samacharsecretary.com

विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और बीआईएस के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में गुणवत्ता की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय था जब सोने जैसी धातुओं की शुद्धता का पता लगाना कठिन था, लेकिन आज हर उपभोक्ता बीआईएस हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदता है। बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि बीआईएस द्वारा बोतलबंद पानी, हेलमेट, खिलौने, गहनों से लेकर करीब 22 हजार वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच मानक चिन्हों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मानकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण के कारण आज देश के गांव और कस्बों में बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनों से मानक चिन्हों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि “विकसित भारत का संकल्प उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती से ही पूरा होगा।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि विश्व मानक दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं और समाज में मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह हमारे वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के प्रयासों को सराहने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है और गुणवत्ता सुधार अब केवल नीति नहीं, बल्कि एक संकल्प बन चुका है। श्री बघेल ने कहा कि “जागो ग्राहक जागो” का संदेश उपभोक्ताओं को सजग और जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को समाज में आगे बढ़ाएं, ताकि उपभोक्ता संरक्षण और अधिक सशक्त हो सके। भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक श्री एस. के. गुप्ता ने कहा कि बीआईएस का प्रत्येक मानक उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ब्यूरो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। श्री गुप्ता ने ब्यूरो द्वारा संचालित गतिविधियों और विभिन्न उत्पादों के मानकीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीआईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में निर्मित हर उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे। मुख्यमंत्री ने मानक महोत्सव में विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) तथा अन्य संस्थानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने मानक स्थापना से जुड़ी गतिविधियों और संस्थाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। सिपेट रायपुर के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि संस्था प्रदेश के युवाओं को लघु एवं दीर्घकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, साथ ही उद्योगों को गुणवत्ता परामर्श और तकनीकी सलाह भी उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री ने सिपेट की पहल की सराहना की और इसे उद्योग-शिक्षा समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। बीआईएस की रायपुर शाखा द्वारा लगाए गए स्टॉल में उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं आईएसआई, एचयूआईडी और हॉलमार्क युक्त आभूषणों की प्रमाणिकता जांच सकते हैं। ऐप के जरिए उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें दर्ज करने और आईएसआई मुहर के दुरुपयोग की सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। शैक्षणिक संस्थानों के नवाचारी स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र मानक महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए नवाचार आधारित स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचारों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी के विद्यार्थियों ने रक्तचाप जांचने की मशीन और मिट्टी की नमी मापने की मशीन तैयार की। पंडित आर. डी. तिवारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने “एक्सप्लोरर रोबोट” प्रस्तुत किया, जो अंधेरे और दुर्गम स्थानों में रास्ता खोजने में सक्षम है। यह रोबोट खदानों और औद्योगिक स्थलों पर उपयोगी सिद्ध हो सकता है। वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अंडा के विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रेन का मॉडल तैयार किया, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से चर्चा की, उनके नवाचारी कार्यों की जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा —“युवाओं की सोच में जब गुणवत्ता और नवाचार जुड़ता है, तभी भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर होता है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुणवत्ता सिर्फ उद्योग या उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर पहलू का संस्कार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मानक केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “क्वालिटी को क्वांटिटी से पहले रखें” और छत्तीसगढ़ को मानकीकरण, नवाचार और पारदर्शिता में देश का अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने कहा —“जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म समझेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।” … Read more

संगीता कुमारी और सिद्धार्थ सौरभ ने थामा BJP का दामन, RJD-कांग्रेस में मचा हड़कंप

पटना बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की निवर्तमान विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस के निवर्तमान विधायक सिद्धार्थ सौरभ तथा पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा इस मिलन समारोह में मुख्य आयकर आयुक्त रहे सुजीत कुमार भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब हो कि भाजपा में शामिल हुई संगीता कुमारी कैमूर जिले में मोहनिया और सिद्धार्थ सौरभ पटना जिले में बिक्रम क्षेत्र के निवर्तमान विधायक हैं। भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पूरे बिहार में जो माहौल है, उससे साफ है कि बिहार में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजग में शामिल सभी पांच दल चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में जा रहे हैं, जबकि महागठबंधन में भगदड़ मची है। उन्होंने कहा कि राजग में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। जायसवाल ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन का पर्चा दाखिल करने के दौरान राजग के बड़े नेता, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के नेता प्रत्येक जिले में रहेंगे और नामांकन सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और विधान पार्षद संजय मयूख एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी भी उपस्थित थे।  

