samacharsecretary.com

पंजाब में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा, CM मान के नेतृत्व में मोहाली बनेगा मेडिकल हब

चंडीगढ़  पंजाब को “रंगला, सेहतमंद, और भविष्य के लिए तैयार” बनाने की मुहिम में एक बड़ा कदम उठाते हुए, फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने कैंपस के विस्तार के लिए ₹900 करोड़ का ऐलान किया है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के तहत 400 से अधिक नये बेड्स जुड़ेंगे और इसे 13.4 एकड़ में फैला कर विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) बनाया जाएगा जिससे पंजाब मेडिकल, रोज़गार और आधुनिक सुविधाओं का नया गढ़ बन रहा है। प्रदेश सरकार की सक्रियता, मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदृष्टि और मज़बूत नेतृत्व के चलते, फोर्टिस का यह अभूतपूर्व निवेश प्रदेश के युवाओं के लिए 2,200 से अधिक नई नौकरियां और हजारों अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर लेकर आएगा। यह परियोजना सीधे–सीधे 2500 से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देगी, जिससे पंजाब के युवाओं को भविष्य की हेल्थकेयर इंडस्ट्री में दमदार शुरुआत मिलेगी।   इस विस्तार में अत्याधुनिक ICU, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, रोबोटिक सर्जरी, और 40 से ज़्यादा सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं शामिल होंगी। मौजूदा फोर्टिस कैंपस पहले ही 375 बेड्स और 194 ICU बेड्स सहित, क्षेत्र में उच्चतम क्वॉलिटी की सेवाएं दे रहा है। राज्य सरकार ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की मज़बूत साझेदारी (Public–Private Partnership) के ज़रिये, पंजाब को हेल्थ और मेडिकल का ग्लोबल हब बनाने का निश्चय कर लिया है। इस विज़न के तहत न केवल मोहाली, बल्कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और अन्य ज़िलों में भी मल्टी–स्पेशलिस्ट अस्पतालों की शुरुआत की गई है, ताकि हर नागरिक को उनके घर के पास बेहतरीन चिकित्सा मिले।   फोर्टिस हेल्थकेयर ने 2013 से अब तक पंजाब में ₹1,500 करोड़ से भी अधिक का निवेश किया है और राज्यभर में आधुनिक, विश्वस्तरीय अस्पतालों का नेटवर्क बनाया है। लुधियाना में 259 बेड वाले सुपरस्पेशलिटी कैंपस, अमृतसर और जालंधर में भी अग्रणी स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही है। यह निवेश योजना पंजाब के “Sehatmand, Rangla Punjab” विजन को धरातल पर उतारने का प्रमाण है — जहां हर नागरिक को समय पर, सुलभ और उम्दा स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो। स्वास्थ्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “पंजाब सरकार हेल्थकेयर में संपूर्ण परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के नागरिकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएँ देने के लिए लगातार निवेश और सुधार कर रही है” पंजाब सरकार द्वारा हॉस्पिटल PPP एक्ट पास करने के बाद, प्रदेश में निजी और सरकारी सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे है, जिससे चिकित्सा संसाधन, नई तकनीकी, और डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर हुई है। इसका सीधा लाभ आम लोगों को फ्री या सस्ती सेवाओं के रूप में मिलेगा।इस मेडिकल हब के विकास से न सिर्फ मोहाली बल्कि पूरे पंजाब को मेडिकल टूरिज़्म में नई पहचान मिलेगी, और आने वाले वर्षों में पंजाब हेल्थकेयर इनोवेशन का नायक बनेगा। फोर्टिस के इस निवेश के चलते पंजाब नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े और रणनीतिक रूप से अहम हेल्थकेयर सेंटर के तौर पर उभरेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यभर में 800 से भी अधिक आम आदमी क्लीनिक, मुफ्त दवाई, और मुफ्त 38 प्रकार की डायग्नॉस्टिक सेवाएं शुरू की है जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब का रैंकिंग ऊपर आई है और प्रदेश का हर नागरिक “सस्ती, समय पर, और गुणवत्तापूर्ण” चिकित्सा सेवा का लाभ उठा रहा है।पंजाब सरकार और फोर्टिस हेल्थकेयर की यह साझेदारी भविष्य के स्वस्थ्य, उन्नत एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी और पंजाब का शोर्य, मज़बूती एवं सेहत पूरे भारत व विश्व में उदाहरण बनेगा।  

