samacharsecretary.com

बिहार को बड़ी कामयाबी: भारतीय टीम में 6 खिलाड़ी हुए शामिल

राजगीर राजगीर खेल परिसर में 9 और 10 अगस्त को पहली बार आयोजित होने जा रही ‘एशिया रग्बी अंडर-20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025’ के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस की ओर से टीमों की घोषणा की गई है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों का चयन 3 जुलाई से कोलकाता के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के आधार पर किया गया। इस टूर्नामेंट में भारत की टीमें चीन, यूएई, हांगकांग-चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया जैसी मजबूत एशियाई टीमों से मुकाबला करेंगी। महिला वर्ग में नेपाल ने मलेशिया की जगह ली है। बिहार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि भारतीय अंडर-20 रग्बी टीम में राज्य के चार महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह न सिर्फ बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। महिला टीम में आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और गुरिया कुमारी का चयन हुआ है, जबकि पुरुष टीम में गोल्डन कुमार और सागर प्रकाश को जगह मिली है। टीम लीडरशिप और कोचिंग     पुरुष टीम की कप्तानी सुमित कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल) करेंगे और करण राजभर उप-कप्तान होंगे।     महिला टीम की कप्तानी भूमिका शुक्ला (राजस्थान) के पास होगी और उपकप्तान तनु भोसले (महाराष्ट्र) होंगी।     कोचिंग की बात करें तो पुरुष टीम को फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़ प्रशिक्षित करेंगे जबकि महिला टीम को कियानो फौरी और सहायक कोच तिलक राज मार्गदर्शन देंगे। राहुल बोस ने कहा, “यू-20 एशिया रग्बी 7s एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय भविष्य आकार लेता है। इस बार घरेलू धरती पर दोनों टीमों को एक साथ देखना विशेष होगा।” भारतीय टीम की सूची अंडर-20 पुरुष टीम: सुमित कुमार रॉय (कप्तान), करण राजभर (उपकप्तान), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश अंडर-20 महिला टीम: भूमिका शुक्ला (कप्तान), तनु भोसले (उपकप्तान), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा, रितु

6 रन की सांस रोक देने वाली जीत: ओवल में भारत ने पलटा पासा, सीरीज हुई बराबर

ओवल  लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है. ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है. सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था.  मुकाबले में भारत ने इंग्लिश टीम को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड की पहली इनिंग्स 247 रन पर सिमटी. यानी मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की मामूली बढ़त मिली. इसके बााद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन स्कोर किए. ओवल टेस्ट मैच में पांचवें दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… भारतीय टीम के लिए ओवल टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण है. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को तभी बराबर कर पाएगी, जब वो इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज करेगी. अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर छूटा या इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की तो भारत के हाथ से सीरीज निकल जाएगा. इंग्लैंड की दूसरी पारी का हाल रनचेज में इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारियां खेलीं. ब्रूक ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं जो रूट ने 12 चौके की मदद से 152 गेंदों पर 105 रन बनाए. रूट और ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने इस मुकाबले में इंग्लैंड की वापसी कराई. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 54 रनों की उपयोगी इनिंग्स खेली.  मैच में ट्विस्ट चौथे दिन के खेल के तीसरे सेशन में आया, जब जैकब बेथेल और जो रूट को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बैक टू बैक ओवर्स में पवेलियन भेजा. जब इंग्लैंड पर प्रेशर पूरी तरह बन चुका था तभी खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा. कुछ देर बाद बारिश भी आ गई, जिसके कारण चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करने की घोषणा की गई. भारत की दूसरी पारी: यशस्वी की सेंचुरी, टंग का 'पंजा' दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन बनाए. यशस्वी ने इस दौरान 164 गेंदों का सामना किया और 14 चौके के अलावा दो छक्के जड़े. नाइटवॉचमैन आकाश दीप (66 रन), वॉशिंगटन सुंदर (53 रन) और रवींद्र जडेजा (53 रन) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया, जिसके कारण भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी. इंग्लिश टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जोश टंग ने पांच विकेट चटकाए. जबकि फास्ट बॉलर गस एटकिंसन को भी तीन सफलताएं नसीब हुईं. एक अन्य तेज गेंदबाज  जेमी ओवर्टन ने दो विकेट झटके.

