samacharsecretary.com

अमीर बनने का क्या है चाणक्य का फॉर्मूला? जानिए धन और सफलता की 5 शक्तिशाली नीतियां

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी खूब पैसा बना लेते हैं. जबकि कुछ लोग पूरी जिंदगी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाते हैं? क्या इसका कारण सिर्फ किस्मत है? क्या अमीर लोग हमसे ज्यादा भाग्यशाली होते हैं? या फिर उनके पास कोई ऐसा रहस्य होता है जो आम लोगों को पता ही नहीं चल पाता है? आचार्य चाणक्य का मानना था कि धन और सफलता कभी संयोग से नहीं मिलती है. इसके पीछे कुछ निश्चित सिद्धांत, आदतें और निर्णय होते हैं, जो एक साधारण व्यक्ति को भी असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं. तो चलिए आज हम जानेंगे चाणक्य की 5 शक्तिशाली नीतियों के बारे में, जो आपकी सोच बदल सकती हैं, आपके निर्णयों को बेहतर बना सकती हैं और आपको धन, सफलता तथा समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती हैं. सही अवसर पहचानें चाणक्य नीति के मुताबिक, बुद्धिमान व्यक्ति अवसर का इंतजार नहीं करता है, वह उसे पहचानकर उसका लाभ उठाता है. जीवन में सफलता और असफलता का अंतर मेहनत से ज्यादा सही समय पर लिया गया सही निर्णय होता है. अवसर हर किसी के जीवन में आते हैं, फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ लोग उन्हें पहचान लेते हैं, जबकि कुछ लोग डर, संदेह या आलस्य के कारण उन्हें खो देते हैं. अपने धन को सही दिशा दें चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति को धन का सही उपयोग करना नहीं आता है, उसका धन टिक नहीं पाता है. धन कमाना एक कला है, लेकिन उसे संभालना और बढ़ाना उससे भी बड़ी कला है. अधिकतर लोग कमाते तो हैं, लेकिन बचत और निवेश की कमी के कारण कभी धनवान नहीं बन पाते हैं. ज्ञान और कौशल में निवेश करें चाणक्य कहते हैं कि, ज्ञान वह संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है. आज की दुनिया में सबसे बड़ी ताकत पैसा नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल है. जितना अधिक आप सीखते हैं, उतनी ही आपकी कीमत बढ़ती है और उतने ही बेहतर निर्णय आप ले पाते हैं. समय की कीमत समझें चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति समय को नष्ट करता है, समय उसे नष्ट कर देता है. हर व्यक्ति के पास 24 घंटे होते हैं, लेकिन सफलता इस पर निर्भर करती है कि आप इन घंटों का उपयोग कैसे करते हैं. सही लोगों की संगति चुनें चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की पहचान उसकी संगति से होती है. आप जिन लोगों के साथ रहते हैं, उनकी सोच, आदतें और ऊर्जा धीरे-धीरे आप पर प्रभाव डालती हैं. इसलिए, एक अच्छी संगति आपको ऊँचाइयों तक पहुँचा सकती है, जबकि गलत संगति आपको पीछे खींच सकती है.

रात में हनुमान जी की पूजा क्यों मानी जाती है सबसे फलदायी? जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी को कलयुग का जागृत देवता माना जाता है. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ उनकी आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और साहस, शक्ति व आत्मविश्वास का वरदान मिलता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, यदि पूजा पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ की जाए तो उसका प्रभाव और भी अधिक होता है. ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के अवसर पर जानते हैं कि आखिर संध्या या रात्रि के समय हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी क्यों मानी जाती है. रात में क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा? आमतौर पर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है. लेकिन शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, यदि संभव हो तो संध्या या रात्रि के समय उनकी उपासना करना अधिक फलदायी माना गया है. मान्यता है कि संध्या काल में भगवान शिव समस्त सृष्टि का भ्रमण करते हैं. चूंकि हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है, इसलिए इस समय उनकी पूजा का महत्व और बढ़ जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि दिनभर हनुमान जी प्रभु श्रीराम की सेवा में लगे रहते हैं. इसलिए संध्या और रात्रि का समय उनकी आराधना के लिए विशेष माना गया है. इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अधिक प्रभावशाली बताया गया है. हनुमान जी की पूजा कैसे करें? हनुमान जी की पूजा करने से पहले तन और मन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पूजा के समय लाल रंग का आसन बिछाकर बैठना शुभ माना गया है. साधक को अपने विचार, वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए और यथासंभव सात्विक जीवनशैली अपनानी चाहिए. पूजा स्थल पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. सबसे पहले भगवान श्रीराम का पूजन करें, क्योंकि हनुमान जी स्वयं प्रभु श्रीराम के परम भक्त हैं. इसके बाद घी का दीपक जलाकर फल, पुष्प और मिष्ठान अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती के बाद अपनी मनोकामना व्यक्त करें.

