samacharsecretary.com

मौसम ने ली करवट: बारिश के बाद हरियाणा में अब हीटवेव का खतरा, अलर्ट जारी

हिसार. प्रदेश में हुई बारिश के बाद अब आज से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी 21 मई तक प्रभावी रहेगी। अब 16 मई से मौसम साफ रहेगा और उसके साथ ही लू चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना है। लू की चेतावनी 21 मई तक रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वीरवार को वर्षा हुई। शुक्रवार को दिन के समय धूल भरी हवाएं चली, लेकिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। दिन के समय धूप तेज होने के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अब मौसम साफ होने के कारण लू चल सकती है। विज्ञानियों ने इस दौरान लू से बचने और जरूरी काम को समय से करने की सलाह दी है। पारा रहेगा 39-42 डिग्री सेल्सियस हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 16 और 17 मई को तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि शाम या रात में कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, 16 जिलों में लू की चेतावनी, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं. प्रदेश के 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार हो चुका है. बुधवार को छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा. नौगांव का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के 16 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है. मौसम केंद्र भोपाल की ओर से सीजन में पहली बार इतने ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में हैं. जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी गया है, वे हैं- रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट।  राज्य के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री पार हो चुका है. खजुराहो में 42.2 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मंडला में तापमान 41.6 डिग्री, सतना में 41.5 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में तापमान 41.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उज्जैन में तापमान 39.5 डिग्री, ग्वालियर में 39.5, इंदौर में 39.8 डिग्री, भोपाल में 39.6 डिग्री और जबलपुर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं टीकमगढ़, धार, खरगोन और रीवा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा. श्योपुर, दमोह, रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड-बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और सागर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दोपहर में न निकलें बाहर खंडवा निवासी डॉक्टर योगेश शर्मा ने कहा कि खंडवा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. इस मौसम में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. गर्मी के कारण हीट रैश, हीट एक्सॉशन, हीट क्रैम्प और सबसे खतरनाक हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 104 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में फौरन अस्पताल जाना चाहिए. वहीं इन दिनों खंडवा के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की संख्या से लोगों के तेजी से बीमार पड़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है. हर रोज 1500 तक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. इनमें ज्यादातर बुखार, उल्टी-दस्त और बदन दर्द के मरीज हैं। नौगांव में 42 डिग्री पार पहुंचा पारा मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंडला, सतना, सीधी और शाजापुर जैसे जिलों में भी तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहा है। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.6 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में लगभग 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि ये आंकड़े 40 से थोड़े कम हैं, लेकिन गर्म हवाओं के कारण यहां भी लू जैसे हालात महसूस किए जा रहे हैं। आज से लू का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह मध्य प्रदेश के 16 जिलों में आज से लू अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल और छिंदवाड़ा सहित 16 जिलों में लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। प्रशासन ने भी इन इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए कक्षाएं सुबह के समय संचालित की जा रही हैं, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिली है। दूसरे पखवाड़े में चरम पर गर्मी अप्रैल के पहले नौ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ था। कहीं आंधी चली, तो कहीं बारिश और ओले गिरे। लेकिन 10 अप्रैल के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ, तापमान तेजी से बढ़ने लगा। अब अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में वही स्थिति बन रही है, जब हर साल गर्मी अपने सबसे तीखे तेवर दिखाती है। 25 शहरों में 40 डिग्री के पार पारा, कई जगह 42 के करीब गर्मी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ, जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर भी 40 डिग्री के करीब रहे, जिससे आम जनजीवन पर गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। स्कूलों का समय बदला गया तेज गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए सुबह के समय कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इससे अभिभावकों को भी राहत मिली है। नया सिस्टम एक्टिव, लेकिन राहत की उम्मीद कम मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल से एक नया सिस्टम जरूर एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर रहेगा। इसका असर मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। प्रदेश में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, यानी गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों के लिए एडवायजरी बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी एडवायजरी भी जारी की है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि लू का असर इन पर ज्यादा तेजी से होता है। लोगों … Read more

राजनांदगांव में 38°C तक पारा चढ़ा, उत्तर छत्तीसगढ़ की रातें अभी भी ठंडी, बारिश के आसार नहीं

राजनांदगांव   छत्तीसगढ़ में मार्च के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. मौसम की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके कारण वहां सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। इन इलाकों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका बनी हुई है. हालांकि फिलहाल इसका प्रदेश के मौसम पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के समय हल्की गर्मी का असर महसूस किया जाएगा। रायपुर में साफ रहेगा आसमान राजधानी रायपुर में 6 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

रायपुर. प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन में बढ़ी तपिश, रात में भी कम नहीं हो रही गर्मी दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण गर्मी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। खास बात यह है कि रात का तापमान भी अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह और देर रात में भी हल्की गर्माहट बनी हुई है। रायपुर में औसत सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत रही, जबकि बादल लगभग 30 प्रतिशत देखे गए। हवा की गति लगभग 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे उमस का असर भी महसूस किया गया। कई शहरों में सामान्य से अधिक तापमान प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। दुर्ग और पेण्ड्रारोड में भी तापमान औसत से अधिक रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है, हालांकि दिन का तापमान वहां भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले सात दिन का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी का असर अधिक महसूस हो सकता है।