विराट की विदाई को नहीं मानते थरूर, कहा – टेस्ट क्रिकेट के लिए फिर से मैदान में उतरें

नई दिल्ली सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपील की है कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के अपने फैसल पर पुनर्विचार करें. कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. कोहली के रिटायरमेंट के फैसले से फैन्स चौंक गए थे. शशि थरूर ने X पर लिखा, 'मैंने इस सीरीज में विराट कोहली को कुछ मौकों पर मिस किया है, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी कमी उनकी महसूस हो रही है, उतनी कभी नहीं हुई. उनकी शानदार बैटिंग स्किल की बात तो छोड़िए, उनका धैर्य, जुनून और मैदान पर प्रेरणादायक स्थिति शायद नतीजे को बदल सकता था. क्या उन्हें रिटायरमेंट से बाहर लाने में बहुत देर हो चुकी है. विराट, देश को आपकी जरूरत है.' शशि थरूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई फैन्स भी थरूर की बात से सहमत दिखे हैं और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मांग कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शशि थरूर और इस खेल को चाहने वाले फैन्स को मैदान पर किंग कोहली की कमी जरूर महसूस हुई है. कैसा रहा कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन? 36 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 के एवरेज से 9230 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. कोहली का बेस्ट स्कोर 254* रहा. कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट में से 40 में जीत हासिल की. जबकि 17 मुकाबले टीम इंडिया ने गंवाए. 11 मैच ड्रॉ पर भी छूटे. विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उससे कुछ दिन पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल को पहले ही बाय-बाय कह चुके थे. ऐसे में ये दोनों दिग्गज अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

ओवल टेस्ट का रोमांचक अंत तय: 35 रन बनेंगे या 4 विकेट गिरेंगे – क्या पलटेगा खेल?

ओवल  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के 'द ओवल' में खेला जा रहा है. यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. मुकाबले में अब पांचवें दिन (4 अगस्त) का खेल बचा है. इंग्लैंड जहां जीत से 35 रन दूर है, लेकिन उसके सिर्फ 4 विकेट बचे हैं. यानी दोनों में से कोई भी टीम ये मैच जीत सकती है. जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर दूसरी पारी में 6 विकेट पर 339 रन था. जेमी स्मिथ 2 और जेमी ओवर्टन 0 रन बनाकर नाबाद थे. स्मिथ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, वहीं ओवर्टन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. अगर भारतीय टीम इन दोनों का विकेट शुरुआत में ही लेने में कामयाब रही तो मैच भारत की झोली में आ सकता है. जोश टंग, गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स भी अच्छी खास बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन स्मिथ और ओवर्टन का विकेट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि नई गेंद भी अब ज्यादा दूर नहीं हैं. इंग्लैंड की दूसरी पारी में 76.2 ओवर का खेल हुआ है. यानी 80 ओवर पूरा होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल को नई गेंद लेने का विकल्प बन जाएगा. शुभमन नई गेंद जरूर लेना चाहेंगे. पिच अब भी गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल हैं, ऐसे में नई गेंद से पेस और बाउंस और ज्यादा मिलेगा और विकेट लेना आसान होगा. भारत के पास बेहतरीन बॉलिंग अटैक है, जिसने पहली पारी में भी इंग्लिश टीम को कम स्कोर पर समेटा था. नई गेंद से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज बाकी के विकेट जल्द निकाल सकते हैं. पहले ही सेशन में आएगा रिजल्ट! मैच जिस मोड़ पर खड़ा है, ऐसे में ड्रॉ की कोई गुंजाइश नहीं है. पांचवें दिन के पहले ही सेशन में नतीजा आने की पूरी संभावना है. लंदन का मौसम भी आज खेल के लिए अनुकूल रहेगा और पहले सेशन में बारिश की संभावना ना के बराबर है. अब देखने वाली बात यह होगी कि किस टीम की जीत होती है. या तो इंग्लैंड 35 रन बनाकर मैच जीत जाएगा या भारतीय टीम 4 विकेट लेकर मुकाबले को अपने नाम कर लेगी. या मुकाबला टाई पर छूटेगा, जो टेस्ट इतिहास में सिर्फ दो बार हुआ है. भारतीय टीम यदि ये मुकाबला जीतती है तो वो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबरी कर लेगी. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता था, जो लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. फिर भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में 336 रनों से जीत हासिल की. फिर इंग्लैंड ने कमबैक किया और क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में आयोजित टेस्ट मैच को 22 रनों से जीता था. फिर दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर छूटा. ओवल टेस्ट मैच का संक्षिप्त स्कोर भारत: पहली पारी- 224, दूसरी पारी- 396 टारगेट: 374 इंग्लैंड: पहली पारी- 247, दूसरी पारी- 339/6

