samacharsecretary.com

बार-बार चाबी खोना सिर्फ आदत नहीं, जानिए वास्तु और मान्यताओं का संकेत

घर की चाबियां छोटी सी चीज़ हैं, लेकिन रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सबसे ज़रूरी भी. फिर भी कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर दिन चाबी ढूंढनी पड़ती है कभी टेबल पर, कभी बैग में, तो कभी घर के किसी कोने में. अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसे सिर्फ लापरवाही मानकर नजरअंदाज न करें. कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह आपकी आदतों के साथ-साथ घर की ऊर्जा और जीवन की स्थिति से जुड़ा संकेत भी हो सकता है. धार्मिक मान्यताओं में क्या माना जाता है? धार्मिक दृष्टि से बार-बार चाबी खोना सामान्य बात नहीं माना जाता. इसे जीवन में चल रही अव्यवस्था या अस्थिरता का संकेत माना जाता है. चाबियां सुरक्षा और नियंत्रण का प्रतीक होती हैं, इसलिए उनका बार-बार खोना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि व्यक्ति अपने कामों या फैसलों पर पूरी पकड़ नहीं बना पा रहा है.  कुछ मान्यताओं में इसे नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों के असंतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है, खासकर तब जब घर में चीज़ें लगातार खोने लगें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबियों के लिए एक तय और सही स्थान होना बेहद जरूरी है.     चाबियां उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.     घर के मुख्य दरवाजे के पास दीवार पर की-होल्डर लगाना अच्छा रहता है.     चाबियां हमेशा ऐसी जगह रखें जो आसानी से दिखे और पहुंच में हो.     ध्यान रखें कि चाबियाँ जमीन के बहुत पास या गंदी जगह पर न हों.  इन गलतियों से बचें     चाबियां किचन, गैस स्टोव या बाथरूम के पास न रखें     बेड या तकिए के नीचे चाबी रखना अशुभ माना जाता है     चाबियों को अलग-अलग जगहों पर बिखरा कर न रखें     पुरानी, टूटी या बेकार चाबियाँ घर में जमा न करें सिर्फ धार्मिक या वास्तु कारण ही नहीं, बल्कि बार-बार चाबी खोना आपकी दिनचर्या, तनाव और फोकस की कमी का भी संकेत हो सकता है.

घर में मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं, वास्तु में माने जाते हैं अशुभ संकेत

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में घरों के कोनों या छिपी हुई जगहों पर मकड़ी के जाले तेजी से नजर आने लगते हैं. गर्म और सूखे मौसम में मकड़ियां ज्यादा दिखने लगती हैं, जिससे घर के कोनों, दीवारों और छत पर जाले बनना आम हो जाता है. अक्सर लोग इन्हें मामूली गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के ये जाले नकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी माने जाते हैं. यही बात हम अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों से भी सुनते आए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के अलग-अलग स्थानों पर लगे मकड़ी के जाले जीवन पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में. बेडरूम में मकड़ी का जाला वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके बेडरूम में मकड़ी का जाला है, तो इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए. बेडरूम में जाले होने से दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है. इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली कम होती है और रिश्तों में खटास आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना भी बढ़ जाती है. घर के कोनों में मकड़ी का जाला अक्सर घर के ऊंचे कोनों में मकड़ी के जाले लग जाते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि वे आसानी से साफ नहीं हो पाते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार, घर के कोनों में जाले होना आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है. यह धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है, इसलिए समय-समय पर इन्हें साफ करना जरूरी है. मंदिर में मकड़ी का जाला घर के मंदिर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है. कई बार सफाई की अनदेखी के कारण मंदिर में भी मकड़ी के जाले लग जाते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर में जाला लगना दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है. इसलिए रोजाना पूजा से पहले मंदिर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है. किचन में मकड़ी का जाला किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां अन्नपूर्णा विजारती हैं और भोजन तैयार किया जाता है. अगर यहां मकड़ी का जाला लगा हुआ है, तो यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है. वैज्ञानिक रूप से भी यह सही नहीं है, क्योंकि जाले और गंदगी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे घर के लोग बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए किचन की नियमित सफाई बेहद जरूरी है. क्या करें उपाय? वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में मकड़ी के जाले लगते हैं, तो रोजाना उनकी सफाई करें और उन्हें तुरंत कूड़े में फेंक दें. रोज या हफ्ते में 2-3 बार झाड़ू-पोंछा करें. छत, कोनों और फर्नीचर के पीछे भी सफाई करें. पुराने जाले तुरंत हटा दें. मकड़ी के जाले हटाने के लिए आप चाहें तो घर में रोजाना धूप और दीपक जला सकते हैं, इस एक उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा और कीट-पतंगे दूर रहते हैं.