31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, लेकिन होली के दिन धूप से मिलेगी राहत

सिरसा. मौसम में बदलाव के कारण दोपहर को अब जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिससे दोपहर को तपत बन रही है। दिनभर तेज धूप व गर्मी अब फसलों को प्रभावित कर रही है। गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसान अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर है। मौसम विभाग अनुसार चार मार्च को जिले में बादलवाही होने से कुछ राहत मिलने के आसार है। रविवार अलसुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध की स्थिति बनी रही। सुबह आठ बजे तेज धूप के चलते तपत बनना शुरू हो गई। दोपहर को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को तपत बनने के साथ ही लोगों ने पंखें और एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वहीं तेज धूप के कारण गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें भी अब प्रभावित हो रही है। गेहूं की बालियां निकलने के बाद अब दाना बनना शुरू हो गया है। लेकिन धूप के कारण दाना प्रभावित हो रहा है। इसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं अगेती सरसों की कई क्षेत्रों में कटाई शुरू हो चुकी है जबकि पिछेती सरसों तैयार होने में अभी कुछ समय लगने का अनुमान है। फसलों को बचाने के लिए किसान सरसों, गेहूं की अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर हो रहे है। गर्मी बढ़ने पर तेला और चेपा की बनने लगी स्थिति तापमान बढ़ने के बाद सरसों में चेपा और गेहूं में तेला बीमारी आने की स्थिति बनना शुरू हो गई है। किसान फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव भी कर रहे है। वहीं कृषि अधिकारी किसानों को खेतों का जायजा लेने के बाद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की सलाह दे रहे है। ताकि फसलों को बीमारी से बचाया जा सके। सुबह व शाम को हल्की ठंडक जिले में अब सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक बन रही है। रात को ठंडक होने से ओस की बूंदे फसलों पर चमकते हुए नजर आती है। जिससे फसलों को कुछ लाभ मिल रहा है। लेकिन दोपहर को तेज धूप से फसलों में नमी कम हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब बिजली की खपत भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। इसके लिए बिजली निगम भी तैयारियों में जुटा है और जल्द से जल्द मरम्मत व योजना के तहत होने वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए है।

झारखंड में चढ़ता तापमान: 34 डिग्री तक पहुंची गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट

रांची झारखंड में मौसम का मिजाज अभी बदल रहा है। एक तरफ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के समय कुछ इलाकों में अभी भी ठंडक महसूस होती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। रांची, खूंटी, लोहरदगा जैसे जिलों में रात के समय लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास था, लेकिन आज के लिए तापमान बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में जंगलों की वजह से पहले तापमान थोड़ा कम रहता था, लेकिन अब यहां भी गर्मी महसूस होने लगी है। उदाहरण के लिए लोहरदगा में जहां कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, आज यह 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब इन जगहों का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जगह चाईबासा रही, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोहरदगा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा और रात में ठंडी हवा ने राहत दी। होली पर मौसम आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप और उमस रहेगी, जबकि शाम में हल्की ठंडी हवा चलेगी। यानी होली के दिन मौसम गर्म रहेगा।  

पंजाब के फरीदकोट में पारा 32 डिग्री के पार

लुधियाना. पंजाब में मौसम के तेवर गर्म होने लगे हैं। फरवरी के अंतिम दिनों में लोगों को उमस महसूस होने लगी है। पंजाब के अधिकांश जिलों में पिछले पांच दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे है। हालांकि, सुबह व शाम हल्की ठंड बनी हुई है। शनिवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए, जिसमें फरीदकोट में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। यही स्थिति राज्य के प्रमुख शहरों में भी रही। बठिंडा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, रूपनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 29.6 डिग्री, पटियाला में 29.4 डिग्री और अमृतसर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोपड़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री, लुधियाना में सामान्य से 5.8 डिग्री, अमृतसर में सामान्य से 3.9 डिग्री व पटियाला में सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, इन जिलों न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रोपड़ में 15.5 डिग्री, चंडीगढ़ में 14.0 डिग्री, लुधियाना में 13.4 डिग्री, पटियाला में 14.8 डिग्री, अमृतसर में 11.9 डिग्री, बठिंडा में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में धूप तेज रहने की संभावना हैं। पांच मार्च के बाद मौसम बदल सकता है।

