samacharsecretary.com

बेटे अमीन ने थामा एआर रहमान का साथ, कहा– उनका संगीत कभी नहीं होगा पुराना

मुंबई,  ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को उनके संगीत के लिए दुनियाभर में सराहा जाता है। लेकिन, इन दिनों वह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में काम न मिलने के पीछे ‘सांप्रदायिक’ कारणों का हवाला दिया। इसके बाद से वह राजनीति और सिनेमा हस्तियों के निशाने पर आ गए। इस पूरे विवाद के बीच, उनके बेटे अमीन ने अपने पिता का समर्थन किया है। अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता का समर्थन किया। उन्होंने इस पोस्ट में एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता ए.आर. रहमान स्टेज पर बैठे हैं और उनके साथ ब्रिटेन के मशहूर गायक एड शीरन नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ”पापा का संगीत और योगदान केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।” इसके साथ ही अमीन ने एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने मार्वल सुपरहीरो आयरन मैन के विजुअल्स को शामिल किया। वीडियो में आयरन मैन कहता है, ”आप मेरा घर, मेरे सारे खिलौने और ट्रिक्स छीन सकते हो, लेकिन एक चीज नहीं छीन सकते- मैं आयरन मैन हूं।” इस स्टोरी के जरिए अमीन ने कहा कि बाहरी आलोचना, समस्याएं या गलतफहमियां ए.आर. रहमान की असली पहचान और उनके अद्भुत योगदान को कभी नहीं छीन सकती। ए.आर. रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा था, “मुझे बॉलीवुड में अब कम काम मिलने लगे हैं। कभी-कभी रचनात्मक निर्णय लेने की ताकत उन लोगों के हाथ में होती है जिनमें असल में क्रिएटिविटी नहीं होती। यह कभी-कभी साम्प्रदायिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर पता नहीं चलता। यह केवल अफवाहों के रूप में पता चलता है कि मुझे किसी प्रोजेक्ट में चुना गया था, लेकिन फिर कंपनी ने अपने पांच अन्य कंपोजर्स को हायर कर लिया।” बयान पर विवाद के बढ़ने पर ए.आर. रहमान ने खुद वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया और उनका किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने भारत को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों को जोड़ने, संस्कृति का उत्सव मनाने और सम्मान देने का माध्यम रहा है।  

ब्लोटिंग से परेशान हैं? 21 दिन का चैलेंज पूरा कर नेहा धूपिया ने शेयर किया आसान घरेलू नुस्खा

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, 21 दिनों की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के ज़रिए हज़ारों लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के बाद एक बार फिर अपने वेलनेस मंत्र के साथ वापस आई हैं। नेहा इस बार वह आधुनिक जीवन की एक आम समस्या ब्लोटिंग और खराब पाचन का आसान और पारंपरिक समाधान साझा कर रही हैं।सस्टेनेबल और बिना झंझट वाली फिटनेस में विश्वास रखने वाली नेहा ने अपना नाइट-टाइम देसी ड्रिंक बताया, जिसे वह लंबे और थकाऊ दिनों के बाद पेट को शांत करने, ब्लोटिंग कम करने और बेहतर नींद के लिए अपनाती हैं। नेहा ने इसे अपना “वार्म और फज़ी” बेडटाइम रिचुअल बताते हुए साझा किया कि यह साधारण सा नुस्खा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। नेहा ने रील में कहा, “यह सच में मेरा नाइट-टाइम ड्रिंक है। यह ब्लोटिंग कम करने, पाचन सुधारने और अच्छी नींद में मदद करता है,” और इस बात पर ज़ोर दिया कि छोटी लेकिन नियमित आदतें ओवरऑल हेल्थ में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।भारतीय पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा यह ड्रिंक सौंफ, अजवाइन, जीरा, ताज़ा कटा हुआ अदरक और नींबू की कुछ बूंदों से तैयार किया जाता है। इन सभी चीज़ों को पानी में उबालकर लगभग पाँच मिनट तक पकाया जाता है और फिर इसे गुनगुना पिया जाता है।” नेहा ने कहा, “बस इतना ही, आपका नाइट-टाइम एंटी-ब्लोटिंग ड्रिंक तैयार है। यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। दिखने और स्वाद में भी अच्छा है।” नेहा ने इस नुस्खे का श्रेय अपनी न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी को दिया और अपने फॉलोअर्स को यह सलाह भी दी कि किसी भी नए रेमेडी को अपनाने से पहले डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें, क्योंकि वेलनेस हर व्यक्ति के लिए अलग होती है।क्विक फिक्स की बजाय माइंडफुल फिटनेस की समर्थक रहीं नेहा धूपिया का हेल्थ के प्रति संतुलित नजरिया आज भी लोगों से जुड़ता है। योग, फंक्शनल वर्कआउट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट और अब पेट के लिए फायदेमंद घरेलू नुस्खों के ज़रिए, नेहा यह साबित करती हैं कि आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में सबसे असरदार समाधान अक्सर सबसे सरल होते हैं।  