WCL में पाकिस्तान टीम बैन, PCB ने लगाया आरोप- टूर्नामेंट में नहीं बची निष्पक्षता

लाहौर साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने पाकिस्तन चैम्पियंस को हराकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 टूर्नामेंट जीत लिया. 2 अगस्त (रविवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका चैम्पियंस को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका चैम्पियंस की खिताबी जीत के हीरो दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स रहे. एबी डिविलियर्स ने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 120 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल रहे. डिविलियर्स 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए. फाइनल में पाकिस्तान चैम्पियंस की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है. पीसीबी ने अब निकट भविष्य में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है. बोर्ड का कहना है कि टूर्नामेंट के आयोजकों का रवैया पक्षपातपूर्ण और डबल स्टैंडर्ड वाला रह, खासकर इंडिया चैम्पियंस के सेमीफाइनल से हटने के बाद जिस तरह से WCL ने प्रतिक्रिया दी. बोर्ड की तरफ से और क्या कहा गया? बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "पीसीबी ने मोसिन नकवी की अध्यक्षता में आयोजित अपनी 79वीं गवर्निंग बोर्ड की बैठक में WCL की निंदनीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की. टूर्नामेंट में जानबूझकर मुकाबले से हटने वाली टीम को अंक दिए गए, जो खेल की भावना और निष्पक्षता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ रहा. WCL की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्तियों में 'खेल के जरिए शांति' जैसी बातों को राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के अनुसार तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया." बता दें कि WCL में विवाद की शुरुआत तब हुई, जब इंडिया लीजेंड्स ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया. इसके बाद सेमीफाइनल में भी इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस का आमना-सामना होना तय था, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया. इसके चलते पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंच गई. PCB की वर्चुअली आयोजित बैठक में बोर्ड के कई सदस्य शामिल रहे. इनमें सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, जहीर अब्बास, जाहिद अख्तर जमान, सज्जाद अली खोखर, जफरुल्लाह जदगल, तनवीर अहमद, तारिक सरवर, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, अनवार अहमद खान, अदनान मलिक, उस्मान वहला और मीर हसन नकवी का नाम शामिल था.

इंग्लिश सरज़मीं पर बरसे रन, टीम इंडिया ने 6 दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 470 बाउंड्री लगाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है. इनमें 422 चौके और 48 छक्के शामिल हैं. ये रिकॉर्ड ओवल टेस्ट के तीसरे दिन बना, जब भारत ने सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम किया. पहली बार 400 से ज्यादा बाउंड्री इतिहास में पहली बार भारत ने किसी टेस्ट सीरीज़ में 400 से ज्यादा बाउंड्री लगाई हैं. इससे पहले भारत ने 1964 में एक सीरीज़ में 384 बाउंड्री लगाई थीं, जो रिकॉर्ड 60 साल तक कायम रहा था. सिर्फ बाउंड्री ही नहीं, भारत के बल्लेबाज़ों ने इस सीरीज़ में कुल 28 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा है. टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टीमें भारत ने 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कुल 3,809 रन बनाए, औसत रहा 42.32. यह टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा दूसरी सबसे बड़ी रन-संख्या है. पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया, जिसने 1989 एशेज सीरीज़ में 6 मैचों में 3,877 रन (औसत 57.86) बनाए थे. भारत का दबदबा जारी ओवल टेस्ट में भारत मज़बूत स्थिति में है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अभी भी 324 रन बाकी हैं और उनके 8 विकेट शेष हैं. इंग्लैंड को क्रिस वोक्स की चोट से भी झटका लगा है. भारतीय टीम की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज. इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन, जोश टंग और क्रिस वोक्स. ओवल क्रिकेट ग्राउंड में भारत का रिकॉर्ड कुल टेस्ट मैच: 15 भारत ने जीते: 2 भारत ने गंवाए: 6 ड्रॉ: 7 ओवल क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड का रिकॉर्ड कुल टेस्ट मैच: 106 इंग्लैंड ने जीते: 45 इंग्लैंड ने हारे: 24 ड्रॉ: 37 भारत vs इंग्लैंड हेड टू हेड (ओवल क्रिकेट ग्राउंड) कुल टेस्ट मैच: 14 भारत ने जीते: 2 इंग्लैंड ने जीते: 5 ड्रॉ: 7

एशिया कप 2025 की ओपनिंग क्लैश: अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, 9 सितंबर को अबू धाबी में होगी भिड़ंत

