samacharsecretary.com

अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट खत्म होने की पार्टी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी टीम के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नज़र आ रही है। वीडियो में अक्षय स्टाइलिश पार्टी लुक में अपने को-स्टार्स जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, रोहित सराफ और बाकी टीम को गले लगाते दिख रहे हैं। माहौल हंसी, पॉजिटिव एनर्जी और इमोशनल लेकिन खुशी भरे विदाई पलों से भरा हुआ था, जब सबने मिलकर इस बड़े पड़ाव को सेलिब्रेट किया। अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। वरुण, जाह्नवी और रोहित जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना स्पेशल रहा। सेट पर मिला प्यार और ऊर्जा संक्रामक थी, और आखिरी दिन ने हमारी दोस्ती और बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया।” शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  

Travis Kelce ने पहनाई Taylor Swift को करोड़ों की रिंग, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

लॉस एंजिल्स अमेरिकी सिंगर और दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी ने सगाई कर ली है। इन्होंने अपनी एंगेजमेंट की पांच तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। उन्होंने बड़े ही डिफरेंट कैप्शन के साथ अपनी सगाई को लेकर अनाउंसमेंट किया है। इसी के साथ इस वक्त सबसे अधिक चर्चा टेलर स्विफ्ट की एंगेजमेंग रिंग की कीमत की हो रही है जो करोड़ों में है। दो साल की डेटिंग के बाद कपल ने मंगलवार, 26 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खबर शेयर की है। इस पोस्ट में सबकी नजरें टेलर स्विफ्ट की हीरे की अंगूठी पर टंगी रहीं। टेलर स्विफ्ट ने शेयर की पांच रोमांटिक तस्वीरें टेलर स्विफ्ट ने इन पांचों रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपके इंग्लिश टीचर और जिम टीचर अब शादी करने जा रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने कॉमेंट बॉक्स को फिलहाल बंद कर रखा है। इस कैप्शन के साथ में डायनामाइट स्टिक का इमोजी भी है। करोड़ों में है अंगूठी की कीमत स्विफ्ट की उंगलियों में सजी सगाई की इस अंगूठी में एक बड़ा सा एंटीक हीरा नजर आ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी रिंग कीमत करीब $550,000 होगी, जो इंडियन करेंसी में करीब 4.5-4.8 करोड़ रुपये के आसपास है। अफेयर पिछले दो साल से चल रहा था इंस्टाग्राम पर इस सुपरस्टार सिंगर और फुटबॉल खिलाड़ी ने अपनी सगाई की खबर दी और इनका अफेयर पिछले दो साल से चल रहा है। कपल के अनाउंसमेंट से उनके फैन्स बेहद खुश हैं। दुनिया की सबसे अमीर सिंगर हैं टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन चुकीं टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ करीब 1.6 बिलियन डॉलर के आसपास है। साल 2024 में जारी किए फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विफ्ट की संपत्ति का 600 मिलियन डॉलर टूर और रॉयल्टी से आता है। इसके अलावा 600 मिलियन डॉलर उनके म्यूजिक एल्बम के कॉस्ट से और 125 मिलियन डॉलर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से कमाई होती है। ऐसा कहा जाता है कि टेलर स्विफ्ट ने 2023 में अकेले स्पॉटिफाई स्ट्रीमिंग से 100 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी हासिल की, जो उन्हें उनके 2022 के एल्बम 'मिडनाइट्स' और 2023 में 1989 के एल्बम से मिली थी। स्विफ्ट और केल्सी की लव-स्टोरी स्विफ्ट और केल्सी की लव-स्टोरी 2023 की गर्मियों में शुरू हुई थी जब केल्सी कैनसस सिटी में स्विफ्ट के एरास टूर में शामिल हुए थे। न्यू हाइट्स पॉडकास्ट पर केल्सी ने बताया, 'मुझे निराशा हुई कि वह अपने शो से पहले या बाद में बात नहीं करतीं क्योंकि उन्हें अपनी आवाज़ उन 44 गानों के लिए बचाकर रखनी होती है जो वो गाती हैं, मैं उनके लिए बनाए गए ब्रेसलेट में से एक भी उन्हें नहीं दे पाया।' महान खिलाड़ियों में से एक हैं केल्सी इतिहास के सबसे महान टाइट एंड्स में से एक माने जाने वाले, केल्सी दस बार प्रो बॉलर और सात बार ऑल-प्रो रहे हैं, जिन्हें चार बार पहली टीम और तीन बार दूसरी टीम में चुना गया है। उनके नाम लगातार सबसे ज़्यादा और कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा सीजन में टाइट एंड द्वारा 1,000 रिसीविंग यार्ड्स हासिल करने का NFL रिकॉर्ड है।

