samacharsecretary.com

मुकेश अंबानी की कमाई सबसे अधिक, अडानी तीसरे स्थान पर, दूसरे नंबर पर कौन?

मुंबई  साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर (Reliance Share) ने कमाल किया है. इस शेयर की वैल्यू में अब तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ चुका है और इसका सीधा असर रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) पर दिखा है. RIL Stock में तेजी की वजह से इसमें 15 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं. इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं, तो वहीं Gautam Adani नंबर तीन पर खिसक गए हैं. आइए जानते हैं कमाई करने में दूसरे पायदान पर कौन से भारतीय अरबपति हैं. RIL छठा बेस्ट परफॉर्मिंग स्टॉक   Reliance Share में इस साल जोरदार तेजी आई है और मुकेश अंबानी का ये शेयर इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर छठा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर बनकर उभरा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह वैल्यू अनलॉकिंग को लेकर बना पॉजिटिव सेंटीमेंट है. 2026 में रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की उम्मीदें और एनालिस्ट की सकारात्मक टिप्पणियां शेयर फ्यूचर को लगातार समर्थन दे रही हैं.  मुकेश अंबानी की दौलत में इतना इजाफा देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के शेयर में इस साल अब तक आई 27 फीसदी की धुआंधार तेजी के चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में सीधे 15.3 अरब डॉलर (करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये) का उछाल दर्ज किया गया है. इसके साथ ही वे 2025 में भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले व्यक्ति और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एकमात्र भारतीय सेंटिबिलियनेयर बनकर उभरे हैं.  Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गई है. संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर हैं. हालांकि, बीते 24 घंटे की बात करें, तो उन्हें 431 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.  कमाई में अडानी नहीं, ये हैं नंबर-2 इस साल अरबपतियों के कमाई के आंकड़े पर नजर डालें, देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं, लेकिन कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर वे नहीं हैं. दरअसल, ब्लूमबर्ग के मुताबिक दूसरे सबसे बड़े भारतीय लाभार्थी लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) हैं, जो लक्ज़मबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं. मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है. बात Gautam Adani Networth की करें, तो कमाई के मामले में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर रहे. उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई. अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड जैसी अडानी कंपनियों के शेयरों में 2025 में अब तक 23-36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एसीसी लिमिटेड, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस , अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई.

Yamaha India ने बंद की R3 और MT-03 की बिक्री, क्या है कारण?

मुंबई  जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motorcycle की भारतीय डिवीजन Yamaha India ने अपनी फुली फेयर्ड Yamaha YZF-R3 और नेकेड मोटरसाइकिल Yamaha MT-03 की बिक्री को बंद कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों की बिक्री इनकी खराब बिक्री के चलते बंद की है. बता दें कि Yamaha ने YZF-R3 को दूसरी बार भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और इसके साथ ही MT-03 को भी पेश किया गया था, लेकिन कंपनी ने इनकी कीमत काफी ज़्यादा तय की थी, जिसकी वजह से उम्मीद के मुताबिक बहुत कम लोग इसे खरीदने को तैयार हुए. बिक्री न होने के चलते इस साल की शुरुआत में, Yamaha India ने दोनों मॉडलों की कीमत में सुधार किया और यह सोचकर दोनों बाइक्स की कीमतों में 1.10 लाख रुपये तक की कटौती की, और यह सोचा कि खरीदार इन मोटरसाइकिलों को खरीदने का विचार करेंगे. हालांकि, कीमत में भारी कटौती और GST सुधार के कारण लगभग 20,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में बदलाव के बावजूद, अपडेटेड कीमत भी इन मोटरसाइकिलों के लिए डीलरशिप पर ग्राहकों को लाने में नाकाम रही. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो डीलरशिप का कहना है कि से पता करने पर, कई आउटलेट्स ने कन्फर्म किया है कि उनके पास R3 या MT-03 का कोई स्टॉक नहीं बचा है और उन्हें ब्रांड से कोई यूनिट आने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कंपनी ने भी इन मोटरसाइकिलों का इम्पोर्ट बंद कर दिया है. Yamaha R3 और MT-03 बहुत बेहतरीन मोटरसाइकिलें थीं, जिनमें पावर, बेहतरीन रिफाइनमेंट और डायनामिक्स दिए गए थे, और ये चलाने में बहुत मज़ेदार और आकर्षक मशीनें थीं. लेकिन दुर्भाग्य से, इन बाइक्स की ज़्यादा कीमत को अगर छोड़ भी दें, तो भी ये मोटरसाइकिलें अपने राइवल्स की तुलना में फीचर्स, स्टाइलिंग, राइडर एड्स और दिए जाने वाले इक्विपमेंट के मामले में अप-टू-डेट नहीं थीं. Yamaha YZF-R3 और MT-03 उन सभी Yamaha शौकीनों के लिए आइडियल अपग्रेड थे, जिन्होंने YZF-R15 या MT-15 के ज़रिए इस ब्रांड की ओर रुख किया था. लेकिन Yamaha India ने अब दूसरी बार यह मौका गंवा दिया है, इसलिए अब बस इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि क्या इन मोटरसाइकिलों के नए एडिशन भारत में आएंगे या नहीं.

जापान से साउथ कोरिया तक बाजारों में मची अफरा-तफरी, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही धड़ाम नजर आए. विदेशी बाजारों में जारी भगदड़ के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होते ही 300 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी बड़ी गिरावट लेकर खुला. बता दें कि सोमवार की तरह मंगलवार को भी एशियाई बाजारों में कोहराम (Asian Market Crash) मचा हुआ है, जापान को निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंड करीब 2 फीसदी तक फिसले हैं. इस बीच BSE लार्जकैप में शामिल 30 में से 27 शेयर रेड जोन में खुले हैं.  Sensex-Nifty खुलते ही बिखरे शेयर मार्केट (Stock Market) में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,213 की तुलना में फिसलकर 85,025 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसमें तेज गिरावट आती चली गई. महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही Sensex 380 अंकों के आसपास की गिरावट लेकर 84,833 तक फिसल गया.  NSE Nifty की बात करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स की तरह ही है. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 26,027 से फिसलकर 25,951 पर खुला और फिर 120 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 25,912 के लेवल पर आ गया.  एशियाई बाजार आज भी Crash एशियाई बाजारों में मंगलवार को भी खुलने के साथ ही भगदड़ का माहौल देखने को मिला है. Gift Nity 100 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 49,355 पर आ गया. हांक कांग का Hang Seng भी करीब 2 फीसदी तक टूट गया और 25,122 पर ट्रेड करता दिखा, इसके अलावा साउथ कोरिया का Kospi Index 1.80 फीसदी फिसलकर 4024 पर कारोबार कर रहा था.  US मार्केट भी लाल-लाल न सिर्फ एशियाई बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है, बल्कि बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार भी बेहाल नजर आए. US Stock Market को देखें, तो Dow Future 112 अंक गिरकर बंद हुआ था, तो वहीं Dow Jones 42 अंक टूटकर बंद हुआ था. S&P 500 इंडेक्स भी मामूली गिरावट लेकर रेड जोन में क्लोज हुआ था.  आज ये 10 बड़े शेयर धड़ाम   विदेशों से निगेटिव सिग्नल के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट में सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों के बारे में बात करें, तो BSE के लार्जकैप में शामिल Axis Bank Share (3.40%), Eternal Share (3.35%), Infosys Share (1.30%), BEL Share (1.20%) और Tata Steel Share (1.15%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ola Electric Share (3%), BHEL Share (2.20%), KPI Tech Share (1.90%) फिसला था. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Taril Share (5.55%) और Stallion Share (5%) की गिरावट में ट्रेड कर रहे थे. 

TV की कीमतों में 2025 से होगा इजाफा, जनवरी से एलईडी और स्मार्ट टीवी होंगे 3-4% महंगे

