samacharsecretary.com

जनसेवा के पुरोधा को नमन, बाबूजी बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ की राजनीति के प्रेरणास्रोत और जनसेवा के पर्याय रहे स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की स्मृति में मनेन्द्रगढ़ के सुरभि पार्क में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, डॉ. विनय जायसवाल, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. चरणदास महंत ने भावुक शब्दों में कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन संघर्ष, सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने न केवल राजनीतिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबूजी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे वातावरण में श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां हर आंख नम थी और हर दिल में उनके प्रति अपार आदर झलक रहा था। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बिसाहू दास महंत जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जन-जन के दिलों में बसने वाले युगपुरुष थे, जिनकी स्मृतियां सदैव अमर रहेंगी।

न्यायिक व्यवस्था की कछुआ चाल, किडनी कांड में 17 आरोपियों पर अब तक तय नहीं हो सके आरोप

 कानपूर साल 2019 के बर्रा किडनी कांड में पुलिस की चार्जशीट के बावजूद सात साल से ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान मुख्य गवाह महिला की मौत हो चुकी है और कई बड़े नाम कानूनी गलियारों से राहत पा चुके हैं।   कानपुर में सात साल पहले भी शहर का एक किडनी कांड चर्चा में रहा। एक महिला द्वारा बर्रा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने विवेचना की तो कई बड़े खुलासे हुए। पुलिस ने तो 10 महीने में विवेचना पूरी कर 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेज दी थी, लेकिन न्यायिक व्यवस्था की कछुआ चाल कि गंभीर मामले में सात साल से अदालत में सिर्फ तारीख ही लग रही हैं। मुकदमे की सुनवाई शुरू होना, तो दूर अब तक कोर्ट में आरोपियों पर आरोप तक तय नहीं हो सके। किडनी कांड शहर के लिए नया नहीं है। आठ साल पहले भी फरवरी 2019 में शहर में किडनी कांड चर्चा में आया था। एक इलेक्ट्रीशियन की पत्नी ने बर्रा थाने में जबरन किडनी देने का दबाव बनाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 17 आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कीं घटना के तार दिल्ली के कई बड़े डॉक्टरों से भी जुड़े थे। हालांकि विवेचना के दौरान कोई ठोस सुबूत न मिलने के कारण सभी के नाम हट गए थे।  सिर्फ दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के पूर्व सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला के खिलाफ ही पुलिस साक्ष्य जुटा पाई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल की और 17 आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कीं। अगली सुनवाई सीजेएम की कोर्ट में 27 अप्रैल को होनी है फरवरी में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 10 महीने में ही पुलिस ने नवंबर तक तीनों चार्जशीट लगा दी थीं। इसमें से एक आरोपी को कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया था, जिसके बाद 16 के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के नाम पर मुकदमे में सिर्फ तारीख ही पड़ती हैं। इस दौरान रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला की मौत भी हो चुकी है। अगली सुनवाई सीजेएम की कोर्ट में 27 अप्रैल को होनी है। महिला की किडनी निकालने के लिए दिया था नौकरी का झांसा बांदा के बड़ी पिपरई निवासी संगीता देवी कश्यप जो साकेत नगर में रह रही थीं। उसने श्याम, मोहित निगम, जुनैद, राजू राय, करन व एक अज्ञात के खिलाफ बर्रा थाने में एक फरवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि बिजली का काम करने वाले उसके पति राजेश कुमार के दोस्त श्याम के माध्यम से राजेश की दोस्ती मोहित निगम से हुई। 