samacharsecretary.com

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक जानें कैसा रहेगा आपका करियर और लव लाइफ

मिथुन राशि वालों के लिए 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा.   वीक स्टार्टिंग संचार और बुद्धि के सही इस्तेमाल का है.  बिजनेस में न्यू मार्केटिंग आइडियाज आपको बड़ा मुनाफा दिलाएंगे.     रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को 'टैरिफ' छूट का लाभ मिल सकता है.     पार्टनरशिप में चल रहे प्रोजेक्ट्स अब अंतिम चरण में पहुंचेंगे, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा.     एम्प्लॉयड पर्सन को इस वीक नई स्किल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जो आगामी प्रमोशन में मदद करेगी.     कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस में सम्मान और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.     व्यापारियों के लिए भी लाभ के संकेत हैं, खासकर यदि आप मार्केटिंग या नेटवर्किंग पर ध्यान दें.     विदेश में कार्यरत लोगों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है या घर वापसी की योजना बन सकती है.     स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च और गहन अध्ययन का है. आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी रचनात्मकता के नए आयाम छुएंगे.     पारिवारिक जीवन में पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा. लव लाइफ में थर्ड पर्सन के दखल से बचें, आपसी बातचीत से मसले सुलझाएं.     अन मैरिड पर्सन इस वीक किसी खास से मिल सकते हैं. मैरिड पर्सन के लिए ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं.     स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, श्वसन संबंधी परेशानी या एलर्जी हो सकती है.     आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ पैसा ऐसी जगह लगा सकते हैं, जो भविष्य में काम आएगा.     अपनी बोलने की कला से आप बिगड़े हुए काम बना लेंगे. किसी रोमांचक यात्रा के साथ हो सकता है.     सकारात्मकता आपका सबसे बड़ा हथियार है.  

महावीर जयंती पर जानें क्यों जैन दिगंबर मुनि नहीं पहनते वस्त्र और क्या है इसके पीछे का धार्मिक तर्क

आज 30 मार्च को महावीर जयंती है. जैन धर्म में कई परंपराएं ऐसी हैं जो आश्चर्य करती हैं. आपने हिंदू धर्म में नागा साधु को बिना कपड़ों के देखा होगा, उसी तरह जैन धर्म के कई मुनिजन भी बिना वस्त्रों के नजर आते हैं. जैन धर्म के दो पंथ हैं श्वेताम्बर और दिगंबर. कुछ महात्मा सफेद कपड़े पहनते हैं और दूसरे निर्वस्त्र रहते हैं. जो बिना कपड़ों की अवस्था में रहते हैं वह दिगंबर मुनि हैं. इन महात्मा की दिनचर्या बेहद कठिन होती है. क्या आप जानते हैं आखिर क्यों जैन साधु बिना कपड़ों के नजर आते हैं. क्यों कपड़े नहीं पहनते जैन मुनि दिगंबर साधुओं की दिनचर्या कठिन होती है. कितनी भी सर्दी हो, वे बिना वस्त्र के रहते हैं और रजाई या गर्म कपड़े का सहारा नहीं लेते. हर मौसम में वे हमेशा बिना कपड़ों के होते हैं. दरअसल जैन मुनियों को सारी सांसारिक चीजों को त्यागना होता है. दिंगबर साधु का मानना है कि वस्त्रों की जरूरत तब पड़ती है जब व्यक्ति विकारों से घिरा होता है. उनके अनुसार, वस्त्र विकारों को छुपाने का साधन होते हैं.  दिगंबर मुनि मानते हैं कि उनके मन में कोई खोट नहीं इसलिए वे तन पर लंगोट नहीं रखते. दिगंबर जैन संप्रदाय के अनुसार, संसार के सभी वस्त्र और सामग्री आसक्ति का कारण बनते हैं, जो मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग में बाधा उत्पन्न करते हैं, इसलिए इन्होंने दिशाओं को ही अपना वस्त्र माना है. क्यों नहीं नहाते जैन साधु-साध्वियां दीक्षा लेने के बाद जैन साधु और साध्वियां कभी नहीं नहाते क्योंकि वे अपने शरीर को अस्थायी और नश्वर मानते हैं और उनका मानना है कि आत्मा की शुद्धि और पवित्रता केवल ध्यान, तपस्या, और ज्ञान से ही संभव है, न कि शरीर की सफाई से.