 नई दिल्ली क्या आप टेलीविजन (TV) खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अपनी इस खरीदारी की योजना को आगे बढ़ाना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि जनवरी में टीवी की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो TV Price में 3-4 फीसदी का इजाफा हो सकता है. इसमें कीमतें बढ़ने के पीछे के कारणों का भी जिक्र किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में… टीवी की कीमतों पर दोहरी मार TV Price पर दोहरी मार पड़ने वाली है और जनवरी से इसकी कीमतों में 3 से 4 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है. पीटीआई के मुताबिक, इसके बड़े कारणों में पहला टीवी में लगने वाली मेमोरी चिप्स की कमी है, तो वहीं भारतीय करेंसी रुपया में गिरावट (Indian Rupee Fall) ने भी भारतीय टीवी इंडस्ट्री को मुश्किल में डाल दिया है, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 के नीचे (Rupee Against Dollar) चल रहा है. सोमवार को भी ये फिसला है और 90.63 पर आ गया.  रुपये का गिरना कैसे मुसीबत?  सबसे पहले बताते हैं कि आखिर कैसे भारतीय रुपये में गिरावट टीवी इंडस्ट्री को प्रभावित करता है? तो बता दें कि Rupee Fall का सीधा असर इस बिजनेस पर इसलिए पड़ता है, क्योंकि एलईडी टीवी (LED TV) में घरेलू वैल्यू एडिशन सिर्फ़ 30 फीसदी के आस-पास का है. जबकि, ओपन सेल, सेमीकंडक्टर चिप्स (Semiconductor Chips) और मदरबोर्ड जैसे बड़े पार्ट्स आयात किए जाते हैं और रुपये के टूटने से उन्हें इम्पोर्ट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.  Chips संकट ने बढ़ा दी परेशानी एक ओर जहां रुपये की गिरती कीमत ने TV Industries को मुसीबत में डाला है, तो वहीं दूसरी ओर इसमें इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की कमी और बढ़ती कीमत ने इस परेशानी को बढ़ाने में अहम रोल निभाया है. दरअसल, इनकी उपबल्धता कम होने से Chips Price Rise हो रहा है. रिपोर्ट की मानें तो AI सर्वर के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) की भारी डिमांड की वजह से दुनिया भर में इसकी भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे सभी तरह की मेमोरी (DRAM, फ्लैश) की कीमतें बढ़ रही हैं. चिप बनाने वाले ज्यादा मुनाफे वाले AI चिप्स पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे टीवी जैसे पुराने डिवाइस की सप्लाई कम हो रही है. 3 महीने में 500% महंगी हुई चिप पीटीआई की रिपोर्ट में हायर एप्लायंसेज इंडिया के चेयरमैन एनएस सतीश के हवाले से कहा गया है कि Memori Chips Crisis और रुपये में गिरावट के कारण एलईडी टीवी की कीमतों में 3 फीसदी तक का उछाल हो सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ टीवी मैन्युफैक्चरर ने तो पहले ही अपने डीलरों को टीवी की कीमतों में होने वाले इजाफे के संबंध में अलर्ट कर दिया है. थॉमसन, कोडक और ब्लॉपनक जैसे ग्लोबल ब्रांड्स की लाइसेंसहोल्डर सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बीते सिर्फ तीन महीनों में ही मेमोरी चिप्स की कीमतें 500% तक बढ़ चुकी हैं.CEO अवनीत सिंह मारवाह ने तो यहां तक कह दिया कि जनवरी से TV Price 7-10 फीसदी तक बढ़ सकता है. 

Tata Sierra के नए Accomplished और Accomplished+ ट्रिम्स की कीमतों का ऐलान, पूरी डिटेल्स जानें

