samacharsecretary.com

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा का दबदबा, दिवाली से पहले जानिए हवा कितनी जहरीली

चंडीगढ़  दिवाली से पहले ही प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। देश के 18 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर शामिल हैं। 258 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ राज्य में सबसे ज्यादा प्रदूषित गुरुग्राम रहा। बहादुरगगढ़ का एक्यूआई 224, नारनौल का 218 और फतेहाबाद का 216 रिकॉर्ड किया गया। इस श्रेणी में एक्यूआई को खराच माना जाता है। हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए गैर-एनसीआर जिलों में एक साल तक ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी तरह के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। दिवाली बप गुरुपर्व पर रात 8 से 10 बजे तक व क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद है। यहां का एक्यूआई 324 रहा, जोकि बेहद खराबश्रेणी में माना जाता है। खराब श्रेणी में देशभर में सबसे ज्यादा मुंबई के बेलापुरा का एक्यूआई 300 रहा। 13 अक्तूबर को 226 एक्यूसई के साथ फतेहाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित रहा था। बल्लभगढ़, चरखौदादरी, हिसार, कैबल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत के एक्यूआई स्तर की रिपोर्ट नहीं आ रही है। इस कारण फिलहाल प्रदूषित शहरों में हरियाणा के शहरों की गिनती कम है।   

नई दुकान खोलना हुआ आसान! कर्मचारियों की संख्या 20 से कम हो तो मिलेगी छूट और राहत

हरियाणा  हरियाणा सरकार ने राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई नियमों में बदलाव किए हैं। अब नई दुकानों को लाइसेंस एक दिन में मिल जाएगा, और 20 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। भूमि उपयोग परिवर्तन के नियमों को सरल बनाया गया है, और प्रदूषण नियंत्रण में भी छूट दी गई है। श्रम कानूनों में बदलाव करके महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए गए हैं। नियमों का सरलीकरण कर सुधारों की डगर पर चल रहे हरियाणा में नियामक बोझ कम करने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। शहरों में भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) के लिए अब केवल तीन दस्तावेज नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में जमा कराने होंगे। इनमें स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में तत्काल सीएलयू अनुमति मिलगी। भवन निर्माण नियमों को लचीला बनाया गया है। सुरक्षा मानदंड पूरे करने पर पूरे जोन एरिया में ग्राउंड कवरेज की अनुमति दी जाएगी। आक्यूपेशन और कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या घटाकर तीन कर दी गई है। साथ ही स्व-प्रमाणन का दायरा बढ़ाकर उच्च जोखिम वाले भवनों को भी शामिल किया गया है, जिसे 31 अक्टूबर तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।  मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सहमति प्रक्रिया की समय-सीमा 30 कार्यदिवसों से घटाकर 21 कार्यदिवस कर दी है। कम जोखिम वाले उद्योगों के लिए स्वतः नवीनीकरण और स्व-प्रमाणन प्रणाली लागू की गई है। हरित श्रेणी की इकाइयों के लिए थर्ड पार्टी प्रमाणन प्रणाली विकसित की जा रही है। अब तक 712 गैर-प्रदूषणकारी उद्योग क्षेत्रों को श्वेत श्रेणी में पुन:वर्गीकृत किया गया है, जिन्हें प्रदूषण नियंत्रण की सहमति आवश्यकताओं से छूट प्रदान की गई है। अग्नि सुरक्षा एनओसी की वैधता बढ़ाकर कम जोखिम वाले प्रतिष्ठानों के लिए पांच वर्ष तथा उच्च जोखिम वाले प्रतिष्ठानों के लिए तीन वर्ष कर दी गई है। थर्ड पार्टी निरीक्षण व्यवस्था 15 नवंबर तक लागू कर दी जाएगी। इनवेस्ट हरियाणा पोर्टल के माध्यम से भूजल अनुमति सहित बिजली और पानी कनेक्शन की स्वीकृतियों की समय सीमा 90 दिन से घटाकर 45 दिन कर दी गई है। जन विश्वास अध्यादेश लागू कर 17 विभागों के 42 अधिनियमों की 164 धाराओं को अपराध-मुक्त किया गया है  

मासूम शर्मा के लाइव कंसर्ट में हंगामा, दर्शकों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर गुस्साए सिंगर

मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो के दौरान विवाद हुआ। शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर मासूम शर्मा को अश्लील इशारे किए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मासूम शर्मा ने युवकों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मासूम शर्मा ने जताई नाराजगी मासूम शर्मा गुस्से में हरियाणवी में बोले, "सुन ले ओ हेल्लो, डाट गात (रुक जा), गलत बात नहीं सहेंगे।" फिर उन्होंने अपशब्द भी कहे। इसके बाद वह शो बीच में छोड़कर जाने लगे, तब दर्शक चिल्लाने लगे। जाते-जाते मासूम शर्मा ने भी युवकों को अश्लील इशारा किया। यह शो 18 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर आयोजित किया गया था। इस घटना के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन मासूम शर्मा या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना का वीडियो और मासूम का जवाब  शो के दौरान मासूम शर्मा "बोल तेरे मीठे-मीठे" गाना गा रहे थे। मंच के सामने काली शर्ट पहने एक युवक ने अश्लील इशारे शुरू किए, जबकि अन्य लोग युवकों को शांत रहने का संकेत दे रहे थे। हंगामा बढ़ने पर मासूम ने कहा, "मैंने डेढ़-डेढ़ लाख लोगों के सामने शो किया है। यहां 150 आदमी हैं, प्रोग्राम खराब मत करो। हम तुम्हारे प्यार में आए हैं, प्लीज खराब मत करो।" जब एक युवक उनसे बहस करने लगा, तो मासूम ने कहा, "हट, भगत सिंह की टीशर्ट पहन रखी है और सबसे ज्यादा बकवास कर रहा है। गलत बात है यार।" विवादित इतिहास मासूम शर्मा के शो में यह पहली बार विवाद नहीं है। 22 मार्च को गुरुग्राम में एक लाइव शो के दौरान मंच पर सेल्फी लेने वाले युवक का कॉलर पकड़ने और गाली देने का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद प्रवेस बाघोरिया नामक युवक ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। विवाद बढ़ने पर मासूम शर्मा खुद युवक के घर पहुंच माफी मांगने गए थे और कहा था कि वे अपने और फैंस के बीच मनमुटाव नहीं चाहते।  

खुशखबरी यात्रियों के लिए: जेवर एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई नई ट्रेन सेवा

फरीदाबाद  फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए जेवर के नोएडा एयरपोर्ट तक संचालित की जाएगी। लेकिन इससे पहले गुरुग्राम से रेवाड़ी के बावल तक परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना को लेकर दिवाली के बाद बैठक की जाएगी और 2026 में इसका शिलान्यास होगा। फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि गुरुग्राम से बावल और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिवाली के बाद इस पर अंतिम चर्चा करके इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को दो महीने के भीतर केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर परियोजना कार्य शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार हर 12 से 14 किलोमीटर के बीच एक स्टेशन बनाया जाएगा। करनाल तक विस्तार मंत्री ने कहा कि फिलहाल दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक नमो भारत ट्रेन चल रही है, जिसे हरियाणा के करनाल जिले तक विस्तार दिया जाएगा। इसका मार्ग सराय काले खां से होकर गुरुग्राम और बावल तक जाएगा। RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) एक तेज रफ्तार सेवा है जो दिल्ली-NCR के मुख्य शहरों को जोड़ती है। यह ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती हैं और यात्रियों को आरामदायक तथा सुरक्षित सफर प्रदान करती हैं।   मेट्रो विस्तार में बदलाव मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सरकार ने मेट्रो विस्तार के नियमों में बदलाव किया है। अब केवल 25 लाख आबादी के आधार पर मेट्रो विस्तार नहीं होगा, बल्कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार इसे प्राथमिकता दी जाएगी। छोटी दूरी के लिए मेट्रो और लंबी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन को प्राथमिकता दी जाएगी। फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो योजना लंबे समय से लंबित है, वहीं पलवल तक मेट्रो विस्तार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो रही है। 22 स्टेशन होंगे तय गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक भी नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का प्रस्ताव है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें 22 स्टेशन होंगे। मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी। इस परियोजना की DPR केंद्र सरकार को भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली के सराय काले खां से बनारस तक जाने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी एयरपोर्ट के GTC में बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को DPR में शामिल करने के लिए सहमति हो गई है।  

सीएम सैनी से मुलाकात में उठाए मानव अधिकारों के मुद्दे, हरियाणा आयोग ने साझा की राय

चंडीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शनिवार को हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा और सदस्य कुलदीप जैन तथा दीप भाटिया ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आयोग ने मुख्यमंत्री को वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 की प्रति भेंट की और राज्य में मानवाधिकारों की सुरक्षा से जुड़े अपने कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आयोग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों को लागू होना ही चाहिए, जो आम जनता को न्याय और सम्मान दिला सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग के सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोग ने बीते वर्ष की अपनी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। बताया गया कि अब तक आयोग में 5,542 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है, जिनमें से 4,638 मामलों का निपटारा हो चुका है। केवल 904 मामले अभी लंबित हैं। आयोग ने यह भी बताया कि वह हर महीने राज्य की एक जेल और सामाजिक संस्थान का निरीक्षण करता है ताकि कैदियों और समाज के वंचित वर्गों के मानवाधिकारों की स्थिति की निगरानी की जा सके। आयोग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के 32वें स्थापना दिवस समारोह में हरियाणा मॉडल की विशेष रूप से सराहना की गई। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के कार्यों और पारदर्शिता को दूसरे राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर आयोग को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और आयोग मिलकर राज्य में मानवाधिकारों की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के कार्य न केवल समाज में जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में भी सहायक साबित हो रहे हैं। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री और आयोग के सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में समानता, सम्मान और सद्भाव का संदेश लेकर आता है।

