samacharsecretary.com

रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा, T20I में 34 मैचों में ही रच दिया नया इतिहास

नई दिल्ली नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में जमकर हल्ला बोला। नागपुर में हुए पहले टी20 में अभिषेक ने भारत को तूफानी शुरुआत देते हुए 35 गेंदों पर 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने एक बार फिर चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात की। अभिषेक ने अपने 84 रनों में 8 छक्के और 5 चौके लगाए। इसका मतलब है कि 68 रन उन्होंने बाउंड्री से बटौरे, जो 50 प्रतिशत से भी अधिक है। उनकी इस तूफानी शुरुआत के दम पर टीम इंडिया 238 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड निर्धारित 20 ओवर में 190 रन ही बना सका और भारत 48 रनों से मैच जीत गया। अभिषेक शर्मा को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अभिषेक शर्मा के छोटे से ‘इंपैक्टफुल’ टी20 करियर का यह 5वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। इस 25 साल के खिलाड़ी ने अभी तक भारत के लिए 34 ही टी20 मैच खेले हैं। अगर भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा टॉप-5 में अपनी जगह बनाने के बेहद नजदीक हैं। फिलहाल उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली है। भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के नाम है। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने 16-16 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बता दें, कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले चुके हैं, उनको रिटायर हुए 2 साल हो चुके हैं, मगर अभी भी कोई उनसे नंबर-1 की गद्दी नहीं छीन पाया है। आईए एक नजर भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं- 16-विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव 14 – रोहित शर्मा 8- अक्षर पटेल 7- युवराज सिंह 6- हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव 5 – अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 4-तिलक वर्मा, शिखर धवन, रवि अश्विन, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल  

बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप से किया बहिष्कार, ICC को झटका, क्रिकेट में हलचल

  नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने रुख पर कायम रहने का फैसला किया है. बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि जब तक मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी. खिलाड़ियों के साथ अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है. आसिफ नज़रुल के मुताबिक- सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी तीनों एक मत हैं कि सुरक्षा से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा. आसिफ नज़रुल ने साफ शब्दों में कहा- हम किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे. दुनिया को यह भी समझना चाहिए कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो उसके क्या नतीजे होंगे. हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते. बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी दोहराया कि उनका फैसला अटल है. बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है और इसलिए वेन्यू बदलकर श्रीलंका किया जाना चाहिए. हालांकि ICC ने पहले ही साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए जाएंगे. ICC की इस सख्त चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश ने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया है. इस पूरे विवाद के चलते T20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं. अब सबकी नजर ICC के अगले कदम और इस टकराव के समाधान पर टिकी हुई है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया धोखा, कहा-टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस नहीं लेंगे  एक बार सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन पाकिस्तान पर नहीं…अकसर पाकिस्तान के लिए ये बात कही जाती है लेकिन बांग्लादेश को शायद ये बात पता नहीं थी. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के साथ खड़े होने का दावा करने वाला पाकिस्तान अब पलट गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कह रहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ तो वो भी इस टूर्नामेंट का बॉयकॉट करेंगे. अब ऐसे हालात बने हैं तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम वापस नहीं लेने का फैसला किया है. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट से हटने पर विचार नहीं कर रहा है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया लेकिन… टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के रुख का समर्थन तो किया लेकिन पीसीबी के अधिकारियों का मानना ​​है कि टूर्नामेंट के बहिष्कार का कोई ठोस आधार नहीं दिखता. उन्होंने कहा,’ पाकिस्तान अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन आयोजन से हटना कभी भी एक विकल्प नहीं था और न ही इस पर विचार किया गया था.’ पीसीबी अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान के मैच पहले से ही एक तटस्थ मैदान पर हो रहे हैं, जहां सुरक्षा से जुड़ी कोई चिंता नहीं है. पीसीबी अधिकारियों ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी नहीं दी, और ये बात सिर्फ सोशल मीडिया में फैली थी. आईसीसी ने बांग्लादेश को दिया आखिरी मौका बता दें बांग्लादेश के मुद्दे पर आईसीसी ने बुधवार को वोटिंग कराई जिसमें 14 क्रिकेट बोर्ड ने भारत के समर्थन में वोट दिया. बांग्लादेश को सिर्फ दो वोट मिले. ऐसे में आईसीसी ने साफतौर पर कह दिया है कि बांग्लादेश को अपने टी20 मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे. अगर वो ऐसा नहीं करता है तो टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अपनी सरकार से बात करेंगे. सरकार की इजाजत के बाद ही बांग्लादेशी टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल पाएगी. आईसीसी के फैसले का विरोध आईसीसी के इस फैसले का बांग्लादेश और पाकिस्तान में विरोध हो रहा है. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने आईसीसी के फैसले पर निराशा जताई. कामरान ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बातचीत में आरोप लगाया कि आईसीसी के ज्यादातर फैसला भारत के पक्ष में होते हैं. कामरान अकमल के मुताबिक अगर चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू भारत के लिए बदले जा सकते हैं तो बांग्लादेश को भी ऐसी सुविधा मिलनी चाहिए. कामरान के मुताबिक भारत सबसे ज्यादा पैसा आईसीसी को देता है इसलिए उसके पक्ष में फैसले जाते हैं. ICC की इस सख्त चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश ने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया है. इस पूरे विवाद के चलते T20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं. अब सबकी नजर ICC के अगले कदम और इस टकराव के समाधान पर टिकी हुई है. वैसे टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल के मुताबिक पहले बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया था. इसके  पहले तीन मैच कोलकाता में होने थे. इसके बाद  बांग्लादेश अपना आखिरी ग्रुप मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेलना था.  बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यल ऐसा था 7 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता) 9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता) 14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता) 17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) क्यों बांग्लादेश ने क‍िया टी20 वर्ल्ड कप भारत में ना खेलने का फैसला  हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तब तल्खी देखी गई जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार देखने को म‍िला. इसका असर बाद में क्रिकेट पर भी देखने को म‍िला. इसके बाद  मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर आईपीएल 2026 से  बाहर कर दिया थ. इसके बाद बांग्लादेश ने भी आईपीएल प्रसारण पर बैन लगा द‍िया. बाद में टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग तेज कर दी. जिसे ICC ने स्वीकार नहीं किया था.  22 जनवरी की बैठक के बाद BCB ने किया बायकॉट  ICC से 21 जनवरी को आधिकारिक संदेश मिलने के … Read more

राशिद लतीफ का बड़ा बयान: पाकिस्तान ने नहीं मानी सलाह तो टी20 वर्ल्ड कप में होगी भारी बेइज्जती