पंजाब की सियासत में भूचाल: कांग्रेस के भीतर गुटबाज़ी हुई तेज़

जालंधर संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पद को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला कांग्रेस शहरी में “कुर्सी का संग्राम” को लेकर सग्राम चल रहा है और गुटबाजी से हाईकमान चिंतित है। इसी के चलते आब्जर्वर व सह आब्जर्वरों ने फिर कमान संभालनी पड़ी है। कांग्रेस भवन जालंधर में आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त आब्जर्वर राजेश लिलोठिया ने सभी दावेदारों के साथ एक बार फिर अहम बैठक कर पैनल गठन को लेकर मंथन किया। बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त सह आब्जर्वर टीना चौधरी, विकास सोनी और शाम सुंदर अरोड़ा भी मौजूद रहे।मीटिंग के अलावा आब्जर्वर और सह आब्जर्वरों ने कई पार्षदों, विभिन्न सेल के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इससे संगठनात्मक हालात का जमीनी स्तर पर अंदाजा लगाया जा सके। हालांकि आज भी कई दावेदार अपनी-अपनी लिस्टें और समर्थकों के साथ दबदबा दिखाने में जुटे दिखाई दिए। हाईकमान किस पर भरोसा जताएगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। अब इतना तय है कि इस खींचतान ने कांग्रेस संगठन की अंदरूनी कमजोरी और गुटबाजी को पूरी तरह उजागर कर दिया है। आज आब्जर्वर से मीटिंग करने वाले दावेदारों में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक खोसला, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनु बडिंग, महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर डा. जसलीन सेठी, पूर्व पार्षद पति रवि सैनी, पार्षद बंटी नीलकंठ, पार्षद पवन कुमार, कांग्रेस व वाल्मीकि नेता राजेश भट्टी और राजकुमार राजू, युवा नेता संजय सहगल, दिनेश कुमार, हामिद मसीह व अन्य मौजूद रहे। वहीं 16 में से किसी एक को जिला प्रधान बनाए जाने की स्थिति में बाकी 15 दावेदारों में गुटबाजी और धड़ेबंदी की आशंका जताते हुए आब्जर्वर लिलोठिया ने सभी दावेदारों को स्पष्ट अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती और संगठन की एकजुटता सर्वोपरि है। किसी एक के प्रधान बनने पर बाकी दावेदारों को अनुशासन में रहते हुए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। वहीं राजेश लिलोठिया द्वारा प्रत्येक दावेदार से 100-100 समर्थकों की लिस्ट सौंपने के मैसेज के बाद कई दावेदारों ने लिस्टों को मोबाइल नंबरों सहित ऑब्जर्वर को सौंप दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि इन समर्थकों से कभी भी संपर्क कर फीडबैक लिया जा सकता है। कुछ दावेदारों ने लिस्ट तत्काल सौंप दी, जबकि कुछ ने 1-2 दिन का समय मांगा। ब्लॉक प्रधानों की राय, ”बेरी को रिपीट करो” आब्जर्वर राजेश लिलोठिया और सह आब्जर्वरों ने जालंधर नॉर्थ, सैंट्रल, वैस्ट और कैंट विधानसभा हलकों के ब्लॉक कांग्रेस प्रधानों में शामिल राजेश जिंदल टोनू, दीपक शर्मा मोना, रछपाल जाखू, हरमीत सिंह, जगदीप सिंह पवार, प्रेम नाथ के साथ भी बैठक की गई। जबकि नॉर्थ हलका-1 के ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज के अमेरिका में होने के कारण वह मौजूद नहीं हुए। इस दौरान कई ब्लॉक प्रधानों ने साफ राय दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव अब महज डेढ़ साल दूर हैं। ऐसे समय जिला प्रधान में बदलाव करना उचित नहीं होगा। उनका कहना था कि मौजूदा जिला प्रधान राजिंदर बेरी को ही रिपीट किया जाए। उन्होंने दलील दी कि यदि अगले विधानसभा चुनाव में बेरी को टिकट मिलती है तो अन्य दावेदारों का पैनल हाईकमान के पास पहले से मौजूद है। उस समय किसी नए चेहरे को जिला प्रधान बनाया जा सकता है। हालांकि, कुछ दावेदारों ने बाद में ऑब्जर्वर से मिलकर इस पर आपत्ति भी जताई। उनका कहना था कि मौजूदा ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति खुद राजिंदर बेरी ने की है, इसलिए उनका झुकाव और समर्थन बेरी के पक्ष में होना स्वाभाविक है।

