samacharsecretary.com

इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

मुंबई पटौदी रियासत के वंशज और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने शुभकामनाएं दीं। इब्राहिम की बुआ से लेकर सौतेली मां करीना कपूर तक ने उनके जन्मदिन पर पोस्ट किया है। इब्राहिम की बड़ी बुआ सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्टर के बचपन की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इग्गी (इब्राहिम) तुम वह सुपरहीरो हो, जिसमें मुझे हमेशा विश्वास रहा है। मेरा वो बच्चा जिसे मैंने कभी संभाला था। तुम मेरे लिए सब कुछ हो- भाई, भतीजा और बेटा और पोता भी। तुम वो चमकता सितारा हो, जो मजबूत और शानदार होगा।' सबा ने इब्राहिम के लिए कहा- बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह सबा ने आगे लिखा, 'तुम्हारी जिंदगी खुशहाल, सफल और नम्र बनी रहे, बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह, जिनसे तुम बहुत मेल खाते हो। तुम्हारा दिमाग और आकर्षण, मजबूती और हंसी सब उन्हीं की तरह है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, इब्राहिम। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' सोहा अली खान ने कहा- इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं इब्राहिम अली खान की छोटी बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं। जन्मदिन मुबारक हो।' करीना ने कहा- हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इब्राहिम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो। सबसे सुंदर लड़के इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इब्राहिम ने फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग शुरू की इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म में उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरजमीं' पर नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बेटे का किरदार निभाया था। फैंस को इस फिल्म में इब्राहिम का काम काफी पसंद आया था। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दिलर' से डेब्यू वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अब कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दिलर' से सिनेमाघरों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि खबरों के मुताबिक साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला इब्राहिम के साथ लीड रोल में होंगी। दिलचस्प बात यह है कि 'दिलर' की कास्ट और क्रू ने पिछले साल लंदन में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था।

भूमि पेडनेकर का करियर मंत्र: आत्मसम्मान की कीमत पर कोई समझौता नहीं

मुंबई  फिल्मी दुनिया में कलाकारों की चमक-दमक अक्सर लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इस चमक के पीछे कड़ा संघर्ष छिपा होता है। इस कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने करियर, बचपन और निजी अनुभवों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन पर वे कभी समझौता नहीं कर सकतीं। भूमि पेडनेकर हाल ही में वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने 'वुमन ऑफ इम्पैक्ट' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने जीवन के कई अहम पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा, ''जब मैं सिर्फ 12 साल की थीं, तभी मैंने अपनी मां को साफ कह दिया था कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं। उस उम्र में यह सपना बहुत बड़ा था, लेकिन मैंने अपने लक्ष्य को कभी छोड़ा नहीं। मैंने मेहनत की, सीखा और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। आज मैं अपनी दमदार भूमिकाओं और मजबूत अभिनय के लिए जानी जाती हूं।'' कार्यक्रम के दौरान भूमि ने अपने स्कूल के दिनों की एक ऐसी घटना भी साझा की, जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, ''एक दिन जब मैं अपनी कक्षा में लौटीं तो मुझे एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर मेरे शरीर को लेकर मजाकिया और अपमानजनक शब्द लिखे थे। उस समय मैं बहुत छोटी थी और ऐसी बातें मेरे मन पर गहरा असर डाल गईं।'' उन्होंने कहा, ''कम उम्र में इस तरह की छींटाकशी और बदमाशी बच्चों को डर और असुरक्षा का एहसास कराती है। यह अनुभव मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने समय के साथ खुद को मजबूत बनाया।'' भूमि ने कहा, ''मैं किसी भी ऐसी भूमिका का हिस्सा नहीं बनूंगी जिसमें महिलाओं के प्रति अपमान हो। मेरे लिए आत्मसम्मान और महिलाओं का सम्मान सबसे अहम है। मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जहां महिला किरदार को कमजोर या कमतर दिखाया जाए। मैं ऐसे भी किरदार निभाना पसंद नहीं करती जिनमें करने के लिए बहुत कम हो। मैंने अपने करियर में बहुत मेहनत करके एक ऐसी पहचान बनाई है जो उनके अभिनय पर आधारित है, और मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझसे मजबूत और प्रभावशाली भूमिकाओं की ही उम्मीद रखें।''