25 नवंबर 2018 को मोहित ने जुनैद से राजेश को मिलवाया और संगीता की नौकरी लगवाने की बात कही। उसी रात जुनैद के साथ संगीता और राजेश गाजियाबाद चले गए। संगीता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी वहां एक होटल में जुनैद ने राजेश को छोड़ा और संगीता को लेकर खून की जांच कराने अस्पताल ले गया। संगीता के पूछने पर कहा कि बड़े लोग किसी बीमार को काम पर नहीं रखते। संगीता ने जुनैद को किसी से किडनी बदलवाने की बात करते सुन लिया था। संगीता ने जब लौटने की जिद की तो जुनैद ने किडनी के बदले 40 लाख रुपये देने की बात कही। संगीता नहीं मानी और कानपुर लौट आई। एक दिन संगीता और राजेश को जुनैद ने बर्रा बाईपास के पास रोका और किडनी न देने पर दिल्ली आने-जाने और चेकअप कराने में खर्च हुए 50 हजार रुपये चुकाने का दबाव बनाया। तब संगीता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। पहली चार्जशीट में थे 10 आरोपी दस आरोपियों के खिलाफ 15 मई 2019 को पुलिस ने कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें दिल्ली के साकेत निवासी टी. राजकुमार राव उर्फ राजू राय, लखीमपुर निवासी गौरव मिश्रा, हरदोई के प्रेमनगर निवासी शबूर अहमद, दिल्ली के जैतपुर निवासी शैलेश सक्सेना, पनकी के गंगागंज निवासी विक्की सिंह, लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला निवासी शमशाद अली, हमीरपुर के मौदहा निवासी गुलाम जुनैद अहमद खान, लखनऊ के चौक निवासी राजा उर्फ मो.उमर, जूही लाल काॅलोनी निवासी श्याम तिवारी, लखनऊ के हसनगंज निवासी रामू पांडे के नाम थे। दूसरी चार्जशीट में थे पांच आरोपी पांच आरोपियों के खिलाफ 15 सितंबर 2019 को पुलिस ने कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें आजमगढ़ निवासी सिप्पू राय उर्फ नितेश, हनुमंत विहार निवासी मोहित निगम, हरियाणा की फरीदाबाद निवासी सोनिया डबास, केरल के मिथुन बीएस और दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी सुनीता प्रभाकरन के नाम थे। दो आरोपियों के खिलाफ 27 नवंबर 2019 को पुलिस ने कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें दिल्ली के डॉ. दीपक शुक्ला और अयोध्या के संजय पांडे के नाम थे। पीएसआरआई के पूर्व सीईओ को किया था दोष मुक्त दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के पूर्व सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला के खिलाफ दाखिल चार्जशीट का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सम्मन भेजा था जिसके खिलाफ डॉ. दीपक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने डॉ. दीपक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में तो मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी, जबकि मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम की धाराओं में कोर्ट के प्रसंज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है सुनवाई हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ डॉ. दीपक सुप्रीम कोर्ट गए जहां से उन्हें कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र देने को कहा था जिस पर डॉ. दीपक शुक्ला की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। सीजेएम सूरज मिश्रा ने 11 मार्च 2025 को 28 पेज के अपने विस्तृत आदेश में डॉ. दीपक को दोष मुक्त कर दिया था। हालांकि अभियोजन ने इस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होनी है। इसलिए बच निकलते हैं डॉक्टर किडनी देने वाला और लेने वाला दोनों ही अपने-अपने फायदे के लिए लालच में किडनी प्रत्यारोपण की कार्रवाई में भाग लेते हैं। इसके लिए कुछ बाहरी व्यक्तियों का सहयोग लिया जाता है और अस्पताल जाने से पहले ही कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए जाते हैं। किडनी प्रत्यारोपण के संबंध में बनी … Read more

अन्नदाता पर दोहरी मार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी और फसलों पर संकट

जयपुर राजस्थान के आसमान में एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे जयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत कई संभागों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आज दोपहर से ही बदलेगा मिजाज मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए वेदर सिस्टम का असर आज यानी 2 अप्रैल की दोपहर के बाद से ही नजर आने लगेगा। इसस जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी जैसे रेतीले इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि अप्रैल का पूरा पहला हफ्ता भीगने वाला है, क्योंकि 7-8 अप्रैल को एक और सिस्टम एक्टिव होने की लाइन में लगा है। इन जिलों में मचेगा सबसे ज्यादा असर प्रदेश के कई संभागों में प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी और गरज-चमक का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। जयपुर और अजमेर में अचानक बादल छाने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। साथ ही भरतपुर और कोटा के इलाकों में भी मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। अन्नदाता पर दोहरी मार एक तरफ जहां शहर के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। खेतों में रबी की फसल पककर तैयार है, ऐसे में ओले और बारिश फसल को तबाह कर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, मंडियों में खुले में रखे अनाज को तिरपाल से ढंकने के इंतजाम पुख्ता रखें। खेतों में सिंचाई रोक दें और जल निकासी का प्रबंध रखें। पिछले 24 घंटों का हाल बता दें कि बीते 24 घंटों में भी राजस्थान के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। जयपुर के सांभर इलाके में सबसे ज्यादा 34mm बारिश हुई है, जबकि श्रीगंगानगर के करनपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा।

बीकानेर पहुंचे डीजीपी राजीव शर्मा, जवानों का बढ़ाया मनोबल और अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा

बीकानेर राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने बीकानेर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन का फीता खुद न काटकर कांस्टेबल्स से कटवाकर पुलिसवालों का मनोबल बढ़ाया। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा गुरुवार को बीकानेर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया। ये भी पढ़ें कांस्टेबल्स से कटवाया फीता इस दौरान डीजीपी ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उद्घाटन का फीता दो कांस्टेबल दौलत और प्रेमसिंह से कटवाया, जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया। उनके इस कदम को पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। दौरे के दौरान आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारी एक्टिव मोड में नजर आए। बीकानेर रेंज के अफसरों के साथ बैठक करेंगे DGP डीजीपी आज बीकानेर रेंज के चारों जिलों के एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम अपराध समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। डीजीपी ने क्या कहा? डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने और अपराधियों में भय स्थापित करने पर फोकस रहेगा। साथ ही पुलिसिंग के आधुनिकीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी।

जागरूकता अभियान: एसपी ने वितरित किए हेलमेट, रैली को दिखाई हरी झंडी

बड़वानी  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व से अवगत कराते हुए हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के कारण होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने शहर के विभिन्न अस्पताल संचालकों के सहयोग से हेलमेट वितरण कराया। कोतवाली थाना बड़वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाले हॉस्पिटल संचालकों का सम्मान भी किया गया। साथ ही एसपी शुक्ल ने घोषणा की कि 1 अप्रैल से जिले के सभी पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, ताकि पुलिस स्वयं नियमों का पालन कर आमजन के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सके। अभियान के अंतर्गत एसपी द्वारा हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें पुलिस बल और नागरिकों ने भाग लेकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य और दिव्य उत्सव शुरु हो गया है। यहां देश और दुनिया से हजारों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार सुबह से ही महा आरती का क्रम जारी है। भक्त लगातार बालाजी महाराज के दर्शन कर रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ में यहां आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। ऋतु अनुसार षोडशोपचार पूजन और गाय के पवित्र दुग्ध से महाभिषेक के साथ बालाजी का भव्य श्रृंगार किया गया है। दरबार में 56 भोग, मिठाइयां, ताजे फल और सुगंधित फूलों से अद्भुत सजावट की गई है, जो यहां बालाजी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। महा आरती की दिव्य ध्वनि से गूंज उठा धाम विशेष श्रृंगार के बाद जैसे ही बालाजी के पट खोले गए, महा आरती की दिव्य ध्वनि से पूरा धाम गूंज उठा। भक्त अपनी श्रद्धा भाव के साथ दर्शन – पूजन कर रहे हैं। इस तरह यहां आस्था की सुगम धारा निरंतर बह रही है। भीड़ को देखते हुए बालाजी के पट सामान्य समय से अधिक यानी एक घंटे ज्यादा खोलकर रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बालाजी का दर्शन लाभ ले सकें। पुंडरीक गोस्वामी सुनाएंगे हनुमान कथा हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री धाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। गुरुवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक श्रद्धालु उनके श्रीमुख से हनुमान जी की विशेष कथा का श्रवण करेंगे। पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि, रामनवमी और महाशिवरात्रि की तर्ज पर अब प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव भी इसी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 21 हजार दीपों से होगी महाआरती उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में शाम को 21 हजार लोग एक साथ बालाजी की महाआरती में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विद्वान मानस मर्मज्ञ रामचरितमानस का रसपान कराएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। भोजपुरी गायक रितेश पांडे देंगे प्रस्तुति भक्तिमय शाम को और खास बनाने के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पांडे अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ ही गुजरात से आए कलाकार भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस संबंध में पंडित शास्त्री ने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, ताकि स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिले।  

युवाओं के लिए राहत: अग्निवीर भर्ती आवेदन की डेडलाइन बढ़ाई गई

अंबाला. हरियाणा के छह जिलों व चंडीगढ़ के युवाओं और हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ के युवाओं को अग्निवार बनने का एक और मौका मिला है। किसी कारणवश अब तक जो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारतीय सेना ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला सहित चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों के साथ हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर खास महत्व रखता है। अगर किसी अभ्यर्थी को पंजीकरण में परेशानी पर भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अंबाला में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकता है। कब करें अप्लाई – अगर किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण करने में परेशानी होती है, तो वह भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अंबाला में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकता है. वहीं अग्निवीर भर्ती के लिए अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकता है. अप्लाई करने की ये लास्ट डेट है. कैसे करें आवेदन –  उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.  इसके बाद होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा  इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरेंगे आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें  फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें

भक्ति भाव से बिजुरी मे मनाया गया हनुमान जयंती

भक्ति भाव से बिजुरी मे मनाया गया हनुमान जयंती  बिजुरी  नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माइनस ग्राउंड वार्ड नंबर 6 में संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का सफल कार्यक्रम किया गया! इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार,लघु एवं कुटीर उद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का आगमन हुआ मंडल अध्यक्ष बिजुरी रविंद्र रिंकू शर्मा उपस्थित रहे सुंदरकांड के साथ भजन कीर्तन हनुमान जयंती का शुभारंभ किया गया जिसमें  प्रकाश सिंह , संजीव पांडे मंडल उपाध्यक्ष सचिन पांडे, शंभू साहू ,सुभाषित सरकार युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रकाश यादव मंत्री संजय साहू महामंत्री शिव जायसवाल सुईया वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पति कैलाश कल उपस्थित रहे तथा हजारों के भीड़ में श्रद्धालु उपस्थित रहे

