samacharsecretary.com

हरियाणा-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी

हिसार. हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे करवट बदलता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर का दौर अब लगभग समाप्ति की ओर है और फरवरी के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस समय क्षेत्र में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। दिन व रात के तापमान सामान्य के आसपास पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर होगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में हल्की गर्मी की आहट महसूस होने लगेगी। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेंगे, जिससे हरियाणा एनसीआर में वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम के इस बदलाव से दिन के समय सुहावनापन बढ़ने की उम्मीद है। कोहरे से भी मिलने लगेगी राहत हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन डागर के अनुसार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में कोहरे व शीतलहर का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से दृश्यता में सुधार दर्ज किया जा रहा है और घने कोहरे की परिस्थितियां फिलहाल नहीं बन रही हैं। शीत दिवस और पाला जमने जैसी गतिविधियां भी लगभग समाप्ति पर हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने से कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिख सकता है।

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में इजाफा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. कहां रही सबसे ज्यादा गर्मी और कहां सबसे ज्यादा ठंड? मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज किया गया और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज किया गया.                     प्रमुख शहरों के तापमान का हाल  स्टेशन    अधिकतम तापमान (°C)    न्यूनतम तापमान (°C)    सापेक्ष आर्द्रता (08:30 am) रायपुर    30.7°C    18.4°C    71% बिलासपुर    29.5°C    18.4°C    73% दुर्ग    30.8°C    13.6°C    87% जगदलपुर    31.3°C    13.3°C    70% पेण्ड्रारोड    26.6°C    14.8°C    92% रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान  राजधानी रायपुर में 5 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है.

तापमान में गिरावट से रात और सुबह बढ़ेगी ठंड

रायपुर. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग और उससे सटे जिलों में न्यूनतम तापमान अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि इन क्षेत्रों में रात और सुबह की ठंड कुछ बढ़ सकती है। वहीं, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है, यानी यहां रात और सुबह का मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ी अधिकता दर्शाता है। रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह-सुबह और रात में हल्की ठंड का अनुभव लोगों को होगा, जबकि दिन के समय हल्की गर्मी का असर रहेगा। आने वाले 3 से 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर बना रहेगा। इसका मतलब यह है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के पैटर्न में थोड़ा अंतर रहेगा। सरगुजा, कोरिया और जशपुर जैसे उत्तरी जिले ठंड के अधिक प्रभाव के साथ रहेंगे, जबकि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान सामान्य रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में तापमान में भारी गिरावट के साथ फिर कड़ाके की ठंड

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिनों की राहत के बाद एक बारे फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं शनिवार रात से ही राजधानी में कड़ाके की पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अमूमन मकर संक्रांति के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अब देखना होगा कि, तपमान में बढ़ोतरी कब से शुरू होगी।  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने, प्रदेश की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा और दंतेवाड़ा जिले में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में जीरो डिग्री तक पारा लुढ़कने से जमी बर्फ

हिसार/पानीपत. हरियाणा में कड़ाके की ठंड और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार को गुरुग्राम जिला प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में गंभीर शीतलहर और ठंडे दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता 0 से 50 मीटर तक सिमट गई। चार जिलों में पारा जमाव बिंदु के करीब हैं। खेतों में जमा पाला दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में पाले का असर सबसे अधिक दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में ठंड व पाले का प्रकोप सबसे अधिक रहा। कई जगह पारा गिरने से पाला जम रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। झज्जर जिले के गांव गोरिया के खेतों में जमा पाला। क्षेत्र में कई जगह सुबह के समय सफेद बर्फ की परत भी दिखी। गुरुग्राम के बाद नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, भिवानी में 1.5 डिग्री, सोनीपत में 1.6 डिग्री और सिरसा में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे खेतों में पाला पड़ने की स्थिति बनी। ट्रेनें लेट, बाजारों में सन्नाटा कोहरे के कारण प्रदेश में 25 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। भीषण ठंड में बाजारों की गतिविधियां प्रभावित रहीं, लोग घरों में ही दुबके रहे। सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (अंबाला-दिल्ली) और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (हिसार-रोहतक) कोहरे की चपेट में रहे। क्यों अचानक बढ़ी ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने से मैदानी इलाकों में रेडिएशन कूलिंग तेज हुई। इसी कारण रात के तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई। करनाल में हादसा, युवक की मौत घने कोहरे के कारण करनाल के इंद्री क्षेत्र के धूमसी गांव में बड़ा हादसा हुआ। टी-पाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर जोहड़ (तालाब) में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल एक युवक सवार था, जिसकी डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। दो से तीन डिग्री लुढ़केगा पारा मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। 14 जनवरी के बाद एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

ठिठुरन बढ़ेगी! छत्तीसगढ़ में 3 दिन में लुढ़केगा पारा, उत्तर-मध्य हिस्सों में शीतलहर का असर

रायपुर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली. अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट होने और उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. बीते दिन ऐसा रहा प्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले के एक–दो स्थानों पर शीतलहर चली है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ. रायपुर का तापमान सामान्य के आसपास राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. शहर में दिन के समय हल्के बादल और शाम के समय ठंडक महसूस की गई. हवा की औसत गति 2 किमी प्रति घंटा रही. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर शहर में कुहासा छाए रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड को देखते हुए सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की सलाह दी है. प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग ने बताया कि पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. अगले एक से दो दिनों तक भी प्रदेश में सूखा मौसम बने रहने की संभावना है.

इंदौर और भोपाल सहित 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 7° तक गिरा

 भोपाल/इंदौर मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले हफ्ते से ही ठिठुरन का दौर जारी है। दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं, जबकि सुबह और रात में पारा तेजी से गिर रहा है। भोपाल और इंदौर में तो 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। बीती रात प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत कुल 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। स्कूलों के समय में बदलाव  ठंड बढ़ने के चलते देवास जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हिमालय में बर्फबारी का असर एमपी तक  मौसम विशेषज्ञ पी.के. शाह ने बताया कि इस बार हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक सप्ताह पहले ही सक्रिय हो गए हैं। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। उत्तर से दक्षिण की ओर बहने वाली ठंडी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है, जिससे ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। पूर्वी हिस्सों में भी बढ़ी सर्दी  अब तक सर्दी का असर मुख्य रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश—भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग—में ज्यादा था। लेकिन अब इसका असर पूर्वी हिस्सों, यानी जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग तक पहुंच गया है। नवंबर में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड इस बार ठंड ने नवंबर में ही पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल और इंदौर में पारा 25 साल में सबसे नीचे चला गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सामान्य से एक सप्ताह पहले सक्रिय हो गया। इसी कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है, और उत्तरी हवा के रुख के चलते ठंडी लहरों का असर मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। पूर्वी मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा असर अब तक ठंड का असर मुख्य रूप से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभागों में था, लेकिन अब जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल जैसे पूर्वी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। सोमवार-मंगलवार की रात जबलपुर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई, जहां पारा 9.7 डिग्री रहा। भोपाल में 8.3, इंदौर में 8.4, ग्वालियर में 11 और उज्जैन में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां पारा 8 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के शहर हिमाचल-उत्तराखंड से भी ठंडे हैरानी की बात यह है कि जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिर रही है, वहीं मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान शिमला, मसूरी और देहरादून से भी नीचे है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात में तापमान 13.8 डिग्री और दिन में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल, धार, रायसेन, सीधी और मलाजखंड में भी दिन का तापमान 27 डिग्री से कम रहा।  कहां है तेज शीतलहर का असर? मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, शहडोल और जबलपुर में तेज शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, रीवा, बालाघाट और छतरपुर जैसे जिलों में ठंडी हवाएं चलेगी। बालाघाट जिले के मालाजखंड क्षेत्र में बुधवार को Cold Day का अनुभव होने की संभावना है। ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने MP को नवंबर में ही सर्दियों के आगोश में ला दिया है। दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं और रात का तापमान तेजी से गिरने से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात में तापमान 13.8 डिग्री और दिन में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में रात का पारा ज्यादा, दिन में कम प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात में ठंड का असर जरूर कम है, लेकिन दिन में यहां सर्दी है। सोमवार-मंगलवार की रात में पचमढ़ी का तापमान 13.8 डिग्री रहा, लेकिन मंगलवार को दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बैतूल, धार, रायसेन, सीधी, मलाजखंड में पारा 27 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। कई शहरों के तापमान में गिरावट बीती रात MP के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया।     इंदौर:  8.3डिग्री     भोपाल: 8.0डिग्री     उज्जैन: 11.5डिग्री     ग्वालियर: 10.7डिग्री     जबलपुर: 9.8डिग्री     शहडोल: 7.5डिग्री मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वर्तमान में उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है जिसके प्रभाव से MP में ठंडी हवाएं बनी हुई हैं। साथ ही एक ट्रफ भी सक्रिय है, जो ठंड को और बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की सलाह     ठंड से बचने के लिए सभी नागरिक सावधानी बरतें।     सुबह की वॉक सूरज निकलने के बाद ही करें।     बुजुर्ग और बच्चों के लिए ऊनी कपड़ों का उपयोग जरूरी है। राजगढ़ रहा सबसे ठंडा शहर  सोमवार-मंगलवार की रात को कई शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जबलपुर में तापमान 9.7 डिग्री, भोपाल में 8.3 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, ग्वालियर में 11 डिग्री और उज्जैन में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छतरपुर के नौगांव और उमरिया में 8.5 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 8.8 डिग्री और रीवा में 9.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। पिछले 10 साल से नवंबर में ठंड का ट्रेंड प्रदेश में नवंबर में पिछले 10 साल से ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, बारिश के लिहाज से अक्टूबर का महीना उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसमें औसत 2.8 इंच पानी गिर गया, जो सामान्य 1.3 इंच से 121% ज्यादा है। वहीं, भोपाल … Read more