samacharsecretary.com

टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, पावरप्ले में ठोके 118 रन; न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

वेलिंगटन वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी रहे. भारत ने महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया. अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से गजब की छाप छोड़ी. भारत ने महज़ 2.2 ओवरों (14 गेंदों) में ही टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इसके साथ ही वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले (ओवर्स 1-6) में बिना किसी नुकसान के 118 रन ठोककर टीम इंडिया ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 100 से ज्यादा रन ठोकने का यह अनोखा कारनामा दुनिया की चुनिंदा टीमें ही कर पाई हैं. इस मामले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 118 रन कूटकर अपनी बादशाहत साबित की. भारत इससे पहले दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ भी पावरप्ले में 100 रन (100/0) बना चुका है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सोफिया के मैदान पर रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 5.4 ओवर में 116 रन (116/0) बनाए थे, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबर्ग में ऑस्ट्रेलिया (113/1) ने बनाए थे. 40 गेंदें शेष रहते मिली जीत रायपुर में इसी साल 23 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों के विशाल लक्ष्य को 28 गेंदें बाकी रहते आसानी से हासिल करने वाली टीम इंडिया ने आज वेलिंगटन में एक बार फिर वही इतिहास दोहरा दिया है. कीवी टीम के 199 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर ऐसा कोहराम मचाया कि महज 13.2 ओवरों यानी 40 गेंदें शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बड़े लक्ष्यों का पीछा करते हुए इतनी तेज और धमाकेदार जीत दर्ज करने के मामले में यह भारत का एक और ऐतिहासिक कारनामा है, जिसने दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है. टी20 में सबसे तेज टीम 100 रन भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवरों में ही अपने 100 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे तेज शतकीय साझेदारी और टीम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में रोमानिया (5.2 ओवर), साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (5.3 ओवर) जैसी टीमें भी ज्यादा पीछे नहीं हैं, जिन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करके यह मुकाम हासिल किया है. सबसे तेज फिफ्टी साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह द्वारा खेली गई 12 गेंदों की ऐतिहासिक पारी आज भी इस लिस्ट में नंबर-1 पर कायम है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों और 15 गेंदों में जबकि शिवम दुबे ने 15 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इस कुलीन सूची में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. टी20 में सबसे तेज टीम अर्धशतक मैच की पहली गेंद से ही विपक्षी गेंदबाजों पर किस कदर टूट पड़ा जाता है, इसका अंदाजा टी20 क्रिकेट के इस रिकॉर्ड से लगाया जा सकता है. पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया के बाद अब भारत ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में महज 2.2 ओवरों में अपनी टीम के 50 रन पूरे करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी (Fastest Team Fifty) बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिलीपींस, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भी इस मामले में अपनी तूफानी शुरुआत के लिए जानी जाती हैं. टी20 में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 8 बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसके आसपास भी फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं टिकता. इस मामले में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 छक्के) और भारत के ही सूर्यकुमार यादव (5 छक्के) अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं.

अभिषेक ने बनाए दो रिकॉर्ड, सूर्या की बराबरी

इंदौर अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार को अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक की 30 गेंदों में 69 रनों की पारी के दम पर भारत ने 223 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। हालांकि, बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों के विकेट तेजी से गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर बनाने की रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी और पूरी टीम 223 रन पर आउट हो गई।   18 गेंदों में अर्धशतक, कोहली-सैमसन को पीछे छोड़ा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने विराट कोहली और संजू सैमसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 21-21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। विराट ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी, जबकि संजू सैमसन ने इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम है, जिन्होंने 2023 में महज 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो ने भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।   टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय     अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मुकाबले में 2 हजार टी20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।     भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा 4,231 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 4188, सूर्यकुमार यादव ने 3272, हार्दिक पांड्या ने 2288 और केएल राहुल ने 2265 रन बनाए हैं।     अभिषेक ने अब तक 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 64 पारियों में 2,036 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.83 और स्ट्राइक रेट 195.95 रहा है। उनके नाम तीन शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 135 रन है। गेंदों के लिहाज से भी अभिषेक ने तेजी से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने महज 1024 गेंदों का सामना करके टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 हजार रन पूरे किए।   एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में शामिल     अभिषेक के लिए साल 2026 भी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल 32 मैचों और पारियों में 921 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.70 और स्ट्राइक रेट 206.50 रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और आठ अर्धशतक निकले हैं।     इस साल अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 68 छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। दोनों एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।     हालांकि, छक्के लगाने के मामले में अभिषेक की रफ्तार और भी खास है। वह औसतन हर 6.55 गेंद पर एक छक्का लगा रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव का यह आंकड़ा 9.13 गेंद है।  

भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त, वरुण-अभिषेक का जलवा

धर्मशाला  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका की पारी 117 के स्कोर पर सिमट गई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर इस टोटल को चेज कर लिया. सीरीज का चौथा मैच अब बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा. ऐसे रही भारत की पारी 118 के जवाब में उतरी भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. लेकिन गिल और तिलक वर्मा जमे रहे. 10 ओवर में भारत का स्कोर 88-1 था. 12वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शुभमन गिल 28 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने भारत को 16वें ओवर में जीत दिलाई. तिलक के बल्ले से नाबाद 25 तो शिवम के बल्ले से नाबाद 10 रन आए. सीरीज का चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा. वरुण की दिखी मिस्ट्री इस मैच में मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया. वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास उनकी फिरकी का कोई जवाब नहीं दिखा. इस मैच में वरुण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इस मैच में अपने 50 टी20 विकेट पूरे किए. केवल 32 मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. कुलदीप के बाद वो सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. गेंदबाजों की दिखी केमेस्ट्री भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया. अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली. जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए. अभिषेक का दिखा दम, लेकिन गिल-सूर्या सवालों में इस मैच में 118 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा फिर रंग में दिखे. उन्होंन 18 गेंदों में 35 रन जड़कर ठोस शुरुआत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. लेकिन गिल और सूर्या की बैटिंग सवालों में रही.  गिल के बल्ले से जरूर 28 रन आए लेकिन उसके लिए उन्हें 28 गेंद खेलनी पड़ी. वो लय में नहीं दिखे. जिस तरह से वो आउट हुए उससे साफ है की वो अभी कॉन्फिडेंस में नहीं हैं. वहीं, सूर्या भी जब बैटिंग के लिए आए तो रंग में नहीं दिखे. भारत की जीत तब लगभग पक्की थी. लेकिन सूर्या मैच फिनिश नहीं कर पाए. उन्होंने 11 गेंद में 12 रन बनाए और आउट हो गए. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में होगा.   ऐसे रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेंड्रिक्स का विकेट झटका. हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक का विकेट चटकाया. फिर चौथे ओवर में हर्षित को एक और सफलता मिली और 10 रन के भीतर ही साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए. इसके बाद 7वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने स्टब्स का विकेट झटका और साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया. इसी के साथ टी20 में हार्दिक के 100 विकेट भी पूरे हो गए. 11वें ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया और बॉस का विकेट झटका. तब साउथ अफ्रीका का स्कोर महज 44 रन था. इसके बाद 14वें ओवर में वरुण ने फरेरा का विकेट झटका और छठी सफलता टीम को दिलाई. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया. यानसेन ने 2 रन बनाए. 19वें ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटका. मार्करम ने 61 रन बनाए. आखिरी ओवर लेकर कुलदीप यादव आए और उन्होंने नोर्किया का विकेट झटका. इसके बाद कुलदीप ने 117 पर साउथ अफ्रीका को समेट दिया. ऐसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि हर्षित राणा को भी 2 सफलता मिली. हार्दिक और शिवम दुबे ने एक विकेट लिया. जबकि वरुण और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले.  भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हुई. जबकि उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया. कप्तान सूर्या ने बताया कि अक्षर पटेल बीमार हैं, जबकि बुमराह निजी कारणों से अपने घर लौट गए हैं. वो बाकी मैचौं के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Bigg Boss 19 में तकरार: अभिषेक के अतीत पर चर्चा से भड़की अशनूर, तान्या को सुनाई खरी-खोटी

मुंबई ' बिग बॉस 19 ' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को हिंट दिया कि उनका कोई अपना बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाला है। वो किसी की गर्लफ्रेंड भी हो सकती है और किसी की एक्स वाइफ भी। अब ये सुनते ही अभिषेक बजाज के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें लगने लगा कि एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल घर में आ सकती हैं। हालांकि ये बात उन्होंने सिर्फ अशनूर से डिस्कस की क्योंकि उन्होंने खुद को अभी शो में बैचलर ही दिखा रखा है। अब लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल ने भांप लिया कि अभिषेक शादीशुदा हैं। और ये बात उनसे पूछ भी ली। अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट, तीनों गार्डन एरियो में बैठो होते हैं। जहां पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक्टर से सवाल किया, 'क्या बाहर आ गया है तेरा? तू शादीशुदा वगैरह तो नहीं है?' इस पर जवाब आया, 'नहीं नहीं।' फिर तान्या बोलीं, 'ये तू जो करता है ना गुड बॉय फेस… मैं बहुत चतुर और शातिर हूं अभिषेक। शायद तेरी शादी या एक्स गर्लफ्रेंड बाहर आ गई हो।' तान्या मित्तल को अभिषेक की एक्स वाइफ का हुआ अंदेशा अभिषेक ने तान्या से कहा, 'अरे यार, वो सब मुझे नहीं पता कि अभी क्या है। बहन है मेरी।' और उठकर जाने लगते हैं तो फरहाना टोकती हैं, 'तू भाग क्यों रहा है मालती की तरह?' वह बिना बोले वहां से सीधे वॉशरूम में चले जाते हैं। इधर, तान्या कहती हैं, 'हे भगवान ये आदमी, एकदम गेमप्लेयर है।' और अभिषेक को चिढ़ाते हुए बोलती हैं, 'एक्स वाइफ।' अभिषेक ने तान्या की अशनूर से की शिकायत फिर अभिषेक जाकर अशनूर को बताते हैं, 'तान्या एक्स वाइफ, एक्स वाइफ बोल रही है।' फिर बाथरूम में नहा रही अशनूर शॉकिंग रिएक्शन देती हैं और कहती हैं, 'व्हाट द हेल, ये बेवकूफ है क्या।' और जाकर अमल मलिक की दोस्त से कहती हैं, 'तान्या किसी के पर्सनल लाइफ में क्यो जा रहे हो?' सामने से जवाब आता है, 'ये क्यों भड़क रही है?' एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरा दोस्त है तो भड़कूंगी।' लेकिन तान्या ने झल्लाते हुए कहा, 'हम जितना चाहें मजाक कर सकते हैं।' अशूनर बोलीं, 'हां मैं अब आपका असली कैरेक्टर देख रही हूं।' अशनूर और तान्या में अभिषेक के कारण झगड़ा तान्या ने पहले अशनूर से कहा, 'मुझे अपना कैरेक्टर पता है, मुझे मत बताओ अशनूर।' फिर अभिषेक से बोलीं, 'अगर आपकी वकील वो है, और आपसे मजाक ही नहीं करना है कोई भी, तो मैं भी पलटकर तुझसे कभी बात नहीं करूंगी जीवन में।' बता दें कि अभिषेक और आकांक्षा की शादी 2017 में हुई थी और 2020 में इनका तलाक हो गया था। एक्स वाइफ ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। यहां तक कि बताया था कि उनका मिसकैरेज भी हुआ था और एक्स पति का कई लड़कियों से अफेयर चल रहा था।

गाली-गलौज और नियम तोड़ना! पाक खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, अभिषेक ने खोले राज़

दुबई  दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के और छह चौके के साथ एशिया कप में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 39 गेंद में 74 रन की तूफानी पारी खेलते हुए एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत पक्की की. रविवार रात अपने टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने एक सनसनीखेज खुलासा भी किया. पाकिस्तानी प्लेयर्स की स्लेजिंग अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स के एक सवाल के जवाब में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स मैच के दौरान उनसे गाली-गलौज कर रहे थे. दरअसल, अभिषेक से जब पूछा गया कि वैसे तो आप इतने शांत नजर आते हैं, लेकिन बैटिंग करते हुए आपको क्या हो जाता है. इसके जवाब में अभिषेक ने बताया कि फील्ड पर पाकिस्तानी प्लेयर्स कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी. अभिषेक आगे कहते हैं कि उन्होंने और शुभमन ने ये तय किया कि पाकिस्तानियों को शब्दों से नहीं बल्कि अपने बैट से जवाब देना है. हारिस रऊफ और शाहीद ने गिल की तकरार मैच से दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया था, जब मैदान पर माहौल गर्मा गया. दरअसल, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ की एक गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा तो रऊफ को ये बात काफी बुरी लग गई. बस फिर क्या था चिढ़कर हारिस रऊफ, अभिषेक शर्म को स्लेज करने लगे तो अभिषेक भी कहा चुप बैठने वाले थे. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा. पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बैटिंग के समय तोड़ा ICC का नियम भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज हुसैन तलत ने बल्लेबाजी करते वक्त आईसीसी का एक बड़ा रूल तोड़ दिया है. वरुण चक्रवर्ती 11वें ओवर में जब गेंद डालने आए, तब इस ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण और विकेटकीपर संजू सैमसन ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी. लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इसी वक्त एक बड़ी गलती कर दी. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा ICC Rule पाकिस्तानी क्रिकेटर हुसैन तलत ने टीम इंडिया के अपील करने पर अंपायर को बताया कि बॉल बल्ले से लगकर गई है और उन्होंने साथी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर इस गेंद पर तीन रन दौड़ लिए. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कोई भी बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू की अपील होने पर खुद से ये नहीं बता सकता कि गेंद उसके बल्ले पर लगी है या नहीं, ये नियमों का उल्लंघन है. भारत-पाकिस्तान के मैच में रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट हैं, जिनके साथ पाकिस्तानी टीम का बड़ा विवाद हो चुका है. ऐसे में अगर रेफरी हुसैन तलत के इस एक्ट की तरफ ध्यान देंगे, तब उन पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लग सकता है. कुलदीप यादव ने किया आउट पाकिस्तान के बल्लेबाज हुसैन तलत ने क्रिकेट के नियमों का उल्लंघन तो किया ही, लेकिन इसके बाद भी ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा सका और 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गया. कुलदीप यादव की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने हुसैन तलत का शानदार कैच लिया. कुलदीप यादव ने पहले पाकिस्तान का एक कैच छोड़ा था, लेकिन गेंदबाजी करते वक्त उन्होंने हुसैन तलत को आउट कर उसकी भरपाई की. कुलदीप यादव ने सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया.