samacharsecretary.com

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

पटियाला/होशियारपुर/लुधियाना/संगरूर पंजाब रोडवेज, PUNBUS और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बसें न चलने की वजह से आम यात्रियों को भारी परेशानी हुई। खासकर महिलाओं को मुफ्त यात्रा न होने की वजह से नुकसान उठाना पड़ा और उन्हें प्राइवेट बसों में टिकट खरीदकर सफर करना पड़ा। कर्मचारियों का गुस्सा इसलिए है क्योंकि सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत टेंडर खोल रही है। उनका आरोप है कि यह सरकारी बसों को खत्म करने और प्राइवेट ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने की 'पीछे के दरवाजे' वाली चाल है। प्राइवेट बसें सरकारी रूटों पर चलेंगी और हजारों कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।   'हमारे 4 बड़े लीडर अभी भी पुलिस हिरासत में हैं' होशियारपुर में PUNBUS कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह ने बताया, 'हमारे 4 बड़े लीडर अभी भी पुलिस हिरासत में हैं, स्टेट कमेटी मेंबर कुलवंत सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रामिंदर सिंह, सेक्रेटरी नरिंदर सिंह और कैशियर धर्मिंदर सिंह। जब तक ये रिहा नहीं होंगे, किलोमीटर स्कीम के टेंडर रद्द नहीं होंगे और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा धरना और हड़ताल जारी रहेगी।' संदीप सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'पिछले 4 साल में पंजाब रोडवेज़ को एक भी नई बस नहीं दी गई। 500 से ज्यादा पुरानी बसें सड़क से बाहर हो चुकी हैं। जो बसें चल रही हैं, उनमें भी बड़े-बड़े रिपेयर की जरूरत है। टायर तक खरीदने के पैसे नहीं हैं। मेंटेनेंस के लिए फंड ही नहीं है।' धुरी थाने के SHO की यूनिफॉर्म में लगी आग, झुलसे शुक्रवार को हड़ताल शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई यूनियन लीडरों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद कई जगह कर्मचारियों और पुलिस में झड़प हुई। संगरूर में तो मामला बहुत गंभीर हो गया। वहां कुछ कर्मचारी बस के ऊपर चढ़ गए और पुलिस वालों पर पेट्रोल छिड़क दिया। धुरी थाने के SHO की यूनिफॉर्म में आग लग गई और वे झुलस गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लुधियाना में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'सरकार हमारी मांग मान ले और हिरासत में लिए गए साथियों को तुरंत रिहा करे।' मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने भी कर्मचारियों का खुलकर साथ दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर इस स्कीम को प्राइवेट ठेकेदारों के हित में लाने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ सड़कों पर सरकारी बसें गायब होने से यात्रियों का बुरा हाल है। प्राइवेट बस वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल खत्म नहीं होगी। सरकार और यूनियनों के बीच अभी तक कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है। अब देखने वाली बात ये है कि यह आंदोलन कब तक चलता है और आम जनता को कब तक परेशानी झेलनी पड़ती है। 

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार: पंजाब सरकार ने 300 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल को दी मंजूरी

चंडीगढ़  पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने 12 प्रमुख श्रेणियों के 300 स्पेशलिस्ट डाक्टरों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री दफ्तर के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण श्रेणियों अर्थात मैडीसिन, पीडियाट्रिक्स (बाल रोग विशेषज्ञ), साइकियाट्री (मनोरोग विशेषज्ञ), डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग विशेषज्ञ), चेस्ट एवं टी.बी. (छाती रोग विशेषज्ञ), सर्जरी, गायनेकोलॉजी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग विशेषज्ञ), ऑप्थल्मोलॉजी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), ई.एन.टी. (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) तथा एनेस्थीसियोलॉजी में 300 विशेषज्ञ डाक्टरों को एम्पैनल करने का भी निर्णय लिया है. इस कदम से विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और पंजाब के लोगों को सकैंडरी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. यह फैसला आज यहां मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. इन विशेषज्ञ डाक्टरों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया जिला स्तर पर सिविल सर्जनों के माध्यम से की जाएगी तथा एम्पैनल हुए डाक्टर ओ.पी.डी., आई.पी.डी., इमरजेंसी, बड़े-छोटे ऑपरेशन तथा अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रति मरीज एम्पैनलमेंट फीस लेने के हकदार होंगे. केन्द्रीय सहकारी बैंकों में एकरूपता आएगी कैबिनेट ने पंजाब को-ऑपरेटिव सोसायटीज नियम, 1963 के तहत नियम 28ए यानी एकसमान अनुशासनात्मक एवं अपीलीय ढांचे को भी मंजूरी दे दी है. इससे अपील चैनलों की दोहरी प्रक्रिया रोकी जा सकेगी, एक ही बोर्ड या उसकी समितियों में परस्पर विरोधी निर्णयों से बचा जा सकेगा तथा अनुशासनात्मक कार्रवाइयों में कमांड की स्पष्ट लड़ी बनेगी. साथ ही यह सुनिश्चित होगा कि अपीलों की सुनवाई संस्था के भीतर केवल एक बार ही हो. इससे पंजाब में सहकारी क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत सभी शीर्ष संस्थाओं एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों में एकरूपता आएगी. पंजाब माइनर मिनरल रूल्स 2013 में संशोधन मंत्रिमंडल ने खनन सेवाओं को और अधिक कुशल, नागरिक-हितैषी तथा पारदर्शी बनाने के लिए पंजाब स्टेट माइनर मिनरल्स (संशोधन) पॉलिसी 2025 के अनुसार पंजाब माइनर मिनरल रूल्स, 2013 में संशोधन करने की भी अनुमति दे दी है. प्रदेश में आवंटित की जाने वाली क्रशर माइनिंग साइटों तथा भूमि मालिकों की माइनिंग साइटों के माइनिंग लीज धारकों को माइनिंग अधिकारों के आवंटन के लिए मौजूदा पंजाब माइनर मिनरल रूल्स 2013 में इन नए नियमों/संशोधनों को जोड़ने/बदलने की आवश्यकता थी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुबह-सुबह बस स्टैंड पर मारा छापा! दंग रह गए कर्मचारी

मोहाली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज सुबह 4 बजे कुराली बस स्टैंड पर अचानक छापा मारा गया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की साफ-सफाई, सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मान को अचानक पहुंचे देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान बिना किसी सुरक्षा और काफिले के अकेले ही बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत भी की। 

CM भगवंत मान ने PU सीनेट नतीजों को बताया ऐतिहासिक, कहा—जनता की सोच की जीत

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय (Punjab University) के सीनेट चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दिए जाने को राज्य के लिए ‘‘शानदार जीत'' करार दिया है। मान ने X पर एक पोस्ट में कहा कि यह संस्थान केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि पंजाब की विरासत है। मुख्यमंत्री ने आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों, छात्रों और संकाय सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘भारी दबाव' को झेला और महीने भर चले आंदोलन के दौरान अपना जज्बा नहीं टूटने दिया।   मान ने कहा, ‘‘छात्र, शिक्षक, संकाय सदस्य और सभी पंजाबी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने संघर्ष जारी रखा और अंततः उनका संघर्ष रंग लाया।'' उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पंजाब विश्वविद्यालय (Punjab University) के सीनेट चुनाव कार्यक्रम को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। उपराष्ट्रपति पंजाब विश्वविद्यालय (PU) के कुलाधिपति भी हैं। यह घटनाक्रम छात्रों द्वारा सीनेट चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर किये जा रहे जोरदार प्रदर्शन के बीच हुआ है। यह चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से नहीं हुआ है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव सात सितंबर 2026 से चार अक्टूबर 2026 तक कराये जाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय से पंजाब विश्वविद्यालय (Punjab University) की कुलपति रेणु विग को भेजे गए पत्र में लिखा है, ‘‘मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय (Punjab University) के कुलाधिपति ने उपरोक्त पत्र में प्रस्तावित सीनेट चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।'' सफाई कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, मेयर का आभार जताया' विश्वविद्यालय की कुलपति ने इससे पहले कुलाधिपति को पत्र लिखकर सीनेट चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी मांगी थी। पंजाब विश्वविद्यालय (Punjab University) बचाओ मोर्चा के बैनर तले पीयू के छात्र चुनाव कार्यक्रम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के कई राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), कांग्रेस, साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जैसे किसान संगठनों ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।

यू‌नियन नेताओं की गिरफ़्तारी से भड़का आक्रोश, मजदूर संगठनों ने कहा—अब होगी बड़ी लड़ाई

पटियाला/होशियारपुर  पंजाब में राज्य-स्वामित्व वाली बस सेवाओं के ठेके पर आधारित “किलोमीटर स्कीम” के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शुक्रवार को कई संविदा कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को लुधियाना सहित विभिन्न जिलों में कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और गिरफ्तार यूनियन नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की। होशियारपुर में PUNBUS कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके चार पदाधिकारी राज्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह, जिला अध्यक्ष रामिंदर सिंह, सचिव नरिंदर सिंह और कैशियर धर्मिंदर सिंह अभी भी हिरासत में हैं। उन्होंने चेतावनी दी, “जब तक नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, किलोमीटर स्कीम के टेंडर रद्द नहीं होते और संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता, हमारा धरना और हड़ताल जारी रहेगी।”   “चार साल में एक भी नई बस नहीं मिली” संदीप सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब रोडवेज को एक भी नई बस नहीं मिली है। 500 से अधिक पुरानी बसें सेवा से बाहर हो चुकी हैं और मौजूदा बसें भारी खराबियों से जूझ रही हैं। विभाग के पास टायरों व जरूरी मरम्मत के लिए भी धन नहीं है। दूसरा दिन: बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित पंजाब रोडवेज, PUNBUS और PRTC के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को भी कई हिस्सों में बस सेवाएं प्रभावित रहीं।कर्मचारियों का आरोप है कि किलोमीटर-आधारित बस स्कीम राज्य परिवहन तंत्र को खत्म कर निजी ऑपरेटरों को सरकारी मार्गों पर कब्जा दिलाने की “पीछे के दरवाज़े से कोशिश” है। संगरूर में हिंसा, SHO घायल शुक्रवार को कई यूनियन नेताओं को विरोध से पहले ही हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद राज्यभर में तनाव बढ़ गया। संगरूर में विरोध हिंसक हो गया जब कुछ कर्मचारी बसों की छत पर चढ़ गए और उन्हें नीचे उतारने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़क दिया। धूरी थाने के SHO की वर्दी में आग लगने से वह जल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।   पुलिस कार्रवाई की निंदा, रिहाई की मांग लुधियाना में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को गिरफ्तार कर्मचारियों को तुरंत रिहा करना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि नई स्कीम से निजी कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा और हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी खतरे में पड़ जाएगी। किसानों का समर्थन किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बस कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया और राज्य सरकार की नई बस नीति पर सवाल उठाए। यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं सरकारी बसें बंद होने से यात्री भारी परेशानी में रहे। महिलाओं ने बताया कि राज्य-चालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा के चलते वे आम तौर पर किराया नहीं देतीं, लेकिन सरकारी बसें न चलने से उन्हें निजी बसों में टिकट खरीदकर सफर करना पड़ा।

सर्दी में रेल यात्रियों के लिए अहम फैसला: पंजाब में 1 दिसंबर से बदले रहेंगे ये नियम

रूपनगर उत्तर रेलवे और अंबाला छावनी डिवीजन ने कोहरे के कारण नंगल डैम और अंबाला छावनी जंक्शन के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल करने के ऑर्डर जारी किए हैं। ऑर्डर के मुताबिक, ये ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी। विभाग ने बताया कि पहली ट्रेन नंबर 64516, नंगल डैम से सुबह 10:45 बजे अंबाला छावनी जंक्शन के लिए निकलती है और चंडीगढ़ जंक्शन होते हुए दोपहर 2:20 बजे अंबाला छावनी जंक्शन स्टेशन पहुंचती है। दूसरी पैसेंजर ट्रेन नंबर 64517 अंबाला छावनी-सरहिंद जंक्शन-नंगल डैम, अंबाला छावनी जंक्शन से सुबह 11:35 बजे अपनी मंजिल नंगल डैम के लिए निकलती है और दोपहर 3:20 बजे नंगल डैम पहुंचती है।  

हलवारा एयरपोर्ट को लेकर जनमांग तेज, फैसला अब CM मान के कोर्ट में

लुधियाना  यूनाइटिड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसो. के पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हलवारा एयरपोर्ट को तुरंत प्रभाव से शुरू करवाया जाए। लुधियाना को आज इस एयरपोर्ट की बहुत सख्त जरूरत है। पहले ही लुधियाना एयरपोर्ट न होने की वजह से विश्व बाजार से पिछड़ चुका है अब अगर यह एयरपोर्ट जल्द शुरू न हुआ तो लुधियाना का नाम विश्व बाजार से काफी पीछे हो जाएगा। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजैक्ट काफी समय से लंबित रहने से उद्योग जगत और जन साधारण को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विश्वकर्मा ने पत्र में लिखा है कि इंडस्ट्री हलवारा एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों के शुरू होने का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रही है जिससे एयर कनैक्टीविटी बनने से उद्यमियों और निवेशकों को भारी राहत मिलेगी। पंजाब के इंडस्ट्रीयल हब में एयरपोर्ट के अभाव में बिजनैस ग्रोथ प्रभावित होने के साथ निवेश की संभावनाएं घट रही हैं। विश्वकर्मा ने यह भी लिखा कि हलवारा एयरपोर्ट का लुधियाना के इंडस्ट्रीयल सैक्टर के लिए विशेष रणनीतिक महत्व है और एयरपोर्ट आप्रेशनल होने से उद्योगपतियों के लिए सफर आसान होने के अलावा पंजाब में निवेशक भी आकर्षित होंगे, जिससे राज्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता में भी मजबूती आ सकेगी। 

ठंड से ठिठुरे पंजाब-चंडीगढ़: IMD की नई चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

जालंधर/चंडीगढ़ पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर देखने को मिल रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम के समय लोग मोटे कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। पंजाब में इतनी ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है। इसी बीच जिला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में रात के समय बहुत ज्यादा ठंड महसूस की गई और ठंडी हवाओं का असर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के महीने से सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड महसूस की जा रही है, जिससे बारिश की संभावना भी बन रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो सकती है। राज्य में रोज़ाना तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट जारी रह सकती है। यदि इस दौरान पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी होती है, तो पंजाब का तापमान और भी कम हो सकता है। इन दिनों ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों से मैदानों में चल रही हवाएं हैं, और इसके साथ बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। 

बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब: कागज़ों में 100 मुलाजिम, मैदान में ‘गायब गैंग’!

लुधियाना  नगर निगम में डी.सी. रेट पर सफाई कर्मी रखने से लेकर रैगुलर करने की प्रक्रिया के दौरान के दौरान घोटाले होने का सिलसिला लगातार जारी है जिसके तहत हाल ही में हुई एफ. एंड सी.सी. की मीटिंग के दौरान विधायक की सिफारिश पर सफाई कर्मी रखने के बाद उसी एरिया में मुलाजिमों की भर्ती के लिए पार्षद की सिफारिश आने का खुलासा हुआ है। वहीं, अब कमिश्नर द्वारा एक और फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला डी.सी. रेट पर करीब 200 सफाई कर्मी रखने से जुड़ा हुआ है। इनमें से 60 मुलाजिम एक बड़े नेता की सिफारिश पर रखे गए हैं, जो लुधियाना के बाहर से है और ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं जिसके चलते हर महीने नगर निगम को करीब 6 लाख का नुकसान हो रहा है और हिस्सा अफसरों से लेकर नेताओं की जेब में जा रहा है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने रिकॉर्ड मांगा तो हैल्थ ब्रांच के ऑफिसर टालमटोल करने लगे जिसके मद्देनजर कमिश्नर ने सी.एस.ओ. गुरविंदर सिंह से चार्ज के साथ ऑफिस व गाड़ी भी वापस ले ली है। फर्जी हैल्थ ऑफिसर पर मेहरबानी जारी डी.सी. रेट पर सफाई कर्मी रखने व रैगुलर करने की प्रक्रिया के दौरान हुए घोटाले को लेकर फर्जी हैल्थ ऑफिसर पर कमिश्नर की मेहरबानी जारी है जिसके खिलाफ विजिलेंस से लेकर लोकल बॉडी मंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद विधानसभा कमेटी द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन एक्ट में सिर्फ एम.बी.बी.एस. डॉक्टर की नियुक्ति का प्रावधान होने के बावजूद उसे सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के साथ स्टोर पर्चेजिंग से संबंधित सारा काम दिया गया है। जोन-बी में चैकिंग के दौरान खुली पोल नगर निगम में डी.सी. रेट पर सफाई कर्मी रखने की प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़ा होने की पोल जोन-बी में चैकिंग के दौरान खुली है जब विधायक छीना द्वारा हलका साउथ के अधीन आते शेरपुर इलाके में मुलाजिमों की फिजिकल वैरिफिकेशन की गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक वार्ड के लिए रिकार्ड में करीब 100 मुलाजिम सैलरी ले रहे हैं लेकिन फील्ड में पूरे मुलाजिम ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, इनमें से कुछ मुलाजिम नेताओं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं जिसे लेकर विधायक दुआरा मौके पर ही कमिश्नर से शिकायत की गई है।

वाहन चालकों सावधान! पंजाब सरकार ने बदले गाइडलाइन, जानें क्या हुआ नया

चंडीगढ़  पंजाब सरकार और DGP पंजाब की तरफ से सड़क हादसों में लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे कैंपेन के तहत SSP श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा IPS ने जिले में ट्रैफिक सेफ्टी को लेकर खास विशेष जागरूकता कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत पुलिस की स्पेशल टीमें गांवों, शहरों, स्कूलों, कॉलेजों में जाकर लोगों और स्टूडेंट्स को नियमों के बारे में जागरूक कर रही हैं। SSP अभिमन्यु राणा IPS ने जिले के लोगों से अपील की है कि सर्दियों के मौसम में सुबह और रात को पड़ने वाले घने कोहरे की वजह से गाड़ी चलाते समय खास सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि कोहरे में हमेशा गाड़ी धीरे चलानी चाहिए। आगे वाली गाड़ी से सेफ दूरी बनाए रखें। किसी भी गाड़ी को ओवरटेक करते समय आगे और पीछे पूरी तरह चेक कर लें। गाड़ी की लाइट हमेशा लो बीम पर चलाएं ताकि सामने से आ रही गाड़ी पूरी तरह दिखाई दे। कोहरे में गाड़ी को कभी भी सड़क के बीच में न रोकें, अगर ज़रूरी हो तो इंडिकेटर ऑन रखें। उन्होंने कहा कि रात में कई एक्सीडेंट की वजह गाड़ी का कम दिखना है। इसलिए हर गाड़ी (खासकर ट्रैक्टर-ट्रेलर, टेंपो, बाइक, साइकिल) पर रिफ्लेक्टर लगाना बहुत जरूरी है। रिफ्लेक्टर की चमक दूर से ही गाड़ी की मौजूदगी बता देती है, जिससे सड़क हादसों से बचा जा सकता है। S.S.P. साहब ने आगे अपील की कि गाड़ी चलाने से पहले किसी भी तरह का नशा न करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना बिल्कुल ज़रूरी है। भारी गाड़ियों को शहर में लाने से जितना हो सके बचना चाहिए। जल्दबाज़ी में गाड़ी न चलाएं क्योंकि कम विज़िबिलिटी वाले मौसम में छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस मौके पर उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक में सहयोग करें, खासकर बाजारों में खरीदारी के दौरान। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में हर गाड़ी तय पार्किंग में ही पार्क करें ताकि सड़कों पर कोई रुकावट न हो और ट्रैफिक मैनेजमेंट आसानी से चल सके। कोई भी खरीदार खरीदारी करते समय गाड़ी को सड़क के बहुत पास या बीच सड़क पर पार्क करता है, इससे भी लोगों को परेशानी होती है। इसलिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और तय पार्किंग की जगहों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। माता-पिता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को कभी भी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह बच्चों की जान के लिए खतरा है और कानूनी तौर पर भी गलत है।