samacharsecretary.com

IPL 2026: ये 5 ओवरसीज मैच-विनर रह सकते हैं अनसोल्ड, जानें क्यों गिरा उनका मार्केट

नई दिल्ली  IPL 2026 Auction में अब ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है। अबू धाबी में 16 दिसंबर को आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए ऑक्शन होना है। ऑक्शन को लेकर तमाम प्रिडिक्शन हो रहे हैं, लेकिन आज आप स्टोरी में जानेंगे कि ऐसे कौन से पांच विदेशी स्टार प्लेयर हैं, जो इस ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं। इनमें एक से एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। 3 ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर और एक-एक न्यूजीलैंडर और इंग्लिश प्लेयर इस लिस्ट का हिस्सा है, जिन्हें शायद ही कोई आईपीएल टीम खरीदेगी। 1. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी मुकाबला इस लीग में 2021 में खेला था। इसके बाद से वे कई बार अनसोल्ड रहे हैं। आईपीएल में वे कमेंटेटर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं, लेकिन इस बार उनका टी20 फॉर्म अच्छा है, लेकिन फिर भी उनके अनसोल्ड रहने के चांस हैं, क्योंकि स्टीव स्मिथ पारी को एंकर करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल है तो यहां इस रोल की जरूरत नहीं पड़ती। यही कारण है कि शायद उनको कोई खरीदार नहीं मिलेगा। 2. जैक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल 2024 में तूफानी खेलकर दिखाकर उन्होंने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन अब वे आउट ऑफ फॉर्म हैं। 2025 के आईपीएल सीजन में भी उनका प्रदर्शन घटिया था। 2024 में उनका स्ट्राइक रेट 234 से ज्यादा का था, लेकिन 2025 में उनका औसत 106 से भी कम का था। 20 के आसपास का औसत उनका अब टी20 क्रिकेट में है। खराब फॉर्म, अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच उनके लिए अभिशाप साबित हो सकती है। 3. जोश इंग्लिस लिस्ट में तीसरे ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर जोश इंग्लिस हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले जोश इंग्लिस ने पिछले सीजन अच्छी बल्लेबाजी की थी। विकेटकीपर का ऑप्शन भी वे देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साफ कर दिया है कि वे सिर्फ चार मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। यही कारण है कि उनको कोई भी टीम खरीदना नहीं चाहेगी। कोई भी टीम उनको खरीदकर अपने एक ओवरशीज प्लेयर के स्लॉट को ब्लॉक नहीं करना चाहेगी। 4. गस एटकिंसन इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन को IPL 2024 से पहले KKR ने चुना था, लेकिन वह उस सीजन नहीं खेले थे, क्योंकि ECB ने उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उनसे आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट छुड़वा दिया था। इसके बाद से वे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट भी वे खेले हैं, लेकिन आंकड़े सीमित ओवरों की क्रिकेट में अच्छे नहीं हैं। दूसरा कारण ये है कि कई और पेसर्स ऑक्शन पूल में हैं। ऐसे में उनको नजरअंदाज किया जा सकता है। 5. डेवन कॉनवे न्यूजीलैंड के इस टॉप ऑर्डर बैटर के लिए इस बार ऑक्शन में बोली नहीं लगने के पीछे का कारण ये हो सकता है कि उनकी टी20 फॉर्मे में गिरावट आई है। वे उस तेजी के साथ नहीं खेल पा रहे हैं और रन भी नहीं बना पा रहे हैं, जिसकी जरूरत आज के क्रिकेट को सूट करती है। खासकर आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर को ध्यान में रखते हुए बात की बल्लेबाजी की होगी तो वहां एंकर रोल वाले ओपनर कम दिखेंगे। वह भी विदेशी ओपनर तो इस बार उनको खरीदार मिलना मुश्किल है।