रामायण के वीर योद्धा: लक्ष्मण, बाली, अंगद और सुग्रीव का पराक्रम

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में हमें अनेक महान योद्धाओं का वर्णन मिलता है चाहे वे असुर हों, मानव हों, वानर हों या देवताओं के अवतार. इन योद्धाओं में से कई को दिव्य वरदान प्राप्त थे, जिनसे उनकी शक्ति कई गुना बढ़ गई थी. आज हम जानेंगे रामायण काल के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं के बारे में. श्री राम श्री राम, भगवान विष्णु के अवतार, रामायण के सबसे महान योद्धा थे. उनके पास सभी दिव्य अस्त्र-शस्त्र थे और वे अद्वितीय धनुर्धर थे. उन्होंने अकेले ही असंख्य राक्षसों का वध किया था और अंत में रावण को पराजित कर धर्म की स्थापना की थी. हनुमान जी वायुपुत्र हनुमान अतुलनीय शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं. उन्होंने अकेले ही लंका में प्रवेश कर उसे जला दिया और रावण की सेना को चुनौती दी. उन्हें कई देवताओं से वरदान प्राप्त थे, जिससे वे लगभग अजेय बन गए थे. लक्ष्मण श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण, शेषनाग के अवतार माने जाते हैं. वे अत्यंत पराक्रमी और निपुण धनुर्धर थे. उन्होंने कई राक्षसों का वध किया था और मेघनाद जैसे शक्तिशाली योद्धा को भी परास्त किया था. रावण लंका का राजा रावण एक महान विद्वान और शक्तिशाली योद्धा था. उसे ब्रह्मा जी से कई वरदान प्राप्त थे, जिसके कारण उसे मारना कठिन था. उसने कई देवताओं को पराजित किया था. अंततः भगवान राम ने उसका वध कर धर्म की स्थापना की. मेघनाद (इंद्रजीत) रावण का पुत्र मेघनाद, जिसे इंद्रजीत भी कहा जाता है, अत्यंत शक्तिशाली योद्धा था. उसने इंद्र को पराजित कर यह नाम प्राप्त किया था. उसे मायावी शक्तियां प्राप्त थीं और वह अदृश्य होकर युद्ध कर सकता था. अंत में लक्ष्मण जी ने उसे युद्ध में परास्त किया. कुंभकर्ण कुंभकर्ण रावण का भाई था और अत्यंत विशाल तथा शक्तिशाली था. उसका बल इतना अधिक था कि देवता भी उससे भयभीत रहते थे. युद्ध में उसने वानर सेना को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन अंत में भगवान राम ने उसे परास्त किया. अतिकाय रावण का पुत्र अतिकाय अत्यंत पराक्रमी योद्धा था. उसे ब्रह्मा जी से वरदान और दिव्य कवच प्राप्त था, जिसके कारण उसे मारना आसान नहीं था. अंत में लक्ष्मण जी ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर उसका वध किया. बाली इंद्रपुत्र बाली वानरों में सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक थे. उन्हें वरदान प्राप्त था कि जो भी उनसे युद्ध करेगा, उसकी आधी शक्ति बाली को मिल जाएगी. इसी कारण उन्हें पराजित करना लगभग असंभव था. अंततः भगवान राम ने उनका वध किया. अंगद बाली के पुत्र अंगद अत्यंत वीर और बुद्धिमान योद्धा थे. उन्होंने लंका में दूत बनकर रावण के दरबार में अपना पराक्रम दिखाया. युद्ध में उन्होंने कई राक्षसों का वध किया और अपनी शक्ति का परिचय दिया. सुग्रीव सूर्यपुत्र सुग्रीव किष्किंधा के राजा थे. वे अपने भाई बाली की तरह ही अत्यंत बलशाली थे. उन्होंने युद्ध में कई राक्षसों का वध किया और भगवान राम की सेना का नेतृत्व किया. हालांकि, कुंभकर्ण के साथ उनके युद्ध का वर्णन इस तरह नहीं मिलता जैसा अक्सर बताया जाता है, लेकिन वे एक साहसी और सक्षम योद्धा थे.

