samacharsecretary.com

पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो संग दिखीं कैटी पेरी, यूज़र्स बोले– “अब सिंगर के पैसे चाहिए?”

लॉस एंजिल्स डेटिंग की अफवाहों के बीच हॉलीवुडज सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब छाया है। इस वीडियो में वो पेरी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस में हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हाल ही में शनिवार को 25 अक्टूबर की रात पेरिस में एक साथ दिखे। इस वीडियो के बाद से एक बार फिर से उनके रोमांटिक रिश्ते को लेकर फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। दोनों ने पेरी के 45वें जन्मदिन पर फ्रांस की राजधानी में शाम साथ बिताई। इस रोमांटिक कपल की मौजूदगी ने रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर शहर को चर्चा के बीच ला दिया है। वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले चलते दिख रहे सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पहले क्रेजी हॉर्स पेरिस (एक फेमस पेरिसियन कैबरे ) में दिखे, जो शहर में आने वाले मशहूर हस्तियों के लिए एक फेमस स्पॉट माना जाता है। फैन ने कैटी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया क्रेजी हॉर्स पेरिस में परफॉर्मेंस के बाद, पेरी और ट्रूडो हाथों में हाथ डालकर एक साथ थिएटर से बाहर निकलते दिखे। वहां मौजूद लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब हुए जा रहे थे। फैन ने कैटी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और इन झलकियों पर लोगों ने दोनों के रोमांटिक रिश्ते की अफवाह को और तेज कर दी है। अब इन वीडियोज़ पर लोगों के रिएक्शंस भी खूब आ रहे हैं। एक ने कहा- हम जानते हैं कैटी डॉलर्स के लिए कुछ भी कर सकती हैं। वहीं एक और ने कहा- ये दोनों एक-दूसरे को डिजर्व करते हैं और इसी के साथ वॉमिट वाली इमोजी भी पोस्ट की है। एक और ने कहा है- ये प्रूफ है कि वो गे नहीं हैं। एक ने तो यहां तक कहा- उन्हें सिंगर के पैसे चाहिए। एक यॉट में किसिंग वाली तस्वीरें थीं चर्चा में पॉप स्टार और पूर्व प्रधानमंत्री पहले भी साथ दिख चुके हैं लेकिन अपने रिश्ते पर न तो कैटी पेरी और न ही जस्टिन ट्रूडो ने कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है। पेरिस की इस सैर से पहले पेरी और ट्रूडो की कैलिफोर्निया कोस्ट पर एक यॉट में किसिंग वाली तस्वीरें सामने आई थीं, जो काफी चर्चा में रही। उन्हें मॉन्ट्रियल में साथ खाना खाते देखा गया था यहां बताते चलें कि दोनों को लेकर चर्चा जुलाई में शुरू हुई थी, जब उन्हें मॉन्ट्रियल में साथ खाना खाते और बाद में माउंट रॉयल पार्क में टहलते हुए देखा गया था। ट्रूडो कथित तौर पर पेरी के लाइफटाइम्स टूर के दौरान उनके मॉन्ट्रियल कॉन्सर्ट में भी नजर आए थे। जून में ऑरलैंडो ब्लूम से हुईं अलग और जुलाई में ट्रूडो के साथ वहीं कैटी पेरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ सात साल और छह साल की सगाई के बाद जून 2025 में अपना रिश्ता तोड़ लिया। दोनों अपनी बेटी डेजी डव की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं, जिसका जन्म अगस्त 2020 में हुआ था।

‘जन्नत’ फेम अभिनेत्री सोनल चौहान की ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में हुई एंट्री

मुंबई,  ‘जन्नत’ फेम अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में हो गई है। इसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सोनल ने भी टीम को थैंक्स कहते हुए एक पोस्ट किया है। अभिनेत्री सोनल चौहान को ‘जन्नत’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार गिफ्ट हैंपर और प्रोडक्शन हाउस के एक नोट की झलक दिखाई। नोट में जानकारी दी गई है कि सोनल अब मिर्जापुर फिल्म का हिस्सा हैं। इस नोट में लिखा है, “प्रिय सोनल, हम आपको ‘मिर्जापुर’ की टीम में पाकर बहुत उत्साहित हैं। हम पर्दे पर आपके अभिनय का जादू को देखने के लिए बेताब हैं।” सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई और मैं आप सभी को यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि हम पर्दे पर क्या-क्या दिखाने वाले हैं। इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अली फजल एक बॉडी बिल्डर के रूप में दिखाई देंगे, इसके लिए उन्होंने जमकर ट्रेनिंग भी ली है। क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर’ में गद्दी के लिए लड़ते बाहुबलियों की दुनिया को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म से सीरीज के किरदारों की बड़े पर्दे पर वापसी होगी। इसमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू के रूप में अली फजल और मुन्ना के रूप में दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म में श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता के रोल को निभाती दिखाई देंगी और रसिका दुग्गल फिल्म में अपने बीना त्रिपाठी के किरदार में दिखाई देंगी। इस सीरीज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मुख्यतः मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों में हुई थी। इस बार भी इसकी शूटिंग इन्हीं जिलों में हो रही है। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और मोहित मलिक जैसे नए कलाकार भी हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है, मगर इसे अगले साल तक रिलीज किया जाएगा।  

सचिन चंदवाड़े ने की खुदकुशी, ‘जामताड़ा’ के युवा एक्टर की लाश फंदे से लटकी मिली

जलगांव फेमस हिंदी वेब सीरीज 'जामताड़ा 2' में नजर आए मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े का 25 साल की उम्र में आत्महत्या से निधन हो गया। उन्हें उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया। जलगांव के परोला जिले के रहने वाले सचिन पुणे आईटी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। सचिन को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह अपनी नई मराठी फिल्म 'असुरवन' की रिलीज की तैयारी कर रहे थे। महाराष्ट्र टाइम्स के अनुसार, सचिन 23 अक्टूबर को अपने जलगांव स्थित आवास पर मृत पाए गए। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें पंखे से लटका देखा और उन्हें अस्पताल ले गए। हालांकि उन्हें उनके गांव, उंदिरखेड़े के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें धुले के एक अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे सचिन की मृत्यु हो गई। 'असुरवन' का मोशन पोस्टर शेयर किया अपनी मौत से पांच दिन पहले, सचिन ने अपनी आगामी मराठी फिल्म 'असुरवन' का मोशन पोस्टर शेयर किया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे और अपने काम से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। 23 सितंबर, 2022 को, सचिन ने 'जामताड़ा 2' के सेट से एक तस्वीर शेयर की। वह इस फेमस नेटफ्लिक्स सीरीज में एक कैरेक्टर रोल में नजर आए थे। पूजा मोइली और अनुज ठाकरे के साथ असुरवन में उनका बड़ा रोल था। सचिन रामचंद्र अंबट की निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। सचिन के निधन की खबर आने से पहले ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया था। ऐसा लग रहा था कि वह इस थ्रिलर फिल्म के मेन किरदारों में से एक होंगे। परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परोला पुलिस ने 'दुर्घटनावश मृत्यु' का मामला दर्ज किया है। उनकी आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके परिवार और 'असुरवन' के मेकर्स ने अभी तक 25 वर्षीय सचिन की आत्महत्या के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

Bigg Boss 19 में तकरार: अभिषेक के अतीत पर चर्चा से भड़की अशनूर, तान्या को सुनाई खरी-खोटी

