samacharsecretary.com

झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें नहीं रुकेंगी प्रयागराज में

रांची/नई दिल्ली. रेलवे ने प्रयागराज में माघ मेला की वजह से झारखंड होकर आवाजाही करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बड़े बदलाव किए हैं। मुख्य रूप से हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा – बाड़मेर एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी। इसके साथ ही रांची – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को मिर्जापुर और छिवकी के रास्ते चलाया जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की ओर से किए गए बदलाव के बारे में अपडेट लेने की सलाह दी गई है। ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी प्रयागराज रेलवे का कहना है कि धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों में हावड़ा – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा – बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों का प्रयागराज में ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है। अब इन्हें प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रोका जाएगा। लागू हुए नए बदलाव हावड़ा – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए तो यह बदलाव 1 जनवरी से ही लागू हो चुका है। यह ट्रेन 16 फरवरी तक कुल 47 दिनों तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी। सूबेदारगंज स्टेशन के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन लंबी वेटिंग की स्थिति भी देखी जा रही है। सूबेदारगंज में होगा हाल्ट वहीं हावड़ा – बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में कुल 13 दिनों तक सूबेदारगंज में हाल्ट करेगी। यही नहीं 3 जनवरी से 14 फरवरी तक बाड़मेर – हावड़ा एक्सप्रेस और 2 जनवरी से 13 फरवरी तक हावड़ा – बाड़मेर एक्सप्रेस प्रयागराज में नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों के बदले रास्ते इसके साथ ही बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची – लोकमान्य तिलक वीकली एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। यह ट्रेन अब वाराणसी और प्रयागराज जंक्शन के बजाय माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और डीडीयू जंक्शन होकर आवाजाही करेगी। यह बदलाव 7 जनवरी से 13 फरवरी के बीच लागू रहेगा।

बिहार DGP की पहल- लोग मोबाइल पर पुलिस तक पहुंचा सकेंगे शिकायत और सुझाव

पटना. नए साल की शुरुआत के साथ आम लोगों को पुलिस से सीधे जोड़ने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इस पहल का उद्देश्य यह है कि लोग अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव बिना किसी रुकावट के पुलिस तक पहुंचा सकें. पुलिस मुख्यालय की ओर से यह हेल्पलाइन डीजीपी नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत शुरू की गई है. इन नंबरों के जरिए राज्य के नागरिक अब सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे. दो हेल्पलाइन नंबर जारी, तुरंत शुरू हुई सेवा बिहार पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, जिन दो हेल्पलाइन नंबरों को शुरू किया गया है, वे हैं 9031829339 और 9031829340. इन नंबरों पर कॉल करके आम लोग कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी भी प्रकार की परेशानी की जानकारी भी दी जा सकती है. ये हेल्पलाइन नंबर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि इन पर मिलने वाली शिकायतों को सीधे नियंत्रण कक्ष में दर्ज किया जाएगा, ताकि उन्हें जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके. समयबद्ध समाधान और पारदर्शिता पर जोर इस पहल का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों की शिकायतों पर बिना देरी के कार्रवाई हो. शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित अधिकारी तक भेजा जाएगा और समयबद्ध समाधान का प्रयास किया जाएगा. इससे पुलिस और आम जनता के बीच संवाद मजबूत होगा. पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी. आम लोग अब बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याएं सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा सकेंगे. गलत सूचना से बचने की अपील बिहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल केवल वास्तविक और गंभीर मामलों में ही करें. किसी भी तरह की गलत, झूठी या भ्रामक जानकारी देने से बचें, ताकि जरूरतमंद लोगों की शिकायतों पर सही समय पर कार्रवाई हो सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य में जन-सुरक्षा को मजबूत करने और पुलिस के प्रति लोगों के भरोसे को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नए साल में शुरू की गई यह सुविधा आम नागरिकों के लिए पुलिस तक पहुंच को और आसान बनाएगी.

बिहार में दारोगा ने चोर के ठिकाने से चुराया सोना और कैश

पटना. बिहार के वैशाली में चोर को पकड़ने गई पुलिस खुद चोर बन गई। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना और नगद रुपए चुरा लिए। पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। लालगंज थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि एक अन्य दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया है। इस कार्रवाई से वैशाली पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन कुमार को किया निलंबित। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल को जांच का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एसआई सुमन झा के लाइन हाजिर होने की सूचना मिल रही हैं, लेकिन किस मामले में लाइन हाजिर हुए हैं इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इधर आरोपी के ग्रामीण भाई गेनालाल ने बताया कि पुलिस छापेमारी करने आई थी। पटना से आने पर पता चला कि चोर-चोर कहके रामप्रीत सहनी के घर में छापेमारी की गई। पुलिस ने किसी को कार्रवाई के दौरान पास नहीं आने दिया। आरोपी मछली कारोबार करता था। रात में पुलिस ने छापेमारी की। पता चला है कि आरोपी के घर से राइफल गोली, कैश, सोना, चांदी और बर्तन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी उठा लिया। आरोपी के घर से भारी मात्रा में(किलोग्राम में) सोना और चांदी और लाखों नगद मिले जिसे पुलिस ने शो नहीं किया। परिजनों ने वरीय अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी है और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने इस कांड को गंभीरता से लिया है। इस घटना से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरप्तारी भी हो सकती है। इस कांड में कई किलो सोना और चांदी होने की बात कही जा रही है। वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि 30 दिसम्बर को कार्रवाई की गई। आरोप लगाया गया है कि एफआईआर में बरामद समानों को नहीं दर्शाया गया। छापेमारी की कार्रवाई में वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होता है जिसका पालन नहीं किया गया।

बिहार पहुंचा 33 फीट लंबा और 210 टन वजनी दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

गोपालगंज. तमिलनाडु के महाबलीपुरम से विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार के गोपालगंज पहुंच गया है. इस शिवलिंग की लंबाई 33 फीट और वजन 210 मीट्रिक टन है. इस विशाल शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड स्थित विराट रामायण मंदिर में विधि-विधान से होगी. तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना किया गया यह शिवलिंग करीब 45 दिनों की लंबी यात्रा तय कर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंच चुका है. रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का भव्य स्वागत किया गया. जहां भी शिवलिंग को लेकर वाहन रुका, वहां पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. एक दिन रुकने के बाद 5 जनवरी को शिवलिंग गोपालगंज के बलथरी के लिए प्रस्थान करेगा. बलथरी में सुबह 11 बजे भव्य स्वागत समारोह होगा. इसके लिए विशेष प्रवेश द्वार तैयार कराया गया है. यहां पूजा-अर्चना, आरती और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा. इसके बाद गोपालगंज के चैनपट्टी में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अभिनंदन करेंगे. यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाडु गांव में एक ही ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से तैयार किया गया है. इसके निर्माण में कलाकारों को लगभग 10 वर्षों का समय लगा. शिवलिंग पर 1008 सहस्त्रलिंगम भी उकेरे गए हैं. इसे 96 पहियों वाले विशेष ट्रक के जरिए सड़क मार्ग से बिहार लाया गया है. विराट रामायण मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा कराया जा रहा है. मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार, गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी, शिवलिंग स्थल और गर्भगृह की पाइलिंग का कार्य पूरा हो चुका है. यह मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा. मंदिर में कुल 18 शिखर और 22 उप-मंदिर होंगे. मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट होगी. मंदिर अधीक्षक के अनुसार, 20 जून 2023 को शिलान्यास के बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया गया था. यह मंदिर केसरिया और चकिया के बीच जानकीनगर में बन रहा है, जो पटना से लगभग 120 किलोमीटर दूर है. मंदिर परिसर में चार आश्रम भी बनाए जाएंगे. विराट रामायण मंदिर पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसके पूर्ण होने के बाद यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा. यह न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय होगा. नवंबर को रवाना किया गया यह शिवलिंग करीब 45 दिनों की लंबी यात्रा तय कर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंच चुका है. रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का भव्य स्वागत किया गया. जहां भी शिवलिंग को लेकर वाहन रुका, वहां पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. एक दिन रुकने के बाद 5 जनवरी को शिवलिंग गोपालगंज के बलथरी के लिए प्रस्थान करेगा. बलथरी में सुबह 11 बजे भव्य स्वागत समारोह होगा. इसके लिए विशेष प्रवेश द्वार तैयार कराया गया है. यहां पूजा-अर्चना, आरती और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा. इसके बाद गोपालगंज के चैनपट्टी में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अभिनंदन करेंगे.

गुड्डु बाबा ने कौटिल्य नगर में लालू की जमीन को लेकर विजय सिन्हा को लिखा पत्र

पटना. लैंड फॉर जॉब, आईआरसीटीसी घोटाले का आरोप झेल रहे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनके परिजनों के लिए नये साल में एक और मुश्किल खड़ी होती दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने लीज पर दी गई कौटिल्य नगर की जमीन पर जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद का परिवार 10 सर्कुलर रोड आवास से कौटिल्य नगर स्थित आवास में शिफ्ट होने वाला है। कौटिल्य नगर में अन्य नेताओं को भी लीज पर जमीन दी गई है। गुड्डू बाबा ने विजय कुमार सिन्हा पत्र लिखकर जांच की मांग करने की पुष्टि की है। न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उक्त जमीन वेटेनरी कॉलेज से संबंधित है। इन जमीनों के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गयी। इनकी गहन जांच की आवश्यकता है। कौटिल्य नगर में 1986 में कोऑपरेटिव सोसायटी बनाकर विधायकों और सांसदों को 20 एकड़ जमीन लीज पर आवंटित कर दी गई। वहां नेताओं ने घर बना लिए। इन लोगों ने शर्त का पालन नहीं किया। इन नेताओं को कभी सरकारी आवास का उपयोग नहीं करना था। प्राप्त भूखंड को बेचना, किसी को हस्तांतरि करना या व्यावसायिक उपयोग पर रोक थी। कौटिल्य नगर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए 2016 से हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। यह जमीन पटना यूनिवर्सिटी के लिए अधिग्रहित किया गया जिसे बाद में वेटेनरी कॉलेज को दिया गया। बाद में नेताओं ने बांट लिया। कौटिल्यनगर का मामला एक बड़ा लैंड स्कैम है। उन्होंने यह भी कहा कि 1986 में की गई 30 साल की लीज 2016 में एक्सपायर हो गई। रिन्यूअल के लिए फाइल बढ़ाई गई पर नीतीश कुमार ने इस पर स्वीकृति नहीं दी। सीएम को अच्छे से इन जमीनों की सच्चाई पता है। लीज का एक्सटेंसन नहीं किया गया।हालांकि शिकायत पर ऐक्शन इतना आसान नहीं है क्योंकि कई बड़े नेताओं के हित का मामला है। इस पर विजय सिन्हा पर निर्भर करता है कि क्या ऐक्शन लेते है। राजद ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि एक परिवार का नाम लोकर और आरोप लगाकर खबर में बने रहने की कवायद है। लालू परिवार को टारगेट किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश बोले शकुनी चौधरी से- ‘आपका बेटा सम्राट बहुत आगे जाएगा’

पटना. डिप्टी CM सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का आज अपना 90वां जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सीएम ने पहले शकुनी चौधरी को बधाई दी। फिर सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'आपका बेटा बहुत आगे जाएगा। मैं हमेशा उसके साथ।' इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी नजर आए। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

मामूली जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला को जमीन पर पटककर पीट-पीटकर मार डाला

पटना बिहार में 10 इंच जमीन के लिए एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पश्चिम चंपारण जिले में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया वार्ड संख्या-10 में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान रामकली देवी (60) की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि सिरीसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो एवं महातम यादव के बीच रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे 10 इंच जमीन को लेकर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला अपने बेटे का बचाव करने आई। दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला को लोहे के खंती से धक्का दे दिया, जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद आरोपित उन्हें लात-घूंसे से मारने लगे। इस पिटाई से महिला को गंभीर चोट आ गई। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीरिसिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। घटना के बाद एक-एक कर करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके ने पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में जिला पुलिस के बल भी पहुंचे। तब जाकर मामला शांत हुआ।  

बिहार के 82,000 शिक्षकों के लिए नीतीश सरकार ने नए साल में दी बड़ी राहत, ऐलान किया गया

