samacharsecretary.com

“धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच हॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर हिट्स ने इंडिया में मचाया धमाका”

धुरंधर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लेकर आई थी कि बॉलीवुड से साउथ तक, कई फिल्में इसका शिकार हो गईं. कई मेकर्स ने तो धुरंधर 2 की शुरुआत देखते ही, इसके अगले हफ्तों में आने वाली अपनी फिल्में टाल दीं. लेकिन जहां धुरंधर 2 के सामने इंडियन फिल्मों को डर लग रहा था, वहीं हॉलीवुड ने इसके धमाके के बीच चुपचाप तीन हिट फिल्में बटोर डालीं. धुरंधर 2 थोड़ी हल्की पड़ी तो अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया. लेकिन फिर भी हॉलीवुड फिल्में इंडिया में दमदार ऑडियंस जुटा रही हैं और बैक टू बैक चौथी हिट डिलिवर करने जा रही हैं. इंडियन जनता को फिर से हुआ हॉलीवुड से प्यार हॉलीवुड फिल्मों को नई सदी से ही इंडिया में खूब ऑडियंस मिलती रही है. लेकिन पहले इंडियन जनता हॉलीवुड की मिशन इम्पॉसिबल, मार्वल-डीसी की सुपरहीरो फिल्में, अवतार या दूसरी बड़ी फ्रेंचाईजी फिल्मों की तरफ ही ज्यादा जाती थी. हॉलीवुड में बनीं एनिमेटेड फिल्में भी इंडियन जनता की फेवरेट रही हैं. मगर लॉकडाउन के बाद ट्रेंड बदला है और देसी जनता को हॉलीवुड की नॉन-फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल कहानियां भी खूब पसंद आ रही हैं. दर्शकों के इस हॉलीवुड प्रेम का कमाल ये है कि धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच, हॉलीवुड की चौथी फिल्म इंडिया में हिट होने जा रही है. इसकी एक बड़ी वजह इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों का रिलीज प्लान भी है. हॉलीवुड फिल्में ज्यादा स्क्रीन काउन्ट के लिए इंडियन फिल्मों से होड़ करने के चक्कर में नहीं पड़ रहीं. मेकर्स इन्हें, अर्बन लोकेशंस पर उन थिएटर्स में रिलीज करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं जहां हॉलीवुड फिल्मों को अच्छी ऑडियंस मिलती रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर इंडिया में रिलीज हो रहीं ये फिल्में अपने स्क्रीन काउन्ट के हिसाब से, बड़ी इंडियन फिल्मों के सामने भी जमकर दर्शक जुटा रही हैं. धुरंधर 2 के बाद आईं हॉलीवुड की 4 हिट्स हॉलीवुड की बड़ी साइंस फिक्शन रिलीज प्रोजेक्ट हेल मैरी, अपनी ग्लोबल रिलीज डेट 19 मार्च को ही इंडिया में रिलीज होने वाली थी. मगर धुरंधर 2 जैसी बड़ी इंडियन फिल्म के सामने स्क्रीन्स की लड़ाई मुश्किल थी, इसलिए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते बाद 27 मार्च को रिलीज किया. धुरंधर 2 के सामने आई प्रोजेक्ट हेल मैरी को पूरे रन में 1700 से ज्यादा शोज नहीं मिले. तुलना के लिए बता दें कि धुरंधर 2 के उस समय रोज 19 हजार से ज्यादा शोज थे. भूत बंगला रिलीज होने के बाद तो इस फिल्म के डेली 700 से कम शोज ही चल रहे हैं. इतने कम शोज के साथ प्रोजेक्ट हेल मैरी 33 दिन में करीब 70 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ इंडिया में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. धुरंधर 2 के शानदार परफॉरमेंस के बीच ही, द सुपर मारियो गैलक्सी मूवी (The Super Mario Galaxy Movie) 3 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई. थिएटर्स में अपना चौथा हफ्ता बिता रही इस फिल्म के डेली शोज, पिछले दो हफ्तों में 200 से भी कम बचे हैं. पहले हफ्ते में इसके शोज 1700 के आसपास थे और दूसरे हफ्ते में 700 से भी कम रहे. लिमिटेड शोज से अब तक 25 दिनों में द सुपर मारियो गैलक्सी करीब 9 करोड़ कलेक्शन करके इंडिया में सक्सेस स्टोरी लिख चुकी है. भूत बंगला के सामने भी डटी हैं हॉलीवुड फिल्में 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ ही, हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द ममी भी रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में 1200-1300 शोज के साथ आई द ममी के शोज पहले मंडे से ही कम होते चले गए. दूसरे वीकेंड में इसे 500 से भी कम शोज मिले. मगर 11 दिन में करीब 22 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी द ममी, इंडिया में बड़ी हिट साबित हुई है. बीते शुक्रवार हॉलीवुड से माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल ने आते ही इंडिया में धमाका कर दिया. कमाल ये है कि इंडिया में भी ये फिल्म सिर्फ इंग्लिश में रिलीज हुई है, बिना हिंदी या किसी भाषा में डबिंग किए. इंडिया में 3000 के करीब शोज के साथ रिलीज हुई माइकल ने 4 दिन में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. हफ्ते में ही करीब 30 करोड़ कलेक्शन के साथ माइकल, इंडिया में ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है. धुरंधर 2 के बाद इंडिया में रिलीज हुईं इन फिल्मों में से प्रोजेक्ट हेल मैरी और माइकल नॉन फ्रेंचाईजी, ऑरिजिनल फिल्में हैं. दो हफ्ते पहले रिलीज हुई द ममी, 90s में आई द ममी फ्रेंचाईजी की कहानी को नई इमेजिनेशन के साथ, मॉडर्न टेक्निक के साथ बिना स्पेशल इफ़ेक्ट्स के लेकर आई है. केवल द सुपर मारियो गैलक्सी ही एक सीक्वल फिल्म है. लेकिन पॉपुलर गेम पर बेस्ड इस फिल्म को भी जनता का प्यार मिलना बताता है कि इंडियन ऑडियंस की रेंज कितनी तगड़ी है. धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी धमाकेदार हिट्स के सामने, 4 हॉलीवुड फिल्मों का कामयाब हो जाना ये दिखाता है कि भारतीय दर्शकों का सिनेमाई हाजमा बहुत तगड़ा हो चुका है. जरूरत है तो बस दमदार नई कहानियों की. वो हिंदी से आएं, साउथ से या फिर हॉलीवुड से.

