samacharsecretary.com

नाबालिग एक्ट्रेस से आपत्तिजनक सीन शूट? शो के मेकर्स पर भड़का जनआक्रोश

मुंबई टीवी की दुनिया में इन दिनों एक नया विवाद छाया हुआ है। दंगल टीवी पर हाल ही में प्रीमियर हुए शो 'रिमझिम: छोटी उम्र बड़ा सफर' का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन को देखने के बाद कई दर्शकों ने शो को ऑफ एयर करने की मांग की है। शो में हिमांशु अवस्थी और याशिका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वायरल सीन में समीर (हिमांशु अवस्थी) अपनी शेरवानी उतारकर रिमझिम (याशिका शर्मा) को अपनी तरफ खींचते हैं और उसके ब्लाउज खुला होने पर उसे शेरवानी पहनाते हैं। इस सीन को देखकर दर्शक नाराज हैं और इसे नैतिकता के खिलाफ बता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे रेडिट और एक्स पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि 15 साल की याशिका शर्मा और 24 साल के हिमांशु अवस्थी के बीच इस तरह का रोमांटिक और इंटीमेट एंगल गलत संदेश देता है। दर्शकों ने इसे बच्चों और किशोरों के लिए हानिकारक बताया है और इंडस्ट्री में नैतिकता के सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को नाबालिग कलाकारों की सुरक्षा और मर्यादा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के साथ ऐसे सीन समाज और दर्शकों के लिए गलत संदेश फैलाते हैं। कई लोगों का मानना है कि TRP की दौड़ में शो मेकर्स ने नैतिकता को दरकिनार कर दिया है। इस विवाद के बाद दर्शक अब टीवी चैनल और शो मेकर्स से इस तरह के सीन को रोकने की मांग कर रहे हैं।

मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही हैं प्रेग्नेंसी की घोषणा

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। 57 साल की उम्र में वो जल्द ही अपने 8वें बच्चे के पिता बनेंगे। उनकी 26 साल की बीवी नादिया फरेरा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और खुशखबरी सुनाई। ये इन दोनों का दूसरा बच्चा होगा। मार्क एंथोनी और नादिया फरेरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पर अपने अलावा उनके पति और उनके बच्चे का हाथ रखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।' इससे पहले उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था। उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलावा जाने-माने सेलेब्स ने प्यार बरसाया है। फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम ने भी उन्हें बधाई दी है। ये मार्क का 8वां और नादिया का दूसरा बच्चा होगा। उनका पूरा नाम मार्को एंटोनियो मुनिज है। 16 सितंबर 1968 को जन्में मार्क अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा बिकने वाले साल्सा आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। अपने करियर में 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 लैटिन ग्रेमी अवॉर्ड और 29 लो नुएस्ट्रो अवॉर्ड जीत चुके हैं। साल 2014 तक मार ने वर्ल्ड लेवल पर 12 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे थे। साल 1999 में जन्मीं नादिया तमारा फरेरा पैराग्वे की फैशन मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स पैराग्वे 2021 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वो फर्स्ट रनरअप रहीं। उन्होंने मिस टीन यूनिवर्स पैराग्वे 2015 का खिताब जीता था। इंटरनेशनल लेवल पर फैशन मॉडल के रूप में 2018 में पहचान मिली थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक के फॉल/विंट शो के दौरान कस्टो बार्सिलोना के लिए रैंप वॉक किया था। उसके बाद से वो कई बड़े पब्लिकेशन का चेहरा बन चुकी हैं। साल 1994 को मार्क की एक बेटी हुई, जिसका नाम एरियाना मुनिज है, जो उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड डेबी रोसाडो से है। डेटिंग के दौरान उन्होंने चेज मुनिज को गोद लिया, जिसका जन्म 1995 में हुआ था। 1996 से 1998 तक, मार्क ने डोमिनिकन-अमेरिकन एक्ट्रेस क्लॉडेट लाली को डेट किया और उनसे सगाई कर ली। फिर 2000 में पूर्व मिस यूनिवर्स डायनारा टोरेस से शादी की। इस कपल का एक बेटा क्रिस्टियन मार्कस मुनिज है। इस कपल का दूसरा बेटा रयान एड्रियन मुनिज 2003 को पैदा हुआ। मार्क ने 2004 में जेनिफर लोपेज से शादी की। जेनिफर ने 2008 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 2011 में मार्क और जेनिफर अलग हो गए। 2014 में मार्क ने मॉडल शैनन डी लीमा से शादी की, लेकिन 2016 में सेपरेट हो गए। फरवरी 2022 में नादिया संग रिलेशनशिप में आए। 2023 में शादी की।

TRP की तालिका में ‘नागिन’ सबसे आगे, पोपटलाल की शादी से भी नहीं बिगड़ी बाजी

मुंबई  बार्क के तीसरे हफ्ते की TRP रेटिंग्स सामने आ गई हैं. हर हफ्ते की तरह, इस बार भी लिस्ट में कई बदलाव देखे गए हैं. जो शो पिछले हफ्ते टीआरपी के मामले में पिछड़ रहे थे, वो इस हफ्ते छाए हैं. दर्शकों को एकता कपूर के सीरियल्स बेहद पसंद आ रहे हैं. टॉप पर पहुंचा 'नागिन 7', 'क्योंकि सास भी…' का क्या है हाल? टीवी पर एकता कपूर के दोनों सीरियल्स 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का राज दिखा है. पिछले हफ्ते जहां नागिन तीसरे नंबर पर थी, अब नंबर 1 पर पहुंच गई है. वहीं 'क्योंकि सास भी…' नंबर 1 से फिसलकर नंबर 2 पर आ गया है. इसी बीच 'अनुपमा' भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कायम रहा है.  'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी…' में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. जबसे टीवी पर तुलसी और नागिन की वापसी हुई है, ऑडियंस की बेताबी उन्हें देखने के लिए नजर आई है. हालांकि 'अनुपमा' शो जो एक समय पर नंबर 1 पोजिशन पर जमा हुआ बैठा था, अब वो दूसरे या तीसरे स्थान पर ही खिसक रहा है. माना जा सकता है कि शो का चार्म पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है.  वहीं टॉप 5 की रेस में 'तुम से तुम तक' और 'वसुधा' जैसे शोज का डंका बजा हुआ है. ये शोज लगातार टीआरपी की रेस में अपना दम दिखा रहे हैं. हालांकि टॉप 10 में इस हफ्ते एक बड़ा उलटफेर देखने मिला है. सीरियल 'गंगा माई की बिटिया' 6वें स्थान पर रहा, वहीं 'उड़ने की आशा' ने 7वें स्थान पर अपनी जगह बनाई. पिछले हफ्ते 9वें स्थान पर रहा 'लाफ्टर शेफ' इस हफ्ते 8वें पर रहा. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते 9वें स्थान पर जा गिरा, जबकि पिछले हफ्ते ये शो 7वें स्थान पर था. नहीं चला पोपटलाल की शादी का ट्रैक सीरियल 'तारक मेहला का उल्टा चश्मा' ने इस हफ्ते सबसे निराशा जनक परफॉर्म किया है. पिछले हफ्ते जो शो 11वें स्थान पर था, इस बार 12वें पर जा गिरा है. शो की टीआरपी हर दिन गिरती दिख रही है. इन दिनों सीरियल में पोपटलाल की शादी का ट्रैक चल रहा था. उम्मीद की जा रही थी कि ये कहानी शो की टीआरपी को बढ़ाने में मदद करेगी. लेकिन अफसोस ना पोपटलाल की शादी हो पाई, ना शो की टीआरपी में इजाफा हुआ. 

