samacharsecretary.com

2026 में दर्शकों से रूबरू होगी प्राइम वीडियो की सीरीज़ द पिरामिड स्कीम

मुंबई भारत के सबसे पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी नई सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ की घोषणा कर दिया है. यह सीरीज द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और इसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है, जबकि इसे आशिष शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है. बता दें कि ‘द पिरामिड स्कीम’ एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिनेस के जरिए अमीर बनने की चाहत परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है. इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और विश्वास भी दाँव पर लग जाता है. सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में शानदार कलाकारों की टीम है. जिसमें लीड रोल्स में परमवीर चीमा , रणवीर शौरी, शेखर सुमन, आंजन श्रीवास्तव , स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी नजर आने वाले हैं. साल 2026 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’  में अचानक से आने वाले ट्विस्ट, हँसी के पल, दिल टूटने की भावनाएँ और हसल कल्चर की असली झलक, जो दिखाती है कि बड़े सपनों के पीछे लोग कितनी दूर तक जाते हैं. इस सफर में एक इंसान अपनी कौन सी दौलत खो सकता है.

जावेद अली ने सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय के गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से बनाया दिव्य

मुंबई,  जानेमाने पार्श्वगायक जावेद अली ने सोनी सब के आगामी शो गणेश कार्तिकेय में गाना गाया है। सोनी सब पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय को 06 अक्टूबर रात आठ बजे लॉन्च करने जा रहा है। यह शो देवों के सबसे शक्तिशाली परिवार भगवान शिव (मोहित मलिक), माता पार्वती (श्रेनु पारिख) और उनके पुत्र, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की अनकही कथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस महागाथा को और भव्य बनाने के लिए मशहूर गायक जावेद अली ने शो के शक्तिशाली एंथम को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। यह एंथम, भक्ति और भव्यता से ओत-प्रोत है, जो शिव परिवार की दिव्य शक्ति, मूल्यों और भावनाओं को संजोता है और शो की महान कथा का स्वर निर्धारित करता है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और आत्मा को छू लेने वाले गायन के लिए प्रसिद्ध जावेद अली की आवाज़ इस एंथम में श्रद्धा और आस्था की उस गहराई को जीवंत करती है, जिसे गणेश कार्तिकेय दर्शकों तक पहुँचाना चाहता है। जावेद अली ने कहा, “यह गीत बेहद खूबसूरत है। आदिल जी (आदिल-प्रशांत जोड़ी के) ने मुझे कॉल किया और कहा कि जब वे यह ट्रैक बना रहे थे, तो उन्हें किसी और का ख्याल ही नहीं आया। जैसे ही मैंने गीत सुना, तुरंत एक भक्ति-भाव से भर गया। इसके बोल और धुन इतनी सुंदरता से गूंथे गए हैं कि सीधा दिल को छू जाते हैं। इस रचना में एक प्रार्थना है, एक पुकार है, जिसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया। यही वजह है कि मैंने इसे गाने के लिए हामी भरी। इस गीत का सार इतना पवित्र और शक्तिशाली है कि मुझे यकीन है जब दर्शक इसे सुनेंगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में इससे जुड़ जाएंगे और इसकी दिव्य शक्ति में खो जाएंगे।”  

‘सिस्टम हिल गया था’ – शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने पर बोले मनमोहन तिवारी, जानिए क्या था कारण