मौसम अलर्ट: पंजाब में जल्द आएगा ठंडक का अहसास, जानिए कब से बदलेगा मौसम

पंजाब  पंजाब भर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है और उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं जालंधर  शहर में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 पार कर गया है। अगले तीन दिन राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक दिन का तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप और उमस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर को मौसम करवट लेगा। इसके बाद बादल छाने के साथ ही सुबह और शाम की ठंडक भी बढ़नी शुरू हो जाएगी। बता दें कि पंजाब से मानसून 25 सितंबर को विदा हो चुका है। इसके बाद अब लोगों को ठंड का इंतजार है क्योंकि त्योहारों का सीजन आ गया है पर पंजाब में अभी भी काफी गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

CM मान का दौरा: 3 अक्टूबर को इस जिले के लिए होंगी कई घोषणाएँ, तैयारियाँ तेज़

झबाल  तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों की घोषणा से पहले पंजाब सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के कस्बा झबाल में एक बड़ी विकास रैली कर पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में आज डिप्टी कमिश्नर राहुल और एस.एस.पी. तरनतारन ने पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू के साथ कस्बा झबाल में होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कुल मिलाकर, सरकार ने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

जालंधर वालों के लिए अलर्ट! आज से बदल गया ट्रैफिक सिस्टम

जालंधर  शहर में अब वाहन चालकों का ट्रैफिक नियम तोड़ना आसान नहीं होगा। दरअसल जालंधर पुलिस ने शहर में आधुनिक व्यवस्था लागू करते हुए सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन चालान प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया है, जोकि कल से शुरू हो जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत अगर कोई वाहन चालक सफेद पट्टी (जैब्रा क्रॉसिंग) पार करता है, रॉन्ग साइड से निकलता है या अन्य नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका चालान सीधे घर पहुंच जाएगा। सोमवार से लागू होगी सख्ती पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 29 सितंबर, सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए शहर के प्रमुख चौकों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। इनमें पी.ए.पी. चौक, बी.एस.एफ. चौक, बी.एम.सी. चौक, गुरु नानक मिशन चौक और नकोदर चौक शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए जैब्रा लाइन भी स्पष्ट रूप से खींची जा चुकी हैं।   1000 से ज्यादा कैमरों की नजर शहर में पहले से ही 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जा चुके हैं। ये कैमरे चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी वाहन चालक द्वारा की गई छोटी से छोटी गलती भी कैमरे में कैद हो सके। चालान पहुंचेगा घर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक चालान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन का नंबर प्लेट तुरंत कैमरे में दर्ज हो जाएगा और उसकी जानकारी ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक के पते पर चालान भेज दिया जाएगा। पुलिस की अपील पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करें। उनका कहना है कि इस कदम का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है। पुलिस ने साफ किया है कि जो लोग चालान का भुगतान समय पर नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।  

