samacharsecretary.com

रिकॉर्ड बना, अब विवाद! लिम्का बुक में दर्ज धौज गांव फिर सुर्खियों में

फरीदाबाद  अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एक टेरर मॉड्यूल मामले के सामने आने के बाद धौज गांव चर्चा में है, लेकिन इसी के साथ गांव की छवि को नुकसान पहुंचने की बात भी जोर पकड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 2001 में धौज गांव का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। रिटायर्ड एडिशनल सेशन जज अब्दुल माजिद ने भी पुलिस और खुफिया विभाग पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जब थाना महज एक किलोमीटर दूरी पर है, तो फिर पुलिस को इस टेरर मॉड्यूल की कोई जानकारी क्यों नहीं मिली? ग्रामीणों ने बताया कि धौज गांव में सभी बिरादरी के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और गांव में इससे पहले कभी भी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। लोगों का कहना है कि कुछ व्यक्तियों की गतिविधियों के आधार पर पूरे गांव को बदनाम करना ठीक नहीं है। जांच में सामने आया नाम हाजी मद्रासी का भी ग्रामीणों ने बचाव किया। जानकारी के अनुसार, हाजी मद्रासी ने मुजम्मिल को किराए पर कमरा दिया था, लेकिन उन्हें उसके बारे में केवल इतना पता था कि वह एक बड़ा डॉक्टर है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति के पेशे या उससे मिलने-जुलने वाले लोग उसके किसी अवैध गतिविधि से जुड़े हों, यह मान लेना गलत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए और गांव की छवि को बिना वजह धूमिल न किया जाए। 

इन कर्मचारियों का DA 8 प्रतिशत बढ़ा, नवम्बर 2025 से मिलेगा पूूरा पैसा

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने उन राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डी.ए.) में वृद्धि को मंजूरी दी है जो 5वें वेतन आयोग की वेतन संरचना के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं। संशोधित दर अनुसार डी.ए. को मौजूदा 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत किया गया है जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। इस संबंधी आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा जारी किया गया है। बढ़ा हुआ डी.ए. नवम्बर 2025 के वेतन के साथ प्रदान किया जाएगा जबकि जुलाई से अक्तूबर 2025 तक की बकाया राशि दिसम्बर 2025 में दी जाएगी। वित्तीय नियमों अनुसार डी.ए. की राशि में यदि 50 पैसे या उससे अधिक का अंश हो तो उसे अगले पूर्ण रुपए तक पूर्णांकित किया जाएगा और 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा ।  

हरियाणा सरकार का बड़े स्तर पर कदम, 2 जिलों में खुलेंगी ऑर्गेनिक फसलों की मंडियां

करनाल  हरियाणा में प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर कदम उठाने जा रही है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि किसानों को अपनी जैविक फसलों की बिक्री में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए गुरुग्राम और हिसार में विशेष ऑर्गेनिक मंडियां स्थापित की जाएंगी। इन मंडियों में किसान सीधे अपनी शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादित फसलें बेच सकेंगे, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। करनाल के महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान राणा ने कहा कि वर्तमान खेती में रासायनिक खादों और दवाइयों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान धीरे-धीरे गेहूं-धान आधारित खेती से आगे बढ़कर मोटे अनाज और प्राकृतिक तरीकों की ओर रुख करें। मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक खेती को अपनाने वालों को सरकार की ओर से भारी अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसान इसमें अधिक रुचि लें और स्वस्थ व पोषक फसलों का उत्पादन बढ़े। राणा ने कहा कि ऑर्गेनिक फसलों के लिए अलग मंडियां बनाना सरकार की प्राथमिक योजना का हिस्सा है और इससे किसानों को बेहतर बाजार और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनाज उपलब्ध होगा। 

बड़ौली का आरोप: राहुल को नहीं दिखती गरीबों की पीड़ा

चंडीगढ़  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल एक अमीर घर में पैदा हुए हैं, इसलिए गरीब के दुख-दर्द को नहीं समझ सकते। सोनीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए वह गरीब जनता की पीड़ा को समझते हैं और उसी भाव से देश की नीतियां तैयार करते हैं। इस दौरान, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी मौजूद रहे। बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में हिस्सा लेंगे। साथ ही हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा मोदी का भव्य और दिव्य स्वागत करेगा। फरीदाबाद में हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने बताया कि इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बड़ौली के अनुसार मोदी सरकार इन क्षेत्रों में लगातार गंभीरता से काम कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और बहानेबाजी करके अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर कांग्रेस जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अंत्योदय की भावना से हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। बिहार चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के विश्वास की जीत है। बिहार ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है।

