samacharsecretary.com

नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर बरेली के मौलाना का बयान, बताया ‘बड़ा पाप’

मुंबई /बरेली बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पर बरेली (यूपी) के मौलाना ने नाराजगी जाहिर की है. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने महाकाल मंदिर में पूजा करके 'बड़ा पाप' किया है. इसलिए नुसरत को वहां जाने के लिए पछतावा करना चाहिए.  आपको बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उनके निशाने पर मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हैं. दरअसल, हल ही में नुसरत एमपी के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर गई थीं. जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, एक तबका उनके खिलाफ हो गया.  मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, "नुसरत भरूचा उज्जैन के महाकाल मंदिर गईं, पूजा की, जल चढ़ाया और वहां की धार्मिक परंपराओं का पालन किया. इस्लाम इन सभी कामों की इजाजत नहीं देता. शरिया का हुक्म है कि नुसरत को पछतावा करना चाहिए, इस्तग़फ़ार पढ़ना चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए. उन्होंने इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है. इसलिए, वह शरिया के दायरे में आ गई हैं और एक गंभीर बड़े पाप की दोषी हैं. उनके लिए पछतावा करना जरूरी है." 'नए साल का जश्न नाजायज' इससे पहले शहाबुद्दीन रजवी ने वीडियो जारी कर मुस्लिम समाज के लोगों से नए साल का जश्न न मनाने की अपील की थी. उन्होंने इसे फिजूलखर्ची बताया और कहा कि शरीयत की रोशनी में नए साल का जश्न नाजायज है. मौलाना का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस्लामी कैलेंडर का साल मुहर्रम के महीने से शुरू होता है. ऐसे ही हिंदू कैलेंडर का साल चैत्र माह से शुरू होता है. 31 दिसंबर या एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाना यूरोपियन कल्चर है. नए साल के जश्न के नाम पर 31 दिसंबर की रात फूहड़बाजी, शोर-शराबा, हंगामा, नाचना-गाना होता है. शरीयत में इन तमाम चीजों की इजाजत नहीं है. अगर कहीं से जश्न मनाने की खबर मिली तो उलमा इसे सख्ती से रोकेंगे.  

मलाइका अरोड़ा ने कहा- अरबाज खान से तलाक के बाद शादी को लेकर नहीं है पछतावा, अगर प्यार मिला तो करूंगी दूसरी शादी