मुंबई   स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार, अपनी नई Tata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी इस कार की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू करने वाली है. बता दें कि एक हफ़्ते पहले, Tata Motors ने इस कार के लाइनअप के सभी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की थी. लेकिन इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा नहीं किया था, और अब इन ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा हो गया है. जहां Accomplished ट्रिम को कंपनी ने 17.99 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच उतारा है, वहीं इसके Accomplished+ ट्रिम की कीमत 20.29 लाख से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नई Tata Sierra की डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है. Tata Sierra की कीमतें खास बात यह है कि कंपनी ने 1.5-लीटर, नेचुरली-एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन को Accomplished ट्रिम के साथ भी पेश किया है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, यह इंजन फुली-लोडेड Accomplished+ वेरिएंट के साथ उपलब्ध नहीं होने वाला है. Tata Sierra में 1.5-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ़ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत Accomplished वेरिएंट में 19.99 लाख रुपये और Accomplished+ वेरिएंट में 20.99 लाख रुपये रखी गई है. Tata Sierra के इंजन विकल्प ट्रांसमिशन Smart+ Pure Pure+ Adventure Adventure+ Accomplished Accomplished+ 1.5 NA Revotron पेट्रोल इंजन MT 11.49 लाख रुपये 12.99 लाख रुपये 14.49 लाख रुपये 15.29 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 17.99 लाख रुपये     DCT – 14.49 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.79 लाख रुपये –     1.5 T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन AT – – – – 17.99 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 20.99 लाख रुपये 1.5 Kryojet डीजल इंजन MT 12.99 लाख रुपये 14.99 लाख रुपये 15.99 लाख रुपये 16.49 लाख रुपये 17.19 लाख रुपये 18.99 लाख रुपये 20.29 लाख रुपये   AT – 15.99 लाख रुपये 17.49 लाख रुपये – 18.49 लाख रुपये 19.99 लाख रुपये 21.29 लाख रुपये इसके अलावा Tata Sierra Accomplished डीजल की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट के लिए आपको 18.99 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) देने होंगे. Sierra Accomplished+ डीज़ल की कीमत मैनुअल वेरिएंट के लिए 20.29 लाख रुपये और ऑटोमैटिक ऑप्शन के लिए 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे सिएरा पोर्टफोलियो में सबसे महंगा मॉडल बनाता है. Tata Sierra Accomplished और Accomplished+ के फीचर्स फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra Adventure+ ट्रिम की तुलना में, इसके Accomplished वेरिएंट में कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें लेवल-2 ADAS, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12 JBL ब्लैक स्पीकर, ड्राइवर सीट के लिए सिक्स-वे पावर एडजस्टमेंट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, पडल लैंप, एम्बिएंट लाइटिंग (सिर्फ डैशबोर्ड) और एक्सप्रेस कूलिंग शामिल हैं. वहीं इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished+ वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीसरा स्क्रीन (आगे वाले पैसेंजर के लिए), 22 फीचर्स के साथ लेवल 2+ ADAS, ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट और पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दो 65W USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.  

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा, 90.58 पर पहुंचा ऑल टाइम लो, विदेशी फंड्स की निकासी से बढ़ा दबाव

मुंबई  डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 दिसंबर को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 90.58 प्रति डॉलर पर खुला. रुपये की इस ऐतिहासिक कमजोरी ने वित्तीय बाजारों में खलबली मचा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में घरेलू और वैश्विक दोनों ही कारणों से रुपये पर दबाव बना हुआ है. साल 2025 की शुरुआत में 1 जनवरी को रुपया 85.70 प्रति डॉलर के स्तर पर था. महज कुछ महीनों में इसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. रुपये के कमजोर होने का सीधा असर देश के आयात बिल पर पड़ता है. भारत अपनी जरूरतों का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल, गैस और सोने के रूप में विदेशों से मंगाता है. कमजोर रुपया इन सभी आयातों को महंगा बनाता है, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ता तक पहुंचता है. रुपये की गिरावट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है और महंगाई में भी तेजी आने की आशंका रहती है. इसके अलावा विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों और विदेश यात्रा करने वालों के लिए खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है. अब एक डॉलर खरीदने के लिए 90 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे विदेशी विश्वविद्यालयों की फीस, रहने-खाने और अन्य खर्चों में भारी इजाफा हो गया है. रुपये में गिरावट की प्रमुख वजहें विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर बनी अनिश्चितता रुपये की कमजोरी की बड़ी वजह है. अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ से निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे विदेशी मुद्रा की आवक घट सकती है. दूसरी ओर, जुलाई 2025 से अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से बड़ी मात्रा में पूंजी निकाली है. इस बिकवाली के दौरान रुपये को डॉलर में बदलने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया और कमजोर हो गया. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और सोने की कीमतों में तेजी से भारत का आयात बिल बढ़ा है. कई कंपनियां और आयातक जोखिम से बचने के लिए डॉलर की हेजिंग कर रहे हैं, जिससे बाजार में डॉलर की मांग और बढ़ रही है. RBI की नीति पर टिकी बाजार की नजर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार भारतीय रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप अपेक्षाकृत सीमित रहा, जिससे रुपये की गिरावट तेज दिखाई दी. अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाली RBI की मौद्रिक नीति पर टिकी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सेंट्रल बैंक रुपये में स्थिरता लाने के लिए जरूरी कदम उठा सकता है. तकनीकी तौर पर रुपया फिलहाल ओवरसोल्ड जोन में है, ऐसे में आने वाले दिनों में सीमित सुधार की संभावना भी जताई जा रही है.

