samacharsecretary.com

Ira Khan का खुलासा: डिप्रेशन से निकलने के बाद मोटापे की परेशानी, पोस्ट में कहा- बॉडी इमेज को लेकर आज भी संघर्ष

मुंबई बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तरह की उनके बेटे जुनैद खान ने भी फिल्मों में एंक्टिंग को चुना है. लेकिन वहीं, उनकी बेटी इरा खान फिल्मों से दूर हैं. वो अक्सर अपने मोटापे को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मेंटल हेल्थ इश्यू और बॉडी इमेज इश्यूज पर खुलकर बात किया हैं. बॉडी इमेज को लेकर इरा ने शेयर की फीलिंग्स बता दें कि इरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल मुश्किलों और विचारों को खुलकर नोट लिखा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इरा खान ने लिखा, ‘हां मैं मोटी हूं. 2020 से मैं मोटी/अनफिट होने, ओवरवेट होने और मोटापे के बीच झूल रही हूं. इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है. निश्चित रूप से कुछ चीजें हैं जिन्हें मुझे अभी भी समझने की जरूरत है. लेकिन मुझे लगता है कि कम से कम थोड़ा बदलाव बेहतर के लिए हुआ है, इसलिए मैंने इसके बारे में बात करना/शेयर करना शुरू करने का फैसला किया है.’ इरा खान ने आगे लिखा- “शायद मैं उतनी स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरी न हो पाऊँ जितनी डिप्रेशन के बारे में बात करते समय थी. उसके विपरीत, यह थोड़ा डरावना लग रहा है. लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस बारे में बात करना ज़रूरी है. मुझे कोई ईटिंग डिसऑर्डर नहीं है और न ही मैं कोई विशेषज्ञ हूँ. बस अपने अनुभव साझा कर रही हूँ. टिप्पणी अनुभाग में जाने का जोखिम आप स्वयं उठाएँ. मैं खुद इससे दूर रहूँगी. देखते हैं यह कैसा रहता है.” शेयर किए गए वीडियो में इरा खान ने कहा, ‘चलिए सबसे बड़ी बात पर आते हैं. हां, मैं मोटी हूं और अपनी उम्र और हाइट के हिसाब से मैं सच में ओबीस हूं. मैं 2020 से बॉडी इमेज इश्यूज और खाने के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्ट्रगल कर रही हूं. यह मेरे दोस्तों की जिंदगी में शामिल होने की मेरी क्षमता, पोपोय के साथ मेरे रिश्ते में मेरे व्यवहार, मेरे सेल्फ-वर्थ और फिर काम और हर चीज के बीच आ रहा है, इस तरह से कि मैं कहूंगी कि यह उतना ही इंटेंस है जितना मेरा डिप्रेशन मेरी जिंदगी में दखल देता था और कभी-कभी अभी भी देता है और इसलिए, मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं. मैं यह समझने की कोशिश करना चाहती हूं कि मैं क्या सोचती हूं, किन चीजों से जूझ रही हूं, अभी भी जूझ रही हूं, बस यह सब. मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे मदद मिलेगी. अगर इससे आपको मदद मिलती है, तो प्लस पॉइंट्स.’

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ पर मुकेश छाबड़ा का इमोशनल रिव्यू, अमिताभ के नाती ने किया प्रभावित

मुंबई  बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपना बिग स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है.  कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने X पर शेयर किए अपने पोस्ट में बताया है कि धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखना काफी इमोशनल भरा रहा. इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये दिग्गज अभिनेता की आखिरी फिल्म है. मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए कहा- बस अभी 'इक्कीस' देखी. एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह से दिल से बनाई गई है. एक कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के काफी देर बाद भी आपके साथ रहती है. ' 'धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो यह सचमुच दिल तोड़ने वाली बात है. आपने हमें कुछ बेहद इमोशनल और महत्वपूर्ण दिया है. आपकी कमी खलेगी, सर. जयदीप अहलावत को सलाम. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी, और मुझे ख़ुशी है कि मैं हैरान हुआ.' फिल्म में अगस्त्य ने दी दमदार परफॉर्मेंस मुकेश छाबड़ा ने आगे अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस की भी सराहना की है. उन्होंने इंडस्ट्री में अगस्त्य और सिमर भाटिया का वेलकम किया. मुकेश छाबड़ा ने लिखा- अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत, दोनों पर्दे पर बेहद ख़ूबसूरत लगे हैं. मनमोहक आंखें और खूबसूरत केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सचमुच चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर ने भी शानदार काम किया है.  फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर श्रीराम राघवन की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा- श्रीराम राघवन वाकई मास्टर हैं. एक दिल को छू लेने वाली फिल्म काफी ईमानदारी से बनाई गई है. बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पूरा देओल परिवार पहुंचा था. पिता की आखिरी फिल्म देख सनी और बॉबी देओल काफी इमोशनल होते नजर आए थे. सलमान खान की आंखें भी नम दिखी थीं. इक्कीस की बात करें तो फिल्म नए साल के मौके पर थिएटर में दस्तक दे रही है, तो आप भी इसे देखना नहीं भूलिएगा. 

अक्षय खन्ना पर भड़के दृश्यम 3 के निर्देशक अभिषेक? बोले– अकेले फिल्म चलाकर दिखाओ

मुंबई अक्षय खन्ना जहां एक तरफ धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दृश्यम 3 से उनके बाहर होने को लेकर भी काफी चर्चा में है। अब अक्षय के बाहर होने पर दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर हुआ क्या था और कब अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। शूटिंग से 5 दिन पहले छोड़ी फिल्म अक्षय के फिल्म छोड़ने को लेकर अभिषेक ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'ये सब हुआ नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद। उन्होंने शूटिंग से 5 दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी। लुक लॉक हो गया था, कॉस्ट्यूम बन गए थे, नरेशन हो गया था और उन्हें पसंद भी आई थी।' इस वजह से अक्षय को नहीं पहना सकते थे विग उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय ने यह फिल्म धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले छोड़ी थी जब एक्टर ने विग पहनने के लिए कहा। अभिषेक ने बताया कि क्योंकि फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पहले पार्ट खत्म हुआ तो अक्षय के किरदार को तीसरे पार्ट में विग नहीं पहना सकते थे। उन्होंने इस बारे में अक्षय से बात भी की और उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। अभिषेक ने हालांकि समझाया कि इस पर आगे देख सकते हैं कुछ, लेकिन अक्षय फिल्म से बाहर हो गए। फीस को लेकर गलत अपडेट अभिषेक ने इस खबर को भी गलत बताया जिसमें कहा गया कि अक्षय को 21 करोड़ मिल रहे थे फिल्म के लिए। उन्होंने फाइनल अमाउंट बताने से मना किया जिस पर उन्होंने अभिषेक को साइन किया था। अक्षय को लेकर अभिषेक बोले- सोलो फिल्म करके देखो अभिषेक ने आगे अक्षय के इस फैसले को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके पास के लोग उन्हें बोल रहे हैं कि वह सुपरस्टार बन जाएंगे और उन्हें कुछ ऐसा देखना चाहिए जो सिर्फ उन पर हो। तो मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा और कहूंगा कि एक सोलो फिल्म की कोशिश करो। जब उनके पास कोई जवाब नहीं होगा तब उन्हें पता नहीं होगा क्या कहना है। ये सब काफी बेवकूफी है क्योंकि हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मैं रुक गया क्योंकि मुझे लगा कोई पॉइंट नहीं है इस इंसान से बात करने का अभी। वह किसी और ही प्लैनेट में हैं।’ फिल्म की जो सिचुएशन है उसको लेकर अजय देवगन का क्या सीन है उसको लेकर अभिषेक ने कहा, ‘उन्होंने सब कुछ अब मुझपर छोड़ दिया है। खैर ये मुझसे ज्यादा अक्षय और प्रोडक्शन से है। मैं इस बात को छोड़ना चाहूंगा कि हमें इसे कैसे निपटना है।’