महाभारत के विदुर की सीख, ये चार आदतें रोकती हैं सफलता की राह

सफलता पाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कई बार हम अनजाने में ही अपनी कुछ आदतों की वजह से अपने ही रास्ते का कांटा बन जाते हैं. महाभारत काल के महान विद्वान महात्मा विदुर ने बहुत पहले ही उन 4 चीजों के बारे में बता दिया था, जो किसी भी व्यक्ति की प्रोग्रेस को पूरी तरह बर्बाद कर सकती हैं. अगर आप वाकई जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आज ही इन 4 आदतों को पहचानें और उनसे दूरी बना लें. 1. गुस्सा (क्रोध): गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है. जब हमें गुस्सा आता है, तो हमारी सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है.  गुस्से में लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं, जिसका पछतावा हमें पूरी जिंदगी करना पड़ता है. समझदारी इसी में है कि गुस्से को काबू में रखा जाए. 2. अति उत्साह (जल्दबाजी या बहक जाना): खुशी अच्छी बात है, लेकिन बहुत ज्यादा खुशी या भावनाओं में बह जाना खतरनाक हो सकता है.  जब हम हद से ज्यादा उत्साहित होते हैं, तो हम वास्तविकता से दूर हो जाते हैं और अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते.  जीवन में संतुलन रखना ही सफलता की कुंजी है. 3. चापलूसी (खुशामद के जाल में फंसना): अक्सर लोग अपना मतलब निकालने के लिए हमारी झूठी तारीफ करते हैं.  अगर आप उनकी बातों में आकर बहक जाते हैं, तो यह आपके आत्मसम्मान के लिए ठीक नहीं है.  हमेशा कड़वा ही सही, लेकिन सच सुनने का साहस रखें. चापलूसों से बचकर रहना ही आपकी भलाई है. 4. अहंकार (घमंड): मैं ही सब कुछ हूं – यह सोच आपकी तरक्की का सबसे बड़ा रोड़ा है. अहंकारी व्यक्ति कभी कुछ नया नहीं सीख पाता क्योंकि उसे लगता है कि उसे सब पता है. सफल वही लोग होते हैं जो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं और नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहते हैं.

प्रेमानंद महाराज की सलाह, नदियों में सिक्का डालना नहीं है शास्त्रसम्मत

 भारत समेत दुनिया भर की कई संस्कृतियों में नदियों, कुओं या झरनों में सिक्का डालकर मन्नत या इच्छा मांगने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. धार्मिक नजरिए से तो इसे भगवान के प्रति श्रद्धा और अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा से जोड़ा जाता है. अगर धार्मिक ग्रंथों की बात करें, तो नदियों में सिक्के डालने की कोई स्पष्ट या अनिवार्य मान्यता नहीं मिलती है. इसे अधिकतर एक व्यक्तिगत विश्वास के रूप में ही देखा जाता है, न कि धार्मिक नियम के रूप में. इसी को लेकर एक भक्त ने मथुरा-वृंदावन के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि क्या महाराज जी पवित्र नदियों में सिक्के डालने चाहिए? नदियों में सिक्के डालने की परंपरा इस पर प्रेमानंद महाराज ने उत्तर दिया कि, 'गंगा जी हो या यमुना जी हो, उनके लिए 1 रुपये का आटा ले लो और फिर उस आटे से छोटी छोटी गोलियां बनाकर नदियों में डाल दो. उससे नदियों में रह रहे जीव जैसे मछली या कछुआ, वह ये सब खा लेंगे. रुपये गंगाजी में डालने से कुछ नहीं होगा, ऐसी कोई शास्त्र आज्ञा नहीं है. ये सब मनमानी आचरण है.' खाने की चीजें करें दान 'लोगों में आजकल अपनी मनमर्जी करना शुरू कर दिया है. सिक्के डालने से कुछ नहीं होता है. उससे हमारी नदियां सिर्फ प्रदूषित हो रही हैं. हमने केसी घाट पर देखा है कि वहां छोटे छोटे लड़के नदियों में चुंबक डालकर सारे सिक्के निकाल लेते हैं. उससे किसी का भला नहीं हो रहा है. जहां ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है, वहां ये लड़के पहुंच जाते हैं.' 'अगर दान में तुम 100 रुपये देना ही चाहते हो तो 100 रुपये देने के बजाय उसका चारा खरीदकर गाय को दे दो या 100 रुपये किसी बीमार आदमी के काम में दे दो या 100 रुपये का भोजन किसी को खिला दो. ऐसा रुपये फेंकने से कुछ हासिल नहीं होगा. इसलिए, आस्था के साथ-साथ विवेक का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, ताकि हमारी श्रद्धा का सही और सार्थक उपयोग हो सके.'

