे घुटने एक या दो घंटे में ही जवाब दे जाते थे। सूजन आ गई थी, और उसके बाद जोर लगाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि बस बहुत हो गया। मैं अब और जोर नहीं लगा सकती। मेरा कार्टिलेज पूरी तरह से खराब हो गया है। आर्थराइटिस है, और वापसी बेहद मुश्किल है। इसलिए अपने परिवार और कोच से बात करने के बाद मुझे यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।" साइना ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत को पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। हिसार की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2008 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर और बीजिंग 2008 ओलंपिक्स में एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। 2009 में, उन्होंने इंडोनेशिया ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। एक साल बाद, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन का दर्जा हासिल किया। 2015 में, उन्होंने एकल बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बनकर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और प्रकाश पादुकोण के बाद शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय शटलर बनीं। उस साल, वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं, ऐसा करने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी थीं। भारतीय बैडमिंटन को मजबूती से अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली साइना को पद्मश्री, पद्मभूषण, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

साइना नेहवाल को विराट कोहली की बधाई,称 किया भारतीय खेल का गर्व

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और दो बार बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु ने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैडमिंटन से संन्यास लेने पर उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी। विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "साइना नेहवाल, आपके शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया भर में पहचान दिलाई। आपको एक खुशहाल, संतोषजनक और अच्छे संन्यास की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।" पीवी सिंधु ने एक्स पर लिखा, "सायना, आपको संन्यास की शुभकामनाएं। इंडियन बैडमिंटन में आपने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए धन्यवाद। जिंदगी के इस अगले पड़ाव के लिए आपको शांति, खुशी और ढेर सारी शुभकामनाएं।" पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी साइना नेहवाल को उनके संन्यास पर बधाई देते हुए लिखा था, "बहुत बढ़िया खेला, साइना। शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को आगे बढ़ाया और एक पीढ़ी को प्रेरित किया। आगे जो भी हो, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।" इंजरी की वजह से लंबे समय तक बैडमिंटन से दूर रहने के बाद साइना ने बैडमिंटन को अलविदा कह दिया है। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "आप दुनिया में बेस्ट बनने के लिए आठ से नौ घंटे ट्रेनिंग करते हैं। अब, मेरे घुटने एक या दो घंटे में ही जवाब दे जाते थे। सूजन आ गई थी, और उसके बाद जोर लगाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि बस बहुत हो गया। मैं अब और जोर नहीं लगा सकती। मेरा कार्टिलेज पूरी तरह से खराब हो गया है। आर्थराइटिस है, और वापसी बेहद मुश्किल है। इसलिए अपने परिवार और कोच से बात करने के बाद मुझे यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।" साइना ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत को पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। हिसार की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2008 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर और बीजिंग 2008 ओलंपिक्स में एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। 2009 में, उन्होंने इंडोनेशिया ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। एक साल बाद, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन का दर्जा हासिल किया। 2015 में, उन्होंने एकल बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बनकर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और प्रकाश पादुकोण के बाद शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय शटलर बनीं। उस साल, वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं, ऐसा करने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी थीं। भारतीय बैडमिंटन को मजबूती से अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली साइना को पद्मश्री, पद्मभूषण, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात चिंताजनक