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की नाकामी पर कपिल शर्मा का आरोप, बोले– ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा खेल

मुंबई कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर गायब ही हो गई है। उसने दो हफ्ते में सिर्फ 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पत्नी गिन्नी का भी कैमियो देखने को मिला है। वहीं, 2015 में आए इसके पहले पार्ट ने 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब एक्टर ने सीक्वल के खराब परफॉर्मेंस की वजह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के कारण मिली लिमिटेड स्क्रीन्स को बताया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 22 दिन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी कहानी-किरदार-गाने सबने दिल जीत लिया है कि इसका दबदबा अभी भी कायम हैं। इसी कारण, इसके सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है। 'किस किसको प्यार करूं 2' के कलेक्शन पर बयान अब कपिल शर्मा की टीम ने बयान जारी करके कहा है कि फिल्म के मल्टीप्लेक्स में सीमित स्क्रीन उपलब्ध होने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा है। 'कपिल शर्मा अपनी पॉप्युलर फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में ले जाना चाहते थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। लेकिन दूसरी फिल्मे के कारण लिमिटेड स्क्रीन मिलने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा। लेकिन इन चैलेंजेस के बावजूद, इस मूवी ने अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने और उनको एंटरटेन किया।' 'किस किसको प्यार करूं 2' होगी री-रिलीज बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म को जनवरी 2026 में फिर से रिलीज करने का ऐलान किया है। 'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल फिल से चार शादियों को सम्भालते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इसकी डेट नहीं बताई गई है। मगर इसके री-रिलीज की घोषणा जरूर की गई है। इसके डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं और मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम रोल में हैं। 'किस किसको प्यार करूं 2' का कलेक्शन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnik के मुताबिक, भारत में इसकी कुल कमाई (नेट कलेक्शन) 13वें दिन तक 11.89 करोड़ हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये है। ओवरसीज कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये है।

क्या फिर से शादी करने जा रही हैं शुभांगी अत्रे? EX पति के निधन के 7 महीने बाद दिया बड़ा बयान

मुंबई 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे ने 2003 में इंदौर में पीयूष पूरे से शादी की थी, जो कि डिजिटल मार्केटिंग की नौकरी करते थे। दो साल बाद बेटी आशी का जन्म हुआ था। लेकिन चीजें सही न चलने के कारण इनका रिश्ता 2022-23 में खराब हो गया था और ये अलग हो गए थे। फिर फरवरी, 2025 में तलाक भी फाइनल हो गया था। लेकिन अप्रैल 2025 में पूर्व पति की मौत हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के बारे में रिएक्ट किया है। पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में शुभांगी अत्रे ने कहा, 'तलाक का फैसला मैंने न सिर्फ अपने लिए, बल्कि बेटी के लिए लिया क्योंकि मानसिक रूप से आप काफी प्रभावित होते हैं, जब आप खुद को किसी रिश्ते में झोक देते हैं। तो उसका गहरा असर होता है। तो उस रिश्ते ने मुझे अफेक्ट करना शुरू कर दिया था। मुझे एंजाइटी इशूज होने लगे थे। बीच में एक ऐसा समय आया था मेरा कि मुझे किसी से मिलने का मन नहीं होता था। इसीलिए मैं काम कर ही थी। सिर्फ काम कर रही थीं। और इस बात का सुकून है कि मेरी पर्सनल लाइफ में कितना भी कुछ चल रहा था, मैंने शो को कभी अफेक्ट नहीं होने दिया। कभी भी नहीं।' शुभांगी अत्रे का तलाक पर रिएक्शन शुभांगी अत्रे ने बताया कि उनके लिए पीयूष से अलग होना आसान नहीं था। हालांकि इस दौरान उनके करीबियों ने साथ दिया, 'तलाक के दौरान परिवार, बेटी, बहनें, दोस्त सभी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे। मेरी लाइफ में जो भी घटनाएं हुई हैं, जिनसे मैं बाहर निकली हूं, उसने मुझे बहुत सिखाया है। तो मैं बहुत ग्रेटफुल हूं।' दोबारा शादी करेंगी शुभांगी अत्रे? जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ना चाहेंगी? तो वह बोलीं, 'पता नहीं, अभी तो ऐसा कुछ नहीं है दिमाग में। बिलकुल भी नहीं है और मैं खुद को इस बात के लिए फोर्स भी नहीं कर रही। मेरी बहनें कहती हैं लेकिन नहीं, अभी तो मेरा पूरा ध्यान आशी पर है।' यानी एक्ट्रेस अभी दोबारा शादी के बारे में तो नहीं सोच रही हैं। लेकिन 44 साल की एक्ट्रेस ने इनकार भी नहीं किया है।

‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स

मुंबई अक्षय खन्ना इस वक्त अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए उन्हें भर भरकर तारीफें मिल रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से एक्टर 'दृश्यम 3' को लेकर लगातार खबरों में हैं। अब खुद 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर अपनी भड़ास निकाली है और इतना ही नहीं, उनपर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। अब 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर भड़ास निकालते हुए काफी सारी बातें की हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में अक्षय खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अक्षय के रवैये को गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि वो उन पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। 'हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था' कुमार मंगत ने इस बातचीत में कहा, 'हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था। उनकी फीस भी उनकी कई बार की गई रिक्वेस्ट के बाद तय हुई थी। उन्होंने शर्त रखी थी कि वे फिल्म में विग पहनना चाहते हैं लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि दृश्यम 3 एक सीक्वल है, ऐसे में विग पहनने से कंटिन्यूटी में दिक्कत आएगी। अक्षय यह बात समझ गए और मान भी गए।' कहा- अक्षय को उनके चमचों ने भड़काया मंगत ने आगे कहा, 'उनके चमचों ने उन्हें भड़काया कि विग पहनने से वे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसके बाद अक्षय ने दोबारा यही मांग रखी। अभिषेक इस मुद्दे पर बातचीत के लिए भी तैयार थे, लेकिन तभी अक्षय ने अचानक कह दिया कि वे अब इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं बनना चाहते।' कुछ ने उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी एक्टर को लेकर कुमार मंगत का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, 'एक समय था जब अक्षय खन्ना के पास कोई काम नहीं था। उसी वक्त मैंने उनके साथ सेक्शन 375 (2019) बनाई थी। तब भी कई लोगों ने मुझे उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी। सेट पर उनकी एनर्जी बेहद नेगेटिव होती है। सेक्शन 375 से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद मैंने उन्हें दृश्यम 2 (2022) में साइन किया। दृश्यम 2 के बाद ही उन्हें बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए। उससे पहले वे 3-4 साल तक घर पर बैठे थे।' अक्षय अकेले फिल्म करें तो 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी उन्होंने ये भी कहा कि ये तमाम पिछली फिल्में उनके नाम से नहीं चलीं। उन्होंने कहा, 'यह भी समझना जरूरी है कि दृश्यम फ्रेंचाइजी अजय देवगन के नाम पर चलती है। छावा विक्की कौशल की फिल्म है, जिसमें अक्षय भी हैं। धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म है। अगर अक्षय अकेले किसी फिल्म को लीड करें, तो वह भारत में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी। अगर उन्हें लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं, तो किसी बड़े स्टूडियो के साथ सुपरस्टार बजट की फिल्म बनाकर दिखाएं, देखें कौन अप्रूवल देता है।' 'उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है' 'बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ एक्टर मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम करते हैं और जब वो फिल्में हिट हो जाती हैं तो वे खुद को स्टार समझने लगते हैं। अक्षय के साथ भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी फिल्म की सफलता के पीछे कई फैक्टर होते हैं, सिर्फ एक इंसान नहीं।

तस्वीरों से सोशल मीडिया पर ‘आग’ लगाने वाली नेहा भसीन, कभी बॉडीशेमिंग ने पहुंचाया था सुसाइड की कगार तक

मुंबई सिंगर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने कुछ हफ्ते पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उनका पंजाबी गाना 'जूत्ती मेरी' वायरल हुआ था और खूब रील्स बने। अब वह अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। नेहा भसीन ने कहीं बाहर जाकर क्रिसमस मनाया और अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो कतई बवाल हैं। नेहा भसीन की इन तस्वीरों पर फैंस प्यार उड़ेल रहे हैं, तो यूजर्स भी सिंगर के बिंदास अंदाज पर रिएक्ट कर रहे हैं। नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'मैं इस बार शरारती और अच्छों की लिस्ट में आ गई। क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्लीज अच्छे बनो, दयालु बनो।' तस्वीरों पर यूजर्स के धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे। तस्वीरों के साथ नेहा ने सभी से एक रिक्वेस्ट भी की है। नेहा भसीन की तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट एक यूजर ने नेहा भसीन की तस्वीरें देख लिखा, 'नॉटी फिर भी क्लासी, तुमने आग लगा दी।' एक बोला, 'वाह, क्या धमाका किया है।' एक एक कमेंट है, 'आपने तो हमारा क्रिसमस ही रोशन कर दिया।' वहीं कुछ ने नेहा भसीन की फिटनेस और एक्सप्रेशन्स की तारीफ की। 20 की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश नेहा भसीन के करियर और स्ट्रगल की बात करें, तो 42 वर्षीय सिंगर एक परफॉर्मर भी हैं और खुद ही अपने गाने भी लिखती हैं। वह 9 साल की उम्र से गाने गा रही हैं और कई म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। हालांकि, 20 साल की उम्र में नेहा भसीन ने सुसाइड की कोशिश की थी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। नेहा भसीन को किया गया बॉडीशेम, पी लिया था फैट बर्नर नेहा भसीन ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया था कि जब वजन 50 किलो था, तो भी उन्हें बॉडीशेम किया गया था। टीवी की स्क्रीन पर उनके पेट पर घेरा बनाकर दिखाया गया था कि उनका फैट बहुत ज्यादा है, तो इसलिए उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया जा सकता। नेहा इससे बुरी तरह टूट गई थीं। तब उन्होंने घर आकर आधे से ज्यादा फैट बर्नर की बोतल पी ली थी। इसके बाद उन्हें लगातार दो दिनों तक उल्टियां होती रहीं। अभी इस डिसऑर्डर से जूझ रही हैं नेहा भसीन नेहा भसीन ने बताया था कि उन्होंने 2003 में अपना करियर शुरू किया था और 2007 से ही उन्हें फैट बर्नर दिए जाने लगे थे, बिना यह सोचे कि उस कम उम्र में उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। वहीं, नेहा ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वह अभी प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। वह टीनएज से इसका सामना कर रही हैं।

हिना खान ने साझा की दर्दनाक अनुभूति, कैंसर उपचार में नसों का दर्द बना बड़ा संघर्ष

