samacharsecretary.com

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज : सीरीज गंवाने के बाद सम्मान बचाने उतरेगी कैरेबियाई टीम

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार देर रात तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में जमैका में खेला जाने वाला सीरीज का यह अंतिम टेस्ट मैच मेजबान टीम के लिए सम्मान की लड़ाई होगा। यह ‘पिंक बॉल टेस्ट’ मैच है, जो भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात शुरू होगा। गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऐसे में कैरेबियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट को 159 रन से अपने नाम किया था। ग्रेनेडा में खेले गए दूसरे मुकाबले को 133 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस सीरीज में ट्रेविस हेड ने चमक बिखेरी है, जिन्होंने चार पारियों में 47 की औसत के साथ 188 रन बनाए हैं। हेड सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हेड के अलावा एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा और बीयू वेबस्टर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। इनके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन टीम की गेंदबाजी को मजबूती देते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खेमे को देखें, तो ब्रैंडन किंग, शमर जोसेफ, रोस्टन चेज और शाई होप के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा। गेंदबाजी में मेजबान टीम के पास शमार जोसेफ जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सीरीज में अब तक 14 विकेट चटकाए हैं। इनके अलावा जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच साल 1930 से अब तक कुल 122 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 63 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि वेस्टइंडीज ने 33 मैच जीते हैं। दोनों देशों के बीच 25 टेस्ट ड्रॉ, जबकि एक मैच टाई रहा है। सबीना पार्क की पिच स्लो रह सकती है। यहां गेंदें नीची रहेंगी, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। इस मैच के दौरान सबसे बड़ी चुनौती नई ड्यूक्स गेंद से निपटना होगा। यहां मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाज सीम मूवमेंट और स्विंग हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होने लगेगी, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन, टेविन इमलाच, केवलॉन एंडरसन, मिकाइल लुइस, जोहान लेयने। ऑस्ट्रेलिया : सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, बीयू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन।  

पहली बार है कि इटली किसी ICC क्रिकेट विश्व कप (किसी भी फॉर्मेट) में जगह बनाई

 द हेग  आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाना है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली हुई है. इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम ने भी क्वालिफाई किया है. इटली ने टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 के जरिए इस मेगा टूर्नामेंट में जगह बनाई है. यह क्वालिफायर टूर्नामेंट नीदरलैंड्स के द हेग में खेला गया. इटली की टीम पहली बार किसी क्रिकेट विश्व कप में भाग लेगी. इटली के साथ ही नीदरलैंड्स ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. 20 में से 15 टीमें तय… नीदरलैंड्स और इटली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमश: 14वीं एवं 15वीं टीम है. मेजबान देशों भारत और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और कनाडा भी इस टूर्नामेंट के लिए एंट्री पा चुके थे. बाकी 5 टीमों का फैसला होना बाकी है. 2 टीमें अफ्रीका क्वालिफायर (19 सितंबर-4 अक्टूबर) और 3 टीमें एशिया-ईएपी क्वालिफायर (1-17 अक्टूबर) के जरिए मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहुंचेंगी. इटली ने टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 में दूसरा स्थान हासिल करके मेगा इवेंट में जगह बनाई. वहीं नीदरलैंड्स ने 6 अंकों के साथ इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया. जर्सी के भी इटली की तरह 5 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के कारण इटली की एंट्री हुई. इटली को अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी इटली (+0.612) का नेट-रनरेट जर्सी (+0.306) की तुलना में बेहतर रहा. नीदरलैंड्स का स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड , स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन कैचेट, बास डी लीडे, नूह क्रॉस, रोएल्फ वैन डर मर्व, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम, तेजा निदामनरू, हिड्डे ओवरडिज्क, रयान क्लेन. इटली का स्क्वॉड: जस्टिन मोस्का, एमिलियो गे, जो बर्न्स (कप्तान), हैरी मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो (विकेटकीपर), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, एंथोनी मोस्का, जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, जैन अली, सैयद नकवी, दमिथ कोसाला, जियान मीडे.

