samacharsecretary.com

विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म: ऑपरेशन सिंदूर की रियल स्टोरी होगी पर्दे पर

मुंबई  फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है. खबरों के मुताबिक, वो ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं, जो अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan' से इंस्पायर्ड है।  पहलगाम आतंकी हमलों की कार्रवाई का सच विवेक कहते हैं कि ये कहानी जरूरी भी है और वक्त की मांग भी. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं हमेशा ऐसी कहानियां बताने में यकीन रखता हूं जो थोड़ी असहज हों, लेकिन जरूरी हों. मेरी कोशिश है कि इस कहानी को पूरी सच्चाई के साथ दिखाया जाए, जिसमें बहादुरी, प्रोफेशनलिज्म और स्ट्रैटेजी सब नजर आए, और साथ ही ये एक रोमांचक फिल्म भी बने।  इस प्रोजेक्ट को विवेक की कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर बना रही है. फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए पूरे ऑपरेशन को विस्तार से दिखाया जाएगा।  विवेक ने आगे बताया- हमने आर्म्ड फोर्सेस की अलग-अलग यूनिट्स के साथ मिलकर ग्राउंड लेवल पर रिसर्च की है, ताकि सिर्फ ये नहीं समझ सकें कि क्या हुआ, बल्कि ये भी कि कैसे और क्यों हुआ. असल कहानी काफी ज्यादा जटिल और सटीक है, जितनी आम लोगों को पता है उससे कहीं ज्यादा।  टी-सीरीज से मिलाया हाथ वहीं भूषण कुमार का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है. उन्होंने कहा- कुछ कहानियां आप नहीं चुनते, वो आपको चुनती हैं. ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही कहानी है. जब देश ऐसे बड़े घटनाक्रम से गुजरता है, तो उसे सच्चाई के साथ दर्ज करना जरूरी हो जाता है।  फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  विवेक की पिछली बड़ी फिल्म द बंगाल फाइल्स उनकी इन्वेस्टिगेटिव ट्रिलॉजी का आखिरी हिस्सा थी. इससे पहले वो द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स बना चुके हैं।   

सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म ‘सुंदर पूनम’ की शूटिंग शुरू, असल घटना पर आधारित

मुंबई  बॉलीवुड में इन दिनों ऐसी फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिनका कंटेंट दमदार हो। दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि ऐसी कहानियां भी देखना चाहते हैं जो उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ सकें। इसी कड़ी में सान्या मल्होत्रा की आने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'सुंदर पूनम' की चर्चा जोरों पर है। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सान्या मल्होत्रा ने इस खास मौके की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फिल्म की शुरुआत करने से पहले मुहूर्त पूजा की और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में फिल्म का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है। इसके अलावा, वह को-स्टार्स के साथ कुछ कैंडिड मोमेंट्स वाले फोटो क्लिक करवाती दिख रही हैं। वहीं एक वीडियो में सान्या आरती करती हुई नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन लिखा- 'सुंदर पूनम फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।' इस फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं। वहीं फिल्म में सान्या के साथ आदित्य रावल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट प्राइम वीडियो के 2026 के स्लेट का हिस्सा है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने 'सुंदर पूनम' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया था, जिसमें सान्या मल्होत्रा दुल्हन बनी नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सान्या के किरदार पूनम का फोन लगातार रिंग हो रहा है, जिसमें सुंदर और राजू नाम के नंबर से फोन आ रहे हैं। आखिर में दुल्हन बनी सान्या मुस्कुराती है और इसके बाद एक खबर की आवाज सुनाई देती है कि एक शादीशुदा जोड़ा कश्मीर में गायब हो गया। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो 'सुंदर पूनम' में लव स्टोरी के साथ-साथ सस्पेंस और क्राइम का तड़का भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। कहा जा रहा है कि यह 2025 में सामने आए एक चर्चित हनीमून मर्डर केस पर आधारित हो सकती है, जिसमें शादी के तुरंत बाद एक कारोबारी की हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म में एक नया शादीशुदा जोड़ा कश्मीर हनीमून पर जाता है। इस दौरान उनके अचानक लापता होने की खबर सामने आती है। इसके साथ ही दुल्हन पूनम से जुड़ा हैरान करने वाला सच भी सामने आता है। फिल्म की कहानी दर्शकों को चौंका देगी।

मानसी पारेख ने अपने नाम की नई उपलब्धि, सफलता के मूल मंत्र का किया खुलासा

मुंबई   टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री मानसी पारेख को हाल ही में एंटरटेनमेंट कैटेगरी में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सम्मान को प्राप्त करने की खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया भी अदा किया। मानसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे अवॉर्ड हाथ में लिए हुए हैं।  मानसी ने लिखा, "हम अपनी नई राह खुद बनाते हैं। यही हमेशा मेरा मंत्र रहा है, चाहे जिंदगी हो या करियर। मैंने कभी भी लोगों की उम्मीद के मुताबिक रास्ता नहीं चुना। अपना खुद का रास्ता बनाया, भले ही वह कभी-कभी अनिश्चित लगे, हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि वे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इंडस्ट्री में बिना किसी कनेक्शन के शुरुआत करना उनके लिए आसान नहीं था। मानसी ने लिखा, "बिना किसी मदद के शुरुआत करके आज अपने सपनों को जीना और दूसरों के लिए भी नए मौके बनाना बहुत संतोषजनक है। उन्होंने फेमिना इंडिया को विशेष धन्यवाद देते हुए लिखा, "धन्यवाद फेमिना इंडिया मुझे एंटरटेनमेंट में 'गेम चेंजर' अवॉर्ड देने के लिए। आशा है कि और भी महिलाएं खुद पर भरोसा करें और अपने तरीके से खेल बदलें।" मानसी पारेख टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में आती हैं। उन्होंने एमटीवी के सीरियल 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री कई टीवी सीरियलों में नजर आई थी। उन्होंने 'जिंदगी का हर रंग गुलाल', 'सुमित संभाल लेगा', 'कसौटी जिंदगी की', और 'सरस्वतीचंद्र' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके बाद मानसी ने फिल्मों की ओर रुख किया और तमिल, गुजराती, और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। साल 2024 में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म “कच्छ एक्सप्रेस” में उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि उसे प्रोड्यूस भी किया।

सफलता की मिसाल बनीं मानसी पारेख, शेयर किया अपना सीक्रेट

  मुंबई,  टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री मानसी पारेख को हाल ही में एंटरटेनमेंट कैटेगरी में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सम्मान को प्राप्त करने की खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया भी अदा किया। मानसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे अवॉर्ड हाथ में लिए हुए हैं। मानसी ने लिखा, “हम अपनी नई राह खुद बनाते हैं। यही हमेशा मेरा मंत्र रहा है, चाहे जिंदगी हो या करियर। मैंने कभी भी लोगों की उम्मीद के मुताबिक रास्ता नहीं चुना। अपना खुद का रास्ता बनाया, भले ही वह कभी-कभी अनिश्चित लगे, हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि वे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इंडस्ट्री में बिना किसी कनेक्शन के शुरुआत करना उनके लिए आसान नहीं था। मानसी ने लिखा, “बिना किसी मदद के शुरुआत करके आज अपने सपनों को जीना और दूसरों के लिए भी नए मौके बनाना बहुत संतोषजनक है। उन्होंने फेमिना इंडिया को विशेष धन्यवाद देते हुए लिखा, “धन्यवाद फेमिना इंडिया मुझे एंटरटेनमेंट में ‘गेम चेंजर’ अवॉर्ड देने के लिए। आशा है कि और भी महिलाएं खुद पर भरोसा करें और अपने तरीके से खेल बदलें। मानसी पारेख टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में आती हैं। उन्होंने एमटीवी के सीरियल ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री कई टीवी सीरियलों में नजर आई थी। उन्होंने ‘जिंदगी का हर रंग गुलाल’, ‘सुमित संभाल लेगा’, ‘कसौटी जिंदगी की’, और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके बाद मानसी ने फिल्मों की ओर रुख किया और तमिल, गुजराती, और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। साल 2024 में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म “कच्छ एक्सप्रेस” में उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि उसे प्रोड्यूस भी किया।  

‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग की तैयारी तेज, मुंबई में बन रहा विशाल सेट

मुंबई,  फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है।'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक 'कल्ट क्लासिक' पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है, वहीं 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने पर इसने इतिहास रच दिया और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। तभी से दर्शक 'तुम्बाड 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और सोहम शाह के इसके अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अब, 'तुम्बाड 2' के प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि इस बार मेकर्स इसे और भी बड़े और भव्य लेवल पर ले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए मुंबई में एक विशाल और पूरी की पूरी 'सिटी' (शहर) का सेट तैयार किया जा रहा है। "फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। यह एक पूरी की पूरी सिटी (शहर) होगी, जिसे फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी या इसके ट्रीटमेंट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि सोहम शाह अपने पुराने रोल में वापस नजर आएंगे।" 'सोहम शाह फिल्म्स' और 'पेन स्टूडियोज' के सहयोग से बनने वाली यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। 'तुम्बाड 2' को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गडा की कंपनी 'पेन स्टूडियोज' भी शामिल है।  

‘हस्तिनापुर के वीर’ से सजेगा सोनी सब, देखिए शौर्य और साहस की कहानी

मुंबई, सोनी सब, अपना मेगा शो हस्तिनापुर के वीर पेश करने जा रहा है। यह एक दमदार कहानी है साहस, अनुशासन और कालातीत मूल्यों की। इस महागाथा में दिखाया जाएगा कि कैसे धैर्य, भाईचारा और एक सशक्त माँ का मार्गदर्शन उन योद्धाओं को गढ़ता है, जिन्होंने इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी। दर्शकों में उत्साह बढ़ाने के लिए सोनी सब ने एक दिलचस्प प्रोमो लॉन्च किया है, जो इस सफर को खूबसूरती से दिखाता है। यह प्रोमो पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया पा रहा है। हस्तिनापुर की भव्य पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो एकता, धर्म और दृढ़ता की कहानी को जीवंत करता है। यह बताता है कि महानायक पैदा नहीं होते, उन्हें बनाया जाता है। दमदार कहानी और विज़ुअली इमर्सिव वर्ल्ड के साथ हस्तिनापुर के वीर दर्शकों को उस युग में ले जाएगा, जहाँ मूल्य और नियति एक-दूसरे से जुड़ते हैं। ‘हस्तिनापुर के वीर’ जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित होगा।  

बॉक्स ऑफिस पर छाए रणवीर सिंह, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने भारतीय बाजार में 519 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पांच दिन में ही देश में 500 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ रूपये और पांचवे दिन 65 करोड़ की कमाई की।इस तरह फिल्म ने भारतीय बाजार में 519.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  

दिव्या दत्ता ने कहा, ‘सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी हैं, और ये पंख हमारे अपने होते हैं

मुंबई  सपनों को पूरा करने की दौड़ में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी का सहारा मिले तो संघर्ष कुछ हद तक आसान लगने लगता है। यही बात बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि टैलेंट के साथ-साथ अगर किसी का साथ मिल जाए तो इंसान कामयाबी हासिल कर सकता है। दिव्या दत्ता ने कहा, ''हर इंसान के अंदर टैलेंट जरूर होता है, लेकिन उसे पहचानने के लिए किसी अपने का साथ जरूरी होता है। जब किसी व्यक्ति को परिवार का साथ मिलता है तो उसका आत्मविश्वास और हौसला दोगुना हो जाता है। सपनों को उड़ान देने के लिए पंख चाहिए होते हैं, और ये पंख हमारा अपना परिवार और अपने ही लोग ही होते हैं।''  दिव्या दत्ता ने अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''मैंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को देखा है कि वे किस तरह अपनी पहचान बना रहे हैं। कोई गृहिणी अपने कुकिंग टैलेंट को दुनिया के सामने ला रही है, तो कोई ट्रैवल ब्लॉग के जरिए लोगों के बीच अपनी पहचान बना रहा है। इन सभी कहानियों में एक चीज समान है, और वो है अपने परिवार और करीबियों का साथ… इस साथ के जरिए उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।'' उन्होंने कहा, ''मैंने अक्सर देखा है कि लोग अपनी ही दुनिया में सिमटे रहते हैं और ये मानकर बैठे रहते हैं कि उनकी परेशानियां और संघर्ष सबसे बड़े हैं, लेकिन जब हम दूसरों की कहानियों को देखते हैं, तब पता चलता है कि हर किसी की अपनी-अपनी लड़ाई है, जिसे लड़कर वह आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर किसी को थोड़ा सा भी सहारा मिल जाए तो वह बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर सकता है।' इस बातचीत में फिल्ममेकर सशांत शाह ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''आज के समय में सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां हर किसी के टैलेंट को मौका मिलता है, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि टैलेंट को सही समर्थन भी मिले। अगर किसी के अंदर काबिलियत है तो उसे आगे लाने के लिए किसी का साथ मिलना बहुत जरूरी है।'

‘धुरंधर 2’ पर चुनावी बैन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जज के सामने वकील ने रखी दलील

मुंबई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 पर विधानसभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की जा रही है। सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील ने मौखिक तौर पर अपील की है। हालांकि, अदालत ने वकील को याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। फिल्मकार आदित्य धार की Dhurandhar: The Revenge गुरुवार को रिलीज हुई है। लाइव लॉ के अनुसार, मंगलवार को वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। वकील ने मुख्य नयायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मांग की है। दक्षिण भारतीय राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस पर जस्टिस धर्माधिकारी और जस्टिस मुरुगन ने वकील को उचित याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। वकील के आरोप हैं कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं। थियेटर में रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर 2 sacnilk के अनुसार, धुरंधर अब तक भारत में नेट 465.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को फिल्म ने 11.23 करोड़ रुपये कमाए। फिलहाल, फिल्म के देशभर में 8 हजार 972 शो चल रहे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त समेत कई नेता अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। 'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।  

रहमान डैकत की मय्यत पर रोने का था कठिन पल, सौम्या ने अक्षय को किया याद

मुंबई  फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म के सेकंड पार्ट में सौम्या टंडन का छोटा सा रोल है. उन्होंने अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी उल्फत का रोल प्ले किया है. सेकंड पार्ट में वो चंद मिनटों के सीन्स में दिखीं. एक्ट्रेस का कहना है उन्हें धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना की कमी खली।  सौम्या को आई अक्षय खन्ना की याद वैरायटी इंडिया संग बातचीत में सौम्या ने बताया कि बतौर ऑडियंस जब उन्होंने धुरंधर 2 देखी, तो अपने ऑनस्क्रीन पति रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को बेहद मिस किया. अपने सीन्स के बारे में बोलते हुए वो कहती हैं- वो इंटेंस सीन हैं. खासतौर पर रहमान डैकत की मय्यत वाला सीक्वेंस. वो बहुत कॉम्पलिकेटेड सीन था. क्योंकि मेरा किरदार उल्फत काफी गुस्से में है. वो सवाल उठा रही है. वो बेहद निराश है. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धुरंधर में कई सीन्स ऐसे थे जहां सिर्फ आंखों से अपनी फीलिंग्स को बयां करना था।   सौम्या ने अक्षय खन्ना को लेकर कहा- धुरंधर के सेकंड पार्ट में मुझे उनकी कमी खली. एक दर्शक होने के नाते मैंने अक्षय खन्ना को मिस किया क्योंकि पहले पार्ट में वो आइटस्टैंडिंग थे. लेकिन यही फिल्म की स्टोरी थी. सेकंड पार्ट में कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद आगे बढ़ती है।  सौम्या ने फिल्म की सक्सेस को लेकर कहा कि इसने नया बेंचमार्क सेट किया है. मूवी ने स्क्रीनप्ले राइटिंग और फिल्ममेकिंग को लेकर अभी तक के सेट अप्रोच को तोड़ा है. मूवी में दिखाई गई हिंसा अलग है. बैकग्राउंड म्यूजिक मजेदार है. हर सिंगल कैरेक्टर को सम्मान दिया गया है. फिल्म का सब्जेक्ट काफी पावरफुल है।  धुरंधर में अक्षय खन्ना और सौम्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया. दोनों जब-जब स्क्रीन पर आए, अपनी दमदार अपीयरेंस और एक्टिंग से ऑडियंस को तालियां बजाने पर मजबूर किया. सौम्या की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है. सुपरहिट शो 'भाभीजी घर पर हैं' में वो अनीता भाभी के रोल में थीं. इसके अलावा सौम्या ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस, एंटरटेनमेंट की रात को होस्ट किया है।