फसल कटाई पर समय सीमा लागू: रात में हार्वेस्टर-कम्बाइन पर बैन

पटियाला. पंजाब के अलग-अलग जिलों में गेहूं की कटाई के सीजन को देखते हुए डी.सी. द्वारा पाबंदियों के कई आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट नवजोत कौर ने मानसा जिले में गेहूं की कटाई के बाद नाड़ में आग लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि साल 2026 में गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। आमतौर पर देखा गया है कि गेहूं की कटाई के बाद नाड़ में आग लगा दी जाती है, जिससे नुकसान होने का खतरा रहता है। हवा में धुएं से प्रदूशन होता है, जिससे सांस की बीमारियां हो सकती हैं। जिला मजिस्ट्रेट नवजोत कौर ने मानसा जिले में शाम 7 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक कंबाइन चलाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। गेहूं की फसल की कटाई के दौरान रात में कंबाइन चलाने पर रोक लगाई गई है। ऊपर दिए गए दोनों आदेश 31 मई, 2026 तक लागू रहेंगे। फाजिल्का: जिला मजिस्ट्रेट फाजिल्का द्वारा जिले में शाम 7:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कंबाइन के जरिए गेहूं की कटाई करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। यह आदेश 31 मई 2026 तक लागू रहेंगे। इसी तरह गेहूं की नाड़ को आग लगाने के बाद भी सख्ती से पाबंदी लगाई गई है। गुरदासपुर: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों द्वारा गेहूं के अवशेष (नाड़) को आग लगाने या जलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 1 अप्रैल से 10 जून 2026 तक लागू रहेंगे। जारी आदेशों में बताया गया कि अकसर गेहूं की कटाई के बाद किसान खेतों में बची नाड़ को आग लगा देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। आग लगने से मिट्टी की ऊपरी सतह में मौजूद लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और आसपास खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। होशियारपुर: जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन ने होशियारपुर में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक कम्बाइनों से गेहूं काटने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं की कटाई करने वाली कम्बाइनों के मालिकों को निर्देश दिए कि वे हार्वेस्टर कम्बाइन का उपयोग करने से पहले कृषि विभाग के माध्यम से मशीन की अनिवार्य जांच (इंस्पैक्शन) करवाएं और कोई भी कम्बाइन हार्वेस्टर सुपर एस.एम.एस. लगाए बिना न चलाया जाए। यह आदेश 31 मई 2026 तक लागू रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट ने यह भी अपील की है कि गेहूं की पराली या फसल के अवशेष को आग न लगाई जाए, क्योंकि इससे स्वच्छ वातावरण प्रदूषित होता है।

पंत और राहुल ने किया निराश, इकाना स्टेडियम में क्रिकेट के रोमांच और नई जर्सी का दिखा क्रेज