सीरीज के अंतिम मैच में मंधाना और श्री चरणी पर होंगी नजरें

बर्मिंघम पांच मैचों की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का शानदार अंत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने शुरुआती मैचों में बल्ले और गेंद ने कमाल दिखाया, लेकिन चौथे मैच में उसकी फील्डिंग भी शानदार रही जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सीरीज जीतने में सफल रही। 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अरुंधति रेड्डी के सीमा रेखा पर लिए गए तीन शानदार कैच और राधा यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया और चौथा मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त हासिल की। टी20 सीरीज में मिली इस जीत से भारत ने तीन मैच की एक दिवसीय सीरीज के लिए अपनी पुख्ता तैयारी का भी सबूत पेश किया। भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। अंतिम मैच में जीत से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 4-1 की बढ़त मिल जाएगी और इंग्लैंड का आत्मविश्वास भी डगमगा जाएगा। भारतीय पुरुष टीम ने पिछले सप्ताह एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में यादगार जीत हासिल की थी और महिला टीम भी उसी मैदान पर जीत की लय बरकरार रखने के लिए उत्सुक होगी। गेंदबाजों ने किया प्रभावित भारतीय गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं और श्रृंखला में अब तक स्पिनरों के खिलाफ 22 विकेट गंवा चुके हैं।राधा यादव को पिछले मैच में दो विकेट और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था जबकि युवा एन श्री चरणी इस श्रृंखला की शुरुआत में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल स्पिनर दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में भारत के स्पिन आक्रमण का सामना करना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बन गई है। बल्लेबाजी विभाग में स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई है। जेमिमा रोड्रिग्स मध्यक्रम में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन हरमनप्रीत अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखीं और वह वनडे श्रृंखला से पहले अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। इंग्लैंड को खल रही नैट सिवर ब्रंट  जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसे कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण दूसरे मैच के बाद बाहर हो गई थी। इससे उसका संतुलन गड़बड़ा गया है। उसके बल्लेबाजों में सोफिया डंकले एकमात्र बल्लेबाज हैं जो निरंतरता दिखा रही हैं। सलामी बल्लेबाज़ डंकले और डैनी वायट-हॉज ठोस शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं और मध्यक्रम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने छह विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए हैं। टीम इस प्रकार हैं भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, एन श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे। इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एम अर्लट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगी स्कोल्फील्ड, लिंसे स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इसी वोंग, माइया बाउचियर।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया रिपोर्टर की बीवी का कॉल और फिर जसप्रीत बुमराह भूल गए सवाल, वीडियो वायरल

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। पीसी के दौरान जसप्रीत बुमराह किसी सवाल का जवाब दे रहे होते हैं, इस दौरान उनके पास पड़े एक फोन पर कॉल आता है। बुमराह बताते हैं कि किसी की वाइफ का कॉल आ रहा है, लेकिन फिर वह फोन को साइलेंट कर देते हैं और बोलते हैं कि मैं उठाऊंगा नहीं।   बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घटना आम है। रिपोर्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए फोन को खिलाड़ी या बॉलिवुड सेलिब्रिटी के पास रख देते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो फोन उठाकर बात भी कर लेते हैं, मगर बुमराह ने ऐसा करने से मना कर दिया। जसप्रीत बुमराह बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते नजर आए, “किसी की बीवी का फोन आ रहा है… लेकिन मैं फोन नहीं उठाऊंगा। मैंने उसे ऐसे ही छोड़ दिया है।”  जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया। इस ऐतिहासिक मैदान पर यह उनका पहला 5 विकेट हॉल था। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उनका नाम लॉर्ड्स के ओनर्स बोर्ड पर लिखा जाएगा। बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत इंग्लैंड को 387 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, वहीं उनका साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं  

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: पंत-राहुल के भरोसे टीम इंडिया, बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी टीम

लॉर्ड्स  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है, तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी, क्योंकि जडेजा के अलावा इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट  भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट 5 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों की जीत हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर की।

T20 वर्ल्ड कप 2026: 20 में से 15 टीमों को मिली जगह, शेष 5 के लिए मुकाबला अब शुरू

नई दिल्ली इटली और नीदरलैंड्स का नाम कन्फर्म होने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 में से 15 टीमों का नाम साफ हो गया है। ICC टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए इन दोनों टीमों को टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिला। नीदरलैंड्स की टीम पहले भी इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा बन चुकी है, मगर इटली ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान किया है। इटली ने पहली बार किसी भी स्टेज के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। आईए एक नजर उन 15 टीमों पर डालते हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिल चुका है और 5 टीमें कहां से आएगी।   टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है, ऐसे में होस्ट नेशन होने के नाते इन दोनों टीमों को डायरेक्ट टिकट मिला है। इनके अलावा पिछले टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-7 टीमों ने भी डायरेक्ट क्वालीफाई किया है, जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज शामिल है। वहीं आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को आईसीसी टी20 रैंकिंग के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिला है। इन 12 टीमों को तो बिना क्वालीफायर मैच खेले टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया है, बची 8 टीमों को अपने-अपने रीजन के क्वालीफायर्स खेलकर टूर्नामेंट में शामिल होना था। कनाडा अमेरिका क्वालीफायर्स जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल करने वाली 13वीं टीम बनी और अब इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए टॉप-20 टीमों में अपनी जगह बनाई। बची 5 में से 2 टीमें अफ्रीका क्वालीफायर से तो 3 टीमें एशिया और ईएपी क्वालीफायर के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें- अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, इटली, नीदरलैंड  

इतिहास रचने को तैयार WWE-TNA, स्लैमिवर्सरी 2025 में टाइटल क्लैश से तय होगा असली बादशाह

नई दिल्ली  WWE और TNA ने एक साल पहले कुश्ती की दुनिया को चौंका दिया। दोनों अब साथ काम कर रहे हैं। नॉर्थ अमेरिका के सबसे पुराने रेसलिंग संगठन अब एक साथ हैं। उन्होंने एक समझौता किया है जो कई सालों तक चलेगा। इस साल की शुरुआत में ट्रिपल एच और कार्लोस सिल्वा ने WWE और TNA के बीच रिश्ते को और मजबूत किया। इसके बाद, WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर और TNA के अध्यक्ष ने मिलकर कई नए मौके बनाए। अब दोनों कंपनियों के रेसलर्स एक दूसरे के शो में दिखेंगे। इससे दोनों ब्रांड को फायदा होगा। NXT और TNA के रेसलर्स के बीच होगी फाइट 25 मई को NXT बैटलग्राउंड में एक बड़ा उलटफेर हुआ। ट्रिक विलियम्स ने जो हेंड्री को हराकर TNA वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता। विलियम्स पहले WWE पहलवान हैं जिन्होंने TNA का कोई टाइटल जीता है। अब गर्मियों में NXT और TNA के पहलवान आपस में लड़ेंगे। नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियन माशा स्लामोविच भी द ग्रेट अमेरिकन बैश में दिखेंगी। यहां जॉर्डिन ग्रेस और ब्लेक मुनरो, फेटल इन्फ्लुएंस की फालोन हेनले और जेसी जेने के साथ टैग टीम मैच खेलेंगी। ये मैच संडे को होने वाले इवोल्यूशन का ट्रेलर होगा। जॉन सीना ने अपने दिमाग से बचाई अपनी चैंपियनशिप, सरेआम दिया धोखा इवोल्यूशन में Jayne, ग्रेस के खिलाफ NXT विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी। जीतने वाली पहलवान 20 जुलाई को TNA स्लैमीवर्सरी में चैंपियन vs चैंपियन मैच खेलेगी। अब इस मैच को विनर टेक्स ऑल मुकाबला कहा जा रहा है। TNA और WWE के रेसलर्स जीत सकते हैं एक दूसरे का खिताब TNA 20 जुलाई को अपना 21वां स्लैमीवर्सरी PPV पेश करेगा। ये कंपनी की 23वीं सालगिरह भी होगी। पहले ये घोषणा हुई थी कि स्लैमीवर्सरी में NXT विमेंस चैंपियन जेसी जेने और TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियन माशा स्लामोविच आपस में भिड़ेंगी। अब ये मैच विनर टेक्स ऑल होगा। मतलब दोनों टाइटल दांव पर होंगे। स्लामोविच को जॉर्डिन ग्रेस से मुकाबला करना होगा। अगर ग्रेस, संडे को WWE इवोल्यूशन में जेने को हरा देती हैं तो। स्लैमीवर्सरी में स्लामोविच का मुकाबला चाहे जिससे भी हो, एक पहलवान UBS एरिना से दो बड़ी चैंपियनशिप लेकर जाएगी। ये चैंपियनशिप नॉर्थ अमेरिका की नंबर 1 और नंबर 3 कुश्ती कंपनियों की होंगी। ग्रेस पहले तीन बार नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक WWE में कोई टाइटल नहीं जीता है। जेने ने कभी TNA का टाइटल नहीं जीता है। स्लामोविच ने भी कभी WWE चैंपियनशिप नहीं जीती है।

केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ते ही गावस्कर के साथ उन तीन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा नाम

नई दिल्ली  टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा। इस फिफ्टी की मदद से राहुल ने पाकिस्तान के सईद अनवर और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक झटके में पछाड़ दिया है। अब केएल राहुल का नाम सुनील गावस्कर के साथ उन तीन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है जिन्होंने बतौर एशियाई ओपनर SENA देशों में 10 से अधिक 50 प्लस स्कर बनाए हैं। SENA देशों से यहां मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से है।   केएल राहुल का यह टेस्ट क्रिकेट में 19वां अर्धशतक है, वहीं SENA देशों में उनका 11वां 50 प्लस का स्कोर है। SENA देशों में बतौर एशियाई ओपनर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में सुनील गावस्कर टॉप पर हैं, वहीं श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने दूसरे नंबर पर हैं। अब केएल राहुल सईद अनवर और वीरेंद्र सहवाग, जिनके नाम SENA देशों में दस 50 प्लस के स्कोर हैं, को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एशियाई टीम के सलामी बल्लेबाजों द्वारा SENA के देशों में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर- 19 – सुनील गावस्कर 12 – डिमुथ करुणरत्ने 11 – केएल राहुल* 10- वीरेंद्र सहवाग 10 – सईद अनवर 10 – तमीम इकबाल केएल राहुल से लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। भारत ने दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड के 387 रनों के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। मेजबानों के पास अभी भी 242 रनों की बढ़त है। केएल राहुल अगर लॉर्ड्स में शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह जरूर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ सकते हैं।  