मुंबई  एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2025 के वेन्यूज की 2 अगस्त (शनिवार) को आधिकारिक घोषणा कर दी. एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. ये मुकाबले दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले मुकाबले से होगी, जो अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाना तय किया गया है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें यूएई और ओमान की टीमें भी शामिल हैं. भारत-पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को तो आमने-सामने होंगी ही. यदि दोनों टीमें सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो दूसरी बार भी 21 सितंबर को भिड़ंत संभव है. अगर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं, तो तीसरी बार भी दोनों का इस टूर्नामेंट में आमना-सामना हो सकता है. पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हो गया था. भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध के स्वर उठे है.  इस सबके बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के वेन्यूज की पुष्टि कर दी है. मैचों का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. एशिया कप के ग्रुप्स ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग एशिया कप का शेड्यूल 9 सितंबर- अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी 10 सितंबर- भारत vs यूएई, दुबई 11 सितंबर- बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी 12 सितंबर- पाकिस्तान vs ओमान, दुबई 13 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका, अबू धाबी 14 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान, दुबई 15 सितंबर- यूएई vs ओमान, अबू धाबी 15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई 16 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी 17 सितंबर- पाकिस्तान vs यूएई, दुबई 18 सितंबर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी 19 सितंबर- भारत vs ओमान, अबू धाबी 20 सितंबर- B1vs B2, दुबई 21 सितंबर- A1 VS A2, दुबई 23 सितंबर A2 vs B1, अबू धाबी 24 सितंबर- A1 vs B2, दुबई 25 सितंबर- A2 vs B2, दुबई 26 सितंबर- A1 vs B1, दुबई 28 सितंबर- फाइन, दुबई

प्यार की दूसरी पारी? साइना और पारुपल्ली कश्यप एक बार फिर साथ

नई दिल्ली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते में एक बार फिर से मिठास लौट आई है. इस साल 16 जुलाई को साइना नेहवाल ने पोस्ट शेयर करके इस बात की घोषणा की थी कि वो पारुपल्ली कश्यप से अलग हो रहे हैं. लेकिन अब इस कपल ने यू-टर्न लिया है. साइना नेहवाल ने 2 अगस्त (शनिवार) को पोस्ट शेयक करके बताया कि दोनों फिर से साथ आए हैं. यानी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 17 दिन में ही अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर पारुपल्ली कश्यप संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी की अहमियत सिखाती है. लीजिए, हम फिर से कोशिश कर रहे हैं.' साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी. पारुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं. साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की मुलाकात साल 1997 में एक कैम्प के दौरान हुई थी. फिर दोनों ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग ली थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में साइना नेहवाल और पारुपल्ली ने शादी की. कैसा रहा दोनों का बैडमिंटन करियर जैसे ही साइना नेहवाल ने पोस्ट शेयर किया, सोशल मीडिया पर फैन्स और साथी खिलाड़ी उन्हें बधाइयां देने लगे. फैन्स का मानना था कि प्यार अगर सच्चा हो तो वापस जरूर आता है. साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक (2012) में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था. फिर वो साल 2015 में बैड​मिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचीं. पहली बार भारत की किसी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने ये उपलब्धि हासिल की थी. उधर साल 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पारुपल्ली कश्यप सुर्खियों में आए थे. वह लंदन ओलंपिक (2012) में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने. पारुपल्ली कश्यप ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (2014) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

तूफानी शतक से डिविलियर्स ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका बना विजेता

नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया. इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. तीसरे ओवर में ही कामरान अकमल आउट हो गए. कप्तान हफीज ने 10 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शोएब मलिक 20 रन (25 गेंद) पर आउट हुए और बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके बाद शर्जील खान ने 44 गेंदों में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके बाद उमर अमीन और आसिफ अली ने तेज़ी से रन बनाए और मिलकर 31 गेंदों में 61 रन जोड़े. साउथ अफ्रीका की ओर से वेन पार्नेल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं हार्डस विल्जोएन ने भी 2 विकेट चटकाए. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 195/5 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की पारी जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत जबरदस्त रही. टीम ने 6 ओवरों में ही 72 रन बना लिए. पावरप्ले की आखिरी गेंद पर हाशिम अमला 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद पाकिस्तान की फील्डिंग बेहद कमजोर दिखी, कई कैच टपकाए गए. एबी डिविलियर्स, जो कि हैमस्ट्रिंग चोट के चलते सिर्फ बल्लेबाज़ी कर रहे थे, ने "इम्पैक्ट प्लेयर" के तौर पर उतरते हुए 47 गेंदों में अपना तीसरा शतक पूरा किया. उन्होंने अंत तक नाबाद 120 रन (60 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की पारी खेली. उनके साथ जेपी डुमिनी ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और दोनों ने मिलकर 65 गेंदों में 125 रन की अटूट साझेदारी की. डुमिनी भी 28 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथ अफ्रीका ने यह मैच 16.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर जीत लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद भारत-पाकिस्तान विवाद के चलते पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने एक बड़ा फैसला लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कोई भी निजी लीग में "पाकिस्तान" नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