सिंगर सुचित्रा ने लगाया मंगेतर पर गंभीर आरोप: घर छीना और किया मारपीट

मुंबई  सिंगर सुचित्रा ने अपने मंगेतर  शुनमुगराज, जो चेन्नई हाई कोर्ट के वकील हैं पर कई सीरियस आरोप लगाए हैं. सुचित्रा ने शुनमुगराज पर घरेलू हिंसा, फाइनेंशियल फ्रॉड और उनका चेन्नई वाला घर हड़पने के आरोप लगाए हैं. घर से निकाला गया, आना पड़ा मुंबई हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इमोशनली और फिजिकली अब्यूज किया गया है और वो अब लीगल एक्शन लेने वाली हैं. सुचित्रा ने दावा किया कि उन्हें चेन्नई स्थित उनके घर से निकाल दिया गया था. इसके बाद कुछ महीने पहले उन्हें नौकरी मिल गई और वे मुंबई आ गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चाहे कर्म कुछ भी हो, मैं एक औरत होने के नाते हार नहीं मानूंगी. शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली. जो मैंने उन गानों के जरिए बड़ी मुश्किल से कमाई थी जो आप लोगों ने पसंद किए थे. गाना मुश्किल नहीं है. लेकिन प्रोफेशनलिज्म को बनाए रखना, फ्लर्ट्स को इग्नोर करना, काउच से दूरना और सुरक्षित रहना.' आगे सुचित्रा ने लिखा, 'एक हिंसक आदमी तभी डरावना लगता है जब वो फिजिकली आपके करीब हो. अब में शुनमुगराज के शारीरिक दुर्व्यहार से दूर हूं. मैं उसे गिराने के लिए हर डिजिटल टूल को यूज करूंगी. आप इसके बारे में तब तक नहीं सुनते जबतक मैं बताना नहीं चाहूंगी. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद से और अपने गानों से शुनमुगराज से कहीं ज्यादा प्यार है. मैं उसका तब तक पीछा करूंगी जब तक वो मेरा एक-एक पैसा वापस नहीं कर देता है.' जूतों से सिंगर को पीटा सिंगर ने कहा, 'सुचि लीक्स एपिसोड के बाद मुझे लगा इससे बुरा क्या होगा. लेकिन ये हुआ.  मुझे प्यार हो गया. मुझे कई बार मारा गया. उसने मुझे WWF रेसलर की तरह जूतों से लात मारी. मैं एक कोने में बैठकर रोती रहती थी और उसके सामने गिड़गिड़ाती थी.' बता दें कि 2016 में सामने आए सुचि लीक्स विवाद में एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से प्राइवेट और अश्लील कंटेंट  लीक होने का मामला शामिल था. इससे कई तमिल हस्तियां प्रभावित हुईं.

गर्दा उड़ाने से चूकीं नीलम, अब बिग बॉस में टिकी रहेंगी पवन सिंह के फैंस की मेहरबानी पर

 भोजपुरी सेंसेशन नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' में धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर चुकी हैं. स्टेज पर उन्होंने अपने किलर डांस मूव्ज से हर किसी को घायल किया. सलमान खान भी नीलम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. नीमल का बबली नेचर फैंस को काफी एंटरटेनिंग लगा. वो शो में चार्म लेकर आई हैं, जो दर्शकों के लिए काफी रिफ्रेशिंग होने वाला है.  'बिग बॉस 19' का धमाकेदार प्रीमियर रखा गया था जिसमें 16 कंटेस्टेट की घर के अंदर धमाकेदार एंट्री हुई। इसी के साथ भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी बिग बॉस 19 के घर में एंट्री कर चुकी हैं। नीलम ने प्रीमियर के दिन ही धमाल कर दिया है उन्होंने शो में ऐसी एंट्री की है हर कोई उनका फैन हो गया है। उनका ये ही अंदाज फैंस को बिग बॉस में देखने को मिलने वाला है। नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है वो हर भोजपुरी स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। उनके गानों के लोग दीवाने हैं। तो चलिए नीलम के उन हिट गानों को देखते हैं जिनने उन्हें स्टार बनाया- पिपरा के भूत नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। उनका एक गाना ऐसा वायरल हुआ है कि आज भी इसे लोग खूब सुनना पसंद करते हैं। देसी अंदाज से दिल जीतेंगी नीलम? शो की प्रीमियर नाइट में नीलम ने अपने देसी अंदाज और किलर अदाओं से लाइमलाइट लूटने में को कमी नहीं छोड़ी. नीलम मन से जितनी सिंपल हैं, दिखने वो उतनी ही ग्लैमरस और बोल्ड हैं. नीलम का यही कॉम्बिनेशन आगे चलकर शो में नई जान डाल सकता है. नीलम अपने देसीपन के साथ ग्लैमर, अदाओं और किलर डांस मूव्स से बिग बॉस के घर में तहलका मचा सकती हैं. वो शो के लिए सरप्राइज एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती हैं. नीलम ने अपनी सादगी और देसी अंदाज से फैंस का दिल जीतना शुरू कर दिया है. शो की एंट्र्री के वक्त उन्होंने स्टेज पर ही कह दिया था कि वो गर्दा उड़ा देंगी.  नीलम को मिला पवन सिंह का सपोर्ट नीलम को भोजपुरी इंडस्ट्री से भी तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है. भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह एक्ट्रेस नीलम को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो मैजेस के जरिए उन्हें ढेर सारी बधाई दी. पहले एपिसोड के बाद शो में नीलम का फ्यूचर तो ब्राइट ही लग रहा है. अब वो कितना आगे तक जा पाती हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.  तगड़ा है नीलम का फैंडम नीलम को अपने तगड़े फैंडम का भी फायदा मिल सकता है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हैं. शो में एंट्री करने से पहले नीलम ने सलमान खान को बताया था कि उनके एक-एक म्यूजिक वीडियो पर करीब 300-400 मिलियन व्यूज आते हैं. ऐसे में उन्हें फैंस का भी तगड़ा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.  बिग बॉस में दिख चुके हैं ये भोजपुरी सितारे लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीलम से पहले भी कई भोजपुरी सितारे बिग बॉस में दिखाई दे चुके हैं. मगर हर कोई अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली मोनालिसा, अक्षरा सिंह, संभावना सेठ का नाम शामिल है. संभावना और मोनालिसा को शो में काफी पसंद किया गया था. दोनों ने अपनी छाप छोड़ी थी. मगर बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं अक्षरा सिंह की जर्नी थोड़ी फीकी रह गई थी.  भोजपुरी हसीनाओं के अलावा इंडस्ट्री के कई हीरो भी बिग बॉस में जलवा बिखेर चुके हैं. इनमें दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी का नाम शामिल है. देखा जाए तो कई सीजन्स में भोजपुरी फ्लेवर देखने को मिला है. अब इस बार नीलम गिरी फैंस के दिलों पर कितनी छाप छोड़ती हैं ये देखने वाली बात होगी.  

अफवाहों के बीच गोविंदा-सुनीता की जोड़ी साथ दिखी, बोले- कंट्रोवर्सी सुनने आए हो?

मुंबई बुधवार को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता साथ में मीडिया के सामने आए। इस मौके पर दोनों ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने बच्चों टीना और यश के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। गोविंदा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इससे ज्यादा खास और कुछ नहीं हो सकता। जब भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है तो परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और दुख मिट जाते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि हम सभी मिल-जुलकर शांति से जीवन बिताएं। हम सब यूं ही साथ बने रहे।' बच्चों के लिए एक्टर ने मांगा आशीर्वाद इस खास मौके पर गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं खासतौर पर आपका आशीर्वाद यश और टीना के लिए चाहता हूं। आप सभी उनका साथ दें और उन्हें सहारा दें। मैं भगवान गणेश से उनकी सफलता की कामना करता हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद उनके नाम को मुझसे भी ऊंचा उठाए और लोग हैरान हों कि गोविंदा के बच्चे बिना किसी बाहरी सहारे के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर गए।' तलाक के रूमर्स पर नहीं दिया जवाब इस दौरान सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन उनसे जब उनके तलाक के रूमर्स के बारे में पूछा गया तो दोनों में से किसी ने बात नहीं की। जब गोविंदा और सुनीता से कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, 'आप लोग यहां कॉन्ट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोर्या बोलने के लिए आए हैं।'

निसा देवगन ने बनाई फिल्मों से दूरी, ट्रोलिंग का डर या पर्सनल चॉइस?

मुंबई  बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल सितारों के बच्चे फिल्मों में कदम रख रहे हैं. इस साल रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने-अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. अब फैन्स काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा को भी फिल्मों में देखना चाहते हैं. नीसा ने अपने ट्रांसफॉर्म से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन इसी बीच काजोल ने हिंट दिया है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में शामिल नहीं होंगी. इसके पीछे की एक वजह नेपो किड्स की कड़ी आलोचना भी है. काजोल ने कहा, “वह एक्टिंग में कदम नहीं रख रही हैं. वह 22 साल की हैं और उन्होंने लगभग तय कर लिया है कि वह इंडस्ट्री में नहीं आएंगी.” इस दौरान काजोल ने नेपो किड, स्टार्स के बच्चों को नेपो बेबी कहना जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्र के प्रोस-कॉन्स के बारे में भी बात की.  उन्होंने कहा, 'जब आप फिल्मी दुनिया में एंटर करते हैं तो आपको यहां पता चलता है कि हर कदम पर आपको परखा जाएगा. कई बार आप बुरे, हास्यास्पद और भयावह दौर से भी गुजरते हैं, लेकिन ये सबकुछ आपकी ग्रोथ और जर्नी का हिस्सा है. ये ऐसी चीजें हैं कि हर कोई फेस करता है. इसको लेकर यहां आपके पास कोई च्वॉइस नहीं होती.'  बता दें कि अक्सर मुंबई में निसा को स्पॉट किया जाता है. पैपराजी अक्सर उनकी फोटो लेते हैं. कई मौकों पर निसा अपनी मां काजोल के साथ तो कभी अपने दोस्तों के साथ नजर आ जाती हैं. नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में काजोल और निसा का लुक काफी वायरल हुआ था. दोनों ने अच्छा पोज दिया था, लोगों ने उनके आउटफिट की तारीफ की थी.  22 साल की निसा ने हाल में ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. उन्होंने स्विटजरलैंड के Glion Institute of Higher Education से ग्रेजुएशन किया है. कुछ महीने पहले ही उनकी ग्रैजुएशन सेरेमनी के फोटोज सामने आए थे.  फायदे और नुकसान दोनों हैं – काजोल काजोल ने नेपोटिज्म पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, “जब आप फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं और आपको जांच से गुजरना होगा. इसमें से कुछ कठोर होता है, कुछ हास्यास्पद और भयानक, लेकिन यह सब आपकी ग्रोथ और जर्नी का हिस्सा है. यह ऐसी चीज है जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है. यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में आपके पास कोई ऑप्शन हो.” बॉलीवुड में नहीं आएंगी नीसा – काजोल इस साल मार्च में एक मीडिया चैनल के इवेंट के दौरान, काजोल ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी नीसा ने मन बना लिया है और वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखेंगी. नीसा के फिल्म इंडस्ट्री में आने की अटकलों पर बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का फिलहाल एक्टिंग में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं है. काजोल ने कहा, “बिल्कुल नहीं..नहीं, मुझे लगता है..वो 22 साल की हो गई है..होने वाली है अभी.. मुझे लगता है कि उसने अपना मन बना लिया है कि वो इंडस्ट्री में नहीं आने वाली है अभी.”

मनोरंजन जगत को फिर लगा झटका, फेमस एक्टर ने अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु के निधन की खबर सामने आई थी। वहीं, अब पता चला है कि जाने माने एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को मायूस कर दिया है। जॉय बनर्जी को डायबिटीज और सीओपीडी की शिकायत थी और उन्हें 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन सोमवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जॉय बनर्जी ने 63 साल की उम्र में 25 अगस्त को सुबह 11:35 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरे बंगाली सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले काफी मायूस हो गए हैं। जॉय बनर्जी सिर्फ एक्टिंग जगत के ही नहीं राजनीति जगत में भी काफी फेमस थे। वह दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसदी का चुनाव भी लड़ चुके थे। एक्टिंग करियर की बात करें तो जॉय बनर्जी ने चर्चित फिल्म 'अपरूपा' से अपने  करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 'मिलन तिथि', 'अभागिनी', 'हीरक जयंती', 'जीवन मरण', 'तुमि कर', 'दीपशिखा' और 'पेन्नम कोलकाता' जैसी फिल्मों में काम किया।  

CM योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय’ को बॉम्बे हाईकोर्ट से हरी झंडी

मुंबई  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को बॉम्बे हाइकोर्ट से हरी झंडी मिल गई है. ये फिल्म अब जल्द रिलीज हो सकती है. इस फिल्म का टाइटल 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' है. जिसकी रिलीज को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी. कोर्ट ने साफ किया था कि पहले वो फिल्म देखेगी, फिर इसे लेकर आदेश जारी होगा. जिसके बाद अब फिल्म निर्माताओं को राहत मिली है.  जल्द अनाउंस होगी रिलीज डेट फिल्म को लेकर निर्माताओं की तरफ से सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाए गए थे और देरी की बात कही गई थी. जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की और अब बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने निर्माताओं की याचिका को सही माना और अब यह फिल्म रिलीज की जाएगी. कोर्ट के आदेश के बाद अब निर्माता ऑर्डर की कॉपी लेकर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करेंगे. सेंसर बोर्ड ने जताई थी आपत्ति सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे और इसकी रिलीज पर रोक लगाई गई थी. हाईकोर्ट ने उन तमाम सीन्स को देखा, जिन पर CBFC को आपत्ति थी. हालांकि कोर्ट को किसी भी सीन में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं नजर आया और अब इस फिल्म को रिलीज करने का आदेश जारी हुआ है. सेंसर बोर्ड ने कहा था कि फिल्म सिनेमैटोग्राफ एक्ट का पालन नहीं करती है. योगी आदित्यनाथ के जीवन और राजनीतिक करियर पर आधारित इस फिल्म में उनकी जिंदगी के तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनके गोरखपुर से लेकर यूपी के सीएम बनने की कहानी इसमें दिखाई जा सकती है.  फिल्म पर थीं कई आपत्तियां CBFC की तरफ से योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनाई गई इस फिल्म को लेकर 29 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं. जिसके बाद 8 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया था, हालांकि बाकी आपत्ति बरकरार थी. 17 अगस्त को बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.  निर्माताओं ने लगाए थे आरोप फिल्म को बनाने वालों की तरफ से याचिका में सेंसर बोर्ड पर कई आरोप लगाए गए थे. जिसमें कहा गया कि ये उनके मौलिक अधिकारों का हनन है. निर्माताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने के लिए बाध्य किया गया. जो नियमों के खिलाफ है. वहीं CBFC की तरफ से कहा गया कि हर नियम का पालन हुआ है और उन्हीं चीजों पर आपत्ति जताई गई थी, जो सिनेमैटोग्राफ एक्ट का उल्लंघन करते हैं.   

योग से दूर करें कूल्हों की जकड़न, शिल्पा शेट्टी ने बताए आसान तरीके

मुंबई,  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपने अभिनय के लिए चर्चाओं में रहती हैं बल्कि अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और पॉजीटिव सोच के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कैसे योग पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कुछ योगासन से झुकना या बैठना आसान हो जाता है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “जब आप योग मैट पर हों, तो बस उसी पल में रहें।” अभिनेत्री ने आसन के बारे में भी जानकारी दी। समझाते हुए लिखा, “ये पोज पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है — खासकर कूल्हों, हैमस्ट्रिंग्स (जांघ के पिछले हिस्से), अंदरूनी जांघों और ग्रोइन को अच्छे से खींचता है। रोजमर्रा की हरकतें जैसे नीचे झुकना या बैठना (स्क्वाट करना) आसान हो जाती हैं। कूल्हों की जकड़न कम होती है और वहां की हड्डियां और मांसपेशियां ज्यादा खुलती हैं। टखनों और घुटनों में रक्तसंचार बढ़ता है जिससे वे मजबूत बनते हैं। पेल्विक (शरीर के निचले हिस्से) की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच और मजबूत करता है। शरीर का संतुलन और स्थिरता बेहतर होती है—यह पेट और आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर का नियंत्रण बढ़ता है। शिल्पा हमेशा खुद को फिट रखने पर जोर दिया करती हैं। इसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं। उन्होंने जिम के जरिए अपनी ताकत और लचीलापन बढ़ाया है। इससे पहले शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे कार्डियो एक्सरसाइज करके कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वीडियो में वह जंपिंग जैक्स, स्टैंडिंग क्रंचेस, और जुम्बा डांस करती नजर आ रही थीं। शिल्पा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “फिट रहने का सफर बोरिंग नहीं होना चाहिए। किसने कहा कि कैलोरी बर्न करना मजेदार नहीं हो सकता? यह मेरा तरीका है। यह कैलोरी फैट को घटाने के साथ-साथ फेफड़ों को भी मजबूत करती है।”  

प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन और देवरा 2 पर तय समय पर काम शुरू करेंगे एनटीआर जूनियर!

  मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर, प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन और देवरा 2 पर तय समय पर काम शुरू करेंगे। एनटीआर जूनियरने बॉलीवुड में काफी इंतजार के बाद फिल्म वॉर 2 के साथ कदम रखा है। वॉर2, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित की गई एक एक स्पाई थ्रिलर है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई। फिल्म वॉर 2 के बाद एनटीआर जूनियर अपनी अगली प्रशांत नील के साथ की जाने वाली फिल्म और फिर देवरा 2 पर काम करना शुरू करेंगे।इस प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टीम तैयारियों में जुट चुकी है और काम की शुरुआत हो चुकी है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थी कि एनटीआर ने यशराज फिल्मस के साथ वॉर फ्रेंचाइज़ी के अलावा मल्टी-फिल्म डील साइन की है, और इसमें से एक सोलो फिल्म भी है। ऐसे में अब यह नई रिपोर्ट्स सामने आईं हैं कि एनटीआर ने अपने पहले के कमिटमेंट्स की वजह से इन्हें नए प्रोजेक्ट्स को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।हालांकि, एनटीआर की प्लानिंग शुरू से ही यही थी कि वह वॉर 2 के बाद पहले प्रशांत नील की फिल्म करेंगे और उसके बाद देवरा 2 पर काम शुरू करेंगे। इस तरह से यह कोई नई बात नहीं है। प्रशांत नील की एनटीआर के साथ बनने वाली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल फिलहाल ड्रैगन रखा गया है।