मुंबई ' बिग बॉस 19 ' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को हिंट दिया कि उनका कोई अपना बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाला है। वो किसी की गर्लफ्रेंड भी हो सकती है और किसी की एक्स वाइफ भी। अब ये सुनते ही अभिषेक बजाज के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें लगने लगा कि एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल घर में आ सकती हैं। हालांकि ये बात उन्होंने सिर्फ अशनूर से डिस्कस की क्योंकि उन्होंने खुद को अभी शो में बैचलर ही दिखा रखा है। अब लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल ने भांप लिया कि अभिषेक शादीशुदा हैं। और ये बात उनसे पूछ भी ली। अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट, तीनों गार्डन एरियो में बैठो होते हैं। जहां पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक्टर से सवाल किया, 'क्या बाहर आ गया है तेरा? तू शादीशुदा वगैरह तो नहीं है?' इस पर जवाब आया, 'नहीं नहीं।' फिर तान्या बोलीं, 'ये तू जो करता है ना गुड बॉय फेस… मैं बहुत चतुर और शातिर हूं अभिषेक। शायद तेरी शादी या एक्स गर्लफ्रेंड बाहर आ गई हो।' तान्या मित्तल को अभिषेक की एक्स वाइफ का हुआ अंदेशा अभिषेक ने तान्या से कहा, 'अरे यार, वो सब मुझे नहीं पता कि अभी क्या है। बहन है मेरी।' और उठकर जाने लगते हैं तो फरहाना टोकती हैं, 'तू भाग क्यों रहा है मालती की तरह?' वह बिना बोले वहां से सीधे वॉशरूम में चले जाते हैं। इधर, तान्या कहती हैं, 'हे भगवान ये आदमी, एकदम गेमप्लेयर है।' और अभिषेक को चिढ़ाते हुए बोलती हैं, 'एक्स वाइफ।' अभिषेक ने तान्या की अशनूर से की शिकायत फिर अभिषेक जाकर अशनूर को बताते हैं, 'तान्या एक्स वाइफ, एक्स वाइफ बोल रही है।' फिर बाथरूम में नहा रही अशनूर शॉकिंग रिएक्शन देती हैं और कहती हैं, 'व्हाट द हेल, ये बेवकूफ है क्या।' और जाकर अमल मलिक की दोस्त से कहती हैं, 'तान्या किसी के पर्सनल लाइफ में क्यो जा रहे हो?' सामने से जवाब आता है, 'ये क्यों भड़क रही है?' एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरा दोस्त है तो भड़कूंगी।' लेकिन तान्या ने झल्लाते हुए कहा, 'हम जितना चाहें मजाक कर सकते हैं।' अशूनर बोलीं, 'हां मैं अब आपका असली कैरेक्टर देख रही हूं।' अशनूर और तान्या में अभिषेक के कारण झगड़ा तान्या ने पहले अशनूर से कहा, 'मुझे अपना कैरेक्टर पता है, मुझे मत बताओ अशनूर।' फिर अभिषेक से बोलीं, 'अगर आपकी वकील वो है, और आपसे मजाक ही नहीं करना है कोई भी, तो मैं भी पलटकर तुझसे कभी बात नहीं करूंगी जीवन में।' बता दें कि अभिषेक और आकांक्षा की शादी 2017 में हुई थी और 2020 में इनका तलाक हो गया था। एक्स वाइफ ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। यहां तक कि बताया था कि उनका मिसकैरेज भी हुआ था और एक्स पति का कई लड़कियों से अफेयर चल रहा था।

किम कार्दशियन का चौंकाने वाला खुलासा: 45 की उम्र में झेला ब्रेन एन्यूरिज्म, तलाक और तनाव को बताया वजह

लॉस एंजिल्स बेहद मशहूर अमेरिकी टीवी पर्सनैलिटी किम कार्दशियन ने अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने रियलिटी सीरीज 'द कार्दशियन्स' के नए सीजन के टीजर में किम MRI स्कैनर के पास जाती हुई दिखाई देती हैं और बाद में, परिवार को बताती हैं कि उन्‍हें 'थोड़ा सा एन्यूरिज्म' था। इस बात को सुनकर उनकी बड़ी बहन, कर्टनी कार्दशियन चौंक जाती हैं। टीजर के आते ही किम कार्दश‍ियन के फैंस भी अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की हेल्‍थ को लेकर चिंता में आ गए हैं। किम कार्दशियन ने टीजर में आगे बताया है कि डॉक्टर ने एन्यूरिज्म की वजह तनाव (स्‍ट्रेस) को बताया है। किम कहती हैं, 'डॉक्‍टर्स ने कहा है कि यह बस तनाव के कारण है।' किम ने बताया कि वह इस वक्‍त कई तरह दबाव से जूझ रही हैं, जिसमें उनकी लॉ स्कूल की पढ़ाई भी शामिल है। उन्हें कानूनी पढ़ाई की परीक्षा और इस कारण इमोशनल होते हुए द‍िखाया गया है। कान्‍ये वेस्‍ट और बच्‍चों का किया जिक्र क्लिप में किम अपने पूर्व पति कान्ये 'ये' वेस्ट का भी जिक्र करती हैं। कान्‍ये से किम को चार बच्चे हैं। वह पूर्व पति से तलाक के बारे में भी सोचती हुई दिखाई देती हैं। किम आगे रोते हुए कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि यह खत्म हो गया। चाहे कुछ भी हो, मेरा पूर्व पति मेरे जीवन में रहेगा। हमारे चार बच्चे हैं।' बाद में वह इस पर निराश होकर कहती हैं, 'कल रात भी मैं ये सोच रही थी कि आखिर ये हो क्यों रहा है?' क्‍या होता है ब्रेन एन्यूरिज्म जानकारी के लिए बता दें कि 'ब्रेन एन्यूरिज्म' का मतलब है मस्तिष्क की रक्त वाहिका में एक उभार या सरल शब्‍दों में कहें तो 'गुब्बारे' जैसा बन जाना। 'मायो क्‍ल‍िनिक' के मुताबिक, ज्यादातर ब्रेन एन्यूरिज्म छोटे और गंभीर नहीं होते। इनमें से अध‍िकतर फटते नहीं हैं। लेकिन अगर एन्यूरिज्म लीक हो जाता है या फट जाता है, तो इससे दिमाग में रक्तस्राव हो सकता है, जो स्‍थ‍िति को गंभीर बना सकता है। ज्यादा तनाव की वजह से वापस आया 'सोरायसिस' हालांकि, जो भी हो, किम कार्दशियन के फैंस और उनके परिवार के लिए यह यकीनन चिंता का सबब बन गया है। 'द कार्दशियन्स सीजन 7' के प्रीमियर में, इससे पहले उन्होंने अपने 'सोरायसिस' का खुलासा किया, जो उन्हें तलाक के बाद से फिर नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, 'तलाक के बाद से मुझे सोरायसिस नहीं हुआ है, और यह फिर अचानक वापस आने लगा है। मैं ज्यादा तनाव महसूस करती थी, शायद इसलिए क्योंकि मुझे अपनी जरूरत की चीजों की बहुत ज्यादा सुरक्षा करनी पड़ रही थी। किम बोलीं- बच्‍चों को नेगेटिव इन्‍फ्लुएंस से बचाना है किम ने बताया कि उनके लिए अपने चार बच्चों, नॉर्थ (12), सेंट (9), शिकागो (7) और साम (6) को नेगेटिव इन्‍फ्लुएंस से बचाना है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे बड़े हो रहे हैं और आख‍िर में वह खुद सीखेंगे और चीजों को समझेंगे, इसलिए एक मां के रूप में उनकी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि मुश्किल समय में वे सुरक्षित रहें। कान्‍ये वेस्‍ट को लेकर अब मसहूस नहीं होती जिम्‍मेदारी इसी तरह कान्ये वेस्ट के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए किम ने कहा कि पहले वह हमेशा उनकी मदद करने और उन्हें बचाने की जिम्मेदारी महसूस करती थीं। उन्‍हें अक्सर लगता था कि सबको साथ रहना चाहिए था या और ज्यादा मदद करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन इस बार उन्हें अब यह ज‍िम्मेदारी महसूस नहीं हो रही।

मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियां बिताकर एनर्जेटिक अंदाज़ में ‘वन’ की शूटिंग पर लौटे

मुंबई,  अपनी जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियों के बाद एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘वन’ की शूटिंग पर लौट आए हैं। मनीष पॉल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिये शेयर करते हुए अपने दर्शकों तक पहुंचाई है। मनीष पॉल फिल्म “वन” में एक बेहद दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार में नज़र आएंगे, जो हाल ही में रिलीज़ हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में उनके निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग होगा। बालाजी टेलीफिल्म्स की आगामी फिल्म ‘वन’ में मनीष पॉल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी नज़र आएंगे। मनीष पॉल की दिवाली ब्रेक के बाद फिल्म सेट पर वापसी उनके दमदार करियर का एक और रोमांचक अध्याय साबित होने जा रही है। ‘वन’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों के साथ मनीष एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं।  

रूपाली गांगुली से डेविड धवन तक कई हस्तियों ने सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

मुंबई, दिवंगत अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स और उनके दोस्त सतीश शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के उनके सह-कलाकार रूपाली गांगुली, सुमित राघवन, राजेश कुमार, रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और अभिनेता दीपक पाराशर भी पहुंचे। उनके बाद नील नितिन मुकेश, अवतार गिल, रूमी जाफरी, अनंत नाग और डेविड धवन जैसे अन्य लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ जॉनी लीवर और निर्माता अशोक पंडित को भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया। सतीश शाह के शव को एक एंबुलेंस के जरिए शमशान घाट तक पहुंचाया गया। उसके पीछे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सभी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। शनिवार को मुंबई में 74 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सतीश शाह को शिवाजी पार्क स्थित हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सतीश शाह के निधन की जानकारी देते हुए पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। आज (शनिवार) सुबह अस्पताल को शाह के स्वास्थ्य के बारे में एक इमरजेंसी कॉल आया। मेडिकल टीम के साथ एक एम्बुलेंस तुरंत उनके आवास पर भेजी गई, जहां उन्हें बेहोश पाया गया। एम्बुलेंस में उन्हें सीपीआर देना शुरू किया गया, जो पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पहुंचने तक जारी रहा। हमारी मेडिकल टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद सतीश शाह को बचाया नहीं जा सका। सतीश शाह भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के लोकप्रिय कैरेक्टर आर्टिस्ट थे, जो अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और अभूतपूर्व अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते थे।  

खेसारी मुझे खुलेआम नीचा दिखाते हैं— अक्षरा सिंह का बड़ा आरोप, ज्योति सिंह को लेकर कही यह बात

पटना इस बार बिहार चुनाव कई मायनों में खास है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जीत के लिए पसीना भी बहा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर जमकर बरसी हैं। अक्षरा सिंह ने 'बिहार तक' से बातचीत में यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने की उन्हें जानकारी नही थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि वो (खेसारी लाल यादव) तो खुलेआम उनका अपमान करते हैं इसलिए उनको वो सपोर्ट क्यों करें। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि इस बार खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने रील्स तो इससे देखा था लेकिन मुझे इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। मैं छठ में व्यस्त थी। मैं जब पटना आई तब पता चला कि खेसारी लाल यादव लड़ रहे हैं। रितेश पांडे भी चुनाव लड़ रहे हैं, सब अपनी इंडस्ट्री से हैं और आगे बढ़ें तो अच्छा है। जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या वो खेसारी लाल यादव का सपोर्ट करेंगे? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि वो तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं तो हम कहां से उनका सपोर्ट करने जाएंगे। सपोर्ट कोई मांगेगा और अपना समझेगा तब ही ना जाएंगे सपोर्ट करने। जो खुलेआम मेरा अनादर करते हो उनका हम क्या सपोर्ट करेंगे। लेकिन इंसानियत के नाते हम चाहेंगे कि इंडस्ट्री के लोग हैं तो आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें। ये लोग अगर तरक्की करते हैं तो हमारी इंडस्ट्री का काफी नाम होता है। मैं उस नजरिए से देखती हूं। अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि अगर महिला सम्मान की बात करते हैं तो सबको एक नजर से देखेंगे। ऐसा नहीं कि एक को तुच्छ बता कर दूसरे को बड़ा बताएंगे। सबको समान भाव से देखेंगे। पहले वो ऐसे नहीं थे अब पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं। ज्योति सिंह पर भी बोलीं अक्षरा सिंह पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आंकलन करने का हक है। मुझे लगता है कि अगर हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो एक-दूसरे को खीचेंगे भी नहीं, क्यों खीचेंगे?इसलिए मैं उनके समर्थन में हूं और मैं चाहूंगी एक महिला होने के नाते की वो काफी तरक्की करें और जीत जाएं।  

नवंबर 2025: हंसी का बवंडर, इन कॉमेडी फिल्मों की होगी धूम

मुंबई  सिनेमा प्रेमियों के लिए सुपरहिट रहने वाला है। वजह है एक से बढ़कर एक फिल्में नवंबर में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। सभी फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। इसलिए दर्शकों को भी बेसब्री से इनका इंतजार है। सात नवंबर को हक और जटाधरा सात नवंबर को हक फिल्म रिलीज हो रही है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म रियल स्टोरी पर बनी हुई है। मशहूर शाह बानो केस पर यह फिल्म बनाई गई है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत जटाधरा रिलीज हो रही है। दे दे प्यार दे-2 14 नवंबर को आएगी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे-2 भी नवंबर में ही आ रही है। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो रही है। दे दे प्यार दे में अजय देवगन और रकुल प्रीत, तब्बू की जोड़ी को खूब सराहना मिली थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब गुदगुदाया था। मस्ती-4 में दिखेंगे विेवेक, रितेश और आफताब 21 नवंबर को मस्ती-4 रिलीज हो रही है। यूथ्स को इस फिल्म का इंतजार है। इसके अलावा जिन्होंने पहली मस्ती फिल्म से लेकर तीनों पार्ट देखे हैं, उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसमें भी विवेक ओबेरोय, रितेश देशमुख और आफताब की जोड़ी नजर आने वाली है।

सलमान खान पर पाकिस्तान की गिरी नजर, बयान के बाद भड़का इस्लामाबाद!

मुंबई  बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के बयान से बिलबिलाए पाकिस्तान ने उन्हें आतंकी घोषित कर दिया है। हाल में ही सलमान खान ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को अलग देश बताया था। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार बुरी तरह चिढ़ गई। इसके बाद अब शहबाज शरीफ की सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उनका नाम चौथे शेड्यूल में शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक चौथी सूची में शामिल कनरे का मतलब होता है कि उनपर कट्टरपंथी गतिविधियों के चलते नजर रखी जाएगी। अब तक सलमान खान या फिर उनके किसी प्रतिनिधि की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सलमान खान ने क्या कहा था? सऊदी अरब में एक फोरम में संबोधित करते हुए सलमान खान ने कहा था, ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। इसी बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई थी। दरअसल लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है। सलमान खान के बयान से भी ऐसा लगता था कि वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता रहे हैं। ऐसे में उसका बौखलना तय था। एक तरफ जहां पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है तो दूसरी तरफ बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता उनसे खुश हैं। उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद भी दिया है। हालांकि यह अब तक नहीं पता चला कि सलमान खान ने बातों ही बातों में इस तरह बोल दिया था या फिर जानबूझकर बलूचिस्तान का अलग से नाम लिया था। बात दें कि बलूचिस्तान में आजादी के लिए आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। अकसर यहां हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं। दरअसल बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में धनी है लेकिन आर्थिक रूप से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। यहां चीन के प्रोजेक्ट्स का भी विरोध होता रहता है। अकसर विद्रोही पाकिस्तान की सेना या फिर अन्य इलाके के लोगों को निशाना बनाते हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान के 46 फीसदी हिस्से में है लेकिन यहां की आबादी केवल 1.5 करोड़ के आसपास है।