रांची में मानवता हुई शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप — पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

रांची रांची के रातू इलाके में नौ लोगों ने 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने  यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई और इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, "पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है।" पुष्कर ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, "पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

CDS चौहान का बड़ा बयान: ‘आधुनिक युद्ध बदला रूप ले चुका है, भारत आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं करेगा’

ग्वालियर  ग्वालियर पहुंचे देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अब युद्ध की परिभाषा बदल चुकी है। अब भारत आतंक को कभी स्वीकार नहीं करेगा। पहले जीत का आधार यह होता था कि कितने सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया या कितने विमान गिराए गए, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने इन परंपरागत मानकों को गलत साबित किया है। आधुनिक युद्ध में जीत का नया आधार है स्थिरता और गति, एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की क्षमता, सभी ऑपरेशनों के संयोजन का प्रदर्शन, शुद्धता, सही टाइमिंग और नुकसान का सटीक मूल्यांकन। जनरल अनिल चौहान ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल के 128वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान सीडीएस चौहान ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि युद्ध किसी देश की नीति की निरंतरता है। सरकार नीति बनाती है और सेना उसका अमल करती है। यही सच्चे नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह अमृतकाल देश की किस्मत बदलने का समय है, और हर छात्र को अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर देश निर्माण में योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही, अपने संबोधन में जनरल चौहान ने लेफ्टिनेंट जनरल सिन्हा का एक उद्धरण साझा करते हुए राजनेता, नौकरशाह और सैनिकों के सोचने के तरीके को बेहद रोचक ढंग से समझाया। जब एक सैनिक ‘न’ कहता है तो उसका मतलब ‘न’ होता है- सीडीएस उन्होंने कहा, जब कोई राजनीतिज्ञ ‘हां’ कहता है तो उसका मतलब ‘शायद’ होता है, ‘शायद’ कहे तो ‘न’ होता है, और यदि ‘न’ कहे तो वह अच्छा राजनीतिज्ञ नहीं है। जब कोई नौकरशाह ‘न’ कहता है तो उसका मतलब ‘शायद’ होता है, ‘शायद’ कहे तो ‘हां’ होता है, और यदि वह शुरुआत में ही ‘हां’ कह दे तो वह नौकरशाह ही नहीं। लेकिन जब एक सैनिक ‘न’ कहता है तो उसका मतलब ‘न’ होता है, और जब वह ‘हां’ कहता है तो वह हर हाल में ‘हां’ पर कायम रहता है। अगर सैनिक ‘शायद’ कहे, तो वह सैनिक नहीं। उन्होंने कहा कि सेना की यही स्पष्टता और प्रतिबद्धता राष्ट्र की असली ताकत है। 'मेरे पूर्वज, महाराजा महादजी सिंधिया ने सेना का आधुनिकीकरण किया' वहीं, इस साल के माधव पुरस्कार विजेता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री को दिया गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे बीच सेना प्रमुख हैं, तो बताना चाहूंगा कि मेरे पूर्वज, महाराजा महादजी सिंधिया ने भारत की सेना का आधुनिकीकरण किया। हजारों सैनिकों को नवीनतम स्तर का प्रशिक्षण दिया और उस सेना को सबसे आधुनिक तोपखाने और हथियारों से सुसज्जित किया। हमारी सेना ने अफगान अहमद शाह अब्दाली को अफगानिस्तान में उसके घर में वापस धकेल दिया। 1771 में दिल्ली के लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज के सपने को साकार किया और 1779 में महाराष्ट्र के वारगांव के युद्ध में निर्णायक जीत के साथ पहले आंग्ल-मराठा युद्ध में अंग्रेजों को धूल चटा द      

हादसों पर भड़के मंत्री सिलावट, NHAI को दी सख्त चेतावनी — ‘अब बख्शा नहीं जाएगा’

इंदौर इंदौर देवास बायपास पर लगातार हो रहे हादसों के बीच अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींदें भी उड़ने लगी हैं। अमर उजाला द्वारा बायपास पर अंधेरे की वजह से लगातार हो रहे हादसे की खबरों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर देवास रोड पर अर्जुन बड़ौद बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज और सर्विस रोड का निरीक्षण किया।  तुरंत लाइटें चालू करें मंत्री सिलावट ने यहां पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ओवरब्रिज और सर्विस रोड निर्माण कार्य में गति लाएं। उन्होंने सड़क पर रात में होने वाले अंधेरे और लगातार हो रहे हादसों पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क की लाइटें तुरंत चालू करवाएं।  दुर्घटना होने पर एनएचएआई के अधिकारी जिम्मेदार होंगे मंत्री सिलावट ने एचएचएआई पर नाराजगी दिखाते हुए कहा कि सर्विस रोड के निर्माण के दौरान दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा रही है। यहां ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे दुर्घटनाएं न हो। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर एनएचएआई के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एनएचएआई कंपनी अर्जुन बड़ौद बायपास में निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज और सर्विस रोड के कार्य में गति लाकर कार्य जल्दी समाप्त करे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट के साथ सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर राहुल सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई, हुकुम पटेल, माखन पटेल, थाना प्रभारी कैलाश सिंह सहित क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।  कलेक्टर ने ली थी बैठक बायपास पर हो रहे हादसों को लेकर हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा भी बैठक ले चुके हैं। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों को कहा है कि बारिश खत्म हो गई है और तुरंत सर्विस लेन का काम पूरा करना है। इसके साथ उन्होंने गड्ढे भरने, लाइटें लगाने और ट्रैफिक जाम को खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं।  32 ब्लैक स्पॉट में भी बायपास शामिल कलेक्टर के द्वारा बनाई गई टीम ने पिछले सप्ताह शहर के 32 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया है। इनमें इंदौर देवास का बायपास भी शामिल है जहां पर लगातार हादसों में लोगों की जान जा रही है। टीम की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने सुझाव मांगें हैं और जल्द से जल्द इन सभी जगह पर हादसे रोकने के लिए योजना बनाने का कहा है।  

सांसद कुशवाह ने की उपमुख्यमंत्री शुक्ल से मुलाकात, ग्वालियर की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई गंभीर चर्चा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल से ग्वालियर के सांसद  भारत सिंह कुशवाह ने मंत्रालय भोपाल में सौजन्य भेंट की। इस दौरान ग्वालियर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा जन-स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने का लक्ष्य सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र है। उन्होंने ग्वालियर क्षेत्र की आवश्यकताओं को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्वालियर क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहायक चिकित्सकीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सांसद  कुशवाह ने ग्वालियर जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक पदों की शीघ्र पूर्ति एवं चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने का आग्रह किया।  

फ्री में ₹1,000 का FASTag रिचार्ज पाने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

जालंधर  NHAI ने स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत अगर किसी यात्री को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किसी टोल प्लाज़ा या NHAI द्वारा संचालित शौचालय में गंदगी दिखाई देती है, तो वह इसकी रिपोर्ट कर 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज प्राप्त कर सकते है। यह योजना पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लागू है और इसे 31 अक्टूबर, 2025 तक जारी रखा जाएगा। यात्रियों को गंदे शौचालय की जियो-टैग्ड, टाइम-स्टैम्प्ड और स्पष्ट तस्वीर 'मार्ग यात्री' मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड करनी होगी। साथ ही अपना नाम, मोबाइल नंबर, वाहन पंजीकरण और स्थान भी दर्ज करना आवश्यक है। रिपोर्ट की वेरिफिकेशन AI और मैन्युअल रूप से की जाएगी। वहीं इसके सही पाए जाने पर, वाहन के FASTag में 1,000 रुपये का रिचार्ज किया जाएगा। इस योजना के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। बता दें कि प्रत्येक वाहन केवल एक बार ही इनाम के लिए पात्र होगा और किसी शौचालय के लिए प्रति दिन केवल एक ही इनाम मिलेगा। यह सुविधा केवल NHAI संचालित शौचालयों पर लागू है; ढाबे, पेट्रोल पंप या अन्य निजी शौचालय शामिल नहीं हैं। अपलोड की गई तस्वीरें स्पष्ट होनी चाहिए और डुप्लिकेट तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी। NHAI का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।  

पार्टी के भीतर ही बगावत! डॉ. नवजोत कौर का बड़ा बयान — ‘कांग्रेसी नेता हैं अकाली दल की टीम में’

अमृतसर/चंडीगढ़ क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब की राजनीति में फिर से सक्रिय होने के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में भूचाल खड़ा कर दिया है। डॉ. नवजोत कौर ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उन्हें टिकट मिले या न मिले, वह अमृतसर पूर्व से चुनाव जरूर लड़ेंगी। लेकिन अब उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर खुलकर निशाना साधकर कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को चरम पर पहुंचा दिया है। अपने ही नेताओं पर बड़ा हमला: 'अकाली दल, मजीठिया टीम' ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की कमान पूर्व सांसद जसबीर डिम्पा को सौंप दी। हाल ही में डिम्पा कांग्रेस महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष शिवानी शर्मा के घर एक बैठक के लिए पहुंचीं। इस बैठक का वीडियो जब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, तो डॉ. नवजोत कौर ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा: "अकाली दल, मजीठिया टीम"! उनकी इस तीखी टिप्पणी ने राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि महिला मोर्चा अध्यक्ष किस पार्टी से हैं। एकजुटता की कोशिशें नाकाम पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता पार्टी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने साफ कह दिया था कि कांग्रेस की जीत पर ही सिद्धू मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन जैसे ही सिद्धू परिवार की वापसी हुई, उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर फिर से निशाना साधना शुरू कर दिया। कांग्रेस में एक और भूचाल! डॉ. नवजोत कौर ने अपनी ही नेता को बताया 'अकाली दल, मजीठिया टीम' अमृतसर/चंडीगढ़: क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब की राजनीति में फिर से सक्रिय होने के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया है। डॉ. नवजोत कौर ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उन्हें टिकट मिले या न मिले, वह अमृतसर पूर्व से चुनाव ज़रूर लड़ेंगी। लेकिन अब उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर खुलकर निशाना साधकर कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को चरम पर पहुँचा दिया है।

योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, पर्व अवधि में अतिरिक्त बसें, चालकों को प्रोत्साहन राशि

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों पर प्रदेशवासियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक प्रोत्साहन अवधि घोषित करते हुए अधिकारियों को अधिकतम बस संचालन और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से पूर्वांचल तक चलेगी अतिरिक्त बस सेवा परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि पर्वों पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान पूर्वांचल के लाखों लोगों का घर वापसी सफर बिना किसी असुविधा के पूरा हो, यह सरकार की प्राथमिकता है। सभी बसें रहेंगी ऑनरोड, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर परिवहन मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अवधि में सभी निगम बसें शत-प्रतिशत ऑनरोड रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की असेम्बली, स्पेयर पार्ट्स और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्रों की व्यवस्था की जाए। कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन प्रोत्साहन अवधि में कार्यरत चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने आर्थिक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जो चालक/परिचालक 12 दिन ड्यूटी करते हुए औसतन 300 किमी प्रतिदिन का संचालन करेंगे, उन्हें ₹400 प्रतिदिन की दर से ₹4800 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई कार्मिक 13 दिन लगातार ड्यूटी करता है और तय मानक पूरा करता है, तो उसे ₹450 प्रतिदिन की दर से ₹5850 प्रोत्साहन राशि मिलेगी। अनुबंधित चालकों/परिचालकों को मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर ₹0.55 प्रति किमी अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। कार्यशाला कर्मचारियों को 13 दिन लगातार ड्यूटी पर ₹2500 और 12 दिन पर ₹2100 एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को ₹10,000, सेवा प्रबंधकों को ₹5,000 और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा अनिवार्य परिवहन मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रोत्साहन अवधि में प्रवर्तन दल लगातार निरीक्षण करें और सभी चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाए, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

माओवादी फिर सक्रिय: झारखंड में मोबाइल टावर जलाया, पर्चे के जरिए पुलिस को धमकी

पश्चिम सिंहभूम झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने कल देर रात छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में स्थित मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है।     मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से ग्रामीण परेशान    ग्रामीणों ने आज बताया कि घटना के वक्त करीब एक दर्जन हथियारबंद नक्सली रात के अंधेरे में अचानक गांव पहुंचे और लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी और फिर टावर के पास मौजूद बैटरी और पैनल उपकरणों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में टावर धधक उठा और पूरे इलाके में लपटें दिखने लगीं। आग लगने के बाद टावर के उपकरणों के जलने और फटने से रह-रहकर तेज आवाजें आती रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब एक बजे तक पूरे क्षेत्र में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है इस आगजनी के कारण मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह संचार टूट गया है और वे बाहरी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।   ऑपरेशन‘कगार'के विरोध में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह      इधर पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कारर्वाई में जुट गई है। वहीं पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि घटना स्थल पर नक्सलियों ने कई पोस्टर और पर्चे भी छोड़े हैं, जिनमें उन्होंने अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी है। पोस्टर में ऑपरेशन‘कगार'के विरोध में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में कांड करने का आह्वान किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।