30 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जा सकती है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर लग रही है। वृषभ राशि- आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक चीजें संभल जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी बात हो सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत हो सकती है। कर्क राशि- आज घर-परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें। शाम तक स्थिति बेहतर महसूस होगी। सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होने की संभावना है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज मेहनत का दिन है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, बस आराम भी करें। वृश्चिक राशि- आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। धनु राशि- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। मकर राशि- आज का दिन व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। शाम को थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी। कुंभ राशि- आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार था, उसमें आज प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज राहत भरा दिन रह सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी हल्का महसूस होगा।

अपने नजरिए को बदलकर मुश्किलों को आसान बनाने का प्रभावी तरीका

5 प्रेरणादायक जीवन मंत्र 1) Jeevan Mantra – अपने विचारो को बताने से पहले थोडा सोच ले : गलत समय पर गलत बाते बोलना आपकी मुसीबतों को बढ़ा सकता है. अंततः हम सभी को आत्ममंथन की जरुरत होती ही है. ये एक साधारण उपाय है हम हमारे रवैये को बदलकर ही जिंदगी में बहोत सी मुसीबतों का सामना आसानी से कर सकते है. और प्यार भरे रिश्तो को जिंदगीभर के लिये बनाये रख सकते है. 2) Jeevan Mantra – आलोचनाओ से दूर रहे और दूसरो का मजाक न उडाये : हमारी अनुभूति और उसके प्रकोप के दो तरह के प्रभाव होते है. यदि आप प्यार, स्नेह, दया, करुणा, कल्याण के रूप में सकारात्मक विचारो को भेजते हो तो इससे आपके संबंध और भी मधुर और मजबूत बनेंगे. इसके विपरीत जो लोग गुस्सा, नफरत, चिंता, आलोचना, गलतिया ढूंडना, नकारात्मक सोचना और बुरे शब्दों का प्रयोग करते है, उनके संबंध ख़त्म होते हुए नज़र आते है. और इसी की चिंता में इंसान के जीवन से प्यार और ख़ुशी हमेशा के लिये चली जाती है. दो इंसानों में संबंध में दोनों में एक-दूजे को समझने की ताकत होनी चाहिये, ना की एक-दूजे में अहंकार और द्वेषभाव होना चाहिये. 3) Jeevan Mantra – क्या आप आसानी से दुखी होते हो और मुश्किल से खुश होते हो ? मेरा ऐसा मानना है की अच्छी और बुरी आदतों को सिमित जगह तक ही रखना आपको गलत रास्तो पर ले जा सकता है. लोगो में बुरी आदतों को जल्दी अपनाने की और उन्हें विकसित करने की आदत होती है जबकि अच्छी आदते बड़ी मुश्किल और लाख कोशिशो के बाद ही लगती है. और इसी वजह से हम एक-दुसरे से नाराज़ रहते है. हमें हमारी आंतरिक भावना को सोच-समझकर ही बाहर लाना चाहिये. आंतरिक भावना के बारे में विचार करते हुए हमें सकारात्मक भावनाओ को बाहर लाना चाहिये और नकारात्मक भावनाओ को नष्ट कर देना चाहिये. इसके विपरीत ख़ुशी का अहसास, प्यार, आकर्षण, ध्यान रखना, दया और करुणा ये सब हमें अपने स्वभाव में ही दिखाई देता है. हमारा स्वभाव ही हमारे गुणों को दर्शाता है और हमारे स्वभाव पर ही हमारा खुश रहना निर्भर करता है. रिश्तो में आयी खटास को दूर करने का शबे आसान उपाय अपने स्वभाव को नम्र बनाना और परिस्थिति चाहे आपके अनुकूल हो या विपरीत हमेशा मुस्कुराते रहना ही है. खुश रहने के लिये आपको अपने स्वभाव को बदलने की जरुरत होगी. 4) Jeevan Mantra – अपनी परीभाषा को बदले : अपनी परीभाषा को इस कदर बनाये की आप आसानी से खुश हो जाये और बड़ी मुश्किल से मायूस हो पाये. निश्चित करे की आपका सबसे अच्छा दिन आज ही है, आज ही आप आसानी से मनचाही जिंदगी जी सकते हो. इन बातो को हमेशा याद रखे तभी आपके जीवन में ख़ुशी, प्यार, आज़ादी हमेशा बनी रहेंगी. यदि आपसे कोई यह प्रश्न करता है की आप बहोत खुश और उत्साही कैसे रहते हो? तो आपका जवाब, “मै इसलिए खुश हु क्योकि मै आज में जीता हु और आसानी से सांस ले पाटा हु और आसानी से खुश हो जाता हु” होना चाहिये. आपका ये रवैया आपको एक खुशनुमा जिंदगी जीने में सहायक साबित होगा. और आप हमेशा के प्यार, आकर्षण, सहायक और दया, करुणा के वातावरण में रहने लगोगे, जिससे आपका स्वास्थ और आपकी संपत्ति दोनों ही सुरक्षित होंगे. आसानी से खुश होने के अलावा एक और बात है जो आपमें होनी चाहिये, और वह है की आसानी से दुखी न होना. किसी भी इंसान के लिये आपको दुखी कर पाना असंभव होना चाहिये. अपने मायूसी की एक सीमा निश्चित कर ले. ठान ले की आप तभी मायूस होंगे जब आपका दिन में 10 लाख डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान होगा, यदि इस तरह की कोई घटना आपके जीवन में होती है तो आपको मायूस होना चाहिये. यदि आप इन सीमाओ को अपने जीवन में उपयोग करो तो आप कभी आसानी से मायूस नहीं हो पायेंगे. और आप जिंदगीभर खुश रह पायेंगे. 5) Jeevan Mantra – इन शर्तो को प्रयोग में लाये : आप जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये ही सारे बदलाव करते हो. इन आदतों को बढाने के लिये आपको नम्र, इमानदार और लगातार किशिशे करते रहने की जरुरत है. हर समय आपको जीवन की इस नयी परीभाषा का ज्ञान होना चाहिये. इन सभी शर्तो को बहोत सारे पन्नो पर लिखे और उन्हें घर में अलग-अलग जगहों पर लगाये. ताकि बार-बार आपका ध्यान उनकी तरफ जाये. आप इन सभी शर्तो को अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का वॉलपेपर बनाकर भी रख सकते हो. ऐसा करने से कुछ ही दीनो में आपकी बुरी आदते अच्छी आदतों में परीवर्तित हो जाएँगी, और आप खुद को इस दुनिया का सबसे खुश इंसान पाओगे. ऐसा करने से आप हमेशा खुश रह सकते हो. और अपने रवैये से दूसरो को कैसे खुश किया जा सकता है यह भी सिख सकते हो. और इस दुनिया में गुस्सा, नफरत, मायूसी और मुसीबत के लिये कोई जगह नही होंगी.  

राज पंचक के इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगा नुकसान

अप्रैल 2026 का महीना ज्योतिष की नजर से बेहद खास और थोड़ा सतर्क रहने वाला माना जा रहा है. इस दौरान एक ऐसा संयोग बन रहा है, जब वरुथिनी एकादशी और राज पंचक एक साथ पड़ रहे हैं. मान्यता है कि ऐसे समय में ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव तेज हो जाता है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों पर असर देखने को मिल सकता है. इसलिए इन दिनों में कुछ काम सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है. कब शुरू हो रहा है राज पंचक? पंचांग के अनुसार, राज पंचक की शुरुआत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को सुबह 3:44 बजे से होगी. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा.यह पंचक 17 अप्रैल दोपहर 12:02 बजे तक रहेगा.यानी करीब 5 दिनों तक यह समय प्रभावी रहेगा. क्यों माना जाता है यह समय खास? ज्योतिष के अनुसार, पंचक के दौरान चंद्रमा लगातार 5 नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से गुजरता है.हर नक्षत्र का अलग प्रभाव होता है, इसलिए इस दौरान जीवन में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं.     धनिष्ठा नक्षत्र: इस समय आग से जुड़ी चीजों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.     शतभिषा नक्षत्र: रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए संयम जरूरी है.     पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र: सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहतर होता है.     उत्तराभाद्रपद नक्षत्र: पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लें.     रेवती नक्षत्र: खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. क्या करें और क्या नहीं? इन 5 दिनों में बड़े और नए काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.खासकर घर निर्माण, बड़ी खरीदारी या निवेश जैसे फैसले टालना बेहतर माना जाता है.वहीं, पूजा-पाठ, ध्यान और दान जैसे काम करना शुभ माना जाता है. वरुथिनी एकादशी का महत्व इसी दौरान वरुथिनी एकादशी भी पड़ रही है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है.इस दिन व्रत और पूजा करने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता कम होती है.

बजरंग बली की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती पर जरूर करें इन 7 मंत्रों का पाठ

 हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल के दिन है। इस दिन राम जी के परम भक्त बजरंग बली की पूजा के साथ ही कुछ मंत्रों का जप भी आपको अवश्य करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से आपको हनुमान जी की कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ ही बल-बुद्धि और ज्ञान भी आपको प्राप्त होता है। इसके साथ ही पारिवारिक और सामजिक जीवन में भी आप सुखद फल प्राप्त करते हैं। आइए जान लेते हैं इन मंत्रों के बारे में। हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप 1. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:' हनुमान जी के इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन कम-से-कम 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। 2. 'महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये' इस मंत्र को मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। इसका जप आपको एकांत स्थान पर बैठकर करना चाहिए और मंत्र जप करने के बाद हनुमान जी से अपनी मनोकामना कहनी चाहिए। 3. 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः, हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' ये हनुमान जी का मूल मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से आपको बल की प्राप्ति होती है। मानसिक विकास और शारीरिक बल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान जयंती के दिन इस मंत्र का जप करना चाहिए। 4. 'ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' अगर आप शारीरिक, मानसिक या किसी भी तरह के कष्ट का सामना कर रहे हैं तो आपको हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस मंत्र का जप करना चाहिए। यह हनुमान जी का कष्ट निवारण मंत्र है जिसका जप करने से आपको आपके जीवन की दुख-विपादाएं टल जाती हैं। 5. 'ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा' अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, पैसा आपके हाथ में नहीं रुकता तो हनुमान जयंती के दिन इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बेहद शुभ माना जाता है। 6. 'ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्' बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जप करना बेहद लाभदायक माना जाता है। कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। विद्यार्थियों को इस मंत्र का जप करने से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। 7. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' अगर किसी भी तरह का भय आपको परेशान कर रहा है तो इस मंत्र का जप करने से आपको भय से मुक्ति मिल सकती है। हनुमान जयंती के साथ ही प्रतिदिन भी आप इस मंत्र का जप कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में पानी रखने की सही दिशा बदल देगी आपके जीवन की दशा और दिशा

घर में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखना किसी की भी प्राथमिकता होती है. हम रोज़मर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों को लेकर सतर्क रहते हैं चाहे वो सेहत, धन, बच्चों की पढ़ाई हो या फिर कामकाज. लेकिन अक्सर हम घर के छोटे-छोटे कोनों और आदतों पर ध्यान नहीं देते. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यही छोटी चीजें कभी-कभी हमारे जीवन में बड़े प्रभाव डालती हैं. रसोई का कोना और वहां रखा पानी इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. आप सोच सकते हैं कि पानी तो बस रोज़मर्रा का इस्तेमाल होता है, इसमें क्या वास्तु महत्व है? विशेषज्ञ कहते हैं कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी है. यदि पानी को सही दिशा और स्थान पर रखा जाए, तो यह घर में सुख-शांति बढ़ाता है, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. रसोई में पानी कहां रखें? उत्तर-पूर्व कोना: यह दिशा शुभ और देवताओं की दिशा मानी जाती है.  यहां पानी का गिलास रखने से घर में समृद्धि और ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. उत्तर दिशा: अगर उत्तर-पूर्व कोने में जगह नहीं है, तो उत्तर दिशा में पानी रख सकते हैं. यह कुबेर की दिशा है. जो नई आर्थिक संभावनाओं को जन्म देती है. पानी  का वास्तु उपाय रात को सोने से पहले रसोई का उत्तर-पूर्व कोना साफ करें. वहां साफ गिलास में ताजा पानी भरें. सुबह इसे किसी पौधे में डाल दें.  ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में खुशहाली बढ़ती है. ध्यान रखने योग्य बातें चूल्हे के पास पानी न रखें: आग और जल विरोधी तत्व हैं.  इनके पास पानी रखने से घर में कलह और सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. साफ और सही बर्तन का करें इस्तेमाल: तांबे, पीतल या मिट्टी के पात्र में पानी रखें. स्थान पूरी तरह साफ होना चाहिए: गंदगी या अव्यवस्था वास्तु दोष पैदा कर सकती है. पानी रोज़ बदलें: ताज़ा पानी हमेशा शुभ माना जाता है. ऊर्जा बढ़ाने के लिए दीपक या हल्की लाइट: पानी के पास छोटी रोशनी रखना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.

2 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग मेष धनु और मीन वालों को मिलेगा बंपर लाभ

जब किसी राशि में एक से ज्यादा ग्रह एक साथ होते हैं, तो इसे ग्रह युति कहते हैं. ग्रह युति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ या चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कुछ युति राजयोग का निर्माण कर सफलता और लाभ देती हैं, जबकि कुछ सामान्य फल देती हैं. वर्तमान समय में मीन राशि में शनि देव विराजमान हैं और वे सूर्य के साथ युति में हैं.   अब इस राशि में तीसरे ग्रह के रूप में मंगल का प्रवेश होने वाला है. मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है. यह ऊर्जा, साहस और नई गतिविधियों का कारक होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा.  इस गोचर के साथ मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा. त्रिग्रही योग का प्रभाव राशि अनुसार अलग-अलग होगा और जीवन के कई क्षेत्रों पर असर डाल सकता है. जानते हैं इस खास योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में गोचर कामकाज और व्यावसायिक क्षेत्रों में नई चुनौतियां और जिम्मेदारियां लेकर आएगा. यह समय आपकी नेतृत्व क्षमता और साहस को बढ़ाएगा. पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा.  स्वास्थ्य के मामले में हल्की सावधानी जरूरी है, लेकिन मानसिक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में सहयोग और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.  इस समय आप वित्तीय योजनाओं और निवेश के अच्छे अवसर भी देख सकते हैं. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता, करियर में प्रगति और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने वाला है. आप परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग महसूस करेंगे. धन और संपत्ति के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. इस समय आप नए अवसरों और नए संपर्कों से फायदा उठा सकते हैं. स्वास्थ्य में हल्की थकान या तनाव आ सकता है, लेकिन ध्यान और योग से इसे संतुलित किया जा सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति भी प्राप्त होगी. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उत्साह, ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है.  कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य और फिटनेस में सुधार होगा, और आप मानसिक रूप से अधिक सक्रिय और प्रेरित महसूस करेंगे. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने, नए लक्ष्यों को निर्धारित करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम है. परिवार और घर के मामलों में सहयोग और सुख-शांति बनी रहेगी. धन-धान्य और करियर में उन्नति के योग भी बनेंगे.

राशिफल 28 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें किसका होगा शुभ दिन और कौन सा राशी हो सकता है प्रभावित

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती दिखेगी। नौकरी करने वालों को किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। अगर लंबे समय से कोई फाइल या प्रोजेक्ट अटका हुआ है तो उसमें आज प्रगति हो सकती है। घर के माहौल में भी सुधार रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिलने के संकेत हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में जल्दबाजी से बचें। ऑफिस में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार करने वालों को छोटा लेकिन जरूरी लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बात को गंभीरता से सुनना बेहतर रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए पैसे सोच-समझकर खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और कारोबार दोनों में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। किसी पुराने जानने वाले से संपर्क बन सकता है, जिससे आगे फायदा हो सकता है। परिवार में माहौल हल्का और सामान्य रहेगा। अगर किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर और परिवार की बातों में समय ज्यादा जा सकता है। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात सुन सकते हैं। कारोबार में भी फायदा होने के आसार हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से दिन बेहतर हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मेहनत का फायदा मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कामकाज में स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में किसी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिल सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार करने वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है। शाम के समय थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिल सकता है। नया काम शुरू करने या किसी जरूरी फैसले के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। ऑफिस में आपकी मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। घर में सामान्य माहौल रहेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। कारोबार में भी स्थिति बेहतर रहेगी। घर के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी आज पहले से बेहतर रहेगा।

चैत्र पूर्णिमा 2026,1 अप्रैल को व्रत और 2 को स्नान-दान का शुभ संयोग, देखें पूजा के खास मुहूर्त

साल 2026 में चैत्र पूर्णिमा कब है? हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली यह पूर्णिमा तिथि व्रत, स्नान और दान के लिए काफी पुण्य मानी जाती है. इस साल यह तिथि दो दिन 1 और 2 अप्रैल तक है. इससे पहले सवाल यह उठता है कि, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए कौन-सा दिन सबसे अच्छा है. ऐसे में पंचांग देखना बेहद जरूरी है. आमतौर पर पूर्णिमा तिथि सूर्योदय के समय पड़ने पर स्नान और दान-पुण्य किया जाता है, जबकि चंद्रोदय के समय पड़ने पर व्रत रखा जाता है. आइए इस विषय में विस्तार पर चर्चा करें. चैत्र पूर्णिमा तिथि का समय द्रिक पंचांग के मुताबिक, चैत्र पूर्णिमा बुधवार 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 7.41 बजे तक चलेगी. अनुष्ठानिक स्नान और दान 1  अप्रैल को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय के बाद शुरू होती है, जबकि 2 अप्रैल को यह सूर्योदय के समय  मौजूद रहेगी.  इसलिए उदयतिथि के नियम के मुताबिक, 2 अप्रैल को स्नान करना दान करना और ज्यादा शुभ होता है. उपवास की तिथि 1 अप्रैल को पूर्णिमा की तिथि सक्रिय रहने के कारण शाम को 6 बजकर 11 मिनट पर चंद्रोदय होगा. हालांकि 2 अप्रैल को शाम 7.07 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जो प्रतिपदा में होगा. इसलिए 1 अप्रैल को ही चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. शुभ मुहूर्त और उपासना का समय 2 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.38 बजे से 5.24 मिनट तक रहेगा, जो स्नान के लिए आदर्श समय है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12.50 मिनट तक रहेगा.1 अप्रैल को भगवान सत्यानारायण की पूजा करने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह 6.11 बजे से लेकर 9.18 बजे के बीच है. शाम को सूर्यास्त के बाद (शाम 6.39 बजे), प्रदोष काल (गोधूलि बेला) के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिसके बाद उसी रात चंद्रमा को अर्घ्य किया जाता है. शुभ योगों का संगम 1 अप्रैल को कई शुभ योग प्रभावी रहेंगे. रवि योग सुबह 6.11  बजे से शाम 4.17 बजे तक रहेगा. इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा और अगले दिन सुबह 6.10 बजे तक जारी रहेगा. इसके अलावा वृद्धि योग दोपहर 2.51 बजे तक सक्रिय रहेगा, जिसके बाद ध्रुव योग का प्रभाव शुरू हो जाएगा.