‘गबरू’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे सनी देओल, रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट—सलमान खान करेंगे सरप्राइज़ एंट्री

मुंबई ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल के तमाम फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ का इंतजार है, जिसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. माना जा रहा है कि इस फिल्म में सनी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा. ये पिक्चर 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई थी. मगर कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि अब ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज नहीं होगी. उसके बाद से फैंस नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे. अब रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आ गई है. मेकर्स की तरफ से तो अभी रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अब ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ऐलान किया जाएगा. सनी देओल के साथ इस फिल्म में सिमरन और प्रीत कमानी भी हैं. सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. रिपोर्ट की मानें तो सलमान इसमें कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. एक्शन-ड्रामा फिल्म है ‘गबरू’ सनी देओल और सलमान दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. दशकों से दोनों फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. ऐसे में दोनों स्टार्स को एक साथ एक फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा. शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की कहानी भी लिखी है. ओम छंगाणी और विशाल राणा इसके प्रोड्यूसर हैं. मिथुन ने इसमें म्यूजिक दिया है. वहीं सईद कादरी ने फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखे हैं. गबरू के पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई वजह तो नहीं बताई गई. पर ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की वजह से इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया गया. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसके पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की सफलता मिली, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरा पार्ट भी बंपर कमाई करने वाला है. यश की ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘गबरू’ को नुकसान हो सकता था. कहा जा रहा है कि इसी वजह से सनी देओल की फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया.

रिकॉर्डतोड़ बजट! ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा खर्च में तैयार हो रही है 2026 की मेगा फिल्म

मुंबई भारत में बीते कुछ सालों में फिल्ममेकर्स फिल्मों पर तगड़ी रकम खर्च कर रहे हैं. कई भारतीय फिल्मों ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की है और इसे ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर्स भी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. साल 2025 में कई बिग बजट फिल्मों ने दस्तक दी थी, जबकि साल 2026 भी पूरी तरह से ऐसा ही होने वाला है. इस साल एक ऐसी भी फिल्म आएगी जिसका बजट रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से भी 16 गुना ज्यादा है और ये ना सिर्फ 2026 की बल्कि भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी. 2026 की शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की 400-450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हुई थी. इसके बाद रिपब्लिक डे के मौके पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने दस्तक दी थी. इसका बजट करीब 250 करोड़ तक है. इस साल किंग, अल्फा, बैटल ऑफ गलवान, दृश्यम 3 और स्पिरिट सहित कई बड़े बजट की फिल्में भी आने वाली हैं. इन सभी का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर है. लेकिन, एक फिल्म ऐसी भी है जिसके सामने इन सभी फिल्मों के बजट को मिला लिया जाए तो भी ये सब उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी. पहले ‘धुरंधर’ का बजट जानिए सबसे पहले हम आपको रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का बजट बता देते हैं. बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है. साबित होगी अब तक की सबसे महंगी फिल्म जिस फिल्म का बजट रणवीर सिंह की धुरंधर से भी 16 गुना ज्यादा है उसका नाम है ‘रामायण’. रणबीर कपूर की अहम भूमिका वाली इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है. ये फिल्म दो पार्ट में बन रही है और इसका कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. आज तक किसी भी भारतीय फिल्म पर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं की गई है. रामायण का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा.

Holi 2026 Celebration: राहा के साथ रंगों में डूबे रणबीर कपूर, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान संग मनाया त्योहार

मुंबई मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं। इस वक्त पूरे देश में हर कोई होली के खुमार में है। ऐसे में भला बॉलीवुड स्टार्स कहां पीछे रहने वाले हैं। एक तरफ जहां कई शहरों में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पापा संग राहा ने खेली होली रणबीर कपूर को अक्सर उनकी बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम एंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में होली पर रणबीर राहा संग रंग कैसे न खेलते। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ सड़क पर रंग खेलते दिखे। इसके बाद वीडियो में रणबीर अपने घर के अंदर जाते नजर आए। रणबीर ने बेटी राहा के साथ होली खेली। यही नहीं, पापाराजी को देख रणबीर ने उनकी ओर हाथ हिलाया और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए भी रुके। इस वीडियो में रणबीर की गोद में राहा भी नजर आ रही है। नेहा धूपिया ने सोहा संग मनाई होली होली सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है। सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने एक साथ होली मनाई। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोहा अपनी बेटी इनाया को रंग लगाती हैं। इसके बाद नेहा भी बच्चों संग रंग देखती दिखाई देती हैं। साथ में अंगद बेदी और कुणाल खेमू भी थे। वहीं, कई टीवी स्टार्स भी होली के रंगें नजर आए। इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। राम बन पर्दे पर छाएंगे रणबीर कपूर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस पौराणिक महाकाव्य बेस्ड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। मूवी में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे और खबर है कि एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है। इन फिल्मों के साथ भी मचाएंगे धमाल रामायण के अलावा, रणबीर की संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों में 'एनिमल' की सीक्वल 'एनिमल पार्क' और 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।  

प्रभास–प्रशांत नील की जोड़ी फिर मचाएगी इतिहास, ‘सालार 2’ की शूटिंग पर आया सबसे बड़ा अपडेट

हैदराबाद, होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि प्रभास अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार’ के दूसरे भाग की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। एक हालिया इंटरव्यू में किरागंदूर ने बताया कि ‘सालार 2’ एक बेहद विशाल और भव्य परियोजना होने जा रही है, जिसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने खुलासा किया कि पहले भाग ‘सीजफायर’ की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर मिली अपार सफलता के बाद प्रशंसकों में सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स को लगातार फैंस के संदेश मिल रहे थे, जिसे देखते हुए अब प्री-प्रोडक्शन का काम अंतिम चरण में है। निर्माता ने निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज के दौर के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी कला के प्रति बेहद ईमानदार हैं। किरागंदूर के अनुसार, प्रशांत नील खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं और वे दूसरे भाग को पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘सालार 1’ में पारंपरिक लिप-सिंक गाने नहीं होने के बावजूद दर्शकों ने इसकी डार्क एक्शन और गहरी कहानी को खूब पसंद किया था। सीक्वल में खानसार की सत्ता की जंग और प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच के टकराव को और भी बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। होम्बले फिल्म्स न केवल ‘सालार 2’ बल्कि भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर ले जाने के व्यापक दृष्टिकोण पर भी काम कर रहा है। विजय किरागंदूर ने बताया कि उनका उद्देश्य कन्नड़ या किसी एक भाषाई सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कांतारा और केजीएफ जैसी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कहानियों को लैटिन अमेरिका और स्पेन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाना चाहते हैं। ‘सालार 2’ इसी रणनीति का हिस्सा है जिसे एक ग्लोबल इंडियन मूवी के तौर पर पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग डेट्स और कास्टिंग को लेकर अन्य बड़े खुलासे आने वाले कुछ हफ्तों में किए जा सकते हैं।  

विंटेज कारों का शौक और देशभक्ति का रंग: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की असली जीप, ‘मैं हूं’ में खास अंदाज़

