samacharsecretary.com

घर में न लगाएं ये पौधे वास्तु के अनुसार अशुभ पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखे पेड़-पौधे सिर्फ सजावट का सामान नहीं होते, बल्कि वे घर की ऊर्जा (Energy) पर गहरा असर डालते हैं.  जहाँ कुछ पौधे घर में सौभाग्य और खुशहाली लाते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर की सीमा के अंदर लगाना बहुत अशुभ माना जाता है. गलत पौधों का चुनाव न सिर्फ आपकी तरक्की रोक सकता है, बल्कि परिवार में झगड़े और पैसों की तंगी का कारण भी बन सकता है. अगर आपने भी अनजाने में ये पौधे लगाए हैं, तो इनके बारे में जान लेना जरूरी है. भूलकर भी न लगाएं ये अशुभ पौधे: गुलाब के पौधे को छोड़कर, घर के अंदर या मुख्य दरवाजे पर कभी भी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस नहीं लगाने चाहिए. वास्तु के अनुसार, ये पौधे घर के माहौल में  तनाव पैदा करते हैं. इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ता है और कड़वाहट बढ़ती है. बोनसाई के पौधे: बोनसाई के पौधे दिखने में तो बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता.  बोनसाई पौधों को बढ़ने से रोका जाता है ताकि वे छोटे रहें. माना जाता है कि इन्हें घर में रखने से परिवार के सदस्यों की प्रगति और करियर में भी रुकावटें आने लगती हैं.   इमली का वृक्ष: घर के आंगन या मुख्य परिसर के पास इमली का पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता. लोक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार, इमली के पेड़ पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इसे घर के पास लगाने से परिवार के लोगों में डर, घबराहट और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है. दुग्ध युक्त पौधे: ऐसे पौधे जिनकी शाखाओं को तोड़ने पर दूध जैसा सफेद तरल निकलता है (जैसे मदार या आक), घर में लगाने से बचना चाहिए.  ये पौधे धन की हानि का कारण बन सकते हैं और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालते हैं.   मुरझाए या सूखे पौधे: घर में कभी भी सूखे हुए पौधे न रखें.  वास्तु के अनुसार, सूखे पौधे शोक और नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं, जो घर की जीवंतता और सकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह सोख लेते हैं.

14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, कई राशियों के लिए बनेंगे शुभ योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या इस बार 16 मई की है. संयोगवश उससे ठीक दो दिन पहले शुक्र का गोचर होगा. यानी 14 मई को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 14 मई को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसका मतलब शनिश्चरी अमावस्या पर शुक्र देवता का प्रभाव भी बना रहेगा. यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर इसलिए भी विशेष है क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं. यही कारण है कि शुक्र का यह गोचर अधिकांश जातकों के लिए किसी न किसी रूप में लाभकारी सिद्ध हो सकता है. चाहे वह प्रेम जीवन हो, शादी से जुड़ी बातें हों, आर्थिक स्थिति हो या फिर भौतिक सुख-सुविधाएं. शुक्र का यह परिवर्तन जीवन के कई क्षेत्रों में मधुरता घोलने का संकेत देता है. तो आइए जानते हैं कि 14 मई को होने जा रहा शुक्र का गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. मेष शुक्र मेष राशि वालों के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे. भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा. प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल रहेगा. धन कमाने के अवसर भी मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मित्रतापूर्ण रहेगा, जिसका लाभ आपको करियर में मिलेगा. वृषभ शुक्र वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. आप अपनी आय को बचाने में सफल रहेंगे. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. वातावरण सकारात्मक रहेगा. लाभ और धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. व्यापार में भी वृद्धि के संकेत हैं. मिथुन शुक्र का मिथुन राशि में ही होने जा रहा है. आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे. आपको मानसिक संतोष मिलेगा. वाहन या संपत्ति का सुख मिलने के योग भी बन सकते हैं. संतान की ओर से आपको प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. विदेशी मुद्रा प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. कर्क शुक्र कर्क राशि के द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे. आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मन में थोड़ी चिंता या असहजता महसूस हो सकती है. कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं. सिंह शुक्र सिंह राशि वालों के एकादश भाव में विराजमान होंगे. आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. प्रेम जीवन के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. यह गोचर पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. कन्या शुक्र कन्या राशि वालों के दशम भाव में प्रवेश करेंगे. शुक्र का गोचर आपके लिए उन्नति और सफलता के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ रहेगी. ये गोचर आपको नई पहचान और स्थिरता प्रदान करेगा. तुला शुक्र तुला राशि के नवम भाव में गोचर होगा. यह गोचर अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. अप्रत्याशित लाभ से आपको मानसिक संतोष और खुशी मिलेगी. आपसी सहयोग बढ़ेगा. वृश्चिक शुक्र वृश्चिक राशि वालों के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे. आकस्मिक लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. शेयर बाजार में निवेश करने से सकारात्मक प्रतिफल प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धनु शुक्र धनु राशि वालों के सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे. जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे. आपसी समझ के साथ जिम्मेदारियों को निभाएंगे. सेहत का थोड़ा ख्याल रखना होगा. मकर शुक्र मकर राशि वालों के छठे भाव में प्रवेश करेगा. सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. धन का सही प्रबंधन करना आवश्यक रहेगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. भविष्य को ध्यान में रखकर आर्थिक फैसले लें. पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे. कुंभ शुक्र कुंभ राशि वालों के पांचवें भाव में प्रवेश करेगा. प्रेम-विश्वास दोबारा मजबूत होगा. रिश्ते में नई ताजगी आएगी. आपकी बुद्धि तेज रहेगी.  विषयों को समझने की क्षमता अच्छी होगी. संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है. इस अवधि में धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. इच्छा भी पूरी हो सकती है. मीन शुक्र मीन राशि वालों के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे. पारिवारिक जीवन में कुछ गलतफहमियां या आपसी मतभेद देखने को मिल सकते हैं. छोटी-छोटी बातों से अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. ससुराल पक्ष से भी मदद या समर्थन मिल सकता है.

मंगलादित्य योग का असर: 11 मई से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को बड़ा फायदा

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई को मंगल ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करते ही एक खास योग बनने जा रहा है, जिसे मंगलादित्य योग कहा जाता है. यह योग तब बनता है जब मंगल और सूर्य एक ही राशि में आ जाते हैं और इसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है. इस बार इस योग की अहमियत और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि मेष मंगल की अपनी राशि है, जबकि सूर्य यहां उच्च का है. ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ आना बेहद शुभ और ताकतवर संयोग बना रहा है. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस विशेष योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खासतौर पर भाग्यशाली साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां. मेष राशि मेष राशि के लिए बनने वाला मंगलादित्य योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, उसके मिलने के संकेत हैं. बिजनेस करने वालों के लिए भी मुनाफे के अच्छे योग बन रहे हैं. निवेश से फायदा हो सकता है. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और लाभ लेकर आ सकता है. व्यापार में तेजी आएगी. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. साथ ही, किसी बड़े काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में सम्मान भी मिलेगा. धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. इस दौरान आप नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार भी बना सकते हैं. विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह योग कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी में सैलरी बढ़ने या नई जॉब मिलने की संभावना है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. इसके अलावा, धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी.

7 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन, आज के दिन के लिए पूरी राशि जानकारी

मेष राशि- आज काम पर ध्यान रहेगा। जो काम अटके थे, उनमें धीरे-धीरे चाल आएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। पैसों में थोड़ा संभलकर चलना सही रहेगा, अचानक खर्च हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा, बस बोलते वक्त थोड़ा नरम रहना। हेल्थ में हल्की थकान रह सकती है। वृषभ राशि- आज दिन थोड़ा आराम वाला रहेगा। काम अपने तरीके से करेंगे और बिना जल्दबाजी के करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक है, लेकिन बड़ा खर्च टालना बेहतर है। घर वालों के साथ टाइम मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। मिथुन राशि- आज आप एक्टिव रहेंगे। कुछ नया सीखने या करने का मन करेगा। काम में मौका मिल सकता है। बात करने का तरीका आपका मजबूत रहेगा, जिससे फायदा मिलेगा। पैसों में थोड़ा सुधार दिखेगा। दिमाग को ज्यादा मत दौड़ाओ, वरना थकान होगी। कर्क राशि- आज मन थोड़ा इधर-उधर रहेगा। घर की बातें ज्यादा सोच में रहेंगी। काम होगा, लेकिन मन पूरा नहीं लगेगा। पैसों को लेकर ज्यादा टेंशन मत लो। रिश्तों में सीधी बात करो। पेट या नींद का ध्यान रखना पड़ेगा। सिंह राशि- आज कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। काम में आगे बढ़ने का मन करेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों में फायदा हो सकता है। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। सेहत सामान्य है। कन्या राशि- आज काम धीरे-धीरे से होगा। चीजें लाइन पर आएंगी। पैसों में राहत मिल सकती है। घर वालों के साथ समय मिलेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। आराम जरूर करें। तुला राशि- आज आप काम को लेकर सीरियस रहेंगे। छोटी-छोटी चीजें भी ध्यान में रहेंगी और इससे काम सही होगा। पैसों में स्थिरता रहेगी। घर में सब ठीक रहेगा। ज्यादा सोचने से बचें। सेहत ठीक है। वृश्चिक राशि- आज दिमाग तेज चलेगा। नए आइडिया आएंगे। काम में बदलाव का सोच सकते हैं। पैसों में छोटा फायदा हो सकता है। दोस्तों से बात होगी। रिश्तों में साफ बात करें। सेहत ठीक है। धनु राशि- आज संतुलन जरूरी रहेगा। काम और घर दोनों संभालने पड़ेंगे। ऑफिस में छोटी बात को बड़ा मत बनने दो। पैसों में ध्यान रखो, खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में टाइम देना पड़ेगा। थकान हो सकती है। मकर राशि- आज फोकस अच्छा रहेगा। जो सोचोगे, उसे पूरा करने की कोशिश करोगे। काम में रिजल्ट मिलेगा। पैसों में सुधार रहेगा। कोई पुराना काम फायदा दे सकता है। रिश्तों में खुलकर बात करें। सेहत ठीक है। कुंभ राशि- आज मन थोड़ा बाहर जाने का करेगा। काम से ब्रेक लेने का मन होगा, लेकिन जिम्मेदारी भी निभानी है। पैसों में संतुलन रखें। कोई नया आइडिया आ सकता है। रिलेशन हल्के रहेंगे। ज्यादा थकान से बचें। मीन राशि- आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। काम आपके ऊपर आएगा, लेकिन आप सबकुछ अच्छे से संभाल लेंगे। जल्दीबाजी न करें। पैसों में सावधानी रखें। घर का माहौल ठीक रहेगा। थकान महसूस हो सकती है।

आज का राशिफल (6 मई 2026): मेष से मीन तक की किस्मत और अपडेट्स

मेष राशि- 6 मई के दिन कुछ क्रिएटिव व्यक्ति अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर देखेंगे। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। ऑफिस और पर्सनल जीवन को संतुलित रखें। प्रेम जीवन में खुश रहें और अहंकार को पीछे रखें। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं। वृषभ राशि- 6 मई के दिन कुछ जातक अपने प्रेम जीवन से खुश नहीं हो सकते हैं और रिश्ते से बाहर निकलने पर भी विचार कर सकते हैं। पेशेवर जीवन को पॉजिटिव बनाए रखें। आधिकारिक मुद्दों को स्मार्ट ढंग से निपटाने के लिए अपने पेशेवर प्रयास जारी रखें। धन भी आएगा। मिथुन राशि- 6 मई के दिन फालतू पास्ट के टॉपिक्स को खंगालने से बचें। मैनेजमेंट की अच्छी नजर में रहें। आप समृद्धि पा सकेंगे। साथ ही आप कोई प्रॉपर्टी बेचने में भी सफल होंगे, जिससे आपके खजाने में धन आएगा। हर रोमांटिक मुद्दे को सॉल्व करें। कर्क राशि- 6 मई के दिन प्रेम जीवन आज समस्याओं से मुक्त रहेगा। प्रोफेशनल जीवन को पॉजिटिव बनाए रखें। वित्तीय मामलों को समझदारी से संभालें। कोई बड़ी बीमारी भी आपको परेशान नहीं करेगी। सिंह राशि- 6 मई के दिन प्रेम संबंधों को सकारात्मक बनाए रखें और साथ में समय बिताएं। उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कार्यस्थल पर चुनौतियों पर विजय प्राप्त करें। आज धन और स्वास्थ्य दोनों सकारात्मक हैं। कन्या राशि- 6 मई के दिन सुनिश्चित करें कि प्रेम संबंध में आपके पास कोई दिखावा न हो। मौद्रिक मुद्दों को बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकता है। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं। तुला राशि- 6 मई के दिन रिश्तों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाएं और काम पर नई जिम्मेदारियां लेने पर विचार करें। आप वित्तीय चुनौतियों से निपटने में भी अच्छे हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें। वृश्चिक राशि- 6 मई के दिन अपने पेशेवर जीवन को विवादों से दूर रखें। धन को सावधानी से संभालें, जबकि छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दिन को प्रभावित कर सकती हैं। रोमांटिक जीवन को शानदार बनाए रखें, उन एक्टिविटी के माध्यम से जो आप दोनों को पसंद हैं। धनु राशि- 6 मई के दिन आपके लिए नई व्यावसायिक पार्टनरशिप के परिणामस्वरूप, धन प्राप्त करना कठिन कार्य नहीं होगा। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। क्लाइंट्स को प्रभावित करने के लिए बातचीत करें। लाइफ में रोमांस पर गौर करें। मकर राशि- 6 मई के दिन लव के मामले में आपका रवैया आज महत्वपूर्ण है। जब आपको नौकरी में महत्वपूर्ण डिसीजन लेने की आवश्यकता हो, तो दृढ़ रहें। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कुंभ राशि- 6 मई के दिन ऑफिस में चुनौतियां होंगी। जलन खेल बिगाड़ सकती है। आज समृद्धि आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। कुछ जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी के बारे में सीधी राय देने पर विचार करें। मीन राशि- 6 मई के दिन धैर्य रखें और ध्यान रखें कि आपका रिश्ता बरकरार रहे। आज आपका पेशेवर जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि कुछ नए टास्क के लिए आपको अपने ऑफिस में एक्स्ट्रा घंटे बिताने होंगे। आज आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने की सलाह: ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान और साधना के फायदे

आजकल के लोगों की सुबह की शुरुआत अलार्म की तेज आवाज और भागदौड़ के साथ शुरू होती है. लेकिन, सद्गुरु इस बारे में थोड़ा हटकर सोचते हैं. उनके अनुसार, सुबह उठने का सबसे सही समय करीब 3 बजकर 20 मिनट से लेकर 3 बजकर 40 मिनट के बीच होता है. इस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है. माना जाता है कि इस दौरान शरीर और प्रकृति की ऊर्जा एकदम संतुलन में होती है. इसी वजह से यह समय ध्यान, योग और दिन की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त? सद्गुरु के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त सुबह सूरज निकलने से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय होता है. पुराने समय में इसे पूजा-पाठ, ध्यान और साधना के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता था. इस समय आसपास का माहौल बहुत शांत होता है. शरीर भी इस समय ज्यादा एक्टिव रहता है. इसलिए इस दौरान ध्यान लगाने से मन जल्दी गहराई में जाता है और एक अलग तरह की शांति महसूस होती है. ब्रह्ममुहूर्त सुबह 3 बजकर 20 मिनट या 3 बजकर 40 मिनट के आसपास शुरू होता है. इसलिए इस समय उठना अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान शरीर सही तरीके से काम करता है, दिमाग ज्यादा साफ रहता है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है. साथ ही मन और शरीर में संतुलन बना रहता है, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है. साधना के लिए है अच्छा समय सद्गुरु कहते हैं कि सुबह का यह वक्त यानी ब्रह्म मुहूर्त भगवान की साधना, ध्यान और प्राणायाम के लिए सबसे बढ़िया होता है. इस वक्त माहौल बहुत शांत होता है, इसलिए चीजों पर आसानी से ध्यान लगाया जा सकता है. दरअसल, सूरज निकलने से पहले आसपास शोर-शराबा बहुत कम होता है. ऐसे में जब आप उठते हैं, तो दिमाग ज्यादा सही से चलता है और आप अपने दिन की प्लानिंग अच्छे से कर सकते हैं. साथ ही, सुबह जल्दी उठने से पूरे दिन का मूड सेट हो जाता है. इससे आप दिनभर शांत रहते हैं और बिना जल्दबाजी या गुस्से के सही फैसले ले पाते हैं. ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें? सद्गुरु के मुताबिक, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस समय नहाने से शरीर ही नहीं, मन भी साफ और हल्का महसूस करता है. इससे मन की नकारात्मकता दूर होती है और दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से होती है. यह स्नान शरीर को ताजगी देता है, ऊर्जा बढ़ाता है और मन को शांत करता है. नियमित रूप से ऐसा करने से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है. इसके बाद पूजा-पाठ या मंत्र जाप करना भी अच्छा माना जाता है. पूजा के बाद तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही तुलसी में जल चढ़ाने से भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और करियर में आने वाली रुकावटें भी दूर हो सकती हैं.

घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है अशुभ, जानें कारण

घर में लगे पौधे सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होते, ये हमारे आसपास की ऊर्जा को प्रभावित भी करते हैं। कई लोग हरियाली बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता। कुछ पौधे ऐसे भी माने जाते हैं, जो अनजाने में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं और घर के माहौल को प्रभावित कर देते हैं। मान्यता है कि ऐसे पौधे परिवार में तनाव, रुकावट और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ ही पौधों का चयन किया जाए। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए। कैक्टस और कांटेदार पौधे वास्तु के अनुसार, गुलाब को छोड़कर अन्य कांटेदार पौधों को घर में रखना उचित नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसे पौधे घर में तनाव और मतभेद बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये तरक्की में भी बाधा डालते हैं। बोन्साई पौधा बोन्साई देखने में आकर्षक जरूर लगता है, लेकिन इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि यह पौधा जीवन में प्रगति को सीमित कर देता है और करियर की गति को धीमा कर सकता है। इमली का पेड़ इमली का पौधा या पेड़ घर के भीतर या आसपास लगाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है, जिससे घर में परेशानी बढ़ सकती है। दूध निकलने वाले पौधे ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, उन्हें भी घर में लगाने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ये पौधे आर्थिक तंगी और कर्ज बढ़ने का कारण बन सकते हैं। सूखे या मुरझाए पौधे घर में सूखे या खराब हो चुके पौधों को रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे पौधे नकारात्मकता का संकेत होते हैं और जीवन में रुकावटें ला सकते हैं। इसलिए इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। घर में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है? वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। जैसे तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और शमी का पौधा। ये पौधे घर में सुख-शांति और खुशहाली लाने में सहायक माने जाते हैं।  

10 मई ग्रहण योग: कुंभ, कर्क और कन्या राशि पर बढ़ेगा तनाव

 10 मई को चंद्रमा दोपहर 12:12 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, उसी समय इस राशि में राहु की उपस्थिति भी रहेगी। चंद्रमा और राहु की यह युति ज्योतिष में ग्रहण योग की मानी जाती है, जिसे आमतौर पर चुनौतीपूर्ण और मानसिक अस्थिरता बढ़ाने वाला माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है, जबकि राहु भ्रम व अचानक होने वाली घटनाओं को दर्शाते हैं। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो कुछ राशि के व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा काम में रुकावट और रिश्तों में दूरी जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। इसलिए इस दौरान धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी होगा। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में मन कम लग सकता है, जिससे काम की गति प्रभावित होगी। बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा खुद को ज्यादा तनाव में न डालें। कन्या राशि कन्या राशि वालों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, खासकर आर्थिक मामलों में। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें, क्योंकि अनदेखी करने पर परेशानी बढ़ सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले बहुत सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी समस्या को संवाद के जरिये सुलझाने का प्रयास करें। कुंभ राशि कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंध में अपने अहम को हावी न होने दें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले सोच-समझ लें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।  

शनि जयंती 2026: 16 मई को बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जाएगी. इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन हर वर्ष विशेष रूप से मनाया जाता है. इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है, जो कि बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 13 साल बाद बन रहा है. इस विशेष दिन का प्रभाव कुछ राशियों पर काफी शुभ माना जा रहा है और इनके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि जयंती काफी अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है. नौकरी में तरक्की और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. नई नौकरी लग सकती है. करियर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना है. कामकाज में सुधार दिखेगा. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग भाग्यशाली साबित हो सकता है. व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. तुला राशि तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रह सकती है. करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. विदेश से नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं. घर और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. धनु राशि शनि जयंती से धनु राशि वालों के काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है. कुंभ राशि कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए यह दिन इनके लिए बेहद खास माना जा रहा है. सबसे बड़ी खुशखबरी होगी कि साढ़ेसाती का प्रभाव इस दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी हल्का हो जाएगा. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने की संभावना है.

2 अगस्त 2027: इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? जानिए पूरी सच्चाई

आसमान में होने वाली कुछ घटनाएं सिर्फ खगोलीय नहीं होतीं, वे इंसान को ठहरकर देखने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही एक अद्भुत नजारा आने वाले समय में दिखाई देने वाला है, जब दिन के उजाले के बीच अचानक अंधेरा छा जाएगा. यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि 21वीं सदी का सबसे लंबा और दुर्लभ सूर्य ग्रहण होगा, जिसे लेकर वैज्ञानिकों से लेकर आम लोगों तक में उत्साह बना हुआ है. 2 अगस्त 2027: इतिहास रचने वाला दिन 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच ऐसी स्थिति बनेगी कि चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा. इस ग्रहण की सबसे बड़ी खासियत इसकी अवधि है, करीब 6 मिनट 20 से 23 सेकंड तक पूर्ण अंधकार छाया रहेगा. सामान्यतः पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 से 3 मिनट तक ही रहता है, लेकिन इस बार यह समय दोगुने से भी अधिक होगा. यही वजह है कि इसे सदी का सबसे लंबा ग्रहण कहा जा रहा है. किन-किन जगहों पर दिखेगा यह अद्भुत नजारा यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा, खासतौर पर दक्षिणी यूरोप (स्पेन, पुर्तगाल), उत्तरी अफ्रीका (मिस्र, लीबिया), मध्य पूर्व (सऊदी अरब, यूएई) में यह नजारा दिखेगा. इन क्षेत्रों में लोग कुछ मिनटों के लिए दिन में रात जैसा अनुभव करेंगे. आसमान में तारे भी नजर आ सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है. भारत की बात करें तो यहां यह ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा. इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिल सकता है, लेकिन वह अनुभव उतना प्रभावशाली नहीं होगा जितना पूर्ण ग्रहण वाले क्षेत्रों में होगा. 2026 में भी दिखेगा शानदार नजारा इससे पहले 12 अगस्त 2026 को भी एक लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में इसे देखने का मौका मिलेगा. आखिर क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है. आंशिक सूर्य ग्रहण: जब सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है. 2027 का ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, इसलिए इसका प्रभाव ज्यादा रोमांचक और दुर्लभ होगा. ग्रहण देखते समय रखें सावधानी सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है. इससे आंखों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए हमेशा सोलर फिल्टर या स्पेशल चश्मे का उपयोग करें.कैमरा या दूरबीन में भी प्रोटेक्टिव फिल्टर लगाएं.