मुंबई  'भाबी जी घर पर हैं' टेलीविजन का पॉपुलर शो है. शो को लेकर कई विवाद भी सामने आते रहते हैं. एक विवाद शिल्पा शिंदे को लेकर भी हुआ था.  शिल्पा ने शो में अंगूरी भाबी का किरदार निभाया था. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, लेकिन उनके अचानक शो छोड़ने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया था. आज तक लोग ये नहीं जान पाए कि आखिर एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर शो क्यों छोड़ा. 'भाबीजी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौड़ ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है.  शिल्पा शिंदे पर बोले रोहिताश्व गौड़ रोहिताश्व गौड़ से पूछा गया कि क्या जब शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था, तो सिस्टम हिल गया था? सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- बहुत बड़ा सिस्टम हिल गया था. ऐसा लग रहा था कि शो बंद हो जाएगा. उनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी कि दिल्ली की पॉलिटिकल पार्टीज उन्हें अपनी तरफ खींच रही थीं. उस समय स्मृति ईरानी के लेवल का क्रेज था. उन्होंने शो छोड़ा तो हम लोग हिल गए थे. लग रहा था प्रभु एक ओर राज योग दे रहा है. दूसरी तरफ चीजें खींच रहा है. मैं बहुत अपसेट हो गया था.  सलमान-प्रेम चोपड़ा ने की थी तारीफ  रोहिताश्व कहते हैं कि शिल्पा ने उस समय 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ा जब फिल्म स्टार्स तक शो की तारीफ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फिल्म एक्टर फोन करते थे. सलमान खान, जॉनी लिवर, प्रेम चोपड़ा और अनिल धवन ने आसिफ शेख को फोन करके शो की तारीफ की थी. भाबी जी सीरियल में भाभी जी शो छोड़ दें, तो क्या रह गया.  शिल्पा ने क्यों छोड़ा था शो आगे उन्होंने कहा कि उस समय जो गंदगी फैली. वो अलग था. वो किसी और पॉलिटिकल पार्टी के पास चली गईं कि मेरे साथ अनन्याय हुआ. जमाने भर का वो जो फैला ना उससे मन और खट्टा हो गया. रोहिताश्व ने शिल्पा के शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि प्रोड्यूसर और उनके बीच तनातनी हुई थी डेट्स को लेकर. शायद उनको कोई और प्रोजेक्ट भी करना था. वो शो के साथ दूसरा प्रोजेक्ट भी करना चाह रही थीं, लेकिन वो संभव नहीं था. क्योंकि भाबी जी चल रहा था और महीने में 22 दिन शूट करना है. तो ऐसे में कोई कैसे उन्हें दूसरा शो करने देगा. रोहिताश्व ने कहा कि शिल्पा ने भनक भी नहीं लगने दी कि वो शो छोड़ रही हैं और अगले दिन पता चला कि उन्होंने शो छोड़ दिया. ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग था. 

एक बार फिर खुशखबरी! 40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं

मुंबईआ  बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के घर में जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं.  दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार पेरेंट क्लब में शामिल होने वाले हैं. सोनम और आनंद अपना सेकंड बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है. दोनों परिवार अब नन्हे मेहमान के बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं.  शादी के 7 साल बाद आएगा दूसरा मेहमान सोनम और आनंद के रिश्ते की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं. उनका प्यार और केमिस्ट्री बेमिसाल है. कई सालों की डेटिंग के बाद सोनम ने साल 2018 में शादी रचाई थी. सोनम और आनंद की शादी में कई जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं.  शादी के 4 साल बाद कपल ने साल 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था. मां बनने के बाद सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी फैंस संग शेयर करती हैं. बेटे संग उनके पोस्ट वायरल रहते हैं. अब एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है. फैंस अब सोनम के प्रेग्नेंसी पोस्ट का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.  सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से ग्रैंड डेब्यू किया था. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद सोनम ने 'दिल्ली-6', 'आएशा', 'खूबसूरत', 'वीरे दी वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया. आखिरी बार वो 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखी थीं. 

कृति सेनन का फिटनेस मंत्रा: ‘कॉकटेल 2’ के सेट से जिम तक, टोन्ड बैक ने लिया फैंस का दिल

मुंबई  एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनकी एक्टिंग रेंज का हर कोई दीवाना है. उनके पास इस समय इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं. कृति इन दिनों शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना संग अपनी अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रही हैं. उनकी फिल्म इटली के पास एक आइलैंड देश सिसिली में शूट हो रही है.  इस बीच कृति ने अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं जिसमें वो वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं. ग्रीन टॉप में एक्ट्रेस सिसिली की गलियों में स्कूटर चलाती दिखाई दी हैं.  इसके अलावा कृति ने जिम में भी जमकर पसीना बहाया है. वो काफी वर्कआउट करती नजर आई हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी टोंड बैक और मसल भी फ्लॉन्ट की है. एक और फोटो में कृति को अपनी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते देखा गया. उन्हें फेस पर मास्क पहने देखा गया. एक्ट्रेस फोटो में कैंडिड पोज देती नजर आईं. कृति ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने स्किनकेयर ब्रैंड 'हाइफेन' को भी प्रमोट किया. उन्होंने अपनी ब्रैंड का लिप केयर फ्लॉन्ट किया.शूट और फिटनेस रूटीन के अलावा कृति ने सिसिली शहर घूमकर खूब मजे किए. उन्होंने वहां के ट्रेडिशनल खाने का भी स्वाद चखा और फैंस संग शेयर किया.  बात करें 'कॉकटेल 2' की, तो इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' डायरेक्ट की थी. ये फिल्म अगले साल 2026 के सेंकड हाफ में रिलीज होगी.  पूल पार्टी करते दिखे शाहिद-कृति-रश्मिका, फिल्म को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामने आई नई तस्वीरों में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को पूल पार्टी एन्जॉय करते देखा गया। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। स्टार्स का ग्लैमरस अंदाज इंस्टाग्राम पर वायरल तस्वीरों में तीनों स्टार्स – शाहिद, कृति और रश्मिका भीगे हुए अंदाज में नजर आए। तस्वीर पर लिखा था – ‘Cocktail 2’ और क्लैप बोर्ड के साथ ‘पिस्ता थीम पूल पार्टी’ का जिक्र भी किया गया। फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह फिल्म के किसी सीक्वेंस का हिस्सा हो सकता है। शाहिद और कृति की दूसरी तस्वीर पर चर्चा पूल पार्टी के अलावा एक और तस्वीर सामने आई जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं, और इसके ऊपर लिखा है ‘Cocktail Trio’। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इटली में चल रही है फिल्म की शूटिंग इन दिनों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म 2012 की सुपरहिट ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। रश्मिका और कृति की बॉन्डिंग हाल ही में कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना की फिटनेस की तारीफ करते हुए मजाक में लिखा कि रश्मिका हर समय जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं। इस पोस्ट ने दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती को लेकर फैंस का ध्यान खींचा। फिल्म की रिलीज का इंतजार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दर्शकों को नई कहानी और नए किरदार देखने को मिलेंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी को गुप्त रखा है। सेट से मिल रही झलकियों और स्क्रिप्ट की चर्चाओं ने फैंस का क्रेज और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

सामंथा की जिंदगी में नए मोड़ की आहट? पोस्ट में लिखा– सच्चा प्यार मुझे ढूंढ लेगा

मुंबई  सामंथा रूथ प्रभु प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. राज निदिमोरू को वो डेट कर रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है. लेकिन सामंथा या राज, दोनों में से अबतक किसी की भी ओर से इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी है. हाल ही में सामंथा ने इंस्टाग्राम पर 'सच्चा प्यार' को लेकर एक पोस्ट शेयर की.  सामंथा की पोस्ट वायरल सामंथा, कैमरे के सामने बैठी नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है. सामंथा ने लिखा- मैं और मेरी दोस्त कल बात कर रहे थे और इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया. वो ये कि 30 की उम्र के बाद आपकी जिंदगी नीचे की ओर जाने लगती है. आपके चेहरा का ग्लो फीका पड़ता है.  ब्यूटी स्टैंडर्स कम होते हैं और उस दौरान आप सोचने लगते हैं कि 20 में हम कितने अच्छे लगता है. चलो अब भी वैसे ही लगना शुरू करते हैं, लेकिन आप कुछ भी कर लें. नहीं लग पाएंगे. न परफेक्ट फेस होगा, न परफेक्ट बॉडी और न ही परफेक्ट लाइफ. लगेगा कि समय आपके हाथ से जा रहा है. मेरे 20s काफी लाउडनेस में बीते. मैं आराम नहीं करती थी. मैं बस भाग रही थी. अच्छा दिखने के लिए, अच्छा महसूस करने के लिए और खुद को पूरा करने के लिए.  सामंथा ने कही दिल की बात मैं ये लोगों को दिखा रही थी कि मैं कितना खुश हूं, लेकिन मैं कितनी अकेली हूं अंदर से, ये मैं ढकने की कोशिश कर रही थी. किसी ने मुझे बताया नहीं कि प्यार, सच्चा प्यार मुझे ढूंढ लेगा. और इसमें मुझे किसी दूसरे के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं होगी.फिर मैं अपने 30s में आई. कुछ बदला और मैं पहले से थोड़ी नरम दिल वाली बनी.  कुछ तो ओपन हुआ. मैंने जो गलतियां की थीं, वो मैंने दोहरानी बंद कर दीं. किसी जगह पर फिट होना बंद कर दिया. मैंने दो जिंदगियां जीनी बंद कर दीं. एक वो जो मैंने दुनिया को दिखाई और दूसरी वो जिसे मैंने शांति में जिया. और अचानक से मैं वो हो गई जो असल में थी. शांति में जो सामंथा थी, वही दुनिया के भी सामने दिखने लगी. उस समय मैंने महसूस किया कि मैं अब जिंदा हुई हूं. हर लड़की ऐसा महसूस करे, मैं ये दुआ करती हूं. वो भागना बंद करे और थककर जब घर लौटे तो उसको शांति मिले. क्योंकि जब आप खुद में रहते हो और बिना किसी गिल्ट के गलतियां भी करते हो तो ये करके आप खुद को फ्री करते हो.  सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'रक्त ब्रह्मांडः द ब्लडी किंगडम' पर वो काम कर रही हैं. इसे राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने प्रोड्यूस किया है. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

सेलेना गोमेज ने रचाई शादी: पति बेनी ब्लैंको से 2,550% ज्यादा है कमाई

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने शनिवार को म्यूजिशियन बेनी ब्लैंको से शादी कर ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरी पोस्ट के साथ इस खबर की घोषणा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में, यह कपल एक लॉन में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए एक-दूसरे को चूमते और गले लगाते हुए दिखाई दे रहा है। अपनी शादी में, सेलेना गोमेज ने फूलों की सजावट वाली सफेद हॉल्टर ब्राइडल ड्रेस पहनी थी। बेनी ब्लैंको ने टक्सीडो और बो टाई पहनी थी। पोस्ट शेयर करते हुए, सेलेना ने बस इतना लिखा, '9.27.25।' सेलेना गोमेज ने कर ली शादी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए बेनी ने कहा, 'असल जिंदगी में मेरी पत्नी।' एक फैन ने कहा- आपके लिए बहुत खुश हूं!! बधाई हो, आप दुनिया भर के प्यार की हकदार हैं! एक ने लिखा- आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बधाई। एक कमेंट में लिखा था- आप दोनों को शुभकामनाएं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया- आपको सुखद अंत पाते देखना एक अलग ही अनुभव है, और यह अब तक की सबसे अच्छी बात है। सेलेना गोमेज की शादी का वेन्यू इससे पहले पपाराजी ने सांता बारबरा इलाके में एक आउटडोर टेंट और बाकी तैयारियों की तस्वीरें खींची थीं। सेलेना और बेनी की मुलाकात लगभग एक दशक पहले हुई थी और पिछले साल के अंत में उनकी सगाई हुई थी। उन्होंने 2019 के गाने 'आई कांट गेट इनफ' पर साथ काम किया था, जिसमें जे बाल्विन और टैनी भी थे। सेलेना गोमेज की नेट वर्थ ब्लूमबर्ग के अनुसार, सेलेना गोमेज आधिकारिक तौर पर सितंबर 2024 में अरबपति क्लब में शामिल हो गईं। यह काफी हद तक उनकी ब्यूटी लाइन, रेयर ब्यूटी की अपार सफलता के कारण है। इस कमाई ने 2025 में उनकी कुल नेट वर्थ को 11000 करोड़ कर दिया है। बेनी ब्लैंको की नेट वर्थ दूसरी ओर, बेनी ब्लैंको एक फेमस गीतकार और रिकॉर्डमेकर हैं। हालांकि उन्होंने खुद को कैमरे के पीछे ही रखा है, बेनी ने एक बड़ा करियर बनाया है। उन्होंने जस्टिन बीबर, एड शीरन, रिहाना, मरून 5 और कैटी पेरी जैसे कलाकारों के लिए हिट गाने लिखे और बनाए हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, बेनी ब्लैंको की अनुमानित नेटवर्थ 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो कि लगभग 415 करोड़ है।

फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने पाली फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 120 बहादुर के मेकर्स ने एक जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें फरहान अख्तर चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ यह भी ऐलान किया गया है कि टीजर 2 आज दोपहर तीन बजे रिलीज होगा। आज के दिन इसे खास तौर पर रिलीज करने की वजह यह भी है कि आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती भी है। यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीज़र एक श्रद्धांजलि है अमर देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है 120 बहादुर, जो उनके जज़्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।यह गीत मशहूर कवि कवि प्रदीप ने लिखा था जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है। लद्दाख में फ़िल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।  

728 करोड़ का आलीशान होटल बना सेलेना गोमेज की शादी का वेन्‍यू, बेनी ब्लैंको संग रचाई शादी

लॉस एंजिल्स सेलेना गोमेज और बेनी ब्‍लैंको की खूबसूरत जोड़ी शनिवार, 27 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस ग्रैंड वेडिंग में जहां टेलर स्विफ्ट से लेकर पेरिस हिल्टन जैसी हस्तियां मेहमान बनकर पहुंचने वाली हैं, वहीं खबर है कि कपल ने सांता बारबरा के मन मोह लेने वाले समंदर तट पर स्थ‍ित होटल एल एनकैंटो को अपना वेडिंग वेन्‍यू चुना है। 728 करोड़ की कीमत वाले इस आलीशान होटल में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, वकील जॉन कैनेडी जूनियर और क्लार्क गेबल जैसे हॉलीवुड सितारे रह चुके हैं। सेलेना और बेनी जिस होटल में शादी कर रहे हैं, उसे 'टिंडर' के को-फाउंडर जस्टिन मेटेन ने जुलाई 2025 में 82.2 मिलियन डॉलर (728 करोड़ रुपये) में खरीदा है। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अल्‍ट्रा प्रीमियम प्रॉपर्टी में कुल 90 कमरे हैं, जिनमें से हर का एक रात का किराया लगभग 3500 डॉलर यानी 3.1 लाख रुपये है। सेलेना-बेनी ने बुक किया पूरा होटल, एक रात का क‍िराया 2.7 करोड़ रुपये इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने शादी के लिए यह पूरा का पूरा होटल बुक कर लिया है। यानी अगर ऊपर बताई गई कीमत को ध्यान में रखा जाए, तो कपल अपने मेहमानों के ठहरने के लिए ही हर रात 2.7 करोड़ रुपये का खर्च उठाएगा। यह होटल एल एनकैंटो 7 से 7.5 एकड़ जमीन पर बना है। कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं टेलर स्‍व‍िफ्ट इसी के साथ शादी में शरीक होने वाले मेहमानों की लिस्‍ट की चर्चा भी जोरशोर से चल रही है। 'पेज सिक्स' का कहना है कि सिंगर टेलर स्विफ्ट अपनी सहेली की शादी के लिए कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं। लेकिन उनके मंगेतर ट्रैविस केल्से समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उनकी टीम 'द कैनसस सिटी चीफ्स' का रविवार को मैच है। इससे पहले जब सेलेना गोमेज ने बेनी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, तब टेलर स्‍व‍िफ्ट ने कहा था कि वह शादी में फ्लावर गर्ल बनना चाहेंगी। सेलेना-बेनी की वेडिंग गेस्‍ट लिस्‍ट खबर है कि पेरिस हिल्टन भी अपने पति कार्टर रूम के साथ शादी में शामिल होंगी। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' में सेलेना के को-स्‍टार रह चुके स्टीव मार्टिन और मार्टिन शॉर्ट भी गेस्‍ट लिस्‍ट में हैं। मेरिल स्ट्रीप के नाम पर भी संशय की स्थिति है। वैसे, चर्चा ये है कि मेरिल इन दिनों मार्टिन शॉर्ट को डेट कर रही हैं। सेलेना ब्राइड्समेड्स में एशले, रकेले, कोर्टनी और प्रिसिला सेलेना गोमेज के ब्राइड्समेड्स में उनके सबसे करीबी दोस्तों को शामिल किया गया है। इनमें एशले कुक, रकेले स्टीवंस, कोर्टनी लोपेज और प्रिसिला डिलियोन शामिल हैं। सेलेना गोमेज-बेनी ब्लैंको की लव स्‍टोरी सेलेना और ब्लैंको दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेनीी ब्लैंको, एक गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता है। उन्‍होंने सेलेना के दो एक्‍स बॉयफ्रेंड्स जस्टिन बीबर और द वीकेंड के साथ भी काम किया है। सेलेना और बेनीी ब्‍लैंको की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें 'किल देम विद काइंडनेस', 'सेम ओल्ड लव' और कैशमेयर कैट के साथ उनका गाना 'ट्रस्ट नोबडी' शामिल हैं। दो साल पहले दिसंबर 2023 में, सेलेना ने पुष्टि की थी कि वह और ब्लैंको पिछले 6 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेनी ब्‍लैंको ने सेलेना के साथ होने पर कही थी ये बात इसके ठीक एक साल बाद, सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की अंगूठी पहने एक तस्वीर पोस्ट की। इस तरह समझा जा रहा है कि सेलेना और बेनीी 2023 से डेटिंग कर रहे हैं। अच्‍छी बात यह भी रही है कि इस कपल ने कभी इस रिश्‍ते को छुपाया नहीं। दोनों अक्‍सर पब्‍ल‍िक प्‍लेस पर भी प्‍यार का इजहार करते दिखे हैं। बेनीी ब्‍लैंको खासकर अपनी साथी के बारे में बात करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। 'हॉवर्ड स्टर्न शो' में भी उन्होंने कहा था, 'जब मैं उसे देखता हूं… तो मुझे हमेशा ऐसा लगता है, मुझे नहीं पता कि इससे बेहतर दुनिया और कहां हो सकती है।'

फरहाना को थप्पड़ मारने वाली घटना पर शहबाज बोले, सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का जिक्र छाया

मुंबई कश्मीर की फरहाना भट्ट ' बिग बॉस 19 ' की नई कैप्टन बनी हैं। वह जब सभी घरवालों को डाइनिंग टेबल पर बैठाकर घर की ड्यूटीज असाइन कर रही थीं, तब अभिषेक बजाज और शहबाज कुछ हंसी-मजाक कर रहे थे और वहां रखी चीजों को एक-दूसरे पर फेंक रहे थे। इसी दौरान फरहाना ने जोर से शहबाज को थप्पड़ जड़ दिया था। लेकिन तब ये बात शहनाज गिल के भाई ने मजाक में उड़ा दी थी। मगर सलमान खान ने वीकेंड का वार पर इस बात को उठाया और कहा कि वह बेघर हो सकती थीं क्योंकि ये बहुत बड़ी बात थी। अब शहबाज की टीम ने भी बयान जारी किया है। शहबाज के इंस्टाग्राम स्टोरी में टीम की तरफ से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, 'सिर्फ इसलिए कि शहनाज औरत की इज्जत करता है, उनकी रिस्पेक्ट करता है, मतलब ये नहीं कि वो स्टैंड नहीं ले सकता… चाहता तो बहुत बड़ा मुद्दा बना सकता था पर उसने मैच्योरिटी दिखाई और दोस्ती निभाई है। वो सच्चा दोस्त है। उसको टेकेन फॉर ग्रांटेड कभी मत लेना। टीम शहबाज बादेशा।' शहबाज की टीम के बयान पर लोगों का रिएक्शन शहबाज की टीम का ये पोस्ट जब इंटरनेट पर शेयर किया जाने लगा तो लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'शहबाज को कलेश पसंद है और कलेश ऐसे ही होता है। उसमें टेकिंग फॉर ग्रांटेड लेने वाली बात ही नहीं है। आप शहबाज तक मैसेज पहुंचाइए ये, दर्शकों को नहीं। और ये भी कॉमेडी और इंसल्ट करने में बहुत फर्क होता है और वो लाइन क्रॉस कर रहा है।' एक ने लिखा, 'जब शहनाज ने सिद्धार्थ को मस्ती में थप्पड़ मारा था तो सिड की टीम ने ऐसी स्टोरी पोस्ट नहीं की थी।' एक ने लिखा, 'तुम लोग सलमान सर के कहने के बाद मुद्दा बना रहे हो।' शहबाज की हुई थी वाइल्डकार्ड एंट्री बता दें कि शो में शहबाज की वाइल्डकार्ड एंट्री है। वह प्रीमियर वाले दिन हीं आने वाले थे लेकिन मृदुल तिवारी को लोगों के ज्यादा वोट्स मिलने की वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बन सके थे। और अब उनके आने से घर में खुशनुमा माहौल है, जिसकी तारीफ सलमान हर हफ्ते करते हैं। वहीं, मृदुल को रियलिटी चेक देते हैं कि वह शो में कुछ नहीं कर रहे हैं, जिस कारण टीवी पर नजर भी नहीं आ रहे हैं।