samacharsecretary.com

71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी : मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला

शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस   नई दिल्ली विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित 71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय सिनेमा की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान किए। इस अवसर पर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गीत ढिंढोरा बाजे के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा, सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म घोषित किया गया, जिसे डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा ने रिसीव किया। गौरतलब है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी और तब से यह समारोह लगातार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होता आ रहा है। अगस्त 2023 में जिन विजेताओं की घोषणा हुई थी, उन्हें आज औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।

पूनम पांडे को लवकुश रामलीला से किया गया बाहर, विरोध के बाद मंदोदरी की भूमिका छीनी गई

नई दिल्ली देशभर में नवरात्र की धूम है, दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच बड़ी खबर आई है कि पूनम पांडे जो दिल्ली में होने वाली भव्य लव कुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली थी, उन्हें इस भूमिका से हटा दिया गया है. उनका नाम फाइनल होने के बाद से ही जमकर विरोध हो रहा था. इसे देखते हुए लव कुश रामलीला समिति ने आखिरकार उन्हें हटाना ही वाजिब समझा. अब वो मंदोदरी का किरदार नहीं निभाएंगी.  मंदोदरी नहीं बनेंगी पूनम  सोमवार को ही पूनम ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वो इस किरदार को निभाने के लिए कितनी उत्साहित हैं. वो नवरात्र के पूरे 9 दिनों का व्रत भी रखेंगी. लेकिन जाहिर है कि पूनम की कोई दलील काम नहीं आई. उनके खिलाफ मिली कड़ी आपत्तियों को देखते हुए समिति ने ये फैसला लिया. अब उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस इस किरदार को निभाएंगी.  जब विरोध में लिखे गए पत्र मालूम हो कि वीएचपी से लेकर कंप्यूटर बाबा तक ने कड़ा विरोध जताया था. कंप्यूटर बाबा ने कहा था कि पूनम को को मंदोदरी नहीं, बल्कि 'सूर्पनखा' बनाना चाहिए. कंप्यूटर बाबा ने कहा कि रामलीला के अध्यक्ष को इतने दिन हो गए रामलीला करते-करते, लेकिन उन्हें बुद्धि नहीं आई कि आपको किसको क्या पात्र देना चाहिए? सूर्पनखा ब्राह्मण थी, रावण की बहन थी और मंदोदरी की ननद थी. रामलीला के अध्यक्ष से में अनुरोध करूंगा कि जो जैसा है उसको वैसा ही पात्र बनाया जाए.''  वहीं वीएचपी ने विरोध में एक चिट्ठी लिखकर आग्रह किया था कि पूनम को इस भूमिका से हटा दिया जाए. पत्र में सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने इस बात पर जोर किया कि रामलीला केवल एक नाट्य-प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कारों का एक जीवंत हिस्सा है. संगठन ने यूनेस्को द्वारा रामलीला को दिए गए सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया, जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पारंपरिक प्रदर्शन के रूप में पहचानता है. पूनम ने जताई थी श्रद्धा बता दें, वीडियो में पूनम में कहा था कि- दिल्ली के लाल किला में वर्ल्ड फेमस लव-कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी का किरदार निभाने का मौका मिला है. ये बहुत ही जरूरी किरदार है. ये रावण की पत्नी थीं, मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं कि मुझे ये अहम रोल निभाने का मौका मिला. इसलिए मैंने तय किया है कि मैं पूरे नवरात्र का व्रत रखूंगी, ताकि मैं अपने पूरे तन और मन से साफ रहूं. और इस खूबसूरती से किरदार को निभा सकूं. जय श्री राम, मिलते हैं रामलीला में. 

आज जुबिन गर्ग को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने जुटे हजारों समर्थक