वियना में गिरफ्तार युवक पर IS से संबंध और विस्फोटक बनाने की कोशिश के आरोप

2024 में ऑस्ट्रिया की राजधानी में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में जिहादी हमले की योजना बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 21 साल के ऑस्ट्रियाई युवक को 2024 में सीआईए से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। युवक पर वियना के दक्षिण में स्थित एक अदालत में मुकदमा चल रहा है। केवल बेरान ए नाम से पहचाने जाने वाले इस युवक को आज हथकड़ियों में वियना न्यूस्टाड्ट स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर आतंकवाद और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। कई अन्य हमलों की योजना का भी था आरोप बेरान ए पर एक अन्य 21 साल के युवक अर्दा के के साथ मुकदमा चलाया गया, जिस पर उसके साथ इस्लामिक स्टेट के एक गुट का हिस्सा होने का आरोप है। उन पर मक्का, इस्तांबुल और दुबई में अन्य हमलों की योजना बनाने का आरोप है। इस आशंका और युवक की गिरफ्तारी के बाद वियना के अर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में टेलर स्विफ्ट के तीनों हाउसफुल शो रद्द कर दिए गए थे। कुल मिलाकर 195,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद थी। हजारों निराश प्रशंसक वियना की सड़कों पर घूमते हुए, गीत गाते हुए और टेलर स्विफ्ट-थीम वाले फ्रेंडशिप ब्रेसलेट का आदान-प्रदान करते हुए नजर आए थे। बनाने और आतंकी संगठनों से संबंध होने का आरोप मुकदमे की सुनवाई से पहले बेरान ए की वकील अन्ना मेयर ने कहा कि वो आंशिक रूप से दोषी स्वीकार करेगा। वियना के आयोजकों ने उस पर एक आतंकवादी संगठन का सदस्य होने और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट पर हमले की तैयारी और योजना बनाने का आरोप लगाया है। उस पर जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादार होने और उसके लिए ऑनलाइन प्रचार करने साथ ही विस्फोटक बनाने और अवैध रूप से हथियार खरीदने का प्रयास करने का भी आरोप है। बेरान ए पर ट्राईएसीटोन ट्राईपेरोक्साइड (टीएटीपी) नामक विस्फोटक का इस्तेमाल करके छर्रे वाला बम बनाने के तरीके के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाने का भी शक है। बयान में कहा गया है कि इस प्रकार का छर्रे वाला बम आईएस हमलों के लिए विशिष्ट था। कॉन्सर्ट से एक दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी अभियोजकों का कहना है कि बेरान ए ने 21 जुलाई 2024 तक हमले की योजना बनाना शुरू कर दी थी। उसे पहले कॉन्सर्ट से एक दिन पहले 7 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। बेरान ए पर इस्लामिक स्टेट के अन्य सदस्यों से विस्फोटकों को संभालने की ट्रेनिंग लेने और ऑस्ट्रिया में हथियारों का आयात करने के इरादे से अवैध डीलरों के माध्यम से कई हथियार और एक हथगोला खरीदने के कई प्रयास करने के भी आरोप हैं।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप हो गया है. दोनों अपने रिश्ते में आई दूरियों को मिटाकर फिर से एक हो गए हैं. कुछ दिनों पहले तक चंद्रिका जहां पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही थीं, वो अब पति संग रोमांटिक होती हुई नजर आईं. पति संग चंद्रिका का बेडरूम रोमांस चंद्रिका ने पति युगम संग एक रोमांटिक बेडरूम वीडियो शेयर किया है. युगम चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो चंद्रिका को