samacharsecretary.com

अपराधियों से जन्मदिन का गुलदस्ता लेना पड़ा महंगा, इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार निलंबित

इंदौर जन्मदिन पर आपराधिक तत्वों से गुलदस्ता लेने वाले प्रधान आरक्षक जीतू सरदार को जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतिक ने निलंबित कर दिया है। डीसीपी ने उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। जीतू का स्वागत करवाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया था। थाना परदेशीपुरा में पदस्थ थे जीतू सरदार एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक जीतू सरदार परदेशीपुरा थाना में पदस्थ था। बुधवार को उसके जन्मदिन पर कुछ लोगों ने स्वागत किया था। इसमें संयोगितागंज थाना क्षेत्र का अक्रांत बोयत, आयुष बोयत और विकास शामिल हुआ। स्वागत करने वालों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड तीनों का आपराधिक रिकार्ड है। अक्रांत और आयुष भाई हैं और उनके पिता दीनू का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वीडियो में आरोपित जीतू को गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और शनिवार को जीतू को निलंबित कर जांच बैठा दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक स्व. राव राजकुमार सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के ग्राम महुअन पहुंचकर चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  राव राजकुमार सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. राव राजकुमार सिंह यादव समर्पित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने कई समाज सेवा के कार्य किए। जनकल्याण के लिए सक्रियता पूर्वक कार्य किया। उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। 

धान के GI टैग पर सियासत तेज: दिग्विजय सिंह बोले- हक नहीं मिला तो करूंगा अनशन

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की धान को अब तक जीआई टैग नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि यदि धान को जल्द जीआई टैग नहीं दिया गया तो वे अनशन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को नहीं मिलता दाम दिग्विजय सिंह के अनुसार प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान बासमती धान की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका सहित कई देशों में बासमती चावल करीब 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के किसानों को इसके लिए सिर्फ 35 से 40 रुपये प्रति किलो ही मिल रहे हैं।   किसानों को उचित लाभ नहीं उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र भी बासमती उत्पादक किसानों का बड़ा इलाका है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जीआई टैग देने की मांग भी की है।

उड़द की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर: मंत्री कंषाना

भोपाल  किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में उड़द की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा उड़द खरीदी पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है। किसानों से अपील है कि वे अधिक से अधिक उड़द की खेती करें, ताकि उन्हें इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी समय पर हो सके। कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 7 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराकर शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को रात में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों और जोखिमों से राहत मिलेगी।  

बिजुरी पुलिस की पहल से गुम हुए 14 मोबाइल बरामद

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के आदेशानुसार थाना बिजुरी पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बिजुरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए, जिससे मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है —     1.    अजय कुमार द्विवेदी पिता संतोष कुमार द्विवेदी निवासी माइनस— मोबाइल कीमत ₹22,999     2.    संस्कार मिश्रा पिता अजय मिश्रा, निवासी माइनस — मोबाइल कीमत ₹10,000     3.    रामखेलावन जायसवाल पिता रामसजीवन जायसवाल, निवासी कपिलधारा कॉलोनी — मोबाइल कीमत ₹8000     4.    अब्दुल हक सिद्दीकी पिता अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी  निवासी भालूमाड़ा— मोबाइल Vivo कीमत ₹11000     5.    राकेश सेन  निवासी मोहड़ा दफ़ाई— मोबाइल redmi कीमत ₹6000     6.    पीयूष शुक्ला  पिता रामकुमार शुक्ला, निवासी कपिलधारा— मोबाइल iphone X कीमत ₹97000     7.    बृहस्पति सिंह   , निवासी डोला — मोबाइल Oppo कीमत ₹13499     8.    सागर मिश्रा  पिता जमुना मिश्रा  — मोबाइल  OPPO कीमत ₹12000     9.    संदीप कुशवाह पिता शंकर कुशवाह, निवासी बिजुरी  — मोबाइल realme c 35, कीमत ₹12800     10.    महेंद्र जायसवाल पिता स्व चंदीराम जायसवाल, निवासी थानगांव — मोबाइल vivo y 100a कीमत ₹21,999     11.    सुनीता अगरिया पति  सूरज अगरिया — मोबाइल Redmi 9 कीमत ₹10,000 12. अमित यादव पिता खेमराज यादव नि. लोहसरा मोबाइल.Redmi 12  कीमत 12,999 13. भोला प्रसाद केवट निवासी- नगाराबांध        मोबाइल oppo a 17   कीमत 8,000 14.डिंपल सिंह पिता जय सिंह नि. बेलियाछोट मोबाइल realme कीमत 11,000 बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 257,200/ रु है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह आरक्षक आनंद कुमार ,रवि सिंह ,सुशील यादव  लक्ष्मण डांगी एवं साइबर सेल से पंकज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