भक्ति का बड़ा चमत्कार: नवरात्रों में माता रानी ने बरसाई अपार कृपा, चमकी किस्मत

फाजिल्का   नवरात्रों के पवित्र दिनों के दौरान माता रानी की अपार कृपा फाजिल्का के एक परिवार पर हुई। शहर की मशहूर रूप चंद लॉटरी की दुकान से खरीदी गई टिकट ने एक व्यक्ति की जिंदगी खुशियों से भर दी। यह खुशकिस्मत व्यक्ति हैं गुरविंदर सिंह, जिन्हें कम नंबर 56062 के साथ दूसरा इनाम 45 हजार रुपये का मिला। गुरविंदर सिंह अपने बेटे की शादी के लिए सामान खरीदने फाजिल्का शहर आए थे। वापसी के दौरान वह रूप चंद लॉटरी की दुकान पर रुके और एक टिकट खरीदी। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह टिकट उनकी किस्मत के दरवाजे खोल देगी। दुकान के संचालक बोबी बवेजा ने बताया कि अभी उनकी दुकान पर माता रानी के चरण भी नहीं पड़े थे कि माता ने गुरविंदर सिंह को अपनी कृपा से नवाज दिया। यह खबर मिलते ही गुरविंदर सिंह के चेहरे पर खुशी स्पष्ट थी। परिवार के सदस्यों ने इस खुशी को साझा करते हुए नवरात्रों के पकौड़ों के साथ सोस लगाकर मुंह मीठा करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी गुरविंदर सिंह को बधाई दी और माता रानी का धन्यवाद किया। रूप चंद लॉटरी के संचालक बोबी बवेजा ने बताया कि उनकी दुकान का पुराना इतिहास भी इनामों से भरपूर रहा है। शरादों के दौरान केवल 13 दिनों में उनकी दुकान से 14 इनाम निकले थे, जिसने इलाके में चर्चा पैदा कर दी थी। इसके अलावा, एक ही दिन में चार इनाम निकलने का रिकॉर्ड भी उनकी दुकान के नाम है, जिसे अब तक किसी और लॉटरी संचालक ने नहीं तोड़ा।

मंगलवार है डेडलाइन: पंजाबियों, आज ही पूरा करें ये अहम काम वरना होगा नुकसान

जालंधर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सुपरिटेंडेंट महीप सरीन, भूपेंद्र सिंह, बठिंडा और राजीव ऋषि ने बताया कि जो लोग मंगलवार 30 सितंबर तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएंगे, उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके पश्चात टैक्स की पूरी राशि अदा करनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों के प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले ब्यास और पेनल्टी में 50 प्रतिशत की छूट की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर ही है। अतः इस तिथि तक टैक्स भरने वालों को दोनों प्रकार की छूट का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि टैक्स वसूली के लिए निगम ने शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी के बावजूद अपने कलेक्शन सेंटर खुले रखे जिस दौरान 2 करोड़ रुपए तक का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अब घरों और दुकानों के आगे लगाई गई यूआईडी नंबर प्लेटों के कारण विभाग के पास प्रत्येक संपत्ति का टैक्स विवरण उपलब्ध है। निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों की सूची तैयार कर ली है और 1 अक्तूबर से बकायेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों के आगे लगी नंबर प्लेट से यूआईडी नंबर लेकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स मंगलवार तक जमा करवा दें और छूट का लाभ प्राप्त करें।