Vaibhav Suryavanshi का तूफ़ानी शतक, U19 एशिया कप में गेंदबाज़ों पर टूटा कहर

नई दिल्ली  टीम इंडिया के उभरते सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय अपनी प्रतिभा का जौहर दुबई में जारी अंडर-19 एशिया कप में दिखा रहे हैं। भारत और यूएई के बीच U19 एशिया कप 2025 का पहला मैच दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ सुर्खियां बटौरी है। यूएई के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों के साथ अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। वैभव इससे पहले राइजिंग एशिया कप में भी धमाल मचा चुके हैं। सीनियर खिलाड़ियों के उस टूर्नामेंट में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, हालांकि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए 2025 का यह साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में चौके-छक्कों की बरसात कर कई शतक जड़े हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में: – IPL में शतक। – IPL में सबसे तेज़ शतक किसी भारतीय ने बनाया। – ENG में यूथ ODI में शतक। – AUS में यूथ टेस्ट में शतक। – इंडिया A के लिए 32 गेंदों में शतक। – SMAT में शतक। – U-19 एशिया कप में इंडिया के लिए शतक। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने इसका दबाव अपनी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ने दिया। नंबर-3 पर आए एरोन जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए उन्होंने शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर की राह दिखाई। वैभव ने अपना अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया था। 85 के स्कोर पर उनका कैच छूटा, जिसके बाद उन्होंने यूएई को कोई मौका नहीं दिया और अपना शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 231 रन है। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंदों पर 146 रन बनाकर खेल रहे हैं। शतक पूरा करने के बाद वैभव ने और खुलकर खेलना शुरू कर दिया है और वह लगातार गेंदबाजों पर प्रहार कर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के जोड़ीदारी एरोन जॉर्ज भी अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारत अगर इसी रन रेट के साथ खेलता रहा तो स्कोर आसानी से 400 के पार पहुंच सकता है।  

“टीम इंडिया का सरेंडर: दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ही दिखा पाए लय, साउथ अफ्रीका की जीत में डिकॉक और बार्टमैन रहे स्टार”

  मुल्लांपुर  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (11 दिसंबर) को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में भारत को 51 रनों से हार मिली. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 214 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.1 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से तिलक वर्मा ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए. तिलक ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से जबरदस्त जीत हासिल की थी. वो मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया था. ऐसी रही टीम इंडिया की इनिंग्स चेज में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए और उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया. जबकि दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा (17 रन) को मार्को जानसेन ने पवेलियन रवाना किया. जानसेन ने फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (5 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. सूर्या के आउट होने के समय भारत का स्कोर 32/3 था. यहां से अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई. अक्षर ने 100 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए और उनका विकेट ओटनील बार्टमैन ने चटकाया. तिलक वर्मा क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. तिलक को दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा था. हार्दिक पंड्या से अच्छी बैटिंग की उम्मीद थी, लेकिन वो 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 20 रन बना सके. जितेश शर्मा (27 रन) आउट होने वाले छठे बैटर रहे, जिन्हें लुथो सिपाम्ला ने चलता किया. इसके बाद आठवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे को ओटनील बार्टमैन ने सिर्फ 1 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. बार्टमैन ने इसके बाद अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) को भी पवेलियन भेजा. भारत का आखिरी विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा, जो लुंगी एनगिडी का शिकार बने. तिलक ने 34 बॉल पर 62 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे. साउथ अफ्रीका के लिए डिकॉक की शानदार पारी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही. क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिंक्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी. वरुण चक्रवर्ती ने हेंड्रिक्स (8 रन) को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. इसके बाद डिकॉक और मार्करम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े. इस साझेदारी के दौरान डिकॉक ने सिर्फ 26 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उधर मार्करम (29 रन) बढ़िया स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और उन्हें वरुण ने चलता किया. ऐसा लग रहा था कि क्विंटन डिकॉक अपना शतक जड़ेंगे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा की शानदार फील्डिंग के चलते वो रन आउट हुए. डिकॉक ने 7 चौके और पांच छक्के की मदद से 46 गेंदों पर 90 रन बनाए. डिकॉक के आउट होने के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 156/3 था. इसके बाद साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट डेवाल्ड ब्रेविस (14 रन) के रूप में गिरा, जो अक्षर पटेल का शिकार बने. यहां से डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा ने पांचवें विकेट के लिए 23 बॉल पर नाबाद 53 रनों की साझेदारी कर साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. फरेरा ने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 बॉल पर 30* रनों का योगदान दिया. जबकि मिलर ने 12 बॉल पर नाबाद 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए. रीजा हेड्रिंक्स, जॉर्ज लिंडे और ओटनील बार्टमैन इस मुकाबले का हिस्सा बने. जबकि एनरिक नॉर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स और केशव महाराज को रेस्ट दिया गया. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.

यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, बीच पर मस्ती करते हुए दिखाई दीं, पहले रैकेट से मचाती थी धमाल

न्यूयॉर्क टेनिस कोर्ट को अलविदा कह चुकीं कनाडा की यूजिनी बुशार्ड एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रैकेट भले ही हाथ से छूट गया हो, पर उनका ग्लैम गेम अभी भी फुल स्विंग में है. उनकी ताजा इंस्टाग्राम तस्वीरों ने इंटरनेट को चकाचौंध कर दिया.. 31 साल की पूर्व विम्बलडन फाइनलिस्ट टाइनी लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में मियामी की धूप में नहाती, लक्जरी बोट पर बेहद आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ पोज देती नजर आईं जैसे ही बुशार्ड ने ये तस्वीरें शेयर कीं, कमेंट सेक्शन में धमाका हो गया. फैन्स लाइक्स और रिएक्शंस की झड़ी लगा बैठे- किसी ने उत्साह में लिखा, 'Christmas came early!' तो कोई बस सन्न रह गया और बोल पड़ा, 'Good lord…' वहीं कई प्रशंसकों ने उन्हें प्यार से नवाजते हुए कहा, 'Beautiful champion Genie.' कुछ ही मिनटों में पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. टेनिस से संन्यास लिए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन बुशार्ड की लाइफ पूरी तरह नए रंगों में खिल रही है. ताजा तस्वीरों में वे मियामी की सुनहरी धूप में लक्जरी बोट पर दोस्तों संग आराम फरमाती दिखती हैं- चेहरे पर वही दमकती, कॉन्फिडेंट मुस्कान, जिसे दुनिया ने पहली बार विम्बलडन 2014 में देखा था. कोर्ट भले छूट गया हो, लेकिन उनका ग्लैम और चार्म आज भी उतना ही चमकदार है.         उनका लेपर्ड प्रिंट बिकिनी लुक कैज़ुअल ग्लैमर का ऐसा तड़का पेश करता है, जो उनके पोस्ट-टेनिस फेज की नई, बेफिक्र और आत्मविश्वासी ऊर्जा को पूरी तरह उभार देता है. यूजर्स के लिए बोनस यह था कि बुशार्ड ने पूरा फोटो डंप शेयर किया- क्लोज-अप, कैंडिड और सन-किस्ड पलों से भरा हुआ.                  2014 में 20 साल की उम्र में विम्बलडन फाइनल खेलने वाली बुशार्ड को उस वक्त टेनिस का अगला ग्लोबल सुपरस्टार माना जा रहा था. वही साल- ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन की सेमीफाइनल रन. दुनिया की नंबर 5 रैंक… लेकिन इसके बाद चोटें और लगातार संघर्ष. करियर फिसलता गया और फिर मॉडलिंग व ब्रांडिंग की दुनिया ने उन्हें नई पहचान दी.                        आज भी बुशार्ड की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. 2.3 मिलियन फॉलोअर्स उनकी हर पोस्ट पर टूट पड़ते हैं. पिकलबॉल, मॉडलिंग और सोशल मीडिया- Genie का नया अवतार पुराने ग्लैमर से कहीं ज्यादा चमकदार लगता है. उनकी मियामी वाली ये बिकिनी तस्वीरें इसका एक और सबूत हैं कि कोर्ट से भले ही वो दूर हों, लेकिन फैन्स के दिलों में उनका खेल और उनका करिश्मा दोनों आज भी टॉप पर हैं. (

सर्जियो रामोस की नई मंज़िल? मोंटेरे छोड़ते ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बढ़ाया हाथ

लंदन  सर्जियो रामोस ने मंगलवार को मोंटेरे के साथ अपने करियर को विराम दे दिया। मोंटेरे को अलविदा कहने के साथ ही सर्जियो को मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्रस्ताव मिला है। सर्जियो रामोस के माध्यम से मैनचेस्टर यूनाइटेड अपनी बैकलाइन को मजबूत करना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सर्जियो रामोस को प्रस्ताव दिया और उनकी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सर्जियो रामोस ने मैक्सिकन क्लब और उसके फैंस के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता। एक चैप्टर खत्म हो रहा है जो फरवरी में उम्मीदों से भरा शुरू हुआ था और जिसने मुझे एक देश, एक शहर, और एक फुटबॉल को जानने का मौका दिया। इससे मुझे कई नए अनुभव हुए और सबसे बढ़कर, कई दोस्त मिले।" सर्जियो रामोस ने लिखा, "मुझे हमेशा गर्व महसूस होगा कि मैंने रायडोस कैप्टन का आर्मबैंड पहना था, टीम को उसके नए फॉर्मेट में पहले क्लब विश्व कप में लीड किया था, और क्लॉसुरा, एपर्टुरा, लीग्स कप, और सीओएनसीएसीएएफ चैंपियंस कप में मुकाबला किया था।" रामोस ने लिखा, "क्लब को, मेरे प्यारे साथियों को, कोचिंग स्टाफ को, सभी को, धन्यवाद। सबसे बढ़कर, धन्यवाद फैंस, जिन्होंने शहर में कदम रखते ही अपना प्यार और अपनापन मुझ तक पहुंचाया। मैं अपने करियर के इस पड़ाव को हमेशा पुरानी यादों के साथ याद रखूंगा और मैं हमेशा गर्व से कहूंगा, 'अप विद मॉन्टेरी'।" शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप विजेता फरवरी में फ्री ट्रांसफर पर मॉन्टेरी में शामिल हुए। उन्होंने मॉन्टेरी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 32 मैच खेले और सात गोल किए, जिसमें चार गेम और अमेरिका में फीफा क्लब विश्व कप के एक्सटेंडेड एडिशन में एक गोल शामिल है। सर्जियो रामोस गार्सिया एक स्पेनिश पेशेवर फुटबॉलर हैं जो सेंटर-बैक के तौर पर खेलते हैं। उन्हें अब तक के सबसे महान डिफेंडर में से एक माना जाता है। रियल मैड्रिड के लिए वह 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं।

आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा: ये खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में बनाएंगे मोटी कमाई!

नई दिल्ली  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा प्रिडिक्शन किया है। आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कौन से विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल के आने ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। आकाश चोपड़ा ने टॉप 5 प्रिडिक्शन किए हैं, लेकिन हर स्लॉट के लिए एक से ज्यादा खिलाड़ियों को रखा है। 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाड एरेना में आईपीएल 2026 ऑक्शन होने वाला है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली विदेशी खिलाड़ियों में टॉप 5 में तीन खिलाड़ियों को रखा है। इनमें साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और एनरिक नोर्खिया हैं, जबकि तीसरे खिलाड़ी श्रीलंका के मथीशा पथिराना हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए क्लिप में आकाश चोपड़ा ने कहा, “अभी साउथ अफ्रीका सीरीज चल रही है, इसलिए कुछ रीसेंसी बायस तो होगा ही। मैंने मथीशा पथिराना, डेविड मिलर और एनरिक नॉर्किया को नंबर 5 पर रखा है। अगर नॉर्किया और मिलर भारत के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा पैसे मिलेंगे।” आकाश चोपड़ा ने स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड) और कूपर कॉनोली (ऑस्ट्रेलिया) को चौथे स्थान पर रखा। उन्होंने आगे कहा, "माइकल ब्रेसवेल में काफी दिलचस्पी होनी चाहिए, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं है। CSK, आपको एक ऑफी (ऑफ स्पिनर) की जरूरत है, वह अच्छी बैटिंग भी करता है। इसलिए CSK को उसके बारे में सोचना चाहिए। रिकी पोंटिंग के पास अब एक ओवरसीज स्लॉट खाली है, इसलिए कॉनली वहां एक ऑप्शन हो सकते हैं।" दूसरे और तीसरे नंबर की बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, "लियाम लिविंगस्टोन ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, चाहे वह पंजाब के लिए हो या RCB के लिए, लेकिन अब सब कुछ सप्लाई और डिमांड पर निर्भर करता है, कोई विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर प्लेयर ऑक्शन में नहीं है, यहां तक ​​कि मैक्सी (मैक्सवेल) भी अब नहीं हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि लिविंगस्टोन इस बार भी पैसे कमाएंगे।" बेयरेस्टो और ग्रीन पर नजरें पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "मैंने जॉनी बेयरस्टो को नंबर 2 पर रखा है। उन्होंने काफी रन बनाए हैं और पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच भी खेले हैं। कई टीमें उन पर बोली लगा सकती हैं। KKR को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है और DC को टॉप ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है, इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए काफी दिलचस्पी होगी।" कैमरोन ग्रीन को आकाश चोपड़ा ने टॉप पर रखा और कहा, “कैमरोन ग्रीन नंबर 1 पर होंगे, उनके आस-पास कोई नहीं है। फाइनल कीमत कितनी भी हो, उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपये की मैक्सिमम कैप ही मिलेगी, लेकिन यह एक जबरदस्त बिडिंग वॉर हो सकती है। KKR होगी और CSK होगी और कोई दूसरी टीम भी होगी जो CSK से पहले कूद पड़ेगी, असल में उनके लिए यह 25 से 28 करोड़ रुपये तक हो सकता है।”  

आइसलैंड क्रिकेट का तंज— इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में जीतने के लिए चाहिए अगली सदी का इंतज़ार!