सेंसेक्स-निफ्टी के साथ जापान से हांगकांग तक गिरावट, इन 10 शेयरों ने तोड़ा दम

मुंबई     विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम (Stock Market Crash) मचा हुआ है, जापान का Nikkei हो, हांगकांग का Hang Seng हो या फिर साउथ कोरिया का Kospi इंडेक्स तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मची इस भगदड़ का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर भी देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स फिसलकर रेड जोन में ओपन हुए. बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.   सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत सोमवार को शेयर मार्केट कारोबार शुरू होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 की तुलना में तेजी से फिसलते हुए 84,891.75 पर खुला. तो वहीं निफ्टी का हाल भी Sensex के जैसा ही नजर आया. एनएसई का ये इंडेक्स बीते शुक्रवार को 26,046.95 पर क्लोज हुआ था, लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ये तेज गिरावट लेकर 25,930.05 पर खुला.  खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 390 अंक की गिरावट लेकर 84,860 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 145 अंक टूटकर 25,910 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया.  अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट  न सिर्फ एशियाई बाजार, बल्कि अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Markets) में भी गिरावट देखने को मिली. बीते कारोबारी दिन जहां डाउ फ्यूचर्स 115 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones 245 अंक की गिरावट लेकर 48,479.04 के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा S&P Index भी 1.06 फीसदी या 73.11 अंक फिसलकर 6,848.89 पर क्लोज हुआ था.  एशियाई बाजारों में खुलते ही बुरा हाल बात Asian Stock Markets की करें, तो जापान से लेकर कोरिया तक में हड़कंप मचा हुआ है. Japan Nikkei Index सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही 1.50 फीसदी या 745 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 50,092.10 पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng 235 अंकों की गिरावट के साथ 25,741 पर कारोबार करता हुआ नजर आया.  अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो साउथ कोरिया का Kospi Index 1.61 फीसदी या 68 अंक फिसलकर 4,099 पर ट्रेड करता नजर आया. इससे पहले खुलने के साथ ही ये 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था. ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 इंडेक्स करीब 0.66% गिर गया. इन 10 शेयरों में सबसे तेज गिरावट  Share Market में शुरुआती कारोबार के दौरान जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, उनमें टॉप-10 में लार्जकैप कैटेगरी से M&M Share (1.60%), Bharti Airtel Share (1.10%), Trent Share (1.05%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल NIACL Share (2.40%), Endurance Share (2.35%), Aegisvopak Share (2%) की गिरावट में नजर आए. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो SHK Share (7%), Kotic Share (5%), VLS Finance Share (4.80%) और Rama Steel Share (4.70%) की गिरावट में था. 

महंगी होगी चांदी, सुनहरे होंगे संकेत! 2025 में सोने-चांदी की कीमतों का बड़ा अनुमान

मुंबई   बीते कुछ दिनों के दौरान चांदी को लेकर खूब चर्चा हुई। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि चांदी का रेट कहां तक जाएगा। इसके साथ ही सोने की कीमतों पर भी लोगों की निगाह टिकी हुई है। शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड फरवरी फ्यूचर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 132599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी मुनाफावसूली का शिकार हुआ है। एमसीएक्स सिल्वर मार्च फ्यूचर का दाम 0.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 197951 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। बता दें, गुरुवार को चांदी अपने आल टाइम 198814 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 5.33 प्रतिशत की उछाल के बाद गुरुवार को दिन में कारोबार बंद होने के समय का रेट 198799 रुपये प्रति 10 ग्राम था।    सोने और चांदी की कीमतों तेजी के पीछे की वजह यूएस फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती को माना जा रहा है। यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल भी अमेरिकी सेंट्रल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। बता दें, इस बार फेड रिजर्व ने 9-3 के वोट के आधार पर ब्याज दरों में कटौती की है। एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक स्थिरता के बीच सोने और चांदी को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवेशक इसे खरीद रहे हैं।   Enrich Money के सीईओ का कहना है कि सोने में कोई भी गिरावट निवेश का अच्छा मौका रहेगा। 132000 रुपये से 131000 रुपये पर सपोर्ट प्राइस दिखा रहा है। 135000 रुपये के पार जाने की स्थिति यह स्टॉक 137000 रुपये से 140,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं, चांदी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना 1,95,000 रुपये से 2,00,000 रुपये के लेवल पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। लेकिन इस स्तर के पार जाने के बाद यह 2,05,000 रुपये के पार जा सकता है।