यशस्वी जायसवाल का धमाका, शतक से तोड़ा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड — टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास

ओवल में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड की दूसरी पारी 50/1 पर, भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण टारगेट यशस्वी जायसवाल का धमाका, शतक से तोड़ा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड — टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास ओवल  भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (2 अगस्त) का खेल समाप्त हो चुका है. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए स्टम्प तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए. बेन डकेट 34 रन पर नाबाद हैं. इंग्लैंड की टीम जीत से 350 रन दूर है, जबकि भारत को 9 विकेट चाहिए.  इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 के स्कोर पर सिमटी. यानी इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली. फिर भारत की दूसरी पारी 396 रन पर सिमटी. यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को तभी बराबर कर पाएगी, जब वो ये मैच जीतेगी. अगर ओवल टेस्ट ड्रॉ रहा या इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम सीरीज गंवा देगी. इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही. जैक क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप हुई. जैक क्राउली 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. जैक क्राउली के विकेट के साथ ही तीसरे दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी गई. भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बैटिंग की. यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से महज 44 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि यशस्वी को इस दौरान दो जीवदान भी मिलाे. उधर केएल राहुल (7 रन) और साई सुदर्शन (11 रन) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. फिर तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में नाइटवॉचमैन आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल ने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की पार्टनरशिप हुई. आकाश दीप ने इस दौरान 9 चौके की मदद से 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. अपने इंटरनेशनल करियर में आकाश दीप ने पहली बार अर्धशतक जड़ा. जेमी ओवर्टन ने आकाश दीप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. आकाश दीप ने 94 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. इसके बाद भारतीय टीम ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में कप्तान शुभमन गिल का विकेट सस्ते में गंवा दिया. गिल को 11 रनों के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन ने चलता किया. गिल के आउट होने के कुछ देर बाद यशस्वी ने अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा. यशस्वी ने 11 चौके और दो छक्के की मदद से 127 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यशस्वी के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा. करुण नायर (17 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें गस एटकिंसन ने आउट किया. यशस्वी जायसवाल का धमाका, शतक से तोड़ा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड — टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर जारी टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने में सफल रहे. यशस्वी ने 164 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये छठा शतक रहा. खास बात यह है कि 6 में से चार शतक तो यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं. 23 साल की उम्र में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल से ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर (11) ही लगा पाए थे. यशस्वी ने रवि शास्त्री को पछाड़ दिया है, जिन्होंने इस उम्र तक 5 टेस्ट शतक जड़े थे. 23 साल या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं. इस मामले में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टॉप पर हैं, जिन्होंने 7 टेस्ट शतक जड़े थे. देखा जाए तो भारतीय टीम की ओर से मौजूदा टेस्ट सीरीज में 12 शतक बने हैं. पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में इतने शतक लगाए गए हैं. अगर भारत की ओर से एक और शतक बनता  है तो शुभमन ब्रिगेड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी. अब तक एक टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से 12 से ज्यादा टेस्ट शतक नहीं बने हैं. टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से सर्वाधिक शतक 12- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955 (विदेश में, 5 टेस्ट) 12- पाकिस्तान vs भारत, 1982/83 (घर में, 6 टेस्ट) 12- साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2003/04 (घर में, 4 टेस्ट) 12- भारत vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में, 5 टेस्ट)* एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक 21- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955 20- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, 2003/04 19- भारत vs इंग्लैंड, 2025* इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जायसवाल के 72.9 प्रतिशत रन ऑफ साइड से आए, जो किसी सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर के लिए सर्वाधिक है. उनके 64.3 प्रतिशत रन बिहाइंड स्क्वायर आए हैं, जो एक टेस्ट सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वाधिक रहा. यशस्वी ने  टेस्ट सीरीज में कुल 10 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 41.10 की औसत से 411 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले.