samacharsecretary.com

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य और आपका दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- आज काम थोड़ा धीरे चलेगा इसलिए धैर्य रखें और जल्दबाजी ना करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा जिससे मन थोड़ा हल्का महसूस होगा। खानपान का ख्याल रखें। अपने लिए समय निकालें। वृषभ राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस ठीक रहेगा और काम में मन भी लगेगा। ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे फायदेमंद रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें तो बेहतर रहेगा। लोगों की बातों को दिल से ना लगाएं। प्रैक्टिकल सोच से आप खुश रहेंगे। मिथुन राशि- आज आपका मूड अच्छा रहेगा और आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी खास इंसान से बात करके मन खुश होगा। आप खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाइए। कर्क राशि- आज पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। ओवरथिंकिंग कम करें। सिंह राशि- आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दी में ना लें और थोड़ा सोच-विचार जरूर करें। मन थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन ये समय ज्यादा देर नहीं रहेगा। धैर्य रखेंगे तो चीजें धीरे-धीरे सही हो जाएंगी। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कन्या राशि- आज बिजनेस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है जिससे कमाई बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद काम आएगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। पानी खूब पिएं। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। तुला राशि- आज काम ज्यादा रह सकता है जिससे थोड़ी भागदौड़ भी होगी। किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद से आपका काम आसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और जरूरत पड़े तो आराम भी करें। काम के बीच-बीच छोटे ब्रेक्स जरूर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि- आज गुस्सा करने से बचें और शांत रहकर फैसले लें। पैसों को लेकर सही प्लान बनाना जरूरी है। घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। अपना भी ख्याल रखें। तला-भुना खाने से बचें। एक्सरसाइज शुरू कर दें। अपने आपको कल से बेहतर बनाने के बारे में सोचे। सेल्फ केयर से आपको शांति मिलेगी। धनु राशि- आज नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और सीनियर्स का साथ भी मिलेगा। काम धीरे-धीरे आसान होता दिखेगा। कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है जो आगे काम आएगा। ओवरथिंकिंग ना करें। अपनी गलतियों को भी समझें, सिर्फ दूसरों को दोष ना दें। मकर राशि- आज मन थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है लेकिन खुद पर भरोसा रखें। ज्यादा नेगेटिव सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लोग आपके बारे में गलत बोल सकते हैं लेकिन आप ध्यान ना दें। अपने साथ समय बिताएं और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। कुंभ राशि- आज पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में छोटी बातों को लेकर टेंशन ना लें और प्यार से बात करें। समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो फायदा मिलेगा। आज के दिन कहीं घूमने जाने का प्लान ना करें। परिवार के साथ समय बिताएं और तनाव हो तो किसी खास और करीबी दोस्त से बात करें। मीन राशि- आज काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन ज्यादा चिंता ना करें। घर में छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है इसलिए शांत रहें। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खाने-पीने का ध्यान रखें। ज्यादा ना सोचें। चीजें जल्द ही सही हो जाएंगी और स्थिति पहले से बेहतर होगी।

17 अप्रैल से शनि देव चलेंगे नई चाल, मेष से लेकर सिंह राशि तक के जातकों को होगा बंपर धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. इन्हें कर्मों के फल देने वाला देवता कहा जाता है, जो इंसान को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं. इसलिए, शनि का प्रभाव जीवन में बहुत गहरा और महत्वपूर्ण होता है. वहीं, साढ़ेसाती और ढैय्या को शनि के सबसे प्रभावशाली समयों में गिना जाता है. इस दौरान व्यक्ति को धैर्य, मेहनत और सही रास्ते पर चलने की सलाह दी जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 04 बजकर 05 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, शनि का यह बदलाव सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं किन राशियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकता है. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय धीरे-धीरे प्रगति लेकर आ सकता है. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, अब उनके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. नौकरी या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. परिवार का माहौल शांत रहेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कर्क राशि कर्क राशि के लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग बन रहे हैं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल अच्छा रहेगा. सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है. पुरानी दिक्कतों से राहत मिल सकती है. तनाव कम होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप बेहतर फैसले ले पाएंगे. लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है. निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, जो भविष्य में फायदा दे सकते हैं.

जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे ये 10 अनमोल विचार, मुश्किल वक्त में भर देंगे नई ऊर्जा और साहस

जीवन के उतार-चढ़ाव में कभी-कभी हमें बस एक नई सोच या एक सही शब्द की ज़रूरत होती है जो हमें फिर से ऊर्जा से भर दे। यहां हम कुछ चुनिंदा Life Quotes लेकर आए हैं जो आपके जीवन जीने के नज़रिये को बदल सकते है। जीवन एक सुरीले संगीत की तरह है, जिसमें सुर कभी ऊंचे होते हैं तो कभी धीमे। उतार-चढ़ाव और चुनौतियां इस यात्रा का कोई बाहरी हिस्सा नहीं, बल्कि इसका अभिन्न अंग हैं। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव यह बताते हैं कि हम जीवित हैं और आगे बढ़ रहे हैं। चुनौतियां अक्सर हमें हमारी सुख-सुविधाओं से बाहर धकेलती हैं। जब हम संघर्ष करते हैं, तभी हमें अपनी असली ताकत का पता चलता है। कठिन समय हमें वे सबक सिखाता है जो सफलता के मीठे पल कभी नहीं सिखा सकते। यहां हम जीवन पर कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो लाइन जीने का नजरिया बदल सकता है। 1. जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है। 2. अपने सपनों को जिंदा रखो, वरना जिंदगी बोझ बन जाएगी। 3. हर समस्या अपने साथ एक अवसर लेकर आती है। 4. वक्त बदलता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। 5. सफलता उन्हीं को मिलती है जो कोशिश करना नहीं छोड़ते। 6. जिंदगी वही है जो आप आज जी रहे हैं, इसे बेहतर बनाइए। 7. सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते। 8. गिरना भी जरूरी है, तभी संभलना सीखते हैं। 9. वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा कभी कुछ नहीं मिलता। 10. मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।

रसोई में इंडक्शन चूल्हा रखने की सही दिशा क्या है? वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG गैस आपूर्ति से लोगों में चिंता बढ़ी है, जिससे इंडक्शन की मांग बढ़ रही है. लेकिन इंडक्शन चूल्हे पर खाना पकाते समय वास्तु शास्त्र के ये नियम जानना जरूरी है. इंडक्शन के लिए वास्तु नियम अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद पश्चिमी एशिया (Middle East War) में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हमले और जंग के बीच भारत में भी संकट मंडराने लगा है और यह संकट है LPG गैस सिलेंडर का. एलपीजी की आपूर्ति के पैनिक के बीच लोग अपने घरों में इंडक्शन चूल्हे का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं और बाजार में भी इंडक्शन की डिमांड बढ़ने लगी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एलपीजी संकट के बीच लोग इंडक्शन चूल्हे को विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं. वहीं कुछ परिवार पहले से ही खाना पकाने के लिए रसोई में इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए. वास्तु से जुड़ी इन नियमों की अनदेखी करने पर रसोई की सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो सकती है. आइए जानते हैं Induction चूल्हा पर खाना पकाते समय किन बातों का रखें ध्यान और किन नियमों का करें पालन. सही दिशा में रखें इंडक्शन चूल्हा वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में आग से जुड़े (अग्नि तत्व) उपकरणों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण को शुभ माना जाता है. इसलिए इंडक्शन चूल्हा भी इसी दिशा में रखना बेहतर होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. सकारात्मक ऊर्जा के सर्वोत्तम प्रवाह के लिए आप आदर्श रूप से रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में इंडक्शन रख सकते हैं. लेकिन किसी कारण इस दिशा में स्थान न हो या इस दिशा में चूल्हा रखना संभव न हो तो विकल्प के तौर पर उत्तर-पश्चिम में भी रखा जा सकता है.     इस बात का खास ध्यान रखें कि, इंडक्शन पर खाना पकाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए. इससे सेहत अच्छी रहती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है.     साथ ही इंडक्शन को ठीक सिंक या पानी वाले स्थान (जल तत्व) के बगल में भी नहीं रखें. क्योंकि इससे आग और पानी का टकराव होता है.     इंडक्शन को उत्तर-पूर्व (शांत या पानी वाला जोन) या दक्षिण-पश्चिम (स्थिरता/पृथ्वी वाला जोन) में नहीं रखना चाहिए.     वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस स्थान पर इंडक्शन चूल्हा रखा गया हो, वहां साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें. इंडक्शन के आस-पास गंदनी न करें और जूठे बर्तन न रखें. ऐसा करने से रसोई की ऊर्जा खराब होती है.  