नई दिल्ली बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मैच भारत में खेलेगा या नहीं इस पर जल्द फैसला आने वाला है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से गीदड़ भभकी आई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम को बांग्लादेश का सपोर्ट कनरे के लिए टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की सलाह दी है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव को देखते हुए बांग्लादेश आगामी टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच भारत में नहीं खेलना चाहता। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने आईसीसी को लेटर भी लिखा है, हालांकि आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। अब लतीफ का कहना है कि पाकिस्तान को बांग्लादेश का सपोर्ट करना चाहिए। अगर दोनों देश पीछे हटते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं तो हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे। इस दौरान रशिद ने अमित शाह और जय शाह का भी नाम लिया। यूट्यूब चैनल CaughtBehindShow पर लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और भारत का मैच नहीं होता है, तो आपका 50 परसेंट वर्ल्ड कप खत्म हो जाएगा। यह मौजूदा क्रिकेट सिस्टम को चुनौती देने का एक शानदार मौका है। पाकिस्तान को कहना चाहिए कि वे बांग्लादेश के साथ हैं और T20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर देना चाहिए। यह स्टैंड लेने का समय है। इसके लिए हिम्मत चाहिए।” लतीफ ने इस मामले को लेकर ICC के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर उसका भरोसा गलत था। उन्होंने कहा, "यह कोई अच्छा फैसला नहीं लगता। आज ICC कह रहा है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है। दुनिया की कोई भी एजेंसी यह नहीं कह सकती कि कोई खतरा नहीं है – ICC ऐसा कैसे कह सकता है? सबसे सुरक्षित जगहों पर भी कोई ऐसी गारंटी नहीं दे सकता। उम्मीद है कि किसी भी टीम के साथ कुछ बुरा न हो।" लतीफ ने भारत के गृह मंत्री और ICC चेयरमैन जय शाह का जिक्र करते हुए कहा, "यह एक पॉलिटिकल चाल है – अमित शाह से लेकर जय शाह तक। ट्रम्प कार्ड अभी भी पाकिस्तान के पास है। बांग्लादेश का रुख सही है। पाकिस्तान को इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।" लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान को सिर्फ बयान देने के बजाय मजबूती से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तो यह वर्ल्ड कप रोकने जैसा होगा। पाकिस्तान ही मुख्य है। हां, पाकिस्तान को भविष्य में नुकसान हो सकता है। अगर पाकिस्तान ICC इवेंट्स में खेलने से मना करता है, तो उस पर बैन लग सकते हैं। लेकिन सिर्फ बातों का कोई फायदा नहीं है – अब यह दिखाने का समय है कि आप किसका साथ देते हैं।" दोनों देशों के बीच तालमेल की बात करते हुए लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भरोसा है, तो यह किया जा सकता है। देखते हैं कि ICC के अल्टीमेटम के जवाब में बांग्लादेश क्या फैसला लेता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि पीछे हटने के नतीजे बुरे होंगे। उन्होंने कहा, “अगर वे झुक जाते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को हर तरफ से आलोचना झेलनी पड़ेगी, (“हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे”)।  

“भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से पटखनी दी, अभिषेक और रिंकू का धमाल”

नागपुर     भारत-न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.  मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी 84 और रिंकू सिंह की नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर 238 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी मेहमान टीम 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.   ऐसी रही न्यूजीलैंड की पारी 239 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने कॉन्वे का विकेट झटक लिया. वो खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद दूसरा ओवर लेकर हार्दिक आए. उन्होंने रचिन रवींद्र को आउट कर दिया. रवींद्र के बल्ले से केवल एक रन आए. यानी 1 रन के स्कोर पर कीवी टीम को 2 झटके लगे. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रॉबिन्सन ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. लेकिन 7वें ओवर में वरुण ने रॉबिन्सन का विकेट झटका. उस वक्त मेहमान टीम का स्कोर 52-3 था. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद में 78 रन बनाए. लेकिन 14वें ओवर में उनका विकेट गिरा. इसके बाद चैपमेन ने मोर्चा संभाला. लेकिन 15वें ओवर में वरुण ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया. चैपमेन के बल्ले से 39 रन आए. जब चैपमेन का विकेट गिरा तो न्यूजीलैंड को जीत के लिए 31 गेंद में 96 रन चाहिए थे. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया और 190 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को रोक दिया. सीरीज का दूसरा मैच अब 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों को कूट डाला अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में लगातार अपनी धाक मजबूत करते जा रहे हैं. दुनिया के नंबर-1 रैंक वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ ने बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाते हुए 35 गेंदों पर शानदार 84 रन की पारी खेली. 8 छक्के और 5 चौके लगाए पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम को एक बार फिर शुरुआती बढ़त अभिषेक के निडर स्ट्रोकप्ले से मिली. उन्होंने अपनी 84 रनों की पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए. महज 22 गेंदों में उन्होंने फिफ्टी जमाई. भले ही वह शतक से 16 रन दूर रह गए, लेकिन तब तक वह न्यूजीलैंड को भारी नुकसान पहुंचा चुके थे.  5000 रन भी पूरे इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले इस प्रारूप के इतिहास में 131वें खिलाड़ी बन गए. हालांकि, जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है, वह है इन रनों की रफ्तार. 5000 टी20 रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज़ों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने शानदार 172.54 के स्ट्राइक रेट से यह मुकाम हासिल किया. अभिषेक ने यह उपलब्धि 165 पारियों में हासिल की और वह 5000 टी20 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बन गए. भारतीय बल्लेबाज़ों में 5000 टी20 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी * 143 पारियां – केएल राहुल * 145 पारियां – ऋतुराज गायकवाड़ * 154 पारियां – शुभमन गिल * 165 पारियां – अभिषेक शर्मा * 167 पारियां – विराट कोहली पावरप्ले में उनका दबदबा उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है. उनके कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्कों में से 60 प्रतिशत से अधिक पहले छह ओवरों में आए हैं. यह एक हैरान करने वाला आंकड़ा है. अभिषेक अब तक पावरप्ले में 49 छक्के जड़ चुके हैं, जो उनसे पीछे पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान (28 छक्के) से कहीं ज्यादा हैं. फिफ्टी जड़कर भी बनाया रिकॉर्ड अपने सातवें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के दौरान अभिषेक ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने महज 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 25 गेंदों से कम में अपना आठवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया, जो इस प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे अधिक है. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के फिल साल्ट, वेस्टइंडीज़ के एविन लुईस और अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम सात-सात ऐसे अर्धशतक दर्ज हैं.   ऐसी रही भारत की पारी  पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लंबे समय के बाद टी20 में वापसी कर रहे ईशान किशन भी सस्ते में निपट गए. उनके बल्ले से केवल 8 रन आए. लेकिन इसके बाद अभ‍िषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली और महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लय में दिखे. 10 ओवर में भारत का स्कोर 117-2 था. लेकिन 11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब कप्तान सूर्या 32 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्या ने 22 गेंद में 4 चौके और एक छक्के जड़कर 32 रन बनाए. 12वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 35 गेंद में 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. अभिषेक ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए. 14वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हो गए. 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा. हार्दिक ने 25 रन बनाए. इसके बाद रिंकू सिंह ने 20 गेंद में 44 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत का स्कोर 238 तक पहुंचाया. भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह नागपुर टी20 में न्यूज़ीलैंड की  XI  : टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी. का फॉर्म चिंता का विषय है. 

गुजरात जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में यूपी वारियर्स का पलड़ा भारी

वडोदरा खराब फॉर्म से जूझ रही गुजरात जाइंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बृहस्पतिवार को यूपी वारियर्स का पलड़ा भारी होगा जबकि प्लेआफ के बाकी दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है। पूर्व चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पांचों मैच जीतकर क्वालीफाई कर चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सभी के लिये रास्ते खुले रखे हैं। मुंबई, यूपी, दिल्ली और गुजरात के चार अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वारियर्स गुजरात से ऊपर हैं। गुजरात लगातार तीन हार के बाद सबसे नीचे है लेकिन पहले चरण में उसने यूपी वारियर्स को हराया था। ⁠ सत्र के पहले मैच में गुजरात ने 207 रन बनाने के बाद वारियर्स को आठ विकेट पर 197 रन रोक दिया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को चार रन से हराया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट पर 192 रन बनाने के बावजूद गुजरात को हार झेलनी पड़ी। आरसीबी के खिलाफ 183 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम 150 रन ही बना सकी और पिछले मैच में इसी टीम के खिलाफ 179 रन के लक्ष्य के जवाब में आठ विकेट पर 117 रन ही बना पाई। सीनियर बल्लेबाजों के खराब फॉर्म ने उसकी मुश्किलें बढा दी है। आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी पांच पारियों में 95 रन ही बना सकी है। सोफी डेवाइन ने पिछले तीन मैचों में आठ, आठ और 0 रन बनाये हैं। अनुष्का शर्मा अभी तक लय हासिल नहीं कर पाई हैं। अधिकांश दारोमदार कप्तान एशले गार्डनर पर रहा है जिन्होंने दो अर्धशतक बनाये हैं। दूसरी ओर यूपी ने खराब शुरूआत के बाद अपने गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की है। गुजरात, आरसीबी और दिल्ली से पहले तीन मैच हारने के बाद उसने पांच विकेट पर 161 रन बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस को हराया। इसके बाद इसी टीम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यूपी के गेंदबाजों क्रांति गौड़, शिखा पांडे और डिएंड्रा डोटिन ने शानदार प्रदर्शन किया है।स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने उनका बखूबी साथ निभाया। दीप्ति का बतौर बल्लेबाज खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। बल्लेबाजी में हालांकि मैग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड फॉर्म में हैं। टीमें : गुजरात जाइंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यस्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़ और आयुषी सोनी। यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), हरलीन देओल, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, शिप्रा गिरी, चार्ली नॉट, फीबी लिचफील्ड, सुमन मीना, किरण नवगिरे, शिखा पांडे, प्रतिका रावल, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, आशा सोभना, गोंगाडी त्रिशा, क्लो ट्रायोन। मैच का समय : शाम 7.30 से।  

IPL में फाइनल वेन्यू पर अनिश्चितता, 2 टीमों को BCCI ने दी डेडलाइन

मुंबई  IPL 2026 को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. शीर्ष सूत्रों के अनुसार, BCCI ने दोनों फ्रेंचाइजियों को 27 जनवरी तक यह जानकारी देने को कहा है कि वे अपने घरेलू मैच किन शहरों में खेलना चाहती हैं. RCB की पहली पसंद हमेशा से बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम रही है, लेकिन राज्य सरकार के कुछ नए नियम अब फ्रेंचाइजी के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के बाहर की सड़क की जिम्मेदारी, वहां फायर ब्रिगेड की तैनाती और DJ की अनुमति ना मिलने जैसी शर्तें RCB को मंजूर नहीं हैं. RCB का मानना है कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियां फ्रेंचाइजी पर डाल रही है, जो कि सही नहीं है. इसी वजह से अब RCB, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के साथ मिलकर राज्य सरकार से बातचीत करेगी और फिर IPL गवर्निंग काउंसिल को अपना फैसला बताएगी. वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में IPL मैच ना मिलने का खतरा मंडरा रहा है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं, जिसके चलते जयपुर का वेन्यू BCCI के रडार पर है. सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक अनिश्चितता के कारण जयपुर को IPL मैचों से वंचित किया जा सकता है. अगर हालात नहीं सुधरे, तो राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मुकाबलों के लिए वैकल्पिक शहर तलाशने पड़ सकते हैं. अब देखना होगा कि 27 जनवरी की डेडलाइन से पहले दोनों फ्रेंचाइजी क्या फैसला लेती हैं.  

मिचेल ने कोहली का वनडे सिंहासन छीना, रोहित शर्मा की रैंकिंग में गिरावट

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने हाल में संपन्न श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली को ताजा आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटा दिया है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ यह श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। इस तरह उसने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे श्रृंखला जीतकर 37 साल का इंतजार खत्म किया था। मिचेल ने इस श्रृंखला में दो शतक लगाए और 34 वर्षीय यह बल्लेबाज मात्र 54 वीं पारी में सबसे तेज नौ वनडे शतक पूरे करने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए। केवल इमाम-उल-हक (48), हाशिम अमला (52) और क्विंटन डिकॉक (53) ही उनसे आगे हैं। हैमिल्टन में जन्मे मिचेल अपने करियर की शीर्ष फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन मैच की श्रृंखला में कुल 352 रन बनाए। किसी तीन मैच की वनडे श्रृंखला में यह न्यूजीलैंड के खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं और कुल मिलाकर यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे आगे केवल पाकिस्तान के बाबर आजम (2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 360 रन) और भारत के शुभमन गिल (2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 360 रन) हैं। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘845 रैंकिंग अंक के साथ मिचेल ने कोहली (795 अंक) की जगह ली है जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बाद इब्राहिम जदरान, रोहित शर्मा , शुभमन गिल और बाबर आजम मौजूद हैं।’ यह दूसरी बार है जब मिचेल ने वनडे क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले वह पिछले साल नवंबर में सिर्फ तीन दिन के लिए शीर्ष पर रहे थे जिसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया था। भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेले गए वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (पांच शतक) के बाद मिचेल (चार शतक) दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। मिचेल वनडे में 54 पारियों में अब तक एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं जिससे वह इस उपलब्धि की सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल केपलर वेसल्स हैं जो 1983 से 1994 के बीच 105 वनडे पारियों में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए। डेरिल मिचेल के पिता मशहूर रग्बी कोच जॉन मिचेल वर्तमान में इंग्लैंड की विश्व कप विजेता महिला टीम के मुख्य कोच हैं। मिचेल और कोहली के बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान (764 अंक) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जिन्होंने भारत के रोहित शर्मा (757 अंक) को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल ने इंदौर में श्रृंखला के निर्णायक मैच में 219 रन की साझेदारी की जो न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। फिलिप्स ने 88 गेंद पर 106 रन बनाए जिससे वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 16 पायदान चढ़कर 20 वें स्थान पर पहुंच गए। फिलिप्स ऑल राउंडरों की वनडे सूची में भी 14 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 31 वें स्थान पर पहुंच गए हैं जहां अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई शीर्ष पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा हुआ। भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले दो मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद वह छह स्थान की छलांग लगाकर 33 वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान (710 अंक) पहले स्थान पर बने हुए हैं और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (670 अंक) उनसे पीछे दूसरे स्थान पर हैं। राशिद खान ने दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में दो विकेट लेने के बाद टी 20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।  

सूर्यकुमार यादव कोहली-रोहित के क्लब में पहुंचे, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

नागपुर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में नौ हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत भी दे दिए हैं। भारतीय कप्तान ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी भी की।   खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 414 मैचों में 13543 रन बनाए हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में नौ शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 463 मैचों में 12248 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में आठ शतक है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सूची में तीसरे नंबर पर हैं। शिखर धवन ने 334 मैचों में 9797 रन बनाए हैं। धवन ने दो शतक जड़े हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 347 मैचों में 9000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के नाम 6 शतक है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 22 गेंद में 32 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि उन्हें इस साल अपने पहले ही मैच में दमदार पारी खेलकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। सूर्यकुमार ने टी20 में आखिरी बार अक्टूबर 2024 में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं।  

अर्शदीप के बाद हार्दिक ने भी किया शिकार, रचिन रवींद्र के बल्ले से एक रन निकला

नागपुर आज इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रनों का रिकॉर्ड टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 338 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में भातर का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इससे पहले फरवरी 2023 में कीवी टीम के सामने 234/4 का स्कोर बनाया था। अभिषेक शर्मा ने नागपुर में सर्वाधिक रन बनाए। युवा ओपनर ने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और छक्के लगाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन (10) का बल्ला नहीं चला। दो साल से अधिक समय बाद भारतीय टीम में लौटे ईशान किशन (5 गेंदों 8) भी सस्ते में आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (22 गेंदों में 32, चार चौके, एक सिक्स) अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने अभिषेक के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की। शिनम दुबे (9) और अक्षर पटेल (5) दहाई का आंकड़ा पार नहीं सके। हार्दिक पांड्या के बल्ले से 16 गेंदों में 25 रन निकले, जिसमें चीन चौके और एक छक्का है। रिंकू सिंह ने आठवें नंबर पर उतरने के बाद 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट चटकाए। क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट हासिल किया। पहले ओवर में भारत को सफलता अर्शदीप ने भारत को पहले ओवर में सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। उनका खाता नहीं खुला।

PCB का बड़ा प्रस्ताव: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान में कराने की तैयारी

नई दिल्ली बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। उसने जिद पाल रखी है कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा, दूसरी तरफ आईसीसी ने अब तक उसके मैच भारत से बाहर करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार आधिकारिक तौर पर आईसीसी के सामने पेशकश की है कि वो बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है। आईसीसी बोर्ड की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसला लिया जायेगा। बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी ने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में कोई समस्या आती है तो पाकिस्तान उसके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।’ आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है। पीसीबी ने इस मसले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी में सहयोग के लिये पाकिस्तान से संपर्क किया था। पाकिस्तान के सारे मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में होंगे।