नई दिल्ली  अपने चुटीले और व्यंग्यात्मक पोस्ट के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने एशेज सीरीज के बीच इंग्लैंड की टीम के मजे लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में इंग्लैंड की टीम की चुटकी ली है। उसने लिखा है कि अब इस सदी में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराना मुमकिन नहीं होगा। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'हमारे पास अंग्रेजों के लिए बुरी खबर है। 16 वर्ष से कम के लोगों के लिए सोशल मीडिया बैन करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले के बाद अब उनके सारे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अब अपना सारा समय क्रिकेट को सीखने में समर्पित करने जा रहे हैं। अब इस सदी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतना संभव नहीं होगा।' एशेज के शुरुआती 2 टेस्ट हार चुका है इंग्लैंड मौजूदा एशेज सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहला टेस्ट तो 2 दिन में ही खत्म हो गया था। आइसलैंड क्रिकेट ने मौजूदा एशेज में इंग्लैंड के इस खराब प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया में किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर लगे बैन को जोड़ते हुए इंग्लिश की टीम को ट्रोल किया है। ऑस्ट्रेलिया में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का यूज ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध बुधवार से प्रभावी हो गया और देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दुनिया में इस तरह के पहले सोशल मीडिया प्रतिबंध का स्वागत किया है। हालांकि, अल्बनीज ने आगाह किया है कि इसका कार्यान्वयन कठिन हो सकता है। अल्बनीज ने सार्वजनिक प्रसारक ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (एबीसी) को बुधवार को बताया, ‘आज वो दिन है जब ऑस्ट्रेलिया के परिवार इन बड़ी तकनीकी कंपनियों से अधिकार वापस ले रहे हैं और बच्चों के बच्चे होने के अधिकार और माता-पिता के मानसिक शांति के अधिकार पर जोर दे रहे हैं।’ सोशल मीडिया का बच्चों पर नकारात्मक असर के चलते फैसला अल्बनीज ने बाद में सिडनी में सुधार समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह सुधार जिंदगियां बदल देगा। ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के लिए… उन्हें अपना बचपन जीने का मौका देगा। ऑस्ट्रेलिया के माता-पिता के लिए, उन्हें अधिक मानसिक शांति प्रदान करेगा। लेकिन वैश्विक समुदाय के लिए भी, जो ऑस्ट्रेलिया की ओर देख रहे हैं और कह रहे हैं: अगर ऑस्ट्रेलिया यह कर सकता है, तो हम क्यों नहीं?’   सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्ती फेसबुक, इंस्टाग्राम, किक, रेडिट, स्नैपचैट, थ्रेड्स, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब और ट्विच जैसे सोशल मीडिया मंच अगर 16 वर्ष से कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के अकाउंट को हटाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल रहते हैं तो उन्हें बुधवार से 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। अल्बनीज ने कहा कि सोशल मीडिया प्रतिबंध का कार्यान्वयन कठिन होगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिसमस तक यह पुष्टि करेगा कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध कारगर साबित हो रहा है या नहीं।  

डी विलियर्स का गंभीर पर बयान— ‘संवेदनशील मुद्दा, सावधानी बरतें’

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स ने कहा कि वह भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के इस विचार से ‘कुछ हद तक’ सहमत हैं कि वनडे बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है लेकिन उन्होंने टीम में लचीलापन और खिलाड़ियों की मुख्य भूमिका के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद गंभीर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं। मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है। लेकिन यह एक नाजुक मामला है क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें शीर्ष तीन, चार से छह नंबर के बल्लेबाज शामिल होते हैं। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की बारी आती है। यह लगभग तीन खंडों की तरह है और आप वास्तव में इसके साथ रचनात्मक हो सकते हैं। दाएं और बाएं हाथ के संयोजन बनाने के लिए और खेल की कुछ विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही है।’’ डी विलियर्स ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘भारत का प्रदर्शन विशेषकर टी20 प्रारूप में अविश्वसनीय रहा है। यह तीनों प्रारूपों में सबसे अस्थिर प्रारूप है और ऐसे में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का मतलब है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मुझे लगता है कि इसका संबंध भारतीय क्रिकेट की गहराई से है।’’  

BCCI की नई ग्रेडिंग में बड़ा झटका: कोहली–रोहित को करोड़ों का नुकसान, शुभमन गिल होंगे सबसे बड़े फायदे में?