पंजाब में रात और सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का एहसास

चंडीगढ़. मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने 25 फरवरी 2026 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते (28 फरवरी) तक राज्य में कोई खास बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक राज्य में तापमान नॉर्मल रहने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों दिन में ठंड बिल्कुल खत्म हो गई है। हालांकि, रात और सुबह से समय गुलाबी ठंड का एहसास होता है। गेहूं की फसल के लिए खतरे की घंटी पंजाब के तापमान में लगातार होने वाली बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए खतरे की घंटी बन सकती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पंजाब कृषि विश्व विद्यालय (पीएयू) लुधियाना के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मखन सिंह भुल्लर द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। डॉ. भुल्लर का कहना है कि पंजाब अंदर 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच सीजन दौरान 95 प्रतिशत रकबे में किसानों द्वारा गेहूं की बिजाई की गई है। उनके अनुसार, फसल में जब दाना पड़ने का समय आता है तो फसल के लिए उच्च तापमान काफी संवेदनशील होता है। क्योंकि इस दौरान बढ़े तापमान का गेहूं के दाने के वजन पर बुरा असर पड़ता है, जिसके चलते फसल का झाड़ व गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। गेहूं की फसल को हल्का पानी लगाने की सलाह डॉ. भुल्लर के अनुसार, हल्की व दरमियानी जमीन पर एडवांस बिजाई वाली गेहूं की फसल के सिट्टे अधिक तापमान के कारण समय से पहले पक जाते हैं, जिसके चलते दाना कमजोर रह जाता है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जोकि फसल के लिए चिंताजनक है। उन्होंने वर्तमान हालातों को देखते हुए किसानों को गेहूं की फसल को हल्का पानी लगाने की सलाह दी। इसके साथ विशेष रूप से कहा कि सिंचाई करते वक्त हवा के रुख का ध्यान जरूर रखा जाए ताकि फसल को गिरने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सतर्कता से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

हरियाणा में फाग के रंग में घुलेगी गर्मी की पहली दस्तक

चंडीगढ़. फरवरी का आखिरी सप्ताह आने तक मौसम की रंगत पूरी तरह बदल चुकी है। खिली धूप ने जहां सुबह-शाम की हल्की ठंड को सीमित कर दिया है, वहीं आगामी सप्ताह के तापमान ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार होली और दुल्हेंडी (फाग) पर मौसम पूरी तरह अनुकूल और गर्म रहेगा। आसमान साफ होने और धूप तेज होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे दिन में अब पसीने छूटने की संभावनाएं बन रही हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इस बार होली का हुड़दंग गर्मी की गुनगुनी धूप के बीच मनेगा। जहां एक ओर मौसम का बदलाव सुकून देने वाला है, वहीं खेती और सेहत के प्रति थोड़ी सी सावधानी आपको त्योहार के उल्लास को दोगुना करने में मदद करेगी। मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, आगामी सात दिनों में झज्जर का पारा कुछ इस प्रकार रहेगा: दिन – मौसम – अधिकतम – न्यूनतम     बुधवार – खिली धूप – 28 – 13     गुरुवार – खिली धूप – 30 – 13     शुक्रवार – खिली धूप – 31 – 14      शनिवार – खिली धूप – 31 – 16     रविवार – खिली धूप – 31 – 16     सोमवार – खिली धूप – 31 – 16     मंगलवार – खिली धूप – 32 – 17 बाजार की बदली सूरत, गन्ने के रस और जूस की बहार गर्मी की आहट देखते ही शहर के मुख्य चौकों और बाजारों में खान-पान का परिदृश्य बदल गया है। सर्दियों में जहां मूंगफली और गज्जक की दुकानें सजी थीं, अब वहां गन्ने के रस और ठंडे जूस की रेहड़ियां नजर आने लगी हैं। लोग अब गर्म चाय की जगह ठंडे पेय पदार्थों को तरजीह देने लगे हैं। पहनावे में बदलाव -अलमारियों में कैद हुए भारी ऊनी कपड़े मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पहनावे पर दिख रहा है। अब भारी कोट और स्वेटर गायब हो चुके हैं। लोग हल्के सूती कपड़ों और हाफ-टीशर्ट तक में दिखने लगे हैं। घरों में रजाइयों की जगह हल्की चादरों ने ले ली है और पंखों की साफ-सफाई का दौर भी प्रारंभ हो गया है। जैसा कि संभावना दिख रही है, को लेकर लगता है कि जल्द ही इनकी स्पीड भी बढ़ेगी। खेती-किसानी – गेहूं की फसल के लिए निर्णायक समय कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में अचानक होने वाली यह वृद्धि खेती के लिए मिश्रित संकेत है। सावधानी: बढ़ती धूप गेहूं की फसल को समय से पहले पका सकती है, जिससे दानों के वजन में कमी आने की आशंका रहती है। सलाह: कृषि विशेषज्ञ डा. सुमित ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में नमी बरकरार रखें और जरूरत के समय शाम के समय हल्की सिंचाई करें ताकि तापमान का प्रतिकूल प्रभाव फसल पर न पड़े। सेहत का ख्याल – वायरल और डिहाइड्रेशन से बचें बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजीव हसीजा के मुताबिक, हो रहे बदलाव में फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बचें, इससे गला खराब और वायरल बुखार हो सकता है। धूप में निकलने पर पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न हो। चूंकि फाग पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर होगा, इसलिए त्वचा को रंगों के दुष्प्रभाव और धूप की कालिमा से बचाने के लिए क्रीम या नारियल तेल का उपयोग करें।

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। मौसम सारांश के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर किसी भी तरह की प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी मौसम के रुख में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं और तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।