samacharsecretary.com

सावन की पहली एकादशी कामिका कब , इसकी सही डेट क्या है और इस दिन कौन सा शुभ मुहूर्त पड़ने वाला

सावन माह में शिव जी की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है. हालांकि इस माह में पड़ने वाली एकादशी के व्रत का भी बहुत महत्व है. सावन के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के रूप में जाना जाता है. इस एकादशी व्रत को करने से वाजपेय यज्ञ करने जितना फल की प्राप्ति होती है. कामिका एकादशी के व्रत में शङ्ख, चक्र, गदाधारी विष्णु जी का विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इस कड़ी में आइए जानें कि इस साल कामिका एकादशी की डेट क्या है और इस दिन कौन से शुभ मुहूर्त होंगे. कामिका एकादशी 2025 कब ? सावन के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई 2025 को दोपहर के समय 12.12 पर होगी और 21 जुलाई 2025 सुबह के 9.38 पर तिथि का समापन होगा. इस तरह कामिका एकादशी व्रत उदयातिथि में 21 जुलाई 2025 को रखा जाएगा. व्रत सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय के साथ समाप्त होगा. इस तरह व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर सूर्योदय बाद पूजा और दान के बाद किया जाएगा.       कामिका एकादशी 2025 मुहूर्त कामिका एकादशी के दिन अमृत मुहूर्त सुबह 5.36 से लेकर सुबह के 7.19 तक होगा. शुभ योग सुबह 9.02 से लेकर सुबह 10.45 तक. व्रत पारण समय को समय 22 जुलाई को सुबह 5.37 से लेकर सुबह 7.05 के बीच होगा.  कामिका एकादशी व्रत का महत्व  शास्त्रों के अनुसार कामिका एकादशी का उपवास जो भी व्यक्ति रखता है उसे यमराज के दर्शन नहीं होते हैं और न तो उसे किसी भी तरह के नर्क के कष्ट भोगने पड़ते हैं. ऐसा व्यक्ति या तो मोक्ष की प्राप्ति करता है या फिर स्वर्ग को प्रस्थान करता है. कामिका एकादशी का व्रत करने से अध्यात्म विद्या से मिले फल जितना ही फल मिलता है.

आज मंगलवार 15 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक साबित हो सकता है। आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। लंबे समय से कमिटेड लोगों को शादी के लिए फैमिली का सपोर्ट मिल सकता है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज हाई एनर्जी के साथ आप सभी टास्क को पूरा करेंगे। सिंगल लोगों को प्रपोज करने के लिए अभी एक दो दिन का इंतजार करना चाहिए। सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने पर विचार करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी डील से भारी मात्रा में धन का आगमन हो सकता है। व्यापारियों को पार्टनरशिप करते दौरान सोच समझकर जरूरी डिसीजन लेने की सलाह दी जाती है। कर्क राशि- आज का दिन थोड़ा बिजी-बिजी फील हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार के चलते आपकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बिगड़ सकता है। तनाव को कम करने की कोशिश करें। सिंह राशि- सिंगल और मैरिड कपल्स की आज की लव लाइफ भी शानदार रहेगी। आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर साबित हो सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन डगमगा सकती है। कन्या राशि- आज का दिन काम को भूलकर थोड़ा एन्जॉय करने का दिन है। फाइनेंशियल सिचुएशन आपकी स्ट्रांग रहने वाली है। स्वास्थय संबंधी छोटी-मोटी प्रॉब्लम हो सकती है। काम का प्रेशर कम लें। तुला राशि- आज का दिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। अपने शरीर के संकेतों को इग्नोर न करें। आपका का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आज आपको आलस नहीं सताएगा। वृश्चिक राशि- आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। करियर तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट या इन्वेस्टर मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद होगा। लव के मामले में सिंगल्स की क्रश से मुलाकात हो सकती है। धनु राशि- आज परिवार के साथ भी समय बिताएं। आज का दिन थोड़ा हलचल भरा साबित हो सकता है। लव लाइफ में प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन निकालने पर फोकस रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। मकर राशि- आज सेहत के मामले में दिन बढ़िया है। खर्च को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। अपने पार्टनर को डेट पे ले जाने के लिए प्लान करें। स्ट्रेस कम लें। कुंभ राशि- आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या योग करें। साथ ही पॉजिटिव सोच भी रखें। कुछ महिलाओं को अपनी लव लाइफ टॉक्सिक लगेगी और वे इससे बाहर निकलना भी पसंद करेंगी। मीन राशि- आज पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। आज आप डेडलाइन के भीतर ही सारे टास्क कंप्लीट कर लेंगे। धन आगमन के योग हैं लेकिन खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत भी है।

सोमवार 14 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- कार्यों का थकान महसूस हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित जरूर करें कि आपको पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर बातचीत हो सकती है। काफी दिन बाद आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि- प्रोफेशनल लाइफ में वाद-विवाद से बचें। कॉन्फिडेंस के साथ नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। करियर की चुनौतियों को दूर करने के लिए परिजनों की सलाह लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा। सिंह राशि- आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन बचत पर फोकस करें। आय और खर्च के बीत संतुलन बनाकर रखें। कन्या राशि- आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिजनों के सेहत का ख्याल रखें। तुला राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। घर में शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। वृश्चिक राशि- प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। टीम वर्क से कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आप सोच-समझकर निवेश का प्लान बना सकते हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाएं। धनु राशि- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। धैर्य के साथ समस्या का समाधान निकालें। मकर राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। प्रेमी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर की जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। कुंभ राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों को शादी-विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद संभव है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सावन के पहले सोमवार पर भद्रा का साया, इस समय भूलकर भी न करें शिव पूजा

सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो कि पूर्णरूप से शिवभक्ति को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है सावन के महीने में जो भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं. सावन का महीना जितना पवित्र है, उतना ही इसका सोमवार महत्वपूर्ण माना गया है. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है और भद्रा के समय जलाभिषेक करना वर्जित होता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भद्रा का साया कब तक रहेगा और किस समय आप शिव पूजन कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. साथ ही, इस दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक भी करें. अगर आप सिर्फ इतना काम करते हैं, तो आपको जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और भगवान शिव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे. लेकिन पूजा के समय भद्रा का खास ध्यान रखें. ज्योतिष के अनुसार, यह भद्रा मृत्यु लोक में है, इसलिए इसे बहुत अशुभ माना जाता है. सावन के पहले सोमवार के दिन भद्रा का साया 14 जुलाई को सुबह 11:26 मिनट से लेकर 11:42 मिनट तक रहेगी. इस दौरान पूजा-पाठ और जलाभिषेक करना शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए आप 14 जुलाई को सुबह 11:26 मिनट से पहले ही भगवान शिव की पूजा कर लें. पहला सोमवार शिव पूजा मुहूर्त सावन के पहले सोमवार के दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करना चाहते हैं तो पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 14 जुलाई सुबह 5:05 मिनट से लेकर सुबह 11:20 मिनट तक है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान पूजा का विशेष लाभ मिल सकता है. लेकिन 14 जुलाई को भद्रा के समय भूलकर भी भगवान शिव की पूजा न करें.

13 जुलाई 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। संपत्ति का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में कमी। कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत के योग बन रहे हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की वृद्धि में मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। कन्या राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। धनु राशि- मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

सावन के पहले सोमवार जरूर करें ये काम

सावन माह हिंदू नव वर्ष का पांचवा महीना है. इस माह को भोलेनाथ की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है. साल 2025 में सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है. सावन माह में सावन के पहले सोमवार का व्रत 14 जुलाई 2025 को रखा जाएगा. सावन में सोमवार व्रत के दिन सावन व्रत कथा और शिव जी की आरती जरूर करनी चाहिए. इन दोनों के बिना सावन सोमवार का व्रत अधूरा माना जाता है. यहां पढ़ें सावन सोमवार की व्रत कथा और आरती. सावन सोमवार व्रत कथा सावन सोमवार व्रत कथा के अनुसार, एक समय की बात है, एक साहूकार था जिसके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी. वह पुत्र प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार को व्रत रखता था और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करता था. एक दिन, माता पार्वती ने भगवान शिव से साहूकार की भक्ति के बारे में बात की उन्होंने कहा कि यह साहूकार आपका बहुत भक्त है और इसे किसी बात का कष्ट है तो आपको उसे दूर करना चाहिए. भगवान शिव ने कहा कि हे पार्वती, इस साहूकार के पास पुत्र नहीं है और यह इसी से दुखी रहता है. माता पार्वती ने कहा कि हे प्रभु, आप इस साहूकार की मनोकामना पूर्ण करें. भगवान शिव ने कहा कि ठीक है, मैं इस साहूकार को पुत्र का वरदान देता हूँ, लेकिन यह पुत्र 12 वर्ष तक ही जीवित रहेगा. साहूकार को जब यह बात पता चली तो वह दुखी हुआ, लेकिन उसने भगवान शिव का धन्यवाद किया. 12 वर्ष बाद, साहूकार का पुत्र बीमार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई. साहूकार और उसकी पत्नी बहुत दुखी हुए, लेकिन उन्होंने भगवान शिव पर अपना विश्वास बनाए रखा. कुछ समय बाद, भगवान शिव और माता पार्वती एक ब्राह्मण के भेष में साहूकार के घर आए. उन्होंने साहूकार से कहा कि वह अपने पुत्र को जीवित कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उसे 16 सोमवार का व्रत करना होगा. साहूकार ने 16 सोमवार का व्रत किया और उसके पुत्र को जीवनदान मिला. इस प्रकार, सावन सोमवार का व्रत रखने और कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शिव जी की आरती ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ एकानन चतुरानन पंचानन राजे शिव पंचानन राजे हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे प्रभु दस भुज अति सोहे तीनों रूप निरखते त्रिभुवन मन मोहे ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी शिव मुण्डमाला धारी चंदन मृगमद चंदा, सोहे त्रिपुरारी॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे शिव बाघम्बर अंगे ब्रह्मादिक सनकादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता शिव कर में त्रिशूल धर्ता जगकर्ता जगहर्ता जगपालनकर्ता॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका स्वामी जानत अविवेका प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥ त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे प्रभु प्रेम सहित गावे कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ हर हर हर महादेव॥

शनिवार 12 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- मेष राशि के लोगों आज आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें कि आप क्या कर सकते हैं। धन के मामले में लकी रहने वाले हैं आज आप। तनाव कम करने से लिए मेडिटेशन या योग ट्राई कर सकते हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों अपने खाने-पीने पर आज ध्यान दें। उत्साह से भरा रहेगा दिन। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। काम के प्रेशर से बचें और बेवजह की टेंशन न लें। 30 मिनट की एक्सरसाइज आपके लिए अच्छी रहेगी। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है। आर्थिक जीवन स्टेबल रहेगा। कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों आज का दिन आपका रोमांचक रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री होने की संभावना है। करियर में बैलेंस मेंटेन करके चलें। आपका कैरेक्टर ही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धी है। खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें। सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों आज का आपका दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। गुस्से को काबू में रखना ही बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, जिससे फाइनेंशियल सिचुएशन पर असर पड़ेगा। कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे धन लाभ भी होगा। कॉन्फिडेंट रहेंगे आज। तुला राशि- तुला राशि के जातकों आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए मेडिटेशन ट्राई करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों आज लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आज का आपका दिन फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में आपको अपने बॉस का साथ मिलेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज पॉजिटिव रहने की सलाह दी जाती है। धनु राशि- धनु राशि के जातकों आज शाम में अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन पर फोकस करें। मकर राशि- मकर राशि के जातकों आज धन लाभ हो सकता है। वहीं, खर्च की अधिकता भी रहेगी। ज्यादा तनाव न लें और काम का प्रेशर घर पर न लाएं। जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें। आज आपका दिन खास रहने वाला है। करियर लाइफ थोड़ी बिजी हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक लव के मामले में पार्टनर को टाइम देना जरूरी है। आज जंक फूड को नो कहें। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आज का आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तनाव से बचें। मीन राशि- मीन राशि वालों आज का आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर तौर पर मोटिवेटेड और प्रोडक्टिव फील करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें।

शनि 139 दिन के लिए होने जा रहे वक्री, इन 4 राशियों की शुरू होने वाली है कड़ी परीक्षा

13 जुलाई 2025 को शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और वह इस राशि में 28 नवंबर यानी लगभग 139 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष में शनि को एक गंभीर या यहां तक कि संकीर्ण दृष्टिकोण वाला ग्रह माना जाता है. शनि एक कर्म प्रधान ग्रह हैं, जो न्याय, कर्म, अनुशासन, कड़ी मेहनत और गरीब व जरूरतमंद लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वह गरीब से राजा बन सकता है, जबकि अगर शनिदेव का अशुभ प्रभाव हों तो व्यक्ति को भारी नुकसान का डर रहता है. शनिदेव अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार परिणाम देता है और शनिदेव जिम्मेदारी और बाधाओं को पार करने की क्षमता का प्रतीक हैं. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शनि के वक्री अवस्था से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि वक्री का वृषभ राशि पर प्रभाव शनि वृषभ राशि के भाग्य और कर्म भाव के स्वामी हैं, जो अब आपके लाभ भाव में वक्री हो रहे हैं. इस समय के दौरान, जो सकारात्मक परिणाम आप प्राप्त कर रहे थे, वे कम हो सकते हैं. आपके अब तक के लाभ में कमी का डर है. अब आपको पहले से कम अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपको अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम या फल नहीं मिल सकता. इस समय के दौरान लाभ की उम्मीद कम है. अगर आपकी सेहत पहले से ही खराब है, तो अब आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है. आपको अपने काम में देरी या कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. शनि वक्री का मिथुन राशि पर प्रभाव साल 2025 में शनि के वक्री होने के दौरान, शनि जो मिथुन राशि वालों के लिए 8वें और 9वें घर का स्वामी है, आपके 10वें घर में वक्री होने जा रहे हैं. इस समय के दौरान आपके काम की दिशा बदलने के मौके बन सकते हैं. मेहनत और प्रयास के बावजूद सफलता आसानी से नहीं मिलेगी. आपको अधिक मेहनत करने का दबाव महसूस हो सकता है और आपका बोझ बढ़ सकता है. शनि की स्थिति से 12वें, चौथे और 7वें घर पूरी तरह प्रभावित होंगे. आपके परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां भी आप पर भारी पड़ सकती हैं, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बुजुर्ग परिवार के सदस्यों, खासकर आपके माता-पिता को इस वक्री अवधि के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वे बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा, अपने विवाह को सकारात्मक बनाए रखना महत्वपूर्ण है. अगर आप बिजनस कर रहे हैं, तो नीतियों और नियमों का पालन करना बेहतर रहेगा. शनि वक्री का कर्क राशि पर प्रभाव कर्क राशि के लोगों के लिए शनि, जो 7वें और 8वें घर का स्वामी हैं और आपके 9वें घर में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान आपको पिताजी या गुरुओं के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, इस समय पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. इस समय आप भी सावधानी बरतें, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. जब यह समय बीत जाएगा, तो चीजें बेहतर होती जाएंगी. शनिदेव के प्रभाव से आपके 11वें, तीसरे और छठे घर में आपके दुश्मनों का पराजय होगा. इस दौरान शेयर बाजार में निवेश से भी लाभ हो सकता है. हालांकि, आपको अपने पिताजी का ध्यान रखना होगा क्योंकि उनकी सेहत चिंता का विषय हो सकती है. शनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव शनिदेव की वक्री गति वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाले लाभकारी प्रभाव को कम कर सकती है, जिससे आपके सोचे हुए परिणामों में बदलाव आ सकता है. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार, करियर और नौकरी में कठिनाइयों का कारण बनता है. इसके परिणामस्वरूप, काम से संबंधित चुनौतियों में मामूली वृद्धि हो सकती है और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यक्तिगत स्तर पर, बेकार के विवादों से बचने की कोशिश करें और जीवनसाथी की कठोर या उलझन भरी टिप्पणियों को नजरअंदाज करें. इसके अलावा, स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आहार और लाइफस्टाइल में अनुशासन बनाए रखें.

11 शुक्रवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे। वृषभ: धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। मिथुन: अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। कर्क: हेल्दी डाइट मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है। कन्या: ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। तुला: कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं। भावुक न हों। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा। धनु: ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें। लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें। मकर: साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा। रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है। मानसिक तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। मीन: करियर में सफलता हासिल होगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनेगा रक्षाबंधन, पूरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ समय

रक्षाबंधन का पावन त्योहार 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार का रक्षाबंधन कई विशेष योगों से युक्त है। पूरे दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे किसी भी समय राखी बांधी जा सकेगी। इस वर्ष रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। विशेष बात यह है कि 1728 के बाद पहली बार 2025 में 8 ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। सूर्य कर्क में, चंद्र मकर में, मंगल कन्या में, बुध कर्क में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला के अनुसार, इस दिन विभिन्न समय पर अलग-अलग केंद्र त्रिकोण योग बनेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रातः से दोपहर 2:40 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। सायंकाल में भी शुभ योग में राखी बांधी जा सकेगी। शनिवार के दिन श्रावण नक्षत्र का संयोग रक्षा बंधन पर्व पर कई योग संयोग बन रहे है। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र का योग बहुत कम बनता है। इस दिन चंद्र मकर राशि में रहेगा और मकर राशि के स्वामी शनि है। शनिवार का दिन जिसका स्वामी भी शनि है और श्रवण नक्षत्र जो शनि की राशि की कक्षा में आते है। यह अपने आप में दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में श्रवण नक्षत्र का अधिपति विष्णु को बताया गया है। इस दिन सौभाग्य योग भी है, जिसके अधिपति ब्रह्मा है। ऐसे में ब्रह्मा व विष्णु की उपस्थिति में इस बार का रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।