samacharsecretary.com

आलू से पाएं ग्लोइंग फेस: आसान और घर पर बनाएं यह ब्यूटी पैक

व्यक्ति चाहे किसी भी उम्र का हो, उसे दमकती त्वचा की चाहत सदा ही रहती है। परन्तु बाजार में मिलने वाले सौंदर्य प्रसाधन काफी हानिकारक हो सकते हैं। अतः घर पर ही आलू के फेस पैक्स बनाएं। ये आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से चमक देते हैं। आलू के फायदें… -चोट लगने पर आलू का प्रयोग करना चाहिए। चोट लगने के बाद कई बार त्वचा नीली पड़ जाती है। ऐसे में कच्चा आलू पीसकर लगाने से फायदा होता है। -त्वचा की एलर्जी या अन्य त्वचा संबंधी रोग होने पर आलू का प्रयोग करना चाहिए। कच्चे आलू का रस लगाने से भी त्वचा संबंधी रोगों में फायदा होता है। -झुर्रियों पर कच्चे आलू को पीसकर लगाने से लाभ होता है। -आलू को उबालकर या भूनकर खाने से इसके पौष्टिक तत्व आसानी से पच जाते हैं क्योंकि इसमें स्टार्च, पोटेशियम और विटामिन-ए और विटामिन-डी पर्याप्त मात्रा में होता है। -चेहरे की रंगत के लिए आलू बहुत फायदेमंद होता है। आलू पीसकर त्वचा पर लगाने से सौंदर्य में निखार आता है। -उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आलू खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।  

Samsung ने उतारा बजट 5G फोन, 2031 तक रहेगा अपडेट सपोर्ट का भरोसा

नई दिल्ली Samsung Galaxy F17 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन कम बजट में 5G सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. स्मार्टफोन 7.5mm मोटा है और IP54 रेटिंग के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है.  इसमें आपको कई AI फीचर्स भी मिलेंगे. स्मार्टफोन में Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलता है. इस हैंडसेट के कई फीचर्स Galaxy A17 5G से मिलते हैं, जो पिछले महीने लॉन्च हुआ था. आइए जानते हैं Samsung Galaxy F17 5G की कीमत और फीचर्स. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?  Samsung Galaxy F17 5G में 6.7-inch का Full-HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस यूज किया गया है. स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है.  हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है. कंपनी इसे 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स ऑफर करेगी. इसमें आपको Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलते हैं. Galaxy F17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है.  इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा. फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.  कितनी है कीमत?  Samsung Galaxy F17 5G को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. हैंडसेट नियो ब्लैक और वॉयलेट पॉप कलर ऑप्शन में आता है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं.