कलियुग के अंत की भविष्यवाणी, कल्कि अवतार से होगा अधर्म का नाश

 हिंदू धर्म के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विष्णु अलग-अलग अवतार लेकर संतुलन स्थापित करते हैं.  उनका अंतिम और दसवां अवतार कल्कि अवतार माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, जब कलयुग में पाप अपने चरम पर पहुंच जाएगा, नदियां सूखने लगेंगी और इंसान ही इंसान का दुश्मन बन जाएगा, तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होंगे. विष्णु पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण में बताया गया है कि यह अवतार कलयुग और सतयुग के संधिकाल में होगा, जिसका उद्देश्य धर्म की पुनः स्थापना करना होगा. कहां होगा कल्कि अवतार का जन्म? धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कल्कि अवतार का जन्म शंभल नामक स्थान पर होगा. उनके पिता का नाम विष्णुयशा बताया गया है, जो एक तपस्वी ब्राह्मण होंगे. कैसा होगा कल्कि अवतार का स्वरूप? पुराणों में वर्णन मिलता है कि भगवान कल्कि एक सफेद घोड़े पर सवार होकर प्रकट होंगे, जिसका नाम देवदत्त बताया गया है. उनके हाथ में एक चमकदार तलवार होगी और उनकी गति बिजली से भी अधिक तेज मानी जाती है.  उनका रूप अत्यंत दिव्य और प्रभावशाली होगा. कौन देंगे उन्हें शिक्षा? मान्यता है कि भगवान परशुराम उनके गुरु होंगे. वे कल्कि को युद्ध कला और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देंगे, जिससे वे अधर्म का नाश कर सकें. किससे होगा कल्कि अवतार का युद्ध? कल्कि अवतार का मुख्य उद्देश्य अधर्म, पाप और अन्याय का अंत करना होगा.  वे उन दुष्ट शासकों और लोगों का विनाश करेंगे, जो समाज में बुराई फैलाते हैं. यह युद्ध सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच एक बड़ा संघर्ष माना जाता है. कौन होगा सबसे बड़ा शत्रु? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कल्कि अवतार का सबसे बड़ा शत्रु 'कलि' होगा, जो कलियुग की नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक है. इसी शक्ति का अंत करके कल्कि धर्म की पुनः स्थापना करेंगे. कौन देगा इस युद्ध में साथ? मान्यता है कि इस धर्मयुद्ध में हनुमान, अश्वत्थामा और कृपाचार्य जैसे चिरंजीवी भी उनका साथ देंगे. कैसे होगा कलियुग का अंत? जब अधर्म पूरी तरह फैल जाएगा, तब कल्कि अवतार प्रकट होकर उसका अंत करेंगे.  उनके अवतरण के साथ ही धरती पर फिर से शुद्धता आएगी और सतयुग की शुरुआत मानी जाएगी. यह घटना अच्छाई और बुराई के बीच अंतिम विजय का प्रतीक होगी.

2 जून से बनेगा हंस राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 ज्योतिष के अनुसार, जब बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो हंस राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 2 जून को कर्क राशि में जाएंगे और 31 अक्टूबर तक वहीं रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है, जिनकी किस्मत इस दौरान चमक सकती है. क्या होता है हंस महापुरुष राजयोग? वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, हंस राजयोग बहुत ही शुभ योग माना जाता है. यह पंचमहापुरुष योगों में से एक है. जब कुंडली में बृहस्पति (गुरु) मजबूत और खास स्थिति में होते हैं, तब यह योग बनता है. इस योग के बनने से व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, ज्ञान और सुख-समृद्धि मिलती है. जब बृहस्पति अपनी खुद की राशि धनु या मीन में हों या अपनी उच्च राशि कर्क में हों और कुंडली के केंद्र भाव में बैठे हों, तब हंस राजयोग का निर्माण होता है. तो आइए जानते हैं कि 2 जून को बनने जा रहे हंस राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा. कर्क राशि (Cancer) इस समय बृहस्पति आपकी ही राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी. जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. व्यापार में फायदा होगा और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के मौके बन सकते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग हैं. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है और कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है. आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा. घर या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा. विदेश जाने या वहां नौकरी मिलने के भी संकेत हैं. परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