अक्षय कुमार टीवी पर लौटे, जानिए 10 साल की खामोशी के पीछे का कारण

 नई दिल्ली अक्षय कुमार लगभग एक दशक बाद छोटे पर्दे पर वापस आ गए हैं. वो सोनी टीवी के नए रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट कर रहे हैं. शो 27 जनवरी से टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है. शो शुरू होने के बाद अक्षय ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जर्नी और करियर के बारे में बात की है.  10 साल बाद टीवी पर लौटे अक्षय टीवी अक्षय कुमार के करियर में हमेशा खास रहा है. 2004 में उन्होंने 'सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार' होस्ट किया था. फिर 2008 से 2011 तक 'फियर फैक्टर: खतरो के खिलाड़ी' के होस्ट रहे. बाद में उन्होंने 'मास्टरशेफ इंडिया' जज किया. यही नहीं, वो 'डेयर 2 डांस' में मेंटर बने और 2017 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जज किया.  अब दस साल बाद 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से उन्होंने फुल-टाइम होस्टिंग में वापसी की है. अक्षय ने लंबे समय बाद टेलीविजन पर कमबैक की वजह बताई है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जो सच्चा और खुशी भरा लगे. 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' मुझे तुरंत पसंद आ गया, क्योंकि ये दिल से सिंपल और पावरफुल है. ये पार्टिसिपेशन, तेज दिमाग और फैमिली बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है. ये वैल्यूज मेरे दिल के करीब हैं. कब बदली अक्षय की किस्मत? टीवी की बदलती दुनिया पर अक्षय ने कहा, अब छोटा पर्दा सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि साथ खेलने और शामिल होने का है. जब उनसे पूछा गया कि किस मोमेंट ने उनकी किस्मत बदली, तो उन्होंने साफ कहा कि सक्सेस किसी सिंगल ब्रेकथ्रू से नहीं मिलती. वो कहते हैं कि मेरी किस्मत उसी दिन पलटी जब मैंने आराम के बजाय डिसिप्लिन चुना. मामूली बैकग्राउंड से आया हूं. हर मौका मुझे इसलिए मिला, क्योंकि मैं समय पर पहुंचा. मेहनत की और अपने क्राफ्ट के प्रति ईमानदार रहा. एक्टर कहते हैं कि ये कोई जादुई स्पिन नहीं था, बल्कि कई ऐसी चुनीं जिससे धीरे-धीरे जिंदगी बदली. मुझे यकीन है कि जब आप किसी चीज के लिए तैयार रहते हो और मौके पर वो चीज आपको मिले, तो पहिया आपके फेवर में घूमता है.  फिल्मों की बात करें, तो अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' में दिखेंगे. फिल्म में उनके साथ परेश रावल और वामीका गाब्बी अहम रोल में हैं.   

‘फैमिलीवाला’ की शूटिंग शुरू, सुमन घोष फिर संभालेंगे निर्देशन की कमान

मुंबई,  फिल्मकार सुमन घोष ने अपनी अगली फीचर फिल्म 'फैमिलीवाला' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म उनके लिए विंडोज प्रोडक्शंस के साथ पहला सहयोग है, वह भी ऐसे समय में, जब यह प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 शानदार वर्षों का जश्न मना रहा है। कॉमेडी-फैमिली ड्रामा 'फैमिलीवाला' को माया लीला फिल्म्स के द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है और यह रोज़मर्रा के पारिवारिक जीवन में रचे-बसे हास्य और भावनाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत करने का वादा करती है। इस फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। उनके साथ एक सशक्त कलाकारों की टोली भी है, जिसमें स्वस्तिका मुखर्जी, सुदीप्ता चक्रवर्ती और अनुशुआ मजूमदार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं। खास बात यह है कि स्वस्तिका मुखर्जी और सुदीप्ता चक्रवर्ती, दोनों ही इस फिल्म के माध्यम से पहली बार विंडोज़ प्रोडक्शंस के साथ जुड़ रही हैं। विंडोज़ प्रोडक्शंस की भावनात्मक रूप से समृद्ध और आम ज़िंदगी से जुड़ी कहानियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, 'फैमिलीवाला' पारिवारिक रिश्तों की बारीकियों को गर्मजोशी और हास्य के साथ पेश करती है। यह फिल्म निर्देशक सुमन घोष के लिए विशेष महत्व रखती है। एक ओर यह उनका इस बैनर के साथ पहला सहयोग है, वहीं दूसरी ओर यह उस टीम के साथ एक रचनात्मक जुड़ाव है, जिसकी वे लंबे समय से सराहना करते आए हैं। सुमन घोष ने कहा, "विंडोज़ के साथ पहली बार काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 'फैमिलीवाला' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक फिल्म है और मैं चाहता था कि शिबोप्रसाद को दिया गया किरदार उनके अभिनय की ताकत को पूरी तरह उभार सके। विंडोज़ के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हमें उम्मीद है कि यह फिल्म उनकी शानदार सिनेमाई यात्रा में एक गर्मजोशी भरा और यादगार अध्याय जोड़ेगी।" वहीं, शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, "दिसंबर 2024 मेरे लिए खास था। 'बोहुरूपी' तब भी सिनेमाघरों में चल रही थी, तभी एक दिन सुमन दा ने कहा कि उनके घर पर कोई मेरा इंतज़ार कर रहा है। उस दिन माशीमा से हुई मुलाकात से एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हुई। उन्होंने पहले ही हमारी सभी फिल्में देख रखी थीं और हमारे काम के जरिए हमें पसंद किया था। उसी पहली मुलाकात में मुझे महसूस हुआ कि मैं उनके परिवार का हिस्सा बन गया हूँ। मेरे लिए 'फैमिलीवाला' यहीं से शुरू हुई। कई वर्षों बाद यह पहली बार है, जब मैं विंडोज़ के लिए किसी और निर्देशक की सोच के तहत काम कर रहा हूँ और इसके लिए मैं सुमन दा का आभारी हूँ। 'फैमिलीवाला' में मेरा किरदार किसी भी अभिनेता के लिए जीवन भर याद रहने वाला है। लिली चक्रवर्ती, अनुशुआ मजूमदार, स्वस्तिका मुखर्जी और सुदीप्ता चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज जब 'फैमिलीवाला' की शूटिंग शुरू हो रही है, मैं सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ इस सफर पर कदम रख रहा हूँ।"  

विदेश में दोस्त की शादी, न्यूयॉर्क में साथ नज़र आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

मुंबई, पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए थे, और जनवरी की शुरुआत में ली गई उनकी ये नई तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि वे बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और एनर्जेटिक पावर कपल क्यों हैं। ग्लैमर और खुशी का खूबसूरत मेल इन तस्वीरों में साफ दिखता है।दोनों हर फ्रेम में जान डाल देते हैं। रणवीर सिंह ने मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट पहना है, जो उनकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह सूट करता है। मैचिंग वेस्ट, लाल रंग के स्टाइलिश सनग्लासेस, लेयर्ड चेन और सलीके से सजी दाढ़ी के साथ उनका लुक रेट्रो और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लगता है। शादी की खुशियों में डूबे रणवीर का आउटफिट उनकी एनर्जी जैसा ही है,कॉन्फिडेंट, मस्ती भरा और बेहद स्टाइलिश। वहीं दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह क्लास और एलिगेंस की मिसाल दिखती हैं। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिस पर खूबसूरत डिजाइन बने हैं। लो बन हेयरस्टाइल उनकी शार्प फीचर्स को उभारता है। स्टेटमेंट चोकर, चूड़ियां और हल्की रिंग्स उनकी जूलरी को खास बनाती हैं। सॉफ्ट मेकअप और ग्लोइंग स्किन के साथ उनका लुक बेहद सिंपल, ग्रेसफुल और शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। इन तस्वीरों में सबसे खास बात है—दोनों का एक-दूसरे के स्टाइल से खूबसूरती से मेल खाना। रणवीर का बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन, और दीपिका की सादगी भरी क्लास,दोनों मिलकर परफेक्ट लगते हैं। न्यूयॉर्क की शादी के लकड़ी के इंटीरियर के बीच ये तस्वीरें रणवीर और दीपिका को उनके सबसे रियल अंदाज़ में प्यार, दोस्ती और साथ का जश्न मनाते हुए, लाइमलाइट से दूर होकर भी सारी नज़रें अपनी ओर खींचते हुए दिखाती हैं।  

नीलकमल सिंह और सनी लियोनी ‘चेहरा तेरा’ के लिए फिर हुए एक साथ

मुंबई, भोजपुरी म्यूज़िक सेंसेशन नीलकमल सिंह एक बार फिर बॉलीवुड की ग्लैमर आइकन सनी लियोनी के साथ अपने बहुप्रतीक्षित नए सिंगल ‘चेहरा तेरा’ में नज़र आ रहे हैं। नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की धमाकेदार कोलैबोरेशन ‘लड़की दीवानी’, जिसने 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल किए थे, के बाद यह पावरहाउस जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए लौट आई है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, ‘चेहरा तेरा’ साल का सबसे ज़्यादा एडिक्टिव डांस ट्रैक बनने का वादा करता है, जिसमें धड़कते हुए रिदम्स, शानदार विज़ुअल्स और नज़रअंदाज़ न की जा सकने वाली केमिस्ट्री का जबरदस्त संगम है। एक हाई-एनर्जी डांस नंबर, जिसमें बेहद कैची हुक है, ‘चेहरा तेरा’ को अशुतोष तिवारी ने लिखा है और इसका संगीत आर. जे. कांग ने तैयार किया है। यह गाना देशभर की प्लेलिस्ट्स और खचाखच भरे डांस फ्लोर्स पर छाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। राहुल शेट्टी द्वारा निर्देशित यह विज़ुअली स्टनिंग म्यूज़िक वीडियो नीलकमल के ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाता है – एक नर्डी, आम शख्सियत से लेकर एक कॉन्फिडेंट पार्टी किंग बनने तक का सफ़र, जो रंग-बिरंगे और एनर्जेटिक सीक्वेंसेज़ की बैकड्रॉप में दिखाया गया है। सनी लियोनी अपनी सिग्नेचर ग्लैमर और इलेक्ट्रिफ़ाइंग डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर पूरी तरह छा जाती हैं, जिससे यह ट्रैक ब्लॉकबस्टर स्टेटस तक पहुँच जाता है। नीलकमल ने कहा,“‘चेहरा तेरा’ सीधे दिल से निकला हुआ गाना है! यह पूरी तरह एनर्जी है, पूरी तरह मज़ा – उन सभी लोगों के लिए बना है जो बस डांस करना चाहते हैं और बाकी सब कुछ भूल जाना चाहते हैं। मुझ पर हमेशा भरोसा करने और मुझे इतना शानदार प्लेटफॉर्म देने के लिए टी-सीरीज़ फैमिली को ढेर सारा प्यार। सनी लियोनी की वाइब नेक्स्ट लेवल है! जिस तरह वह परफॉर्म करती हैं, जो एनर्जी वह लेकर आती हैं – वह हर चीज़ को और भी बेहतर बना देती है। उनके मैजिक के बिना यह गाना वैसा नहीं होता।” सनी लियोनी ने साझा किया,“जब मैंने पहली बार ‘चेहरा तेरा’ सुना, तो मुझे तुरंत इस गाने से एक कनेक्शन महसूस हुआ। यह इतना फील-गुड ट्रैक है कि आप खुद को इस पर थिरकने से रोक ही नहीं सकते। नीलकमल के साथ शूटिंग करना हमेशा मज़ेदार होता है – वह बहुत फन हैं और सेट पर इतनी पॉज़िटिव एनर्जी लेकर आते हैं। टी-सीरीज़ के साथ मिलकर अपने फैन्स के लिए इसे बनाते हुए हमने शानदार समय बिताया, और मुझे सच में उम्मीद है कि लोग इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने इसे बनाते हुए एंजॉय किया!” ‘चेहरा तेरा’ अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जबकि इसका म्यूज़िक वीडियो एक्सक्लूसिव तौर पर टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।  

‘लाइलाज’ को 25वें भारत रंग महोत्सव में मिली जगह, पंकज त्रिपाठी और मृदुला के सपने का सच

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला की पहली थिएटर प्रोडक्शन लाइलाज को भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित रंगमंच महोत्सव भारत रंग महोत्सव के लिए चुना गया है। यह महोत्सव नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है। अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह महोत्सव जनवरी के आखिरी हफ्ते से फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के प्रसिद्ध नाट्य मंचन शामिल होंगे। लाइलाज एक म्यूज़िकल कॉमेडी नाटक है, जिसे फैज़ मोहम्मद खान ने लिखा और निर्देशित किया है। यह नाटक पंकज और मृदुला के थिएटर बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत प्रस्तुत किया गया है। इस नाटक का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह पंकज त्रिपाठी की करीब एक दशक बाद रंगमंच पर वापसी को दर्शाता है। इसके साथ ही, उनकी बेटी आशी का इस नाटक से रंगमंच अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिससे यह नाटक पूरे परिवार के लिए बेहद खास बन जाता है। लाइलाज का भारत रंग महोत्सव में चयन रूपकथा रंगमंच के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब उनकी पहली प्रस्तुति को इतने बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह मिली है। पंकज त्रिपाठी ने कहा, “भारत रंग महोत्सव भारतीय रंगमंच की दुनिया में एक बहुत खास स्थान रखता है और इसके 25वें संस्करण में लाइलाज का चयन होना मेरे लिए बेहद विनम्र करने वाला अनुभव है। थिएटर ही मेरी जड़ें हैं और एनएसडी हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और कला के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा है। रूपकथा रंगमंच की पहली प्रस्तुति को ऐसे मंच पर लाना मेरे लिए एक ‘फुल सर्कल’ पल जैसा है। लाइलाज एक सरल, संगीत से भरी और दिल से जुड़ी कहानी है, जिसके पीछे कई लोगों की मेहनत और थिएटर के प्रति सच्चा विश्वास है। अपनी बेटी आशी के साथ इस मंच को साझा करना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मैं इसे सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि उस थिएटर समुदाय को समर्पण मानता हूं जिसने मुझे गढ़ा है।” नाटक की सह-निर्माता मृदुला त्रिपाठी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जब हमने रूपकथा रंगमंच की शुरुआत की थी, तब हमारा मकसद कभी शोहरत या बड़े पैमाने की तलाश नहीं था, बल्कि ईमानदारी और गर्मजोशी से कहानियां कहना था। लाइलाज का भारत रंग महोत्सव जैसे बड़े मंच के लिए चुना जाना, वह भी इसके 25वें साल में, हमारे लिए बहुत। संतोषजनक है। यह नाटक प्यार, धैर्य और प्रक्रिया पर विश्वास के साथ तैयार किया गया है। इसे एनएसडी जैसे मंच तक पहुंचते देखना, जहां बेहतरीन थिएटर को सम्मान मिलता है, इस सफर को और भी खास बनाता है। माता-पिता के तौर पर आशी को ऐसे माहौल में मंच पर अपने पहले कदम रखते देखना हमारे लिए बेहद भावुक पल है। हम इस महोत्सव, दर्शकों और उन सभी कलाकारों के आभारी हैं जो आज भी मानते हैं कि थिएटर लोगों को छूने, जोड़ने और सुकून देने की ताकत रखता है।”  

फैंस को पसंद आई अनन्या की सेल्फी, वैनिटी वैन में नजर आई बॉलीवुड स्टार्स की यादें

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने  अपनी वैनिटी वैन से एक मिरर सेल्फी शेयर की। इस मिरर सेल्फी में फैंस को उनके पर्सनल वैनिटी स्पेस की झलक मिली और साथ ही यह भी पता चला कि वह फिलहाल एक चोट से रिकवर हो रही हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में, एक्ट्रेस ग्रे ओवरसाइज्ड हुडी पहने और हाथ में स्लिंग लगाए दिखीं, जिससे पता चला कि उन्हें चोट लगी है। उन्होंने तस्वीर पर एक स्टिकर लगाया था जिस पर लिखा था, '2026 में नजर लग गई।' जिस चीज ने ध्यान खींचा, वह था अनन्या का वैनिटी मिरर, जो बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर और सलमान खान के पोस्टर्स और कट-आउट से सजा था। 80 ​​और 90 के दशक के कई बच्चों की तरह, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया के आने से पहले अपने पसंदीदा सितारों के पोस्टर लगाते थे, अनन्या के मिरर पर भी करिश्मा कपूर और सलमान खान की तस्वीरें लगी थीं। मजे की बात यह है कि अनन्या के वैनिटी मिरर पर एक स्टिकर भी था, जिस पर लिखा था, ''मैं अपनी फेवरेट हूं'', यह करीना कपूर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जब वी मेट' में उनके आइकॉनिक किरदार गीत का एक पॉपुलर डायलॉग है। अनन्या के हालिया प्रोजेक्ट की बात करें तो, वे आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थीं। यह फिल्म, जो 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर इसे बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला। अनन्या के बारे में और बात करें तो, एक्ट्रेस ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में 'खाली पीली', 'गहराइयां' और दूसरी फिल्मों में काम किया, जहां उनकी एक्टिंग को बहुत अच्छे रिव्यू मिले। उनकी ओटीटी फिल्म 'सीटीआरएल' में उनके परफॉर्मेंस की फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने तारीफ की।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन भी कमाई में टॉप, 1 बजे तक का आंकड़ा जारी

मुंबई  सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद बेशक कमाई घट गई है लेकिन ये अब भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को तो इसने एक और मील का पत्थर पार कर लिया और ये 200 करोड़ी बन गई. वहीं गुरुवार को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो जाएगा. इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं कि गुरुवार को यानी सातवें दिन बॉर्डर 2  के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में  'बॉर्डर 2' की 6 दिनों की कितनी रही कमाई?   'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, इस फिल्म का कलेक्शन शानदार है इसने अपने रिलीज के 6 दिनों में धुरंधर के एक हफ्ते के 207 करोड़ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ  'बॉर्डर 2' की कमाई की बात करें तो      'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटा लिए थे.     तीसरे दिन फिल्म की कमाई 54.5 करोड़ रुपये रही.     वहीं चौथे दिन इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और इसने 59 करोड़ कमाए, जो इसका अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है.       पांचवें दिन फिल्म की कमाई में वर्किंग डेज होने के चलते मंदी देखी गई और इसने 20 करोड़ कमाए.     वहीं छठे दिन का कलेक्शन और घट गया और इसकी बुधवार की कमाई 13 करोड़ रुपये रही.    'बॉर्डर 2' के 7वें दिन की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन बॉर्डर 2 ने 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.95 करोड़ रुपये के ग्रॉस टिकट बेचे हैं. बता दें कि छठे दिन के 4.65 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन की मुकाबले इसके 7वें दिन की प्री-सेल्स में 15.05% की गिरावट आई है, जो कि नॉर्मल है. प्री-सेल्स और स्पॉट बुकिंग से दर्शकों की अच्छी भीड़ को देखते हुए, बॉर्डर 2 के 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 13 करोड़ नेट कमाने की उम्मीद है. 'बॉर्डर 2' का 7वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 7)  ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी दिख रही है. रात 10 बजे तक इस फिल्म ने 13.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी कमाई  के साथ 'बॉर्डर 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 213.00 करोड़ हो चुका है. बॉर्डर 2     बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (छठा दिन) पहला दिन     30  करोड़ दूसरा दिन     36.5 करोड़ तीसरा दिन     54.5 करोड़ चौथा दिन     59 करोड़ पांचवा दिन     20 करोड़  छठा दिन     13.00 करोड़  सातवां दिन      1.25  करोड़ (दोपहर 1.30 बजे तक के आंकड़े)  टोटल कलेक्शन     214.25 करोड़ (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे के बाद अपडेट)  'बॉर्डर 2' फिल्म की 7वें दिन की ऑक्यूपेंसी  गुरुवार, 29 जनवरी, 2026 को मॉर्निंग शोज में बॉर्डर 2 की  हिंदी ऑक्यूपेंसी  6.67% दर्ज की गई. मॉर्निंग शोज की ये ऑक्यूपेंसी 6 दिनों के मुकाबले अब तक की सबसे कम ऑक्यूपेंसी है.  'बॉर्डर 2' के दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई की उम्मीद तरन आदर्श ने एक्स पर लिखा है- बॉर्डर 2 की शानदार कमाई जारी है… यह फ़िल्म मास सर्किट और हार्टलैंड मार्केट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जो कुल बिज़नेस में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. इस शुक्रवार को कई नई फ़िल्में रिलीज़ होने के बावजूद, अच्छी माउथ पब्लिसिटी की वजह से बॉर्डर 2 के वीकेंड पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. 'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट आपको बता दें कि इस बॉलीवुड एपिक एक्शन वॉर फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में हैं. इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.