भारतीय प्रतिभा की चमक! रोनित कार्की पहुंचे विंबलडन जूनियर फाइनल, देश में जश्न

लंदन   इस वक्त लंदन में टेनिस का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट विंबलडन 2025 का आयोजन हो रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट को देखने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज आते हैं। कई भारतीय क्रिकेटर्स भी हाल ही में विंबलडन देखने के लिए पहुंचे थे। वुमेंस सिंगल कैटेगिरी में फाइनल अमांडा अनिसिमोवा और इगा स्विटेक के बीच खेला जाएगा जबकि मेंस सिंगल में कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर का मुकाबला होगा। हालांकि एक भारतीय मूल का खिलाड़ी भी विंबलडन जूनियर में अपने नाम का डंका बजा रहा है। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के टेनिस खिलाड़ी रोनित कर्की की। रोनित विंबलडन जूनियर के फाइनल में पहुंच गए हैं। आखिर कौन हैं रोनित, आइये उनके बारे में विस्तार से जानते हैं। कौन हैं रोनित कर्की? रोनित कार्की 17 साल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी हैं, जो भारतीय मूल के हैं और जूनियर सर्किट में काफी धूम मचा रहे हैं। वह सीधे हाथ से खेलते हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। 7 जुलाई 2025 तक, रोनित आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 52वें स्थान पर थे। 28 अप्रैल 2025 को उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 49 हासिल की थी। वह विंबलडन में जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने बुल्गारिया के अलेक्जेंडर वासिलेव को हराया था। क्वार्टर फाइनल में रोनित ने विश्व नंबर 16 एलन वाजनी को मात दी थी। रोनित ने जनवरी 2025 में अपने साथी जैक सैटरफील्ड के साथ आईटीएफ जूनियर जे300 बैरेंक्विला डबल्स का खिताब जीता। कार्की जून 2025 में रोलैंड गैरो जूनियर चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे थे। 2023 यूएसटीए विंटर नेशनल्स फॉर बॉयज 18 और 2024 ईस्टर बाउल बॉयज 18 डबल्स में डबल्स में गोल्ड बॉल हासिल की थी। उत्तराखंड से है रोनित का परिवार रोनित कार्की का परिवार उत्तराखंड, भारत के पंगखू के जाबुका गांव से है। उनके माता-पिता, त्रिलोक सिंह कार्की और कंचन कार्की, दोनों इंजीनियर हैं, जो अमेरिका चले गए थे जहाँ रोनित का जन्म हुआ। उनकी बड़ी बहन, नाओमी कार्की, भी अमेरिका के लिए जूनियर टेनिस खेलती हैं। रोनित कार्की का समर्पण और प्रतिभा उनकी तेज़ प्रगति से साफ दिखती है। विंबलडन में उनके प्रदर्शन ने खासकर बहुत ध्यान खींचा है और एक सफल पेशेवर करियर के लिए उनकी क्षमता को दर्शाता है।  

लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाजों का इतिहास: KL राहुल रच सकते हैं नया कीर्तिमान

नई दिल्ली ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। गेंदबाजों के लिए इसका क्राइटेरिया एक इनिंग में 5 विकेट हॉल या पूरे मैच में 10 विकेट लेने का है, वहीं बल्लेबाजों को ऐसा करने के लिए शतक जड़ना होता है। भारत के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ 10 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में शतक जड़ लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में ना तो ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है और ना ही रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली की।   इंग्लैंड दौरे पर गई मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में शतक जड़ा है। हालांकि अब उनकी नजरें ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इस मैदान पर दूसरा शतक जड़कर कमाल करने पर होगी। टीम इंडिया की पहली पारी में राहुल 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लॉर्ड्स में वह अपने दूसरे शतक से 47 रन दूर हैं। अगर केएल राहुल आज यानी, टेस्ट मैच के तीसरे दिन सेंचुरी जड़ते हैं तो वह लॉर्ड्स में एक से ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले मात्र दूसरे भारतीय बनेंगे। जी हैं, अभी तक सिर्फ दिलीप वेंगसरकर एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक जड़ने हैं। उनके नाम इस ऐतिहासिक मैदान पर तीन शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले भारतीय- दिलीप वेंगसरकर- 3 अजीत अगरकर- 1 मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1 राहुल द्रविड़- 1 सौरव गांगुली- 1 वीनू मांकड़- 1 अजिंक्य रहाणे- 1 केएल राहुल- 1 रवि शास्त्री- 1 गुंडप्पा विश्वनाथ- 1 बात मैच की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जो रूट के शतक के दम पर 387 रन बोर्ड पर लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। इंग्लैंड के पास अभी भी 242 रनों की बढ़त है।