गुवाहाटी बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था. सिंगर की अचानक हुई मौत ने सभी को सन्न कर दिया है. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि सिंगर का दोबारा पोस्टमार्टम होगा. दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.  कब होगा सिंगर जुबिन का अंतिम संस्कार  गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सरुसजई स्टेडियम लाया जाएगा. सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अंतिम यात्रा शुरू होगी. असम सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि जुबिन का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा और परिवार ने 85 लोगों की सूची दी है, जिनमें कलाकार बिरादरी के सदस्य भी शामिल हैं.  सिंगर के अंतिम संस्कार के लिए सरकार 4–5 बसों की व्यवस्था करेगी. ये प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी जैसे एयरपोर्ट से घर तक की यात्रा थी, जहां लोग बिना किसी रोक-टोक के उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें. भीड़ नियंत्रण को लेकर सीएम सरमा ने कहा कि ये चिंता की बात है, पर जुबिन जैसे कलाकार के लिए मैं कुछ रोक नहीं सकता. जब उनका पार्थिव शरीर हमारे सामने होगा तो हम सिर्फ इंतजाम करने की कोशिश कर सकते हैं. ये कहना मुश्किल है कि व्यवस्था कितनी अनुशासित रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि सब ठीक से हो.  हमेशा दे सकेंगे श्रद्धाजंलि हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि जुबिन की "समाधि" हमेशा रहेगी जहां लोग किसी भी दिन जा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं. अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण डिपार्टमेंट ऑफ इन्फ़ॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (DIRP) द्वारा किया जाएगा. राज्य सरकार को उम्मीद है कि स्थानीय इलाकों से ही हजारों की संख्या में फैन्स जुबिन की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई देंगे. बता दें कि जुबिन का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइव करते हुए हो गया था. अचानक हुई उनकी मौत अब तक सभी के लिए रहस्य बनी हुई है. 23 सितंबर को फैन्स नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंच रहे हैं. राजकीम सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.  जुबिन को 'गैंगस्टर', 'कृष 3' जैसी फिल्मों में 'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है. 

TV की बहू निया शर्मा ने बिकिनी में किया जलवा, पूल के पास फैन्स ने देखी जबरदस्त स्टाइल

मुंबई  टीवी की बोल्ड एंड बिंदास एक्ट्रेस निया शर्मा ने बीते दिनों 17 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. मगर एक्ट्रेस के जन्मदिन का जश्न काफी पहले ही शुरू हो गया था. निया ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. फोटोज में निया दुबई में दोस्तों संग फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं. निया के लुक की बात करें तो अपने बोल्ड अंदाज से उन्होंने फैंस को घायल कर दिया है. ब्लैक बिकिनी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में निया का सिजलिंग अंदाज देखने लायक है.         निया ने अपने बिकिनी लुक को लाइट ग्लोइंग मेकअप और मिनिमल ट्रेंडी जूलरी के साथ कंप्लीट किया. निया बिकिनी लुक में कहर ढा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट किया. उनसे नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है.       बिकिनी पहने निया ने पूल किनारे कई किलर पोज दिए. उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए. निया के बिंदास एटीट्यूड और स्वैग पर फैंस दिल हार बैठे हैं.  एक्ट्रेस दोस्तों संग भी पोज देती नजर आईं. उनकी मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. निया के खिलखिलाती मुस्कान से पता चलता है कि वो जिंदगी को कितना खुलकर एन्जॉय कर रही हैं.  निया के इलेक्ट्रिफाइंग बिकिनी लुक की फैंस जमकर तारीफें कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं. निया को कोई स्टनिंग कह रहा है तो कोई उन्हें हॉट बेबी बता रहा है.         वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा आखिरी बार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आई थीं. शो में सुदेश लहरी संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फैंस को अब निया के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है.

अक्षय कुमार की दो टूक: ईमानदारी से कमाया, इसलिए टैक्स देना गर्व की बात

मुंबई  अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जो एक साल में कई सारी फिल्में करने के लिए मशहूर हैं. जिसमें से उनकी कई फिल्में सुपरहिट, तो कुछ फिल्में फ्लॉप भी होती हैं. अक्षय इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने और टैक्स भरने वाले एक्टर्स में से भी हैं. ऐसे में कई बार एक्टर के ऊपर पैसों की सोच रखने का भी आरोप लगता है. अक्षय पर लगा पैसों की सोच रखने का आरोप, क्या बोले एक्टर? हाल ही में अक्षय ने खुद अपनी कमाई पर बात करते हुए उन लोगों पर पलटवार किया है जो उनके ऊपर पैसों की सोच रखने का आरोप लगाते हैं. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'अगर पैसे कमाए हैं तो लूटकर नहीं कमाए. मैंने काम करके कमाए हैं. 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला इंसान हूं. तो मैं सिर्फ पैसों की सोच रखने वाला नहीं हो सकता. पैसा जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है, आपको ये सोचने की जरूरत है.' 'पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उन पैसों से काफी सेवा भी करता हूं. ये मेरा धर्म है. बाकी चाहे कुछ भी कहे, मैं कुछ विश्वास नहीं करता. अगर आपको रिबन काटने से पैसे मिलते हैं तो क्या दिक्कत है? वो पैसे देने को तैयार है? जबतक आप किसी से चोरी नहीं कर रहे, जबतक आप किसी को लूट नहीं रहे हो, जबतक आप मेहनत कर रहे हैं, तबतक कोई दिक्कत नहीं है. मुझे नहीं फर्क पड़ता अगर कोई मुझे पैसों की सोच रखने वाला इंसान कहे.' 'जॉली एलएलबी 3' दिखा रही कमाल, क्या हैं अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स? अक्षय इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी और अरशद वारसी की फिल्म ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड करीब 50 करोड़ की कमाई कर डाली है. फिल्म को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में अगर 'जॉली एलएलबी 3' इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो ये पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी. बता दें कि 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय-अरशद के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, राम कपूर और सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. उनकी फिल्म सुभाष कपूर ने डायरेक्ट की है. ये 19 सितंबर के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