लखनऊ आईपीएल के नए सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने लोगो में बड़ा बदलाव करते हुए हाथी को उसमें शामिल किया। खिलाड़ियों की ड्रेस भी बदल दी गई। नए लोगो और ड्रेस के साथ अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी का पहला मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ जिसके लोगो में बाघ है। हालांकि, इस मुकाबले में हाथी को बाघ की दहाड़ के आगे ठिठकना पड़ा। जीत-हार की फिक्र छोड़ खेल की दीवानगी में डूबे रहे खेल प्रेमी मैदान पर प्रतिद्वंद्विता की लकीरें खिंची थीं, लेकिन इकाना स्टेडियम की फिजा कुछ और ही बयां कर रही थी। बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मुकाबला सिर्फ रनों और विकेटों का नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेम के उफान का बन गया। इकाना स्टेडियम के भीतर और बाहर का नजारा गवाह था कि क्रिकेट के प्रति दीवानगी जीत-हार के गणित से कहीं ऊपर है। गालों पर सजी तहजीब की तस्वीर लखनऊ की तमीज और तहजीब खेल के मैदान पर भी बखूबी निखरी। स्टेडियम के बाहर एक प्रशंसक ने अपने चेहरे पर एलएसजी और डीसी, दोनों के नाम लिखवा रखे थे। वहीं, तिरंगे के रंगों में रंगा एक नन्हा प्रशंसक भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस छाेटे नवाब ने अपने एक गाल पर एलएसजी और दूसरे पर डीसी लिखवाकर मेहमान टीम का स्वागत किया। आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रति लखनऊ का प्रेम देखते ही बना। दर्शक दीर्घा में सफेद कपड़ों में खड़े एक प्रशंसक ने सबका ध्यान खींचा। उसके हाथ में पंत के लिए एक भावुक पोस्टर था। पोस्टर पर लिखा था कि एक झलक देख लें तुझको, चले जाएंगे, यहां कौन उम्र बिताने आया है। पंत का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। हर चौके-छक्के पर दर्शक दीर्घा में थिरकते कदम और गूंजता संगीत यह बता रहा था कि दर्शक यहां सिर्फ नतीजा देखने नहीं, बल्कि क्रिकेट का जश्न मनाने आए हैं। एलएसजी के रंग में डूबा इकाना हुआ लाल लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सत्र के पहले आईपीएल मुकाबले में ऋषभ पंत एंड कंपनी का जादू सिर चढ़कर बोला। पूरा स्टेडियम एलएसजी की नई लाल रंग की जर्सी से सराबोर दिखा। मानो लखनऊ की सड़कों से लेकर स्टैंड्स तक लाल रंग का सैलाब उमड़ पड़ा हो। हजारों प्रशंसकों ने नई जर्सी पहनकर सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें पंत के नाम वाली जर्सी सर्वाधिक बिकीं। टॉस के बाद जैसे ही यह साफ हुआ कि एलएसजी पहले बल्लेबाजी करेगी, पूरा स्टेडियम ‘एलएसजी एलएसजी’ के शोर से गूंज उठा। चरम पर पहुंचा एलएसजी प्रशंसकों का रोमांच आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच। शाम ढलते-ढलते स्टेडियम खचाखच भर चुका था। मुकाबले का रोमांच तब चरम पर पहुंच गया जब दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल का विकेट चटकाया। शमी-शमी के नारों ने माहौल में अलग ही ऊर्जा भर दी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का भी विकेट पहली गेंद पर ही प्रिंस यादव ने जैसे चटकाया पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। चीयर लीडर्स का डांस, नगाड़ों की धमक और हिंदी गीतों की धुन पर झूमते दर्शकों ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया। पंत ने किया निराश, राहुल भी नहीं चले एलएसजी के कप्तान ऋभष पंत टीम के बदले हुए संयोजन की योजना के तहत सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं रही। मार्श की स्ट्रेट ड्राइव पर गेंद मुकेश कुमार के हाथ से छूकर स्टंप से लग गई और पंत सात रन के योग पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। एलएसजी के लिए पहले तीन सत्रों में कप्तानी करने वाले केएल राहुल भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खास योगदान नहीं दे सके और पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए। छह ओवर पहले निकलने लगे दर्शक इकाना स्टेडियम में खेले गए लो-स्कोरिंग मुकाबले में दूसरी पारी में जब दिल्ली को आखिरी छह ओवर में 36 रन बनाने थे तभी दर्शक स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। दरअसल, उस समय मेहमान टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बना लिए थे और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम हार की ओर बढ़ने लगी। ऐसे में एलएसजी का उत्साह बढ़ाने आए दर्शक धीरे-धीरे करके स्टेडियम से बाहर निकलने लगे।   आधी रात तक चली मेट्रो और 35 फीडर बसें आईपीएल के तहत बुधवार को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में पहुंच खेल प्रेमियों की सहायता के लिए लखनऊ मेट्रो कां संचालन रात 12:30 बजे तक किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर एवं इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशनों से इकाना के करीब तक फीडर बसें भी चलाई गईं। इससे लोगों का स्टेडियम तक पहुंचना और लौटना आसान हुआ। तीन रूटों पर कुल 35 फीडर बसों का संचालन हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर तीन बजे से प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध कराई गईं। मैच समाप्त होने के बाद स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा चालू रही। जिन रूटों पर बसों का संचालन किया गया उनमें अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया वाया ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया, अहिमामऊ व राजाजीपुरम बस स्टेशन और दुबग्गा से पुरसेनी वाया अवध चाैराहा आलमबाग, बंगला बाजार रूट पर बसें चलाई गईं।   यातायात के दबाव को किया नियंत्रित इकाना स्टेडियम में मैच खत्म होने पर शहीद पथ पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके बावजूद पुलिस और यातायात कर्मियों ने हालात को नियंत्रित किए रखा। किसी को भी सड़क पर अपने वाहन पार्क नहीं करने दिया गया। इससे सड़क पर दबाव बढ़ने के बाद भी लंबा जाम जैसे हालात नहीं बने।