दैनिक राशिफल: कई राशियों के लिए व्यापार लाभ और खर्च नियंत्रण के संकेत

मेष योजना तैयार कर काम करें. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबी दूरी की यात्रा ना करें. धन खर्च में सावधानी बरतें. विदेश से संबंधित काम बनेंगे. व्यापार में हर काम सावधानी से करें. जरूरी टिप- दिनचर्या ठीक रखें शुभ रंग- लाल उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें वृष रुके हुआ काम पूरे करने की कोशिश करें. परिवार से सहयोग मिलेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. प्रॉपर्टी से संबंधित काम  बनेंगे. लगातार बढ़ रहे खर्चे को कंट्रोल करना होगा. व्यापार में लाभ का योग है. जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें शुभ रंग- क्रीम उपाय- गाय को गुड़ रोटी खिलाएं मिथुन मित्रों के सहयोग से काम बनेगा. सीनियर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है. कोर्ट केस में विजय मिलेगी. काम में आ रही परेशानी दूर होगी. नेगेटिव विचारों से बचें. व्यापार में नुकसान हो सकता है. जरूरी टिप- शत्रुओं से सावधान रहें शुभ रंग- गुलाबी उपाय- किसी गरीब को फल दान करें कर्क अपने मान-सम्मान का ख्याल रखें. आपको उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे. मन की चिंता दूर होगी. नए सिरे से काम की शुरुआत करें. सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें शुभ रंग- सफेद उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें सिंह भाग्य का सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. बातचीत में धैर्य रखें. लोगों के कहने पर काम का तरीका ना बदलें. शत्रुओं के हल्के में ना लें. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी. जरूरी टिप- आलस्य से बचें शुभ रंग- मरून उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें कन्या विदेश से संबंधित काम बनेंगे. करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. संतान को लेकर चिंता रहेगी. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. व्यापार में ज्यादा निवेश से बचें. जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें शुभ रंग- हरा उपाय- हनुमान जी की आरती करें तुला रुका हुआ पैसा मिलेगा. धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाने का समय है. किसी से मतभेद हो सकता है. घर वालों से मन की बात कह दें. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे. जरूरी टिप- क्रोध से बचें शुभ रंग- केसरिया उपाय- गाय को रोटी खिलाएं वृश्चिक आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. तेजी से काम करने का दिन है. मन की चिंता दूर होगी. आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. यात्रा से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है. जरूरी टिप- आलस्य से बचें शुभ रंग- हल्का लाल उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें धनु तेजी से काम करने का दिन है. जीवन में सुख बढ़ेगा. आपके खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी. मन की चिंता दूर करने में आप सफल होंगे. रोग से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है. जरूरी टिप- जिद ना करें शुभ रंग- केसरिया उपाय- हनुमान जी की आरती करें मकर रिश्तों को संभालने का समय है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. बड़े फैसले करने में देरी ना करें. व्यापार में लाभ का योग है. जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें शुभ रंग- सफेद उपाय- हनुमान जी को नारियल अर्पित करें कुंभ आपकी कार्यक्षमता क्षमता और बढ़ेगी. अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब होंगे. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. परिवार में कलह ना बढ़ने दें. करियर को लेकर चिंता रहेगी. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी. जरूरी टिप- कम बोलें शुभ रंग- आसमानी उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें मीन उधार लेनदेन से बचना होगा. खर्चों को कंट्रोल करें. लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा. किसी से विवाद हो सकता है आज रहें सावधान. व्यापार में बड़े निवेश से बचें. जरूरी टिप- क्रोध से बचें शुभ रंग- नारंगी उपाय- हनुमान की आरती करें आज का उपाय मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर, जनेऊ चढ़ाएं. नारियल और लाल फल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी की आरती करें. हनुमान जी के चरणों का सिंदूर प्रतिदिन लगाएं.

