samacharsecretary.com

10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले

इस शनिवार लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड ने घर बैठे हर दर्शक का दिल तब जीता जब शो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दस्तक दी. वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर इस स्पेशल एपिसोड में सुनीता बतौर गेस्ट बनकर आईं. ये एपिसोड कई मायनों में खास था. सुनीता करीब 10 साल बाद अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह से मिल रही थीं. इस री-यूनियन के कई सारे प्रोमोज और क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए, जिन्हें देख लोगों का दिल भर आया. शो पर सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा को माफ किया. दोनों अपनी मामी के गले भी मिले, जो वाकई एक इमोशनल मोमेंट था. इस बीच कश्मीरा ने मामी सुनीता से कई सारी बातें कहीं और उनसे अतीत में जो कुछ हुआ, उसके लिए माफी मांगी. कश्मीरा ने अफसोस जताया कि गोविंदा की पत्नी उनके बच्चों के कई सारे जन्मदिन मिस कर गईं. मामी सुनीता से कश्मीरा ने मांगी माफी लाफ्टर शेफ के लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप काफी वायरल है, जिसमें मामी सुनीता अपने भांजे कृष्णा और बहू के साथ खाना बना रही हैं. इस बीच कश्मीरा ने पुराने दिनों को याद किया, जब दोनों परिवारों के बीच नाराजगी थी. एक्ट्रेस ने गोविंदा की पत्नी से कहा- मैंने इतनी बार आपको कॉल करना चाहा. मेरा कई बार फोन पर हाथ गया. 'मेरे बच्चों का एक, दो… करीब आठ जन्मदिन चले गए, लेकिन आप उसमें कभी नहीं आईं. होली आई, दिवाली आई, आप नहीं आईं. मैंने आपको बुलाया भी नहीं, मुझे माफ कर दीजिए. मुझे आपसे डर लग रहा था.' बहू की बातें सुनकर सुनीता ने कहा कि समय की बात होती है. वो खुद वक्त पर भरोसा रखती हैं. कश्मीरा ने आगे सुनीता से कहा कि अब कोई भी छोड़कर चला जाए, लेकिन वो उन्हीं के साथ होंगी. सुनीता ने भी कहा कि वो जो हैं, एकदम सच्ची हैं. कश्मीरा ने अपनी बातें खत्म करने के बाद मामी सुनीता से कहा कि वो उन्हें थोड़ा नमक खिला दें, ताकि वो बाद में कह सकें कि वे नमक हलाली करेंगी. बहू की बात सुनकर सुनीता जोर-जोर से हंसने लगीं और अपने हाथ से कश्मीरा को नमक खिला दिया. सास-बहू के बीच हुआ ये मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. आखिर कई सालों बाद दोनों परिवार के बीच हुई कड़वाहट खत्म हो गई है. सुनीता ने दिल से कृष्णा और कश्मीरा को माफ कर दिया है. आखिर क्यों गोविंदा-कृष्णा के बीच हुआ था झगड़ा? ये बात साल 2016 की बताई जाती है जब कृष्णा के टीवी पर अपने मामा गोविंदा को लेकर एक जोक क्रैक किया था. उनके मजाक से एक्टर भी खफा हो गए थे. इसके बाद परिवार का विवाद तब बढ़ा जब सोशल मीडिया पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने एक क्रिप्टिक ट्वीट किया, जिसमें माना गया कि उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधा. सुनीता इस बात से काफी नाराज हुई थीं. उन्होंने कई सारे मीडिया इंटरव्यूज में कृष्णा और उनकी पत्नी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. फिर गोविंदा ने भी कृष्णा के जोक्स पर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि टीवी शोज पर राइटर्स उनके भांजे से जानबूझकर मामा वाले जोक्स बुलवाते हैं, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है. ऐसे करते-करते दोनों परिवार के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी. हालांकि वक्त के साथ-साथ ये धीरे-धीरे खत्म हुई. साल 2024 में जब गोविंदा के पैर पर गलती से गोली लगी थी, तब कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा एक्टर और उनके परिवार से मिलने भी गए थे.

संघर्षों से भरी रही Sanjay Dutt की जिंदगी, बेटी Trishala Dutt ने खोले राज

मुंबई संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी बेबाक राय रखती हैं और आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद भी अपनी बात कहने से कभी नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में त्रिशाला ने बताया कि एक्टिंग करना उनका जुनून कभी नहीं था, फिर भी वो अपने पिता के साथ रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 1988 में जन्मी त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा का 1996 में निधन हो गया और त्रिशाला अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ पली-बढ़ीं। ‘मैं सिर्फ पापा के करीब रहना चाहती थी…’   इनसाइड थॉट्स आउट लाउड पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का हिस्सा बनने की इच्छा के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने बचपन में इसके बारे में सोचा था। मैं ये नहीं सोच रही थी कि मुझे एक्ट्रेस बनना है और एक्टिंग करनी है क्योंकि अभिनय मेरा जुनून है। मैं तो बस अपने पिता के करीब रहना चाहती थी।"   संजय दत्त का क्या था रिएक्शन इसके आगे उन्होंने अपने पापा संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा, “उन्होंने बहुत मुश्किल दौर देखे हैं। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या यही तुम्हारा जुनून है? क्या तुम्हें इसकी ओर खिंचाव महसूस होता है?’ और मैंने कहा, ‘मैं बस आपके साथ और समय बिताना चाहती हूं।’ और उन्होंने कहा, ‘चलो बात करते हैं कि तुम्हें किस चीज में रुचि है और तुम्हें उस रास्ते पर ले चलते हैं। सिर्फ इसलिए कि तुम फलां-फलां की बेटी हो, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम एक फेमस एक्ट्रेस बन जाओगी और सारे ऑफर तुम्हारे पास आने लगेंगे।’” जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रॉकी का निर्माण और निर्देशन उनके दिवंगत पिता ने किया था। हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है इसी बातचीत में आगे उन्होंने थेरेपिस्ट बनने के अपने फैसले के बारे में भी खुलकर बात की और बताया, “मेरी जिंदगी में भी बाकी लोगों की तरह कई परेशानियां और मानसिक संघर्ष रहे हैं। मैंने थेरेपिस्ट बनने का फैसला इसलिए किया ताकि लोगों को यह बता सकूं कि संघर्ष करना स्वाभाविक है। हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है, और इस सफर में आप अकेले नहीं हैं। साथ ही, बॉलीवुड फैमिली से होने के कारण मैंने इंडस्ट्री में किसी को भी मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करते नहीं देखा। मैं बस लोगों से जुड़ना चाहती थी, उन्हें यह बताना चाहती थी कि चाहे आप इंडस्ट्री में हों या न हों, सब कुछ हमेशा खुशियों से भरा नहीं होता। हम भी आप जैसे ही इंसान हैं।” इसके आगे उन्होंने मेन्टल हेल्थ के बारे में खुलकर बोलने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा, “जब दीपिका पादुकोण ने इस बारे में बात की, तो मुझे लगता है कि उन्होंने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। मुझे लगा कि उन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई।” पेरेंट्स के साथ कभी नहीं रहीं त्रिशाला दत्त पिछले कुछ सालों में, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है। उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में उनके नाना-नानी ने किया और वो अपने पिता से दूर रहती हैं, और बहुत कम ही भारत आती हैं। कुछ साल पहले, एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे पूछा, “अपने माता-पिता के बिना रहना कैसा लगता है?” उन्होंने जवाब दिया, “ठीक है, मुझे लगता है। मैं शुरू से ही उनके साथ नहीं रही थी, लेकिन मैं इतनी छोटी थी कि मुझे ज्यादा याद नहीं है, इसलिए मैं वास्तव में यह नहीं बता सकती कि उनके बिना रहना कैसा लगता है।” संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस एक और इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस कैसा है, तो उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मुझे ये नॉर्मल लगता है। वो किसी भी दूसरे पापा की तरह हैं। जब मैं उनके साथ होती हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं अपने पपप के साथ हूं। और ये वैसा ही अनुभव है जैसा आप शायद अपने पिता के साथ होने पर महसूस करते हैं।” त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी, अभिनेत्री ऋचा शर्मा की बेटी हैं, 1996 में ब्रेन कैंसर के कारण जिनकी मौत हो गई थी। संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, जो 2008 में टूट गई। इसके बाद 2008 में ही उन्होंने मान्याता दत्त के साथ शादी की। इस कपल ने 2010 के जुड़वां बच्चे हुए, एक बेटा शाहरान और एक बेटी इकरा।

सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर कई शानदार गाने फिल्माए गए हैं। एक्टर पर फिल्माए ये गाने उनके फैंस और ऑडियंस के बीच अलग जगह जगह बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान का एक ऐसा भी गाना है जिसे गोविंदा को ध्यान में रखकर गाया गया था। सिंगर के मुताबिक इस गाने में अगर सलमान की जगह गोविंदा होते तो ये ज्यादा बड़ा हिट होता है। आज भी ये गाना बहुत मशहूर है जिसे उनके फैंस हर पार्टी, फंक्शन में सुनते हैं। सलमान का हिट गाना साल 1997 में सलमान खान की फिल्म जुड़वा आई थी। इस फिल्म में सलमान ने डबल रोल किया था। रंभा और करिश्मा कपूर लीड किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को डेविड धवन ने गाया था। इस फिल्म के लगभग सभी गाने पार्टी एंथम थे जो ऑडियंस के बीच खूब मशहूर हुए। गाने का म्यूजिक दिया था अनु मलिक थे। सलमान पर फिल्माया एक गाना था ‘टन टना टन टन टन टारा’। इस गाने को सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था। लेकिन असल में ये गाना उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए गाया था। गोविंदा के लिए गाया था ये गाना अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने कई इंटरव्यूज में ये बताया था कि उन्हें एक दिन अनु मलिक का फोन आया और उन्होंने डेविड धवन की फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड करने के लिए कहा। सिंगर अभिजीत को लगा कि उन्हें लगा डेविड धवन की फिल्म है तो पक्का गोविंदा ही हीरो होंगे। तो उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए उनके हिसाब के एक्सप्रेशन गाने में दिए थे। अभिजीत ने ये भी कहा कि सलमान की जगह ये गाना अगर गोविंदा पर फिल्माया गया होता तो ज्यादा शानदार होता। उन्होंने कहा था कि गाने में सलमान के डांस पर फोकस किया गया जबकि ये फेशियल एक्सप्रेशन का गाना था। अभिजीत ने गोविंदा के लिए गाए ये गाने अभिजीत ने गोविंदा के लिए कई हिट गाने गाए। इसमें फिल्म शोला और शबनम का गाना ‘डोले डोले दिल मेरा बोले, फिल्म राजा बाबू से ‘अ आ इ ई, उ ऊ ओ’, फिल्म किस्मत का गाना 'कोई भी ना जाने', मैं जोरू का गुलाम बन के रहूंगा का टाइटल सॉन्ग, फिल्म हथकड़ी से गाना 'आनन फानन’ गाए हैं। गोविंदा के लिए गाए गए अभिजीत के ये गाने जबरदस्त हिट हुए थे। सुपरहिट थी फिल्म जुड़वा बता दें, फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म में सलमान के किरदारों प्रेम और राजा को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। आज भी टीवी पर इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

तुम से तुम तक: राजीव भाटिया का सच सामने आते ही अनु ने तोड़ा रिश्ता

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में आखिकार राजीव भाटिया का सच सामने आ ही गया है। पिछले कुछ हफ्तों से अनु राजीव भाटिया का सच जानने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस बार उसे मंदिर में सब सच पता चलने वाला था। वो मंदिर गई जहां उसकी मुलाकात सिद्धि मां से हुई और पीर खुद आर्य वर्धन वहां पहुंच जाएगा। आर्य कहेगा कि अनु के दिमाग में इतना कुछ भरा हुआ था तो उसने पहले पूछ क्यों नहीं लिया। आर्य ये भी कहता है कि उसे डर है कि राजीव भाटिया का सच जानने के बाद वो उसे छोड़ न दे। अनु की नाराजगी जैसे ही आर्य वर्धन अपनी सच्चाई बताने जाएगा तभी वहां गायत्री मां सामने आ जाती है। अनु को सच पता चलता है कि आर्य ही राजीव भाटिया है। गायत्री आर्य की असली मां नहीं है। ये सच जानने के बाद अनु चुपचाप वहां से चली जाती है। अनु, आर्य से बातचीत भी बंद कर देती है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनु ये समझ पाएगी कि आर्य उससे सच्चा प्यार करता है और वो उससे झूठ बोलकर भी शादी कर सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में अनु मान जाएगी। यहां जालंधर का प्लान फेल हो जाता है। सिमरन का रिश्ता आने वाले एपिसोड में एक और तगड़ा ड्रामा दिखाया जाएगा। दरअसल, सिमरन की मां रजनी को उसके और नील के अफेयर के बारे में सब पता चल गया है। रजनी ने बेटी को बिगाड़ने का आरोप अनु पर लगाया था। अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी ने सिमरन के लिए लड़के वालों को बुलाया है और वो उसकी शादी तय करने जा रही है। लेकिन सिमरन तो अनु और आर्य का इंतजार करेगी कि वो आकर उसकी मदद करे। लेकिन दूसरी तरफ आर्य अब नील का टेस्ट लेते दिखेगा। आर्य कहेगा कि उसे अपनी जान प्यारी है तो शहर छोड़कर चला जाए। लेकिन नील अपने प्यार के आगे किसी की नहीं सुनता। बाद में आर्य कहता है कि वो उसका टेस्ट ले रहा था। अब वो इस टेस्ट में पास हो चुका है। घर से भाग जाएगी सिमरन? आर्य और अनु इस रिश्ते के लिए रजनी को मनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन रजनी नील के साथ बेटी के रिश्ते के लिए राजी नहीं होती। नए एपिसोड में दिखाया जा सकता है कि सिमरन और नील रजनी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी कर लेते हैं। इसमें आर्य और अनु उनकी मदद करते हैं। इससे रजनी का दिल टूट जाएगा।

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने आते ही धमाका कर दिया है. राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग की है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे रितेश ने ही इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है. लेकिन राजा शिवाजी में इतनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भी रितेश ने फिल्म को दमदार बनाया है जिसकी चर्चा दर्शकों में खूब हो रही है. शुक्रवार सुबह से ही राजा शिवाजी के रिव्यू पॉजिटिव रहे और जनता का वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए बहुत दमदार रहा. राजा शिवाजी ने महाराष्ट्र के इलाकों में जमकर भीड़ जुटाई. हिंदी वर्जन में भी रितेश की फिल्म ने शुरुआत तो सॉलिड की लेकिन ये अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला के आगे स्लो नजर आई. राजा शिवाजी की धमाकेदार ओपनिंग रितेश की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग ही इतनी तगड़ी थी कि ट्रेड को इससे पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद होनी लगी. इन उम्मीदों पर खरा उतारते हुए राजा शिवाजी ने सुबह से ही थिएटर्स में दमदार भीड़ जुटानी शुरू कर दी. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पहले दिन राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है. इसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 3.35 करोड़ है और मराठी वर्जन से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं. डेटा बताता है कि राजा शिवाजी ने मराठी में 8 करोड़ करीब 2000 स्क्रीन्स से कमाए हैं. जबकि हिंदी कलेक्शन करीब 4200 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ आया है. मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग अभी तक मराठी सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म ने ओपनिंग पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था. सैराट और टाइमपास 2, 3.6 करोड़ कलेक्शन के साथ अभी तक मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में थीं. अब राजा शिवाजी के साथ रितेश देशमुख सिनेमा को पहली बार डबल डिजिट्स में ओपनिंग कलेक्शन मिला है. करीब 100 करोड़ के रिपोर्टेड बजट में बनी राजा शिवाजी, मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी है. हिंदी में दो हफ्ते पुरानी फिल्म से स्लो रही राजा शिवाजी अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बनी हुई है. तीसरे शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा उठाते हुए अक्षय की फिल्म ने एक बार फिर से तगड़ी भीड़ जुटाई. और 15वां दिन बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए एक अच्छा जंप लेकर आया. गुरुवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली भूत बंगला ने, शुक्रवार को 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अक्षय की फिल्म ने 15वें दिन, नई रिलीज राजा शिवाजी से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. ये सबूत है कि अक्षय की फिल्म के लिए जनता में कितनी डिमांड है. दूसरे हफ्ते के अंत तक करीब 136 करोड़ रुपये कमा चुकी भूत बंगला ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार की है. 15 दिन में इसका टोटल नेट कलेक्शन 140 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने शुरुआत तो दमदार की है. अब देखना है कि शनिवार-रविवार को जनता इस फिल्म के लिए कितनी क्रेजी रहती है. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि राजा शिवाजी, हिंदी में भूत बंगला को टक्कर दे पाएगी या नहीं.

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन का ऑस्कर एयरपोर्ट पर गायब, सुरक्षा ने ट्रॉफी को हथियार समझा

रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन ने इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता था। उन्हें ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, लेकिन हाल ही में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना हुई। जानिए क्या है पूरा मामला। सिक्योरिटी ने अवॉर्ड को समझा हथियार रूस के फिल्ममेकर पाशा तलांकिन, जो ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के को-डायरेक्टर हैं, उन्हें न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने अवॉर्ड के साथ फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया। बताया गया कि सिक्योरिटी अधिकारियों ने ऑस्कर ट्रॉफी को हथियार समझ लिया। यह ट्रॉफी करीब 3.8 किलो की होती है। तलांकिन ने कहा कि वह मार्च में अवॉर्ड जीतने के बाद कई बार फ्लाइट में इसे साथ ले जा चुके हैं, लेकिन पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऑस्कर को हथियार कैसे माना जा सकता है। एयरलाइन के एक कर्मचारी ने मदद की कोशिश भी की, लेकिन सिक्योरिटी ने कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया। पैक करके भेजने पर हुआ गायब आखिरकार, मजबूरी में तलांकिन को अपनी ट्रॉफी कार्गो में भेजनी पड़ी। एयरलाइन स्टाफ ने इसे बॉक्स में पैक कर भेजा, लेकिन जब वह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे, तो उनका ऑस्कर वहां नहीं मिला। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉबिन हेसमैन ने बताया कि एयरलाइन के पास बॉक्स का रिकॉर्ड होने के बावजूद ट्रॉफी का पता नहीं चल पाया है। एयरलाइन ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है और वे ट्रॉफी को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म इस साल बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीत चुकी है, जिसे डेविड बोरेनस्टीन और तलांकिन ने मिलकर बनाया है। 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने फिर मारी बाज़ी, अनुपमा की घटती रेटिंग”

टेलीविजन पर हर हफ्ते कौनसे सीरियल का राज रहता है, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. गुरुवार को इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स का खुलासा हुआ है, जिसमें एक बार फिर एकता कपूर के सीरियल ने बाजी मारी है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल अपने सक्सेसफुल रन को कायम रखे हुए है. एकता के शो में इस हफ्ते हमने एक ऐसा ट्विस्ट देखा था, जिसने करोड़ों दर्शकों की दुनिया हिला दी थी. सीरियल में तुलसी के बेटे अंश गुजराल बने एक्टर आकाशदीप सहगल की एंट्री हुई. इस बार वो तुलसी के पोते बनकर आए और आते ही छा गए. हालांकि इस ट्विस्ट ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर भी किया. उन्होंने मेकर्स की कास्टिंग चॉइस पर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल भी किया. टीआरपी लिस्ट में कौन कितने नंबर पर? इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, 1.8 रेटिंग्स के साथ टॉप पर बना रहा. पिछले हफ्ते 2 रेटिंग के मुकाबले, इस बार दो अंकों का फर्क नजर आया. वहीं, जी टीवी के दो सीरियल्स वसुधा और गंगा माई की बिटिया 1.7 रेटिंग्स के साथ नंबर 2 और 3 पर बने दिखे. नंबर 4 और 5 पर स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा और तुम से तुम तक थे, जिन्हें 1.6 रेटिंग्स मिली. वहीं इसके बाद- ये रिश्ता क्या कहलाता है 1.5, उड़ने की आशा 1.5, क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं 1.5 रेटिंग्स के साथ टॉप 10 में शामिल दिखे. नागिन 7, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और लाफ्टर शेफ जैसे शोज ने भी इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स में अपनी जगह बनाई रखी. अनुपमा की घटती टीआरपी रूपाली गांगुली का शो अनुपमा हर हफ्ते टीआरपी के मामले में कम-ज्यादा होता नजर आता है. पिछले हफ्ते इसकी टीआरपी रेटिंग 1.8 थी, जो अब घटकर 1.6 हुई. एक समय था जब अनुपमा को टीआरपी चार्ट में कोई सीरियल टक्कर नहीं दे पाता था. यहां तक कि जब टीआरपी किंग कहा जाने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीवी पर आया था, तब भी अनुपमा टॉप पर था. लेकिन अब ये शो टॉप 3 में भी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करता दिख रहा है. मेकर्स की बनाई हुई कहानी शायद अब ऑडियंस को उतनी रास नहीं आ रही, जैसे पहले आती थी.

शाहरुख खान की ‘किंग’ के सेट से लीक वीडियो वायरल, एड शीरन की एंट्री की चर्चा तेज

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में अपनी अगली फिल्म 'किंग' का अगला शेड्यूल शुरू करके फैंस को दीवाना बना दिया। शाहरुख ने इस हफ्ते उस सीन की शूटिंग शुरू की, जिसे फिल्म का क्लाइमैक्स सीन माना जा रहा है। शूटिंग के सिर्फ एक दिन बाद ही सेट से कुछ वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक वीडियोज में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दूसरे वीडियो में किंग खान एक कार में बैठे हैं और पीछे बज रहे गाने के साथ गाड़ी चलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस दौरान लीक वीडियो में सबका ध्यान शाहरुख से ज्यादा किसी और ने खींचा। वीडियो में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। क्या शाहरुख की 'किंग' में होंगे एड शीरन? 'किंग' से लीक फुटेज से अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्पीकर्स पर बज रहा गाना शायद ब्रिटिश सिंगर एड शीरन का कोई Track हो सकता है। इसका मतलब शीरन के इस फिल्म में होने की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से इंडस्ट्री में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि शीरन इस फिल्म के साउंडट्रैक (Soundtrack) में अपना योगदान दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एड शीरन ने 'किंग' के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस गाने को फिल्म में किस तरह से शामिल किया जाएगा। प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग कर रही हैं दीपिका दीपिका पादुकोण भी 'किंग' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसे देखकर अब फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शेड्यूल के बाद दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग भी करेंगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। 'किंग' के बारे में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 2024 में Netflix पर आई फिल्म The Archies के बाद, यह सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने प्रोड्यूस किया है। 'किंग', 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा

सीरियल अनुपमा की शुरुआत अनु की चिंता से होती है, जहां वह सोचती है कि जैसे ही राही को कैफे के बारे में पता चलेगा, बड़ा तूफान खड़ा हो सकता है. उसे लगता है कि उसने सही किया है, लेकिन राही उसकी भावनाओं को समझ नहीं पा रही. दूसरी तरफ राही से प्रेम अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता है और कहता है कि उसे दुख देने का कोई हक नहीं है. वह राही को एक घड़ी गिफ्ट करता है और वादा करता है कि वह हमेशा उसके साथ रहेगा. राही के मन में डर है कि जब प्रेम को अनुपमा के कैफे के बारे में पता चलेगा, तो उसका रिएक्शन क्या होगा. मंदिर में अनुपमा और श्रुति का आमना-सामना कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब अनुपमा मंदिर जाती है और वहां उसकी मुलाकात श्रुति से होते-होते रह जाती है. श्रुति अपनी बेटी के लिए प्रार्थना कर रही होती है, जिससे मंदिर में भीड़ रुक जाती है. अनुपमा लोगों से अपील करती है कि एक मां की भावना को समझें. इस बीच अनुपमा को एक लॉकेट मिलता है, जिसे वह लौटाने की कोशिश करती है. लेकिन जब वह उसमें अनुज और राही की तस्वीर देखती है, तो चौंक जाती है. तभी श्रुति वहां आ जाती है और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है. श्रुति ने अनु को दी चुनौती श्रुति दावा करती है कि वह राही की जिंदगी में उसकी जगह लेगी, क्योंकि राही खुद को अकेला महसूस करती है. अनुपमा इस बात का विरोध करती है और कहती है कि मां-बेटी के रिश्ते को किसी को साबित करने की जरूरत नहीं. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि श्रुति खुलकर चुनौती देती है कि वह राही को अनुपमा से छीन लेगी. उधर राही एक डरावना सपना देखती है, जिसमें प्रेम अनुपमा के कैफे को लेकर गुस्से में होता है. सपना टूटने के बाद भी वह डरी रहती है और सोचती है कि वह अपने रिश्ते को कैसे बचाए.

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा

  ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों फिल्म 'द ओडिसी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हर अपडेट पर नजरें टिकाए हुए हैं। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि इस फिल्म की अवधि कितनी होगी? खुद क्रिस्टोफर नोलन ने इसका जवाब दे दिया है। 'ओपेनहाइमर' से छोटी होगी फिल्म फिल्म 'द ओडिसी' का रनटाइम 'ओपेनहाइमर' से कम होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी आने वाली फिल्म 'द ओडिसी' का रनटाइम उनकी ऑस्कर-विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' से कम होगा। एक इंटरव्यू में नोलन ने कहा, 'यह एक एपिक फिल्म है, जैसा कि इसका विषय मांगता है। लेकिन यह छोटी है'। कितना था 'ओपेनहाइमर' का रनटाइम? 'ओपेनहाइमर', जो जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम बनाने की कहानी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। यह फिल्म 180 मिनट लंबी थी। इतनी लंबी होने और 'R' रेटिंग मिलने के बावजूद, इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 975 मिलियन डॉलर की कमाई की। नोलन के इस नए प्रोजेक्ट को यूनिवर्सल पिक्चर्स का समर्थन मिला है और यह होमर के ग्रीक महाकाव्य पर आधारित उनकी अपनी प्रस्तुति है। यह फिल्म व्यापक स्तर पर बनाई जा रही है।