कीमती तोहफा भी देते दिखे. युगम ने चंद्रिका को प्यार से माथे पर KISS भी किया. फिर दोनों एक दूसरे को प्यार से गले लगाते नजर आए. चंद्रिका और युगम ने अपने रोमांटिक वीडियो के कैप्शन में लिखा- हम बस तेरे हैं. इसके साथ उन्होंने हार्ट और ईविल आई इमोजी भी बनाई. पति संग अनबन भूलीं चंद्रिका चंद्रिका और युगम को रोमांस करता देखकर फैंस का सिर चकारने लगा है, क्योंकि कुछ वक्त पहले तक चंद्रिका रो-रोकर पति के धोखा देने के दावे कर रही थीं. चंद्रिका ने कहा था कि उनके पति का 2 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा है. अब वो पति संग रोमांस कर रही हैं. ट्रोल हो रहीं चंद्रिका चंद्रिका को पति संग रोमांटिक होता देखकर लोग दोनों को ही खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई कोई बताएगा ये सब क्या हो रहा है. दूसरे ने लिख- इतना ड्रामा क्यों करती हो? चंद्रिका को कोई ड्रामेबाज बता रहा है तो किसी का कहना है कि वो सबकुछ पब्लिसिटी के लिए करती हैं. बता दें कि पति संग अनबन के बाद चंद्रिका मुस्लिम मिस्ट्री मैन सैफ संग रोमांस फरमाती नजर आ रही थीं. वो सैफी संग कई रोमांटिक वीडियो शेयर करती थीं, जिसपर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. लेकिन पति संग पैचअप होने के बाद उन्होंने सैफी संग वीडियो बनाने पर माफी मांगी थी. चंद्रिका अब पति संग खुशी-खुशी रह रही हैं.

नवजोत कौर सिद्धू का दावा: प्रियंका चोपड़ा कनेक्शन की चर्चा

इन दिनों संसद से लेकर सड़क तक राघर चड्ढा के नाम का शोर है. राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा का ये फैसला कई लोगों के लिए शॉकिंग है. कई लोग उनके इस फैसले से खुश हैं. कुछ आहात नजर आ रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राघव के बीजेपी जॉइन करने पर बड़ा खुलासा किया है. राघव पर बड़ा खुलासा है नवजोत कौर सिद्धू ने टॉप सीक्रेट के पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव बीजेपी में शामिल हुए. वो बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा को पता लग गया था कि ये (आम आदमी पार्टी) लोग राघव के पीछे पड़ गए हैं. अब राघव पर ईडी होगी. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के कारण बचाया है. नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ ने ये भी कहा कि उन्हें पहले से पता लग गया था कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से निकलने वाले हैं. पार्टी को लगने लगा था कि राघव हमारे लिए नहीं बोल रहा है. इसके बाद वो लड़ाई में पड़ गए. मैं बता दूं कि हर खामोश बंदा पार्टी होता है. राघव चड्ढा आज जो चार साल के बाद बोल रहे हैं. उन्हें डेढ़ साल बाद ही बोलना चाहिए था. अगर कुछ गलत लग रहा है, तभी बोलना चाहिए. नाराज हुए जेन-जी और सेलेब्स राघव चड्ढा का बीजेपी जॉइन करना कई लोगों को अखरा रहा है. बीजेपी जॉइन करने के एक दिन बाद राघव चड्ढा के दो मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम हो गए हैं. कुनिका सदनंद और प्रकाश राज जैसे सेलेब्स ने राघव चड्ढा के फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा को लेकर जो भी दावा किया है. इस पर अब तक प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. पर हां इतना जरूर कह सकते हैं कि राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति में पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.