  नई दिल्ली हिना खान कभी भी अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बात करने से हिचकिचाती नहीं हैं. उन्होंने जो दर्द सहन किया है, वो उसके बारे में खुलकर बताती हैं. ये सोचकर बताती हैं कि उनकी कही बातों से लोग अवेयर हो सकें कि ये कितनी मुश्किल होती है. कीमोथेरेपी के दौरान हिना काफी शारीरिक और इमोशनल चैलेंजेज से गुजरीं. उनके लिए वो काफी मुश्किल था. खुद को संभालना टफ रहा.  हिना ने बयां किया दर्द काफी महीनों तक हिना ने सबकुछ सहन किया. सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अपनी बात कही. अपना दर्द बयां किया. सोहा अली खान के पॉडकास्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए वो काफी टफ था. बहुत ज्यादा टफ था. वो दिन मैं अपनी जिंदगी में कभी भूल नहीं सकती हूं. तो हर मरीज को एक हफ्ते का गैप दिया जाता है. पहली और दूसरी कीमोथेरेपी में ये गैप देना जरूरी होता है. कुछ के लिए ये गैप तीन हफ्तों का होता है तो मेरे लिए वही था. तीन हफ्ते के गैप में मेरी दूसरी कीमोथेरेपी हुई.  इस ट्रीटमेंट से मरीज अपने आप वो चीजें एक्स्पीरियंस करता है जो उसने सोची भी नहीं होती है. दर्द रुक-रुककर होता है और रिकवरी भी बहुत स्लो होती है. कीमोथेरेपी के साथ जीना मैंने इस दौरान सीखा. हर तीन हफ्ते में मेरी कीमोथेरेपी होती थी. पहला हफ्ता मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल भरा बीता. बहुत ज्यादा दर्द था. मुझे सबसे ज्यादा दर्द नसों में होता था. वो भी रुक-रुककर. फिर कीमो के बाद के दो हफ्ते मेरे अच्छे बीतते थे.  कैसे हिना ने खुद को संभाला? उस समय मैंने खुद के साथ समय बिताया. मैंने ट्रैवल किया और वो सबकुछ किया जो मैं करना चाहती थी. पहले फेज का दर्द काफी इंटेन्स था. इसलिए मैंने सोचा कि मैं बाकी के दिन अपने अच्छे गुजारूंगी. दिमाग में मैंने जब ये बात खुद के लिए सोची तो मैं काफी सारी चीजों को और दर्द के झेल पाई. ट्रीटमेंट के दौरान भी काफी चीजें झेल पाई.  वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना को आखिरी बार 'पति पत्नी और पंगा' में देखा गया था. पति रॉकी जायसवाल के साथ वो नजर आई थीं. सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने इस शो को होस्ट किया था. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शो को जीता था.   

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक कमाई: सिर्फ 21 दिन में हजार करोड़ क्लब में एंट्री, पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त

मुंबई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने दी जानकारी फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मेकर्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 15 से 20 दिनों के बीच फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपए जुटाए और सिर्फ क्रिसमस के दिन ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इस तरह से भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।  

क्या है लियोनार्डो डिकैप्रियो का भारत से रिश्ता? सच सामने आते ही फैंस रह गए हैरान

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के महान अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पूरी दुनिया के साथ भारत में भी मशहूर हैं। भारत के दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। हाल ही में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रिश्तों के बारे में  बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सौतेली मां सिख हैं। उनके इस खुलासे से भारत के फैंस हैरान हो गए हैं। वह एक्टर का रिश्ता भारत से जोड़ रहे हैं। अमृतधारी सिख हैं एक्टर की मां लियोनार्डो डिकैप्रियो ने टाइम पत्रिका से बातचीत में बताया कि उनकी सौतेली मां पेगी डिकैप्रियो अमृतधारी सिख हैं। वह पारंपरिक सिख पोशाक और पगड़ी पहनती हैं। वह पारंपरिक भारतीय अभिनेत्री की तरह नजर आती हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने कुछ साल पहले ही पगड़ी पहनना शुरू किया था। लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां का हुआ था तलाक पेगी डिकैप्रियो ने 1995 में लियोनार्डो के पिता जॉर्ज डिकैप्रियो से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा एडम फेरार हुआ, जो लियो का सौतेला भाई है। पेगी डिकैप्रियो, जॉर्ज की दूसरी पत्नी हैं। जॉर्ज ने लियोनार्डो की मां, इर्मेलिन इंडेनबिर्केन को तब तलाक दे दिया था, जब वह सिर्फ एक साल के थे। अभिनेता ब्रैड पिट हुए हैरान लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बातचीत में बताया कि कैसे हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट उनके मां-बाप के बारे में जानकर हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया 'जब हम मुसो एंड फ्रैंक्स से हॉलीवुड बुलेवार्ड जा रहे थे, तब मैंने ब्रैड पिट से कहा- वो मेरे पिता और सौतेली मां हैं। इस पर ब्रैड पिट बोले- क्या सच में? वह हैरान थे, तब मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह मेरे असली मां-बाप हैं। वो कोई कलाकार नहीं हैं। वह हमेशा से ऐसे कपड़े पहनते हैं।'