रुकी हुई बालों की ग्रोथ में? ये 5 हेयर ऑयल देंगे जादुई परिणाम

घने, लंबे और चमकदार बाल सभी की चाहत होते हैं। लेकिन प्रदूषण, गलत खान-पान, तनाव और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों का गिरना, रूसी और ग्रोथ रुकना आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में बालों को पोषण देने और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए हेयर ऑयल सबसे कारगर तरीका है। रोजाना तेल लगाने से सिर के स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल टूटने से बचते हैं। आइए जानते हैं उन 5 ऐसे हेयर ऑयल्स के बारे में जो बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। नारियल का तेल नारियल का तेल बालों के लिए सबसे फायदेमंद तेल माना जाता है। यह प्रोटीन की कमी से होने वाले बालों के झड़ने को रोकने में बेहद असरदार है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों में आसानी से घुस जाता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है और रूसी को दूर भगाता है। इसके लिए हल्का गुनगुना नारियल तेल स्कैल्प और बालों पर लगाएं। अच्छी तरह मसाज करें और कम से कम एक घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। फिर हल्के शैम्पू से धो लें। कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के मामले में अरंडी के तेल को किसी जादू से कम नहीं माना जाता। यह गाढ़ा होता है और इसे किसी दूसरे ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रिसिनोलेइक एसिड नामक फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। यह बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे नए बालों की ग्रोथ तेज होती है और बाल मोटे होते हैं। इसके गाढ़ेपन के कारण इसे नारियल या बादाम के तेल जैसे किसी हल्के तेल के साथ मिलाकर लगाएं, जैसे- जैसे 1 भाग कैस्टर ऑयल और 2 भाग नारियल तेल। बादाम का तेल बादाम का तेल विटामिन-ई, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों और स्कैल्प के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, विटामिन ई बालों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह बालों को नेचुरल चमक देता है, डैंड्रफ को कम करता है और बालों के टूटने को रोकता है। इसे सीधे स्कैल्प और बालों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसे 30-45 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें। जोजोबा ऑयल जोजोबा ऑयल तकनीकी रूप से एक तेल नहीं बल्कि एक वैक्स एस्टर है, लेकिन इसके गुण इसे बालों के लिए इसे परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं। इसकी संरचना हमारे स्कैल्प के नेचुरल सीबम के समान होती है। यह स्कैल्प को मॉइश्चराइज करने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और बालों के फॉलिकल्स को बंद होने से रोकने का काम करता है। इसे सीधे बालों पर लगाया जा सकता है या अपने रेगुलर हेयर ऑयल में कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। भृंगराज तेल आयुर्वेद में बालों के लिए भृंगराज तेल को "राजा" माना जाता है। यह भृंगराज नाम की जड़ी बूटी को तिल या नारियल के तेल में उबालकर बनाया जाता है। भृंगराज में मौजूद तत्व बालों के फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं, समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। यह स्कैल्प को शांत करके नए सेल्स के विकास को बढ़ावा देता है। इसे गुनगुना करके स्कैल्प पर लगाएं और 5-10 मिनट तक मालिश करें। कम से कम एक घंटे बाद धो लें।  

अनोखा गैजेट लॉन्च: Acer का मोबाइल हॉटस्पॉट, साथ में 16 डिवाइस जुड़ेंगी बिना झंझट

नई दिल्ली जाने-माने लैपटॉप ब्रैंड एसर ने भारत में एक खास डिवाइस एसर कनेक्‍ट एम4 5जी वाई-फाई मोबाइल हॉटस्‍पॉट को लॉन्‍च किया है। पहली नजर में यह देखने पर कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन या फोन जैसा लगेगा पर है नहीं। इसे आप पॉकेट राउटर की तरह समझ सकते हैं, जिसमें नैनो सिम, ई सिम या वी सिम को लगाया जा सकता है। उसके साथ यह दूसरी डिवाइसेज को बहुत तेजी से इंटरनेट कनेक्‍ट‍िविटी से जोड़ सकता है। दावा कि इस हॉटस्‍पॉट को 135 से ज्‍यादा देशों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वाईफाई 6 की मदद से यह एकसाथ 16 डिवाइस में इंटरनेट चला सकता है। Acer Connect M4 5G Mobile Wi-Fi Mobile hotspot के भारत में प्राइस इस डिवाइस की कीमत 19 हजार 999 रुपये है और इसे एमेजॉन के अलावा एसर इंडिया के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्‍टोर्स से ल‍िया जा सकता है।   Acer Connect M4 के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस Acer Connect M4 को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि इसे टफ कंडीशंस में भी इस्‍तेमाल किया जा सके। यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है और धूल व पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। इसमें 3जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। साथ में 8GB eMMC स्‍टोरेज मिलता है। इसकी 8000mAh की बैटरी के साथ इस हॉटस्‍पॉट को 28 घंटों तक यूज किया जा सकता है और टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। पावर बैंक की तरह भी कर सकते हैं इस्‍तेमाल होने को यह एक मोबाइल हॉटस्‍पॉट डिवाइस है, लेकिन किसी पावर बैंक की तरह भी इस्‍तेमाल में लाई जा सकती है। इसमें WPA3 इन्‍क्र‍िप्‍शन मिलता है। साथ में सिम लॉक और बिल्‍ट-इन वीपीएन भी है, जिससे डेटा की सुरक्षा बनी रहती है। इस डिवाइस में ऑटौमेटिक सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर अपडेट आते हैं, जिससे इसे अपडेट रखने का झंझट नहीं रहता। रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस को 20 जीबी डेटा पैक के साथ लाया गया है। डेटा की वैलिड‍िटी 6 महीने है। अगर आप कामकाज के सिलस‍िले में देश से बाहर जाते हैं तो यह डिवाइस अपने आप लोकल मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के साथ कनेक्‍ट हो जाएगा। आपको किसी मैनुअल सेटअप की जरूरत नहीं होगी। सिम के झंझट में नहीं फंसना होगा और किसी तरह की रोमिंग भी नहीं चाहिए होगी, ऐसा एक रिपोर्ट में एसर की तरफ से कहा गया है। इसमें 2.4 इंच का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले मिल जाता है, जिससे आप डिवाइस को ऑपरेट कर पाएंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का चिपसेट लगाया गया है।

वजन कम करने की नई उम्मीद! ओजेम्पिक से दोगुनी ताकतवर दवा विकसित

 आज की दुनिया में मोटापा सिर्फ एक हेल्थ इश्यू नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। अब तक ओजेम्पिक और वेगोवी जैसी दवाओं ने वजन कम करने के क्षेत्र में क्रांति तो लाई है, लेकिन इनके साथ उल्टी, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी और कभी-कभी दुबारा वजन बढ़ने जैसे साइड इफेक्ट भी देखने को मिले हैं। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने एक नई उम्मीद जगाई है एक ऐसी दवा जो सर्जरी जितना असरदार, लेकिन अधिक सुरक्षित और आसान हो सकती है। कैसी है नई दवा?- स्टडी अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंटल दवा तैयार की है, जो एक साथ चार हार्मोन पर काम करती है GLP-1, GIP, ग्लूकागन और PYY।     GLP-1 भूख को कम करता है और पाचन को धीमा करता है।     GIP मतली को कंट्रोल करता है और फुलनेस की फीलिंग बढ़ाता है।     ग्लूकागन शरीर की एनर्जी खपत को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।     PYY पाचन की रफ्तार को और धीमा कर अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।     वैज्ञानिकों का दावा है कि यह दवा 30% तक वजन घटा सकती है, जो कि आम तौर पर बैरियाट्रिक सर्जरी में देखने को मिलता है। जानिए नई दवा ओजेम्पिक से कैसे अलग है? ओजेम्पिक जैसी मौजूदा दवाएं सिर्फ GLP-1 पर काम करती हैं। नई दवा चार हार्मोन का संतुलन बनाकर असर दिखाने की कोशिश करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इससे मतली और उल्टी जैसी शिकायतें कम होंगी, साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और मोटापा घटने के बाद दुबारा बढ़ने का रिस्क भी कम हो सकता है। कोशिकाओं पर टेस्ट किया गया? अभी यह दवा प्रारंभिक प्रयोगशाला चरण (preclinical stage) में है। ये न तो जानवरों पर और न ही इंसानों पर इसका ट्रायल हुआ है। फिलहाल इसे कोशिकाओं पर टेस्ट किया गया है, जहां इसके अच्छे नतीजे मिले हैं। अगला कदम होगा पहले जानवरों पर, फिर इंसानों पर ट्रायल। उसके बाद ही इसे दवा के रूप में लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू होगी। क्यों है यह खोज अहम? भारत से लेकर अमेरिका तक लाखों लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। वहीं मोटापा कम करने के लिए कई दवाएं बनाई गई हैं, जो काफ़ी असरदार हैं, लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट्स, इंजेक्शन की झंझट और महंगे दाम लोगों को परेशानी में डालते हैं।वहीं अगर नई दवा पर रिसर्च सफल रही, तो यह वजन घटाने में न सिर्फ मदद करेगी बल्कि इसके कम साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं और इस दवा को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Apple ने बंद किए ये 3 iPhone मॉडल, iPhone 17 के बाद स्टॉक खत्म होने पर नहीं मिलेगा खरीदने का मौका

नई दिल्ली ऐपल ने iPhone 17 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। नए फोन के डिजाइन, कलर्स और फीचर्स लोगों को आकर्षक लग रहे हैं। ऐपल स्टोर पर नए लॉन्च हुए मॉडल्स के फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। इसी बीच ऐपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर से कुछ पुराने मॉडल हटा दिए हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि फोन पूरी तरह से बंद हो गए हैं, बल्कि ऐपल के ये फोन अभी अधिकृत रिटेलर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बाकी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ये तब तक तो मार्केट में रहेंगे, जब तक स्टॉक खत्म नहीं हो जाता। ऐपल ने कौनसे iPhone वेबसाइट से हटाए? ऐपल ने अपनी वेबसाइटी से iPhone के तीन मॉडल हटा दिए हैं। इनमें iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और बेस iPhone 15 शामिल हैं। ये फोन अब ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं मिलेंगे, लेकिन आप इन्हें ऐपल के अधिकृत रिटेलर्स, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ये तभी तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक इनका स्टॉक है। यह ऐपल की स्ट्रैटेजी है कि पुराने मॉडल्स को धीरे-धीरे हटाकर नए मॉडल्स को बढ़ावा दिया जाए।   iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट था ऐपल ने अपनी वेबसाइट से जो मॉडल्स हटाए हैं, उनमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट था। यह ऐपल की नई तकनीक है, जो जेनरेटिव मॉडल्स और यूजर के पर्सनल डेटा को मिलाकर स्मार्ट एक्सपीरियंस देती है। यदि अब आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, जिसमें ऐपल इंटेलिजेंस तकनीक हो, तो आपको नए मॉडल्स में से ही कोई एक खरीदना होगा। iPhone 17 Series में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं iPhone 17 सीरीज और iPhone Air में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं। बेस iPhone 17 मॉडल में A19 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले A18 चिपसेट के मुकाबले में 20% तेज बताया जा रहा है। iPhone Air और iPhone 17 Pro मॉडल्स में A19 Pro प्रोसेसर है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पिछले मॉडल से 40% अधिक तेज है। iPhone Air की खूब चर्चा, बेहद पतला है ये फोन आईफोन एयर की थिकनेस 5.6mm है, यह सैमसंग एस25 ऐज से भी पतला है, क्योंकि उसकी मोटाई वह फोन 5.8mm है। ऐपल ने इस फोन को लाइटवेट बताया है। इसे बनाने में 5 ग्रेड टाइटेन‍ियम फ्रेम का इस्‍तेमाल हुआ है। यह इतना पतला है, फिर भी इसमें एक्‍शन बटन दिया गया है।

iPhone 17 सीरीज लॉन्च: Pro और Pro Max में 48MP कैमरा, बाकी दमदार फीचर्स भी शामिल

नई दिल्ली मंगलवार को Apple के 'Awe Dropping' इवेंट में नए iPhone 17, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को लॉन्च कर दिया। जैसा कि उम्मीद थी, iPhone 17 Pro मॉडल्स में Apple की A19 Pro चिप दी गई है, जो कि ऐपल का टॉप टियर चिपसेट होगा। iPhone 16 Pro मॉडल्स के अपग्रेड ये नए मॉडल्स कई नए फीचर्स और अपग्रेड के साथ आए हैं। सभी डिवाइस Apple Intelligence के सभी AI फीचर्स को सपोर्ट करेंगे। इस बार लॉन्च हुए सभी मॉडल्स की खास बात है कि इनमें 128GB वाला मॉडल देखने को नहीं मिलेगा। इस इवेंट में लॉन्च हुए हर एक मॉडल की शुरुआत 256GB वाले मॉडल से होगी। iPhone 17 के फीचर और स्पेक्स iPhone 17 एक ड्युअल सिन फोन है जो कि आउट ऑफ द बॉक्स iOS 26 के साथ आएगा। अमेरिका में इसका सिर्फ ई-सिम वाला मॉडल ही मिलेगा जबकि बाकी दुनिया में यह Nano+eSIM के कॉम्बिनेशन के साथ आएगी। इसमें 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह पहली बार है कि ऐपल ने iPhone 17 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। बता दें कि यह एक नया ProMotion पैनल iPhone 16 Pro models से लिया गया है। इस फोन की स्क्रीन 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।इस बार Apple ने iPhone 17 में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया है। साथ ही इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर भी मिलेगा। बता दें कि iPhone 17 में IP68 रेटिंग भी दी गई है।कैमरा की बात करें तो iPhone 17 में ड्युअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसका मेन कैमरा 48MP का होगा और यही सेंसर 2X टेलिफोटो कैमरा के तौर पर भी काम करेगा। इसके साथ इसमें 48MP का फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर मैक्रो शॉट्स भी क्लिक कर पाएंगे। iPhone 17 के फ्रंट में नया सेंटर स्टेज कैमरा भी दिया गया है। iPhone 17 में A19 चिपसेट दिया गया है। कुल मिलाकर इस फोन की CPU परफॉर्मेंस iPhone 16 से 40% तेज होगी। साथ ही इस बार ऐपल ने फोन्स की स्टोरेज भी बढ़ाई है और अब बेस वेरिएंट 256GB का होगा। यह प्रो मॉडल्स की तरह ऐपल इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करेगा। ऐपल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी लाइफ iPhone 16 से आठ घंटे ज्यादा होगी। इस बार फोन की चार्जिंग स्पीड भी बढ़ाई गई है। अब यह सिर्फ 20 मिनटों में 50% चार्ज हो जाएगा। iPhone 17 की कीमत iPhone 17 शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। यह भारतीय रुपयों में लगभग 70,400 रुपये होता है। इस बार iPhone 17 का बेस वेरिएंट 256GB का होगा। इसके अलावा इसका 512GB वेरिएंट भी खरीदा जा सकेगा। प्री ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और फोन बिक्री के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध होंगे। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के स्पेक्स iPhone 17 Pro models इस बार एल्युमिनियम बिल्ड के साथ आए हैं, जिसका मतलब है प्रो मॉडल्स में ऐपल ने टाइटेनियम बॉडी को ड्रॉप कर दिया है। खास बात यह है कि नया iPhone Air टाइटेनियम बॉडी के साथ लॉन्च किया गया है। Apple ने इसमें यूनीबॉजी डिजाइन को अपनाया है जिसके पीछे पिछली बार से अलग और बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलता है। iPhone 17 Pro में पहली बार वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि हैवी वर्कलोड के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जो ProMotion के साथ 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जबकि 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्पले मिलेगा। दोनों में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है जो कि Apple के अनुसार स्क्रैच से 3 गुना बेहतर सुरक्षा देता है। इसमें पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की मिलेगी। iPhone 17 Pro मॉडल्स में नई A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Apple का दावा है कि यह उनकी "most capable" चिप है जो पुराने जेनरेशन से 40% बेहतर परफॉर्मेंस देती है। कैमरा की बात करें तो iPhone 17 Pro मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48MP का मेन, 48MP का अल्ट्रावाइड और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। यह पहली बार है जब iPhone के तीनों बैक कैमरा 48MP के होंगे। फ्रंट में 18MP वाला सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। यूनिबॉडी डिजाइन की वजह से इसमें बड़ी बैटरी दी गई है। Apple का दावा है कि iPhone 17 Pro Max में अभी तक की सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं प्रो मॉडल्स अब ज्यादा पावर वाले चार्जर को भी सपोर्च करेंगे। जो कि इन्हें सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगा। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत और उपलब्धता iPhone 17 Pro यूएस में 1099 डॉलर की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर रखी गई है। इन दोनों का ही शुरुआती वेरिएंट 256GB का होगा। ऐपल ने इनके कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिलवर कलर ऑप्शन उपलब्ध करवाए हैं। प्री ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और फोन बिक्री के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

अब Google AI Mode आपकी भाषा में करेगा जवाब, हिंदी समेत कई भाषाओं का समर्थन

  नई दिल्ली AI का बढ़ता चलन देखते हुए गूगल ने अपने AI Mode को अपग्रेड कर दिया है। गूगल सर्च को और भी बेहतर बनाने के लिए एआई मोड लाया गया था। अब यह मोड 5 नई भाषाओं में उपलब्ध है। खास बात यह है कि हिंदी बोलने वालों के लिए गूगल सर्च के इस फीचर को यूज करना और भी आसान और उपयोगी हो गया है। अब आप हिंदी में भी सवाल पूछ सकते हैं और उनके जवाब पा सकते हैं। अब गूगल एआई मोड को इन पांच भाषाओं का मिला सपोर्ट लगभग छह महीने पहले Google ने AI Mode को केवल इंग्लिश भाषा में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब यह हिंदी समेत पांच और भाषाओं इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई और ब्राजीलियाई पुर्तगाली को सपोर्ट कर रहा है। गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस विस्तार के साथ अब ज्यादा लोग AI मोड का इस्तेमाल करके अपनी पसंदीदा भाषा में जटिल सवाल पूछ सकेंगे। साथ ही, वेब को और गहराई से एक्सप्लोर कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने इसे 180 से ज्यादा देशों में लाया गया था। गूगल ने Gemini 2.5 AI मॉडल का इस्तेमाल करके इसे बनाया है। गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो नई चीजें जानना चाहते हैं या कोई काम करना चाहते हैं, जैसे कि यात्रा की योजना बनाना या स्थानीय जगहों के बारे में जानना। कैसे काम करता है एआई मोड? AI मोड में आप टेक्स्ट, आवाज या फोटो का इस्तेमाल करके सवाल पूछ सकते हैं। गूगल का AI आपकी बात को समझ सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप रात में खिलने वाले फूलों के बारे में जानना चाहते हैं तो AI आपको सही जानकारी देगा। आप उससे और भी सवाल पूछ सकते हैं। गूगल ने बताया कि यह सिर्फ अनुवाद नहीं है। AI को स्थानीय जानकारी को भी समझना होता है। गूगल का मकसद है कि AI सर्च दुनिया भर के लोगों के लिए उपयोगी हो। समय के साथ और होगा बेहतर गूगल का कहना है कि AI मोड अभी भी विकास के अधीन है। इसका मतलब है कि यह समय के साथ और भी बेहतर होता जाएगा। गूगल का AI मोड एक पावरफुल फीचर है, जो लोगों को जानकारी खोजने और नए चीजें सीखने में मदद कर सकता है। अब हिंदी सपोर्ट मिलने के बाद भारतीयों के लिए यह और भी उपयोगी हो गया है। वे अपनी भाषा में इससे सवाल करके आंसर मांग सकते हैं।

पुरुषों में प्रजनन समस्या बढ़ी, WHO ने बताया आपकी इन आदतों और गलतियों की वजह

नई दिल्ली परिवार शुरू करने का सपना हर कपल का होता है, लेकिन हर किसी की ये राह आसान नहीं होती. हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और कई मेडिकल स्टडीज ने खुलासा किया है कि दुनियाभर में करीब हर 6 में से 1 पुरुष (1 in 6 men) को बांझपन यानी Infertility की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यानी, अगर आप सोचते हैं कि प्रेग्नेंसी में दिक्कत सिर्फ महिलाओं से जुड़ी समस्या है, तो यह गलतफहमी है. रिसर्च साफ कहती है कि पुरुष भी उतनी ही बड़ी वजह बनते हैं. रिसर्च क्या कहती है? WHO और कई अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स के अनुसार, infertility सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है. 40से 50 प्रतिशत मामलों में पुरुषों की वजह से गर्भधारण नहीं हो पाता. इसके पीछे कई कारण हैं. लाइफस्टाइल , खानपान की गलतियां, शराब-सिगरेट का सेवन, तनाव और समय पर टेस्टिंग न कराना. पुरुषों में Infertility की बड़ी वजह     धूम्रपान और शराब: ये आदतें स्पर्म की क्वालिटी और संख्या दोनों को कम कर देती हैं.     पोषण की कमी: विटामिन D, जिंक और फॉलिक एसिड की कमी से भी स्पर्म प्रोडक्शन पर असर पड़ता है.     तनाव और नींद की कमी: लगातार स्ट्रेस से हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे fertility घट जाती है.     ओवरवेट या मोटापा: रिसर्च बताती है कि मोटापा टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर देता है.     टेस्टिंग से परहेज: कई पुरुष शर्म या झिझक की वजह से टेस्टिंग नहीं कराते, जिससे इलाज देर से शुरू होता है. क्यों जरूरी है फर्टिलिटी टेस्ट? डॉक्टरों के अनुसार, अगर 1 साल तक प्रेग्नेंसी की कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पुरुष और महिला दोनों को फर्टिलिटी टेस्टिंग ज़रूर करानी चाहिए. इससे जल्दी समस्या पकड़ी जाती है और IVF, IUI जैसी एडवांस तकनीकों के जरिए इलाज की संभावना बढ़ जाती है. सपोर्ट और जागरूकता की जरूरत Infertility से जूझ रहे कपल्स अक्सर खुद को अकेला महसूस करते हैं. ऐसे में परिवार और दोस्तों का सपोर्ट बहुत मायने रखता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि infertility को लेकर जो सामाजिक स्टिग्मा (कलंक) है, उसे तोड़ना बेहद ज़रूरी है. खुलकर बातचीत करने और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने से समस्या का समाधान संभव है. एक्सपर्ट की राय एम्स, नई दिल्ली के एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत सिंह कहते हैं, "आज हर 6 में से एक पुरुष infertility की समस्या से जूझ रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह गलत lifestyle है. लेकिन अच्छी बात ये है कि समय पर टेस्टिंग, सही इलाज और स्वस्थ दिनचर्या से ज्यादातर मामलों में इलाज संभव है." पुरुष बांझपन क्या है? बांझपन पुरुष और महिला दोनों को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से, पुरुष बांझपन एक ऐसी स्थिति है जो पुरुषों को प्रभावित करती है। यह उनकी प्रजनन प्रणाली की महिला को गर्भवती करने की क्षमता में बाधा उत्पन्न करता है। यदि कोई पुरुष बांझ हो तो क्या होगा? यदि आप पुरुष बांझपन से पीड़ित हैं, तो इसका मतलब है कि आपने एक वर्ष से अधिक समय तक बार-बार असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं, लेकिन आपकी महिला साथी गर्भवती नहीं हुई है। पुरुष बांझपन कितना आम है? दुनिया भर में 18.6 करोड़ लोग बांझपन से प्रभावित हैं, और लगभग आधे मामलों में इसका कारण पुरुष साथी होता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे लगभग 10% से 15% पुरुष बांझपन से प्रभावित हैं। क्या गर्भधारण करना आसान है? नहीं, गर्भधारण करना आसान नहीं है। मानव प्रजाति को कम प्रजनन क्षमता वाली प्रजाति माना जाता है। एक उपजाऊ और युवा जोड़े के, हर महीने मुक्त संभोग करने पर, गर्भधारण की संभावना केवल 20-25% होती है। गर्भधारण एक जटिल प्रक्रिया है जो पुरुष और महिला प्रजनन प्रणाली के कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं:     स्वस्थ पुरुष प्रजनन कोशिकाओं (शुक्राणु) और स्वस्थ महिला प्रजनन कोशिका (अंडाणु) का उत्पादन करना।     अवरुद्ध फैलोपियन ट्यूब जो शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने की अनुमति देती है।     जब शुक्राणु अंडे से मिलते हैं तो उन्हें निषेचित करने की उनकी क्षमता।     निषेचित अंडे (भ्रूण) की गर्भाशय में प्रत्यारोपित करने की क्षमता । गर्भावस्था को पूर्ण अवधि (39 से 40 सप्ताह और छह दिन) तक जारी रखने के लिए, भ्रूण का स्वस्थ होना ज़रूरी है, और भ्रूण के विकास के लिए महिला का हार्मोनल वातावरण पर्याप्त होना चाहिए। अगर इनमें से किसी एक कारक पर भी कोई असर पड़ता है, तो बांझपन हो सकता है। लक्षण और कारण अस्वस्थ शुक्राणु के लक्षण क्या हैं? पुरुष बांझपन का मुख्य लक्षण जैविक संतान पैदा न कर पाना है। लेकिन पुरुष बांझपन कई मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक लक्षणों को भी जन्म दे सकता है, जिनमें शामिल हैं:     अवसाद ।     नुकसान।     दु: ख।     अपर्याप्तता.     असफलता। यदि आप या आपका साथी इनमें से किसी भी भावना का अनुभव करते हैं, तो किसी मनोचिकित्सक या मनोचिकित्सक से बात करना अच्छा विचार है । कभी-कभी, पुरुष बांझपन अंडकोषों में टेस्टोस्टेरोन के कम उत्पादन से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में, थकान, नपुंसकता, अवसाद, वज़न बढ़ना और उदासीनता जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर आपको या आपके साथी को ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो पुरुष बांझपन के विशेषज्ञ किसी मूत्र रोग विशेषज्ञ या प्रजनन एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से बात करने से मदद मिल सकती है।  पुरुष बांझपन का क्या कारण है? कई जैविक और पर्यावरणीय कारक पुरुष बांझपन का कारण बन सकते हैं। इनमें शामिल हैं:     शुक्राणु संबंधी समस्याएं, जिनमें विकृत शुक्राणु, कम शुक्राणु संख्या ( ओलिगोस्पर्मिया ) और आपके वीर्य में शुक्राणु की अनुपस्थिति ( एज़ोस्पर्मिया ) शामिल हैं।     आनुवंशिक विकार , जिसमें क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम और मायोटोनिक डिस्ट्रोफी शामिल हैं ।     कुछ चिकित्सीय स्थितियां, जिनमें मधुमेह , कुछ स्वप्रतिरक्षी रोग जो आपके शुक्राणुओं पर हमला करते हैं और सिस्टिक फाइब्रोसिस शामिल हैं ।     संक्रमण, जिसमें एपिडीडिमाइटिस , ऑर्काइटिस और यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) शामिल हैं, जिसमें गोनोरिया या एचआईवी शामिल हैं ।     आपके अंडकोष में सूजी हुई नसें ( वैरिकोसील्स )।     कैंसर उपचार, जिसमें कीमोथेरेपी , विकिरण चिकित्सा … Read more

एंड्रायड फोन में कैसे वापस लाए खोया हुआ डेटा

क्यार आपके फोन का डेटा खो गया है, या फिर आपकी कोई जरूरी फाइल फोन से डिलीट हो गई है इसके लिए अपना सर पकड़कर बैठने की बजाए डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर इंस्टॉरल कीजिए जो एंड्रायड फोन में खोई हुई फाइल दोबारा ले आएगा। इसे यूज करना बेहद आसान है। अक्स र धोखे से या फिर किसी टेक्निमकल फॉल्टा की वजह से फोन की फाइलें या तो डिलीट हो जाती हैं या फिर हमें दिखती नहीं हैं। फोन की फाइल को वापस सर्च करने के लिए आपको कई सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे जिनमें से कुछ सॉफ्टवेयर आप खरीद सकते हैं तो कुछ फ्री यूज कर सकते हैं। हम यहां फ्री डेटा रिकवरी से फाइल सर्च करने का आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप किसी भी एंड्रायड फोन की फाइल रिकवर कर सकते हैं। सबसे पहले 7डाटारिकवरी डाॅट काॅम में जाकर पीसी या फिर लैपटॉप में फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। इसके बाद अपने फोन को डेटा केबल की मदद से पीसी से कनेक्टा करिए। पीसी से कनेक्टइ करने के बाद फोन को सॉफ्टवेयर ओपेन करके उसे स्कैमन करिए। स्कै न के टाइम आपके सामने जो भी फोन का डेटा खोया होगा उसका एक प्रिवियू आ जाएगा अब आप जो डेटा रिकवर करना चाहते हैं उसके बॉक्सा के सामने टिक मार्क लगा दें। टिक मार्क लगाने के बाद नीचे दिए गए सेव ऑप्श न पर क्लि क करिए। आपके फोन में वहीं डेटा फिर से आ जाएगा।