त्योहारों पर खुशखबरी: पंजाब सरकार ने दिया दिवाली का खास तोहफ़ा

लुधियाना  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और व्यापारिक माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसे दिवाली से पहले व्यापारिक वर्ग के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। इस संबंध में जानकारी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साहिल अग्रवाल ने स्थानीय सर्किट हाऊस दी। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह रूपराय ने बताया कि बकाया मामलों के निपटारे और उद्योगों को राहत देने के लिए वन टाइम सैटलमैंट स्कीम (ओ.टी.एस.) को मंजूरी दी गई है। यह योजना 1 अक्तूबर से 31 दिसम्बर तक लागू रहेगी।  योजना के तहत 1 करोड़ रुपये तक के मामलों में कर राशि पर 50 प्रतिशत छूट और ब्याज व जुर्माने पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 25 करोड़ रुपए तक के बकाया पर अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार राहत दी जाएगी, जबकि 25 करोड़ से अधिक मामलों में कर राशि पर 10 प्रतिशत छूट और ब्याज व जुर्माने पर 100 प्रतिशत छूट लागू होगी। व्यापार विंग के ग्रामीण अध्यक्ष परमपाल सिंह बावा ने बताया कि चावल मिल मालिकों के लिए भी ओ.टी.एस .योजना मंजूर की गई है जिससे ‘बीमार’ मिलों को फिर से सक्रिय कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकेंगे और किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर लाभ मिलेगा।   शहर व्यापार विंग के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल ने जीएसटी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी दे दी है ताकि करदाताओं को सुविधा मिल सके और अनुपालन आसान हो। इस मौके पर आप लुधियाना शहरी जिला अध्यक्ष व योजना बोर्ड चेयरमैन जतिंदर खंगूडा, जिला मीडिया इंचार्ज पुनीत साहनी, सचिव शेखर ग्रोवर, चिराग थापर, राज कुमार अग्रवाल, वरुण शर्मा, तजिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, अमन थापर, गोल्डी सिंह, कमलप्रीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, मोहित मित्तल, अनुज चौधरी, रोशन लाल, फतेह चंद खोसला, हरमीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह हुड्डा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

हरपाल चीमा vs बाजवा: पंजाब विधानसभा में शुरू हुआ जोरदार हंगामा

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में उस समय हंगामा हो गया जब कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने विधायक प्रताप सिंह बाजवा द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर बयान दिया। चीमा ने कहा कि बाजवा ने डेढ़ महीने पहले पिंड फुलड़ा में ब्यास दरिया के पास लगभग 2 एकड़ जमीन खरीदी थी क्योंकि उन्हें पता था कि वहां रेत आएगी और माइनिंग होगी। इसके अलावा, गांव पसवाल में भी बाजवा ने 10 एकड़ ज़मीन खरीदी।  हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि बाजवा हर समय हाउस कमेटी बनाने और मंत्री गोयल के इस्तीफे की मांग करने में लगे रहते हैं और भाजपा के प्रवक्ता बनकर घूमते हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा चाहते हैं कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनकी जमीनें बचाए। इस पर प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए और कहा कि यह जमीन उनकी सरकार के समय के लिए खरीदी गई है और इसकी रजिस्ट्री सरकार के पास करवाई गई, किसी चोर से नहीं।

अमन अरोड़ा का पलटवार: बाजवा के बंबूकाट बयान पर करारा जवाब

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन 'पंजाब पुनर्वास' प्रस्ताव पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से जो तबाही मची है, वह पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले ही पंजाब सरकार ने ड्रेनों और नालियों की सफाई करवाई थी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले ही पंजाब सरकार ने मंत्रियों की ड्यूटी उन जगहों पर लगा दी थी जहां थोड़ा-बहुत पानी आया था। अमन अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों ने जिस तरह सरकारी नुमाइंदों को प्यार दिया, वह देखने लायक था। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा के बंबूकाट वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम सिर्फ बंबूकाट पर चढ़कर फोटो खिंचवाने नहीं गए थे। वह ग्राउंड पर काम करने वाले लोग हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले एक महीने से गाद निकालने की बात चल रही है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी ने बहुत तबाही मचाई है। कांग्रेस की तुलना में उनकी सरकार ने गाद निकालने पर ज्यादा पैसा खर्च किया है।