मुंबई  मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल थे. दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रहती थी. मगर फिर शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. मलाइका और अरबाज के तलाक से फैंस समेत इंडस्ट्री के लोगों को भी झटका लगा था. अब मलाइका ने अपने डिवोर्स पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें काफी गलत तरीके से जज किया गया था.   तलाक पर क्या बोलीं मलाइका? मलाइका ने कहा कि उन्होंने साल 2016 में अरबाज खान संग तलाक अनाउंस कर दिया था, जबकि उनका डिवोर्स साल 2017 में फाइनल हुआ. उस वक्त सिर्फ आम जनता ने ही नहीं, बल्कि उनके करीबी लोगों ने भी उन्हें लेकर काफी जजमेंट पास की थी.  बातचीत में मलाइका ने अपने दिल का दर्द बयां किया. एक्ट्रेस बोलीं- मैंने काफी जजमेंट और ट्रोलिंग का सामना किया. सिर्फ लोगों ने ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों ने भी मुझे खरी-खोटी सुनाई थी. उस वक्त मेरे फैसलों पर सवाल उठाए गए थे. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले पर डटी रही. मुझे आज कोई पछतावा नहीं है. उस वक्त मुझे आइडिया भी नहीं था कि मेरे साथ आगे क्या होगा. मुझे नहीं पता था कि मेरे लिए आगे क्या लिखा है. लेकिन मुझे ये बात पता थी कि मुझे मेरी जिंदगी में उस रिश्ते से निकलने की जरूरत है.  'मुझे एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी है. मगर किसी ने ये नहीं समझा था. हर किसी ने मुझपर सवाल उठाए थे और कहा था- तुम अपनी खुशी को सबसे ऊपर कैसे रख सकती हो? लेकिन मैं ऐसा करके खुश थी. मुझे लगा था कि इससे मेरे साथ कितना बुरा हो जाएगा? कुछ समय के लिए मुझे काम नहीं मिलेगा. लोग मेरे बारे में बुरा-भला कहेंगे.'   हेटर्स को मलाइका का जवाब मलाइका ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई, जो आदमियों के तलाक लेने पर ना ही सवाल उठाते हैं और ना ही उन्हें उनके फैसलों पर जज करते हैं. एक्ट्रेस बोलीं- दुर्भाग्य से आदमियों से ये सभी सवाल कभी नहीं पूछे जाते. कहीं न कहीं, यह बस मान लिया जाता है कि हम एक पुरुष-प्रधान समाज (patriarchal society) में रहते हैं और चीजें ऐसी ही होती हैं. जब पुरुषों की बात आती है, तो कभी कोई आलोचना नहीं की जाती. दुर्भाग्य से, महिलाओं को हर रोज इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और अगर कोई महिला लोगों के सामान्य दायरे से बाहर निकलती है, तो वो 'आदर्श महिला' नहीं कहलाई जाती. महिलाओं पर तुरंत ही उंगलियां उठने लगती हैं. लेकिन अगर आप इन सब से आगे बढ़कर अपनी जिंदगी बनाते हैं, एक मिसाल कायम करते हैं, तो आप कुछ सही कर रहे हैं.  दूसरी शादी पर क्या बोलीं मलाइका? मलाइका ने ये भी कहा कि वो अभी भी शादी में यकीन रखती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- मैं शादी में यकीन रखती हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये मेरे लिए ही बनी है. अगर होती भी है तो अच्छी बात है, लेकिन मैं शादी के पीछे नहीं भाग रही. मैं खुद में बहुत संतुष्ट हूं. मेरी शादी हुई थी. फिर मैंने इससे मूव ऑन कर लिया. मैं रिश्तों में रह चुकी हूं. पर मैं हताश नहीं हूं. मैं आज भी अपनी जिंदगी से प्यार करती हूं. मैं प्यार के आइडिया से प्यार करती हूं. मुझे प्यार करना और प्यार बांटना पसंद है. मैं प्यार के लिए पूरी तरह से ओपन हूं, लेकिन मैं इसे तलाश नहीं रही हूं. अगर यह नेचुरली हो जाता है और अगर यह मेरी जिंदगी में दस्तक देता है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगी.  मलाइका ने आगे बताया कि अरबाज खान संग शादी के वक्त वो सिर्फ 25 साल की थीं. एक्ट्रेस ने लोगों को सलाह दी कि छोटी उम्र में शादी न करें. एक्ट्रेस ने सलाह देते हुए कहा कि पहले जिंदगी को खुलकर जिएं, एक्सपीरियंस कर लें उसके बाद ही शादी करने का फैसला करें. शादी से पहले फाइनेंशियली और इमोशनली इंडीपेंड जरूर हो जाएं. 

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से चीन परेशान, चीनी मीडिया बोला– कहानियों से जमीन नहीं मिलती

मुंबई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर से चीन  बौखला गया है। फिल्म गलवान क्षेत्र में 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों पर आधारित है। फिल्म के टीजर पर चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि कहानी से जमीन पर कब्जा नहीं होता और इसमें फैक्ट्स नहीं है। साथ ही चीन अब गलवान घाटी को लेकर अपनी गढ़ी हुई कहानी पेश कर रहा है। वहीं चीनी विशेषज्ञों ने फिल्म को लेकर कहा, हमारी पवित्र भूमि पर फिल्म का कोई असर नहीं पड़ता। सलमान खान की फिल्म को लेकर चीनी मीडिया ने कहा कि सलमान खान को चीन में ज्यादातर लोग फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए जानते हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। भारतीय मीडिया का दावा है कि यह किरदार 2020 के गलवान घाटी संघर्ष में अहम भूमिका दिखाता है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद ही चीन की तरफ से रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में ज्यादातर भावनाओं और मनोरंजन पर आधारित होती हैं, लेकिन कितनी भी बढ़ा-चढ़ाकर बनाई गई फिल्म इतिहास नहीं बदल सकती और न ही चीन की सेना (PLA) के अपने इलाके की रक्षा करने के इरादे को कमजोर कर सकती है। फिल्म को लेकर चीन में चर्चा तेजी से हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर चीनी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। चीनी साइट वीबो पर एक यूजर ने लिखा कि यह ओवरड्रामैटिक भारतीय फिल्म तथ्यों से बिल्कुल उलट है। चीन के अनुसार, गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के चीनी हिस्से में आती है और वहां चीनी सैनिक लंबे समय से गश्त करते रहे हैं। मंत्रालय का दावा है कि भारत ने सड़कें और ढांचे बनाकर पहले स्थिति बदली और LAC पार की, जिसके बाद तनाव बढ़ा। सरकार के साथ ही चीनी लोगों को चुभी एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं, इस हातरह की एकतरफा कनी दिखाने वाली फिल्म माहौल को और खराब कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि कोई भी फिल्म कितनी भी बढ़ा-चढ़ाकर क्यों न बनाई जाए, वह किसी देश की पवित्र जमीन की सच्चाई नहीं बदल सकती। इससे हमारी जमीन पर कोई असर नहीं होगा। अस्ट्रेलियाई अखबार ने 38 चीनी सैनिकों की मौत का दावा किया था चीन का कहना है कि 15 जून 2020 को भारतीय सैनिकों ने समझौते का उल्लंघन करते हुए फिर से LAC पार की और बातचीत के लिए आए चीनी सैनिकों पर हमला किया, जिससे हिंसक झड़प हुई और दोनों तरफ हताहत हुए। वहीं अस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्शन के मुताबिक गलवान में चीन के 38 जवान मारे गए थे। जबकि चीन के अनुसार, इस झड़प में उसके चार सैनिक मारे गए और 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी। गलवान वैली में क्या हुआ था 15 और 16 जून की रात को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्शन के मुताबिक गलवान में चीन के 38 जवान मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इसे कभी स्वीकार नहीं किया। इस झड़प के बाद दोनों देश के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। भारत ने गलवान घाटी में झड़प के बाद कई चीनी कंपनियों पर बैन लगा दिया था। चीन से उड़ान सेवा को प्रतिबंध कर दिया था।

Ira Khan का खुलासा: डिप्रेशन से निकलने के बाद मोटापे की परेशानी, पोस्ट में कहा- बॉडी इमेज को लेकर आज भी संघर्ष

मुंबई बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तरह की उनके बेटे जुनैद खान ने भी फिल्मों में एंक्टिंग को चुना है. लेकिन वहीं, उनकी बेटी इरा खान फिल्मों से दूर हैं. वो अक्सर अपने मोटापे को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मेंटल हेल्थ इश्यू और बॉडी इमेज इश्यूज पर खुलकर बात किया हैं. बॉडी इमेज को लेकर इरा ने शेयर की फीलिंग्स बता दें कि इरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल मुश्किलों और विचारों को खुलकर नोट लिखा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इरा खान ने लिखा, ‘हां मैं मोटी हूं. 2020 से मैं मोटी/अनफिट होने, ओवरवेट होने और मोटापे के बीच झूल रही हूं. इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है. निश्चित रूप से कुछ चीजें हैं जिन्हें मुझे अभी भी समझने की जरूरत है. लेकिन मुझे लगता है कि कम से कम थोड़ा बदलाव बेहतर के लिए हुआ है, इसलिए मैंने इसके बारे में बात करना/शेयर करना शुरू करने का फैसला किया है.’ इरा खान ने आगे लिखा- “शायद मैं उतनी स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरी न हो पाऊँ जितनी डिप्रेशन के बारे में बात करते समय थी. उसके विपरीत, यह थोड़ा डरावना लग रहा है. लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस बारे में बात करना ज़रूरी है. मुझे कोई ईटिंग डिसऑर्डर नहीं है और न ही मैं कोई विशेषज्ञ हूँ. बस अपने अनुभव साझा कर रही हूँ. टिप्पणी अनुभाग में जाने का जोखिम आप स्वयं उठाएँ. मैं खुद इससे दूर रहूँगी. देखते हैं यह कैसा रहता है.” शेयर किए गए वीडियो में इरा खान ने कहा, ‘चलिए सबसे बड़ी बात पर आते हैं. हां, मैं मोटी हूं और अपनी उम्र और हाइट के हिसाब से मैं सच में ओबीस हूं. मैं 2020 से बॉडी इमेज इश्यूज और खाने के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्ट्रगल कर रही हूं. यह मेरे दोस्तों की जिंदगी में शामिल होने की मेरी क्षमता, पोपोय के साथ मेरे रिश्ते में मेरे व्यवहार, मेरे सेल्फ-वर्थ और फिर काम और हर चीज के बीच आ रहा है, इस तरह से कि मैं कहूंगी कि यह उतना ही इंटेंस है जितना मेरा डिप्रेशन मेरी जिंदगी में दखल देता था और कभी-कभी अभी भी देता है और इसलिए, मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं. मैं यह समझने की कोशिश करना चाहती हूं कि मैं क्या सोचती हूं, किन चीजों से जूझ रही हूं, अभी भी जूझ रही हूं, बस यह सब. मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे मदद मिलेगी. अगर इससे आपको मदद मिलती है, तो प्लस पॉइंट्स.’

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ पर मुकेश छाबड़ा का इमोशनल रिव्यू, अमिताभ के नाती ने किया प्रभावित

मुंबई  बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपना बिग स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है.  कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने X पर शेयर किए अपने पोस्ट में बताया है कि धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखना काफी इमोशनल भरा रहा. इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये दिग्गज अभिनेता की आखिरी फिल्म है. मुकेश छाबड़ा ने फिल्म का पहला रिव्यू देते हुए कहा- बस अभी 'इक्कीस' देखी. एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह से दिल से बनाई गई है. एक कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के काफी देर बाद भी आपके साथ रहती है. ' 'धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो यह सचमुच दिल तोड़ने वाली बात है. आपने हमें कुछ बेहद इमोशनल और महत्वपूर्ण दिया है. आपकी कमी खलेगी, सर. जयदीप अहलावत को सलाम. मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी, और मुझे ख़ुशी है कि मैं हैरान हुआ.' फिल्म में अगस्त्य ने दी दमदार परफॉर्मेंस मुकेश छाबड़ा ने आगे अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस की भी सराहना की है. उन्होंने इंडस्ट्री में अगस्त्य और सिमर भाटिया का वेलकम किया. मुकेश छाबड़ा ने लिखा- अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत, दोनों पर्दे पर बेहद ख़ूबसूरत लगे हैं. मनमोहक आंखें और खूबसूरत केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सचमुच चमकती है. विवान शाह और सिकंदर खेर ने भी शानदार काम किया है.  फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर श्रीराम राघवन की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा- श्रीराम राघवन वाकई मास्टर हैं. एक दिल को छू लेने वाली फिल्म काफी ईमानदारी से बनाई गई है. बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पूरा देओल परिवार पहुंचा था. पिता की आखिरी फिल्म देख सनी और बॉबी देओल काफी इमोशनल होते नजर आए थे. सलमान खान की आंखें भी नम दिखी थीं. इक्कीस की बात करें तो फिल्म नए साल के मौके पर थिएटर में दस्तक दे रही है, तो आप भी इसे देखना नहीं भूलिएगा. 