गुरुओं की महान परंपराओं का पालन ज़रूरी, पंजाब पानी बचाए : नायब सैनी

फरीदाबाद  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए राज्यों के बीच सतत‍् सहयोग के माहौल का होना अति महत्वपूर्ण है। अपने संसाधनों को एकत्रित करके अपने ज्ञान को सांझा करके और एक दूसरे की सर्वोत्तम पद्धतियों को अपनाकर ही हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। नायब सिंह ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैठक के विचार-मंथन से राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, अंतर्राज्यीय व केंद्र राज्यों के बीच कई मुद्दों को सुलझाने में सहमति बनाने में सफल होंगे और उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की यह बैठक एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण बनेगी। नायब सिंह सैनी ने बैठक में चर्चा के दौरान कहा कि सभी राज्यों के पानी के हिस्से को संबंधित राज्य तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी अपने हिस्से से देता रहा है। जबकि एसवाईएल न बनने के कारण हरियाणा को पंजाब से अपने हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। अगर एसवाईएल के रास्ते हरियाणा को अपने हिस्से का पूरा पानी मिलता है, तो राजस्थान को भी उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह वह पावन धरा है, जहां भाई कन्हैया जी जैसे गुरु सेवक हुए, जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल पड़े दुश्मनों के सैनिकों को भी पानी पिलाया। उन्होंने परिषद के माध्यम से पंजाब से आग्रह किया कि जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का ध्यान अवश्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी हम सबका सांझा है। हमारी संस्कृति में नदियों को माता कहा गया है।   पीयू से हरियाणा के कॉलेज संबद्ध होने से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ नायब सिंह सैनी ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इसमें अपना योगदान करना चाहती है। यदि हरियाणा के कुछ कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे, तो हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के वाइस चेयरमैन नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, लद्दाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उच्चाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक में अमित शाह सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

सैलजा का आरोप: धान घोटाले बढ़ रहे, सरकार मौन क्यों?

चंडीगढ़  पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में नये-नये घोटाले सामने आ रहे हैं। अब धान खरीद में घोटाला सामने आ रहा है। हाल ही में एक और मामले में भौतिक सत्यापन के दौरान हजारों मीट्रिक टन धान रिकॉर्ड से गायब होने का मामला सामने आया है। यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि प्रदेशभर में हो रहे लगातार धान घोटालों की एक कड़ी है।सांसद ने कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में धान घोटाले हो रहे हैं और सरकार पूरी तरह से खामोश है। किसानों की मेहनत का अनाज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, मगर न कोई जवाबदेही तय होती है और न ही दोषियों पर कार्रवाई।  उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार से सवाल पूछा है कि इन धान घोटालों के पीछे जिम्मेदार लोग कौन हैं। अब तक कितने अधिकारियों व मिल मालिकों पर कार्रवाई हुई। किसानों के अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए। क्या सरकार सीबीआई या न्यायिक जांच से डर रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। सैलजा ने कहा कि धान घोटाला कई दिनों से सुर्खियों में है। मीडिया में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक करोड़ों रुपयों के घोटाले का अंदेशा जताया जा रहा है, मगर हैरानी की बात है कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले पर चुप है।

नई सत्ता, नए मेहमान: बिहार शपथ समारोह में नायब सैनी को मिला खास न्योता

चंडीगढ़  बिहार में 20 नवंबर को बनने जा रही गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सैनी को फिर से बुलावा भेजा जाना इस बात का संकेत है कि बिहार में हालिया विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि चुनावी गणित को प्रभावित करने में भी अहम रही। बिहार चुनावों में नायब सैनी ने जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया, सभी पर गठबंधन प्रत्याशी विजयी रहे। इसे भाजपा की चुनावी रणनीति के एक ‘टर्निंग प्वाइंट’ के रूप में देखा जा रहा है। सैनी के नेतृत्व में लगभग एक महीने तक हरियाणा से नेताओं की बड़ी टीम बिहार में डटी रही और जमीनी स्तर पर मतदाताओं को साधने में जुटी रही। नायब सैनी ने 4 नवंबर को गया के वजीरगंज से प्रचार की शुरुआत की थी। यहां भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद भोजपुर, चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद और गुरुग्राम–पानीपत के बिहारी मतदाताओं वाले इलाकों तक उनका दौरा लगातार जारी रहा। हरियाणा भाजपा ने बिहार मूल के प्रवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए अनूठी रणनीति अपनाई। छठ पर्व पर विशेष इंतजाम किए गए, प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। उद्योगपतियों से बिहारी कर्मचारियों को वोटिंग के लिए वेतन सहित अवकाश देने का आग्रह भी किया गया। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत आदि में कार्यक्रम कर प्रवासी वोटरों को यह भरोसा दिया गया कि वे चाहे जहां हों, पार्टी उनके साथ है।