नई दिल्ली  टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के A+ ग्रेड में बने रहेंगे या नहीं इस पर फैसला 22 दिसंबर को होने वाली सालाना AGM मीटिंग के दौरान होगा। कोहली और रोहित दोनों ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 क्रिकेट से इन दोनों दिग्गजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास लिया था, वहीं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले कहा था।    बीसीसीआई का पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक का था। टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद बोर्ड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को A+ ग्रेड में रखा था। इस ग्रेड में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों फॉर्मेट में एक्टिव हों। पिछले सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में थे। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, वहीं जडेजा टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है तो नए सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में दोनों दिग्गजों को डिमोशन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कोहली-रोहित दोनों को तगड़ा फटका लगेगा।   बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, A वालों को 5 करोड़, B वालों को 3 करोड़ और C वालों को 1 करोड़ मिलते हैं।अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होता है तो उन्हें कम से कम 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को करोड़ों का नुकसान अगर बीसीसीआई उन्हें A ग्रेड में डिमोट करती है तो उनकी सैलरी 2 करोड़ रुपए घटकर 5 करोड़ रह जाएगी, वहीं सिर्फ एक फॉर्मेट खेलने की वजह से उन्हें B ग्रेड में डिमोट किया जाता है तो उनको सिर्फ 3 करोड़ रुपए सैलरी मिलेगी। शुभमन गिल की लगेगी लौटरी वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल सभी फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे में वह भारतीय टीम के कप्तान है, वहीं टी20 में उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली हुई है। ऐसे में शुभमन गिल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट होना तय है। गिल फिलहाल A ग्रेड में है और उन्हें 5 करोड़ सैलरी मिलती है। अगर उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोट किया जाता है तो उनकी सालाना सैलरी बढ़कर 7 करोड़ रुपए हो जाएगी। BCCI का 2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट A+ ग्रेड खिलाड़ी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा A ग्रेड खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत B ग्रेड खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर C ग्रेड खिलाड़ी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, इशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

यशस्वी जायसवाल ने बताया—कौन है टीम इंडिया का ‘हार्डेस्ट वर्कर’ खिलाड़ी

नई दिल्ली  भारतीय टीम में सबसे मेहनती खिलाड़ी कौन है? इसका जवाब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। फिटनेस के लिहाज से सबसे मेहनती खिलाड़ी की बात करें तो ज्यादातर लोग विराट कोहली का नाम लेंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल सबसे मेहनती खिलाड़ी लगते हैं। उन्होंने ऐसा मानने के पीछे की वजह भी बताई है। जायसवाल ने आज तक से कहा, 'शुभमन गिल। उनको मैंने हाल में बहुत करीब से देखा है। वह बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और वह अपने रूटीन को लेकर बहुत ही कंसिस्टेंट हैं। वह अपनी फिटनेस, डाइट, स्किल और ट्रेनिंग पर बहुत काम करते हैं। यह अविश्वसनीय है। मैं उन्हें देखने और उनके साथ खेलने का बहुत लुत्फ उठाता हूं। वह एक अद्भुत इंसान हैं।' जायसवाल ने आगे कहा, ‘वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ही शानदार ढंग से समझदारी से खेले। हम उनमें विश्वास करते हैं कि वह हर हालात में प्रदर्शन करेंगे।’   यशस्वी जायसवाल ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा का भी इजहार किया है। 2024 के वर्ल्ड कप में वह स्क्वाड का हिस्सा तो जरूर थे लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं और अपने वक्त का इंतजार कर रहा हूं।’   जायसवाल के अब तक के टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 23 मैच में 36.15 के औसत से 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.31 का है। उन्होंने 2023 में टी20 डेब्यू किया था और अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2024 में खेला है।