मुक्तिधाम में अनहोनी: एक ही नंबर का टोकन मिलने से दूसरा परिवार ले गया अस्थियां

इंदौर शनिवार को पंचकुइया मुक्तिधाम पर अस्थियां गायब होने को लेकर हंगामा हो गया। मुक्तिधाम से एक ही नंबर के टोकन तीन मृतकों के स्वजन को दे दिया गया, उसके चलते यह स्थिति बनी। मदनलाल विश्वकर्मा (55) निवासी गौरी शंकर नगर का शुक्रवार को निधन हुआ था। शनिवार को स्वजन अस्थियां संग्रह के लिए पहुंचे तो उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं। मुक्तिधाम में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने रजिस्टर खंगाला। इससे पता चला कि 13 नवंबर वाला टोकन तीन अलग-अलग मृतकों के स्वजन को दे दिया गया था। ऐसे में दूसरा परिवार स्व. विश्वकर्मा की अस्थियां लेकर चला गया। बाद में उस परिवार को फोन लगाया तो वे भी पशोपेश में पड़ गए। उन्होंने बताया कि टोकन नंबर देखकर वे अस्थि ले गए थे। करीब तीन घंटे बाद वे अस्थियां लेकर लौटे और विश्वकर्मा परिवार को सौंपी। बताया कि वे अस्थि विसर्जन करने निकल गए थे। फोन आने के बाद रास्ते से पलटे और वापस मुक्तिधाम आए। बिना सोचे उस जगह से अस्थियां लेकर चले गए सुनील चौबे (65) निवासी नगीन नगर का पांच मार्च को निधन हो गया था। पंचकुइया मुक्तिधाम पर उनका भी अंतिम संस्कार किया था। उनका भी शनिवार को अस्थि संचय था। सुबह बेटे अजय परिवार के साथ मुक्तिधाम पहुंचे और 13 नंबर टोकन दिया तो निगमकर्मियों ने उन्हें संबंधित स्थान से अस्थियां संग्रह करने के लिए कहा। नंबर के अनुसार वे भी बिना सोचे उस जगह से अस्थियां लेकर चले गए। कर्मचारी से गलती हो गई परिवार ने कहा कि निगमकर्मियों ने जिस जगह का कहा था, वहीं से अस्थियां संचय की गई हैं। मामले में पंचकुइया मोक्ष विकास समिति के अध्यक्ष वैभव बाहेती ने कहा कि जिस कर्मचारी से गलती हुई है, वह 35 सालों से मुक्तिधाम में सेवाएं दे रहा है। कोरोना जैसे संक्रमण में उसका सबसे अहम योगदान रहा। उसने भूलवश 12 की बजाय 13 नंबर के टोकन दे दिए, जिससे गड़बड़ी हुई। इसके साथ ही कर्मचारी को समझाइश के साथ चेतावनी भी दी है कि आगे ऐसी गलती न हो।

कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को कोतमा पुलिस द्वारा सतना से किया गया गिरफ्तार

अनूपपुर         पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतमा के पशु तस्करी एवं अवैध हथियार रखने के अपराध में लम्बे समय से फराऱ चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को थाना कोतमा पुलिस टीम ने दिनांक 07.3.26 को सतना जिले से गिरफ्तार किया है।          मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर सूचना पर कोतमा हाईवे जंगल चौकी के पास से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 5617  में परिवहन किये जा रहे 22 नग मवेशी भैंस पड़ा जप्त किये गये थे तथा उक्त ट्रक से ही 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपी उमेश केवट पिता स्व. दीनदयाल केवट निवासी पुरानी बस्ती कोतमा एवं अंकित द्विवेदी पिता रमेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम झाली थाना कोठी जिला सतना (म.प्र.) , एवं वाहन मालिक  संजय पटेल उर्फ प्रभु दयाल पटेला गढिया टोला सतना को गिरफ्तार किया जा चुका है । इसी अपराध में लम्बे समय से फरार चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मवेशी बाजार कोतमा मूल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को कल दिनांक 07.3.26 को जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है ।  आरोपी बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान के विरूध्द थाना कोतमा एवं अन्य थानों  तथा शहडोल जिले में कुल  11 अपराध पशु तस्करी संबंधी तथा अन्य धाराओं के पंजीबध्द हैं । साथ ही उक्त अपराधी का  जिला बदर का प्रकरण भी प्रचलन में है ।                उक्त कार्य़वाही में निरी. रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतमा के साथ  सउनि सुखीनंद यादव , प्र0आर0  दिनेश राठौर , आर. स्वदेश सिंह  , आर. जितेन्द्र मंडलोई , प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल) एवं नगर रक्षा समिति सदस्य नीरज सोनी की महत्वपूर्ण  भुमिका रही ।

मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ के द्वारा निकल गई पदयात्रा व रैली

राजेंद्र ग्राम राजेंद्र ग्राम-मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ के द्वारा समस्त जिले व बॉर्डर पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन सपने के लिए राजेन्द्र ग्राम में ड्राइवर महासंघ के द्वारा रैली निकाला गया और ड्राइवर महासंघों के द्वारा अपने मांगों को लेकर रविवार यानी आज से निकाली गई जिसमें मध्य प्रदेश के सभी जिलों से सभी महासंघ ड्राइवरो सदस्यों के द्वारा पदयात्रा व रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न जिलों व बॉर्डर से होते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निज निवास भोपाल में जाकर ज्ञापन सौंपेंगे और कहां गया हम ड्राइवर महासंगों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से यह पद यात्रा की जाएगी इसके संबंध में सभी ड्राइवर संघ के सदस्यों की सुरक्षा सुरक्षित तरीके से हो सके  और यह भी कहा गया कि मार्ग में कहीं भी कोई तरीके की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए मध्य प्रदेश महासंघ आपको पूर्व में ही     सूचित किया जा चुका है कि पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ड्राइवर महासंघों की मांग  जनसाधारण द्वारा आक्रोश हो रहे ड्राइवर समाज के लिए स्वतंत्र धारा किया जाए। और गाड़ी के लिए पार्किंग ड्राइवर के लिए विश्रामगृह व शौचालय की व्यवस्था की जाए। 65 वर्ष के बाद पेंशन योजना लागू की जाए एवं दुर्घटना के समय 20 लाख का बीमा व 10 लख रुपए इलाज के लिए दिया जाए । और ड्राइवर को द्वितीय श्रेणी की सैनिक मान्यता दी जाए। और ड्राइवर को आवास योजना के लिए पांच लाख रुपये  की मान्यता प्राप्त की जाए। और सरकार के द्वारा लाइसेंस के लिए जो ₹15000 रखा गया है उसको कम किया जाए। ड्राइवर को राजमार्ग पर प्रशासन द्वारा प्रताड़ित न किया जाए। भारतीय न्याय संहिता के द्वारा 106/02 को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए। ऐसे 14 मांगों को लेकर मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ के द्वारा रैली निकालकर अपने मांगों को लेकर पदयात्रा रैली राजेंद्र ग्राम से निकाली गई और कहा गया हमारी मांगे पूरी करो।

विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का धार्मिक नगरी ओरछा में स्वागत

ओरछा जगद्गुरु रामभद्राचार्य आज ओरछा में रंग पंचमी के उत्सव में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। सुबह 10 बजे वह सीधे रामराजा मंदिर पहुंचे जहां करीब आधा घंटा पूजा अर्चना करने के बाद वह उत्तरपदेश के चित्रकूट के लिए रवाना हुए। जब वह दहबार में पहुंचे तो श्रद्धालु उनका आशीर्वाद लेते नजर आए। वहीं कुछ श्रद्धालु अपनी परेशानियां बताते भी नजर आए जिस पर उन्होंने उनकी परेशानियों की जल्द ठीक होने का उन्हें आश्वासन दिया। जिस दौरान वह रामराजा सरकार दरबार के बाहर जा रहे थे उस दौरान महिला भक्त उनके पैर छूने की जिद करती नजर आई जिस पर उन्होंने उससे पैर छुलवाए। इस दौरान उनके शिष्य वह भक्त मंडल मंदिर परिसर में उनके साथ मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप का मामला, कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार, राजस्थान के व्यापारी से लूटा 8 तोला सोना

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला के कलाकार भरत भूटानी से 12 लाख के सोने के गहने लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार राजस्थान निवासी भरत भूटानी को गांधीनगर स्थित आई-82 स्थित घर पर बुलाया गया था। यहां रीता आर्य ने अपने पति, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पहले से उसे फंसाने की योजना बना रखी थी। पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि भरत भूटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा ने करवाई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे। मेहमान की तरह स्वागत कर बनाया था शिकार भरत भूटानी रीता के घर पहुंचे, तो रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गई। इसी दौरान रसोई में छिपे राजेंद्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर आरोप लगाए और उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले से सोने की चेन छीन ली। ग्वालियर में पति, बेटी और दामाद के साथ कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार, हनी ट्रैप के जरिए लूटा था 8 लाख का सोना लूटा था 12 लाख रुपए की कीमत का 8 तोला सोना मामले की जानकारी देते हुए पड़ाव थाना पर प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने कहा है कि कोटा के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 12 लाख रुपए की कीमत के 8 तोला सोने के जेवर ठगने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग की मास्टरमाइंड एक महिला बताई जा रही है। जिसके साथ उसका पति, बेटी और दामाद भी इस वारदात में शामिल थे। वहीं पुलिस ने चारों को दबोचकर उनके पास से कारोबारी से ठगे गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं और अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी ने पुलिस को बताई थी लूट की कहानी भार्गव ने आगे बताया कि वारदात के बाद कारोबारी भरत भूटानी ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी, लेकिन जांच के दौरान जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, तो उसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए। कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं। जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से व्यापारी भरत भूटानी से लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।