मोहिनी एकादशी व्रत कथ,धृष्टबुद्धि के जीवन में आया बड़ा बदलाव

 द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा का विशेष महत्व होता है. मोहिनी एकादशी को विशेष रूप से पापों के नाश और मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से इस व्रत को करता है, उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत की कथा सुनने से भी व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी की व्रत कथा. मोहिनी एकादशी की कथा पुराणों में मोहिनी एकादशी की एक कथा का वर्णन मिलता है. बहुत समय पहले सरस्वती नदी के किनारे भद्रावती नाम का एक समृद्ध नगर हुआ करता था. वहां धनपाल नाम का एक धनी और दयालु व्यक्ति रहता था, जो हमेशा दान-पुण्य और अच्छे कार्यों में लगा रहता था. उसके पांच बेटे थे, लेकिन सबसे छोटा बेटा धृष्टबुद्धि स्वभाव से बिल्कुल अलग था. धृष्टबुद्धि बुरी संगत में पड़ गया था और गलत आदतों में अपने पिता की संपत्ति बर्बाद करता रहता था. जब उसकी हरकतें हद से ज्यादा बढ़ गईं, तो पिता ने मजबूर होकर उसे घर से बाहर निकाल दिया. घर छोड़ने के बाद वह भटकता हुआ जंगलों में रहने लगा और अपने कर्मों पर पछताने लगा. एक दिन भटकते-भटकते वह ऋषि कौंडिन्या के आश्रम पहुंच गया. उस समय ऋषि स्नान करके लौटे थे. दुखी और परेशान धृष्टबुद्धि ने उनके चरणों में गिरकर अपने जीवन की समस्याएं बताईं और उनसे कोई उपाय पूछने लगा. ऋषि ने उसकी हालत देखकर उसे मोहिनी एकादशी व्रत के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह व्रत बहुत ही पुण्यदायक है और इसे श्रद्धा से करने पर व्यक्ति अपने पापों से मुक्ति पा सकता है. धृष्टबुद्धि ने पूरे विश्वास और नियम के साथ इस व्रत को किया. व्रत के प्रभाव से उसके जीवन में बदलाव आया. उसके पुराने पाप नष्ट हो गए और अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई. तभी से यह मान्यता प्रचलित है कि मोहिनी एकादशी का व्रत व्यक्ति को बुरे कर्मों के प्रभाव से मुक्त करने में सहायक होता है. मोहिनी एकादशी की पूजा विधि – सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. – घर के पूजा स्थान पर कलश स्थापित करें और दीपक जलाएं. – भगवान विष्णु को चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप और फल अर्पित करें. – श्रद्धा से 'विष्णु सहस्रनाम' या मंत्रों का जाप करें. – दिनभर व्रत रखें और मन को शांत रखते हुए भगवान का स्मरण करें. – शाम के समय आरती करें और कथा का पाठ या श्रवण जरूर करें. – रात में भजन-कीर्तन या ध्यान करते हुए जागरण करना भी शुभ माना जाता है.

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल से, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

 ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन उतना ही महत्वपूर्ण कहलाता है, जितना की सूर्य का गोचर. कहते हैं कि सूर्यदेव जिनपर मेहरबान होते हैं उनकी किस्मत सोने जैसी चमकने लगती है. दरअसल, द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देवता 28 अप्रैल यानी कल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई तक इसी स्थान पर विराजमान रहेंगे. भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और सूर्य-शुक्र के बीच दुश्मनी का रिश्ता होता है. जो कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. साथ ही, उन राशियों को आर्थिक जीवन में नुकसान हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को अगले 14 दिनों तक सावधान रहना होगा. वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन थोड़ा मुश्किल समय लेकर आ सकता है. इस दौरान ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे आपके काम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. पैसों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर किसी नए निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें. बड़े फैसले लेने से बचना होगा. घर-परिवार में भी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं. कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक उलझन वाला हो सकता है. काम पर ध्यान देने के बजाय आप बेवजह की चिंताओं में घिरे रह सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को अचानक ट्रांसफर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा. पैसों के मामले में भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं. अगर आप सही तरीके से बजट बनाकर चलेंगे तो स्थिति संभाल सकते हैं. अपनी सेहत को नजरंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह बदलाव आर्थिक मामलों में दबाव ला सकता है. अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आपका बजट बिगड़ सकता है. परिवार में किसी की सेहत खराब होने से भी चिंता बढ़ सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कार्यस्थल का माहौल पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा, जिससे काम में मन कम लग सकता है. सूर्य देव की कृपा के लिए उपाय – रोजाना या रविवार के दिन सुबह सूर्यदेवता को अर्घ्य दें. – आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का जाप करें. – रविवार के दिन गरीबों को दान करें. – तांबे के बर्तन में पानी पीना और तांबे का उपयोग करना भी सूर्य को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

27 अप्रैल राशिफल,जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान

आज  27 अप्रैल 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… मेष राशि– आज आपके अंदर काम करने की अच्छी ऊर्जा रहेगी। सुबह से ही मन करेगा कि सब जल्दी-जल्दी निपटा दें। लेकिन दिक्कत तब आएगी जब सामने वाले आपकी स्पीड से नहीं चलेंगे। इससे चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेहतर रहेगा कि थोड़ा धैर्य रखें। एक-एक काम पकड़कर चलेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक है, बस जल्दबाजी में फैसला न लें। वृषभ राशि- आज आपको लगेगा कि रोज का रूटीन थोड़ा भारी हो गया है। मन करेगा कुछ नया करने का। यह फीलिंग गलत नहीं है। छोटा सा बदलाव भी दिन को अच्छा बना सकता है- जैसे काम का तरीका बदलना या टाइम थोड़ा अलग रखना। पैसों और काम में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। मिथुन राशि- आज कई काम और बातें एक साथ आ सकती हैं। हर जगह हां बोलने का मन करेगा, लेकिन यही गलती हो सकती है। जितना संभाल सकते हैं उतना ही लें। नहीं तो दिन के बीच में थकान और तनाव दोनों महसूस होंगे। पैसों के मामले में भी छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। कर्क राशि– आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। कोई छोटी बात भी दिल को लग सकती है। आप बाहर से सब ठीक दिखाएंगे, लेकिन अंदर असर रहेगा। बेहतर रहेगा कि खुद को थोड़ा समय दें। ज्यादा लोगों में रहने के बजाय थोड़ा शांत माहौल चुनें। काम धीरे-धीरे करेंगे तो ठीक रहेगा। सिंह राशि- आज काम में आपका दबदबा बना रहेगा। लोग आपकी बात मानेंगे और काम आगे बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अहंकार न आए। अगर आप शांत और संतुलित रहेंगे तो और ज्यादा फायदा मिलेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है, बस व्यवहार सही रखें। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियां ज्यादा लग सकती हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। बस खुद को ज्यादा थकाएं नहीं। बीच-बीच में आराम भी लें। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मन थोड़ा हल्का रहेगा। तुला राशि– आज आप छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे और यही आपकी ताकत बनेगी। कोई भी काम करेंगे तो उसमें सुधार दिखेगा। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश में खुद को थका न लें। धीरे-धीरे काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि- आज दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा। हर चीज के बारे में ज्यादा सोच सकते हैं। जरूरी है कि खुद को ओवरथिंकिंग से बचाएं। जो जरूरी है उसी पर ध्यान दें। काम और पैसे दोनों में स्थिरता रहेगी। धनु राशि- आज मन थोड़ा असंतुलित रह सकता है। हर किसी को खुश करने की कोशिश में खुद की जरूरतें पीछे रह सकती हैं। जरूरी है कि अपनी बात भी रखें। हर चीज में समझौता करना जरूरी नहीं है। काम सामान्य रहेगा, बस मानसिक संतुलन बनाए रखें। मकर राशि– आज आप कुछ बातें अंदर ही अंदर रखते रहेंगे। इससे मन भारी हो सकता है। अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। काम ठीक चलेगा, लेकिन मन को हल्का रखना जरूरी है। ज्यादा सोचने से बचें। कुंभ राशि- आज आपके दिमाग में कई प्लान आएंगे, लेकिन उन्हें पूरा करना ज्यादा जरूरी है। सिर्फ सोचते रहने से कुछ नहीं होगा। एक काम चुनें और उसे पूरा करें। तभी संतोष मिलेगा। पैसों और काम में दिन ठीक रहेगा। मीन राशि- आज मन थोड़ा ज्यादा संवेदनशील रहेगा। छोटी बात भी ज्यादा महसूस हो सकती है। इसलिए खुद को शांत रखें और बेवजह की बातों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान देंगे तो दिन ठीक निकलेगा।  

मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स: सही दिशा और नियम से घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि

वास्तुशास्त्र में मुख्य द्वार को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसका सही स्थान और दिशा में होना अति आवश्यक होता है। क्योंकि, मेन गेट से होते हुए ही घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी का भी आगमन होता है। ऐसे में वास्तु दोष से बचाव व घर में पॉजिटिविटी के लिए घर का मेन गेट बनवाते समय वास्तु की कुछ बातों और नियमों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। साथ ही, इसके आसपास मौजूद चीजों का प्रभाव भी घर और परिवार के सदस्यों पर पड़ता है और वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए और इससे जुड़े जरूरी वास्तु नियम। मुख्य द्वार दिशा वास्तु अनुसार वास्तु गुरु मान्या और वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो आप पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में भी मेन गेट बनवा सकते हैं। इस दिशा को मुख्य द्वार के लिए सबसे उत्तम माना गया है। वास्तु गुरु बताती हैं कि मेन गेट उत्तर दिशा 5 डिग्री से 346 डिग्री पर, पूर्व दिशा 90 डिग्री पर, दक्षिण दिशा 180 डिग्री पर और पश्चिम दिशा 270 डिग्री पर होना सबसे उत्तम होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी देखने को मिलता है। मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियम     घर के मुख्य द्वार के पास किसी भी प्रकार का कचरा या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसका प्रतिकूल प्रभाव घर के अंदर के माहौल पर पड़ सकता है।     माना जाता है कि भूलकर भी मुख्य द्वार के आसपास भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, दरवाजे के पीछे, मुख्य द्वार के रास्ते में या आसपास भी किसी भी प्रकार की भारी वस्तु न रखें।     वास्तुशास्त्र के अनुसार, मेन गेट के ठीक सामने बिजली का खंभा या किसी भी प्रकार का पिलर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, इसके आसपास बड़ा पेड़ होना भी शुभ नहीं माना जाता है। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने में बाधा का कारण बन सकते हैं।     इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर का मुख्य द्वार कभी भी रोड के टी-पॉइंट पर न हो। ऐसे स्थान की ऊर्जा बहुत अधिक और सीधी होती है जो घर के अंदर की शांति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।     नाली, गटर या जहां गंदा पानी इकट्ठा होता हो, ऐसे स्थानों के सामने या आसपास मुख्य द्वार नहीं बनवाना चाहिए। ऐसे स्थानों के पास मेन गेट मौजूद होने से पॉजिटिव एनर्जी अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है।     मुख्य द्वार के पास आप तुलसी, मनी प्लांट जैसे शुभ और खूबसूरत दिखने वाले पौधे लगा सकते हैं। साथ ही, मेन गेट के दोनों तरफ साफ-सफाई का विशेष ध्यान जरूर रखना चाहिए। यह सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।     घर के मेन गेट पर गोल्डन कलर का बल्ब जलाकर रखना शुभ माना जाता है। इससे आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, शाम के समय मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए।     वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बनवाते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें कि उसके ठीक सामने कोई शीशा न लगा हो। ऐसा होने से सकारात्मक ऊर्जा शीशे से टकरा कर वापस बाहर चली जाती है।     घर के मुख्य द्वार पर दो पल्ले वाला दरवाजा लगाना सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही, आप गेट के पास लोबान जला सकते हैं जिससे वहां का माहौल आनंददायक बना रहे।     मुख्य द्वार बनवाते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें की यह घड़ी की दिशा में यानी क्लॉक वाइज ही खुलना चाहिए। मुख्य द्वार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण टिप्स अपने घर के मेन गेट बनवाते समय इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि इसकी सीध में पूजा घर न हो। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मुख्य द्वार के बिल्कुल सीध यानी सामने कभी भी रसोई घर नहीं बनवाना चाहिए। साथ ही, चूल्हा भी मेन गेट के सामने दिखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, कभी भी शौचालय या बाथरूम के सामने मेन गेट नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करना सही नहीं माना गया है। साथ ही, मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां भी नहीं होनी चाहिए।  

2 मई को मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बनेगा रूचक राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

2 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि में चले जाएंगे, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा. मई की शुरुआत में बनने वाला रूचक राजयोग ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष माना जाता है. यह योग तब बनता है जब मंगल ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में मजबूत स्थिति में होता है. ऐसे में इस राजयोग का असर साहस, आत्मविश्वास और करियर से जुड़े क्षेत्रों पर खास रूप से देखने को मिलता है. मान्यता है कि रूचक राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और वह अपने दम पर सफलता हासिल करने में सक्षम होता है. इस दौरान नौकरी, बिजनेस और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कई लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत और बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि 2 मई को बनने जा रहे रूचक राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा. क्या होता है रूचक राजयोग? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल ग्रह अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या उच्च राशि में मजबूत स्थिति में होता है, तब रूचक राजयोग बनता है. यह योग व्यक्ति को साहसी, आत्मविश्वासी और नेतृत्व करने वाला बनाता है. ऐसे लोग अपने दम पर सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं. मेष राशि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इस समय वे आपकी ही राशि में मजबूत स्थिति में रहेंगे, जिससे रूचक राजयोग बनेगा. इसका असर आपके आत्मविश्वास और काम करने के तरीके में साफ नजर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आर्थिक रूप से भी फायदा हो सकता है. पढ़ाई करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सेहत में सुधार रहेगा. ऊर्जा भी भरपूर बनी रहेगी. खेल या प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास साबित हो सकता है. मिथुन राशि मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर लाभ भाव में रहेगा, जो कई अच्छे परिणाम दे सकता है. इस दौरान आपको धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है. निवेश से लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं, इसलिए यह समय आपके लिए खास बन सकता है. रूचक राजयोग के प्रभाव से आपके पुराने प्रयास अब रंग ला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी. विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है. आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा. समाज में आपकी छवि बेहतर होगी.

गरुड़ पुराण के अनुसार ये 5 पाप ले जाते हैं सीधा यमलोक, मृत्यु के बाद मिलता है कठोर दंड

 हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को एक ऐसा मार्गदर्शक ग्रंथ माना गया है जो न केवल मृत्यु के रहस्यों को सुलझाता है, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी बताता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके द्वारा किए गए गुप्त पाप दुनिया की नजरों से छिपे हैं, लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद यमलोक में हर एक छोटे-बड़े कर्म का हिसाब बारीकी से किया जाता है. इंसान के कर्म ही तय करते हैं कि उसकी आत्मा को शांति मिलेगी या वह नर्क की भीषण यातनाओं में तड़पेगा. मृत्यु के बाद का सफर: कर्मों का लेखा-जोखा गरुड़ पुराण भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच का संवाद है. इसमें बताया गया है कि जब आत्मा शरीर का त्याग करती है, तो उसे यमदूतों द्वारा यमलोक ले जाया जाता है. वहां चित्रगुप्त व्यक्ति के जीवन भर के कार्यों का रिकॉर्ड पेश करते हैं. यदि जीवन में पुण्य कर्म अधिक हैं, तो आत्मा को सुख मिलता है, लेकिन यदि झोली पापों से भरी हो, तो यमराज के कठोर दंड का सामना करना पड़ता है. गौ हत्या: सबसे बड़ा और अक्षम्य अपराध सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसे पूजनीय माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति गौ हत्या करता है या गायों को कष्ट पहुंचाता है, उसे महापापी की श्रेणी में रखा जाता है. ऐसे व्यक्ति की आत्मा को मृत्यु के बाद कभी शांति नहीं मिलती और उसे यमलोक में युगों तक कष्ट भोगने पड़ते हैं. माता-पिता और गुरु का अनादर आज के दौर में लोग अक्सर अपने बुजुर्गों और गुरुओं का सम्मान करना भूल जाते हैं. गरुड़ पुराण चेतावनी देता है कि जो अपनी संतान होने का धर्म नहीं निभाते या अपने गुरु का अपमान करते हैं, उन्हें यमलोक में अत्यंत पीड़ादायक सजा दी जाती है. माता-पिता और गुरु को ईश्वर का रूप माना गया है, इसलिए उनका दिल दुखाना सीधे तौर पर यमराज के क्रोध को आमंत्रण देना है. भ्रूण हत्या: मानवता पर कलंक और उसकी सजा समाज में भ्रूण हत्या को एक जघन्य अपराध माना गया है. गरुड़ पुराण में भी इसे सबसे गंभीर पापों में गिना गया है. एक अजन्मे जीव की हत्या करने वाले व्यक्ति को नर्क में ऐसी यातनाएं दी जाती हैं, जिसकी कल्पना मात्र से रूह कांप जाए. ऐसे पापियों के लिए मोक्ष के द्वार हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं. विश्वासघात और झूठी गवाही का परिणाम किसी का भरोसा तोड़ना या स्वार्थ के लिए झूठी गवाही देकर किसी निर्दोष को फंसाना भी नरक का रास्ता खोलता है. गरुड़ पुराण कहता है कि जो व्यक्ति दूसरों के साथ छल-कपट करता है या विश्वासघात को अपना हथियार बनाता है, उसे मृत्यु के बाद वैतरणी नदी जैसी भयानक जगहों पर कष्ट झेलने पड़ते हैं.