सोनम कपूर की दूसरी प्रेगनेंसी, नए फोटोशूट में नजर आया उनका रॉयल अंदाज

मुंबई   बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी दी थी। सोमवार को अभिनेत्री ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। शेयर की गई तस्वीरों में सोनम काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप पहना है, जिसके साथ लंबी स्कर्ट और ऊपर से कोट डाला हुआ है। लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने काला बैग भी लिया है। पोस्ट कर सोनम ने लिखा, "मम्मा का डे आउट इवेंट के लिए तैयार।" इंस्टाग्राम पर सोनम का लुक काफी आकर्षक लग रहा है, वे प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन को बिल्कुल नहीं छोड़ रही हैं और कॉन्फिडेंट तरीके से अपनी खूबसूरती दिखा रही हैं। बता दें कि सोनम ने अपनी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। सोनम और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी और साल 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद यह कपल फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है, जिससे घर में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। सोनम ने आखिरी बार 2023 की एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में काम किया था, जो 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक थी। फिल्म में सोनम ने एक अंधी पूर्व पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो एक सीरियल किलर का पीछा करती है और अपनी दृष्टि खोने के बाद उसके साथ एक जानलेवा चूहे-बिल्ली का खेल खेलती है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब वे जल्द ही अपकमिंग फीचर फिल्म 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

बॉर्डर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? अक्षय खन्ना की एंट्री पर निधि दत्ता का बयान

मुंबई  90 के दशक के लोगों के लिए बॉर्डर महज एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है. यही वजह है कि फैन्स बेसब्री से बॉर्डर 2 का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म रिलीज होने में बस दो दिन का समय बचा है. इससे पहले उड़ती-उड़ती खबरें आईं हैं कि फिल्म में अक्षय खन्ना की भी एंट्री होने वाली है. सारी अफवाहों पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने चुप्पी तोड़ी है.  बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना? जेपी दत्ता की बड़ी बेटी निधि, बॉर्डर की विरासत को अपने पापा जितने ही जोश और इमोशन से आगे बढ़ा रही हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा में इतिहास रचा. फिल्म में लोग अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं. लेकिन निधि ने इस बारे में बात करके सभी के कंफ्यूजन को दूर कर दिया है. धुरंधर एक्टर बॉर्डर 2 से नहीं जुड़े हैं.  TimesNow संग बातचीत में निधि ने फिल्म में अक्षय की एंट्री को लेकर कहा कि नहीं, ये सच नहीं है. हमने फिल्म के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया. निधि की बातों से साफ हो चुका है बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना का कोई रोल नहीं होगा. ये खबर उनके चाहने वालों के लिए दिल तोड़ने वाली है.  क्यों हो रही थी चर्चा? बॉर्डर 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' 2 जनवरी को जैसलमेर के लोंगेवाला और तनोट में लॉन्च हुआ. ऑफिशियल ऑडियो-विजुअल ट्रैक बीएसएफ ऑफिसर्स, उनकी फैमिली और हजारों फैंस के बीच प्रीमियर हुआ. गाने के एक पार्ट में यूजर्स ने एक एक्टर नोटिस किया, जो अक्षय जैसा लग रहा था. धुरंधर स्टार को बड़े पर्दे पर वापस देखने की उम्मीद में फैंस ने सोचा कि वो स्पेशल अपीयरेंस देंगे.  लेकिन वो अक्षय जैसा दिखने वाला कोई और एक्टर था. संयोग से दोनों काफी मिलते-जुलते हैं. धुरंधर की धांसू सक्सेस के बीच फैंस का बॉर्डर फ्रैंचाइजी में उनका कमबैक चाहना नेचुरल है. लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. वो फिल्म में नहीं दिखेंगे. बात करें बॉर्डर 2 की तो फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रेजेंट कर रहा है, जेपी फिल्म्स के साथ. फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

डायरेक्टर एटली बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता, सोशल मीडिया पर पत्नी संग पोस्ट वायरल