हैदराबाद,  सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया रोमांटिक गाना “मैं हूं” इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ यह गाना तेजी से युवाओं के बीच ‘लव एंथम’ बन चुका है। गाने के विजुअल्स में सलमान खान का बेहद सौम्य और रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है, जहाँ वे समुद्र किनारे और खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस गाने की सबसे बड़ी खासियत वह पुरानी जीप है जिसे सलमान खुद चला रहे हैं। दर्शकों को लग रहा था कि यह किसी फिल्म सेट का हिस्सा है, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प और व्यक्तिगत है। फिल्म के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि गाने में दिखाई दे रही 1941 फोर्ड विलीज मिलिट्री जीप असल में सलमान खान के निजी कलेक्शन का हिस्सा है। ऑटोमोबाइल और दुर्लभ विंटेज गाड़ियों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए मशहूर सलमान ने इस सीन को असल टच देने के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी का इस्तेमाल करने का फैसला किया। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों में गाड़ियाँ प्रोडक्शन द्वारा अरेंज की जाती हैं, लेकिन सलमान का यह चुनाव इस गाने को उनके फैंस के लिए और भी खास और यादगार बना देता है। यह जीप युद्ध की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म के थीम के साथ भी पूरी तरह मेल खाती है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसे ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह गाना “मैं हूं” फिल्म के भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है, जबकि फिल्म का मुख्य हिस्सा युद्ध के मैदान में लचीलेपन और देशभक्ति को समर्पित है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के करीब है और जल्द ही इसके आधिकारिक ट्रेलर की घोषणा की जा सकती है।  

नानी स्टारर ‘आया शेर’ की हिंदी रिलीज़, तेलुगु सक्सेस के बाद उत्तर भारत में एंट्री

मुंबई, नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज का गाना ‘आया शेर’तेलुगु वर्ज़न के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब हिंदी वर्जन में भी रिलीज हो गया है। फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने जश्न को और बढ़ा दिया है। तेलुगु गाने के रिकॉर्ड तोड़ धमाके के बाद अब “आया शेर” का हिंदी वर्जन रिलीज हो गया है। नेचुरल स्टार नानी के जन्मदिन पर आया तेलुगु गाना लोगों को खूब पसंद आया था। “आया शेर” का मतलब है “शेर आ गया” और यह लाइन ही गाने का जोश दिखा देती है। यह गाना पहले ही एक पावर-पैक एंथम बन चुका है। तेलुगु वर्जन ने नानी के जन्मदिन पर रिलीज होकर चार्ट्स और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और अब हिंदी वर्जन भी उसी अंदाज में लोगों का पसंदीदा बन गया है। तेलुगु वर्जन ने यूट्यूब पर 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज और एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स पार कर लिए हैं। गाना अभी सबसे ट्रेंडिंग ट्रैक्स में से एक बन चुका है। दुनिया भर के फैंस इंस्टाग्राम पर नानी के इलेक्ट्रिफाइंग हुक स्टेप को दोहरा रहे हैं और इस ट्रैक से प्रेरित अनगिनत एनर्जेटिक रील्स शेयर कर रहे हैं। फिल्म में नानी के लिए यह एक धमाकेदार इंट्रोडक्शन ट्रैक है। “आया शेर” को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और सुधान मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में रॉ एनर्जी, थिरकते बीट्स और नानी की ट्रेडमार्क इंटेंसिटी साफ नजर आती है। उनकी स्क्रीन पर कमांडिंग प्रेजेंस और डायनामिक डांस मूव्स ने इसे एक सांस्कृतिक पल बना दिया है, जिसे फैंस खुद एक थिएटरिकल स्पेक्ट्रेकल के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। द पैराडाइज श्रीकांत ओडेला का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म दसरा से खूब तारीफें बटोरी थीं। जबरदस्त हाइप के बीच, अनिरुद्ध का पावरफुल साउंडट्रैक, जिसमें अरजुन चांडी की वॉइस है, फिल्म की इमोशनल गहराई और स्केल को और बढ़ा देता है। एसएलवी सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज का ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में होने वाला है।  

अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने मित्र और निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने होम टाऊन बलिया को केंद्र में रखकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। छोटे शहर बलिया से निकलकर मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा तक अपनी पहुंच बनानेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी ज़िंदगी के अनुभवों को परदे पर लाने की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद यह बात कही कि वह निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने होम टाऊन बलिया को केंद्र में रखकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'गली बॉय' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'गहराइयाँ', 'खो गए हम कहाँ' और 'धड़क 2' जैसी फ़िल्में की और हमेशा लेयर्ड और हटकर किरदार चुने। यही वजह है कि अपनी हर फिल्म में अपने हर परफॉर्मेंस के लिए सिद्धांत ने अपने दर्शकों की सराहना बटोरी। फिलहाल अब वह अपने करियर के एक ऐसे मोड़ पर हैं, जहां वे चाहते हैं कि कहानी सीधे उनके जीवन और यादों से निकलकर सामने आए। सिद्धांत ने कहा, “अभी तक ये ऑफिशियल नहीं है, लेकिन मुझे लगता है ये वही स्टेज है जहां मैं बोल देना चाहता हूं। मैं अपनी रूट्स (जड़ों) पर वापस जाना चाहता हूं। मुझे बलिया की कहानी कहनी है। वहां की ज़िंदगी मैंने देखी है, और मैं वही एक्सपीरियंस स्क्रीन पर लाना चाहता हूं।” उन्होंने इस फिल्म में निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ अपने सहयोग को लेकर भी उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा, “अभिषेक चौबे के साथ हम एक बलिया-बेस्ड स्टोरी पर काम कर रहे हैं। यह वाकई बहुत ही कमाल की कहानी है। इस पर काफी चर्चा चल रही है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द ये सबके सामने आएगी।" बलिया में पले-बढ़े एक आम लड़के से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बनने तक, सिद्धांत चतुर्वेदी की जर्नी मेहनत, आत्मविश्वास और उद्देश्य से भरी रही है। ऐसे में यह फिल्म सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पहचान, यादों और जड़ों की ओर वापसी का संकेत है। यही वजह है कि सिद्धांत के मुंह से इस फिल्म की बात सुनते ही उनके दर्शकों के मन में उत्साह की लहर दौड़ गई है, क्योंकि वे जानते हैं की अपनी फिल्मों के ज़रिए सच्चाई, गहराई और भावनात्मक ईमानदारी का संदेश देनेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी कुछ ख़ास ही करेंगे।  

सुरभि चंदना का बोल्ड अवतार, पूल में पति संग रोमांटिक किस और मोनोकनी लुक में छाई

मुंबई  मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. सुरभि ने साल 2024 में करण शर्मा संग शादी रचाई थी. अब उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर सुरभि ने पति संग रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है |  सुरभि का पति संग रोमांस शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक पूल डेट एन्जॉय की. सुरभि पूल में पति संग खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल एक दूसरे संग मस्ती करता दिखा, तो कभी रोमांस करता नजर आया. सुरभि और करण पूल में एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आए. दोनों ने एक दूसरे को कई बार KISS करके प्यार भी लुटाया. एक दूजे की बांहों में लिपटे उनकी केमिस्ट्री भी बेहद किलर लगी. फैंस कपल पर दिल हार रहे हैं |  ब्लैक मोनोकनी में सुरभि का लुक देखने लायक है. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई और बालों को ओपन रखा. उनका ग्रेसफुल मोनोकनी लुक फैंस को पसंद आ रहा है |   पति संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मुझे ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट. हमें दो साल पूरे होने की बधाई. जिंदगीभर तुम्हारी मंकी बने रहना चाहती हूं. सुरभि की पोस्ट पर फैंस उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं और उन्हें हमेशा साथ में खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं |   बता दें कि सुरभि और करण ने साल 2024 में शादी रचाई थी. शादी से पहले कपल ने करीब 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में बनी रहती है. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लगते हैं |  सुरभि की बात करें तो वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं. वो नागिन, इश्कबाज, कुबूल है जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है |