Happy New Year 2026 ऑफर: Jio ने लॉन्च किए 3 सुपर वैल्यू प्लान, सालभर की वैलिडिटी के साथ भारी बचत

नई दिल्ली  जियो ने यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। कंपनी ने यूजर्स को लिए Happy New Year 2026 प्लान्स को लॉन्च किया है। फोनअरीना की रिपोर्ट के अनुसार ये प्लान 103 रुपये (फ्लेक्सी पैक डेटा ऐड-ऑन), 500 रुपये (सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान) और 3599 रुपये ( हीरो रिचार्ज ऐनुअल प्लान) हैं। कंपनी के ऐनुअल और मंथली प्लान 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें आपको हर दिन 2.5जीबी तक डेटा मिलेगा। ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी देते हैं। इन प्लान में आपको 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस भी मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 18 महीने है। वहीं, कंपनी का डेटा पैक यूजर्स को 5जीबी टोटल डेटा के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में। 3599 रुपये वाला प्लान जियो का यह हीरो ऐनुअल रिचार्ज प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। जियो के इस प्लान में आपको 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। इसकी कीमत 35100 रुपये है। 500 रुपये वाला प्लान जियो का यह सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 28 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दे रही है। यह प्लान भी 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री ऐक्सेस देता है। प्लान में जियो हॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल, सोनी लिव और जी5 जैसे ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।   103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक जियो के इस नए फ्लेक्सी पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कस्टमाइजेबल एंटरटेनमेंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें हिन्दी पैक, इंटरनैशनल पैक और रीजनल पैक शामिल है। हिन्दी पैक में कंपनी यूजर्स को जियो हॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव का ऐक्सेस दे रही है। वहीं, इंटरनैशनल पैक में जियो हॉटस्टार, फैनकोड, लायन्सगेट और डिस्कवरी+ का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। रीजनल पैक की बात करें, तो इसमें जियो हॉटस्टार के साथ SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi का ऐक्सेस दिया जा रहा है।  

Mahindra XUV 7XO की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू, Mahindra XUV700 का मिलेगा जनरेशन अपडेट

मुंबई   स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra Auto अपनी मौजूदा Mahindra XUV700 को जनरेशन अपडेट देने वाली है और इस अपडेट के चलते इसका नाम बदलकर Mahindra XUV 7XO कर दिया जाएगा. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने बताया कि इस कार को आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट से 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है. Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट नई Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के ठीक बाद पेश किया जाएगा, जिसका ग्लोबल डेब्यू 5 जनवरी, 2026 को किया जाएगा और इसके तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि संभावित ग्राहक प्री-बुकिंग करते समय अपनी पसंद का इंजन और गियरबॉक्स, साथ ही अपना पसंदीदा डीलर चुन सकेंगे. Mahindra XUV 7XO का डिजाइन Mahindra XUV 7XO को कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा रहा है, और Mahindra ने हाल ही में अपनी आने वाली इंटरनल कम्बशन SUV के कुछ टीज़र वीडियो जारी किए हैं. इन टीज़र में कार के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को देखा जा सकता है, जिनके बारे में टेस्ट म्यूल्स से भी संकेत मिले थे. इसमें रीडिज़ाइन किया गया हेडलैंप, एक नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील, बदले हुए टेल लैंप और सबसे ज़रूरी, एक नया नाम दिया गया है. Mahindra XUV 7XO का इंटीरियर केबिन की बात करें तो, टेस्ट कारों की स्पाई तस्वीरों से यह कन्फर्म होता है कि नई Mahindra 7XO के कुछ वेरिएंट में Mahindra XEV 9S जैसा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, और डैशबोर्ड का डिज़ाइन भी शायद वैसा ही होगा. इस SUV में नई XUV 9S में मिलने वाली कुछ टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जैसे कि वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पावर्ड 'बॉस मोड' और लेटेस्ट ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है. Mahindra XUV 7XO का पावरट्रेन इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो, Mahindra XUV 7XO में मौजूदा XUV 700 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकता है. इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दोनों इंजन विकल्पों को जारी रखा जाएगा. दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे. Mahindra XUV 7XO की कीमत नई Mahindra XUV 7XO की कीमत की बात करें तो इसके लिए कंपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपना सकती है. नई XUV 7XO की कीमतें 14 लाख रुपये से 24.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है.