23 जून राशिफल: इन 6 राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, आएगी शुभ सूचना

मेष 23 जून के दिन अपने प्लान और सब्र पर भरोसा करें। सलाह ये रहेगी की अपने रूटीन पर ध्यान दें। काम को ऑर्गनाइज करें। अचानक बदलाव से बचें। पैसे के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। रिलेशन छोटे-छोटे अच्छे कामों से बेहतर होते हैं। वृषभ 23 जून के दिन क्लियर प्लान फॉलो करें। विनम्र रहें, और छोटी-छोटी मदद लें। शाम तक सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। आज रात छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाएं। आज आप शांत और स्थिर महसूस करेंगे। धीमे कामों को ध्यान से कर पाएंगे। छोटी-छोटी तरक्की से अच्छे नतीजे मिलेंगे। मिथुन 23 जून के दिन आपकी एनर्जी ज्यादा हाई रहेगी और प्रैक्टिकल भी सोचेंगे। एक समय में एक ही काम पर फोकस करें। आज के दिन छोटे-छोटे स्टेप्स पूरे करें, और अपने करीबी लोगों के साथ अपनी खुशी शेयर करें। कर्क 23 जून के दिन छोटे प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तैयार रहेंगे। आपको जल्दी रिजल्ट और खुशी मिल सकती है। साथ ही आप शांत रहेंगे। आज के दिन भविष्य के क्लियर लक्ष्यों पर फोकस करेंगे। सिंह 23 जून के दिन आपकी लगातार देखभाल से भरोसा बनेगा। आपको खुशी के छोटे-छोटे मौके मिल सकते हैं। हर कदम पर सब्र रखें और खुद के साथ नरमी से पेश आएं। आज के दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कन्या 23 जून के दिन दोस्ताना मदद से प्रैक्टिकल कदम बेहतर नतीजे देंगे। सब्र रखें और खुद पर मेहरबान रहें। छोटे बदलावों पर भरोसा करें। आपकी जिज्ञासा मददगार रास्ते खोल सकती है। दोस्ताना सवाल पूछें। तुला 23 जून का दिन हल्का मोमेंटम देगा। छोटे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। बातचीत आसानी से सुलझ जाएगी, और चुनाव नैचुरल लगेंगे। छोटे ब्रेक लें, करीबी लोगों की बात सुनें, और वादे निभाएं। वृश्चिक 23 जून के दिन आज ध्यान से प्लानिंग करने का सही समय है। परिवार या कोई एक काम चुनें, एक क्लियर और आसान प्लान बनाएं। आज के दिन अपने आइडिया शेयर करें। छोटे-छोटे, लगातार कदम स्ट्रेस कम कर सकते हैं। धनु 23 जून के दिन आप चीजें मैनेज कर सकते हैं। आज आपकी भावनाएं मजबूत हैं। अच्छे कामों पर भरोसा करें, धीरे बात करें। आपके आसान प्लान से दोस्तों, परिवार को सपोर्ट और मन की शांति मिल सकती है। लगातार तरक्की करें। मकर 23 जून के दिन दोस्तों के साथ आइडिया शेयर करें। नई सीख मजेदार और प्रोडक्टिव लग सकती है। छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट आपकी स्किल बढ़ाने और रोज के काम आसान बनाने में मदद करते हैं। आज के दिन शांत और खुश रहें। कुंभ 23 जून के दिन कोई छोटा नोट पढ़ें और कोई नया आसान आइडिया आजमाएं, जिससे काम या खेल आसान हो जाए। आज के दिन छोटे-छोटे काम निपटाने के लिए अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करें। एक आसान प्लान आजमाएं, नोट्स लिखें। मीन 23 जून के दिन आज शांति से कदम उठाएं। जरूरी काम तय करें। आज के दिन परिवार की मदद करें। एक छोटा प्लान बनाएं ताकि बिना स्ट्रेस या जल्दी बदलाव के लगातार तरक्की हो और पलों का मजा लें सकें।  