क्या है Gen-Z वास्तु? LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स से घर में ऐसे लाएं पॉजिटिव वाइब्स और मेंटल क्लैरिटी

आज की Gen-Z सिर्फ ट्रेंड फॉलो नहीं करती है, बल्कि अपने स्पेस को ऐसे डिजाइन करती है, जो उनकी लाइफस्टाइल, माइंडसेट और एनर्जी को दर्शाती है. यही कारण है कि, अब पारंपरिक वास्तु के साथ-साथ Gen-Z वास्तु का कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसमें LED लाइट्स, इंडोर प्लांट्स और मिनिमल डेकोर के जरिए पॉजिटिव बाइब्स क्रिएट करने पर फोकस किया जाता है. अगर सही तरीके से इसे इस्तेमाल किया जाए, तो ये चीजें केवल कमरे को सुंदर नहीं बनातीं, बल्कि आपकी मेंटल क्लैरिटी, फोकस और मूड पर भी प्रभाव डालती हैं. Gen-Z वास्तु क्या है? Gen-Z वास्तु कोई धार्मिक या मुश्किल नियमों वाला सिस्टम नहीं है. ये एख प्रैक्टिकल अप्रोच है, जिसमें साइकोलॉजी, एस्थेटिक्स और एनर्जी बैलेंस को मिलाकर स्पेश डिजाइन किया जाता है. इसमें फोकस होता है, माइंड को शांत रखना, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, नेगेटिविटी कम करना और एक अच्छे वातावरण का निर्माण करना. साफ शब्दों में कहें तो, जो चीज आपको मैंटली बेहतर बनाती है, वही Gen-Z वास्तु है. LED लाइट्स केवल डेकोरेट नहीं, बल्कि मूंड कंट्रोल टूल Gen-Z रूम सेटअप में LED लाइट्स केवल दिखावे के लिए नहीं होतीं, ये आपके मूड और एनर्जी पर सीधे इम्पैक्ट करती हैं.     Warm White LED: आरामदायक औऱ स्लीप के लिए बेहतरीन     Cool White LED: फोकस और प्रोडक्टिविटी में बेहतर सुधार     RGB Lights: क्रिएटिविटी और वाइब के लिए मजेदार कहां लगाएं? बिस्तर के पीछे , स्टडी टेबल के आसपास और दीवार के कॉर्नर या सीलिंग एज पर गलतियां जो काफी आम हैं? बहुत से लोग लाइट्स लगाने के दौरान पूरे कमरे को RGB लाइट्स से भर देते हैं, जिससे दिमाग Calm होने के बजाए overstimulated हो जाता है. इंडोर प्लांट्स- नैचुरल पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स प्लांट्स केवल अच्छा दिखने के लिए नहीं होते, ये आपके स्पेस कोो एनर्जी को बैलेंस करते हैं और एयर क्वालिटी भी सुधारते हैं. कौन से प्लांट्स रखें? Snake Plant: कम रखरखाव और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करती है. Money Plant: विकास और सकारात्मक का प्रतीक Peace Lily: तनाव कम करने में मददगार कहां रखें?     स्टडी टेबल के नजदीक     विंडो के पास     कमरे के मुख्य द्वार पर Gen-Z वास्तु में रंगों का महत्व? Green- ग्रोथ और हीलिंग Blue- शांति और फोक्स Yellow- एनर्जी और मोटिवेशन इन चीजों को इस्तेमाल में लाने से पहले सच सुनो LED और प्लांट्स लगाने से पहले अगर कमरा बिखरा हुआ है, तो कुछ भी काम नहीं करेगा. सबसे पहले बेकार का सामान हटाओ, जरूरी चीजें रखों और डेली बेसिस पर साफ-सफाई करो. एक बात और LED लाइट्स और प्लांट्स लगाने से किस्मत नहीं बदलती, बल्कि ऐसा करने से आपका मूड बेहतर होता है, फोकस बढ़ता, तनाव कम होता है और जब माइंड सेट सही होता है, तो आपके फैसले भी सही होते हैं. Gen-Z वास्तु कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि स्मार्ट स्पेस डिजाइन का नया तरीका है. LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स का सही इस्तेमाल करके आपके कमरे को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बनाया जाता, बल्कि आपकी सोच और एनर्जी को भी अपग्रेड करता है. अगर असल में फर्क देखना है, तो केवल डेकोरेशन मत करो इंटेंशन के साथ सेटअप करो.

अप्रैल के इस हफ्ते बनेगा गजकेसरी और बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग, वृषभ और मिथुन समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। गुरु जहां मिथुन राशि में रहेंगे वहीं, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे सप्ताह के मध्य में गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं, इस हफ्ते बुध का गोचर मीन राशि में होगा। सूर्य पहले से ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दोनों की युति गोने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ग्रहों के इस शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को करियर में सुनहरे अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं साप्ताहिक लकी राशिफल विस्तार से… अप्रैल के इस सप्ताह में दो राजयोग बनने जा रहे हैं। इस हफ्ते के मध्य में गजकेसरी राजयोग और सप्ताह के अंत में बुधादित्य राजयोग बनने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते के मध्य में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ केंद्र में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहकर गजकेसरी राजयोग रहेगा। वहीं, बुध और सूर्य की युति मीन राशि में होने से बुधादित्य राजयोग प्रभावशाली होगा। ग्रहों की इस स्थिति का लाभ विशेष रुप से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। ऐस्ट्रॉलॉजर नंदिता पांडेय की गणना के अनुसार, अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को करियर में लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। आइए जानते हैं किन किन राशियों को इस हफ्ते लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल। ​वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल :धन लाभ के चांस बनेंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस हफ्ते आपकी लेइ धन लाभ के चांस बन सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं कामकाज से जुड़ी करेंगे उनसे आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। साथ ही आज किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लेकिन, पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से आपको अच्छी आर्थिक वृद्धि मिल सकती है। करियर के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपके द्वारा किए गए वादे पूरे हो सकते हैं। ​मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल :सुखद समाचार मिलेगा मिथुन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूती होगी। लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपनी सेहत की तरफ भी ध्यान दे वरना आपका कष्ट बढ़ सकता है। अपनी वाणी में मिठास रखें। नींद के पैटर्न में भी बदलाव आएंगे। इस सप्ताह यात्रा को टाल दे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। ​कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल :आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस हफ्ते घर परिवार में किसी नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। इस हफ्ते आप यात्राओं के दौरान आपकी नेटवर्किंग काफी अच्छी रहेगी। यानी आपको कई ऐसा लोगों मिलेंगे जो आपके करियर को नई दिशा दिलाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी। ​कन्या साप्ताहिक लकी राशिफल : सोच समझकर अपने निर्णय लें कन्या राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ के भी अच्छे चांसेस मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने निवेशों को लेकर काफी ज्यादा बिजी रहेंगे। इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं करेंगे उनके द्वारा आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो सोच समझ कर अगर आप निर्णय लेते हैं तो आपको सुख समृद्धि प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आपके लिए सेलब्रेशन के संयोग बन सकते हैं। ​साप्ताहिक लकी राशिफल : वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगी उन्नति, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते साझेदारी से किए गए प्रयासों में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में देखें तो इस हफ्ते आपको कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। वहीं, इस हफ्ते आपके परिवारवाले आपकी काफी ज्यादा मदद करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं से आपको आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपकी रिश्तेदारी में कोई महिला आपकी काफी मदद और प्रशंसा करेगी।

राशिफल (3 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानें आज किसके लिए होगा भाग्य शुभ और कैसा रहेगा दिन

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकता है। पढ़ाई या किसी कोर्स में लगे लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। धैर्य रखें। धीरे-धीरे चीजें आपके फेवर में आती दिखेंगी। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में 3 अप्रैल के दिन ऑफिस में कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट लेने से फिलहाल बचें। बिजनेस में भी नया आइडिया लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी बात करने की शैली अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी इज्जत करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर ही अपने फैसले लें। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय आपके लिए खास अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनते दिख हैं। कर्क राशि कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। आज पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी क्लाइंट या नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। सिंह राशि सिंह राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मन में थोड़ी निराशा या असंतोष का भाव आ सकता है, लेकिन चीजें जल्दी ही बदलती दिख रही हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। धीरे-धीरे स्थिति आपके अनुकूल होती दिखेंगी। खुद पर भरोसा बनाए रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। तुला राशि तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धनु राशि धनु राशि वाले लोग 3 अप्रैल के दिन थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने जरूरी काम और असाइनमेंट समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश होगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। प्यार और समझदारी से रिश्ते बेहतर बनेंगे। खानपान सही करें। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और ज्यादा तनाव ना लें। आपके लिए कोई अच्छी खबर आने के संकेत हैं जो मन को खुश कर सकती है। बाहरी खाना ना खाएं कुंभ राशि कुंभ राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। बेकार के गुस्से और विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले अपने बजट की अच्छी तरह प्लानिंग करें और सभी विकल्पों को समझकर ही फैसला लें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि और लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन काम पर पूरा फोकस रखना जरूरी है। बिजनेस में अच्छा करेंगे, हालांकि भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रह सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के मौके बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आ सकते हैं। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना है। आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए खुद को मोटिवेट रखें। धार्मिक या भक्ति संगीत में रुचि बढ़ सकती है जिससे मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मीन राशि मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहकर समझदारी से बात करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी तो काम भी अच्छे से होंगे।

वैशाख माह की शुरुआत और चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है, यह शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन मन, भावनाओं और माता के कारक चंद्रमा अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्र गोचर का समय चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 7:24 बजे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका स्वामी राहु है. इसके बाद चंद्रमा 4 अप्रैल 2026, शनिवार की रात 9:35 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेगा. इस दौरान कई राशियों पर इसका अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. कर्क राशि पर प्रभाव इस गोचर से कर्क राशि के लोगों के मन में स्थिरता और शांति का भाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. आय में सुधार के संकेत हैं. पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं.  साथ ही अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. सिंह राशि के लिए संकेत सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है.  करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.  जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. कन्या राशि को मिलेगा लाभ कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार, विशेषकर माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलोगा. कुंभ राशि के लिए शुभ समय कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, प्रेम जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी.

बोलने से पहले सोचें और मन की शांति के लिए नीम करौली बाबा के बताए गए इन अनमोल विचारों को जीवन में उतारें

 आज के तेज जीवन में हम अक्सर बिना सोचे-समझे बोल जाते हैं. नीम करौली बाबा बताते हैं कि अनावश्यक बोलना मन की शांति और जीवन की समझ में बाधा डालता है. मौन केवल मुंह बंद करने का नाम नहीं, बल्कि यह मन की जागरूकता और ईश्वर से जुड़ने का मार्ग है. जब हम शांत रहते हैं, हमारे शब्द अर्थपूर्ण और प्रेम से भरे होते हैं. मौन का असली मतलब बाबा जी कहते थे कि मुंह एक ड्रम की तरह है. इसे जब बजाते हैं तो आवाज होती है, लेकिन मौन में सच्चा संगीत सुनाई देता है. मौन का मतलब केवल बोलना बंद करना नहीं है, बल्कि अपने मन की चुप्पी को महसूस करना और आंतरिक ऊर्जा को पहचानना है. इसी में शांति और शक्ति छिपी है. बोलने से पहले सोचें हर शब्द को बोलने से पहले खुद से पूछें. क्या यह जरूरी है? क्या यह प्रेम और मदद का माध्यम है? यदि उत्तर नहीं, तो बोलने की आवश्यकता नहीं. इससे हम संवेदनशील और जागरूक बनते हैं. छोटे शब्द भी प्रभावशाली हो सकते हैं. बाबा जी इसे जीवन में सरलता से अपनाने की सलाह देते हैं. मौन से बढ़ती समझ मौन हमारे मन और दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझने का साधन है. शांत रहने पर हमारी बातों में प्रभाव और स्पष्टता बढ़ती है. कभी-कभी चुप रहना शब्दों से अधिक असर डालता है. बाबा जी के अनुसार, मौन से आत्मज्ञान और ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव होता है. धैर्य और सम्मान मौन का मतलब उदासीनता नहीं है. यह धैर्य और समझ को बढ़ाता है. जब हम सोच-समझकर बोलते हैं, लोग हमारे प्रेम और संवेदनशीलता को महसूस करते हैं. यह हमारे संबंधों में सम्मान और विश्वास बढ़ाता है. चुप्पी में सच्चाई और शक्ति की अनुभूति होती है. भय और अहंकार से मुक्ति बोलने का डर या जल्दी बोलने की आदत अक्सर अहंकार और सम्मान खोने के डर से होती है. मौन में बैठकर हम इन बाधाओं से मुक्त होते हैं. भीतरी शांति, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता बढ़ती है. मौन ही सच्चा साहस और शक्ति देता है. दैनिक जीवन में अभ्यास नीम करौली बाबा कहते हैं कि दिनभर में छोटे विराम लें. गहरी सांस लें और तभी बोलें, जब शब्द प्रेम और सत्य से भरे हों. धीरे-धीरे शब्द कम होंगे, लेकिन उनका प्रभाव अधिक होगा. मन शांत रहेगा और हम अपने भीतर की शांति और ईश्वर से जुड़ेंगे. मौन और दैनिक लाभ मौन से हमारे निर्णय अधिक संतुलित होते हैं. तनाव कम होता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है. संबंधों में प्यार और सम्मान बढ़ता है. जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सहज रूप से मिलता है. मौन से आत्मसात ज्ञान नीम करौली बाबा के अनुसार, मौन में बैठकर हम अपने भीतर की चेतना को महसूस कर सकते हैं. यह साधना न केवल आत्म-नियंत्रण सिखाती है, बल्कि हमारे जीवन को सरल, सशक्त और सुखद बनाती है.

वैशाख माह का आरंभ और 3 अप्रैल 2026 का संपूर्ण पंचांग और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानें शुभ योग और नक्षत्र

 द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत वैशाख यानी बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी, जो सुबह 08:42 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहेगी. उदयातिथि की मानें तो कल 3 अप्रैल से ही विष्णु जी को समर्पित वैशाख माह का आरंभ होगा. चलिए अब जानते हैं 3 अप्रैल 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में. नक्षत्र नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा रहेगा, जिसका समापन शाम 07:24 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है. योग योग की बात करें तो दिन की शुरुआत में व्याघात रहेगा, जिसका समापन दोपहर 02:08 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक हर्षण योग रहने वाला है. इस बीच शाम में 07:25 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन (4 अप्रैल 2026) की सुबह 06:08 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त     सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर     सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट पर     चन्द्रोदय- रात 08 बजकर 04 मिनट पर     चन्द्रास्त- सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर करण करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:42 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:23 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा. 9 ग्रहों की स्थिति     चंद्र ग्रह: तुला राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) गोचर करेंगे.     शुक्र ग्रह: मेष राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     केतु ग्रह: सिंह राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     शनि ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.     मंगल ग्रह: मीन राशि में 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.