पटना  बिहार के 82 हजार नियोजित शिक्षकों के लिए नए साल की शुरुआत होते ही बड़ा ऐलान कर दिया गया है. नीतीश सरकार की तरफ से सुनहरा मौका शिक्षकों को मिलने वाला है. दरअसल, पांचवीं सक्षमता परीक्षा को लेकर घोषणा कर दी गई है. जिसके मुताबिक, जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा ली जा सकती है. ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिये किया ऐलान दरअसल, जेडीयू के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें पांचवीं सक्षमता परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी गई. ऐसे में नए साल पर नियोजित शिक्षकों के लिए यह बेहद खास तोहफा माना जा रहा है. काफी लंबे समय से नियोजित शिक्षकों की तरफ से परीक्षा का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच बड़ी घोषणा कर दी गई है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन पांचवीं सक्षमता परीक्षा को लेकर नियोजित शिक्षक ऑफिशियल वेबसाइट https://sakshamtabihar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए शिक्षकों को 1100 रुपये देना होगा. क्लास 1 से 12वीं तक के लिए यह परीक्षा आयोजित की जायेगी. पूरे ढाई घंटे की यह परीक्षा होगी, जिसमें 150 ऑप्शनल क्वेश्चन पूछे जायेंगे. इसके साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की भी सलाह दी गई है. फर्जी नियोजित शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें इससे पहले यह भी खबर आई थी कि बिहार में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले नियोजित शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. निगरानी विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य के अलग-अलग जिलों में 2916 नियोजित शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्र और जाली अंकपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे थे. इन सभी के खिलाफ संबंधित जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दिसंबर 2025 तक शिक्षा बोर्ड से कराए गए प्रमाणपत्र सत्यापन में इन शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए. जांच में सामने आया है कि कुछ शिक्षकों ने अपने अंकपत्र में छेड़छाड़ कर नंबर बढ़ा लिए थे, तो कुछ ने दूसरे व्यक्ति के नाम और रोल नंबर का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल कर ली. कई मामलों में प्रमाणपत्र में दर्ज पिता का नाम मेल नहीं खाता, जबकि कई दस्तावेज पूरी तरह जाली निकले हैं.

बिहार में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

पटना. बिहार के सुपौल में नए साल में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादासा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतकों का मोबाइल की भी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 6 निवासी रामदत्त यादव के पुत्र राजकुमार यादव(23) और इन्द्रदेव यादव का पुत्र नीतीश कुमार(24) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी जरूरी काम से बाइक से निकले थे। रास्ते में सोहागपुर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। किशनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मिलनसार और मेहनती थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुपौल पुलिस ने आम लोगों से सुरक्षित यात्रा की अपील की है। जिले में गड़ियों की स्पीड, गाड़ी चलाते मोबाइल का इस्तेमाल और हैलमेट जांच तेज कर दी गई है।

झारखंड में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाखों बालिकाएं हो रहीं सशक्त

रांची. अबुआ सरकार किशोरियों और महिलाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही हैए ताकि झारखण्ड एक स्वस्थए सशक्त और समावेशी प्रदेश के रूप में आगे बढ़ सके। इसी सोच को साकार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में झारखण्ड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022.23 से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्कूल में अध्ययनरत पात्र किशोरियों को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक चरणबद्ध रूप से कुल 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही हैए जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे और आर्थिक बाधाओं के कारण कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न हो। इस योजना का उद्देश्य न केवल शैक्षिक भागीदारी बढ़ाना हैए बल्कि बाल विवाहए बाल श्रम और लैंगिक असमानता जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए किशोरियों को आत्मनिर्भरए आत्मविश्वासी और सम्मानपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर करना भी है। करोड़ों की सहायताए लाखों लाभार्थी समाज कल्याण निदेशालयए महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार- – वित्तीय वर्ष 2022.23 में 7ए28ए332 बालिकाओं को कुल 344 करोड़ 80 लाख रुपये – वित्तीय वर्ष 2023.24 में 7ए18ए272 बालिकाओं को 365 करोड़ 98 लाख रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2024.25 में 7ए38ए687 बालिकाओं को 368 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। ऑनलाइन पोर्टल से पारदर्शी प्रक्रिया वर्तमान वित्तीय वर्ष से आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन सीधे विद्यालयों के माध्यम से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आधिकारिक पोर्टल पर कराया जा रहा है। इससे लाभार्थियों के चयनए दस्तावेजों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। भुगतान की पूरी जानकारीए अस्वीकृत आवेदनों के कारण एवं आवश्यक सुधार संबंधी सूचनाएं संबंधित विद्यालयों के साथ साझा की जा रही हैंए ताकि किसी भी बालिका को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। वर्तमान स्थिति इस वित्तीय वर्ष में अब तक 5ए92ए308 बालिकाओं के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैंए जिनमें से 1ए97ए006 बालिकाओं को 71 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस वर्ष कुल 270 करोड़ रुपये व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अबुआ सरकार की यह योजना झारखण्ड की बेटियों के लिए न केवल आर्थिक सहयोग हैए बल्कि उनके सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम भी है। आठवीं से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत सभी पात्र बालिकाओं से अपील है कि वे अपने विद्यालय के माध्यम से शीघ्र आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं और शिक्षा व सशक्तिकरण की नई उड़ान भरें। ऐसे करें संपर्क अधिक जानकारी या आवेदन संबंधी सहायता के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारीए जिला समाज कल्याण पदाधिकारीए विद्यालय के प्रधानाध्यापकध्ठम्म्व् अथवा प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।