शनि का मीन राशि में गोचर: मेष, कुंभ और मीन पर साढ़ेसाती, सिंह-धनु पर ढैय्या का प्रभाव जारी

शनि इस वक्त मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और साल के आने वाले अगले 6 महीने भी शनि की यही स्थिति रहने वाली है. शनि के मीन राशि में होने के कारण मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. जबकि सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव जारी है. साल 2026 के लगभग छह महीने पूरे हो चुके हैं और अब अगले छह महीने बाकी हैं. आइए जानते हैं कि अगले छह महीने पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या पर इसका कैसा प्रभाव रहने वाला है. शनि की साढ़ेसाती सभी ग्रहों में शनि को न्याय और कर्मफल देने वाला ग्रह माना जाता है. शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं. राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या शुरू होती है, जबकि कुछ राशियों को इससे राहत मिलती है. साल 2026 में शनि मीन राशि में स्थित हैं, इसलिए कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अभी भी बना हुआ है. मेष राशि मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. साल 2026 के बाकी महीनों में कार्यक्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. काम में रुकावटें आ सकती हैं और मन में दुविधा बनी रह सकती है. इस दौरान किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचना और हर कदम सोच-समझकर उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण जारी है. ऐसे में साल के बाकी महीनों में धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं. समय के साथ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. साथ ही किसी भी बड़े फैसले को पूरी समझदारी के साथ लेना आपके लिए लाभदायक हो सकता है. मीन राशि मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. आने वाले महीनों में कामकाज से जुड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. नौकरी और व्यापार में किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. लेन-देन के मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. साथ ही खर्च बढ़ने की संभावना भी बनी रह सकती है. इसलिए आर्थिक मामलों में संयम रखना उचित रहेगा. शनि की ढैय्या सिंह राशि सिंह राशि वालों पर इस समय शनि की ढैय्या का प्रभाव है. साल 2026 के बाकी महीनों में निवेश से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है. धैर्य और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा. धनु राशि धनु राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या जारी है. वर्ष 2026 के शेष महीनों में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकते हैं. इस दौरान संतुलित दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सही उपहार चुनने के नियम और सावधानियाँ

उपहार किसी व्यक्ति के प्रति अपना सम्मान या भावनाओं को व्यक्त करता है. कभी कभी किसी व्यक्ति का सहयोग करने के लिए उपहार दिया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उपहार देने में हमेशा सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि गलत उपहार देने से संबंध खराब हो सकते हैं. सही उपहार से रिश्ते मजबूत होते हैं और स्वयं को भी लाभ होता है. वहीं, उपहारों की पैकिंग भी महत्वपूर्ण मानी जाती है खासतौर से पैकिंग पेपर रंग.   उपहार के लेन-देन में सावधानियां – उपहार में नियमित प्रयोग की जाने वाली वस्तु देना शुभ होता है. – वहीं, सजावटी चीजें कम से कम देनी चाहिए. – श्रृंगार की सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन उसी को दें जिससे रिश्ते करीबी हों. – एक व्यक्ति का दिया हुआ उपहार दूसरे को नहीं देना चाहिए. – प्रेम के मामले में कांच की वस्तुएं या ताजमहल उपहार में ना दें. – इनके अलावा, जहां तक हो सके देवी-देवताओं की मूर्तियां उपहार में ना दें. ये उपहार देना और लेना होता है बेहद शुभ (Good Luck Gifts) चांदी की वस्तुएं- वास्तु और ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा से है. चांदी का कोई सिक्का या बर्तन उपहार में देना या लेना समृद्धि और मानसिक शांति लाता है. दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर- सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है. यह करियर और बिजनेस में तरक्की (Growth) का प्रतीक है. मिट्टी के बर्तन या शोपीस- मिट्टी के बने सजावटी सामान उपहार में मिलने से अटका हुआ धन वापस आता है और घर में स्थिरता आती है. लाफिंग बुद्धा या फेंगशुई आइटम्स- लाफिंग बुद्धा, खुशहाली और आर्थिक संपन्नता लाने वाला माना जाता है. इसे खुद खरीदने के बजाय उपहार में मिलना ज्यादा फलदायी होता है. उद्देश्य के हिसाब से दें उपहार – किसी वरिष्ठ या गुरुजन को कलम या पुस्तक का उपहार दें. – प्रेम के मामले में सुगंध, सुंदर कपड़े या फूल दें. – विवाह के अवसर पर वस्त्र, घर की चीजें या मिठाई जरूर दें. – संतान प्राप्ति के अवसर पर चांदी की कोई छोटी सी चीज जरूर दें. – पति-पत्नी के मामले में घड़ियों का उपहार सर्वोत्तम होता है. – मित्रता के मामले में चॉकलेट या संगीत की कोई चीज दें. – टूटे रिश्ते को जोड़ने के लिए सुगंधित मोमबत्ती और घड़ी दें.