जैकलीन को SC से बड़ा झटका, याचिका नहीं हुई मंज़ूर

  नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट यानी ईसीआईआर को रद्द करने की मांग की थी। यह मामला कथित ठग सुकैश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जो पहले ही कई धोखाधड़ी के मामलों में जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी जस्टिस दिपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने जैकलीन फर्नांडिस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलें सुनने के बाद कहा कि 'हम इस स्तर पर हस्तक्षेप नहीं करेंगे।' इसके साथ ही अदालत ने साफ कर दिया कि 3 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को ही बरकरार रखा जाएगा। इसमें जैकलीन की ईसीआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया गया था। मामला क्या है? यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस ने सुकैश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की ठगी की। इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और एक ईसीआईआर दर्ज किया। जांच में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया। ईडी का आरोप है कि सुकैश ने जैकलीन फर्नांडिस को महंगे तोहफे दिए और उनके संपर्क में रहे। इसी कारण एक्ट्रेस को इस केस में आरोपी बनाया गया। जैकलीन कई बार ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश भी हो चुकी हैं। याचिका क्यों दाखिल की गई थी? जैकलीन की ओर से दाखिल याचिका में यह दलील दी गई थी कि ईडी द्वारा दर्ज किया गया ईसीआईआर कानूनन टिकाऊ नहीं है और इसमें उन्हें बेवजह फंसाया गया है। उनका कहना था कि उनके खिलाफ दर्ज मामला कमजोर है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने जुलाई में उनकी याचिका को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब आगे का रास्ता क्या? सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब उन्हें ट्रायल का सामना करना होगा और ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ेगी। हालांकि, कानूनी जानकारों का कहना है कि अभी भी जैकलीन फर्नांडिस के पास आगे अपील और जमानत जैसे विकल्प खुले हैं।

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

  मुंबई बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का जल्द ही तीसरा पार्ट फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ आने वाले हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसकी मुख्य वजह परेश रावल थे. दरअसल, उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन बाद में मेकर्स के समझाने के बाद सब ठीक हो गया था. वहीं, अब पहली बार फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई बता दें कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन  ने अपने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा- ‘मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई. जहां तक मुझे पता है, अक्षय और परेश को भी कभी कोई दिक्कत नहीं हुई. कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे. परेश रावल एक ऐसे इंसान हैं, जैसे आप जानते हैं कि जो लोग डरते हैं कि मैं बीमार हूं और इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं. हालांकि समस्या कोई और है. इसलिए वो डरते हैं, लेकिन हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं हुआ.’ आगे बात करते हुए प्रियदर्शन  ने कहा- ‘अक्षय ने मुझसे कहा, ‘प्रिंस सर, अगर ऐसा होता है, तो होने दो. वरना, रहने देते हैं.’ बस इतना ही. कुछ लोगों ने इसमें मुश्किलें खड़ी की हैं. उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं बात नहीं कर रहा. उम्मीद करते हैं कि जिंदगी में अच्छा ही हो. ये फिल्म निर्माण है, इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होता है. मैं 40 साल कैसे गुजार पाया, मुझे आज भी नहीं पता.’ प्रियदर्शन का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियदर्शन ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत एक स्क्रीप्ट राइटर के रूप में किया था. इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया. उन्होंने 1984 में एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत किया था. इस दौरान वह तमलि, मलयालम और तेलुगु भाषा में फिल्मों का निर्देशन करते रहे. इसके बाद प्रियदर्शन  ने साल 1992 में फिल्म मुस्कुराहट से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बॉलीवुड में डेब्यू के बाद उन्हों ने हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, गरम मसाला, भागम भाग, मालामाल वीकली, ढोल, भूलभुलैया जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया है. बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.

घर आया नया मेहमान, तृप्ति डिमरी ने फैंस संग शेयर की खुशी

मुंबई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को एक खुशखबरी दिया है. उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है. जिसकी फोटो भी अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने शेयर किया है. बता दें कि तृप्ति डिमरी  ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लीची नाम के नए मेहमान दिख रहा है. एक्ट्रेस ने अपने परिवार में एक पेट डॉग लीची का स्वागत किया है. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “हमारा परिवार और बड़ा हो गया है. घर में आपका स्वागत है लीची.” वर्कफ्रंट की बात करें, तृप्ति डिमरी को आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘धड़क 2’ में देखा गया था. इसके अलावा उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे, तो वह विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ’ रोमियो’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 14 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी भी हैं. इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है.

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक: ₹530 करोड़ की सबसे महंगी भारतीय फिल्म का ऐलान!

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ऑफर की गई है।  रिपोर्ट के अनुसार, भारत की एक प्रोडक्शन कंपनी सिडनी स्वीनी की इंटरनेशनल इमेज का इस्तेमाल करना चाहती है। इसीलिए उन्हें एक फिल्म के लिए 530 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। इसमें 415 करोड़ रुपये फीस के तौर पर और 115 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील शामिल है। हालांकि, अभी तक सिडनी ने इस ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पर कहा जा रहा है कि इतना बड़ा ऑफर अमाउंट देखकर वो खुद काफी हैरान हैं। सबसे महंगी इंडियन फिल्म ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। सिडनी एक अमेरिकन स्टार का किरदार निभाएंगी, जिसे एक इंडियन सेलिब्रिटी से प्यार हो जाता है। शूटिंग के बारे में कहा जा रहा है कि ये साल 2026 में शुरू होगी। लंदन, दुबई, न्यूयॉर्क और पेरिस में इसे फिल्माया जाएगा। कौन हैं सिडनी स्वीनी? वो अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम Sydney Bernice Sweeney है। 12 सितंबर 1997 को जन्मीं सिडनी 28 साल की हैं। उन्हें Everything Sucks!, The Handmaid's Tale, और Sharp Objects के लिए जाना जाता है। Euphoria ड्रामा सीरीज से उन्हें पहचान मिली। 2019 में वो 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में नजर आई थीं। फिर 'एनिवन बट यू' में देखा गया। 2024 में वो सुपरहीरो फिल्म 'Madame Web' में नजर आई थीं। सिडनी स्वीनी की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के अुसार, सिडनी की कुल नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर यानी 3523974000 भारतीय रुपये है। 2021 लॉस एंजिल्स में 3,200 वर्ग फुट का घर 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा। 2023 में उन्होंने 9.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का 'फिक्सर-अपर हवेली' खरीदा और 2024 में उन्होंने फ्लोरिडा कीज में 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का घर खरीदा। था।

मिलिंद सोमन ने ‘नमो युवा रन’ को बताया फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत की बड़ी पहल, युवाओं को दी प्रेरणा

मुंबई,  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया। इसने युवाओं के बीच फिटनेस, एकता और देशभक्ति की भावना को एक नया आयाम दिया है। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाना है, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस कार्यक्रम को 75 से ज्यादा शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें लाखों युवा शामिल हुए। इस बड़ी पहल को सफल बनाने में फिटनेस आइकॉन और अभिनेता मिलिंद सोमन ने अपना योगदान दिया। उन्होंने इस पहल को लेकर अपने विचार साझा किए। मिलिंद सोमन ने ‘नमो युवा रन’ को एक बड़ी और प्रभावशाली पहल बताते हुए कहा, “जब भी कोई मैराथन शुरू होता है, तो मुझे बहुत खुशी होती है। इस बार यह दौड़ 75 राज्यों में आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब दस लाख से ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम की थीम हर किसी का सपना होनी चाहिए, एक आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, और नशा मुक्त भारत।” उन्होंने आगे कहा, ”अगर हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता हमारे कदम चूमेगी।” मिलिंद सोमन ने युवाओं को संदेश दिया कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ नशे से दूर रहना भी हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में मदद करते हैं और उन्हें अपनी क्षमता को पहचानने और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी ‘नमो युवा रन’ की सफलता और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ”नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ यह दौड़ 75 स्थानों पर आयोजित की गई है। मुंबई में इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया।” तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मिलिंद सोमन, जो इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं, युवाओं को इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं और उनकी भागीदारी से यह पहल और मजबूत हुई है।