संजय दत्त ने अश्लील गाने पर मांगी माफी, महिला आयोग के सामने दी सफाई

मुंबई  बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनरी तेरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को सुनवाई की.  इस मामले में पेशी के दौरान संजय दत्त ने न केवल आयोग के सामने अपनी सफाई दी, बल्कि एक बड़ा कदम उठाते हुए माफी भी मांगी।  दरअसल आयोग ने गाने 'सरके चुनरी तेरी' के आपत्तिजनक बोलों और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में संजय दत्त को समन भेजकर तलब किया था।  सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, संजय को दिल्ली में NCW के दफ्तर में जाते हुए देखा जा सकता है. मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। संजय दत्त ने रखा अपना पक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग से मिले नोटिस के बाद संजय दत्त सोमवार को खुद दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पेश हुए. आयोग को इस गाने के कंटेंट को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें इसे समाज और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया था. जांच प्रक्रिया के तहत पैनल के सामने पेश होकर संजय दत्त ने अपना पक्ष रखा।  50 बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे आयोग के सामने हुई इस सुनवाई में संजय दत्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी तरफ से माफी मांगी है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने एक पॉजिटिव पहल करते हुए अंडरटेकिंग दी है कि वे 50 ट्राइबल (आदिवासी) बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे. आयोग ने इस विवादित गाने में अश्लीलता को लेकर कड़ा रुख अपनाया था, जिसके बाद संजय दत्त ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।  नोरा को भी भेजा है समन बता दें कि इसी गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आई हैं, जिसके चलते उन्हें भी महिला आयोग ने समन भेजा है. पिछली सुनवाई के दौरान नोरा की जगह उनके वकील पेश हुए थे, जिसे आयोग ने नामंजूर कर दिया था. अब आयोग ने साफ कर दिया है कि नोरा को व्यक्तिगत रूप से पैनल के सामने पेश होना होगा और इसके लिए उन्हें आखिरी मौका दिया गया है।  यूट्यूब से हटाया गया विवादित गाना 'केडी: द डेविल' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रहा था. आयोग ने गाने से जुड़े लोगों के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गाने के मतलब या असर का अंदाजा नहीं था. आयोग ने सख्ती से कहा कि ऐसी सफाई देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता. भारी विवाद और महिला आयोग के दखल के बाद अब इस गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है।   

रणवीर सिंह को ‘कांतारा मिमिक्री केस’ में राहत, हाई कोर्ट ने माफी स्वीकार की

धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह की मुश्किलों पर आखिरकार फुल स्टॉप लगता दिख रहा है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा मिमिक्री केस’ में रणवीर की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है. शनिवार, 25 अप्रैल को उन्होंने एफिडेविट दाखिल किया था. नए हलफनामे को देखते हुए कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि अब इस मामले को खत्म किया जा सकता है. कोर्ट ने रणवीर सिंह को अगले चार हफ्तों के अंदर मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाने का भी निर्देश दिया है. हालांकि अभी तक इस पर रणवीर का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है कि वो कब दर्शन करने जाने वाले हैं. क्या है कांतारा मिमिक्री केस? कोर्ट में रणवीर सिंह की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. ये एफआईआर उन्होंने गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री करने को लेकर दर्ज की गई थी. उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और चामुंडेश्वरी देवी को ‘महिला भूत’ कह दिया. इससे पहले 10 अप्रैल को रणवीर सिंह ने हाई कोर्ट से कहा था कि वो शिकायतकर्ता के साथ बैठकर माफी वाले हलफनामे की भाषा पर काम करेंगे. शिकायतकर्ता का कहना था कि पहले दिया गया हलफनामा सच्चा पछतावा नहीं दिखाता. दरअसल, इवेंट के दौरान रणवीर सिंह फिल्म की तारीफ करते हुए गलती से ‘दैव’ को ‘भूत’ कह बैठे थे. उन्होंने कहा था कि- मैंने कांतारा देखी, ऋषभ, आपका परफॉर्मेंस शानदार था, खासकर जब ‘महिला भूत’ (चामुंडी दैव) आपके शरीर में प्रवेश करता है. इसके बाद उन्होंने ऋषभ शेट्टी के उस किरदार की नकल भी की, जो कर्नाटक की ‘भूता कोला’ परंपरा का अहम हिस्सा है. हालांकि रणवीर सिंह ने बाद में इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी थी, लेकिन एक हिंदू संगठन के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दैवों के अपमान का आरोप लगाया गया. इसके बाद रणवीर सिंह ने फरवरी में हाई कोर्ट का रुख किया और राहत की मांग की. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो समूहों के बीच दुश्मनी फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर अपमानजनक बयान देने से जुड़ी हैं.

‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाने के पीछे किसका था हाथ? जानिए गीतकार की कहानी

हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर किशोर कुमार ने कई शानदार गाने गाए। राजेश खन्ना की आवाज उन्हें ही कहा जाता था। किशोर कुमार अपनी गायिकी के साथ एक्टिंग से भी कमाल कर चुके थे। करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की। खुद के लिए गाने गाए। उनमें से एक 1964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे थी। इस फिल्म के हीरो भी किशोर कुमार ही थे। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ ने ऑडियंस के बीच एक अलग माहौल बनाया। ये गाना उस दौर में भी हिट था और आज के दौर में भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। लेकिन क्या आप इस खूबसूरत गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम जानते हैं? मेरे महबूब क़यामत होगी 964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे में कुल 6 गाने थे। कहा जाता है कि फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ पहले कोई दूसरा सिंगर गाने वाला था। लेकिन किशोर कुमार ने कहा कि वो अपने ऊपर फिल्माए गाने खुद गा सकते हैं। और इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। किशोर कुमार ने खुद पर फिल्माए गाने खुद गाए। उनका साथ दोय लता मंगेशकर ने। म्यूजिक तैयार किया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने। ये गाना सिंगर और म्यूजिक कंपोजर का पहला गीत बना। इसके बाद इस तिकड़ी ने कई हिट गाने बनाए। ये थे कमाल के गीतकार फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के सभी गाने आनंद बक्शी और असद भोपाली ने लिखे थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के ये बोल आनंद बक्शी की कलम से निकले थे। इस खूबसूरत गाने ने उस दौर में खूब कमाल किया। ये गाना खुद किशोर कुमार का फेवरेट था। उनके बेटे अमित कुमार ने बताया था कि उनके पिता जी अक्सर इसी गाने को सुना करते थे। अमित कुमार ने भी अपनी कई परफॉरमेंस में इस गाने से माहौल खास बना दिया था। फिल्म के सभी गाने मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के के कुल 6 गानों में ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के दो वर्जन रिलीज किए गए। इसके अलावा 'रुक जा रोकता है दीवाना', 'चली रे चली गोरी पनिया भरन को चली', 'खूबसूरत हसीना जान-ए जान', 'जान-ए मन', 'अल्लाह करे तू भी आ जाए', 'जुल्मी हमारे संवारिया हो राम'। इन गानों में किशोर कुमार का साथ लता मंगेशकर ने दिया।  

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ फिनाले में भावुक हुए अक्षय कुमार, ट्रिब्यूट वीडियो देख छलके आंसू