अक्षय खन्ना पर भड़के दृश्यम 3 के निर्देशक अभिषेक? बोले– अकेले फिल्म चलाकर दिखाओ

मुंबई अक्षय खन्ना जहां एक तरफ धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दृश्यम 3 से उनके बाहर होने को लेकर भी काफी चर्चा में है। अब अक्षय के बाहर होने पर दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर हुआ क्या था और कब अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। शूटिंग से 5 दिन पहले छोड़ी फिल्म अक्षय के फिल्म छोड़ने को लेकर अभिषेक ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'ये सब हुआ नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद। उन्होंने शूटिंग से 5 दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी। लुक लॉक हो गया था, कॉस्ट्यूम बन गए थे, नरेशन हो गया था और उन्हें पसंद भी आई थी।' इस वजह से अक्षय को नहीं पहना सकते थे विग उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय ने यह फिल्म धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले छोड़ी थी जब एक्टर ने विग पहनने के लिए कहा। अभिषेक ने बताया कि क्योंकि फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पहले पार्ट खत्म हुआ तो अक्षय के किरदार को तीसरे पार्ट में विग नहीं पहना सकते थे। उन्होंने इस बारे में अक्षय से बात भी की और उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। अभिषेक ने हालांकि समझाया कि इस पर आगे देख सकते हैं कुछ, लेकिन अक्षय फिल्म से बाहर हो गए। फीस को लेकर गलत अपडेट अभिषेक ने इस खबर को भी गलत बताया जिसमें कहा गया कि अक्षय को 21 करोड़ मिल रहे थे फिल्म के लिए। उन्होंने फाइनल अमाउंट बताने से मना किया जिस पर उन्होंने अभिषेक को साइन किया था। अक्षय को लेकर अभिषेक बोले- सोलो फिल्म करके देखो अभिषेक ने आगे अक्षय के इस फैसले को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके पास के लोग उन्हें बोल रहे हैं कि वह सुपरस्टार बन जाएंगे और उन्हें कुछ ऐसा देखना चाहिए जो सिर्फ उन पर हो। तो मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा और कहूंगा कि एक सोलो फिल्म की कोशिश करो। जब उनके पास कोई जवाब नहीं होगा तब उन्हें पता नहीं होगा क्या कहना है। ये सब काफी बेवकूफी है क्योंकि हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मैं रुक गया क्योंकि मुझे लगा कोई पॉइंट नहीं है इस इंसान से बात करने का अभी। वह किसी और ही प्लैनेट में हैं।’ फिल्म की जो सिचुएशन है उसको लेकर अजय देवगन का क्या सीन है उसको लेकर अभिषेक ने कहा, ‘उन्होंने सब कुछ अब मुझपर छोड़ दिया है। खैर ये मुझसे ज्यादा अक्षय और प्रोडक्शन से है। मैं इस बात को छोड़ना चाहूंगा कि हमें इसे कैसे निपटना है।’

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की नाकामी पर कपिल शर्मा का आरोप, बोले– ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा खेल

मुंबई कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर गायब ही हो गई है। उसने दो हफ्ते में सिर्फ 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पत्नी गिन्नी का भी कैमियो देखने को मिला है। वहीं, 2015 में आए इसके पहले पार्ट ने 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब एक्टर ने सीक्वल के खराब परफॉर्मेंस की वजह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के कारण मिली लिमिटेड स्क्रीन्स को बताया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 22 दिन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी कहानी-किरदार-गाने सबने दिल जीत लिया है कि इसका दबदबा अभी भी कायम हैं। इसी कारण, इसके सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है। 'किस किसको प्यार करूं 2' के कलेक्शन पर बयान अब कपिल शर्मा की टीम ने बयान जारी करके कहा है कि फिल्म के मल्टीप्लेक्स में सीमित स्क्रीन उपलब्ध होने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा है। 'कपिल शर्मा अपनी पॉप्युलर फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में ले जाना चाहते थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। लेकिन दूसरी फिल्मे के कारण लिमिटेड स्क्रीन मिलने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा। लेकिन इन चैलेंजेस के बावजूद, इस मूवी ने अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने और उनको एंटरटेन किया।' 'किस किसको प्यार करूं 2' होगी री-रिलीज बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म को जनवरी 2026 में फिर से रिलीज करने का ऐलान किया है। 'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल फिल से चार शादियों को सम्भालते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इसकी डेट नहीं बताई गई है। मगर इसके री-रिलीज की घोषणा जरूर की गई है। इसके डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं और मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम रोल में हैं। 'किस किसको प्यार करूं 2' का कलेक्शन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnik के मुताबिक, भारत में इसकी कुल कमाई (नेट कलेक्शन) 13वें दिन तक 11.89 करोड़ हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये है। ओवरसीज कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये है।

क्या फिर से शादी करने जा रही हैं शुभांगी अत्रे? EX पति के निधन के 7 महीने बाद दिया बड़ा बयान

मुंबई 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे ने 2003 में इंदौर में पीयूष पूरे से शादी की थी, जो कि डिजिटल मार्केटिंग की नौकरी करते थे। दो साल बाद बेटी आशी का जन्म हुआ था। लेकिन चीजें सही न चलने के कारण इनका रिश्ता 2022-23 में खराब हो गया था और ये अलग हो गए थे। फिर फरवरी, 2025 में तलाक भी फाइनल हो गया था। लेकिन अप्रैल 2025 में पूर्व पति की मौत हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के बारे में रिएक्ट किया है। पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में शुभांगी अत्रे ने कहा, 'तलाक का फैसला मैंने न सिर्फ अपने लिए, बल्कि बेटी के लिए लिया क्योंकि मानसिक रूप से आप काफी प्रभावित होते हैं, जब आप खुद को किसी रिश्ते में झोक देते हैं। तो उसका गहरा असर होता है। तो उस रिश्ते ने मुझे अफेक्ट करना शुरू कर दिया था। मुझे एंजाइटी इशूज होने लगे थे। बीच में एक ऐसा समय आया था मेरा कि मुझे किसी से मिलने का मन नहीं होता था। इसीलिए मैं काम कर ही थी। सिर्फ काम कर रही थीं। और इस बात का सुकून है कि मेरी पर्सनल लाइफ में कितना भी कुछ चल रहा था, मैंने शो को कभी अफेक्ट नहीं होने दिया। कभी भी नहीं।' शुभांगी अत्रे का तलाक पर रिएक्शन शुभांगी अत्रे ने बताया कि उनके लिए पीयूष से अलग होना आसान नहीं था। हालांकि इस दौरान उनके करीबियों ने साथ दिया, 'तलाक के दौरान परिवार, बेटी, बहनें, दोस्त सभी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे। मेरी लाइफ में जो भी घटनाएं हुई हैं, जिनसे मैं बाहर निकली हूं, उसने मुझे बहुत सिखाया है। तो मैं बहुत ग्रेटफुल हूं।' दोबारा शादी करेंगी शुभांगी अत्रे? जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ना चाहेंगी? तो वह बोलीं, 'पता नहीं, अभी तो ऐसा कुछ नहीं है दिमाग में। बिलकुल भी नहीं है और मैं खुद को इस बात के लिए फोर्स भी नहीं कर रही। मेरी बहनें कहती हैं लेकिन नहीं, अभी तो मेरा पूरा ध्यान आशी पर है।' यानी एक्ट्रेस अभी दोबारा शादी के बारे में तो नहीं सोच रही हैं। लेकिन 44 साल की एक्ट्रेस ने इनकार भी नहीं किया है।

‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स

मुंबई अक्षय खन्ना इस वक्त अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए उन्हें भर भरकर तारीफें मिल रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से एक्टर 'दृश्यम 3' को लेकर लगातार खबरों में हैं। अब खुद 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर अपनी भड़ास निकाली है और इतना ही नहीं, उनपर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। अब 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर भड़ास निकालते हुए काफी सारी बातें की हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में अक्षय खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अक्षय के रवैये को गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि वो उन पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। 'हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था' कुमार मंगत ने इस बातचीत में कहा, 'हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था। उनकी फीस भी उनकी कई बार की गई रिक्वेस्ट के बाद तय हुई थी। उन्होंने शर्त रखी थी कि वे फिल्म में विग पहनना चाहते हैं लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि दृश्यम 3 एक सीक्वल है, ऐसे में विग पहनने से कंटिन्यूटी में दिक्कत आएगी। अक्षय यह बात समझ गए और मान भी गए।' कहा- अक्षय को उनके चमचों ने भड़काया मंगत ने आगे कहा, 'उनके चमचों ने उन्हें भड़काया कि विग पहनने से वे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसके बाद अक्षय ने दोबारा यही मांग रखी। अभिषेक इस मुद्दे पर बातचीत के लिए भी तैयार थे, लेकिन तभी अक्षय ने अचानक कह दिया कि वे अब इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं बनना चाहते।' कुछ ने उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी एक्टर को लेकर कुमार मंगत का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, 'एक समय था जब अक्षय खन्ना के पास कोई काम नहीं था। उसी वक्त मैंने उनके साथ सेक्शन 375 (2019) बनाई थी। तब भी कई लोगों ने मुझे उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी। सेट पर उनकी एनर्जी बेहद नेगेटिव होती है। सेक्शन 375 से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद मैंने उन्हें दृश्यम 2 (2022) में साइन किया। दृश्यम 2 के बाद ही उन्हें बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए। उससे पहले वे 3-4 साल तक घर पर बैठे थे।' अक्षय अकेले फिल्म करें तो 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी उन्होंने ये भी कहा कि ये तमाम पिछली फिल्में उनके नाम से नहीं चलीं। उन्होंने कहा, 'यह भी समझना जरूरी है कि दृश्यम फ्रेंचाइजी अजय देवगन के नाम पर चलती है। छावा विक्की कौशल की फिल्म है, जिसमें अक्षय भी हैं। धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म है। अगर अक्षय अकेले किसी फिल्म को लीड करें, तो वह भारत में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी। अगर उन्हें लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं, तो किसी बड़े स्टूडियो के साथ सुपरस्टार बजट की फिल्म बनाकर दिखाएं, देखें कौन अप्रूवल देता है।' 'उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है' 'बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ एक्टर मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम करते हैं और जब वो फिल्में हिट हो जाती हैं तो वे खुद को स्टार समझने लगते हैं। अक्षय के साथ भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी फिल्म की सफलता के पीछे कई फैक्टर होते हैं, सिर्फ एक इंसान नहीं।

तस्वीरों से सोशल मीडिया पर ‘आग’ लगाने वाली नेहा भसीन, कभी बॉडीशेमिंग ने पहुंचाया था सुसाइड की कगार तक

मुंबई सिंगर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने कुछ हफ्ते पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उनका पंजाबी गाना 'जूत्ती मेरी' वायरल हुआ था और खूब रील्स बने। अब वह अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। नेहा भसीन ने कहीं बाहर जाकर क्रिसमस मनाया और अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो कतई बवाल हैं। नेहा भसीन की इन तस्वीरों पर फैंस प्यार उड़ेल रहे हैं, तो यूजर्स भी सिंगर के बिंदास अंदाज पर रिएक्ट कर रहे हैं। नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'मैं इस बार शरारती और अच्छों की लिस्ट में आ गई। क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्लीज अच्छे बनो, दयालु बनो।' तस्वीरों पर यूजर्स के धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे। तस्वीरों के साथ नेहा ने सभी से एक रिक्वेस्ट भी की है। नेहा भसीन की तस्वीरों पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट एक यूजर ने नेहा भसीन की तस्वीरें देख लिखा, 'नॉटी फिर भी क्लासी, तुमने आग लगा दी।' एक बोला, 'वाह, क्या धमाका किया है।' एक एक कमेंट है, 'आपने तो हमारा क्रिसमस ही रोशन कर दिया।' वहीं कुछ ने नेहा भसीन की फिटनेस और एक्सप्रेशन्स की तारीफ की। 20 की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश नेहा भसीन के करियर और स्ट्रगल की बात करें, तो 42 वर्षीय सिंगर एक परफॉर्मर भी हैं और खुद ही अपने गाने भी लिखती हैं। वह 9 साल की उम्र से गाने गा रही हैं और कई म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। हालांकि, 20 साल की उम्र में नेहा भसीन ने सुसाइड की कोशिश की थी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। नेहा भसीन को किया गया बॉडीशेम, पी लिया था फैट बर्नर नेहा भसीन ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया था कि जब वजन 50 किलो था, तो भी उन्हें बॉडीशेम किया गया था। टीवी की स्क्रीन पर उनके पेट पर घेरा बनाकर दिखाया गया था कि उनका फैट बहुत ज्यादा है, तो इसलिए उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया जा सकता। नेहा इससे बुरी तरह टूट गई थीं। तब उन्होंने घर आकर आधे से ज्यादा फैट बर्नर की बोतल पी ली थी। इसके बाद उन्हें लगातार दो दिनों तक उल्टियां होती रहीं। अभी इस डिसऑर्डर से जूझ रही हैं नेहा भसीन नेहा भसीन ने बताया था कि उन्होंने 2003 में अपना करियर शुरू किया था और 2007 से ही उन्हें फैट बर्नर दिए जाने लगे थे, बिना यह सोचे कि उस कम उम्र में उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। वहीं, नेहा ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वह अभी प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। वह टीनएज से इसका सामना कर रही हैं।