कुमारी सैलजा का निशाना — झूठे दावे, बढ़ती बदहाली और टूटी उम्मीदों का साल

चंडीगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा की तथाकथित  नायब सरकार का एक साल घणा कमाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक साल हरियाणा की जनता के लिए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का साल साबित हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व के दावे केवल कागजों और विज्ञापनों में दिखाई देते हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है। यह एक वर्ष हरियाणा के इतिहास में जनउपेक्षा और अन्याय का प्रतीक बनकर रहेगा। जश्न मनाने की बजाय सरकार को चाहिए कि वह जनता को मूलभूत सुविधाएं  पानी, सडक़, सफाई और सुरक्षा  प्रदान करे। यही सच्चा कमाल होगा। मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के हालात काफी भयावह बने हुए है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में गुंडाराज है और चहुं ओर भय का माहौल है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है, हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस व्यवस्था जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतर रही। आए दिन सरेआम हत्याएं हो रही है, रंगदारी न देने वालों पर फायरिंग की जा रही है। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात है।  राजनीतिक अराजकता और खौफ के दौर में कानून व्यवस्था का जैसे अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है, उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाए उन पर लाठियां बरसाई जाती है। प्रदेश में पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नहरी पानी की आपूर्ति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है अधिकतर जिलों में टयूबवेल आधारित जलापूर्ति की जा रही है जो पीने योग्य नहीं है और लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। दूसरी ओर सीवरेज व्यवस्था भी चरमाई हुई है, अधिकतर जिलों में जल निकासी का उचित प्रबंध तक नहीं किया गया है।  जलभराव की समस्या प्रदेश में आम हो गई है। सांसद ने कहा कि सिरसा जैसे शहरों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पेयजलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है।  जिला में नशे और कैंसर जैसी बीमारियों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार ने 30 जून तक सभी सड़को को ठीक करने का दावा किया था, परंतु आज तक सड़को की हालत ज्यों की त्यों है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं, फसल बीमा योजना भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, और युवाओं को रोजगार के बजाय निराशा मिल रही है। किसान आज भी डीएपी और यूरिया खाद के लिए धक्के खा रहा है, सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिल रही है जबकि प्राइवेट दुकानों पर कालाबाजारी में बिक रही है।  कांग्रेस पार्टी का मानना है कि विकास का अर्थ केवल प्रचार नहीं, बल्कि जनता के जीवन में वास्तविक सुधार है। हम जनता को भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस ही हरियाणा को महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अव्यवस्था से मुक्त कर सकती है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि नायब सरकार का यह एक वर्ष हरियाणा के इतिहास में जन उपेक्षा और अन्याय का प्रतीक बनकर रहेगा। जश्न मनाने की बजाय सरकार को चाहिए कि वह जनता को मूलभूत सुविधाएं पानी, सडक़, सफाई और सुरक्षा प्रदान करे। यही सच्चा कमाल होगा। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो लाख युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के पक्की नौकरी देने का वायदा किया था पर  हकीकत ये है कि अभी तक पिछले टर्म में निकली भर्तियों पर ही काम चल रहा है। क्लर्क, हरियाणा पुलिस, ग्रुप डी जैसे बड़ी भर्तियों के पद विज्ञापित करने की तैयारी चल रही है।  प्रदेश में अफसरशाही हावी है, सीएम कार्यालय के अधिकारी तक खुद कह चुके है कि सीएम के कहने से तो चपरासी भी सस्पेंड नहीं होता। किसानों को फसल का एमएसपी तक नहीं मिल रहा है, मंडी में किसान को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है्र फसलों का मुआवजा अभी तक मिला नहीं है।

थार की रफ्तार बनी काल: ट्रक से जोरदार टक्कर में मामा-भांजा नहीं बचे

रेवाड़ी  रेवाड़ी में NH-11 पर शनिवार देर रात कुंड बैरियर के पास एक भयानक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझनूं जिले के सईं कलां निवासी 26 वर्षीय सरजीत और चुरु जिले के शिमला गांव के 19 वर्षीय चेतन थार गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे, जब वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद थार गाड़ी का मलबा सड़क पर फैल गया। ट्रक चालक फरार स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। खोल थाना और कुंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामा-भांजे थे मृतक मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि सरजीत व चेतन मामा-भांजे थे और दोनों ही परिवार के इकलौते बेटे थे। सरजीत की हाल ही में शादी हुई थी जबकि चेतन अविवाहित था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाशी तेज कर दी है।

सियासी धरने पर ASI संदीप की पत्नी ने किया खुलासा, IPS पूरन की पत्नी को लेकर आया चौंकाने वाला बयान

रोहतक एएसआइ संदीप आत्महत्या के मामले में परिवार की ओर से लगाए गए आरोप की अब कुछ परतें सामने आ रही हैं। संदीप की पत्नी संतोष की ओर से पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि अर्बन एस्टेट थाना में आइजी वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले में सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में उसके पति संदीप लाठर भी शामिल थे। सुशील की गिरफ्तारी के बाद आइजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आइजी वाई पूरन कुमार के परिवार ने चंडीगढ़ में धरना दे दिया। शिकायत में कहा गया कि आइजी वाई पूरन कुमार व अन्य के खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही थी। इसे लेकर उसके पति तनाव में थे। उनके परिवार के धरने की वजह से उसके पति संदीप कुमार ने मानसिक तनाव में आकर खुद को गोली मार ली। इधर, पुलिस को मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। क्योंकि रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस की टीम जांच को आगे बढ़ा पाएगी। सदर थाना पुलिस की टीम ने स्वजन की शिकायत के आधार में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से बरामद सुसाइड नोट और वीडियो को कब्जे में लिया था। अब पुलिस की टीम सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजेगी। क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा की सुसाइड नोट की राइटिंग संदीप लाठर की ही है या किसी अन्य की। पुलिस मामले में अन्य तथ्य भी जुटाने में लगी है। 

बाबा राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, नपंसुक बनाने के मामले में 3 को समन

चंडीगढ़ डेरा सिरसा में करीब 400 अनुयायियों को कथित तौर पर नपुंसक बनाने के मामले में शुक्रवार को पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से मामले में सुनवाई के दौरान गवाह भादर सिंह की गवाही दर्ज की गई। वहीं, एक अन्य गवाह गोपी किशन की मौत की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। मामले में राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की है और उस दिन के लिए 3 गवाहों को गवाही के लिए य समन जारी किए गए है।  वहीं, इस मामले का मुख्य गवाह भी अमेरिका में रह रहा है जिसकी गवाही कोर्ट पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करवाने से के आदेश दे चुका है। कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओरए से सीनियर पीपी जसविंदर कुमार भट्टी, ए पीपी सोनम और डिप्टी एसपी राकेश स कुमार मौर्या मौजूद रहे। राम रहीम के क वकील अमर डी. कमरा और जितेंद्र के खुराना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।  गोपी किशन के समन पर रिपोर्ट आई कि उनकी मौत 27 जून 2019 को हो चुकी है। मौत का सर्टिफिकेट भी कोर्ट में है पेश किया गया। वहीं, जमानत पर बाहर डॉक्टर एमपी सिंह और डॉक्टर पंकज गर्ग कोर्ट में हाजिर हुए। 

एक के बाद एक पुलिसकर्मियों के सुसाइड पर बोले सीएम सैनी — कारणों की गहराई से होगी जांच

चंडीगढ़  हरियाणा में पिछले 10 दिनों में तीन पुलिसकर्मी आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें भी आईपीएस और एसआई का सुसाइड केस बहुत ज्यादा विवाद में है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान आया है। सीएम सैनी ने आत्महत्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि जांच जारी है और जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। गौरतलब है कि 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई. पूरण कुमार (52) ने सात अक्टूबर को सेक्टर 11 स्थित अपने निजी आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। आईपीएस अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ तब आया जब सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने रोहतक के एक गांव में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली और पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों मामलों में कोई जांच आयोग गठित किया जाएगा या आंतरिक जांच की जाएगी, सैनी ने कहा कि जो घटनाएं हुई हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एक घटना की जांच चंडीगढ़ पुलिस और दूसरी की हरियाणा पुलिस कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं करेगी ये सरकार। मैं लगातार कहता रहा हूं कि इस सरकार में गरीबों को भी इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कोई उनका शोषण कर सकता है। सैनी ने जोर देकर कहा कि दूध का दूध, पानी का पानी होगा। हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर पंचकूला में ‘जन विश्वास-जन विकास’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सैनी पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस बीच हरियाणा पुलिस के एक और एएसआई ने फांसी लगाकर जान दे दी है। यह मामला रेवाड़ी का है। मृतक की पहचान 40 साल के कृष्ण यादव के रूप में हुई है। वह जैनाबाद के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कृष्ण यादव ने गृह क्लेश से उकताकर जान दी है। सुसाइड नोट में मृतक कृष्ण यादव ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है।