अल फलाह ट्रस्ट पर ED का बड़ा एक्शन, केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं दिल्ली-फरीदाबाद में छापेमारी

 नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की. ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं. सूत्रों के मुताबिक, ED ने अल-फलाह ट्रस्ट के ओखला स्थित मुख्यालय, यूनिवर्सिटी कैंपस और संचालकों के निजी आवास समेत 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. दिल्ली के जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित कैंपस में ED की टीमें सुबह से ही तैनात हैं. साथ ही ईडी ने अल फलाह और उसके मालिकों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पीएमएलए का मामला दर्ज किया है. कई ठिकानों पर छापेमारी सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को जब्त कर लिया है. छापेमारी अभी जारी है और शाम तक और ठिकानों पर दबिश पड़ने की संभावना है. वहीं, ईडी की कार्रवाई को देखते हुए दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं. ED ने कुछ महीने पहले ही अल-फलाह यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था. आरोप है कि यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध फंडिंग की गई, विदेशी डोनेशन के नियमों का उल्लंघन हुआ और संपत्तियों के गलत इस्तेमाल के जरिए काले धन को सफेद किया गया.

जंगल सफारी की तैयारियां जोरों पर, सीएम सैनी करेंगे वन्य जीवन का अवलोकन

कलेसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 नवंबर को कलेसर नेशनल पार्क में नौ किलोमीटर तक जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। जंगल सफारी के ट्रैक को समतल कर दिया गया है। सफारी के दौरान वे दूरबीन से वन्य प्राणियों का आनंद लेंगे। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग के पास आठ से 10 दूरबीन आ चुकी हैं। इसके अलावा ट्री हाउस भी बनाया जा रहा है। नायब सिंह सैनी पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो कलेसर जंगल सफारी का आनंद लेंगे। कलेसर नेशनल पार्क हिमाचल की शिवालिक की पहाड़ियों से सटा है, जोकि 11570 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें हाथी, चीता बाघ सांभर, खरगोश, अजगर, जंगली मोर, सांभर, चीतल, हिरण, कोबरा, बंदर, लंगूर जैसे जीव जंतु हैं। कलेसर जंगल में वन्य प्राणियों पर नजर रखने के लिए चार लोहे के वॉच टावर भी बने हैं। ट्री हाउस पहली बार बनाया जा रहा है। यह ट्री हाउस तैयार किया जा रहा नए मुख्यद्वार के पास होगा। मुरादाबाद के कारीगर इसे तैयार कर रहे हैं। 18 फीट ऊंचाई पर पेड़ के ऊपर यह ट्री हाउस बनाया जाना है। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी इस पर चढ़ कर दूरबीन से वन्य प्राणियों पर नजर रख सकेंगे।  एक द्वार प्रवेश तो दूसरे से होगी निकासी अभी तक कलेसर नेशनल पार्क का एक ही मुख्यद्वार था। अब दो होंगे। नए मुख्यद्वार से अब प्रवेश होगा और पुराने वाले द्वार से जंगल सफारी की निकासी होगी। जंगल सफारी के नए मुख्यद्वार के पास ही टिकट हाउस भी तैयार किया जा रहा है। अब सैलानी यहीं से जंगल सफारी के लिए टिकट लिया करेंगे। मुख्यमंत्री 18 नवंबर को नए मुख्यद्वार का उद्घाटन करने के अलावा वन्य प्राणी विभाग के परिसर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कलेस्र नेशनल पार्क में जाने के लिए नया रास्ता बनवाया जा रहा है। इस रास्ते पर गेट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 नवंबर को करेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। टिकट घर के अलावा ट्री-हाउस भी बनाया जा रहा है। – लीलू राम, इंस्पेक्टर वन्य प्राणी विभाग यमुनानगर।    

अनिल विज ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप

अंबाला बीते दिन दिए महबूबा मुफ्ती के बयान पर 'गब्बर' हमलावर हो गए हैं। दरअसल महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया था कि लाल किले पर जो धमाका हुआ है यह कश्मीर की आवाज है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महबूबा मुफ्ती पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती मुबारक लाल किले पर हुए आतंकी हमले पर इस तरह का बयान दे रही है तो वह उग्रवाद का समर्थन कर रही है। विज ने कहा ति इन्होंने पहले भी उग्रवाद का समर्थन किया है इसलिए वास्तव में यह उग्रवाद की मां है, जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है। विज ने भड़कते हुए कहा कि इसका मतलब यह कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से इस देश की भावनाओं के विरुद्ध बात कर रही है ।