मुंबई फिल्म ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के बार फिर पिता बनने वाले हैं। डायरेक्टर ने यह जानकारी मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। प्रिया और एटली ने पोस्ट में लिखा- हमारे घर में नया सदस्य आने वाला है अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रिया और एटली लिखते हैं, ‘नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम माता-पिता बनने वाले हैं। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।’ एटली और प्रिया की इस प्रेग्नेंसी पोस्ट को साउथ के कई सेलेब्स ने भी लाइक किया, उन्हें फिर से माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। सामंथा से लेकर जान्हवी कपूर ने दी बधाई डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर कई साउथ, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर फोटो, बधाई दो प्रिया।’ जान्हवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ‘बेस्ट।’ इसी तरह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया ने एटली और प्रिया को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है। एटली कौन सी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं? शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद एटली ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ ‘AA22XA6’ नाम की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी।

एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, एक दिन में कमाए करोड़ों; बड़े हिट्स को छोड़ा पीछे

मुंबई सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। यह युद्ध वाली ड्रामा फिल्म इस वीकेंड में बहुत अच्छी शुरुआत कर सकती है। 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले जानिए इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन। कब शुरू हुई 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग? फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। सिर्फ 24 घंटे में ही फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन की बुकिंग में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में 11,000 से ज्यादा शो में 73,000 टिकट बिक चुके हैं। BookMyShow पर हर घंटे 2,000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ती जा रही है। बाकी फिल्मों से 'बॉर्डर 2' की तुलना?     सनी देओल की पिछली फिल्म 'जाट' की पूरी एडवांस बुकिंग 2.4 करोड़ थी, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने इसे पार कर लिया है।     रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी।     सनी की पिछली हिट फिल्म 'गदर 2' ने 2.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। 'बॉर्डर 2' इससे भी आगे निकल चूकी है।     अब बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो 'धुरंधर' ने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे और 'गदर 2' ने 40 करोड़, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग में आगे होना 'बॉर्डर 2' के लिए बहुत अच्छा संकेत है। 'बॉर्डर 2' के बारे में सबकुछ 'बॉर्डर 2' 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की दूसरी कड़ी है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरान हाशमी के साथ रोमांस पर जोया अफरोज का बयान: स्क्रिप्ट में किसिंग सीन नहीं था

हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'Taskaree: The Smuggler's Web' को इसके सब्जेक्ट, ट्रीटमेंट, मजेदार और ड्रामेटिक पलों और कास्टिंग के लिए बहुत पसंद किया गया है. एक्ट्रेस जोया अफरोज़ ने स्मगलर (शरद केलकर) की कोर टीम में जासूस प्रिया खुबचंदानी के रोल में अपनी छाप छोड़ी है. इसके साथ ही इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जोया ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज को मिले रिस्पॉन्स और को-एक्टर इमरान हाशमी के साथ भी किए शूट के कुछ पलों के बारे में बात की है. तस्करी में आपको यह रोल कैसे मिला? एक्ट्रेस जोया ने कहा, 'मैंने अक्सर लोगों को कहते सुना है कि अगर नीरज पांडे सर आपकी टैलेंट और एक एक्टर के तौर पर आपकी नीयत पर भरोसा करते हैं, तो वे आपके साथ फिर से काम करना चाहते हैं. मैंने इसे कभी मानकर या उम्मीद करके नहीं लिया, लेकिन जब Taskaree मेरे पास आई, तो मुझे चुपचाप यह भरोसा हुआ कि मेरे अप्रोच में कुछ ऐसा था जो पहले उनके लिए काम आया था.' फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में मेरा रोल छोटा था, लेकिन इससे हमें एक साथ काम करने और एक-दूसरे के प्रोसेस को समझने का मौका मिला. तस्करी सिर्फ जान-पहचान या पिछले काम के बारे में नहीं थी; यह इस बारे में थी कि क्या मैं इस दुनिया और इस किरदार के लिए सही हूं. अगर उन शुरुआती दिनों ने उस समझ को बनाने में मदद की, तो मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं. मेरे लिए, यह एक याद दिलाता है कि इस इंडस्ट्री में, कंसिस्टेंसी और ईमानदारी एक रोल की लंबाई से ज्यादा मायने रखती है. आप आते हैं, ईमानदारी से काम करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि सही लोग समय के साथ उसमें वैल्यू देखेंगे.' इमरान हाशमी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए जोया ने कहा, 'इमरान के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था. वह अपनी परफॉर्मेंस में एक खास सहजता और सहज ज्ञान लाते हैं जो सीन को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ाता है. जिस बात ने मुझे सरप्राइज़ किया, वह यह थी कि वह कितने चुपचाप ऑब्जर्वेंट हैं. वह ध्यान से सुनते हैं, उसी पल रिएक्ट करते हैं, और चीजों को बहुत रियल रखते हैं. यह जमीनी अप्रोच उनके साथ काम करना आसान और फायदेमंद बनाता है.' स्क्रिप्ट में Kiss का प्लान नहीं था? जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप दोनों (जोया-इमरान) के कुछ रोमांटिक पल थे और ऐसा लगा कि उस सीन में किस होगा जहां प्रिया सेफ हाउस में अर्जुन को कसकर गले लगाती है. क्या स्क्रिप्ट में किस था या यह शुरू से ही प्लान नहीं किया गया था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'Kiss कभी लिखा ही नहीं गया था. उस सीन में इंटीमेसी कमजोरी से आनी थी, न कि फिजिकल होने से. कभी-कभी संयम, पूरा करने से कहीं ज्यादा बताता है, खासकर ऐसी कहानी में जहां भरोसा ही नाजुक हो.' वहीं तस्करी के सीजन-2 पर एक्ट्रेस ने कहा, 'यह पूरी तरह से क्रिएटर्स के हाथ में है. अगर कहानी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ती है और प्रिया की यात्रा में ईमानदारी से जाने के लिए कोई जगह है, तो मैं उसे एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हूं, और जाने के लिए तैयार हूं.'

एआर रहमान के बयान से मचा सियासी तूफान, BJP और VHP ने जताई कड़ी आपत्ति

मुंबई ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के बॉलीवुड में पिछले 8 सालों से कम काम मिलने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें कम काम मिल रहा है और यह इंडस्ट्री में पावर शिफ्ट की वजह से हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इसमें सांप्रदायिक बात भी शामिल हो सकती है, हालांकि यह उनके सामने सीधे नहीं आया। रहमान ने कहा, 'मैं काम की तलाश में नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे काम की ईमानदारी से काम खुद आए। मुझे लगता है कि चीजों की तलाश में जाना एक अभिशाप जैसा है।' उन्होंने बताया कि वे दक्षिण से बॉलीवुड में स्थापित होने वाले पहले संगीतकार थे और लंबे समय तक सफल रहे। लेकिन पिछले आठ सालों में स्थिति बदल गई है।   एआर रहमान ने कहा, 'अब गैर क्रिएटिव लोग फैसले ले रहे हैं और यह सांप्रदायिक बात भी हो सकती है, लेकिन मेरे सामने नहीं। मुझे चाइनीज व्हिस्पर्स (कानाफूसी) के जरिए पता चलता है कि आपको बुक किया गया था, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने आगे बढ़कर अपने 5 कंपोजर हायर कर लिए। मैंने कहा कि अच्छा है, मुझे परिवार के साथ आराम करने का समय मिलेगा।' उन्होंने 1990 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री के समय किसी पूर्वाग्रह का सामना नहीं करने की बात कही। रहमान ने कहा, 'शायद तब मुझे पता नहीं चला, या भगवान ने छिपा दिया। लेकिन पिछले 8 सालों में पावर शिफ्ट की वजह से शायद ऐसा हो रहा है।' केंद्रीय मंत्री का क्या जवाब केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एआर रहमान के दावे को बिल्कुल गलत करार दिया। उन्होंने कहा, 'रहमान का यह कहना कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्म म्यूजिक इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं मिल रहा, पूरी तरह झूठ है। देश ने उन्हें नंबर वन म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में स्वीकार किया है और सपोर्ट किया है।' उन्होंने जोर दिया कि देश के लोग कभी रहमान को धर्म की नजर से नहीं देखते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने धर्म पर टिप्पणी की। VHP की तीखी प्रतिक्रिया विश्व हिंदू परिषद ने भी एआर रहमान पर निशाना साधा। राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि ऐसा लगता है कि एआर रहमान भी उस गुट के लीडर बन गए हैं, जिसके लीडर कभी पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी थे। बंसल ने कहा, 'हामिद अंसारी ने 10 साल तक संवैधानिक पदों पर फायदा उठाया और रिटायर होने पर भारत को नीचा दिखाया। रहमान को पूरे देश और हिंदुओं ने बहुत प्यार किया। काम न मिलने की वजह खुद में ढूंढने की बजाय वे सिस्टम को बदनाम कर रहे हैं और पूरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं। वे क्या साबित करना चाहते हैं?' बंसल ने आगे कहा कि वे कभी हिंदू थे। उन्होंने इस्लाम क्यों कबूल किया? अब घर वापसी कर लें। शायद फिर से काम मिलना शुरू हो जाए। ऐसे छोटे-मोटे बयान राजनेता दे सकते हैं, कलाकार को नहीं शोभा देते।  

तमन्ना का आइटम नंबर ‘आज की रात’ हुआ वायरल, 100 करोड़ यूट्यूब व्यूज के साथ रिकॉर्ड, आभार व्यक्त किया

मुंबई  स्त्री-2 में तमन्ना भाटिया का डांस नंबर ‘आज की रात’ ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इस गाने ने यूट्यूब पर ऑफिशियली 1 बिलियन यानी कि 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्ट्रेस ने इस अचीवमेंट्स पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने गाने की शूटिंग के कुछ क्लिप शेयर करते हुए लिखा- "पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।" शेयर किए गए वीडियो क्लिप में तमन्ना कोरियोग्राफर विजय गांगुली और टीम के बाक़ी सदस्यों के साथ नज़र आ रही हैं। दूसरे और तीसरे क्लिप में वो परफॉर्म करते दिख रही हैं। ‘आज की रात’ गाने की बात करें तो ये श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री-2 का गाना है। इस आइटम डांस नंबर को तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है। गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने आवाज दी है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है। बता दें कि तमन्ना के डांस नंबर्स से पहले कई और भारतीय गाने रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इस लिस्ट में भक्ति गाने से लेकर रीजनल गानों तक का नाम शामिल है। हरिहरन की आवाज में टी सीरीज का भक्ति सॉन्ग श्री हनुमान चालीसा पहला इंडियन गाना था, जिसने यूट्यूब पर 3 बिलियन और 5 बिलियन व्यू का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद पंजाबी सॉन्ग लॉग लाची, लहंगा, हरियाणवी सॉन्ग 5 गज का दामन, सत्यमेव जयते का सॉन्ग दिलबर, सिंबा का आंखे मारे, धनुष और साई पल्लवी का सॉन्ग राउडी बेबी समेत कई और गानों ने इस आकंड़े को पार किया है।  

‘तारक मेहता’ की बबीता जी बनने वाली हैं दुल्हन, विदेश में नया घर बसाने की योजना, मुनमुन दत्ता ने कहा प्यार…

मुंबई  तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन्स का फेवरेट शो है. इस शो ने कई चेहरों को लोकप्रिय बनाया है. इनमें से एक मुनमुन दत्ता भी हैं. मुनमुन शो में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हो गई हैं. मुनमुन पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पर बहुत कम होता है, जब उन्होंने किसी अफवाह पर रिएक्ट किया हो. पहली बार मुनमुन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं.  कब शादी करेंगी मुनमुन? मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में प्यार, शादी और ब्रेकअप को लेकर अनकही बातें बताईं. मुनमुन से पूछा गया कि आपको शादी करनी है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे प्यार से प्यार है. पर अभी तक मैं इसे लेकर क्लियर नहीं हूं कि मुझे शादी करनी है या नहीं. अगर मेरी किस्मत में लिखी होगी, तो शादी हो जाएगी. मैं वो लड़की नहीं हूं, जो शादी के पीछे भागे.  मुनमुन कहती हैं कि मेरा बचपन से कभी ऐस सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए. या फिर मेरी शादी ऐसी होनी चाहिए. उनसे पूछा गया कि आपको कैसे लड़के पसंद हैं. वो कहती हैं कि लड़का गुड लुकिंग हो. होशियार हो. उसके पास पैसा होना. कम्युनिकेशन स्किल्स होने चाहिए. मैं वो लड़की नहीं हूं जो झूठ बोले. मुझे लड़के में ये सारी चीजें चाहिए.  मुनमुन कहती हैं कि आज कल मुझे कोरियन एक्टर्स पर बहुत क्रश हो रहा है. मुझे वो पसंद आ रहे हैं.  विदेशी लड़के संग बसाएंगी घर एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो किसी फॉरेनर (विदेशी) से शादी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि हां. मेरी उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है. क्योंकि हिंदुस्तानी पुरुषों थोड़े अलग होते हैं. फॉरेनर के साथ सबसे अच्छी बात ये होती है कि वो पैदा कहीं होते हैं और रहते कहीं और हैं. इससे उनकी सोच पर बहुत असर पड़ता है. क्योंकि ट्रैवल से आपकी सोच बदलती है. वो महिलाओं के साथ बहुल सलीके से पेश से आते हैं.  मुझे लगता है कि बहुत सारी भारतीय महिलाएं मेरी बात से सहमत होगीं. मैं ये नहीं कह रही कि हिंदुस्तानी पुरुष गलत होते हैं या अच्छे नहीं होते हैं. कई हिंदुस्तानी लड़के मेरे अच्छे दोस्त हैं. वो बहुत अच्छे हैं, महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं. लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता है.