वास्तु शास्त्र: झाड़ू लगाने के नियम, दाहिने हाथ से सफाई को माना जाता है शुभ

 वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने से संबंधित बहुत सारे नियमों का उल्लेख है. जिसमें सबसे विशेष है कि झाड़ू किस हाथ से लगानी चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू को हमेशा दाहिने हाथ (Right Hand) से पकड़कर सफाई की शुरुआत करनी चाहिए. चूंकि हिंदू सनातन परंपरा और वास्तु में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है, इसलिए इसे पकड़ने और इस्तेमाल करने के कुछ खास नियम बताए गए हैं. झाड़ू पकड़ने और इस्तेमाल करने के नियम दाहिने हाथ से शुरुआत किसी भी शुभ या जरूरी कार्य की तरह, झाड़ू को भी दाहिने हाथ से पकड़कर ही बुहारना (सफाई करना) शुरू करना चाहिए. यदि आप बाएं हाथ से काम करने वाले (Left-handed) हैं, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार बाएं हाथ का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि वास्तु में भाव और स्वच्छता को अधिक महत्व दिया गया है. दोनों हाथों का उपयोग यदि झाड़ू भारी या लंबी है, तो आप दोनों हाथों से उसे पकड़ सकते हैं, लेकिन मुख्य नियंत्रण दाहिने हाथ में ही होना चाहिए. पैर न लगाएं झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए और न ही इसके ऊपर से लांघकर (पार करके) जाना चाहिए. अगर गलती से पैर लग जाए, तो हाथ से छूकर क्षमा मांग लेनी चाहिए. झाड़ू लगाने के मुख्य वास्तु नियम सही दिशा झाड़ू हमेशा घर के पश्चिम (West) या दक्षिण-पश्चिम (South-West) कोने में रखनी चाहिए. झाड़ू लगाते समय कोशिश करें कि शुरुआत उत्तर या पूर्व दिशा से करते हुए कचरे को दक्षिण या पश्चिम की तरफ लाएं. समय का ध्यान झाड़ू लगाने का सबसे शुभ समय सूर्योदय के तुरंत बाद का होता है. शाम को झाड़ू न लगाएं सूर्यास्त के बाद या शाम के वक्त झाड़ू लगाने से सख्ती से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी बाहर चली जाती है. अगर किसी वजह से शाम को सफाई करनी ही पड़े, तो कचरे को घर से बाहर न फेंकें, उसे एक कोने में इकट्ठा कर दें और सुबह फेंकें. झाड़ू को छुपा कर रखें जैसे घर में धन को छुपाकर रखा जाता है, वैसे ही झाड़ू को भी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले किसी मेहमान या बाहरी व्यक्ति की सीधी नजर उस पर न पड़े. खड़ी न रखें झाड़ू झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा लिटाकर रखना ही वास्तु के अनुसार शुभ होता है. खड़ी झाड़ू घर में कलह और दरिद्रता का कारण बन सकती है.