अक्षय कुमार के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को शुरुआत से ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीस ने शिरकत की. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार कैमरे पर ही इमोशनल हो गए. नम हुईं अक्षय की आंखें शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. फिनाले एपिसोड में मेकर्स ने अक्षय के लिए एक खास 'ट्रिब्यूट वीडियो' तैयार किया, जिसे देखकर खिलाड़ी कुमार अपने आंसू नहीं रोक पाए. नेशनल टीवी पर उनकी आंखें नम हो गईं. ट्रिब्यूट वीडियो में अक्षय की शो में शानदार जर्नी दिखाई गई. वीडियो में शो के दौरान अक्षय के हंसते-खेलते और मस्ती-मजाक के पलों को भी दिखाया गया. साथ में खिलाड़ी कुमार के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया गया. वीडियो में अक्षय के लिए कहा गया- कल से ये मंच नहीं होगा. लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी. आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी. आप याद रहेंगे. शायद ही पहले कभी किसी ने अक्षय कुमार को कैमरों पर रोते हुए देखा होगा. अक्षय को इमोशनल देखकर उनके फैंस की आंखें भी भर आई हैं. अक्षय ने मामा को किया इंट्रोड्यूस ट्रिब्यूट वीडियो देखकर अक्षय काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं. इमोशनल होते हुए अक्षय ने अपने मामा से भी मिलवाया. मामा को इंट्रोड्यूस करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा- मेरे मामा जी भी यहां आए हैं, उन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है. वो मुझे बताते हैं- बेटा, जैसे ही रात के 9 बजते हैं, मैं शो देखने बैठ जाता हूं. इस शो को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया इंडिया. फिनाले एपिसोड होगा धमाकेदार फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन संग अक्षय कुमार खूब मस्ती मजाक भी करते दिखेंगे. चारों सितारों ने मिलकर स्टेज पर धमाका करते दिखेंगे. अक्षय और फराह और एक दूसरे को टीज करते हुए भी नजर आएंगे. प्रोमो वीडियो में दोनों का बॉन्ड और खट्टी-मीठी नोकझोंक फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रही है. आप भी मिस मत करिएगा 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का फिनाले एपिसोड.

बागेश्वर धाम की सभा में महाभारत कलाकारों के बयान, हिंदू राष्ट्र पर जोर

  प्रयागराज के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की आयोजित कथा और सभा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में वो छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान से सुर्खियों में आए थे, लेकिन अब उनकी सभा में बीआर चोपड़ा की महाभारत की कास्ट पहुंची. शो में युधिष्ठिर, दुर्योंधन, और श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर्स ने मंच से हिंदू धर्म की रक्षा और देश के हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दिया. उनके फायर बोल ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं. आइये जानते हैं इन्होंने क्या कुछ कहा. पुनीत ने दी लव-जिहाद से बचने की सलाह बागेश्वर धाम की सभा में पहुंचे 'दुर्योधन' का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने कहा कि- ऐसी सभाओं को देखकर लगता है कि हमारा हिंदू जागृत है और हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा. मैं अपनी माताओं-बहनों और भाईयों से ये जरूर कहना चाहूंगा कि अपने बच्चों को धर्म के प्रति अवगत जरूर कराएं. आसपास के लोगों से सतर्क रहें. जिस तरह से ये जबरदस्ती के धर्म परिवर्तन हो रहे हैं, हमारी बहू-बेटियों को बहलाया जा रहा है, उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. उनसे बचकर रहे, और किसी भी कीमत पर ये नहीं होना चाहिए. इसी के साथ पुनीत ने आगे कहा कि- मैं समझता हूं कि शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र विद्या भी आवश्यक होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी के व्यायाम पर भी जोर दिया. गजेंद्र की दहाड़- राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं बाबा बागेश्वर की इस कथा का हिस्सा युधिष्ठिर यानी गजेंद्र चौहान भी बने. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- महाभारत देखी सबने लेकिन किया हमने. हमने उन पापियों का सत्यानाश किया जो धर्म के खिलाफ थे. अपनी बात को आगे समझाते हुए गजेंद्र ने कहा कि- धर्म के विरोध में काम करने वालों का सत्यानाश होना ही चाहिए. इस देश को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो महाभारत के इस एक लाइन को याद कर लीजिए- कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई भी परिवार-परंपरा, कोई भी प्रतिज्ञा राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती. जहां राष्ट्र की बात आती है सबकुछ समर्पण है. नितीश बोले- हिंदू धर्म सर्वोपरि इसी के साथ श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि- जब से आया हूं सबने कहा महाभारत बहुत देखी. मित्रों, महाभारत आज भी चल ही रही है. लेकिन अलग तरह की चल रही है. धर्म की रक्षा की आवश्यकता फिर से पड़ गई है. ये कलियुग है. जब द्वापर में धर्म की रक्षा की जरूरत पड़ी, तो कलियुग में तो पड़नी ही है. नितीश ने आगे भगवद् गीता का श्लोक याद दिलाते हुए कहा कि- इस समय जब धर्म रक्षा और विजय की आस लेकर तुम्हारे सामने खड़ा है, ऐसे समय में निराशा के भाव को अपने मन में आने नहीं देना है. आज परिस्थितियां वैसी ही हैं. भारत और विदेशों में भी. तरह-तरह की शक्तियां काम कर रही हैं. हिंदू धर्म पर आक्रमण हो रहा है. जो आदि-अनादि काल से चला आ रहा है वो केवल एक धर्म है- हिंदू धर्म. इस संस्कृति का रहना बहुत आवश्यक है. अगर हमारा व्यवहार सनातन वैदिक हिंदू नहीं होता तो ये दूसरे धर्म यहां आकर नहीं पनपते. न ही आज इनकी हिंदू धर्म के ऊपर टीका-टिप्पणी करने की हिम्मत होती. नितीश ने आगे भगवद् गीता का एक उपदेश कहते हुए समझाया कि हिंदू धर्म बांटने का काम नहीं करता है. इसलिए हमारे बीच सिर्फ प्रेम होना चाहिए. जो हमसे प्रेम करेगा हम उन्हीं से करेंगे, वरना हमें छत्रपति शिवाजी महाराज भी बनना आता है. क्योंकि धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है.    

मायरा की मासूम डिमांड ने बदला माहौल, अभिरा ने मां के सच पर कही बड़ी बात

 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 27 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा और अरमान, मायरा को अपने साथ बाहर लेकर आते हैं। मायरा, अभिरा को गले लगाती है और आई लव यू कहती है। अभिरा को यकीन नहीं होता है। अभिरा को लगता है कि ये कोई सपना है। ऐसे में मायरा, अभिरा को 100 टाइम्स आई लव यू कहती है और ये यकीन दिलाती है कि ये रियल है, सपना नहीं। (ये भी पढ़ें: Anupama 27 April: दिग्विजय को प्रेम ने लगाया गले, श्रुति को देख गौतम को ये आदेश देती हैं मोटी बा) कोयल की मम्मी से वादा करते हैं अरमान और अभिरा इस बीच कोयल आती है। मायरा, कोयल से मिलती है और उसे थैंक्यू बोलती है। अभिरा भी कोयल की मम्मा का शुक्रियाअदा करती है। अभिरा वादा करती है कि वो उनके लिए जॉब ढूंढेगी। वहीं अरमान कहता है कि वो कोयल की पढ़ाई के लिए फंड्स इकट्ठा करेगा। इसके बाद मायरा सबसे मिलती है। अभिरा सोचती है, ‘आज मायरा खुश है इसलिए आज कुछ नहीं बोलूंगी, लेकिन कल मां का सच बाहर लाकर रहूंगी।’ फूफा-सा मांगते हैं माफी सबसे मिलने के बाद मायरा को याद आता है कि मुक्ति ने कसम खाई थी कि जब तक वो नहीं आएगी तब तक वो कोल्ड्रिंग नहीं पिएगी। ऐसे में मायरा, माधव से पैसे लेती है और मुक्ति के पास जाती है। वहीं फूफा-सा, अभिरा से माफी मांगते हैं। फूफा-सा कहते हैं, ‘अभिरा तुम इतने साल तक कोर्ट-कचहरी से दूर थी इसलिए मुझे लगा कि तुम ये केस नहीं लड़ पाओगी। मुझे माफ कर देना।’ मुक्ति और मायरा का मिलन मायरा को देख मुक्ति खुश हो जाती है। दोनों मिलकर कोल्ड्रिंग पीते हैं। मुक्ति इमोशनल हाे जाती है। मुक्ति, मायरा से पूछती है, ‘क्या हम मां को शेयर कर सकते हैं?’ फिर मुक्ति कहती है, ‘नहीं! तुमने तो बहुत पहले ही मना कर दिया था। कोई बात नहीं।’ मायरा पहले मुक्ति को मारती है और फिर खुद को। मायरा कहती है, ‘मैंने तुम्हे इसलिए मारा क्योंकि तुम बकवास कर रही हो और खुद को इसलिए मारा क्योंकि मैंने भी पहले बकवास ही बोला था।’ इसके बाद मायरा, मुक्ति का अपने परिवार में स्वागत करती है। मायरा की डिमांड मायरा, अभिरा और अरमान से कहती है कि उसे मां और पापा के बीच किसी एक को नहीं चुनना है। उसे मां, पापा और मुक्ति तीनों चाहिए। ये सुनकर अभिरा और अरमान इमाेशनल हो जाते हैं। वहीं विद्या को गुस्सा आने लगता है।