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए एसए20 लीग को तैयारी के अच्छे मंच के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने बृहस्पतिवार को जोहानिसबर्ग में कहा कि इस प्रतिष्ठित आईसीसी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का चोटिल होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। एसए20 लीग में प्रत्येक टीम ने कम से कम 10 मैच खेले जबकि इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। उसे टी20 विश्व कप में अपना अभियान नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ शुरू करना है। दक्षिण अफ्रीका को टी20 स्क्वाड में करने पड़े 2 बदलाव दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप की अपनी 15 सदस्यीय टीम में दो बदलाव करने के लिए बाध्य होना पड़ा जब उसने चोटिल टोनी डि जॉर्जी और डोनोवन फरेरा की जगह बृहस्पतिवार को रेयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया। डि जॉर्जी की पैर की मांसपेशियों में दिसंबर में भारत दौरे के दौरान चोट लगी थी और वह उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं जबकि फरेरा के कंधे में एसए20 लीग में खेलते हुए फ्रेक्चर हो गया। SA20 के दौरान मिलर, एनगिडी और ब्रेविस हुए चोटिल इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हैं। मिलर पार्ल रॉयल्स के लिए जोबर्ग सुपरकिंग्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच नहीं खेले जबकि एनगिडी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए सिर्फ दो ओवर फेंक पाए थे। कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ब्रेविस की अंगुली में भी मैच जिताने वाली 75 रन की पारी के दौरान चोट लगी। मौरिस ने चुनिंदा भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण खिलाड़ियों के शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में ‘भाषा’ के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि सबूत सामने है। बदकिस्मती से हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। कार्यक्रम काफी व्यक्त है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यही तो खेल की प्रकृति है और खिलाड़ियों को पता था कि क्या हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘बेशक आप दिन-रात खेल रहे हैं। यह आईपीएल जैसा ही है। क्योंकि आपको यात्रा करनी पड़ती है, आपको मैच खेलने होते हैं, कड़े मुकाबले। आप रात को देर से सोते हैं और अगली सुबह आप यात्रा कर रहे होते हैं।’ हो सकता है प्लेइंग इलेव को रोटेट करना पड़े: मौरिस दक्षिण अफ्रीका के लिए 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलने वाले मौरिस ने कहा, ‘अगले दिन आपको ट्रेनिंग और रिकवरी वगैरह करनी होती है। तो यह सब खिलाड़ियों के प्रबंधन के बारे में है। बेशक कोचिंग स्टाफ मौजूद है और उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।’ उन्होंने कहा, ‘हो सकता है एकादश को रोटेट करना पड़े लेकिन जब आपके पास एक अच्छी टीम हो जो जीत रही हो और प्ले ऑफ में जाने की कोशिश कर रही हो तो आप सच में ऐसा नहीं करना चाहते इसलिए यह मुश्किल है।' एसए20 में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मौरिस ने कहा कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी मुश्किल होता है लेकिन आप कोई ना कोई हल ढूंढ ही लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह शरीर के लिए बेहद मुश्किल होता है। यह आपको मानसिक रूप से बेहद थका देता है। लेकिन अंत में आप कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर आप कुछ करने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं। आप मैच जीतने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं।’ 'उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा' मौरिस ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘ खुशकिस्मती से हमारे पास कुछ फिट खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं। उम्मीद है बहुत बुरा नहीं होगा और मुझे विश्व कप के लिए तैयार हो जाना चाहिए।' मौरिस हालांकि टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल खिलाड़ियों के एसए20 लीग में प्रदर्शन से खुश हैं। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि जो खिलाड़ी टीम में नहीं हैं उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे बड़े टूर्नामेंट से पहले आत्मविश्वास मिलेगा।’ आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के साथ 16 करोड़ 25 लाख रुपये में जुड़कर उस समय टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पसलियों में लगी चोट के बाद कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे हैं रबाडा उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कागिसो रबाडा एक बार फिर अच्छा कर रहे हैं। बेशक वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। शुरुआती कुछ मैच में वह बहुत नर्वस थे। चोट के साथ ऐसा होना आम बात है। लेकिन उन्हें फिर से पूरी गति के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना, सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए देखना। रबादा को देखकर बहुत खुशी हुई।’ मौरिस का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास दो अच्छे स्पिनर हैं जो प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। मौरिस को स्पिनरों से काफी उम्मीद मौरिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि केशव महाराज ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के अच्छे प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही है। उसने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है।

T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी तूफानी पारी की उम्मीद की जा रही है। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 35 गेंद में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अभीषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छाप छोड़ने वाले क्रिकेटर होंगे।   टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक मुंबई में आईसीसी के एक कार्यक्रम में शास्त्री ने कहा कि अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं और आत्मविश्वास से लबरेज भी। ये बात उनको दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाती है। रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे असरदार खिलाड़ी कौन हो सकता है तो उन्होंने तपाक से कहा, 'अभिषेक, बिना किसी शक के। वह दुनिया का नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है और जबरदस्त फॉर्म में है।' 'अभिषेक चले तो समझिए भारत भी चल गया' शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा की धुरंधर पारी का जिक्र करते हुए कहा, ‘उसने न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया। आप उसे देखना चाहते हैं। उसके आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा है। उसे होम क्राउड का भी साथ मिलेगा और अगर वह चल गया तो समझिए भारत भी चल गया।’ अभिषेक शर्मा जब से भारत की टी20 टीम में आए हैं तब से लगातार विध्वंसक बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद बना रहे हैं। वह अब तक सिर्फ 34 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं लेकिन 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने जा चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अभिषेक शर्मा ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा था। अब तक खेले गए 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 1199 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 37.46 का और स्ट्राइक रेट 190.92 है। इन 34 मैचों में उन्होंने 81 छक्के जड़े हैं।